बिलासपुर, 10 फरवरी 2017, समाचार पत्र नई दुनिया
व्दारा पहली बार आयोजित प्रापर्टी मेला में रायपुर विकास प्राधिकरण ने अपनी
विभिन्न योजनाओं में विक्रय योग्य संपत्तियों की प्रदर्शनी लगाई है. इसका उद्घाटन
छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह सवन्नी ने की. उन्होंने
प्राधिकरण के स्टॉल का अवलोकन किया और कमल विहार योजना को सराहा. यह मेला 12 फरवरी
2017 तक चलेगा.
* रायपुर शहर विकास की संस्था * * 1963 से कार्यरत संस्था * * लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस * * इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस से सम्मानित
Search This Blog
Jan 28, 2017
कमल विहार के विकसित प्लॉटों पर फिर मिली छूट
आरडीए संचालक मंडल के निर्णय
इन्द्रप्रस्थ और बोरियाखुर्द में फ्लैट्स निर्माण के लिए
ठेकेदार नियुक्त
आरडीए
का पहला कैलेन्डर विमोचित
रायपुर, 28 जनवरी 2017, कमल विहार के भूखंडों पर एक बार फिर
से आकर्षक छूट दी गई है. रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल की आज हुई बैठक में
बिजनेस, सार्वजनिक और अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के भूखंडों पर 15 प्रतिशत, आवासीय
में 10 प्रतिशत तथा अनियमित आकार व स्ट्रीप आकार पर 5 प्रतिशत की छूट दिए जाने को
मंजूरी दी गई.
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में
आज कमल विहार साईट ऑफिस में हुई बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के बोरियाखुर्द
में बनने वाले एलआईजी फ्लैट्स तथा इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में बनने वाले ईड्ब्लूएस
फ्लैट्स निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी की नियुक्ति को भी स्वीकृति प्रदान की गई. बैठक के बाद प्राधिकरण के अध्यक्ष अन्य पदाधिकारियों व्दारा
प्राधिकरण के वर्ष 2017 के कैलेन्डर का विमोचन किया गया. प्राधिकरण व्दारा पहली बार अपना कैलेन्डर
तैयार किया है.
संचालक मंडल के सदस्य सचिव और प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन
अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि संचालक मंडल ने गत अक्टूबर माह में कमल
विहार के प्लॉटों पर 30 प्रतिशत छूट के दौरान प्लॉटों की बिक्री को मिले प्रतिसाद
के प्रति संतोष व्यक्त किया. बैठक में बताया गया कि प्राधिकरण ने छूट के दौरान
बिजनेस प्लॉट्स के प्रति व्यवसायियों ने काफी रुचि दिखाई थी फलस्वरुप कमल विहार
योजना के लगभग 105 करोड़ रुपए के प्लॉटों की बिक्री हुई. संचालक मंडल ने लोगों के
रुझान और मांग को देखते हुए पूर्व में बने वित्तीय प्लॉन के अनुसार बिजनेस,
सार्वजनिक और अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के भूखंडों पर 15 प्रतिशत, आवासीय के प्लॉटों
पर 10 प्रतिशत तथा अनियमित आकार व स्ट्रीप आकार पर 5 प्रतिशत की छूट की सहमति दी.
इस प्रस्ताव के अनुसार संचालक मंडल
ने यह छूट उन्हीं आवेदकों को दी है जो 90 दिनों के भीतर प्लॉट की राशि जमा करेंगे.
90 दिनों में राशि जमा करने के अतिरिक्त यदि आवेदक निर्धारित तिथि से पहले राशि
जमा करेगा तो उसे प्रो रेटा आधार पर उसे 12 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी.
किन्तु जो आवेदक 90 दिनों की छूट का लाभ नहीं लेता है उन्हें भी आवंटित भूखंड
आवंटन आदेश में दी गई तिथि से पूर्व राशि जमा करने पर 12 प्रतिशत का लाभ मिलेगा.
इसी प्रकार से एक अन्य
प्रस्ताव में प्रधानमंत्री आवास
योजना के अतंर्गत बोरियाखुर्द में पहले चरण में बनने वाले ग्रुप बी में 1216
एलआईजी फ्लैट्स निर्माण के लिए अहमदाबाद की मेसर्स वन्देमातरम प्रोजेक्टस प्रायवेट
लिमिटेड की नियुक्ति को निविदा की दर न्यूनतम रुपए 83 करोड़ 82 लाख होने के कारण
स्वीकृति दी गई है. वहीं इन्द्रप्रस्थ फेस - 2 रायपुरा में प्रधानमंत्री आवास
योजना के तहत निर्मित होने वाले 896 ईडब्ल्यूएस भवन निर्माण हेतु निर्माण एजेंसी मेसर्स
एन. के. कन्स्ट्रक्शन, बोरसी, दुर्ग व्दारा न्यूनतम दर रुपए 38.11 करोड़ दिए जाने के कारण
निर्माण कार्य के लिए उसकी नियुक्त को भी स्वीकृति दी गई.
संचालक मंडल की इस बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय
श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, अपर आयुक्त नगर पालिक निगम सुश्री
सौम्या चौरसिया, अधीक्षण अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के श्री
आर.ए.पाठक, संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश रायपुर के श्री विनीत नायर, अधीक्षण
अभियंता लोक स्वास्थ यांत्रिकी के श्री संजीव ब्रिजपुरिया, अधीक्षण अभियंता लोक
निर्माण विभाग, श्री ए.के.साहू उप वन संरक्षक श्री विनोद मिश्रा, अशासकीय सदस्य
श्री गोपी साहू, श्री रविन्द्र बंजारे, श्री नारद कौशल, श्रीमती सुनयना शुक्ला व
श्रीमती एम.लक्ष्मी तथा प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर. दीवान उपस्थित थे.
Jan 27, 2017
डॉ. आंबेडकर को याद करना गणतंत्र दिवस की सार्थकता
हमें अपने संविधान की जानकारी होनी चाहिए -
श्री संजय श्रीवास्तव
रायपुर, 27 जनवरी 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय
श्रीवास्तव ने 26 जनवरी को प्राधिकरण कार्यालय प्रांगण में झंडा फहराया. इस अवसर
पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजाद देश के मूल
संविधान के रचयिता डॉ. बाबा साहेब डॉ. बी.आर.आंबेडकर को याद किए बिना गणतंत्र दिवस
सार्थक नहीं होगा. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हम बाबा साहेब को नमन करते हैं कि
उन्होंने भारत के संविधान में सभी वर्गों के लिए अधिकार को सुरक्षित रखा है. हमारा
संविधान न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका की सीमाएं तय करता है. हमारा
संविधान सबसे बड़ा है और यह देश विदेश में अपनी विशेषताओं के कारण जाना जाता है.
आरडीए अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने प्राधिकरण के अधिकारियों और
कर्मचारियों ने आगे कहा कि हम सबको अपने संविधान के बारे में जानकारी होना चाहिए.
इस अवसर पर श्री श्रीवास्तव ने भारत के पूर्ण स्वराज की कल्पना के लिए महात्मा
गांधी, पंडित नेहरु, वल्ल्भ भाई पटेल, विनोवा भावे, शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखऱ
आजाद और अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ जैसे वीर शहीदों को भी याद करते हुए कहा कि इन वीरों
ने अग्रेंजो को झुकने पर मजबूर कर किया. फलस्वरुप हमें पूरी आजादी मिली.
गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री
गोवर्धन दास खंडेलवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, अतिरिक्त सीईओ
श्री एस.आर. दीवान, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, अशासकीय सदस्य श्री गोपी
साहू, प्राधिकरण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार अवस्थी, प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी, भक्त माताकर्मा कॉम्पलेक्स
के व्यवसायी भी उपस्थित थे.
Jan 25, 2017
कमल विहार में 30 प्रतिशत छूट का लाभ लेने वाले 90 दिनों में करें भुगतान अन्यथा निरस्त हो सकते हैं प्लॉट
भुगतान नहीं करने पर प्लॉट निरस्त और पंजीयन राशि होगी राजसात
रायपुर, 25 जनवरी 2017, कमल विहार योजना में जिन लोगों ने निविदा के
माध्यम से 30 प्रतिशत छूट में व्यावसायिक, सार्वजनिक - अर्धसार्वजनिक व अन्य प्रयोजन के
भूखंड खरीदे है उन्हें 90 दिन के अंदर बकाया राशि जमा करना है. इसकी सूचना उन्हें
उनके आवंटन आदेश में दी गई है. यदि उनके व्दारा समय पर राशि का भुगतान नहीं किया
जाएगा तो उनके भूखंड निरस्त कर दिए जाएंगे.
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने
कहा है कि चूंकि प्राधिकरण व्दारा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रायपुर से 600 करोड़
रुपए का ऋण ले कर विकास और निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसलिए समय – समय पर प्राधिकरण बैंक की राशि का भुगतान कर
रहा है. इसलिए उन सभी लोगों से अपील है जिन्होंने ने 30 प्रतिशत की छूट में प्लॉट
लिए हैं वे निश्चित समय में राशि का भुगतान प्राधिकरण को कर दें. निश्चित समय पर
भुगतान नहीं किए जाने पर रायपुर विकास प्राधिकरण आवंटित प्लॉटों का आवंटन रद्द कर
देगा और पंजीयन राशि राजसात कर ली जाएगी.
Jan 22, 2017
कमल विहार प्लॉटों में 90 दिनों में भुगतान पर 15 से 5 प्रतिशत की छूट
निर्धारित समय के पहले भुगतान पर प्रो रेटा आधार पर 12 प्रतिशत छूट
अलग से
रायपुर, 22 जनवरी 2017, कमल
विहार योजना में भूखंड खऱीदनों वालों के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण ने एक और
आकर्षक छूट की घोषणा की है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने गत
दिनों हुई एक बैठक में चर्चा के उपरांत यह घोषणा की है. उन्होंने कहा कि बिजनेस और
सार्वजनिक – अर्ध्द सार्वजनिक प्लॉटों पर 15 प्रतिशत, आवासीय प्लॉट जो 2000
वर्गफुट से बड़े हैं उन पर 10 प्रतिशत तथा ऐसे आवासीय प्लॉट जो अनियमित आकार के
तथा स्ट्रिप पट्टी आकार में है उन पर 5 प्रतिशत छूट दी जाएगी. इस छूट के अतिरिक्ति
निर्धारित समय के पहले भुगतान किए जाने पर 12 प्रतिशत छूट प्रतिदिन की गणना के
आधार (प्रो रेटा) के आधार पर दी जाएगी.
प्राधिकरण के
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि कमल विहार में प्लॉट
खरीदनों वालों के लिए एक बेहतरीन मौका है जिसमें उनके पास अब एक नहीं दो विकल्प
मौजूद हैं. पहले विकल्प के रुप में आवेदन के 90 दिनों में राशि का भुगतान करने पर 15,10
व 5 प्रतिशत की छूट तथा समय पूर्व भुगतान पर प्रो रेटा आधार पर 12 प्रतिशत
की छूट अलग से मिलेगी. दूसरे विकल्प में निर्धारित समय के पहले भुगतान करने पर प्रो
रेटा आधार पर 12 प्रतिशत की छूट मिलेगी. श्री कावरे ने बताया कि प्राधिकरण व्दारा
आवेदक को भूखंड के भुगतान के लिए अधिकतम 12 माह का समय दिया जाएगा किन्तु
निर्धारित समय में राशि का भुगतान करने पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी.
इस बैठक में
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव,उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धनदास
खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे,
अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर. दीवान, संचालक मंडल के अशासकीय सदस्य श्री गोपी साहू,
श्री रविन्द्र बंजारे, श्री नारद कौशल, श्रीमती सुनयना शुक्ला व श्रीमती
एम.लक्ष्मी उपस्थित थी.
Jan 17, 2017
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के ईड्ब्लूएस फ्लैट्स नंबर की लॉटरी 19 जनवरी को
आरडीए कार्यालय में होगी दोपहर 12 बजे लॉटरी
रायपुर, 17 जनवरी 2017, इंद्रप्रस्थ रायपुरा के अंतर्गत
प्रस्तावित ईड्ब्लूएस फ्लैट नंबर आवंटन के लिए गुरुवार 19 जनवरी दोपहर 12 बजे
रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय परिसर में लॉटरी होगी. गत दिनों 7 जनवरी को
प्राधिकरण व्दारा फ्लैटस की पात्रता की लाटरी की गई थी जिसमें सभी वैध आवेदन
पत्रों को फ्लैट पाने की पात्रता प्राप्त हुई थी. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन
अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि अब इन सभी फ्लैट्स के नंबर के आवंटन के लिए
19 जनवरी को रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में होगी. प्राधिकरण व्दारा फ्लैट
नंबर की लाटरी के संबंध में सभी पात्र लोगों को एसएमएस से सूचना भी भेजी जा रही
है. श्री कावरे ने बताया कि आज इन्द्रप्रस्थ एलआईजी के फ्लैट्स नंबर आवंटन के लिए
लाटरी कार्यालय परिसर में हुई जिसमें 863 फ्लैट्स के नंबर आवंटित किए गए.
भवन
निर्माण में ग्रीन नेट अब अनिवार्य
रायपुर 17 जनवरी
2017, प्राधिकरण की योजनाओं में निर्माणाधीन योजनाओं में अब राज्य शासन के
निर्देशों के अनुरुप पर्यावरण संरक्षण के लिए भवन निर्माण के दौरान ग्रीन नेट लगा
कर कार्य किया जाएगा. इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने
प्राधिकरण के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया है कि प्राधिकरण व्दारा किए जा रहे
भवन निर्माण कार्यों में ग्रीन नेट का उपयोग अनिवार्य रुप से किया जाए ताकि
निर्माण के दौरान धूल से होने वाली परेशानियों से बचा जा सके.
Jan 16, 2017
🔘 भवन का निर्माण नक्शे के अनुसार करें निर्माण के दौरान ग्रीननेट का उपयोग हो
रायपुर, 16 जनवरी 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण ने कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में नए निर्माणाधीन भवनों के स्वामियों से अपील की है कि वे भवन निर्माण अनुज्ञा के अनुसार ही निर्माण करें ताकि भूमिगत रुप से डाली गई अधोसंरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचे. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने कहा कि कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ
रायपुरा योजना में भूमिगत रुप से बिजली और आईटी कनेक्शन के लिए पाईप लाईन और तारें डाली गई है. इसके अतिरिक्त सीवर लाईन, पीने के पानी की पाईप लाईन डाली गई है. इन स्थानों के ऊपर किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाना है. श्री कावरे ने बताया कि कुछ लोग स्वीकृत नक्शे में निर्धारित खुले क्षेत्रों (ऑफसेट) के ऊपर भवन का निर्माण कर रहे हैं जो कि नियम विरुद्ध है तथा इससे भूमिगत सर्विसेस को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए विश्वस्तरीय नगर विकास योजना में इस बात का ध्यान रखा जाए कि भवन निर्माण के दौरान स्वीकृत नक्शे के अनुसार निर्धारित दो, तीन या चारों ओर खुला क्षेत्र छोड़ा जाना अनिवार्य है. यदि किसी भूखंड स्वामी को कोई परेशानी हो तो वह सर्विस लाईन और मानचित्र में छोड़े गए खुले क्षेत्र के बारे में प्राधिकरण के इंजीनियर से मार्गदर्शन ले सकता है. श्री कावरे ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति भूखंड को निर्धारित खुले क्षेत्रों (ऑफसेट) पर निर्माण करता है तो उसे प्राधिकरण व्दारा हटाने की कार्रवाई की जाएगी.
श्री कावरे ने यह भी अपील की कि राज्य शासन के निर्देशों के अनुरुप पर्यावरण संरक्षण के लिए भवन निर्माण के दौरान ग्रीन नेट लगा कर कार्य किया जाए ताकि निर्माण के दौरान धूल से होने वाली परेशानियों से बचा जा सके. उन्होंने प्राधिकरण के मुख्य अभियंता को भी निर्देशित किया है कि प्राधिकरण व्दारा किए जा रहे भवन निर्माण कार्यों में ग्रीन नेट का उपयोग अनिवार्य रुप से किया जाए.
श्री कावरे ने यह भी अपील की कि राज्य शासन के निर्देशों के अनुरुप पर्यावरण संरक्षण के लिए भवन निर्माण के दौरान ग्रीन नेट लगा कर कार्य किया जाए ताकि निर्माण के दौरान धूल से होने वाली परेशानियों से बचा जा सके. उन्होंने प्राधिकरण के मुख्य अभियंता को भी निर्देशित किया है कि प्राधिकरण व्दारा किए जा रहे भवन निर्माण कार्यों में ग्रीन नेट का उपयोग अनिवार्य रुप से किया जाए.
Jan 14, 2017
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के एलआईजी फ्लैट्स नंबर आवंटन की लॉटरी 17 जनवरी को आरडीए कार्यालय में
रायपुर 14 जनवरी
2017, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में एलआईजी फ्लैट्स के पात्र आवेदकों के फ्लैट
नंबर आवंटन के लिए मंगलवार 17 जनवरी 2017 को रायपुर विकास प्राधिकरण के न्यू
राजेन्द्रनगर स्थित कार्यालय परिसर में प्रातः 11 बजे लॉटरी निकाली जाएगी. प्राधिकरण
व्दारा इन्द्रस्थ रायपुरा योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 944
फ्लैट्स का निर्माण प्रस्तावित है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने गत
दिनों पात्रता की लॉटरी संपन्न होने के बाद फ्लैट नंबर आवंटन की लॉटरी शीघ्र किए
जाने का निर्देश दिया था. उसी परिपेक्ष्य में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.
कावरे ने फ्लैट के नंबर की लॉटरी कराने की घोषणा की है. श्री कावरे ने बताया कि
जिन आवेदकों को गत 14 दिसंबर 2016 फ्लैट को फ्लैट्स आवंटन की पात्रता मिली है वे
स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधियों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए लॉटरी
स्थल (रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर) में उपस्थित रहने के लिए भेज सकते
हैं.
Jan 8, 2017
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में 632 ईडब्लूएस फ्लैट्स की बुकिंग कल से फिर शुरु होगी
बोरियाखुर्द और इन्द्रप्रस्थ
रायपुरा के एलआईजी की बुकिंग 31 जनवरी तक
रायपुर, 08 जनवरी 2017, शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के
अंतर्गत ईडब्लूएस फ्लैट्स की लाटरी के बाद
शेष बचे हुए 632 फ्लैट्स की बुकिंग रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा कल से फिर शुरु
की जा रही है. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे के अनुसार
632 फ्लैट्स के लिए कल से पंजीयन शुरु किया जा रहा है. उधर प्रधानमंत्री आवास
योजना के अंतर्गत बोरियाखुर्द में सभी श्रेणियों के लिए एलआईजी और इन्द्रप्रस्थ
रायपुरा में आरक्षित श्रेणी के एलआईजी फ्लैट्स का पंजीयन किया जा रहा है जो 31
जनवरी 2017 तक जारी रहेगा.
श्री
कावरे ने बताया कि शनिवार को हुई लॉटरी में इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के 1472 में
ईडब्लूएस फ्लैट्स की पात्रता के लिए लाटरी की गई थी जिसमें अब शेष बचे 632 फ्लैट्स
के लिए सोमवार से फिर पंजीयन शुरु किया जाएगा. उन्होंने बताया कि ईडब्लूएस फ्लैट्स
के लिए अनुसूचित
जाति / जनजाति के लिए 101, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के लिए 56, सैनिक / भूतपूर्व सैनिकों के
लिए 28, विकलांग श्रेणी के लिए 08, निराश्रित एवं साधनहीन
विधवा महिला के लिए 01, शासकीय कर्मचारियों के लिए 23 तथा अनारक्षित वर्ग हेतु 415
फ्लैट्स आवंटन के लिए उपलब्ध हैं. 632 फ्लैट्स के पंजीयन के लिए प्राधिकरण
कार्यालय में 9 जनवरी से 31 जनवरी शाम 5 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे. फ्लैट्स हेतु आवेदन
पत्र नियम एवं शर्ते प्राधिकरण कार्यालय में कार्यालयीन समय में दोपहर 3 बजे तक पांच सौ रुपए का नगद भुगतान कर प्राप्त किया
जा सकता है.
फ्लैट्स के लिए पंजीयन
राशि 5 हजार रुपए है. फ्लैट्स वहीं लोग ले सकेंगे जो छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय
क्षेत्र में 31 अगस्त 2015 की स्थिति में निवास रत हो तथा जिनके पूरे परिवार की वार्षिक
आय की सीमा तीन लाख रुपए तक है तथा जिन आवेदक के तथा उनके पूरे परिवार के नाम पर
कोई पक्का मकान नहीं है. आवेदक को वार्षिक आय के संबंध में सक्षम अधिकारी का
प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। रिक्त फ्लैटो की संख्या से
अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लॉटरी व्दारा फ्लैट्स का आवंटन किया जाएगा.
Jan 5, 2017
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के 1472 ईडब्लूएस फ्लैट्स आवंटन की पात्रता की लॉटरी 7 जनवरी को
रायपुर, 05 दिसंबर 2016, प्रधानमंत्री आवास योजना
के अन्तर्गत इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना के लिए 1472 ईडब्लूएस फ्लैट्स के पंजीयन आवेदन
की लाटरी 7 जनवरी प्रातः 11 बजे रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में होगी. फ्लैट आवंटन
की पात्रता के लिए यह लॉटरी की जाएगी. प्राधिकरण ने सभी आवेदकों से लॉटरी में उपस्थित
रहने का अनुरोध किया है.
प्राधिकरण के
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार इस हेतु कुल 850 आवेदन पत्र
प्राप्त हुए है जिसमें से 9 आवेदन अपूर्ण पाए गए हैं. अत शेष 841 पंजीयन आवेदन
पत्रों की लाटरी प्राधिकरण कार्यालय में की जाएगी. प्राधिकरण व्दारा इस हेतु
आवेदकों को एसएमएस से भी सूचना प्रेषित की गई है. ताकि वे निर्धारित समय पर लॉटरी में उपस्थित हो
सकें. उल्लेखनीय है कि प्रत्येक ईडब्लूएस
फ्लैट्स का कारपेट एरिया 304 वर्गफुट है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4.79 लाख रुपए होगी.
जिसमें केन्द्र सरकार व्दारा अनुदान के रुप में 1.50 लाख रुपए का अनुदान दिए जाने
के बाद इसका अनुमानित मूल्य 3.65 लाख रुपए होगा.
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के 1472 ईडब्लूएस की लॉटरी 7 जनवरी को
प्रधानमंत्री आवास योजना
रायपुर, 05 दिसंबर 2016, प्रधानमंत्री
आवास योजना के अन्तर्गत इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना के लिए 1472 ईडब्लूएस फ्लैट्स
के पंजीयन आवेदन की लाटरी 7 जनवरी प्रातः 11 बजे रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय
में होगी. प्राधिकरण ने सभी आवेदकों से लॉटरी में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है.
प्राधिकरण के
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार इस हेतु कुल 850 आवेदन पत्र
प्राप्त हुए है जिसमें से 9 आवेदन अपूर्ण पाए गए हैं. अत शेष 841 पंजीयन आवेदन
पत्रों की लाटरी प्राधिकरण कार्यालय में की जाएगी. प्राधिकरण व्दारा इस हेतु
आवेदकों को एसएमएस से भी सूचना प्रेषित की गई है. ताकि वे निर्धारित समय पर लॉटरी में उपस्थित हो
सकें. उल्लेखनीय है कि प्रत्येक ईडब्लूएस
फ्लैट्स का कारपेट एरिया 304 वर्गफुट है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4.79 लाख रुपए होगी.
जिसमें केन्द्र सरकार व्दारा अनुदान के रुप में 1.50 लाख रुपए का अनुदान दिए जाने
के बाद इसका अनुमानित मूल्य 3.65 लाख रुपए होगा.
Jan 3, 2017
बोरियाखुर्द के 1984 एलआईजी फ्लैट्स का पंजीयन 31 जनवरी तक
रायपुर, 03
जनवरी 2016, रायपुर विकास
प्राधिकरण ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत बोरियाखुर्द में 1984 एलआईजी फ्लैट्स
का पंजीयन (बुकिंग) 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन
अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि बोरियाखुर्द के एलआईजी के पंजीयन हेतु
आवेदकों को 35 हजार रुपए के साथ आवेदन प्रस्तुत करना होगा. प्रत्येक फ्लैट का
मूल्य लगभग 7.86 लाख रुपए तथा कारपेट एरिया 519 वर्गफुट होगा. इन फ्लैट्स के लिए 6
लाख रुपए तक के आवास ऋण पर बैकों व्दारा 6.5 प्रतिशत का ब्याज केन्द्रीय ब्याज
अनुदान के रुप में दिया जाएगा जो लगभग दो लाख रुपए तक होगा. यह फ्लैट्स अगले ढ़ाई
साल में बन कर तैयार हो जाएंगे. इस य़ोजना की लागत लगभग 155.94 करोड रुपए आंकी गई
है. इन फ्लैट्स में आधुनिक अधोसंरचना विकास के साथ ही लिफ्ट व पार्किंग की सुविधा
भी दी जाएगी. फ्लैटस के पंजीयन में अनुसूचित जाति / जनजाति, पिछड़ा वर्ग, शासकीय / शासन के उपक्रम/ स्थानीय संस्थाएं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सैनिक व भूतपूर्व
सैनिक, शारीरिक विकलांग,निराश्रित व साधनहीन
विधवा महिला तथा तृतीय लिंग समुदाय के लिए आरक्षण की राज्य शासन के नियमानुसार
सुविधा दी गई है. एलआईजी फ्लैट्स के आवेदन पत्र नियम एवं शर्ते प्राधिकरण कार्यालय
में कार्यालयीन दिवस व समय में दोपहर 3.00 बजे तक 5 सौ रुपए का नगद भुगतान कर
प्राप्त किया जा सकता है.
आरडीए को कैशलेस करने की दिशा में पहली स्वाईप मशीन शुरु
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा प्लॉट स्कीम का
कार्य धीमा, ठेकेदार को नोटिस
कमल विहार में 64%,
इन्द्रप्रस्थ में 30% प्लॉट बिके
रायपुर, 03 दिसंबर 2017, रायपुर
विकास प्राधिकरण को कैशलेस करने दिशा में पहली स्वाईप मशीन से भुगतान की शुरुआत हो
गई है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज कार्यालय में ऐक्सिस बैंक
की स्वाईप मशीन से भुगतान की औपचारिक शुरुआत की. स्वाईप मशीन के आने के बाद
प्राधिकरण में भुगतान डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी किया जा सकेगा. जबकि राज्य
शासन के निर्देश पर प्राधिकरण नगद राशि के रुप में अधिकतम 5 हजार रुपए तक का ही भुगतान
स्वीकार करेगा. स्वाईप मशीन की शुरुआत के अवसर पर उपाध्यक्ष व्दय श्री गोवर्धनदास
खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे और मुख्य
अभियंता श्री जे.एस. भाटिया उपस्थित थे.
इससे पहले कार्यालय
में विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने
नगर विकास योजना इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के विकसित भूखंडों की योजना के विकास और निर्माण
कार्य की धीमी गति के कारण ठेकेदार मेसर्स बारब्रिक प्रोजक्ट लिमिटे़ड को नोटिस
देने का निर्देश दिया. बैठक में यह जानकारी दी गई कि इन्द्रप्रस्थ योजना के अधोसंरचना
विकास का कार्य 31 मार्च 2017 में पूरा किया जाना है किन्तु गत 15 माह में ठेकेदार
व्दारा मात्र 40 प्रतिशत कार्य ही किया गया है. 115 करोड़ रुपए के विकास का यह कार्य
18 माह में पूरा किए जाने का लक्ष्य है.
समीक्षा बैठक
में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कावरे ने बताया गया कि प्राधिकरण व्दारा कमल
विहार योजना में विभिन्न उपयोग के कुल उपलब्ध 1987 प्लाटों में से 1262 प्लॉटों की
बिक्री की है, जो 64 प्रतिशत होता है. इन प्लॉटों की ब्रिकी से प्राधिकरण कोष में
508.60 करोड़ रुपए की आय होगी. वहीं इन्द्रप्रस्थ योजना में जहां अधोसंरचना विकास
का कार्य प्रगति पर है वहां 294 में से 87 प्लॉटों की ब्रिकी हुई है जो 30 प्रतिशत
होता है. इन प्लॉटों से प्राधिकरण को 28 करोड़ रुपए की आय होगी.
Dec 22, 2016
🔘 जानकारी छिपाने और गलत सूचना देने के कारण आरडीए का समयपाल निलंबित
ट्रांसपोर्टनगर के प्लॉटों का सर्वेक्षण के लिए बनाई गई टीम
📌 रायपुर, 22 दिसंबर 2016, डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्टनगर रावांभाठा प्राधिकरण के कुछ प्लॉटों में निर्माण संबंधी जानकारी छिपाने व गलत सूचना देने के कारण रायपुर विकास प्राधिकरण प्रशासन ने योजना के समयपाल विनोद वोरा को आज निलंबित कर दिया गया. प्राधिकरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने इस कार्रवाई के बाद राजस्व और तकनीकी शाखा की एक अलग से टीम बनाई है जो ट्रांसपोर्ट नगर योजना में प्लाटों का सर्वेक्षण कर निर्माण नहीं करने वाले प्लाटों के बारे में तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट प्राधिकरण प्रशासन को सौंपेगी.
📌 प्राधिकरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर योजना में आंवटित प्लॉट के संबंध में प्राधिकरण प्रशासन व्दारा समय समय पर स्थल निरीक्षण कर जानकारी ली गई थी तथा निर्माण नहीं करने वाले भूखंड स्वामियों को लगातार नोटिस जारी कर उन्हें निर्माण कार्य के लिए प्रेरित किया जाता रहा है. इस दौरान योजना में होटल प्रयोजन के लिए आवंटित एक भूखंड के संबंध में सिर्फ बाऊन्ड्रीवाल का ही निर्माण किया गया था किन्तु समयपाल व्दारा इस संबंध में पहले तो जानकारी नहीं दी गई. बाद में यह बताया कि वहां निर्माण कार्य चल रहा है. आज श्री कावरे ने प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर. दीवान व मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया के साथ स्थल का निरीक्षण कर यह पाया कि समयपाल व्दारा जानकारी छिपाई गई है तथा बाद में गलत जानकारी दी है. इसके अतिरिक्त समयपाल ने योजना में कुछ दिन पूर्व रिक्त प्लाटों की जो सूचना दी थी वह भी गलत पाई गई. इससे प्राधिकरण प्रशासन ने यह पाया कि समयपाल का यह कृत्य कार्य में घोर लापरवाही है इसलिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कावरे ने आज दोपहर समयपाल विनोद वोरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. उल्लेखनीय है कि गत दिनों आवास एवं पर्यावरण मंत्री जी ने एक समीक्षा बैठक के दौरान यह नि्र्देश दिया था कि ट्रांसपोर्टनगर में रिक्त प्लॉटों पर निर्माण कार्य के लिए वहां के भूखंड स्वामियों को प्रेरित किया जाए जिससे भूखंडों पर निर्माण कार्य हो सके.
📌 प्राधिकरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर योजना में आंवटित प्लॉट के संबंध में प्राधिकरण प्रशासन व्दारा समय समय पर स्थल निरीक्षण कर जानकारी ली गई थी तथा निर्माण नहीं करने वाले भूखंड स्वामियों को लगातार नोटिस जारी कर उन्हें निर्माण कार्य के लिए प्रेरित किया जाता रहा है. इस दौरान योजना में होटल प्रयोजन के लिए आवंटित एक भूखंड के संबंध में सिर्फ बाऊन्ड्रीवाल का ही निर्माण किया गया था किन्तु समयपाल व्दारा इस संबंध में पहले तो जानकारी नहीं दी गई. बाद में यह बताया कि वहां निर्माण कार्य चल रहा है. आज श्री कावरे ने प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर. दीवान व मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया के साथ स्थल का निरीक्षण कर यह पाया कि समयपाल व्दारा जानकारी छिपाई गई है तथा बाद में गलत जानकारी दी है. इसके अतिरिक्त समयपाल ने योजना में कुछ दिन पूर्व रिक्त प्लाटों की जो सूचना दी थी वह भी गलत पाई गई. इससे प्राधिकरण प्रशासन ने यह पाया कि समयपाल का यह कृत्य कार्य में घोर लापरवाही है इसलिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कावरे ने आज दोपहर समयपाल विनोद वोरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. उल्लेखनीय है कि गत दिनों आवास एवं पर्यावरण मंत्री जी ने एक समीक्षा बैठक के दौरान यह नि्र्देश दिया था कि ट्रांसपोर्टनगर में रिक्त प्लॉटों पर निर्माण कार्य के लिए वहां के भूखंड स्वामियों को प्रेरित किया जाए जिससे भूखंडों पर निर्माण कार्य हो सके.
Dec 21, 2016
आरडीए परिसर में दो दिवसीय प्रापर्टी लोन मेला कल से
रायपुर, 21 दिसंबर 2016, रायपुर
विकास प्रधिकरण के कार्यालय परिसर में कल से दो दिवसीय प्रापर्टी लोन मेला का
आयोजन किया जा रहा है. 22 एवं 23 दिसंबर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस
मेले में कई राष्ट्रीयकृत बैंकों और अन्य
वित्तदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.
प्राधिकरण के मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार यहदो दिवसीय मेला उन लोगों के लिए
काफी फायदेमंद होगा जिन्हे अपने आवास के लिए ऋण की आवश्यक्ता है. इसलिए प्राधिकरण
ने अपनी योजना में संपत्ति खरीदने वालों के लिए यह आयोजन किया है. श्री कावरे ने
बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एलआईजी और ईड्ब्लूएस फ्लैट्स के लिए हजारों
लोगों ने आवेदन किया है. गत दिनों इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना के एलआईजी फ्लैट्स की
पात्रता के लिए लॉटरी भी की गई है. ऐसे अधिकांश लोगों को प्रधानमंत्री योजना के
अंतर्गत आवास ऋण की सुविधा भी केन्द्र सरकार व्दारा दी जानी है. आवास ऋण बैंकों के
माध्यम से दिए जाएंगे साथ ही अनुदान तथा ब्याज अनुदान भी आवंटितियों को बैंकों के
माध्यम से मिलेगा. इसलिए आवेदकों तथा फ्लैट्स खरीदने वालों के लिए इस प्रापर्टी
लोन मेला से काफी सहूलियत मिलेगी. श्री कावरे ने बताया कि इसके अतिरिक् प्राधिकरण
की अन्य योजनाओं यथा कमल विहार, इन्द्ररप्रस्थ रायपुरा योजना सहित अन्य योजनाओं
में उपलब्ध प्लॉट, फ्लैट्स, डुप्लेक्स, दुकानें, हॉल इत्यादि के लिए संपत्ति की
जानकारी तथा स्थल अवलोकन व ऋण लेने की जानकारी इस प्रापर्टी लोन मेला में दी
जाएगी. राशि जमा नहीं करने पर आरडीए ने कमल विहार में दो व्यावसायिक प्लॉट किए निरस्त
रायपुर, 21 दिसंबर 2016, कमल विहार
योजना में व्यावसायिक भूखंड लेकर निर्धारित तिथि तक राशि जमा नहीं करने वाले दो
आवेदकों के प्लॉट आज रायपुर विकास प्राधिकरण ने निरस्त कर दिया. प्राधिकरण के
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि सेक्टर 15-ए में आवंटिती
मेसर्स ऐसकान इस्टेट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड व डॉ. विजय खुराना एवं अनिल आहूजा
ने मार्च 2015 में निविदा के माध्यम से व्यावसायिक भूखंड लिए थे. 7790 वर्गफुट और 4748
वर्गफुट के यह भूखंड जिसकी कीमत क्रमशः 89 लाख 66 हजार रुपए व 54 लाख 74 हजार रुपए
थी. आवंटितियों व्दारा आवेदन के समय 10 प्रतिशत धरोहर राशि जमा की थी उसके बाद
उन्हें शेष राशि तीन किस्तों में 10 दिसंबर 2015 तक जमा करना था किन्तु उक्त अवधि
के एक साल बाद तक उन्होंने राशि जमा नहीं की. इसलिए प्राधिकरण ने उक्त दोनों
भूखंडों की धरोहर राशि राजसात कर भूखंड का आवंटन निरस्त कर दिया है. प्राधिकरण अब
इन दोनों प्लॉटों को पुनः निविदा के माध्यम से विक्रय करेगा.
राशि जमा नहीं करने पर आरडीए ने कमल विहार में दो व्यावसायिक प्लॉट किए निरस्त
रायपुर, 21 दिसंबर 2016, कमल
विहार योजना में व्यावसायिक भूखंड लेकर निर्धारित तिथि तक राशि जमा नहीं करने वाले
दो आवेदकों के प्लॉट आज रायपुर विकास प्राधिकरण ने निरस्त कर दिया. प्राधिकरण के
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि सेक्टर 15-ए में आवंटिती
मेसर्स ऐसकान इस्टेट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड व डॉ. विजय खुराना एवं अनिल आहूजा
ने मार्च 2015 में निविदा के माध्यम से व्यावसायिक भूखंड लिए थे. 7790 वर्गफुट और 4748
वर्गफुट के यह भूखंड जिसकी कीमत क्रमशः 89 लाख 66 हजार रुपए व 54 लाख 74 हजार रुपए
थी. आवंटितियों व्दारा आवेदन के समय 10 प्रतिशत धरोहर राशि जमा की थी उसके बाद
उन्हें शेष राशि तीन किस्तों में 10 दिसंबर 2015 तक जमा करना था किन्तु उक्त अवधि
के एक साल बाद तक उन्होंने राशि जमा नहीं की. इसलिए प्राधिकरण ने उक्त दोनों
भूखंडों की धरोहर राशि राजसात कर भूखंड का आवंटन निरस्त कर दिया है. प्राधिकरण अब
इन दोनों प्लॉटों को पुनः निविदा के माध्यम से विक्रय करेगा.
Dec 20, 2016
आरडीए परिसर में दो दिवसीय प्रापर्टी लोन मेला 22 व 23 दिसंबर को
एलआईजी, ईडब्लूएस फ्लैट्स के आवास ऋण के
लिए होगी बैंक के अधिकारियों से सीधी मुलाकात
रायपुर, 20 दिसंबर 2016, प्रधानमंत्री
आवास योजना के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा प्रस्तावित एलआईजी और ईड्ब्लूएस फ्लैट्स
के लिए आवास ऋण लेने तथा कमल विहार, इन्द्रप्रस्थ
योजना में प्रापर्टी खरीदने
वालों के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा 22 व 23 दिसंबर 2016 को प्राधिकरण कार्यालय
परिसर में दो दिवसीय प्रॉप्रटी लोन मेले का आयोजन
किया जा रहा है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की पहल पर किए जा रहा
यह लोन मेला दोनों दिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. प्राधिकरण के मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि इसमें कई राष्ट्रीयकृत बैंक और
वित्तदायी संस्थाएं भी भाग लेंगे.
श्री कावरे के
अनुसार प्राधिकरण की मार्केटिंग की टीम प्लॉट, डुप्लेक्स, फ्लैट्स, कार्यालय तथा
दुकानों के लिए उपलब्ध संपत्तियों की जानकारी देने तथा स्थल पर संपत्ति का अवलोकन
कराने के लिए तैयार रहेगी. आरडीए कार्यालय में संपत्ति लेने के लिए आने वाले सभी
इच्छुक व्यक्तियों को पूरी जानकारी के साथ ही आवेदन पत्र भरने के लिए मार्गदर्शन
भी दिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण ने कमल विहार और शास्त्री चौक स्थित
अपने पुराने कार्यालय में भी प्रॉप्रटी सेल कॉऊन्टर शुरु किया है. तथा वहां से उपलब्ध
प्रापर्टी की जानकारी दी जा रही है. श्री कावरे के अनुसार प्रापर्टी लोन मेला से
संपत्ति खरीदने वालों को काफी सहूलियत हुई है. मेले के आयोजन में बैंक के अधिकारी
आसान किस्तों एवं लंबी अवधि में ऋण लेने की प्रक्रिया की जानकारी और मार्गदर्शन देंगे.
Dec 14, 2016
स्कूल के बच्चों, महिलाओं, पुरुषों ने अपने हाथों से निकाली इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में एलआईजी फ्लैट्स की लॉटरी
फ्लैट्स पात्रता की 856 की लगी लॉटरी
रायपुर, 14 दिसंबर 2016, इन्द्रप्रस्थ
रायपुरा में एलआईजी फ्लैट्स लेने की पात्रता के लिए आज हुई लॉटरी में 856 लोगों का
दिन शुभ रहा. इन सभी लोगों के फ्लैट मिलना निश्चित हो गया है. कुल 1474 लोगों की सूची में अनुसूचित जाति
व जनजाति, पिछड़ा वर्ग, शासकीय कर्मचारी,
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भूतपूर्व सैनिक, शारीरिक विकलांग, निराश्रित विधवा के
लिए कुल 255 फ्लैट्स का आरक्षण किया गया था. इसमें अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग
में आरक्षित 94 फ्लैट्स के विरुध्द 57 आवेदन ही प्राप्त हुए थे. वहीं स्वतंत्रता
संग्राम सेनानी वर्ग में 38 के विरुद्ध 3 आवेदन तथा सैनिक व भूतपूर्व सैनिक वर्ग
में 19 के विरुध्द 3 आवेदन प्राप्त हुए थे. आरक्षित वर्ग में रिक्त रह गए फ्लैट्स
के लिए नियमानुसार 3 बार विज्ञापन के बाद रिक्त फ्लैट्स अनारक्षित वर्ग की श्रेणी
को आवंटन किया जा सकेगा.
इंद्रप्रस्थ रायपुरा के 120 फ्लैटस
परिसर में आज प्राधिकरण व्दारा लॉटरी के लिए गठित समिति व्दारा सम्पन्न इस लॉटरी
में अपने सपनों का घर लेने की आशा से सैकड़ों लोगों ने रायपुर विकास प्राधिकरण के
अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के साथ लॉटरी निकाली. इस लॉटरी में स्कूली बच्चों, महिलाओं
और उपस्थित पुरुषों ने स्वयं अपने हाथों से लॉटरी निकाल कर एक दूसरे को खुश होने
का मौका दिया. इस अवसर पर श्री श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों से कहा कि जिन लोगों
को यहां फ्लैट मिल जाते हैं उन्हे बधाई है पर जिन्हें यहां फ्लैटस नहीं मिलते
उन्हें निराश होने की कोई आवश्यक्ता नहीं है क्योंकि प्राधिकरण ने बोरियाखुर्द
योजना में इसी प्रकार की सुविधाओं वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1984 एलआईजी
फ्लैट्स के लिए कल से पंजीयन शुरु किया है. इसलिए जिन्हें फ्लैट्स नहीं मिलेंगे
उनके लिए दूसरा विकल्प भी खुला हुआ है.
प्राधिकरण संचालक मंडल ने इस योजना के निर्माण कार्य के लिए अहमदाबाद
की निर्माण एजेंसी वंदेमातरम प्रोजेक्ट प्राईवेट लिमिटेड की नियुक्ति को अपनी
सहमति भी दे दी है. दो बीएचके वाले
इन एलआईजी फ्लैट्स का कारपेट एरिया 811.84 वर्गफुट तथा अनुमानित कीमत 7.33 लाख
रुपए आंकी गई है. जिसमें बाह्य रखरखाव के लिए एक मुश्त साढ़े 7 प्रतिशत की राशि
अलग से देय होगी. इन एलआईजी फ्लैट्स के लिए केन्द्र सरकार व्दारा प्रधानमंत्री
अवास योजना के क्रेडिट लिंक सबसिडी के अतंर्गत आवंटितियों को सीधे बैंकों के
माध्यम से 6 लाख रुपए के आवास ऋण में 6.5 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज अनुदान अग्रिम
में मिलेगा, जो लगभग 2 लाख रुपए होगा. इस योजना में प्राधिकरण व्दारा लिफ्ट की
सुविधा व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा. योजना का निर्माण कार्य 30 माह
में किए जाने का लक्ष्य भी रखा गया है.
आज की इस लॉटरी के अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रमेश
सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, संचालक सदस्य श्री गोपी
साहू, श्री नारद कौशल, श्री रविन्द्र बंजारे, श्रीमती सुनयना शुक्ला,श्रीमती एम.
लक्ष्मी, अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर. दीवान, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया सहित
प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.
Dec 13, 2016
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा एलआजी फ्लैट्स का लॉटरी कल
फ्लैट्स पात्रता की लॉटरी, फ्लैट्स नंबर
का आवंटन निर्माण पूरा होने के बाद
रायपुर, 13 दिसंबर 2016, प्रधानमंत्री
आवास योजना के अतंर्गत इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में बनने वाले 944 एलआईजी फ्लैट्स की
लॉटरी कल 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे इन्द्रप्रस्थ योजना के 120
फ्लैट्स परिसर में
होगी. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने इस संबंध में दो दिन पहले एक
प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की थी. इस लाटरी के माध्यम से यह तय होगा कि फ्लैट्स
किन्हें मिलेगा अर्थात आवेदकों को फ्लैट्स पाने की पात्रता तय होगी. फ्लैट्स का
नंबर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवंटित किया जाएगा. प्राधिकरण के मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि गत दिनों दावा आपत्ति आमंत्रण के
बाद लॉटरी के लिए पात्र आवेदकों की सूची जारी की थी उसी सूची के आधार पर कल लॉटरी
होगी.
वंडरलैंड रिक्रिएशन पार्क 25 दिसंबर से फिर शुरु होगा
आरडीए अध्यक्ष का कड़ा रुख,
प्रबंधकों को लगाई फटकार
रायपुर, 13 दिसंबर 2016, इन्द्रप्रस्थ
रायपुरा में रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा डेव्हलेपर मेसर्स पंचामृत इंटरटेनमेंट
कंपनी कोलकाता व्दारा विकसित वंडरलैंड रिक्रिएशन पार्क अब 25 दिसंबर से मेंटनेंस
के बाद फिर शुरु कर दिया जाएगा. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज
वंडरलैंड रिक्रिएशन पार्क के मैनेजिंग डॉयरेक्टर पंकज चौधरी और मैनेजर हेमन्त साहू
को कार्यालय तलब किया और उन्हें कड़े शब्दों में कहा कि वंडरलैंड के संचालन के
संबंध में गत कई दिनों से अव्यवस्था की लगातार शिकायतें आ रही हैं. इसे तत्काल दूर
कर जिस उद्देश्य से इसे आवंटित किया गया है उसके अनुरुप इसका नियमित रुप से संचालन
किया जाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि वंडरलैंड रायपुर के नागरिकों
के मनोरंजन के लिए शुरु किया गया है और ऐसे मनोरंजन के साधनों को रखरखाव के लिए
लंबे समय तक रोका नहीं जाना चाहिए. राजधानी होने के कारण पूरे भारत से लोग यहां आते
हैं. इसलिए इसके प्रति संचालकों को सजग हो कर इसका संचालन करना चाहिए.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन
अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने प्रबंधकों को कहा कि वे उनके साथ किए गए अनुबंध के
अनुसार वंडरलैंड का संचालन करें अन्यथा अनुबंध की शर्तों के अनुसार प्राधिकरण को
कार्रवाई करनी पड़ेगी. साथ ही वे अपने पूरे स्टॉफ को जनता से अच्छे व्यवहार बनाए
रखते का प्रशिक्षण भी दें. इस पर वंडरलैंड के प्रबंधकों ने रिक्रिएशन पार्क के बंद
होने पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि वे रिक्रिएशन पार्क का रखरखाव शीघ्र पूरा कर
इसे 25 दिसंबर से पुनः चालू कर देंगे तथा भविष्य में शिकायत का कोई मौका नहीं
देंगे. प्रबंधकों ने कहा कि वे इस बात का भी ध्यान रखेंगे कि रखरखाव ठीक ढ़ंग से
होता रहे.
5 हजार से ज्यादा की नकदी नहीं लेगा आरडीए
रायपुर, 13 दिसंबर 2016, राज्य़ शासन के
आदेश के बाद रायपुर विकास प्राधिकरण 5 हजार रुपए से अधिक की नकदी 15 दिसंबर से
स्वीकार नहीं करेगा. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के
अनुसार राज्य शासन ने कैशलेस प्रणाली को लागू करने के अंतर्गत नगद प्राप्ति की
सीमा 5 हजार रुपए तक निर्धारित की है. इसके ऊपर की राशि चेक, डिमांड ड्रॉफ्ट,
बैंकर्स चेक से ली जाएगी. श्री कावरे ने बताया कि प्राधिकरण भी अब कैशलेस होने की
तैयारी में है.
इसके लिए प्राधिकरण कार्यालय में तीन अलग – अलग स्वाईप मशीनें लगाई जाएगी. जिसमें पहली स्वाईप मशीन सेन्ट्रल बैंक ऑफ
इंडिया की दूसरी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की और तीसरी ऐक्सिस बैंक की होगी. इसमें
क्रमशः कमल विहार योजना, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना और शेष समस्त योजनाओं के लिए
राशि स्वीकार की जाएगी. बैंक से स्वाईप मशीनें आते ही यह मशीन प्राधिकरण के कैश
कॉऊन्टर में लगाई जाएगी.
Dec 9, 2016
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा एलआईजी की लॉटरी 14 दिसंबर को
रायपुर, 09 दिसंबर 2016, प्रधानमंत्री
आवास योजना के अतंर्गत इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में बनने वाले 944 एलआईजी फ्लैट्स की
लॉटरी 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगी. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव
ने आज प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांन्फ्रेस में उक्त घोषणा की. यह
लॉटरी इन्द्रपस्थ फेस 1 में निर्मित 120 फ्लैट्स के परिसर में होगी. इस लाटरी के
माध्यम से यह तय होगा कि किन्हें फ्लैट्स मिलेगा अर्थात आवेदकों को फ्लैट्स पाने
की पात्रता तय होगी. फ्लैट्स का नंबर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवंटित किया
जाएगा.
प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के
अनुसार प्राधिकरण व्दारा मंगाए गए आवेदन पत्र के संबंध में 944 एलआईजी फ्लैट्स
हेतु कुल 1512 आवेदन प्राप्त हुए थे. आवेदन पत्रों की छटाई के बाद प्राधिकरण ने पूरी
सूची जारी करते हुए दावा आपत्ति आमंत्रित किया था जिसके बाद अंतिम रुप से कुल 1471
आवेदकों की सूची जारी करते हुए लॉटरी किए जाने की घोषणआ की गई है. प्राधिकरण ने सभी 1471 आवेदकों को लॉटरी के
समय उपस्थित रहने का अनुरोध किया है ताकि उनके सामने फ्लैट्स पाने की पात्रता की लॉटरी
हो सके.
बोरियाखुर्द के 1984 एलआईजी फ्लैट्स की बुकिंग 13 दिसंबर से
2 बीएचके फ्लैट्स, कीमत 7.86 लाख, कारपेट एरिया 519 वर्गफुट,
निर्माण ढ़ाई साल में, 31 दिसंबर तक होगा पंजीयन
रायपुर, 09 दिसंबर 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत बोरियाखुर्द में 1984 एलआईजी फ्लैट्स की बुकिंग 13 दिसंबर से शुरु होगी. प्राधिकरण कार्यालय में अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल व रमेश सिंह ठाकुर व संचालक मंडल के सदस्यों ने आज इसके आवेदन पत्र, नियम एवं शर्तों की पुस्तिका का विमोचन किया.
प्राधिकरण के अध्यक्ष के अनुसार ये फ्लैट्स ढ़ाई साल में बन कर तैयार हो जाएंगे. प्रत्येक फ्लैट की कीमत लगभग 7.86 लाख रुपए तथा कारपेट एरिया 519 वर्गफुट होगा. य़ोजना की लागत लगभग 155.94 करोड रुपए आंकी गई है. पुस्तिका विमोचन के अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे, संचालक मंडल के सदस्य श्री गोपी साहू, श्री रवि्द्र बंजारे, श्रीमती सुनयना शुक्ला, श्रीमती एम. लक्ष्मी,अतिरिक्त सीईओ श्री एस. आर. दीवान, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया भी उपस्थित थे.
प्राधिकरण कार्यालय में आज पत्रकारों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले 1984 एलआईजी फ्लैट्स में निर्माण कार्य की गुणवता पर पूरा ध्यान रखा जाएगा. इस निर्माण योजना में बनने वाले फ्लैट्स के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी प्रावधान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे पहले इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत प्रस्तावित 944 एलआईजी फ्लैट्स के लिए 1512 आवेदन प्राप्त हुए थे. श्री श्रीवास्तव ने आगे कहा कि इंद्रप्रस्थ के एलआईजी फ्लैट्स में दो कमरों की सुविधा, नागरिकों की क्रय शक्ति के अनुसार कम कीमत के फ्लैट्स होने, योजना का शहरी क्षेत्र में होने, आवागमन की सुविधा, चौड़ी सड़कों की उपलब्धता, केन्द्र सरकार व्दारा लंबी अवधि के ऋण व ब्याज राशि में अनुदान के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना काफी लोकप्रिय हुई है. जनता की लगातार मांग के कारण रायपुर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरुप प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत और एलआईजी फ्लैट्स निर्माण का निर्णय लिया है. उन्होंनें कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश के ऐसे परिवारों को जिनके किसी भी सदस्य के पास भारत के किसी भी भाग मे अपने स्वामित्व का कोई पक्का मकान नहीं है उनके लिए यह योजना विशेष रुप से लाई गई है. इसमें भी महिलाओं के नाम पर फ्लैट्स आवंटन को प्राथमिकता दी गई है.
बोरियाखुर्द के एलआईजी फ्लैट्स योजना की अधोसंरचना की चर्चा करते हुए आरडीए के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि योजना 24 x 7 घंटे पीने का पानी की आपूर्ति हाईड्रो न्यूमैटिक पंप के माध्यम से होगी. नाली के पानी के लिए सीवरेज नेट वर्क तथा बारिश के पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉम वॉटर पाईप लाईन का प्रावधान किया जाएगा. विद्युत एवं दूर संचार के लिए केबल नेटवर्क की व्यवस्था होगी. फ्लैट्स की भीतरी दीवारों में व्हॉईट वॉश, बाहरी दीवारों पर वॉटरप्रूफ सीमेंट पेंट, रसोई के प्लेटफार्म में राजिम का पत्थर / रेड फ्लैग स्टोन तथा स्टील का सिंक तथा एक्जॉस्ट फैन लगाने की व्यवस्था होगी. ऊपर की मंजिलों में आने जाने के लिए हर ब्लॉक में 6 यात्रियों वाली सार्वजनिक लिफ्ट की सुविधा होगी. स्ट्रीट लाईटिंग के लिए सिंगल व डबल आर्म पोल से प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी. यहां सड़क डामरीकृत होंगी जिसमें किनारों पर पेवर ब्लॉक्स लगाए जाएंगे. साथ ही हरा भरा उद्यान भी होगा. फ्लैटस के पंजीयन में अनुसूचित जाति / जनजाति, पिछड़ा वर्ग, शासकीय / शासन के उपक्रम/ स्थानीय संस्थाएं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सैनिक व भूतपूर्व सैनिक, शारीरिक विकलांग,निराश्रित व साधनहीन विधवा महिला तथा तृतीय लिंग समुदाय के लिए आरक्षण की राज्य शासन के नियमानुसार सुविधा दी गई है. एलआईजी फ्लैट्स का पंजीयन 31 दिसंबर 2016 तक कराया जा सकता है. आवेदन पत्र नियम एवं शर्ते प्राधिकरण कार्यालय में कार्यालयीन दिवस व समय में दोपहर 3.00 बजे तक 5 सौ रुपए का नगद भुगतान कर प्राप्त किया जा सकता है.
Dec 7, 2016
🔘 आरडीए भी होगा कैशलेस, 3 स्वाईप मशीन लगेंगी
📌 रायपुर, 07 दिसंबर 2016, राज्य सरकार के निर्देश के बाद रायपुर विकास प्राधिकरण भी अब कैशलेस होने की तैयारी में है. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार कार्यालय में तीन अलग – अलग स्वाईप मशीनें लगाई जाएंगी. इसमें पहली सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की दूसरी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की और तीसरी ऐक्सिस बैंक की स्वाईप मशीन होगी. इसमें क्रमशः कमल विहार योजना, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना और शेष समस्त योजनाओं के लिए राशि स्वीकार की जाएगी. श्री कावरे के अनुसार इसके अतिरिक्त चेक, बैंकर्स चेक तथा ड्रॉफ्ट भी लिए जाएंगे.
📌 श्री कावरे ने बताया कि प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्यालय में पूर्व में किए गए कम्प्यूटरीकरण को और बेहतर बनाने की दिशा में भी लगातार कार्य किया जा रहा है. इसमें ईआरपी के अतंर्गत सैप सॉफ्टवेयर के माध्यम से कार्य करने की दिशा में विशेषज्ञ इंजीनियर इसका कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं. सैप सॉफ्टवेयर के तैयार होने से प्राधिकरण की निविदा प्रक्रिया, प्रांकलन, निर्माण व कार्यालयीन कार्य की सामग्री क्रय, वित्त एवं लेखा व अन्य शाखाओं के रिकार्ड इत्यादि रखने में आसानी हो जाएगी. इसके अतिरिक्त प्राधिकरण ने निविदा के लिए ई –प्रोक्योरमेंट की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है.
📌 श्री कावरे ने बताया कि प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्यालय में पूर्व में किए गए कम्प्यूटरीकरण को और बेहतर बनाने की दिशा में भी लगातार कार्य किया जा रहा है. इसमें ईआरपी के अतंर्गत सैप सॉफ्टवेयर के माध्यम से कार्य करने की दिशा में विशेषज्ञ इंजीनियर इसका कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं. सैप सॉफ्टवेयर के तैयार होने से प्राधिकरण की निविदा प्रक्रिया, प्रांकलन, निर्माण व कार्यालयीन कार्य की सामग्री क्रय, वित्त एवं लेखा व अन्य शाखाओं के रिकार्ड इत्यादि रखने में आसानी हो जाएगी. इसके अतिरिक्त प्राधिकरण ने निविदा के लिए ई –प्रोक्योरमेंट की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है.
Dec 6, 2016
🔘 बोरियाखुर्द में एलआईजी फ्लैट्स की बुकिंग की तैयारी
रायपुर, 06 दिसंबर 2016, प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत रायपुर विकास प्राधिकरण बोरियाखुर्द में एक और एलआईजी फ्लैट्स की योजना लाने की तैयारी कर रहा है. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में एलआईजी फ्लैट्स के प्रति लोगों में भारी रुझान के देखने के बाद प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के प्रस्ताव पर प्राधिकरण इसकी बुकिंग अर्थात पंजीयन करने की तैयारियों में जुटा हुआ है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के एलआईजी फ्लैट्स जो दो बीएचके की सुविधा के होने के कारण एक परिवार की सभी आवश्यक्ताओँ को पूरा करता है इसलिए इसे काफी पसंद किया गया. श्री कावरे ने बताया कि प्राधिकरण की योजनाएं शहरीय क्षेत्र में होने तथा आवागमन की सुविधा के कारण लोगों मे लोकप्रिय हुई है.
श्री कावरे ने यह भी बताया कि इन्द्रप्रस्थ योजना के एलआईजी फ्लैट्स की लॉटरी भी शीघ्र की जाएगी. इसके लिए दावा और आपत्तियां आमंत्रित कर ली गई हैं और शीघ्र इसकी की तिथि घोषित की जाएगी.
🔘
🔘
Dec 5, 2016
कमल विहार का प्रचार – प्रसार अब सवारी ट्रेन से भी
श्री खंडेलवाल और श्री ठाकुर ने देखी कमल विहार
प्रचार अभियान की ट्रेन
रायपुर, 05 दिसंबर
2016, रायपुर विकास प्राधिकरण ने कमल
योजना के प्रचार के लिए अब मेमू पुश-पुल ट्रेन के माध्यम से प्रचार अभिय़ान शुरु कर
दिया है. इस ट्रेन के माध्यम से पूरे एक महीने तक रायपुर, भिलाई-दुर्ग,
राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया और नागपुर के इतवारी स्टेशन और बिलासपुर, कोरबा व
शहडोल तक लोगों को विकसित हुए कमल विहार की फोटो और प्लाट के रेट की जानकारी हो
सकेगी. प्रचार के इस माध्यम का प्राधिकरण ने इससे पहले कभी उपयोग नहीं किया था
किन्तु अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर प्राधिकरण ने रेल गाड़ी के
माध्यम से प्रचार किए जाने को इस बार अपने अभियान में शामिल किया है. प्राधिकरण के
उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल और श्री रमेश सिंह ठाकुर ने आज रायपुर
रेल्वे स्टेशन में इस ट्रेन का अवलोकन किया. इस अवसर पर आरडीए के अतिरिक्त सीईओ
श्री एस.आर. दीवान भी उपस्थित थे.
रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा कमल विहार के व्यावसायिक,
मिश्रित और सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के विक्रय किए जा रहे भूखंडों दी
जा रही 30 प्रतिशत की छूट को 30 दिसंबर 2016 तक बढ़ा दिया है. इसके अतिरिक्त
स्वास्थ्य, शैक्षणिक व आवासीय उपयोग के प्लॉट्स पर प्रो रेटा आधार पर 15 प्रतिशत
की छूट दी जा रही है.
Nov 29, 2016
प्रधानमंत्री आवास योजना इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के एलआईजी फ्लैट्स के लिए दावा आपत्ति आमंत्रित
रायपुर, 29 नवंबर 2016, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के 944 फ्लैट्स के लिए मंगाए गए आवेदन पत्रों
के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण ने प्राप्त आवेदकों की सूची जारी कर आवेदकों से दावा
व आपत्ति आमंत्रित किया है. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.
कावरे ने यह सूची नोटिस बोर्ड में लगवा दी है. जिसका अवलोकन आवेदक व्दारा किया जा
सकता है.
श्री कावरे के अनुसार इन्द्रप्रस्थ योजना में
प्रधानमंत्री आवास योजना के तर्गत बनने वाले 944 एलआईजी हैं. पूर्ण रुप से भरे गए
आवेदनों की संख्या 1448 है. श्री कावरे ने आगे बताया कि फ्लैट्स के लिए कुल 1514
आवेदन प्राप्त हुए थे. जिनमें से 66 आवेदन अपूर्ण पाए गए जिनके आवेदन अपूर्ण है या
उसमें कोई कमी है वे उसके संबंध में 5 दिसंबर 2016 तक
आवश्यक उनका आवेदन अमान्य कर दिया जाएगा. यह सूची कलेक्टर कार्यालय, तहसील
कार्यालय और दस्तावेज प्राधिकरण कार्यालय में जमा कर सकते हैं. आवेदकों 5 दिसंबर
2016 तक अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत करना होगा. इसके बाद कोई दावा आपत्ति यदि
मान्य नहीं होगा तथा नगर पालिक निगम कार्यालय के सूचना पटल में भी प्रदर्शित करने
के लिए भेजी गई है.
Nov 26, 2016
आरडीए ने दोहराया संविधान का संकल्प दोहराया
रायपुर, 26 नवंबर 2016, संविधान दिवस के अवसर पर आज रायपुर विकास
प्राधिकरण कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारिओं ने प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन
अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के नेतृत्व में भारत के संविधान की प्रस्तावना का पठन
कर राष्ट्र की एकता और अंखडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के संकल्प को
दोहराया. इस मौके पर और अतिरिक्त सीईओ श्री एस. आर. भगत भी उपस्थित थे.
उल्लेखनीय है कि भारत की संविधान की प्रस्तावना के अंतर्गत इस बात का संकल्प लिया जाता है कि हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न,समाजवादी,पंथनिरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति,विश्वास,धर्म और उपासना की स्वतंत्रता,प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढ़ाने का दृढ संकल्प लेते हुए 26 नवंबर 1946 के दिन संविधान सभा में भारत के संविधान को अंगीकृत,अधिनियमित और आत्मार्पित करने का पठन किया जाता है.











