Search This Blog

Dec 13, 2016

इन्द्रप्रस्थ रायपुरा एलआजी फ्लैट्स का लॉटरी कल

फ्लैट्स पात्रता की लॉटरी, फ्लैट्स नंबर का आवंटन निर्माण पूरा होने के बाद
रायपुर, 13 दिसंबर 2016, प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में बनने वाले 944 एलआईजी फ्लैट्स की लॉटरी कल 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे इन्द्रप्रस्थ योजना के 120
फ्लैट्स परिसर में होगी. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने इस संबंध में दो दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की थी. इस लाटरी के माध्यम से यह तय होगा कि फ्लैट्स किन्हें मिलेगा अर्थात आवेदकों को फ्लैट्स पाने की पात्रता तय होगी. फ्लैट्स का नंबर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवंटित किया जाएगा. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि गत दिनों दावा आपत्ति आमंत्रण के बाद लॉटरी के लिए पात्र आवेदकों की सूची जारी की थी उसी सूची के आधार पर कल लॉटरी होगी.  

No comments:

Post a Comment

This Blog is Blocked