Search This Blog

Sep 6, 2013

कमल विहार में पारदर्शिता, कोई भी कागज-फाईल दिखाने को तैयार - सुनील कुमार सोनी

जिनकी सहमति उन्हें भूखंड दिया, जिन्होंने नहीं दी उन्हें मुआवजा

रायपुर, 6 सितंबर 2013, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने पूर्व शिक्षा मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा के कमल विहार योजना के संबंध में लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि श्री शर्मा जी पिछले दो सालों में कुछ भी नहीं बोले और अब जब चुनाव आ रहा है तो उन्हें कमल विहार याद आ रहा है. 


श्री सोनी ने कहा कि कमल विहार योजना पूरे नियमों के अन्तर्गत बनाई गई एक पारदर्शी योजना है. हम श्री शर्मा जी को योजना के बारे में पूरी जानकारी देने के लिए तैयार हैं वे जो फाईल या कागज देखना चाहें प्राधिकरण कार्यालय में उन्हें दिखा दिया जाएगा. इसके लिए उन्हें सूचना के अधिकार के तहत जानकारी लेने और समय खराब करने की भी जरूरत नहीं है. श्री सोनी ने आगे कहा कि कमल विहार योजाना में यदि कोई खोट या गल्ती होती तो बिलासपुर हाईकोर्ट भूस्वामियों की याचिका खारिज नहीं करता. हाईकोर्ट का निर्णय यह साबित करता है कि कमल विहार संवैधानिक रुप से एक सही और जनहित में बनाई जा रही आम आदमी की योजना है.
       श्री सोनी ने कहा कि कमल विहार में जिन भूस्वामियों ने विकसित भूखंड चाहे उन्हें उनकी सहमति के आधार पर अनुबंध कर प्लॉट दिए गए हैं. जिन्हें भूखंड नहीं चाहिए था उन्हें प्राधिकरण ने कलेक्टर गाईड लाईन के आधार पर मुआवाजा दिया. श्री सोनी ने कहा कि यह कहा जा रहा है कि 800 परिवारों को भूखंड नहीं दिया जा रहा है यह गलत है प्राधिकरण में 543 भूस्वामियों ने विकसित भूखंड लेने के लिए अपनी सहमति नहीं दी इसलिए उन्हें मुआवजा दिया जा रहा. मुआवजे की दर प्राधिकरण नहीं तय करता यह तो कलेक्टर व्दारा बनाई गई गाईड लाईन के आधार पर तय होता है. श्री सोनी ने कहा कि प्राधिकरण व्दारा समाचार, विज्ञापनों और नोटिस के माध्यम से कई बार भूस्वामियों को विकसित भूखंड और अनुबंध करने की सूचना दी गई है और यह सब रिकार्ड में दर्ज है. गत 4 जुलाई को श्री चुन्नीलाल प्रजापति को प्राधिकरण कार्यालय में मुआवजे का चेक दिया गया है. इसके बाद जो भी मुआवाजा लेने आएगा उसे पांच दिनों में मुआवजा की राशि दे दी जाएगी.
      प्राधिकरण के अध्यक्ष ने बताया कि 543 भूस्वामियों व्दारा कमल विहार योजना में विकसित भूखंड लेने की सहमति नहीं दिए जाने के कारण उनकी भूमि अर्जित की गई है. प्राधिकरण ने इस हेतु पिछले साल जुलाई को भू-अर्जन अधिकारी को राशि भी दे दी है. श्री सोनी ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग में रोड – रास्ते की भूमि के लिए छोड़ी गई भूमि की जांच राजस्व अधिकारी व्दारा की जा रही है.
  800 सौ परिवारों को जिनकी बात कही जा रही है उनमें जिनकी भूमि 2900 वर्गफुट से अधिक थी उन्हें शासन के आदेश से एक स्लैब ऊपर की अतिरिक्त भूमि का आवंटन किया गया है. यह आवंटन कमल विहार में अधोसंरचना विकास के मद में आरक्षित रखी गई 10 प्रतिशत भूमि में से किया गया है. श्री सोनी ने कहा कि श्री सत्यनारायण शर्मा जी का यह कहना की 3500 परिवारों को धमकी दे कर अनुबंध कराया है यह भी पूर्णत निराधार है. भूस्वामियों ने अपनी सहमति से अनुबंध किया है. अनुबंध में स्पष्ट उल्लेख है कि यह प्रोविजनल अनुबंध है स्थल पर कब्जा देते समय अंतिम अनुबंध किया जाएगा. इसके पश्चात ही संबंधित विकसित भूखंड भूस्वामी के नाम से दर्ज होगा. जहां तक भूअर्जन की बात है इसकी कार्रवाई नियमों के अन्तर्गत भूअर्जन अधिकारी रायपुर व्दारा की जाती है रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा नहीं.
      श्री सोनी ने कहा कि श्री शर्मा कभी 3500 परिवारों की बात करते हैं कि उन्हें धमकी दे कर अनुबंध कराया गया है और कभी 800 परिवारों की बात करते हैं कि उन्हें आरडीए भूखंड नहीं दे रहा है. इन दोनों बातों पर वे पहले स्वयं ही आश्वस्त हो लें कि वे क्या कहना और समझना चाहते हैं. 

Sep 5, 2013

आयकर विभाग को आरडीए के बेहतर वित्तीय प्रबंधन देख कर हुआ आश्चर्य


जांच में आयकर कटौती और राशि जमा करने में कोई खामी नहीं
प्राधिकरण का कार्य प्रशंसनीय – शीतल सारस्वत, आयकर उपायुक्त  

रायपुर, 5 सितंबर 2013, रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में कल आयकर की कटौती कर उसे विभाग को भेजने के संबंध में आयकर की टीम को यह देख कर बड़ा आश्चर्य हुआ कि प्राधिकरण की लेखा शाखा का कार्य इतना व्यवस्थित कैसे है कि उनके कार्य में कोई खामी ही नहीं है. प्राधिकरण के 50 सालों के इतिहास में पहली बार आयकर विभाग ने कर भुगतान के संबंध में जांच की है. आयकर विभाग की उपायुक्त आयकर श्रीमती शीतल सारस्वत वर्मा ने प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अलेक्सपॉल मेनन से भी मुलाकात की और प्राधिकरण के वित्तीय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय बताया.
कल आयकर विभाग की उपायुक्त के नेतृत्व में आयकर विभाग की टीम ने प्राधिकरण व्दारा किए गए भुगतान किए गए देयकों की जांच की और पाया की सभी देयकों में नियमानुसार आयकर की कटौती कर आयकर विभाग में राशि जमा कराई गई है. दरअसल प्राधिकरण में पिछले कुछ वर्षों में किए गए कम्प्यूटरीकरण के फलस्वरुप तकनीकी, लेखा और राजस्व शाखा में बेहतर ढ़ंग से कार्य हो रहा है. प्राधिकरण के लेखा शाखा व्दारा ठेकेदारों, हितग्राहियों और सलाहकारों को आरटीजीएस प्रणाली से भुगतान किया जा रहा है. इसके अलावा प्राधिकरण  वित्तीय विशेषज्ञों कंपनियों की भी मदद ले रहा है.
आयकर विभाग के अधिकारियों व्दारा की गई यह जांच एक सामान्य प्रक्रिया है जिसमें उनके व्दारा संस्था व्दारा भुगतान किए जाने वाले देयकों में आयकर की कटौती की जांच की जाती है. आयकर विभाग ने प्राधिकरण में पूरी जांच के दौरान एक भी खामी नहीं पाई. आयकर विभाग ने यह पाया की प्राधिकरण व्दारा नियमित रुप से आयकर की कटौती कर विभाग के मद में राशि जमा कराई जा रही है तथा देयकों में कोई कमी नहीं है.


                                                

Aug 27, 2013

राजपत्र में प्रकाशन के बाद होगा फ्रीहोल्ड

आरडीए के आवासीय संपत्तियों को फ्रीहोल्ड करने के लिए शासन ने बनाया नया नियम

रायपुर, 27 अगस्त 2013, रायपुर विकास प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं को फ्रीहोल्ड करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने एक नया नियम बनाया है जो छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हो चुका है.
छतीसगढ़ भूमि धारण (विधिमान्यकरण) अधिनियम 2013 का छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन के बाद यह लागू हो जाएगा. इस नियम के अन्तर्गत प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में शामिल 325 एकड़ निजी भूमि अपने नाम पर दर्ज कराने के लिए राज्य शासन को पत्र भेजकर इसे राजपत्र में प्रकाशन कराने का अनुरोध किया गया है. इसके बाद प्राधिकरण व्दारा आवासीय संपत्तियों को फ्रीहोल्ड करना शुरु किया जाएगा. 

प्राधिकण के अध्यक्ष सुनील कुमार सोनी के अनुसार आवास एवं पर्यावरण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन व्दारा तैयार किए गए अधिनियम के अनुसार प्राधिकरण की उन सभी आवासीय योजनाएं की भूमि जो राजस्व रिकार्डों में दर्ज नहीं हो सकी थी वे अब इस अधिनियम से लागू होने के बाद नियमतः राजस्व रिकार्ड में दर्ज की जा सकेंगी. दरअसल पहले जब प्राधिकरण की योजनाएं बनी थी तब भूमि का अर्जन विधिवत ढ़ंग से नहीं हुआ था. भूमि का मुआवाजा तो दे दिया गया और उसका पांच और दस रुपए के स्टॉम्प पेपर पर लिखा–पढ़ी कर ली गई और ऐसा मान लिया गया कि भूमि प्राधिकरण की हो गई. प्राधिकरण ने फिर ऐसी सभी भूमियों पर अपनी योजनाएं तो बना ली लेकिन प्रक्रिया के अनुसार तहसील के राजस्व रिकार्ड में भूमि दर्ज नहीं हो सकी. इसलिए शैलेन्द्रनगर, कटोरातालाब, देवेन्द्रनगर, जलविहार, राजेन्द्रनगर जैसी कई आवासीय योजनाओं के हजारो आवासीय भूखंड और आवासीय भवन फ्रीहोल्ड नहीं हो सके. फ्रीहोल्ड का अर्थ है कि आवासीय भूखंड के धारक को भविष्य में प्राधिकरण को कोई भूभाटक नहीं देना होगा और न ही उसे अपने भूखंड के विक्रय करने के लिए किसी प्रकार की अनुमति लेनी होगी. फ्रीहोल्ड होने के बाद भूखंडधारियों भूभाटक और विक्रय की अनुमति लेने की औपचारिकता से पूरी तरह से मुक्त हो जाएंगे.

रायपुरा योजना की एक बड़ी बाधा दूर हुई – सुनील कुमार सोनी

इन्द्रप्रस्थ फेज 2 व विशेषीकृत व्यावसायिक क्षेत्र रायपुरा को
राज्य शासन ने दी स्टॉम्प और पंजीयन शुल्क में छूट

रायपुर, 27 अगस्त 2013, छत्तीसगढ शासन ने रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना के बाद अब रायपुरा स्थित इन्द्रप्रस्थ फेस - 2 और रायपुरा की विशेषीकृत व्यावसायिक क्षेत्र (SCZ – Special Commercial Zone) में आने वाली भूमि के अनुबंध विलेख हेतु स्टॉम्प शुल्क व पंजीयन शुल्क की राशि में छूट दे दी है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी के लगातार प्रयासों से मिली इस छूट से योजना के भूस्वामियों को एक बड़ी राहत मिली है. यदि यह छूट नहीं मिलती तो भूस्वामियों को प्राधिकरण से अनुबंध करने और स्टॉम्प शुल्क के रुप में लाखों रुपए का आर्थिक भार वहन करना पड़ता किन्तु इस छूट से अब मात्र 100 रुपए के स्टॉम्प पर ही प्राधिकरण और भूमि स्वामियों के मध्य अनुबंध का निष्पादन हो सकेगा. श्री सोनी ने घोषणा की कि प्राधिकरण व्दारा दोनो योजना में अधोसंरचना विकास स्वयं की राशि अथवा ऋण ले कर करेगा और योजना में शामिल भूस्वामियों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लेगा.
नगर विकास योजना इन्द्रप्रस्थ फेस 2 रायपुर के 125 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही है. योजना की लागत 96.60 करोड़ रुपए है. मुख्यतः यह आवासीय योजना है जिसमें भूस्वामियों को उनकी अविकसित भूमि के बदले 35 प्रतिशत क्षेत्र का पुनर्गठित विकसित भूखंड दिया जा रहा है. योजना में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. योजना में 550 भूस्वामी शामिल हैं. इसमें से 60 प्रतिशत भूस्वामियों ने पुर्नगठित भूखंड लेने की सहमति दे दी है तथा शेष भूमि का अर्जन किया जाएगा. योजना के औपचारिक नियम एवं प्रक्रिया के अन्तर्गत नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 50 (8) के अन्तर्गत प्रकाशन कर समस्त कार्रवाई पूरी की जा चुकी है. योजना में मास्टर प्लॉन के प्रावधान के अनुरुप मुख्य मार्ग 24 मीटर चौड़ा होगा जिसकी लंबाई 2.8 किलोमीटर होगी.
रायपुरा की विशेषीकृत व्यावसायिक क्षेत्र 124.24 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगी जिसकी लागत लगभग 250 करोड़ रुपए होगी. रायपुर के मास्टर प्लॉन अर्थात रायपुर विकास योजना के अन्तर्गत बाजारों के विक्रेन्दीकरण किया जाना है. इसके अन्तर्गत विशेषीकृत व्यावसायिक क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए लॉजिस्टिक हब अर्थात वेयर हाऊस कार्यालय सहित, होलसेल व रिटेल व्यावसाय, होटल, कार्पोरेट कार्यालय विकसित होंगे. योजना में भूस्वामियों को उनकी भूमि का 46 प्रतिशत क्षेत्र के बराबर के पुनर्गठित विकसित भूखंड देते हुए 2 से 3 प्रतिशत तक निर्मित व्यावसायिक क्षेत्र भी आवंटित किया जाएगा. प्राधिकरण व्दारा योजना में आवंटित भूखंड़ों पर 4 साल में निर्माण करने की शर्त भी रखी गई है. इस योजना हेतु नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 50 (5) के अन्तर्गत गठित समिति व्दारा आपत्तियों की सुनवाई की जा चुकी है. समिति की रिपोर्ट आते ही प्रकाशन की अंतिम कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण व्दारा विकास और निर्माण प्रारंभ किया जाएगा. 

Aug 19, 2013

प्रदेश के सबसे बड़े मॉल में व्यवसाय के लिए मिलेगी दुकानें और कार्यालय

छत्तीसगढ़ सिटी सेन्टर देवेन्द्रनगर में दुकानों व कार्यालयों 
के लिए विक्रय का प्रस्ताव आमंत्रित किया आरडीए ने

रायपुर, 19 अगस्त 2013, राजधानी रायपुर के सबसे बड़े और लोकप्रिय मॉल छत्तीसगढ़ सिटी सेन्टर, देवेन्द्रनगर में दुकानों और कार्यालय के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण ने इच्छुक संस्थाओ और व्यक्तियों से दर का प्रस्ताव आमंत्रित किया है.
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने बताया कि व्दितीय तल पर 5 तथा तृतीय तल पर 6 दुकानें / कार्यालय हेतु निर्मित स्थल को विक्रय किया जाएगा. इस हेतु 17 सितंबर तक इच्छुक संस्था या व्यक्ति अपनी दरों का प्रस्ताव प्राधिकरण कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं. प्रस्ताव प्रस्तुत करने के संबंध में नियम एवं शर्ते प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीएरायपुर डॉट काम पर उपलब्ध है. उल्लेखनीय है कि लगभग पौने छह एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया छत्तीसगढ़ सिटी सेन्टर प्रदेश का सबसे बड़ा मॉल है जो 10 अक्टूबर 2010 को प्रारंभ किया गया था. 

Aug 16, 2013

स्वतंत्रता दिवस विकास का संकल्प लेने का दिन – श्री सुनील कुमार सोनी

आरडीए परिसर में अध्यक्ष श्री सोनी ने फहराया तिरंगा


रायपुर, 16 अगस्त 2013, स्वाधीनता दिवस के अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने राष्ट्रीय धवज फहराया. इस अवसर पर सोनी ने कहा कि आज के संदर्भों में स्वतंत्रता दिवस के मायने संकल्प दिवस है. हम सभी को आज देश और प्रदेश के समुचित विकास का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने प्राधिकरण की विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन में हम रायपुर शहर का निरन्तर विकास कर रहे हैं. प्रदेश के मंत्रीव्दय श्री बृजमोहन अग्रवाल और श्री राजेश मूणत भी शहर विकास के लिए अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं. श्री सोनी ने आगे कहा कि प्राधिकरण शहर के लोगों के सपने को गढ़ने का काम कर रहा है इसलिए हमें और बेहतर ढ़ंग से कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए.
  
प्राधिकरण में झंडारोहण के अवसर पर उपाध्यक्षव्दय श्री रतनलाल डागा व श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग डॉ. रोहित यादव, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अलेक्स पाल मेनन, राज्य शहरी विकास अभिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिम शिखर गुप्ता, प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.के. अग्रवाल, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश छत्तीसढ़ के संयुक्त संचालक श्री एम. के. गुप्ता तथा रायपुर विकास प्राधिकरण सहित प्राधिकरण परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. 

Aug 8, 2013

आरडीए के बकायादारों को एकमुश्त राशि जमा करने पर 50% सरचार्ज की छूट

31 जुलाई को श्री सुनील सोनी व्दारा की गई घोषणा हुई पूरी

रायपुर, 8 अगस्त 2013, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी की घोषणा के अनुसार प्राधिकरण की समस्त योजनाओं के आवासीय प्रकरणों में अद्यतन बकाया राशि का एक मुश्त भुगतान करने पर देय सरचार्ज में 50 प्रतिशत की छूट लागू कर दी गई है. यह छूट 10 सितंबर तक ही मिलेगी.
उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने 31 जुलाई को न्यू राजेन्द्रनगर में नागरिकों से मुलाकात के दौरान नागरिकों के आग्रह पर सरचार्ज राशि में छूट दिए जाने की घोषणा की थी. साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील भी की थी कि वे अपनी बकाया राशि समय पर जमा करे ताकि वे अनावश्यक सरचार्ज राशि के भार से बच सके. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अलेक्स पॉल मेनन ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए राजस्व शाखा को निर्देशित किया है कि वे बकायादारों को राशि जमा करने की जानकारी देते हुए बकाया वसूली के दौरान एकमुश्त भुगतान की स्थिति में सरचार्ज की राशि में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करें.

आरडीए में हुई कई पदोन्नितयां

ए.डी. जॉन प्रशासकीय अधिकारी
चार उपअभियंता बने सहायक अभियंता
श्रीमती अवधिया पहली महिला कार्यालय अधीक्षक
 रायपुर, 8 अगस्त 2013, श्रीमती कुमदनी अवधिया रायपुर विकास प्राधिकरण में कार्यालय की नई अधीक्षक बनाई गई हैं. वे प्राधिकरण की पहली महिला है जिन्हें यह जिम्मेदारी मिली है. उन्हें सहायक ग्रेड - 1 से पदोन्नत किया गया है. मोहर्रिर रज्जाक खान को राजस्व निरीक्षक के पद पर, ज्ञानेश रेड्डी, सुधाकर राव ठोकने, रमेश राव को सहायक ग्रेड – 3 से सहायक ग्रेड 2 पर पदोन्नत किया गया है. धर्मेन्द्र सिंह सेंगर को सहायक ग्रेड 3 से सहायक  ग्रेड - 2 पर पदोन्नत करते हुए स्टोरकीपर बनाया गया है.
इसके पूर्व आवास एवं पर्यावरण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन व्दारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निज सचिव ए.डी.जॉन को पदोन्नत कर प्रशासकीय अधिकारी बनाया गया है. चार उप अभियंता योगेशचन्द्र साहू, के.पी. देवांगन, राजीव अग्रवाल और अनिल गुप्ता को सहायक अभियंता पद पर पदोन्नत किया गया है. नगर पालिक निगम रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत उप अभियंता (विद्युत) सुरेश सिंह कुंजाम को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति दी गई है. सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी, उपाध्यक्षव्दय श्री रतन लाल डागा व श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अलेक्स पॉल मेनन का आभार व्यक्त किया है. 

Jul 31, 2013

आरडीए में शासन के आदेश के बाद शुरु होगा फ्रीहोल्ड

न्यू राजेन्द्रनगर में विधायक के साथ जनता से रुबरु हुए श्री सुनील कुमार सोनी



        रायपुर, 31 जुलाई 2013, राज्य शासन से आदेश मिलने के बाद रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा फ्री होल्ड की कार्रवाई तुरुन्त शुरु की जाएगी. इस बारे में विधान सभा में नियम बन चुका है और जैसे ही फ्रीहोल्ड का आदेश प्राधिकरण को मिलेगा सभी योजनाओं में आंवटितियों के आवासीय भूखंड को फ्री होल्ड करने की कार्रवाई की जाएगी. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने आज न्यू राजेन्द्रनगर में स्थानीय नागरिकों से चर्चा के दौरान उक्त बातें कहीं. उनके साथ क्षेत्र के विधायक श्री नंद कुमार साहू भी थे.
        श्री सोनी आज न्यू राजेन्द्रनगर स्थित सेक्टर 7 के 72 फ्लैट्स में नागरिकों की समस्या से रुबरु होने गए थे. उन्होंने नागरिकों व्दारा सामुदायिक भवन की मांग पर कहा कि यदि इस हेतु प्राधिकरण के लेआऊट में ऐसा प्रावधान होगा तो वे भूमि उपलब्ध करा देगें. रायपुर के सांसद श्री रमेश बैस ने पहले ही सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की स्वीकृति दी है. नागरिकों ने 72 फ्लैट्स में सीवर लाईन और बरसात के गंदे पानी जमा होने की शिकायत पर सोनी ने इंजीनियरों को निर्देश दिया कि वे इसके लिए टेन्डर इत्यादि की आवश्यक स्वीकृति ले कर समस्या का निराकरण करवाएं. श्री सोनी ने नागरिकों को कहा कि वे अपनी बकाया राशि समय पर जमा करे ताकि वे अनावश्यक सरचार्ज राशि देने से बच सके. श्री सोनी ने नागरिकों को बताया कि प्राधिकरण ने इससे पहले नागरिकों की मांग पर देवेन्द्रनगर स्थित साई नगर व चाणक्य फ्लैट्स तथा कटोरातालाब स्थित मैथिली शरण गुप्त के फ्लैट्स की मरम्मत तथा अन्य समस्याओं का समाधान करवाया है उसी प्रकार न्यू राजेन्द्रनगर के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण भी करवा देगें. श्री सोनी ने कहा कि बकाया राशि के चलते मूलभूत सुविधाओं के कार्य नहीं रोके जाएगें. श्री सोनी ने नागरिकों की शिकायत पर न्यू राजेन्द्रनगर मुख्य मार्ग पर स्थित अग्रवाल मिठाईवाला के मिठाई कारखाना व्दारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के फलस्वरुप कारखाने को दस दिनों में हटाने का निर्देश अधिकारियों को दिया.
           इस अवसर पर सिंधी पंचायत के मुखी किशनचंद नारवानी, गुरदीप सिंह टुटेजा, मनोहर चतवानी, जगदीश खुराना, जेसानंद कोटवानी, गिरीश लाहेजा, स्वरुप टाटिया, शिवशक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती लोरे व अन्य महिला सदस्य तथा प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता श्री पी.आर.नारंग, कार्यपालन अभियंता श्री श्रीचंद झा, सहायक अभियंता श्री अनिल गुप्ता, उप अभियंता श्री संतोष सिंह उपस्थित थे.

Jul 18, 2013

कमल विहार के पहले सेक्टर का लोकार्पण अगस्त में

रायपुर, 18 जुलाई 2013, कमल विहार के पहले सेक्टर का लोकार्पण अगस्त में किए जाने की तैयारियों के सिलसिले में रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने आज स्थल का दौरा किया. उन्होंने स्थल निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी एलएंडटी, प्रोजेक्ट मैनेजमैंट कंसलटेंट वैपकॉस और प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि कमल विहार के सेक्टर 6 को विकसित कर लोकार्पण करने का आश्य यह है कि कमल विहार कैसे बनेगा यह बताना है.

कमल विहार योजना में विकास और निर्माण कार्यों में तेजी लाने श्री सोनी गत मई से लगभग हर पखवाड़े योजना स्थल का दौरा कर रहे है. आज श्री सोनी ने आज निर्माण एजेंसी और प्राधिकरण के अधिकारियों को कहा कि भले ही बारिश का मौसम है पर जिन स्थानों पर वर्षा के कारण रुकावट नहीं होती उन स्थानों पर कार्य निरंतर जारी रखें. श्री सोनी ने कहा कि रिंग रोड निर्माण का काफी काम हो गया है अतः वहां सड़क के मध्य बिजली के खंबे, डिवाईडर और डिवाईडर के मध्य पौधे लगाने का कार्य अगस्त के पहले सप्ताह तक कर लिया जाए. उन्होंने सेक्टर 6 के अतिरिक्त अन्य 14 सेक्टरों में भी कार्य करने के लिए कुशल और अर्धकुशल मजदूरों का संख्या बढ़ाने को कहा. श्री सोनी ने वैपकॉस के टीम लीडर श्री संजय जैन से कहा कि वे कार्य में किसी भी परेशानी और बाधा की जानकारी उन्हें सीधे दे ताकि कार्य तेजी से हो सके. 

Jul 4, 2013

चुन्नीलाल प्रजापति को कमल विहार में भूमि के बदले मुआवजे का पहला चेक मिला


रायपुर, 4 जुलाई 2013, कमल विहार में भूमि के बदले मुआवजा चाहने वाले श्री चुन्नीलाल प्रजापति को आज रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी और उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने एक लाख तीन हजार सात सौ पचास रुपए का चेक सौंपा. श्री प्रजापति ऐसे पहले व्यक्ति है जिन्हें प्राधिकरण ने उनकी सहमति पर भूमि के बदले मुआवजा दिया है. उनके 900 वर्गफुट आकार के भूखंड के मुआवजा राशि की गणना कलेक्टर गाईड लाईन के आधार पर की गई है.
          कमल विहार योजना में भूस्वामियों की सहमति के आधार पर उनकी मूल भूमि के बदले पुनर्गठित विकसित भूखंड अथवा भूमि के बदले कलेक्टर गाईड लाईन के आधार पर मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है. कमल विहार में लगभग साढ़े 4200 भूस्वामियों ने विकसित पुनर्गठित भूखंड लिए है तथा 42 भूस्वामियों ने मुआवजे की मांग की है. इसके पहले 212 भूस्वामियों ने भूमि के बदले मुआवजा मांगा था किन्तु बाद में योजना के विकास कार्य को देख कर लगभग 170 भूस्वामियों ने मुआवजे के बदले विकसित पुनर्गठित भूखंड की मांग की थी जिन्हें प्राधिकरण ने विकसित भूखंड का आवंटन कर दिया है.

Jun 29, 2013

आरडीए के मोहर्रिर कुमार वर्मा 30 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त

हर कर्मचारी का संस्था में किए कार्यों के कारण मोह होता है – सुनील सोनी


रायपुर, 29 जून 2013, रायपुर विकास प्राधिकरण में कार्यरत मोहर्रिर श्री कुमार वर्मा 30 सालों की सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए. इस मौके पर अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने उनका श्रीफल शाल से अभिनंदन किया. श्री सोनी ने कहा कि हर कर्मचारी को अपनी संस्था से मोह होता है और मोह इसलिए होता है क्योंकि उसने संस्था के लिए कार्य किया है. श्री सोनी ने कहा कि प्राधिकरण के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके बीच से सेवानिवृत होने वाले व्यक्ति का पूरा सम्मान करना चाहिए क्योंकि सभी लोग एक न एक दिन सेवानिवृत होगें.
प्राधिकरण के राजस्व शाखा में वसूली का कार्य करने वाले श्री कुमार वर्मा के बिदाई के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कारपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री सचिदानंद उपासने, प्राधिकरण के मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, कार्यपालन अभिंयता श्री पी.एम. कोल्हे, प्रशासकीय अधिकारी श्री ए.डी. जॉन, प्राधिकरण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सेंगर, सचिव श्री अब्दुल आरिफ सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. 

Jun 27, 2013

राशि जमा नहीं करने पर बोरियाखुर्द - हीरापुर के 75 फ्लैट्स सील

आरडीए की डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना
राशि जमा नहीं करने पर आवंटन निरस्त कर नया आवंटन होगा









रायपुर, 27 जून 2013, रायपुर विकास प्राधिकरण के वसूली दस्ते ने आज बोरियाखुर्द स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना के 9 फ्लैट्स सील कर दिया. गत छह दिनों में प्राधिकरण ने बोरियाखुर्द के 71 व रायपुरा के 4 फ्लैट्स सील करने की कार्रवाई की है. फ्लैट्स लेने के बाद महीनों और सालों तक राशि जमा नहीं करने वाले आवंटितियों को प्राधिकरण ने कई बार मांगपत्र दिया और मौखिक आग्रह किया था किन्तु राशि जमा नहीं होने की स्थिति में फ्लैट्स सील करने की कार्रवाई की गई. प्राधिकरण प्रशासन का कहना है कि सील किए गए फ्लैट्स की राशि जमा नहीं करने पर ऐसे फ्लैट्स का आवंटन रद्द कर उसे नए सिरे से विज्ञापन प्रकाशित कर आवंटन की कार्रवाई की जाएगी.
प्राधिकरण प्रशासन ने आगे कहा कि हीरापुर, सरोना और रायपुरा योजना में पहले भी ऐसे कई फ्लैट्स सील करने की कार्रवाई के बाद अब आवंटितियों ने किश्तों का भुगतान करना शुरु कर दिया है. उल्लेखनीय है कि न्यून निम्न आय वर्ग के यह फ्लैट्स बहुत की कम कीमत में तथा 20 सालों की मासिक किश्तों में आवंटित किए गये है. कई आवंटितियों ने सालो से राशि नहीं जमा की और नोटिस दिए जाने के बाद भी राशि जमा करने में कोई रुचि नहीं दिखाई तब प्राधिकरण ने कई फ्लैट्स को सील करने के बाद उनका आवंटन रद्द किया और उसका पुनः विज्ञापन प्रकाशित कर नए लोगों को फ्लैट्स आवंटन किया है. प्राधिकरण की यह कार्रवाई नियमित रुप से जारी रहेगी.    

Jun 24, 2013

विचारों की कड़ी और दलों से ऊपर थे गंगाराम शर्मा – श्री सुनील कुमार सोनी

रायपुर, 24 जून 2013. रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री गंगाराम शर्मा को आज प्राधिकरण परिवार ने स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रख कर श्रध्दांजलि दी.
इस अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने उनसे अपने पूर्व संबंधों का स्मरण करते हुए कहा कि वे एक छात्र नेता थे उसके बाद निर्दलीय पार्षद और उपमहापौर बने. वे एक ईमानदार सलाहकार थे बेबाकी से बोलते थे और दलों से उठकर विचारों को महत्व देते थे. श्री सोनी ने कहा कि श्री गंगाराम शर्मा में काम करने का जुनून था. हाल ही में उन्होंने दोदेखुर्द स्थित अपनी फैक्टरी में पूर्व छात्र नेताओं की बैठक बुलाई थी जिसमें पूर्व छात्र नेता विकास की भूमिका के संबंध में विचार विमर्श कर सके. श्री शर्मा विचारों के आदान – प्रदान की एक कड़ी थे जो अब हम से बिछड़ गए हैं.


श्री गंगाराम शर्मा 19 फरवरी 1989 से 11 मार्च 1990 तक रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे. इस दौरान उन्होंने रायपुरा, रावाभाठा, टाटीबंध ट्रांसपोर्टनगर  और हीरापुर की विकास योजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया जिसे बाद में प्राधिकरण व्दारा क्रियान्वित किया गया. प्राधिकरण कार्यालय में दोपहर मे आयोजित इस श्रध्दांजलि सभा में प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी, उपाध्यक्षव्दय श्री रतनलाल डागा, श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, मुख्य लेखाधिकारी श्री विवेक मिश्रा, लेखाधिकारी श्री एस.एस. पाल, सहायक अभियंता श्री अनवर खान, श्री वाय.सी. साहू, श्री अनिल गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी श्री ए.डी. जॉन, सहायक राजस्व अधिकारी श्री रविशंकर दीक्षित, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सेंगर, सचिव श्री अब्दुल आरिफ सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख श्रध्दांजलि दी. श्रध्दांजलि के बाद अध्यक्ष श्री सोनी ने प्राधिकरण कार्यालय में आधे दिन के अवकाश की घोषणा की.

Jun 19, 2013

शहर विकास का बेहतर तकनीकी विकल्प सुझाएं – श्री सुनील कुमार सोनी

नई दिल्ली की ली एसोसियेट को आरडीए ने बनाया विकास,योजना व प्रबंधन सलाहकार

रायपुर, 19 जून 2013. शहर विकास की योजनाओं को तैयार करने से ले कर आम आदमी तक उसका लाभ बेहतर ढंग से पहुंचे इस उद्देश्य से रायपुर विकास प्राधिकरण ने नई दिल्ली की ली एसोसियेट (लासा) को अपना सलाहकार नियुक्त किया है. कनाडा की ली ग्रुप होल्डिंग इंक की सहायक कंपनी नई दिल्ली की ली एसोसियेट अधोसंरचना विकास, योजना और प्रबंधन के क्षेत्र में गत् 17 वर्षों से कार्य कर रही है.
रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने आज उपाध्यक्ष श्री रतन लाल डागा के साथ नव नियुक्त सलाहकार कंपनी ली एसोसियेट के सदस्यों के साथ अपनी पहली बैठक में कहा कि हमारी परिषद का उद्देश्य है कि शहर विकास के साथ ही प्राधिकरण को आर्थिक रुप से मजबूत किया जाए. प्राधिकरण का कार्य धरातल पर उतर कर काम करने का है जिससे आम आदमी तक को सुविधा मिले. उन्होंने कहा कि सलाहकार कंपनी योजनाओं की अवधारणा अर्थात कॉंसेप्ट प्लॉन प्रस्तुत करते समय परिस्थितियों के अनुरुप शहर विकास की योजनाओं का बेहतर तकनीकी विकल्प सुझाएं. प्रोजेक्ट तैयार करते समय वित्तीय प्रस्तावों का विशेष ध्यान रखा जाए. श्री सोनी ने कहा कि प्राधिकरण व्दारा ली एंड एसोसियेट को दिए जाने वाले पारिश्रमिक की राशि कहां से प्राप्त होगी इसका भी उन्हें ध्यान रखना होगा. संस्था आर्थिक रुप से कैसे मजबूत हो तथा प्राधिकरण व्दारा योजनाओं के लिए प्राप्त किए गए ऋण और ब्याज को चुकाने के लिए भी बेहतर वित्तीय प्लॉनिंग की जाए. प्राधिकरण का स्थापना व्यय कम से कम हो तथा मानव श्रम का बेहतर उपयोग हो इस पर भी ध्यान केन्द्रित करना होगा. श्री सोनी ने कहा कि सारे प्रबंधनों के साथ ही प्राधिकरण के सभी शाखाओं उनके अधिकारियों व कर्मचारियों तथा अन्य एजेंसियों से बेहतर समन्वय भी कायम करना होगा. ली एसोसियेट के टीम लीडर श्री आनंद ने बैठक में अपने अनुबंध के अनुसार किए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की.

कमल विहार के तकनीकी कार्यों की फाईलों का निपटारा स्थल कार्यालय में हो – श्री सोनी

दोपहर में एक अन्य बैठक में श्री सुनील सोनी ने प्राधिकरण के इंजीनियरों से कहा कि कमल विहार योजना संस्था का ड्रीम प्रोजेक्ट है इसलिए इसमें किसी प्रकार के देरी ना हो इसका ध्यान रखा जाए. कमल विहार के तकनीकी कार्यों की फाईलों का निपटारा स्थल कार्यालय में ही  किया जाए. श्री सोनी ने कहा कि तकनीकी कार्यों से संबंधित सभी अनुमोदन व स्वीकृतियों मुख्य कार्यालय के बजाय कार्य स्थल कार्यालय में किया जाए ताकि निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब ना हो. उन्होंने कहा कि फाईलों में भी लिखते समय इंजीनियर्स को स्पष्ट, सकारत्मक और बिना विलंब के लिखना चाहिए. 

Jun 14, 2013

स्वागत विहार में रजिस्ट्रीशुदा लोगों को बिल्डर की भूमि में से प्लॉट दिया जाए – श्री सुनील कुमार सोनी

रायपुर, 14 जून 2013. रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने कहा है कि स्वागत विहार के मामले में जिन लोगों ने अपने प्लॉटों की रजिस्ट्री करवा ली है उन्हें बिल्डर की निजी भूमि चिन्हांकित कर उसमें से प्लॉट का आवंटन किया जाना चाहिए. श्री सोनी ने आज रायपुर के कलेक्टर श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी से मुलाकात की और स्वागत विहार के मामले आम जनता को हो रही परेशानियों के संबंध में चर्चा की.
श्री सोनी ने चर्चा के दौरान कलेक्टर को बताया कि कमल विहार छत्तीसगढ़ शासन और रायपुर विकास प्राधिकरण की योजना है और स्वागत विहार संजय वाजपेयी बिल्डर्स की निजी योजना है और दोनों को एक साथ जोड़कर देखना ठीक नहीं है.
श्री सोनी ने कहा कि जिन लोगों ने स्वागत विहार में अपने लिए प्लॉटों की रजिस्ट्री करा ली है उनको प्लॉट मिलना चाहिए, उनसे कोई छलावा ना हो तथा उन्हें न्याय मिलना चाहिए. श्री सोनी ने आगे कहा कि यदि किसी को शासकीय भूमि पर प्लॉट आवंटित किया गया है तो बिल्डर की बची हुई निजी भूमि को चिन्हांकित कर गलत आवंटन को सही किया जाए. उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों ने बिल्डर से प्लॉट की रजिस्ट्री करवाई है इसमें उनकी कोई गल्ती नहीं है. ऐसे व्यक्तियों ने तो शासन व्दारा अनुमोदित लेआऊट प्लॉन देख कर ही अपने लिए प्लॉट की रजिस्ट्री करवाई है. 
श्री सोनी ने कलेक्टर से कहा कि पीड़ित व्यक्तियों के लिए शासन व्दारा एक काऊन्टर खोला जाए जिसमें शासकीय व्यक्ति बैठे. इस काऊन्टर में पीड़ितों के आवेदन ले कर उनका तत्काल निराकरण किया जाए. इस पर कलेक्टर ने सहमति देते हुए शीघ्र कार्रवाई किए जाने की बात कही. 

Jun 6, 2013

कमल विहार में आरडीए अध्यक्ष ने ली इंजीनियरिंग छात्रों की क्लास

रायपुर, 6 जून 2013. कमल विहार में व्यवहारिक प्रशिक्षण ले रहे इंजीनियरिंग छात्र – छात्राओं से आरडीए के अध्यक्ष सुनील सोनी ने आज कई सवाल पूछे और उनकी क्लॉस भी ली. उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें कई व्यवहारिक जानकारियां भी दी. उन्होंने टाईम मैंनेजमैंट, कार्य के प्रति निष्ठा, विश्वास और कार्य की गुणवत्ता के बारे में भी बताया. इस मौके पर अध्यक्ष श्री सोनी ने उपाध्यक्ष श्री रतन लाल डागा, श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा और छात्र – छात्राओं के साथ योजना के सेक्टर 6 में एक लाख पौधे रोपण की शुरुआत भी की.
रायपुर – भिलाई के 7 इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के सिविल इंजीनियरिंग के 34 छात्र – छात्राओं का दल इन दिनों कमल विहार योजना में 15 दिनों का व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रहा हैं. कमल विहार योजना में रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने आज इन छात्र – छात्राओं से मुलाकात करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में शहर विकास के साथ – साथ ही शहर का विस्तार करना भी आवश्यक हो गया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने हमें शहर विकास के साथ विस्तार की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है.
श्री सोनी ने कहा आगे कहा कि कमल विहार योजना वाकई में हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है क्योंकि
रायपुर पहले एक छोटा शहर था जहां ना तो बढ़िया सड़कें थी और ना ही यहां सुविधाओं की अपेक्षा थी. उस समय रायपुर में रोजगार और यहां आकर बसने के लिए आने जाने वालों की संख्या अर्थात फ्लोटिंग पापुलेशन भी काफी कम होने के कारण विकास की संभावनाएं भी तुलनात्मक रुप से कम रही. उस समय की सरकारों का ज्यादातर ध्यान महाकोशल और मालवा के विकास की ओर था. इस कारण रायपुर हमेक्षा से ही उपेक्षित रहा किन्तु अब राजधानी और छत्तीसगढ़ राज्य बनने बाद रायपुर में फ्लोटिंग पापुलेशन की संख्या में काफी वृध्दि हुई है. इसलिए अब ना सिर्फ शहर के विकास की बल्कि विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही है. इसी कड़ी में रायपुर शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए हम देश की सबसे बड़ी नगर विकास की योजना कमल विहार का काम तेजी के साथ कर रहे हैं.    
  श्री सोनी ने कहा कि कमल विहार योजना दरअसल जनभागीदारी के साथ शहर का सुनियोजित
विकास है. यहां हो रही अवैध प्लॉटिंग को रोक कर हमने इसे सुव्यवस्थित विकास की दिशा में आगे बढ़ाया है. विदेशों की भांति सुन्दर और स्वस्थ शहर विकास करने की दिशा में हम पीने का पानी, बिजली, टेलीफोन के केबल, गंदे पानी की निकासी सभी को भूमि के अन्दर से ले जा रहे ताकि पूरे क्षेत्र साफ सुथरा दिखे. श्री सोनी ने कहा कि हमारी नीति और नीयत दोनों ही साफ है. हम पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं.
प्राधिकरण के अध्यक्ष ने छात्रों से कहा कि आप सभी भविष्य में सिविल इंजीनियर बनेंगे और छत्तीसगढ़ के साथ ही देश में अधोसंरचना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. इसलिए आपको अपने काम में ईमानदारी और विश्वास बनाए रखना होगा. यही आपको जीवन में सफलता दिलाएगा. आप जो भी काम करे उसमें गुणवत्ता होनी चाहिए. कमल विहार में हमने भी ईमानदारी के साथ कार्य की गु्णवत्ता पर विशेष ध्यान दिया है.
अपनी क्लॉस में कई सवाल पूछे सुनील सोनी ने
कमल विहार में पौधरोपण के बाद स्थल कार्यालय में छात्रों से श्री सोनी ने कहा कि आप यहां पूरे ध्यान से व्यवहारिक प्रशिक्षण लें क्योंकि देश की सबसे बड़ी निर्माण एजेंसी एलएंडटी यहां काम कर रही है. आरडीए अध्यक्ष श्री सुनील सोनी ने इंजीनियरिंग छात्रों से कई सवाल पूछे कि... क्या उन्हें मालूम है कि डामर की सड़क में डाले जाने वाले डामर का तापमान क्या होता है ? मिट्टी का परीक्षण कैसे किया जाता है ? ह्यूम पाईप किस तकनीक से बन रहा है ? तालाब का गहरीकरण कैसे किया जा रहा है तथा उसकी ढ़ाल किस ओर है ? श्री सोनी ने छात्र - छात्राओं से कहा कि वे कमल विहार के तकनीकी पहलूओं पर पूरी नजर रखें. वे आरडीए के प्रतिनिधि के रुप में यहां काम करें और सीखें तथा किसी भी खामियों से आरडीए के पदाधिकारियों को सीधे फोन कर अवगत कराएं. 
समय प्रबंधन के बारे में चर्चा करते हुए श्री सोनी ने कहा कि जीवन में टाईम मैंनेजमैंट का काफी
महत्व है जैसे किसी अमीर आदमी के पास दिन में 24 घंटे होते है वैसी ही आपके पास भी 24 घंटे है आप इस समय का कैसे सदुउपयोग करेगें इस पर भी आपको ध्यान देना होगा.
कमल विहार योजना में आज एक साल में एक लाख पौधे लगाने की शुरुआत हुई. रायपुर – भिलाई के  इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के छात्र - छात्राओं के साथ प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी, उपाध्यक्ष श्री रतन लाल डागा व श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने 40 पौधों का रोपण किया.
     प्रशिक्षण ले रहे इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में शंकराचार्य रायपुर तथा भिलाई, शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेन्ट्रल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, पाईटेक, कोलंबिया और रुंगटा इंजीनियरिंग महाविद्यालय के छात्र – छात्राएं शामिल हैं. इस अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, अधीक्षण अभियंता पी.आर. नारंग, तकनीकी सलाहकार श्री के.के चौबे, कार्यपालन अभियंता श्री पी.एम. कोल्हे, सहायक अभियंता श्री अनवर खान व श्री के.पी.देवांगन, उप अभियंता श्री एम. एस. पांडे व श्री संतोष सिंह, वैपकास के टीम लीडर श्री संजय वर्मा, एलएनटी के ऑपरेशन हेड श्री चन्द्रशेखर, प्रोजेक्ट मैनेजर श्री पी.के. गुप्ता, कंस्ट्रक्शन इंजीनियर श्री विकास गोयल उपस्थित थे. 

Jun 1, 2013

बोरियाखुर्द तालाब का गहरीकरण बरसात के पहले

रायपुर, 1 जून 2013, बरसात के पहले कमल विहार योजना स्थित बोरियाखुर्द तालाब का गहरीकरण हो जाए इसके लिए रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने आज स्थल निरीक्षण किया. श्री सोनी ने गहरीकरण का कार्य कर रही कंपनी एलएंडटी के इंजीनियरों को निर्देश दिया कि वे तालाब के गहरीकरण हेतु सभी तकनीकी मापदंडों का पालन करें ताकि तालाब हर समय पानी से भरा रहे. उन्होंने कहा कि तालाब के जलभरण क्षमता को बढ़ाने के साथ ही उसके तटबंधों को भी बेहतर बनाएं ताकि स्थानीय ग्रामीणों को निस्तारी में कोई परेशानी ना हो.

श्री सोनी ने प्राधिकरण के इंजीनियरों को निर्देश दिया कि वे कमल विहार को हरा – भरा बनाने के लिए एक लाख पौधे लगाने की तैयारी करें. योजना में नीम, करंज, छातिम, गुलमोहर प्रजाति के दो – तीन साल बड़े पौधे लगाए जाएं. उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ही प्राधिकरण ने तालाब के गहरीकरण की शुरुआत की थी.
कमल विहार योजना में मनोरंजन के लिए आरक्षित क्षेत्र में फैले बोरियाखुर्द तालाब में स्थानीय निवासियों निस्तारी तो करते ही है इसके अलावा यहां प्राधिकरण व्दारा राष्ट्रीय स्तर के पिकनिक स्पॉट व वॉटर स्पोर्टस की सुविधाएं पब्लिक पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित करने की योजना है. तालाब में आसपास के क्षेत्रों से आने वाले प्रदूषित पानी की निकासी के लिए तालाब के समांतर छह फुट व्यास वाले दो पाईप लाईन भी बिछाई जाएगी.  
श्री सोनी के स्थल भ्रमण के दौरान प्राधिकरण के मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, अधीक्षण अभियंता पी.आर. नारंग, कार्यपालन अभियंता श्री पी.एम. कोल्हे, सहायक अभियंता श्री अनवर खान व श्री के.पी.देवांगन, उप अभियंता श्री एम. एस. पांडे व श्री एच.पी. पंडरिया, वैपकास के टीम लीडर श्री संजय वर्मा, एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री पी.के. गुप्ता, कंस्ट्रक्शन इंजीनियर श्री विकास गोयल उपस्थित थे.

May 31, 2013

आरडीए के मानचित्रकार प्रकाश कोमरे 36 साल बाद सेवानिवृत


संस्था के लिए काम करने वाले याद किए जाते हैं – श्री सुनील सोनी

रायपुर, 31 मई 2013, रायपुर विकास प्राधिकरण में कार्यरत मानचित्रकार श्री प्रकाश कोमरे आज लगभग 36 वर्ष की सेवा के बाद सेवा निवृत हो गए. उन्होंने अप्रैल 1977 में सहायक मानचित्रकार के पद पर कार्य करना शुरु किया था. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने आज उन्हें श्रीफल शाल के साथ 8.18 लाख रुपए का चेक देते हुए कहा कि श्री कोमरे ने प्राधिकरण के विकास कार्यों की विभिन्न योजनाओं के बनाने में महती भूमिका का निभाई है. श्री सोनी ने कहा कि कोई व्यक्ति शिकायत करते हुए काम करता है तो कोई संस्था के लिए लगातार काम करता है. संस्था के लिए काम करने वाले याद किए जाते हैं.
श्री कोमरे को आज प्राधिकरण परिवार ने बिदाई दी और उनके दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना की. बिदाई के मौके पर अध्यक्ष श्री सुनील सोनी, उपाध्यक्ष श्री रतन लाल डागा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेश कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, अधीक्षण अभियंता श्री पी.आर. नारंग, कार्यपालन अभियंता श्री पी.एम, कोल्हे, सहायक अभियंता श्री अनवर खान, के.पी. देवांगन, श्री अनिल गुप्ता, मुख्य लेखाधिकारी श्री विवेक मिश्रा सहित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सेंगर, सचिव अब्दुल आरिफ सहित प्राधिकरण के कई अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे. 

May 23, 2013

कमल विहार में बोरियाखुर्द तालाब का गहरीकरण शुरु



रायपुर, 23 मई 2013, कमल विहार योजना स्थित बोरियाखुर्द तालाब में जलभरण क्षमता बढ़ाने के लिए आज रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री नंद कुमार साहू ने रायपुर विकास प्राधिकण के उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा के साथ तालाब के गहरीकरण का भूमिपूजन किया.


कमल विहार योजना में मनोरंजन के लिए आरक्षित क्षेत्र के 235 एकड़  क्षेत्र में फैले बोरियाखुर्द तालाब में स्थानीय निवासियों निस्तारी तो करते हीं है इसके अलावा यहां राष्ट्रीय स्तर के पिकनिक स्पॉट व वॉटर स्पोर्टस की सुविधाएं पब्लिक पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित करने की योजना है. इसी तारतम्य में वर्तमान में तालाब का गहरीकरण एलएनटी कंपनी व्दारा किया जा रहा है तथा आने वाले समय में इसका सौन्दर्यीकरण भी किया जाएगा है.
विधायक श्री साहू तथा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों के आग्रह पर उन्हें आश्वस्त किया कि वर्तमान में निस्तारी के लिए जिस क्षेत्र में पानी है उससे दस फीट  छोड़कर मिट्टी की खुदाई की जाएगी ताकि निस्तारी में कोई परेशानी नही हो. श्री विश्वकर्मा ने बताया की कमल विहार तथा आसपास के क्षेत्र के गंदे पानी के निकासी के लिए तालाब के समांतर छह फुट व्यास वाले दो पाईपलाईनें बिछाई जाएगी जिससे तालाब प्रदूषित नहीं होगा.

खूब टूटे नारियल
गहरीकरण के अवसर पर विधायक श्री नंद कुमार साहू और आरडीए के उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने स्वयं नारियल तोड़ने के बाद ग्रामीणों को भी नारियल तोड़ने का आमंत्रण दिया तो उत्साह से भरे ग्रामीणों ने एक के बाद एक दर्जन से भी अधिक नारियल तोड़े.
 
बोरियाखुर्द तालाब के गहरीकरण के इस मौके पर प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता पी.आर. नारंग, सहायक अभियंता अनवर खान, उप अभियंता एम. एस. पांडे, वैपकास के टीम लीडर संजय वर्मा, एलएनटी के कंस्ट्रक्शन इंजीनियर विकास गोयल सहित बोरियाखुर्द ग्राम प्रमुख रामजी साहू, गोपाल यादव, रंजीत ठाकुर, दौऊआ ध्रुव, कली साहू, संतोष धीवर, भरत यादव, नंदलाल सपहा, दिनेश धीवर उपस्थित थे. 

May 15, 2013

आरडीए में 5 सहायक पदोन्नत


रायपुर, 15 मई 2013, रायपुर विकास प्राधिकरण में 5 कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा व अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी के अनुमोदन के पश्चात पदोन्नति प्रदान की गई है.
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अलेक्स पॉल मेनन व्दारा जारी दो अलग - अलग आदेश के अनुसार दो कर्मचारियों राजन ताम्हणे व विसेन्ट गार्डिया को सहायक ग्रेड - दो से सहायक ग्रेड - एक तथा तीन कर्मचारियों एस.पी. गुप्ता, श्रीमती रेखा मुक्तिबोध और श्रीमती मंदा कोल्हे को सहायक ग्रेड 3 से सहायक ग्रेड 2 में पदोन्नत किया गया है.          

May 8, 2013

कमल विहार का पहला सेक्टर जून में होगा लोकार्पित


साईन बोर्ड्स भी लगेंगे 
रायपुर, 8 मई 2013, कमल विहार के सेक्टर 6 का जून में लोकार्पण करने की तैयारियों से सिलसिले में रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने आज स्थल का दौरा किया. उन्होंने इस माह के अंत तक योजना स्थल पर लगे मिट्टी के ढे़रों को हटा कर स्थल को समतल करते हुए स्थल पर साईन बोर्ड्स भी लगाने का निर्देश दिया.

श्री सोनी ने निर्माण एजेंसी एल. एंड. टी, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेन्सी वैपकास और प्राधिकरण के इंजीनियरों से कहा कि वे 15 दिनों के अन्दर योजना क्षेत्र के सड़कों कि किनारे रखी मिट्टी के ढे़रों को हटवा लें और उन स्थानों डालें जहां इसकी आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि मिटटी का उपयोग उद्यानों वे भूखंड़ों को समतल करने में किया जाए. श्री सोनी ने निर्देश दिया कि योजना स्थल के विभिन्न सड़कों, सेक्टरों व भूखंड़ों को दर्शाने वाले साईन बोर्ड भी लगाए जाए.  
श्री सोनी ने स्थल निरीक्षण के दौरान कहा कि बरसात के पहले के वे सारे काम कर लिए जाए जिससे आने वाले समय में कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए. उन्होंने रिंग रोड के किनारे विकसित हो रहे सेक्टर 6 में भूमिगत नाली, जलप्रदाय, संचार केबल, विद्युत केबल इत्यादि के कार्य में गुणवत्ता के साथ ही समय का विशेष ध्यान रखने की बात कही. श्री सोनी ने सेक्टर 6 तक पहुंचने के लिए रिंग रोड को नया धमतरी और पुराना धमतरी मार्ग से जोड़ने के लिए कहा. योजना भ्रमण के दौरान श्री सोनी को जानकारी दी गई कि उनके निर्देशानुसार एल.एड.टी कंपनी मुख्य सड़कों का डामरीकरण, रोड डिवाईडर, मुख्य सड़कों से अन्य सड़कों को जोड़ने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है और सड़कों के किनारे फुटपाथ भी शीघ्र बना लिए जाएंगे. श्री सोनी ने कहा कि कमल विहार का काम और तेजी के साथ किया जाना चाहिए इसलिए वे स्वयं कार्य स्थल पर और समय देगें ताकि कार्य में आने वाली किसी भी प्रकार का बाधाओं का तत्काल निराकरण किया जा सके. 

Apr 30, 2013

कमल विहार के लिए नारे लिखने वाले अमित गोयल को सांत्वना पुरस्कार


रायपुर, 30 अप्रैल 2013, श्री अमित गोयल को आज कमल विहार योजना के नारे व स्लोगन प्रतियोगिता का सांत्वना पुरस्कार दिया गया. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी, उपाध्यक्ष श्री रतन लाल डागा व प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कटारिया ने उन्हें श्रेष्ठ नारा लिखने के लिए प्रमाण पत्र सहित दो हजार रुपए का चेक दिया.
उल्लेखनीय है कि गत दिनों कमल विहार के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतीक चिन्ह बनाने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के श्री जवाहर वाजपेयी को तथा खरसिया के आशीष राठौड को सर्वश्रेष्ठ स्लोगन कमल विहार - आम आदमी की योजना के लिए प्राधिकरण व्दारा पुरस्कृत किया गया था.

आरडीए की जलवाहिका श्रीमती कमला दास सेवानिवृत


रायपुर, 30 अप्रैल 2013, रायपुर विकास प्राधिकरण में कार्यरत जलवाहिका श्रीमती कमला दास आज 31 वर्ष की सेवा के बाद सेवा निवृत हो गई. उन्होंने अप्रैल 1982 में जल वाहिका के पद पर कार्य करना शुरु किया था. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने आज उन्हें श्रीफल शाल के साथ 2.56 लाख रुपए का चेक देते हुए कहा कि वे स्वस्थ रहे तथा परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं.

      श्रीमती दास को आज प्राधिकरण परिवार ने बिदाई दी और उनके दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना की. बिदाई के मौके पर अध्यक्ष श्री सुनील सोनी के अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्री रतनलाल डागा, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कटारिया,  मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, अधीक्षण अभियंता श्री पी.आर. नारंग, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सेंगर, सचिव अब्दुल आरिफ सहित प्राधिकरण के कई अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे.  

Apr 22, 2013

कमल विहार के लिए अब नया प्रतीक चिन्ह


प्रतीक चिन्ह, नारे व स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित
आरडीए अध्यक्ष ने की प्रतिभागियों की प्रशंसा
रायपुर, 22 अप्रैल 2013, प्राधिकरण अब कमल विहार योजना के विज्ञापनों व अन्य प्रचार सामग्रियों में नए मोनो (लोगो) का उपयोग करेगा. पूरे प्रदेश से लगभग डेढ़ सौ रचनात्मक पेशेवर और शौकिया कलाकारों व्दारा भेजी गई प्रविष्ठियों में से आज रायपुर विकास प्राधिकरण ने भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहर वाजपेयी व्दारा बनाए गए मोनो को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी, उपाध्यक्षव्दय श्री रतन लाल डागा और प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने 27 हजार नौ रुपए चेक व प्रमाण पत्र प्रदान किया. नारे व स्लोगन प्रतियोगिता में भेजी गई लगभग ड़ेढ सौ प्रविष्ठियों में से कमल विहार – आम आदमी की योजना को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए पाई इंजीनियरिंग के छात्र खरसिया निवासी आशीष राठौड को 11 हजार रुपए का चेक व प्रमाणपत्र दिया गया.
अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी, उपाध्यक्षव्दय श्री रतन लाल डागा और प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने मोनो के लिए तीन प्रतिभागियों तीन- तीन हजार रुपए का चेक व प्रमाण पत्र तथा नारे व स्लोगन के लिए 10 प्रतिभागियों को दो – दो हजार रुपए का चेक व प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया. श्री सोनी ने प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग ले  कर प्रतिभागियों ने बताया कि कमल विहार के बारे में उनकी सोच (विजन) कितनी बड़ी है. उन्होंने कहा कि आपके विजन के अनुरुप ही कमल विहार में विकास और निर्माण कार्य किया जा रहा है. आने वाले समय में छत्तीसगढ़ से ही नहीं देश और दुनिया के लोग कमल विहार को देखने आएंगे. दुनिया के तमाम विकसित शहरों में जब विकास के बड़े – बड़े काम हो रहे है तो रायपुर में आधुनिक स्वरुप का बड़ा काम क्यों नहीं हो सकता. हम यही प्रयास कर है कि नगर विकास योजना को आधुनिक स्वरुप में विकसित कर करे जिससे जीवन और बेहतर हो सके.
मोनो की डिजाईन के लिए रायपुर के जमाऊद्दीन खान, प्रिन्ट एक्सप्रेस के सागर मिश्रा व भिलाई के धनेश दिवाकर को सांत्वना पुरस्कार के रुप में तीन – तीन हजार रुपए का चेक तथा प्रमाण पत्र, नारे व स्लोगन के सांत्वना पुरस्कार के रुप रायपुर के जमाऊद्दीन खान, छुई खदान – खैरागढ़ के रामदास पटेल, रायपुर की श्रीमती सुषमा शुक्ला, श्रीमती ममता तिवारी, अश्वनी विग, संजय टेम्बे, जे.एम.कुरैशी व मो. साद नवाज खान को दो – दो हजार रुपए का चेक व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया.