रायपुर, 18 जुलाई 2013, कमल विहार के पहले सेक्टर का लोकार्पण अगस्त में किए जाने
की तैयारियों के सिलसिले में रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार
सोनी ने आज स्थल का दौरा किया. उन्होंने स्थल निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी
एलएंडटी, प्रोजेक्ट मैनेजमैंट कंसलटेंट वैपकॉस और प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा
कि कमल विहार के सेक्टर 6 को विकसित कर लोकार्पण करने का आश्य यह है कि कमल विहार
कैसे बनेगा यह बताना है.
* रायपुर शहर विकास की संस्था * * 1963 से कार्यरत संस्था * * लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस * * इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस से सम्मानित
Search This Blog
Jul 18, 2013
कमल विहार के पहले सेक्टर का लोकार्पण अगस्त में
Jul 4, 2013
चुन्नीलाल प्रजापति को कमल विहार में भूमि के बदले मुआवजे का पहला चेक मिला
रायपुर, 4 जुलाई 2013, कमल विहार में भूमि के बदले मुआवजा चाहने वाले श्री
चुन्नीलाल प्रजापति को आज रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार
सोनी और उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने एक लाख तीन हजार सात सौ पचास रुपए
का चेक सौंपा. श्री प्रजापति ऐसे पहले व्यक्ति है जिन्हें प्राधिकरण ने उनकी सहमति
पर भूमि के बदले मुआवजा दिया है. उनके 900 वर्गफुट आकार के भूखंड के मुआवजा राशि की
गणना कलेक्टर गाईड लाईन के आधार पर की गई है.
कमल विहार योजना में
भूस्वामियों की सहमति के आधार पर उनकी मूल भूमि के बदले पुनर्गठित विकसित भूखंड
अथवा भूमि के बदले कलेक्टर गाईड लाईन के आधार पर मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है.
कमल विहार में लगभग साढ़े 4200 भूस्वामियों ने विकसित पुनर्गठित भूखंड लिए है तथा 42
भूस्वामियों ने मुआवजे की मांग की है. इसके पहले 212 भूस्वामियों ने भूमि के बदले
मुआवजा मांगा था किन्तु बाद में योजना के विकास कार्य को देख कर लगभग 170
भूस्वामियों ने मुआवजे के बदले विकसित पुनर्गठित भूखंड की मांग की थी जिन्हें
प्राधिकरण ने विकसित भूखंड का आवंटन कर दिया है.
Jun 29, 2013
आरडीए के मोहर्रिर कुमार वर्मा 30 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त
हर
कर्मचारी का संस्था में किए कार्यों के कारण मोह होता है – सुनील
सोनी
रायपुर, 29 जून 2013, रायपुर विकास प्राधिकरण में कार्यरत मोहर्रिर श्री कुमार
वर्मा 30 सालों की सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए. इस मौके पर अध्यक्ष श्री
सुनील कुमार सोनी ने उनका श्रीफल शाल से अभिनंदन किया. श्री सोनी ने कहा कि हर
कर्मचारी को अपनी संस्था से मोह होता है और मोह इसलिए होता है क्योंकि उसने संस्था
के लिए कार्य किया है. श्री सोनी ने कहा कि प्राधिकरण के सभी अधिकारियों एवं
कर्मचारियों को उनके बीच से सेवानिवृत होने वाले व्यक्ति का पूरा सम्मान करना
चाहिए क्योंकि सभी लोग एक न एक दिन सेवानिवृत होगें.
प्राधिकरण के राजस्व
शाखा में वसूली का कार्य करने वाले श्री कुमार वर्मा के बिदाई के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़
ब्रेवरेज कारपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री सचिदानंद उपासने, प्राधिकरण के मुख्य
अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, कार्यपालन अभिंयता श्री पी.एम. कोल्हे, प्रशासकीय
अधिकारी श्री ए.डी. जॉन, प्राधिकरण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र
सेंगर, सचिव श्री अब्दुल आरिफ सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.
Jun 27, 2013
राशि जमा नहीं करने पर बोरियाखुर्द - हीरापुर के 75 फ्लैट्स सील
आरडीए की डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना
राशि
जमा नहीं करने पर आवंटन निरस्त कर नया आवंटन होगा
रायपुर, 27 जून 2013, रायपुर विकास प्राधिकरण के वसूली दस्ते ने आज बोरियाखुर्द
स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना के 9 फ्लैट्स सील कर दिया. गत छह दिनों
में प्राधिकरण ने बोरियाखुर्द के 71 व रायपुरा के 4 फ्लैट्स सील करने की कार्रवाई
की है. फ्लैट्स लेने के बाद महीनों और सालों तक राशि जमा नहीं करने वाले
आवंटितियों को प्राधिकरण ने कई बार मांगपत्र दिया और मौखिक आग्रह किया था किन्तु
राशि जमा नहीं होने की स्थिति में फ्लैट्स सील करने की कार्रवाई की गई. प्राधिकरण
प्रशासन का कहना है कि सील किए गए फ्लैट्स की राशि जमा नहीं करने पर ऐसे फ्लैट्स
का आवंटन रद्द कर उसे नए सिरे से विज्ञापन प्रकाशित कर आवंटन की कार्रवाई की
जाएगी.
प्राधिकरण प्रशासन ने आगे
कहा कि हीरापुर, सरोना और रायपुरा योजना में पहले भी ऐसे कई फ्लैट्स सील करने की
कार्रवाई के बाद अब आवंटितियों ने किश्तों का भुगतान करना शुरु कर दिया है.
उल्लेखनीय है कि न्यून निम्न आय वर्ग के यह फ्लैट्स बहुत की कम कीमत में तथा 20
सालों की मासिक किश्तों में आवंटित किए गये है. कई आवंटितियों ने सालो से राशि
नहीं जमा की और नोटिस दिए जाने के बाद भी राशि जमा करने में कोई रुचि नहीं दिखाई
तब प्राधिकरण ने कई फ्लैट्स को सील करने के बाद उनका आवंटन रद्द किया और उसका पुनः
विज्ञापन प्रकाशित कर नए लोगों को फ्लैट्स आवंटन किया है. प्राधिकरण की यह
कार्रवाई नियमित रुप से जारी रहेगी.
Jun 24, 2013
विचारों की कड़ी और दलों से ऊपर थे गंगाराम शर्मा – श्री सुनील कुमार सोनी
रायपुर, 24 जून 2013. रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री गंगाराम शर्मा
को आज प्राधिकरण परिवार ने स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रख कर श्रध्दांजलि दी.
इस अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने उनसे अपने पूर्व संबंधों का स्मरण करते हुए कहा कि वे एक छात्र नेता थे उसके बाद निर्दलीय पार्षद और उपमहापौर बने. वे एक ईमानदार सलाहकार थे बेबाकी से बोलते थे और दलों से उठकर विचारों को महत्व देते थे. श्री सोनी ने कहा कि श्री गंगाराम शर्मा में काम करने का जुनून था. हाल ही में उन्होंने दोदेखुर्द स्थित अपनी फैक्टरी में पूर्व छात्र नेताओं की बैठक बुलाई थी जिसमें पूर्व छात्र नेता विकास की भूमिका के संबंध में विचार विमर्श कर सके. श्री शर्मा विचारों के आदान – प्रदान की एक कड़ी थे जो अब हम से बिछड़ गए हैं.
इस अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने उनसे अपने पूर्व संबंधों का स्मरण करते हुए कहा कि वे एक छात्र नेता थे उसके बाद निर्दलीय पार्षद और उपमहापौर बने. वे एक ईमानदार सलाहकार थे बेबाकी से बोलते थे और दलों से उठकर विचारों को महत्व देते थे. श्री सोनी ने कहा कि श्री गंगाराम शर्मा में काम करने का जुनून था. हाल ही में उन्होंने दोदेखुर्द स्थित अपनी फैक्टरी में पूर्व छात्र नेताओं की बैठक बुलाई थी जिसमें पूर्व छात्र नेता विकास की भूमिका के संबंध में विचार विमर्श कर सके. श्री शर्मा विचारों के आदान – प्रदान की एक कड़ी थे जो अब हम से बिछड़ गए हैं.
श्री गंगाराम शर्मा 19
फरवरी 1989 से 11 मार्च 1990 तक रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे. इस दौरान
उन्होंने रायपुरा, रावाभाठा, टाटीबंध ट्रांसपोर्टनगर और हीरापुर की विकास योजनाओं का प्रस्ताव तैयार
किया जिसे बाद में प्राधिकरण व्दारा क्रियान्वित किया गया. प्राधिकरण कार्यालय में
दोपहर मे आयोजित इस श्रध्दांजलि सभा में प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार
सोनी, उपाध्यक्षव्दय श्री रतनलाल डागा, श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, मुख्य अभियंता
श्री जे.एस. भाटिया, मुख्य लेखाधिकारी श्री विवेक मिश्रा, लेखाधिकारी श्री एस.एस.
पाल, सहायक अभियंता श्री अनवर खान, श्री वाय.सी. साहू, श्री अनिल गुप्ता, प्रशासनिक
अधिकारी श्री ए.डी. जॉन, सहायक राजस्व अधिकारी श्री रविशंकर दीक्षित, कर्मचारी संघ
के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सेंगर, सचिव श्री अब्दुल आरिफ सहित कई अधिकारियों और
कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख श्रध्दांजलि दी. श्रध्दांजलि के बाद अध्यक्ष
श्री सोनी ने प्राधिकरण कार्यालय में आधे दिन के अवकाश की घोषणा की.
Jun 19, 2013
शहर विकास का बेहतर तकनीकी विकल्प सुझाएं – श्री सुनील कुमार सोनी
नई दिल्ली की ली
एसोसियेट को आरडीए ने बनाया विकास,योजना व प्रबंधन सलाहकार
रायपुर, 19 जून 2013. शहर विकास की योजनाओं को तैयार करने से
ले कर आम आदमी तक उसका लाभ बेहतर ढंग से पहुंचे इस उद्देश्य से रायपुर विकास
प्राधिकरण ने नई दिल्ली की ली एसोसियेट (लासा) को अपना सलाहकार नियुक्त किया है.
कनाडा की ली ग्रुप होल्डिंग इंक की सहायक कंपनी नई दिल्ली की ली एसोसियेट
अधोसंरचना विकास, योजना और प्रबंधन के क्षेत्र में गत् 17 वर्षों से कार्य कर रही
है.
रायपुर विकास प्राधिकरण
के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने आज उपाध्यक्ष श्री रतन लाल डागा के साथ नव
नियुक्त सलाहकार कंपनी ली एसोसियेट के सदस्यों के साथ अपनी पहली बैठक में कहा कि
हमारी परिषद का उद्देश्य है कि शहर विकास के साथ ही प्राधिकरण को आर्थिक रुप से
मजबूत किया जाए. प्राधिकरण का कार्य धरातल पर उतर कर काम करने का है जिससे आम आदमी
तक को सुविधा मिले. उन्होंने कहा कि सलाहकार कंपनी योजनाओं की अवधारणा अर्थात
कॉंसेप्ट प्लॉन प्रस्तुत करते समय परिस्थितियों के अनुरुप शहर विकास की योजनाओं का
बेहतर तकनीकी विकल्प सुझाएं. प्रोजेक्ट तैयार करते समय वित्तीय प्रस्तावों का
विशेष ध्यान रखा जाए. श्री सोनी ने कहा कि प्राधिकरण व्दारा ली एंड एसोसियेट को दिए
जाने वाले पारिश्रमिक की राशि कहां से प्राप्त होगी इसका भी उन्हें ध्यान रखना होगा.
संस्था आर्थिक रुप से कैसे मजबूत हो तथा प्राधिकरण व्दारा योजनाओं के लिए प्राप्त
किए गए ऋण और ब्याज को चुकाने के लिए भी बेहतर वित्तीय प्लॉनिंग की जाए. प्राधिकरण
का स्थापना व्यय कम से कम हो तथा मानव श्रम का बेहतर उपयोग हो इस पर भी ध्यान
केन्द्रित करना होगा. श्री सोनी ने कहा कि सारे प्रबंधनों के साथ ही प्राधिकरण के सभी
शाखाओं उनके अधिकारियों व कर्मचारियों तथा अन्य एजेंसियों से बेहतर समन्वय भी कायम
करना होगा. ली एसोसियेट के टीम लीडर श्री आनंद ने बैठक में अपने अनुबंध के अनुसार
किए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की.
कमल विहार के तकनीकी कार्यों की फाईलों का
निपटारा स्थल कार्यालय में हो – श्री सोनी
दोपहर में एक अन्य बैठक
में श्री सुनील सोनी ने प्राधिकरण के इंजीनियरों से कहा कि कमल विहार योजना संस्था
का ड्रीम प्रोजेक्ट है इसलिए इसमें किसी प्रकार के देरी ना हो इसका ध्यान रखा जाए.
कमल विहार के तकनीकी कार्यों की फाईलों का निपटारा स्थल कार्यालय में ही किया जाए. श्री सोनी ने कहा कि तकनीकी कार्यों
से संबंधित सभी अनुमोदन व स्वीकृतियों मुख्य कार्यालय के बजाय कार्य स्थल कार्यालय
में किया जाए ताकि निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब ना हो. उन्होंने कहा कि
फाईलों में भी लिखते समय इंजीनियर्स को स्पष्ट, सकारत्मक और बिना विलंब के लिखना
चाहिए.
Jun 14, 2013
स्वागत विहार में रजिस्ट्रीशुदा लोगों को बिल्डर की भूमि में से प्लॉट दिया जाए – श्री सुनील कुमार सोनी
रायपुर, 14 जून 2013. रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री
सुनील कुमार सोनी ने कहा है कि स्वागत विहार के मामले में जिन लोगों ने अपने
प्लॉटों की रजिस्ट्री करवा ली है उन्हें बिल्डर की निजी भूमि चिन्हांकित कर उसमें
से प्लॉट का आवंटन किया जाना चाहिए. श्री सोनी ने आज रायपुर के कलेक्टर श्री
सिद्धार्थ कोमल परदेशी से मुलाकात की और स्वागत विहार के मामले आम जनता को हो रही
परेशानियों के संबंध में चर्चा की.
श्री सोनी ने चर्चा के
दौरान कलेक्टर को बताया कि कमल विहार छत्तीसगढ़ शासन और रायपुर विकास प्राधिकरण की
योजना है और स्वागत विहार संजय वाजपेयी बिल्डर्स की निजी योजना है और दोनों को एक
साथ जोड़कर देखना ठीक नहीं है.
श्री सोनी ने कहा कि जिन
लोगों ने स्वागत विहार में अपने लिए प्लॉटों की रजिस्ट्री करा ली है उनको प्लॉट
मिलना चाहिए, उनसे कोई छलावा ना हो तथा उन्हें न्याय मिलना चाहिए. श्री सोनी ने
आगे कहा कि यदि किसी को शासकीय भूमि पर प्लॉट आवंटित किया गया है तो बिल्डर की बची
हुई निजी भूमि को चिन्हांकित कर गलत आवंटन को सही किया जाए. उन्होंने कहा कि जिन
व्यक्तियों ने बिल्डर से प्लॉट की रजिस्ट्री करवाई है इसमें उनकी कोई गल्ती नहीं
है. ऐसे व्यक्तियों ने तो शासन व्दारा अनुमोदित लेआऊट प्लॉन देख कर ही अपने लिए प्लॉट
की रजिस्ट्री करवाई है.
श्री सोनी ने कलेक्टर से
कहा कि पीड़ित व्यक्तियों के लिए शासन व्दारा एक काऊन्टर खोला जाए जिसमें शासकीय
व्यक्ति बैठे. इस काऊन्टर में पीड़ितों के आवेदन ले कर उनका तत्काल निराकरण किया
जाए. इस पर कलेक्टर ने सहमति देते हुए शीघ्र कार्रवाई किए जाने की बात कही.
Jun 6, 2013
कमल विहार में आरडीए अध्यक्ष ने ली इंजीनियरिंग छात्रों की क्लास
रायपुर, 6 जून 2013. कमल विहार में व्यवहारिक प्रशिक्षण ले रहे इंजीनियरिंग छात्र – छात्राओं से आरडीए के अध्यक्ष सुनील सोनी ने आज कई सवाल पूछे और उनकी क्लॉस भी ली. उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें कई व्यवहारिक जानकारियां भी दी. उन्होंने टाईम मैंनेजमैंट, कार्य के प्रति निष्ठा, विश्वास और कार्य की गुणवत्ता के बारे में भी बताया. इस मौके पर अध्यक्ष श्री सोनी ने उपाध्यक्ष श्री रतन लाल डागा, श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा और छात्र – छात्राओं के साथ योजना के सेक्टर 6 में एक लाख पौधे रोपण की शुरुआत भी की.
रायपुर – भिलाई
के 7 इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के सिविल इंजीनियरिंग के 34 छात्र – छात्राओं का दल इन दिनों कमल विहार योजना में 15 दिनों का व्यावहारिक
प्रशिक्षण ले रहा हैं. कमल विहार योजना में रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष
श्री सुनील कुमार सोनी ने आज इन छात्र – छात्राओं से मुलाकात
करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में शहर विकास के साथ – साथ
ही शहर का विस्तार करना भी आवश्यक हो गया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह
ने हमें शहर विकास के साथ विस्तार की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है.
श्री सोनी ने कहा आगे
कहा कि कमल विहार योजना वाकई में हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है क्योंकि
रायपुर पहले एक
छोटा शहर था जहां ना तो बढ़िया सड़कें थी और ना ही यहां सुविधाओं की अपेक्षा थी. उस
समय रायपुर में रोजगार और यहां आकर बसने के लिए आने जाने वालों की संख्या अर्थात
फ्लोटिंग पापुलेशन भी काफी कम होने के कारण विकास की संभावनाएं भी तुलनात्मक रुप
से कम रही. उस समय की सरकारों का ज्यादातर ध्यान महाकोशल और मालवा के विकास की ओर था.
इस कारण रायपुर हमेक्षा से ही उपेक्षित रहा किन्तु अब राजधानी और छत्तीसगढ़ राज्य बनने
बाद रायपुर में फ्लोटिंग पापुलेशन की संख्या में काफी वृध्दि हुई है. इसलिए अब ना
सिर्फ शहर के विकास की बल्कि विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही है. इसी कड़ी
में रायपुर शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए हम देश की सबसे बड़ी नगर
विकास की योजना कमल विहार का काम तेजी के साथ कर रहे हैं.
श्री सोनी ने कहा कि कमल विहार योजना दरअसल जनभागीदारी के साथ शहर
का सुनियोजित
विकास है. यहां हो रही अवैध प्लॉटिंग को रोक कर हमने इसे सुव्यवस्थित
विकास की दिशा में आगे बढ़ाया है. विदेशों की भांति सुन्दर और स्वस्थ शहर विकास
करने की दिशा में हम पीने का पानी, बिजली, टेलीफोन के केबल, गंदे पानी की निकासी
सभी को भूमि के अन्दर से ले जा रहे ताकि पूरे क्षेत्र साफ सुथरा दिखे. श्री सोनी
ने कहा कि हमारी नीति और नीयत दोनों ही साफ है. हम पूरी ईमानदारी के साथ काम कर
रहे हैं.
प्राधिकरण के अध्यक्ष ने
छात्रों से कहा कि आप सभी भविष्य में सिविल इंजीनियर बनेंगे और छत्तीसगढ़ के साथ
ही देश में अधोसंरचना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. इसलिए आपको अपने
काम में ईमानदारी और विश्वास बनाए रखना होगा. यही आपको जीवन में सफलता दिलाएगा. आप
जो भी काम करे उसमें गुणवत्ता होनी चाहिए. कमल विहार में हमने भी ईमानदारी के साथ
कार्य की गु्णवत्ता पर विशेष ध्यान दिया है.
अपनी क्लॉस में कई सवाल पूछे सुनील सोनी ने
कमल विहार में पौधरोपण
के बाद स्थल कार्यालय में छात्रों से श्री सोनी ने कहा कि आप यहां पूरे ध्यान से
व्यवहारिक प्रशिक्षण लें क्योंकि देश की सबसे बड़ी निर्माण एजेंसी एलएंडटी यहां
काम कर रही है. आरडीए अध्यक्ष श्री सुनील सोनी ने इंजीनियरिंग छात्रों से कई सवाल
पूछे कि... क्या उन्हें मालूम है कि डामर की सड़क में डाले जाने वाले डामर का
तापमान क्या होता है ? मिट्टी का परीक्षण कैसे किया जाता है ? ह्यूम पाईप किस तकनीक
से बन रहा है ? तालाब का गहरीकरण कैसे किया जा रहा है तथा उसकी ढ़ाल किस ओर है ?
श्री सोनी ने छात्र - छात्राओं से कहा कि वे कमल विहार के तकनीकी पहलूओं पर पूरी
नजर रखें. वे आरडीए के प्रतिनिधि के रुप में यहां काम करें और सीखें तथा किसी भी खामियों
से आरडीए के पदाधिकारियों को सीधे फोन कर अवगत कराएं.
समय प्रबंधन के बारे में
चर्चा करते हुए श्री सोनी ने कहा कि जीवन में टाईम मैंनेजमैंट का काफी
महत्व है
जैसे किसी अमीर आदमी के पास दिन में 24 घंटे होते है वैसी ही आपके पास भी 24 घंटे
है आप इस समय का कैसे सदुउपयोग करेगें इस पर भी आपको ध्यान देना होगा.
कमल विहार योजना में आज एक
साल में एक लाख पौधे लगाने की शुरुआत हुई. रायपुर – भिलाई के इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के छात्र - छात्राओं
के साथ प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी, उपाध्यक्ष श्री रतन लाल डागा
व श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने 40 पौधों का रोपण किया.
प्रशिक्षण ले रहे
इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में शंकराचार्य रायपुर तथा भिलाई, शासकीय इंजीनियरिंग
महाविद्यालय, सेन्ट्रल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, पाईटेक, कोलंबिया और
रुंगटा इंजीनियरिंग महाविद्यालय के छात्र – छात्राएं शामिल हैं. इस अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य अभियंता
श्री जे.एस. भाटिया, अधीक्षण अभियंता पी.आर. नारंग, तकनीकी सलाहकार श्री के.के
चौबे, कार्यपालन अभियंता श्री पी.एम. कोल्हे, सहायक अभियंता श्री अनवर खान व श्री
के.पी.देवांगन, उप अभियंता श्री एम. एस. पांडे व श्री संतोष सिंह, वैपकास के टीम लीडर
श्री संजय वर्मा, एलएनटी के ऑपरेशन हेड श्री चन्द्रशेखर, प्रोजेक्ट मैनेजर श्री
पी.के. गुप्ता, कंस्ट्रक्शन इंजीनियर श्री विकास गोयल उपस्थित थे.
Jun 1, 2013
बोरियाखुर्द तालाब का गहरीकरण बरसात के पहले
रायपुर, 1 जून 2013, बरसात के पहले कमल विहार योजना स्थित बोरियाखुर्द तालाब का गहरीकरण हो जाए
इसके लिए रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने आज स्थल
निरीक्षण किया. श्री सोनी ने गहरीकरण का कार्य कर रही कंपनी एलएंडटी के इंजीनियरों
को निर्देश दिया कि वे तालाब के गहरीकरण हेतु सभी तकनीकी मापदंडों का पालन करें
ताकि तालाब हर समय पानी से भरा रहे. उन्होंने कहा कि तालाब के जलभरण क्षमता को
बढ़ाने के साथ ही उसके तटबंधों को भी बेहतर बनाएं ताकि स्थानीय ग्रामीणों को
निस्तारी में कोई परेशानी ना हो.
श्री सोनी ने प्राधिकरण
के इंजीनियरों को निर्देश दिया कि वे कमल विहार को हरा – भरा
बनाने के लिए एक लाख पौधे लगाने की तैयारी करें. योजना में नीम, करंज, छातिम,
गुलमोहर प्रजाति के दो – तीन साल बड़े पौधे लगाए जाएं. उल्लेखनीय
है कि पिछले सप्ताह ही प्राधिकरण ने तालाब के गहरीकरण की शुरुआत की थी.
कमल विहार योजना में
मनोरंजन के लिए आरक्षित क्षेत्र में फैले बोरियाखुर्द तालाब में स्थानीय निवासियों
निस्तारी तो करते ही है इसके अलावा यहां प्राधिकरण व्दारा राष्ट्रीय स्तर के
पिकनिक स्पॉट व वॉटर स्पोर्टस की सुविधाएं पब्लिक पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित करने
की योजना है. तालाब में आसपास के क्षेत्रों से आने वाले प्रदूषित पानी की निकासी
के लिए तालाब के समांतर छह फुट व्यास वाले दो पाईप लाईन भी बिछाई जाएगी.
श्री सोनी के स्थल भ्रमण
के दौरान प्राधिकरण के मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, अधीक्षण अभियंता पी.आर.
नारंग, कार्यपालन अभियंता श्री पी.एम. कोल्हे, सहायक अभियंता श्री अनवर खान व श्री
के.पी.देवांगन, उप अभियंता श्री एम. एस. पांडे व श्री एच.पी. पंडरिया, वैपकास के
टीम लीडर श्री संजय वर्मा, एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री पी.के. गुप्ता, कंस्ट्रक्शन
इंजीनियर श्री विकास गोयल उपस्थित थे.
May 31, 2013
आरडीए के मानचित्रकार प्रकाश कोमरे 36 साल बाद सेवानिवृत
संस्था
के लिए काम करने वाले याद किए जाते हैं –
श्री सुनील सोनी
रायपुर, 31 मई 2013, रायपुर विकास प्राधिकरण में कार्यरत मानचित्रकार श्री प्रकाश
कोमरे आज लगभग 36 वर्ष की सेवा के बाद सेवा निवृत हो गए. उन्होंने अप्रैल 1977 में
सहायक मानचित्रकार के पद पर कार्य करना शुरु किया था. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री
सुनील कुमार सोनी ने आज उन्हें श्रीफल शाल के साथ 8.18 लाख रुपए का चेक देते हुए
कहा कि श्री कोमरे ने प्राधिकरण के विकास कार्यों की विभिन्न योजनाओं के बनाने में
महती भूमिका का निभाई है. श्री सोनी ने कहा कि कोई व्यक्ति शिकायत करते हुए काम
करता है तो कोई संस्था के लिए लगातार काम करता है. संस्था के लिए काम करने वाले
याद किए जाते हैं.
श्री कोमरे को आज प्राधिकरण परिवार ने बिदाई दी और उनके
दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना की. बिदाई के मौके पर अध्यक्ष श्री सुनील सोनी, उपाध्यक्ष
श्री रतन लाल डागा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेश कुमार अग्रवाल, मुख्य
अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, अधीक्षण अभियंता श्री पी.आर. नारंग, कार्यपालन
अभियंता श्री पी.एम, कोल्हे, सहायक अभियंता श्री अनवर खान, के.पी. देवांगन, श्री
अनिल गुप्ता, मुख्य लेखाधिकारी श्री विवेक मिश्रा सहित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
धर्मेन्द्र सिंह सेंगर, सचिव अब्दुल आरिफ सहित प्राधिकरण के कई अधिकारी व कर्मचारी
भी उपस्थित थे.
May 23, 2013
कमल विहार में बोरियाखुर्द तालाब का गहरीकरण शुरु
रायपुर, 23 मई 2013, कमल विहार योजना स्थित बोरियाखुर्द तालाब में जलभरण क्षमता बढ़ाने के लिए
आज रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री नंद कुमार साहू ने रायपुर विकास प्राधिकण के
उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा के साथ तालाब के गहरीकरण का भूमिपूजन किया.
कमल विहार योजना में
मनोरंजन के लिए आरक्षित क्षेत्र के 235 एकड़
क्षेत्र में फैले बोरियाखुर्द तालाब में स्थानीय निवासियों निस्तारी तो करते
हीं है इसके अलावा यहां राष्ट्रीय स्तर के पिकनिक स्पॉट व वॉटर स्पोर्टस की
सुविधाएं पब्लिक पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित करने की योजना है. इसी तारतम्य में वर्तमान
में तालाब का गहरीकरण एलएनटी कंपनी व्दारा किया जा रहा है तथा आने वाले समय में
इसका सौन्दर्यीकरण भी किया जाएगा है.
विधायक श्री साहू तथा प्राधिकरण
के उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों के आग्रह पर उन्हें
आश्वस्त किया कि वर्तमान में निस्तारी के लिए जिस क्षेत्र में पानी है उससे दस फीट छोड़कर मिट्टी की खुदाई की जाएगी ताकि निस्तारी में कोई परेशानी
नही हो. श्री विश्वकर्मा ने बताया की कमल विहार तथा आसपास के क्षेत्र के गंदे पानी
के निकासी के लिए तालाब के समांतर छह फुट व्यास वाले दो पाईपलाईनें बिछाई जाएगी
जिससे तालाब प्रदूषित नहीं होगा.
खूब टूटे नारियल
गहरीकरण के अवसर पर
विधायक श्री नंद कुमार साहू और आरडीए के उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने
स्वयं नारियल तोड़ने के बाद ग्रामीणों को भी नारियल तोड़ने का आमंत्रण दिया तो उत्साह
से भरे ग्रामीणों ने एक के बाद एक दर्जन से भी अधिक नारियल तोड़े.
बोरियाखुर्द तालाब के
गहरीकरण के इस मौके पर प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता पी.आर. नारंग, सहायक अभियंता
अनवर खान, उप अभियंता एम. एस. पांडे, वैपकास के टीम लीडर संजय वर्मा, एलएनटी के
कंस्ट्रक्शन इंजीनियर विकास गोयल सहित बोरियाखुर्द ग्राम प्रमुख रामजी साहू, गोपाल
यादव, रंजीत ठाकुर, दौऊआ ध्रुव, कली साहू, संतोष धीवर, भरत यादव, नंदलाल सपहा,
दिनेश धीवर उपस्थित थे.
May 15, 2013
आरडीए में 5 सहायक पदोन्नत
रायपुर, 15 मई 2013, रायपुर विकास प्राधिकरण में 5 कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति समिति की
अनुशंसा व अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी के अनुमोदन के पश्चात पदोन्नति
प्रदान की गई है.
मुख्य कार्यपालन अधिकारी
श्री अलेक्स पॉल मेनन व्दारा जारी दो अलग - अलग आदेश के अनुसार दो कर्मचारियों राजन
ताम्हणे व विसेन्ट गार्डिया को सहायक ग्रेड - दो से सहायक ग्रेड - एक तथा तीन
कर्मचारियों एस.पी. गुप्ता, श्रीमती रेखा मुक्तिबोध और श्रीमती मंदा कोल्हे को
सहायक ग्रेड 3 से सहायक ग्रेड 2 में पदोन्नत किया गया है.
May 8, 2013
कमल विहार का पहला सेक्टर जून में होगा लोकार्पित
साईन बोर्ड्स भी लगेंगे
रायपुर, 8 मई 2013, कमल विहार के सेक्टर 6 का जून में लोकार्पण करने की तैयारियों से सिलसिले
में रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने आज स्थल का दौरा
किया. उन्होंने इस माह के अंत तक योजना स्थल पर लगे मिट्टी के ढे़रों को हटा कर
स्थल को समतल करते हुए स्थल पर साईन बोर्ड्स भी लगाने का निर्देश दिया.
श्री सोनी ने निर्माण
एजेंसी एल. एंड. टी, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेन्सी वैपकास और प्राधिकरण के
इंजीनियरों से कहा कि वे 15 दिनों के अन्दर योजना क्षेत्र के सड़कों कि किनारे रखी
मिट्टी के ढे़रों को हटवा लें और उन स्थानों डालें जहां इसकी आवश्यकता है. उन्होंने
कहा कि मिटटी का उपयोग उद्यानों वे भूखंड़ों को समतल करने में किया जाए. श्री सोनी
ने निर्देश दिया कि योजना स्थल के विभिन्न सड़कों, सेक्टरों व भूखंड़ों को दर्शाने
वाले साईन बोर्ड भी लगाए जाए.
Apr 30, 2013
कमल विहार के लिए नारे लिखने वाले अमित गोयल को सांत्वना पुरस्कार
रायपुर, 30 अप्रैल 2013, श्री अमित गोयल को आज कमल
विहार योजना के नारे व स्लोगन प्रतियोगिता का सांत्वना पुरस्कार दिया गया.
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी, उपाध्यक्ष श्री रतन लाल डागा व
प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कटारिया ने उन्हें श्रेष्ठ नारा लिखने
के लिए प्रमाण पत्र सहित दो
हजार रुपए का चेक दिया.
उल्लेखनीय है कि गत दिनों कमल विहार के लिए सर्वश्रेष्ठ
प्रतीक चिन्ह बनाने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के श्री जवाहर वाजपेयी को तथा
खरसिया के आशीष राठौड को सर्वश्रेष्ठ स्लोगन कमल
विहार - आम आदमी की योजना
के लिए प्राधिकरण व्दारा पुरस्कृत किया गया था.
आरडीए की जलवाहिका श्रीमती कमला दास सेवानिवृत
श्रीमती दास को आज प्राधिकरण परिवार ने बिदाई दी और उनके
दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना की. बिदाई के मौके पर अध्यक्ष श्री सुनील सोनी के अतिरिक्त
उपाध्यक्ष श्री रतनलाल डागा, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कटारिया, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, अधीक्षण
अभियंता श्री पी.आर. नारंग, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सेंगर, सचिव
अब्दुल आरिफ सहित प्राधिकरण के कई अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे.
Apr 22, 2013
कमल विहार के लिए अब नया प्रतीक चिन्ह
प्रतीक चिन्ह, नारे व
स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित
आरडीए अध्यक्ष ने की
प्रतिभागियों की प्रशंसा
रायपुर, 22 अप्रैल 2013, प्राधिकरण अब कमल विहार
योजना के विज्ञापनों व अन्य प्रचार सामग्रियों में नए मोनो (लोगो) का उपयोग करेगा.
पूरे प्रदेश से लगभग डेढ़ सौ रचनात्मक पेशेवर और शौकिया कलाकारों व्दारा भेजी गई
प्रविष्ठियों में से आज रायपुर विकास प्राधिकरण ने भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहर
वाजपेयी व्दारा बनाए गए मोनो को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी, उपाध्यक्षव्दय श्री रतन लाल
डागा और प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने 27 हजार नौ रुपए चेक व प्रमाण पत्र प्रदान किया.
नारे व स्लोगन प्रतियोगिता में भेजी गई लगभग ड़ेढ सौ प्रविष्ठियों में से कमल विहार – आम आदमी की योजना को सर्वश्रेष्ठ मानते
हुए पाई इंजीनियरिंग के छात्र खरसिया निवासी आशीष राठौड को 11 हजार रुपए का चेक व प्रमाणपत्र दिया गया.
अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी, उपाध्यक्षव्दय श्री रतन लाल
डागा और प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने मोनो के लिए तीन प्रतिभागियों तीन- तीन हजार रुपए
का चेक व प्रमाण पत्र तथा नारे व स्लोगन के लिए 10 प्रतिभागियों को दो – दो हजार
रुपए का चेक व प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया. श्री सोनी ने प्रतिभागियों की
प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग ले कर प्रतिभागियों ने बताया कि कमल विहार के बारे
में उनकी सोच (विजन) कितनी बड़ी है. उन्होंने कहा कि आपके विजन के अनुरुप ही कमल
विहार में विकास और निर्माण कार्य किया जा रहा है. आने वाले समय में छत्तीसगढ़ से
ही नहीं देश और दुनिया के लोग कमल विहार को देखने आएंगे. दुनिया के तमाम विकसित
शहरों में जब विकास के बड़े – बड़े काम हो रहे है तो रायपुर
में आधुनिक स्वरुप का बड़ा काम क्यों नहीं हो सकता. हम यही प्रयास कर है कि नगर
विकास योजना को आधुनिक स्वरुप में विकसित कर करे जिससे जीवन और बेहतर हो सके.
मोनो की डिजाईन के लिए रायपुर के जमाऊद्दीन खान, प्रिन्ट एक्सप्रेस के सागर मिश्रा व
भिलाई के धनेश दिवाकर को सांत्वना पुरस्कार के रुप में तीन – तीन हजार रुपए का
चेक तथा प्रमाण पत्र, नारे व स्लोगन के सांत्वना पुरस्कार के रुप रायपुर के
जमाऊद्दीन खान, छुई खदान – खैरागढ़ के रामदास पटेल,
रायपुर की श्रीमती सुषमा शुक्ला, श्रीमती ममता तिवारी, अश्वनी विग, संजय टेम्बे,
जे.एम.कुरैशी व मो. साद नवाज खान को दो – दो हजार रुपए का चेक व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया.
Apr 21, 2013
कमल विहार के प्रतीक
चिन्ह, नारे व स्लोगन प्रतियोगिता
के 15 विजेताओं को आज
आरडीए में मिलेगा पुरस्कार
रायपुर, 21 अप्रैल 2013, कमल विहार का प्रतीक
चिन्ह, नारे व स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को 22 अप्रैल सांय 4 बजे रायपुर
विकास प्राधिकरण व्दारा पुरस्कृत किया जाएगा. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील
कुमार सोनी, उपाध्यक्षव्दय श्री रतन लाल डागा व श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा विजेताओं
को पुरस्कार राशि का चेक व प्रमाण पत्र वितरित करेगें.
गत वर्ष अक्टूबर में
प्राधिकरण व्दारा कमल विहार का प्रतीक चिन्ह, नारे व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की
गई थी जिसमें लगभग 150 प्रतिभागियों ने अपनी प्रविष्ठियां भेजी थी. कार्यक्रम में
सर्वश्रेष्ठ प्रतीक चिन्ह का पुरस्कार भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहर वाजपेयी को दिया जाएगा. रायपुर के जमाऊद्दीन खान, प्रिन्ट एक्सप्रेस के
सागर मिश्रा व भिलाई के धनेश दिवाकर को प्रतीक चिन्ह के लिए सांत्वना पुरुस्कार के
रुप में प्रत्येक को तीन – तीन हजार रुपए का चेक दिया जाएगा.
नारे व स्लोगन
प्रतियोगिता में तथा सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार पाई इंजीनियरिंग के छात्र खरसिया के आशीष राठौड को दिया जाएगा. श्री राठौड के स्लोगन कमल
विहार – आम आदमी की योजना को सर्वश्रेष्ठ माना गया. नारे व स्लोगन के लिए 10
प्रतिभागियों में से प्रत्येक को दो – दो हजार रुपए का सांत्वना पुरुस्कार दिया जाएगा. सांत्वना
पुरस्कार पाने वालों में रायपुर के जमाऊद्दीन खान, राजनांदगांव के पी.सी.
लाल यादव, छुई खदान – खैरागढ़ के रामदास पटेल, रायपुर की श्रीमती सुषमा शुक्ला, श्रीमती
ममता तिवारी, अश्वनी विग, संजय टेम्बे, अमित गोयल, जे.एम.कुरैशी
व मो. साद नवाज खान शामिल है.
Apr 15, 2013
कमल विहार के विरुध्द सभी याचिकाएं उच्च न्यायालय में निरस्त
रायपुर, 15 अप्रैल 2013, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने आज रायपुर विकास प्राधिकरण की नगर विकास योजना कमल विहार के विरुध्द लगाई गई सभी 23 याचिकाओं को निरस्त कर दिया. इसके पहले 9 याचिकाकर्ताओं ने योजना के प्रति सहमति व्यक्त करते हुए अपनी याचिका वापस ले ली थी.
रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा सन् 2010 में नया धमतरी मार्ग और पुराना धमतरी मार्ग के मध्य ग्राम टिकरापारा, बोरियाखुर्द, डूंडा, डुमरतराई व देवपुरी के 1600 एकड़ क्षेत्र में नगर विकास योजना कमल विहार तैयार की गई थी. कमल विहार देश की सबसे बड़ी नगर विकास में से एक है जो आधुनिक संरचना के साथ पहले विकास फिर बसाहट के सिद्धांत पर आधारित योजना है. यह योजना शहर विकास के लिए भूमि के पुनर्गठन की प्रक्रिया की अवधारणा है. इस योजना में 5095 भूस्वामी है जिनकी भागीदारी से योजना क्रियान्वित की जा रही है. लगभग 815.38 करोड़ रुपए की लागत से विकसित की जा रही योजना में आवासीय के साथ आमोद - प्रमोद, व्यावसायिक, स्वास्थ्य, शैक्षिणक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. यह एक ऐसी शहरी विकास योजना होगी जो आने वाले समय में रायपुर को एक नया स्वरूप देगी.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की कल्पना के अनुरुप बनाई गई कमल विहार योजना को पिछले दिनों ना सिर्फ प्रदेश में वरन पूरे देश में सराहना मिली है. इसकी अवधारणा व डिजाईन को फरवरी 2013 में हडको व्दारा नई दिल्ली में राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया. अवार्ड देते समय भारत सरकार के सचिव श्री ए.के मिश्रा ने छत्तीसगढ़ को आवास के क्षेत्र में इस उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत और प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी को सम्मानित करते हुए कहा था कि यह योजना पूरे देश के लिए मॉडल बनेगी. उन्होंने कहा कि केन्द्रीय आवास मंत्रालय कमल विहार की विशेषताओं के बारे में देश भर की राज्य सरकारों को जानकारी देगा तथा इसे अपनाने वाले राज्यों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान करेगा. कमल विहार योजना के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कन्सलटेंसी वैपकास लिमिटेड को भी यूनेस्को और पीएचडी चेम्बर्स ऑफ कामर्स व्दारा सर्वश्रेष्ठ सलाहकार संस्था हेतु वॉटर अवार्ड से सम्मानित किया है.Apr 12, 2013
श्री भाटिया ने आरडीए में मुख्य अभियंता का कार्य संभाला
रायपुर, 12 अप्रैल 2013, श्री जे.एस. भाटिया ने रायपुर विकास प्राधिकरण में मुख्य अभियंता पद का कार्यभार
ग्रहण कर लिया. पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने आज प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील
कुमार सोनी से मुलाकात कर विकास योजनाओं के बारे में चर्चा की. श्री भाटिया इसके
पहले छत्तीसगढ़ राज्य पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटे़ड में अधीक्षण अभियंता के पद
पर कार्यरत थे. उन्होंने कोरबा थर्मल पावर परियोजना में 11 वर्षों तक सिविल
निर्माण संबंधित कार्यो का भी निष्पादन किया है. रायपुर के डंगनिया स्थित विद्युत
मंडल के मुख्यालय का भवन निर्माण कार्य हेतु उन्हें " बेस्ट सिविल डिवीजन
अवार्ड 2007 " का सम्मान भी प्राप्त हुआ था. श्री भाटिया को विकास और निर्माण
कार्यों का लगभग 31 वर्षों का अनुभव है.Apr 9, 2013
कमल विहार के पीएमसी वैपकास को सर्वश्रेष्ठ सलाहकार का अवार्ड
यूनेस्को और पीएचडी
चेम्बर्स ऑफ कामर्स ने दिया अवार्ड
कमल विहार के प्रोजेक्ट
मैनेजमेंट कन्सलटेन्ट
वैपकास लिमिटेड को सर्वश्रेष्ठ सलाहकार का अवार्ड
रायपुर, 09 अप्रैल 2013, कमल विहार योजना के
प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कन्सलटेन्सी वैपकास लिमिटेड को यूनेस्कों और पीएचडी
चेम्बर्स ऑफ कामर्स व्दारा सर्वश्रेष्ठ सलाहकार संस्था हेतु वॉटर अवार्ड से
सम्मानित किया गया है. वैपकास लिमिटेड रायपुर इकाई के प्रोजेक्ट टीम लीड़र श्री
संजय वर्मा ने आज रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी से
सौजन्य भेंट कर उन्हें इसकी जानकारी दी.
प्राधिकरण के अध्यक्ष
श्री सुनील कुमार सोनी, उपाध्यक्ष व्दय श्री रतन लाल डागा व श्री प्रफुल्ल
विश्वकर्मा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अलेक्स पॉल मेनन ने भी वैपकास लिमिटेड
के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक श्री आर.के. गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ सलाहकार का
पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है.
भारत सरकार का उपक्रम
वैपकास लिमिटेड इन दिनों रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना के विकास और
निर्माण के कार्य के पर्यवेक्षण व गुणवत्ता जांच के कार्य में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट
कन्सलटेंट के रुप में जनवरी 2012 से कार्यरत है. जल संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार
के मिनी रत्ना से सम्मानित और आईएसओ प्राप्त इस उपक्रम की
रायपुर इकाई में प्रोजेक्ट टीम लीड़र श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में 44 अभियंता
कमल विहार योजना का कार्य कर रहे हैं. वैपकास देश की एक जानी मानी सलाहकार संस्था
है जो भारत सहित विश्व के अन्य देशों में अधोसंरचना विकास, ऊर्जा तथा जल प्रबंधन
के क्षेत्र में जून 1969 से कार्य कर रही है.
प्राधिकरण के अध्यक्ष
श्री सुनील कुमार सोनी ने कहा है कि रायपुर विकास प्राधिकरण के लिए भी गर्व की बात
है कि 50 देशों में सलाहकार के रुप में कार्य कर रहे वैपकास लिमिटेड कमल विहार
योजना के निर्माण कार्य के पर्यवेक्षण का कार्य कर रहा है. इस उपक्रम के इतने
व्यापक अनुभव का लाभ प्राधिकरण को मिल रहा है.
Apr 6, 2013
मॉस्टर प्लॉन के क्रियान्वन नहीं होने से शहरों की समस्याएं बढ़ी – श्री सुनील सोनी
जर्मन इंटरनेशनल
कार्पोरेशन के दल की प्राधिकरण अध्यक्ष से मुलाकात
मुख्यमंत्री का सपना गरीब आदमी भी आधुनिक
कालोनी में रहे
रायपुर, 06 अप्रैल 2013, रायपुर विकास प्राधिकरण
के अध्यक्ष श्री सुनील सोनी ने कहा है कि मास्टर प्लॉन के अनुरुप विकास नहीं होने
से शहरों में विकास की समस्याएं बढ़ी है. रायपुर शहर की समस्याएं मुख्य रुप से
ड्रेनेज, ट्रैफिक और पार्किंग की है. उन्होंने यह बातें जर्मन इंटरनेशनल
कारर्पोरेशन के तकनीकी विशेषज्ञों के एक दल से कही जो आज ‘‘इन्क्लूसिव सिटीज
पार्टनशिप प्रोग्राम’’ के अन्तर्गत रायपुर शहर की समस्याओं
और आवश्यकताओं का अध्ययन करने के लिए प्राधिकरण कार्यालय पहुंचा था.
भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय मंत्रालय और जर्मन सरकार के बीच हुए व्दिपक्षीय समझौते के आधार पर ‘‘ इन्क्लूसिव सिटीज पार्टनशिप प्रोग्राम ’’ के तहत जर्मनी के तकनीकी विशेषज्ञों ने आज रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुनील कुमार सोनी, उपाध्यक्षव्दय श्री रतन लाल डागा व श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा से मुलाकात की. दल में डॉ. रेजीना दुबे के अलावा जर्मन विशेषज्ञ डीर मार्टिन, पीटर हैले, अरकाजा सिंह, पार्थों मुखोपाध्याय, काशीनाथ ऑनबू शामिल थे.

