रायपुर, 20 मार्च 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण का वर्ष बजट
2017 -18 का बजट कल 21 मार्च को कमल विहार योजना के स्थल कार्यालय में प्रस्तुत
होगा. आरडीए के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव का यह दूसरा बजट होगा. बजट हेतु प्राधिकरण
के संचालक मंडल की बैठक कल प्रातः 11 बजे होगी जिसकी अध्यक्षता श्री संजय
श्रीवास्तव करेंगे. संचालक मंडल के सदस्य सचिव व प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन
अधिकारी श्री एम.डी. कावरे संचालक मंडल के समक्ष बजट का प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे.
इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल व श्री रमेश
सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के अशासकीय सदस्य श्री गोपी साहू, श्री नारद कौशल, श्री रविन्द्र
बंजारे, श्रीमती सुनयना शुक्ला, श्रीमती एम. लक्ष्मी व समस्त शासकीय सदस्य उपस्थित
रहेंगे.
* रायपुर शहर विकास की संस्था * * 1963 से कार्यरत संस्था * * लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस * * इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस से सम्मानित
Search This Blog
Mar 20, 2017
कमल विहार में बिजनेस के प्लॉट पर 15% आवासीय प्लॉटों पर 10% की छूट 31 मार्च तक
समय पूर्व भुगतान पर
12% की अतिरिक्त छूट भी
रायपुर, 20 मार्च 2017, ब्याज में बचत की छूट का लाभ देने के
लिए रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना में प्लॉट खरीदने की छूट 31 मार्च 2017
तक है. इसमें व्यावसायिक, सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक के प्लाटों पर 15 प्रतिशत तथा
2 हजार वर्गफुट से बड़े आकार के आवासीय प्लॉटों पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही
है. इसके अतिरिक्त समय पूर्व भुगतान करने पर 12
प्रतिशत की छूट प्रो रेटा आधार पर दी जा रही है.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. डी. कावरे ने
बताया कि कमल विहार योजना के फाइनेंशियल मॉडल के आधार पर अध्यक्ष श्री संजय
श्रीवास्तव के निर्देश पर गत अक्टूबर - नवंबर में 45 दिनों के लिए व्यावसायिक
प्लॉटों में 30 प्रतिशत और आवासीय 15 प्रतिशत की छूट दी गई थी जिसमें लोगों ने सभी
प्रकार के प्लॉटों में अपनी रुचि दिखाई थी फलस्वरुप कमल विहार में रिकार्ड तोड बिक्री
हुई. श्री कावरे ने कहा कि कमल विहार में आधुनिक अधोसंरचना विकास के दिशा में लगभग
90 प्रतिशत कार्य हो गया है तथा यह प्रयास किया जा रहा है कि शेष कार्य भी शीघ्र
पूरा हो.
Mar 8, 2017
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आरडीए में सम्मानित हुई महिला कर्मचारी
आरडीए में 50 से ज्यादा महिलाएं कार्यरत
रायपुर,08 मार्च
2017, अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर
आज रायपुर विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष ने कार्यालय की महिला कर्मचारियों से सौजन्य मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया.
इस अवसर पर श्री श्रीवास्तव ने
कार्यालय अधीक्षक श्रीमती हेमंत बर्छिया, श्रीमती संध्या मिश्रा सहित अन्य सभी महिला
कर्मचारियों से उनकी समस्याओं इत्यादि के बारे में जानकारी ली और उसे शीघ्र ही दूर
करने की बात कही. आरडीए अध्यक्ष ने कहा कि महिलाएं काफी बेहतर ढ़ंग से काम करती है
इसलिए उन्हें और जिम्मेदारी ले कर काम करना चाहिए जिससे दूसरे लोग भी प्रेरणा लें. जिससे
श्रीमती बर्छिया ने अध्यक्ष को बताया कि इस समय प्राधिकरण
में विभिन्न स्थापना में लगभग 50 से ज्यादा महिला कर्मचारी कार्यरत हैं. महिला कर्मचारियों
ने बताया कि इस समय प्राधिकरण में दो महिला इंजीनियर तथा सलाहकार कंपनियों की ओर से
4 महिला इंजीनियर भी कार्यरत हैं. इस अवसर पर प्राधिकरण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री
राजकुमार अवस्थी भी उपस्थित थे.
Mar 7, 2017
शारदा चौक में नए पुष्प मार्केट भवन के प्रस्ताव पर आरडीए - व्यवसायी सहमत
दो मंजिला भवन के बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था भी
रायपुर विकास प्राधिकरण ने सन् 1985 में पुष्प
व्यापारियों को व्यवस्थित करते हुए उन्हें शारदा चौक में चबूतरा और शेड बना कर
दिया था. उस समय उन्हें साढ़े 4 फुट बाई सवा 10 फुट का स्थान आवंटित किया गया था. प्राधिकरण
के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर प्राधिकरण व्दारा बनाए गए प्रस्ताव
के अनुसार अब इन व्यवसायियों को उनकी सुविधा के अनुसार दुकानें आवंटित की जाएंगी. पुष्प
बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री युवराज साहू ने आज आरडीए अध्यक्ष से चर्चा
को दौरान कहा कि वे नया पुष्प भवन बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग करेंगे तथा बनने वाले
भवन पर होने वाले व्यय को भी वहन करेंगे.
पुष्प व्यवसायियों के
साथ चर्चा के दौरान प्राधिकरण की ओर से एक प्रेजेन्टेशन दिया गया जिसमें वर्तमान स्थल
का कुछ भाग जो मास्टर प्लॉन में प्रस्तावित 80 सड़क की चौड़ाई में है उतनी जगह छोड़ कर पुष्प बाजार को आधुनिक स्वरुप
देते हुए सुव्यवस्थित रुप से इसका नव निर्माण प्रस्तावित किया गया है ताकि यह नगरवासियों और व्यवसायियों के लिए भी सुविधाजनक
हो. व्यवसायियों ने चर्चा के दौरान मांग की भवन के भूतल पर एक दुपहिया वाहनों के लिए
पार्किंग स्थल का भी प्रावधान किया जाएगा. जिसे अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने मान
लिया. आज की इस बैठक में पुष्प
बाजार व्यापारी संघ के सचिव श्री नरेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंह, सदस्य
मनोज सिंह, लीना सोनी, जावेद खान सहित कई अन्य पुष्प व्यवसायी और प्राधिकरण के मुख्य
अभियंता श्री जे.एस. भाटिया भी उपस्थित थे.
Mar 5, 2017
मध्यम वर्ग का आवास का सपना पूरा हो यही प्रधानमंत्री की सोच – डॉ. रमन सिंह
प्रधानमंत्री आवास योजना का हुआ भूमिपूजन
पूर्व अध्यक्ष - उपाध्यक्ष का मुख्यमंत्री
ने किया सम्मान
रायपुर,05 मार्च 2017, मध्यम वर्ग भी अपने आवास का सपना पूरा कर
सके यही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच है. यह ऐसी बड़ी सोच है जिसकी
कल्पना पहले कभी किसी ने नहीं की. यह
बात मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज रायपुर विकास
प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के
भूमिपूजन के दौरान कही. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का महत्वपूर्ण क्षण वहीं
होता है जब उसको घर मिलता है और उसके बाद उसके जीवन और सोच में बदलाव आता है. मुख्यमंत्री
ने कार्यक्रम में प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्षों व उपाध्यक्षों का सम्मान भी किया
गया तथा ईड्ब्लूएस के आवंटितियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया.
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज रायपुरा में
प्राधिकरण की 136.71 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ईडब्लूएस तथा एलआईजी
के कुल 2416 फ्लैट्स निर्माण का भूमिपूजन किया. उन्होंने प्राधिकरण के अध्यक्ष
श्री संजय श्रीवास्तव और पूरी टीम से यह अपेक्षा की इस योजना के फ्लैट्स का काम
समय पर पूरा कर लोगों को इसकी चाबी सौंप दी जाएगी.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गांव गरीब और किसानों के लिए जो योजनाएं बनाई है वह केवल शहरी क्षेत्र के लिए ही नहीं वरन ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवास सुविधा देने की है ताकि सबके साथ सबका विकास हो सके. कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद श्री रमेश बैस ने की. उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की इस योजना के सारे फ्लैट्स बुक हो चुके हैं इसका मतलब है कि अभी भी आवास की कमी है. उन्होंने कहा कि यदि शहर में आसानी से घर उपलब्ध होगा तो अतिक्रमण नहीं होगा. अब तो रायपुर शहर को स्मार्ट सिटी भी घोषित कर दिया
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री
संजय श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का
वर्ष 2022 तक सबको आवास देने का यह एक महाभियान है जिसमें रायपुर विकास प्राधिकरण
भी एक हिस्सा है. श्री श्रीवास्तव ने आगे कहा कि श्री मोदी जी के 2015 से 2022 तक 2
करोड़ आवास निर्माण करने की योजना में प्राधिकरण को भी एक छोटी सी भूमिका मिली है.
जिसके अंतर्गत हम 2416 फ्लैट्स का निर्माण कर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले ही
दौर में एलआईजी फ्लैट्स के सारे फ्लैट्स बुक हो चुके हैं. श्री श्रीवास्तव ने इन्द्रप्रस्थ
योजना की विस्तृत जानकारी भी दी.
Mar 4, 2017
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में 10 हजार लोगों के लिए घर बनाने कल भूमिपूजन
2416 फ्लैट्स की लागत 136.71
करोड़ रुपए
आरडीए के पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्षों का
सम्मान भी होगा
रायपुर,04 मार्च 2017, रायपुर
विकास प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ योजना के अंतर्गत लगभग 10 हजार लोगों के निवास के
लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 136.71 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले
ईडब्लूएस तथा एलआईजी के कुल 2416 फ्लैट्स निर्माण का भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ.
रमन सिंह 5 मार्च को करेंगे. इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर प्राधिकरण की संपत्तियों
की जानकारी देने एक प्रदर्शनी, आवास
ऋण लेने के लिए प्रापर्टी लोन मेला भी आयोजित है. कार्यक्रम में प्राधिकरण के
अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने रायपुर विकास प्राधिकरण के सभी पूर्व अध्यक्षों
और उपाध्यक्षों को आमंत्रित किया है जिसमें उनका सम्मान किया जाएगा.
भूमिपूजन के इस कार्यक्रम
के मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह होंगे. कार्यक्रम की
अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल करेंगे. विशिष्ठ अतिथि के रुप
में सांसद श्री रमेश बैस उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में
आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत, प्रभारी मंत्री जिला
रायपुर श्री पुन्नूलाल मोहिले, कृषि एवं जल संसाधन
मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण के
विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, रायपुर उत्तर के
विधायक श्री श्रीचंद सुन्दरानी, पार्षद श्रीमती यशोधरा
कमल साहू व पार्षद श्री दीनबंधु सिंह ठाकुर उपस्थित रहेंगे. इस मौके पर प्राधिकरण
के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय श्री
गोवर्धनदास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर तथा संचालक मंडल के सदस्य अतिथियों का
स्वागत करेंगे.
कार्यक्रम में रायपुर
विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्षों में श्री संतोष अग्रवाल, श्री गुरुमुख सिंह
होरा, श्री ललित तिवारी, डॉ. राजेन्द्र दुबे, श्री श्याम बैस, श्री वर्धमान सुराना,
श्री सुनील सोनी उपाध्यक्षों में श्री अब्दुल हमीद, श्री दीनानाथ शर्मा, श्री
नारायण कुर्रे, श्री गौऱीशंकर अग्रवाल, श्री श्रीचंद सुन्दरानी और प्रफुल्ल
विश्वकर्मा को सम्मानित किया जाएगा.
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना
में जिनके पास पक्के मकान नहीं उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 136.71
करोड़ रुपए की लागत से ईडब्लूएस तथा एलआईजी के कुल 2416 फ्लैट्स निर्माण किया
जाएगा.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री
एम.डी. कावरे के अनुसार इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में होने वाले इस
कार्यक्रम में 70.50 करोड़ रुपए की लागत से 1472 ईडब्लूएस फ्लैट्स तथा 66.21 करोड़
रुपए की लागत से 944 फ्लैट्स का निर्माण रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा किया
जाएगा. श्री कावरे ने बताया कि ईडब्लूएस फ्लैट्स 1 बीएचके तथा एलआईजी फ्लैट्स 2
बीएचके होंगे. दोनों की फ्लैट्स योजनाओं के लिए निर्माण एजेंसी भी तय कर ली गई है.
944 एलआईजी फ्लैट्स के निर्माण का कार्य अहमदाबाद की वंदेमातरण प्रोजेक्ट प्राइवेट
लिमिटेड व्दारा तथा ईडब्लूएस फ्लैट्स के निर्माण का कार्य दुर्ग के एन.के.
कस्ट्रक्शन व्दारा प्रारंभ किया जाएगा.
Mar 3, 2017
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में पक्के मकान देने डॉ. रमन सिंह 5 मार्च को करेंगे फ्लैट्स निर्माण का भूमिपूजन
136.71 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगे 2416
फ्लैट्स
रायपुर,03 मार्च 2017, जिनके पास पक्के मकान
नहीं उनके लिए बनी प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह
5 मार्च को इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में 136.71 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले
ईडब्लूएस तथा एलआईजी के कुल 2416 फ्लैट्स निर्माण का भूमिपूजन करेंगे. इस अवसर पर
प्राधिकरण ने योजना की जानकारी के लिए योजना स्थल पर एक प्रदर्शनी तथा आवासीय ऋण
के लिए एक प्रॉपर्टी लोन मेला का आयोजन भी किया है.
प्रधानमंत्री आवास
योजना के भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर
अग्रवाल करेंगे. विशिष्ठ अतिथि के रुप में सांसद श्री रमेश बैस उपस्थित रहेंगे.
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत, प्रभारी मंत्री जिला रायपुर श्री पुन्नूलाल मोहिले, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, रायपुर उत्तर के विधायक श्री श्रीचंद सुन्दरानी, पार्षद श्रीमती यशोधरा कमल साहू व पार्षद श्री दीनबंधु सिंह ठाकुर उपस्थित
रहेंगे. इस मौके पर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर तथा
संचालक मंडल के सदस्य अतिथियों का स्वागत करेंगे.
रायपुर विकास
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में होने वाले इस कार्यक्रम में 70.50 करोड़
रुपए की लागत से 1472 ईडब्लूएस फ्लैट्स तथा 66.21 करोड़ रुपए की लागत से 944
फ्लैट्स का निर्माण रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा किया जाएगा. श्री कावरे ने
बताया कि ईडब्लूएस फ्लैट्स 1 बीएचके तथा एलआईजी फ्लैट्स 2 बीएचके होंगे. दोनों की
फ्लैट्स योजनाओं के लिए निर्माण एजेंसी भी तय कर ली गई है. 944 एलआईजी फ्लैट्स के
निर्माण का कार्य अहमदाबाद की वंदेमातरण प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड व्दारा तथा
ईडब्लूएस फ्लैट्स के निर्माण का कार्य दुर्ग के एन.के. कस्ट्रक्शन व्दारा प्रारंभ
किया जाएगा.
Mar 2, 2017
ईडब्लूएस और एलआईजी फ्लैट्स के आवेदन तिथि अब 31 मार्च तक
प्रधानमंत्री आवास
योजना इन्द्रप्रस्थ-रायपुरा और बोरियाखुर्द योजना
रायपुर, 02 मार्च 2017, प्रधानमंत्री आवास योजना इन्द्रप्रस्थ रायपुरा और बोरियाखुर्द में रायपुर
विकास प्राधिकरण व्दारा प्रस्तावित ईडब्लूएस और एलआईजी फ्लैट्स के आवेदन की तिथि
को बढ़ा कर 31 मार्च 2017 तक कर दिया है. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी
श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि एक बीएचके ईडब्लूएस फ्लैट की अनुमानित कीमत 4.79
लाख रुपए तथा बोरियाखुर्द के बीएचके एलआईजी फ्लैट्स की अनुमानित कीमत 7.86 लाख
रुपए रखी गई है. जबकि इसके आवेदन के लिए पंजीयन राशि के रुप में क्रमशः 5 हजार तथा
10 रुपए की राशि देय है.
श्री कावरे के
अनुसार ईड्ब्लूएस फ्लैटस में केन्द्र सरकार 1.50 लाख रुपए का अनुदान तथा एलआईजी
फ्लैट्स के लिए 6 लाख के बैंक ऋण पर 6.50 प्रतिशत की दर से केन्द्रीय अनुदान का
बैंकों के माध्यम से दिया जाएगा. ईडब्लूएस फ्लैट्स वे आवेदक ही ले सकते हैं जिनके
परिवार की मासिक आय 3 लाख रुपए तक है किन्तु एलआईजी फ्लैट्स के लिए वे ही आवेदक
पात्र होंगे जिनके पूरे परिवार की वार्षिक आय 3,00,001 से 6 लाख तक हो. साथ हे आवेदक जिनका पूरे भारत में कोई पक्का मकान
नहीं है और वे छत्तीसगढ़ राज्य के नगरीय निकाय क्षेत्र में 31 अगस्त 2015 की
स्थिति में निवासरत हों वे ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत फ्लैट्स के
आवेदन कर सकेंगे.
Feb 28, 2017
5 मार्च को डॉ. रमन सिंह करेंगे इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में 4400 फ्लैट्स का भूमिपूजन
Feb 23, 2017
रावांभाठा ट्रांसपोर्टनगर में होटल प्लॉट का आवंटन निरस्त
रायपुर,23 फरवरी 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण ने डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्ट
नगर रावांभाठा में प्लॉट पर भवन निर्माण नहीं करने के कारण होटल के लिए आवंटित एक
प्लॉट का आवंटन निरस्त कर दिया है. प्राधिकरण व्दारा ऐसे ही कई अन्य प्रकरणों में
भी प्लॉट निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे व्दारा
जारी एक आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश विकसित भूमियों, गृहों,
भवनों तथा अन्य संरचनाओं के व्ययन नियम 1975 के नियम 38 एवं विधि प्रावधानों के अंतर्गत
भूखंड का आवंटन निरस्त कर भूखंड पर पुनः प्रवेश कर भूखंड का कब्जा प्राप्त कर लिया
है. फलस्वरुप आवंटिती श्रीमती गुरमीत कौर होटल भूखंड ब्लॉक क्रमांक 5 जिसका
क्षेत्रफल 6725 वर्गफुट है का मूल पट्टा समर्पित कर निरस्तीकरण विलेख के पश्चात के
पश्चात पट्टे की शर्त क्रमां 04 के अनुरुप राशि प्राप्त करने की हकदार है.
प्राधिकरण ने 4 मार्च 2010 को होटल के भूखंड का पट्टा विलेख
निष्पादित किया था. पट्टे की शर्त कंडिका 03 के अनुसार आवंटिति ने एक वर्ष के भीतर
भूखंड पर निर्माण नहीं किया, फलस्वरुप नियमानुसार आवंटिती को 28 नवंबर 2015 को डाक
के माध्यम से सूचना प्रेषित की गई थी किन्तु आवंटिती व्दारा नियत समय तक कोई जवाब
नहीं प्रस्तुत किया गया और न ही भवन निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया जिसे अनुबंध
विलेख का उल्ल्घंन मानते हुए आवंटन निरस्त किया गया.
Feb 15, 2017
कमल विहार के प्लॉटों पर छूट का लाभ 01 मार्च तक
90 दिनों के भुगतान पर 15%
और 10%
की आकर्षक छूट
समय पूर्व भुगतान पर प्रो रेटा पर 12% अतिरिक्त छूट
रायपुर,15 फरवरी 2017, कमल विहार के
विकसित भूखंडों पर 15 व 10 प्रतिशत की छूट 01 मार्च तक दी जाएगी. प्राधिकरण के अध्यक्ष
श्री संजय श्रीवास्तव के अनुसार कमल विहार योजना के विकास कार्यों के लिए गए ऋण पर
बैंक को दिये जाने वाले ब्याज के बदले ब्याज
की बचत का लाभ सीधे जनता को देने के लिए प्राधिकरण
व्दारा यह आकर्षक छूट दी जा रही है.
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि कमल विहार के बिजनेस, सार्वजनिक
और अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के भूखंडों पर 15 प्रतिशत, आवासीय में 10 प्रतिशत तथा
अनियमित आकार व स्ट्रीप आकार के आवासीय भूखंड पर 5 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है. किन्तु यह छूट उन्हीं आवेदकों को मिलेगी जो 90 दिनों के भीतर पूरी राशि
जमा कर देंगे. 90 दिनों में राशि जमा करने के अलावा यदि आवेदक निर्धारित तिथि से
पहले राशि जमा करेगा तो उसे प्रो रेटा आधार पर उसे 12 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी
जाएगी. ऐसे आवेदक जो 90 दिनों की छूट का लाभ नहीं लेना चाहते है उन्हें आवंटित
भूखंड आवंटन आदेश में दी गई तिथि से पूर्व राशि जमा करने पर 12 प्रतिशत का प्रो रेटा
आधार पर ब्याज राशि का लाभ मिलेगा. आरडीए अध्यक्ष ने कहा कि प्राधिकरण की योजनाओं में
उपलब्ध प्लॉट, डुप्लेक्स, फ्लैट्स इत्यादि की सूचना वेबसाईट आरडीए डॉट काम पर भी उपलब्ध
है. उन्होंने कहा कि नागरिकों के लिए कमल विहार जैसी विश्व स्तरीय योजना में गत वर्ष
अक्टूबर –
नवंबर में दी गई आकर्षक छूट का लाभ काफी लोगों
ने उठाया था. इस बार भी यह छूट दी गई है ताकि समय रहते नागरिकों को इसका लाभ मिल सके.
Feb 10, 2017
छत्तीसगढ़ की सबसे हॉट प्रापर्टी कमल विहार नई दुनिया प्रापर्टी मेला में
बिलासपुर, 10 फरवरी 2017, समाचार पत्र नई दुनिया
व्दारा पहली बार आयोजित प्रापर्टी मेला में रायपुर विकास प्राधिकरण ने अपनी
विभिन्न योजनाओं में विक्रय योग्य संपत्तियों की प्रदर्शनी लगाई है. इसका उद्घाटन
छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह सवन्नी ने की. उन्होंने
प्राधिकरण के स्टॉल का अवलोकन किया और कमल विहार योजना को सराहा. यह मेला 12 फरवरी
2017 तक चलेगा.
Jan 28, 2017
कमल विहार के विकसित प्लॉटों पर फिर मिली छूट
आरडीए संचालक मंडल के निर्णय
इन्द्रप्रस्थ और बोरियाखुर्द में फ्लैट्स निर्माण के लिए
ठेकेदार नियुक्त
आरडीए
का पहला कैलेन्डर विमोचित
रायपुर, 28 जनवरी 2017, कमल विहार के भूखंडों पर एक बार फिर
से आकर्षक छूट दी गई है. रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल की आज हुई बैठक में
बिजनेस, सार्वजनिक और अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के भूखंडों पर 15 प्रतिशत, आवासीय
में 10 प्रतिशत तथा अनियमित आकार व स्ट्रीप आकार पर 5 प्रतिशत की छूट दिए जाने को
मंजूरी दी गई.
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में
आज कमल विहार साईट ऑफिस में हुई बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के बोरियाखुर्द
में बनने वाले एलआईजी फ्लैट्स तथा इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में बनने वाले ईड्ब्लूएस
फ्लैट्स निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी की नियुक्ति को भी स्वीकृति प्रदान की गई. बैठक के बाद प्राधिकरण के अध्यक्ष अन्य पदाधिकारियों व्दारा
प्राधिकरण के वर्ष 2017 के कैलेन्डर का विमोचन किया गया. प्राधिकरण व्दारा पहली बार अपना कैलेन्डर
तैयार किया है.
संचालक मंडल के सदस्य सचिव और प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन
अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि संचालक मंडल ने गत अक्टूबर माह में कमल
विहार के प्लॉटों पर 30 प्रतिशत छूट के दौरान प्लॉटों की बिक्री को मिले प्रतिसाद
के प्रति संतोष व्यक्त किया. बैठक में बताया गया कि प्राधिकरण ने छूट के दौरान
बिजनेस प्लॉट्स के प्रति व्यवसायियों ने काफी रुचि दिखाई थी फलस्वरुप कमल विहार
योजना के लगभग 105 करोड़ रुपए के प्लॉटों की बिक्री हुई. संचालक मंडल ने लोगों के
रुझान और मांग को देखते हुए पूर्व में बने वित्तीय प्लॉन के अनुसार बिजनेस,
सार्वजनिक और अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के भूखंडों पर 15 प्रतिशत, आवासीय के प्लॉटों
पर 10 प्रतिशत तथा अनियमित आकार व स्ट्रीप आकार पर 5 प्रतिशत की छूट की सहमति दी.
इस प्रस्ताव के अनुसार संचालक मंडल
ने यह छूट उन्हीं आवेदकों को दी है जो 90 दिनों के भीतर प्लॉट की राशि जमा करेंगे.
90 दिनों में राशि जमा करने के अतिरिक्त यदि आवेदक निर्धारित तिथि से पहले राशि
जमा करेगा तो उसे प्रो रेटा आधार पर उसे 12 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी.
किन्तु जो आवेदक 90 दिनों की छूट का लाभ नहीं लेता है उन्हें भी आवंटित भूखंड
आवंटन आदेश में दी गई तिथि से पूर्व राशि जमा करने पर 12 प्रतिशत का लाभ मिलेगा.
इसी प्रकार से एक अन्य
प्रस्ताव में प्रधानमंत्री आवास
योजना के अतंर्गत बोरियाखुर्द में पहले चरण में बनने वाले ग्रुप बी में 1216
एलआईजी फ्लैट्स निर्माण के लिए अहमदाबाद की मेसर्स वन्देमातरम प्रोजेक्टस प्रायवेट
लिमिटेड की नियुक्ति को निविदा की दर न्यूनतम रुपए 83 करोड़ 82 लाख होने के कारण
स्वीकृति दी गई है. वहीं इन्द्रप्रस्थ फेस - 2 रायपुरा में प्रधानमंत्री आवास
योजना के तहत निर्मित होने वाले 896 ईडब्ल्यूएस भवन निर्माण हेतु निर्माण एजेंसी मेसर्स
एन. के. कन्स्ट्रक्शन, बोरसी, दुर्ग व्दारा न्यूनतम दर रुपए 38.11 करोड़ दिए जाने के कारण
निर्माण कार्य के लिए उसकी नियुक्त को भी स्वीकृति दी गई.
संचालक मंडल की इस बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय
श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, अपर आयुक्त नगर पालिक निगम सुश्री
सौम्या चौरसिया, अधीक्षण अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के श्री
आर.ए.पाठक, संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश रायपुर के श्री विनीत नायर, अधीक्षण
अभियंता लोक स्वास्थ यांत्रिकी के श्री संजीव ब्रिजपुरिया, अधीक्षण अभियंता लोक
निर्माण विभाग, श्री ए.के.साहू उप वन संरक्षक श्री विनोद मिश्रा, अशासकीय सदस्य
श्री गोपी साहू, श्री रविन्द्र बंजारे, श्री नारद कौशल, श्रीमती सुनयना शुक्ला व
श्रीमती एम.लक्ष्मी तथा प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर. दीवान उपस्थित थे.
Jan 27, 2017
डॉ. आंबेडकर को याद करना गणतंत्र दिवस की सार्थकता
हमें अपने संविधान की जानकारी होनी चाहिए -
श्री संजय श्रीवास्तव
रायपुर, 27 जनवरी 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय
श्रीवास्तव ने 26 जनवरी को प्राधिकरण कार्यालय प्रांगण में झंडा फहराया. इस अवसर
पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजाद देश के मूल
संविधान के रचयिता डॉ. बाबा साहेब डॉ. बी.आर.आंबेडकर को याद किए बिना गणतंत्र दिवस
सार्थक नहीं होगा. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हम बाबा साहेब को नमन करते हैं कि
उन्होंने भारत के संविधान में सभी वर्गों के लिए अधिकार को सुरक्षित रखा है. हमारा
संविधान न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका की सीमाएं तय करता है. हमारा
संविधान सबसे बड़ा है और यह देश विदेश में अपनी विशेषताओं के कारण जाना जाता है.
आरडीए अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने प्राधिकरण के अधिकारियों और
कर्मचारियों ने आगे कहा कि हम सबको अपने संविधान के बारे में जानकारी होना चाहिए.
इस अवसर पर श्री श्रीवास्तव ने भारत के पूर्ण स्वराज की कल्पना के लिए महात्मा
गांधी, पंडित नेहरु, वल्ल्भ भाई पटेल, विनोवा भावे, शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखऱ
आजाद और अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ जैसे वीर शहीदों को भी याद करते हुए कहा कि इन वीरों
ने अग्रेंजो को झुकने पर मजबूर कर किया. फलस्वरुप हमें पूरी आजादी मिली.
गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री
गोवर्धन दास खंडेलवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, अतिरिक्त सीईओ
श्री एस.आर. दीवान, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, अशासकीय सदस्य श्री गोपी
साहू, प्राधिकरण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार अवस्थी, प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी, भक्त माताकर्मा कॉम्पलेक्स
के व्यवसायी भी उपस्थित थे.
Jan 25, 2017
कमल विहार में 30 प्रतिशत छूट का लाभ लेने वाले 90 दिनों में करें भुगतान अन्यथा निरस्त हो सकते हैं प्लॉट
भुगतान नहीं करने पर प्लॉट निरस्त और पंजीयन राशि होगी राजसात
रायपुर, 25 जनवरी 2017, कमल विहार योजना में जिन लोगों ने निविदा के
माध्यम से 30 प्रतिशत छूट में व्यावसायिक, सार्वजनिक - अर्धसार्वजनिक व अन्य प्रयोजन के
भूखंड खरीदे है उन्हें 90 दिन के अंदर बकाया राशि जमा करना है. इसकी सूचना उन्हें
उनके आवंटन आदेश में दी गई है. यदि उनके व्दारा समय पर राशि का भुगतान नहीं किया
जाएगा तो उनके भूखंड निरस्त कर दिए जाएंगे.
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने
कहा है कि चूंकि प्राधिकरण व्दारा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रायपुर से 600 करोड़
रुपए का ऋण ले कर विकास और निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसलिए समय – समय पर प्राधिकरण बैंक की राशि का भुगतान कर
रहा है. इसलिए उन सभी लोगों से अपील है जिन्होंने ने 30 प्रतिशत की छूट में प्लॉट
लिए हैं वे निश्चित समय में राशि का भुगतान प्राधिकरण को कर दें. निश्चित समय पर
भुगतान नहीं किए जाने पर रायपुर विकास प्राधिकरण आवंटित प्लॉटों का आवंटन रद्द कर
देगा और पंजीयन राशि राजसात कर ली जाएगी.
Jan 22, 2017
कमल विहार प्लॉटों में 90 दिनों में भुगतान पर 15 से 5 प्रतिशत की छूट
निर्धारित समय के पहले भुगतान पर प्रो रेटा आधार पर 12 प्रतिशत छूट
अलग से
रायपुर, 22 जनवरी 2017, कमल
विहार योजना में भूखंड खऱीदनों वालों के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण ने एक और
आकर्षक छूट की घोषणा की है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने गत
दिनों हुई एक बैठक में चर्चा के उपरांत यह घोषणा की है. उन्होंने कहा कि बिजनेस और
सार्वजनिक – अर्ध्द सार्वजनिक प्लॉटों पर 15 प्रतिशत, आवासीय प्लॉट जो 2000
वर्गफुट से बड़े हैं उन पर 10 प्रतिशत तथा ऐसे आवासीय प्लॉट जो अनियमित आकार के
तथा स्ट्रिप पट्टी आकार में है उन पर 5 प्रतिशत छूट दी जाएगी. इस छूट के अतिरिक्ति
निर्धारित समय के पहले भुगतान किए जाने पर 12 प्रतिशत छूट प्रतिदिन की गणना के
आधार (प्रो रेटा) के आधार पर दी जाएगी.
प्राधिकरण के
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि कमल विहार में प्लॉट
खरीदनों वालों के लिए एक बेहतरीन मौका है जिसमें उनके पास अब एक नहीं दो विकल्प
मौजूद हैं. पहले विकल्प के रुप में आवेदन के 90 दिनों में राशि का भुगतान करने पर 15,10
व 5 प्रतिशत की छूट तथा समय पूर्व भुगतान पर प्रो रेटा आधार पर 12 प्रतिशत
की छूट अलग से मिलेगी. दूसरे विकल्प में निर्धारित समय के पहले भुगतान करने पर प्रो
रेटा आधार पर 12 प्रतिशत की छूट मिलेगी. श्री कावरे ने बताया कि प्राधिकरण व्दारा
आवेदक को भूखंड के भुगतान के लिए अधिकतम 12 माह का समय दिया जाएगा किन्तु
निर्धारित समय में राशि का भुगतान करने पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी.
इस बैठक में
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव,उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धनदास
खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे,
अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर. दीवान, संचालक मंडल के अशासकीय सदस्य श्री गोपी साहू,
श्री रविन्द्र बंजारे, श्री नारद कौशल, श्रीमती सुनयना शुक्ला व श्रीमती
एम.लक्ष्मी उपस्थित थी.
Jan 17, 2017
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के ईड्ब्लूएस फ्लैट्स नंबर की लॉटरी 19 जनवरी को
आरडीए कार्यालय में होगी दोपहर 12 बजे लॉटरी
रायपुर, 17 जनवरी 2017, इंद्रप्रस्थ रायपुरा के अंतर्गत
प्रस्तावित ईड्ब्लूएस फ्लैट नंबर आवंटन के लिए गुरुवार 19 जनवरी दोपहर 12 बजे
रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय परिसर में लॉटरी होगी. गत दिनों 7 जनवरी को
प्राधिकरण व्दारा फ्लैटस की पात्रता की लाटरी की गई थी जिसमें सभी वैध आवेदन
पत्रों को फ्लैट पाने की पात्रता प्राप्त हुई थी. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन
अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि अब इन सभी फ्लैट्स के नंबर के आवंटन के लिए
19 जनवरी को रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में होगी. प्राधिकरण व्दारा फ्लैट
नंबर की लाटरी के संबंध में सभी पात्र लोगों को एसएमएस से सूचना भी भेजी जा रही
है. श्री कावरे ने बताया कि आज इन्द्रप्रस्थ एलआईजी के फ्लैट्स नंबर आवंटन के लिए
लाटरी कार्यालय परिसर में हुई जिसमें 863 फ्लैट्स के नंबर आवंटित किए गए.
भवन
निर्माण में ग्रीन नेट अब अनिवार्य
रायपुर 17 जनवरी
2017, प्राधिकरण की योजनाओं में निर्माणाधीन योजनाओं में अब राज्य शासन के
निर्देशों के अनुरुप पर्यावरण संरक्षण के लिए भवन निर्माण के दौरान ग्रीन नेट लगा
कर कार्य किया जाएगा. इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने
प्राधिकरण के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया है कि प्राधिकरण व्दारा किए जा रहे
भवन निर्माण कार्यों में ग्रीन नेट का उपयोग अनिवार्य रुप से किया जाए ताकि
निर्माण के दौरान धूल से होने वाली परेशानियों से बचा जा सके.
Jan 16, 2017
🔘 भवन का निर्माण नक्शे के अनुसार करें निर्माण के दौरान ग्रीननेट का उपयोग हो
रायपुर, 16 जनवरी 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण ने कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में नए निर्माणाधीन भवनों के स्वामियों से अपील की है कि वे भवन निर्माण अनुज्ञा के अनुसार ही निर्माण करें ताकि भूमिगत रुप से डाली गई अधोसंरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचे. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने कहा कि कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ
रायपुरा योजना में भूमिगत रुप से बिजली और आईटी कनेक्शन के लिए पाईप लाईन और तारें डाली गई है. इसके अतिरिक्त सीवर लाईन, पीने के पानी की पाईप लाईन डाली गई है. इन स्थानों के ऊपर किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाना है. श्री कावरे ने बताया कि कुछ लोग स्वीकृत नक्शे में निर्धारित खुले क्षेत्रों (ऑफसेट) के ऊपर भवन का निर्माण कर रहे हैं जो कि नियम विरुद्ध है तथा इससे भूमिगत सर्विसेस को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए विश्वस्तरीय नगर विकास योजना में इस बात का ध्यान रखा जाए कि भवन निर्माण के दौरान स्वीकृत नक्शे के अनुसार निर्धारित दो, तीन या चारों ओर खुला क्षेत्र छोड़ा जाना अनिवार्य है. यदि किसी भूखंड स्वामी को कोई परेशानी हो तो वह सर्विस लाईन और मानचित्र में छोड़े गए खुले क्षेत्र के बारे में प्राधिकरण के इंजीनियर से मार्गदर्शन ले सकता है. श्री कावरे ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति भूखंड को निर्धारित खुले क्षेत्रों (ऑफसेट) पर निर्माण करता है तो उसे प्राधिकरण व्दारा हटाने की कार्रवाई की जाएगी.
श्री कावरे ने यह भी अपील की कि राज्य शासन के निर्देशों के अनुरुप पर्यावरण संरक्षण के लिए भवन निर्माण के दौरान ग्रीन नेट लगा कर कार्य किया जाए ताकि निर्माण के दौरान धूल से होने वाली परेशानियों से बचा जा सके. उन्होंने प्राधिकरण के मुख्य अभियंता को भी निर्देशित किया है कि प्राधिकरण व्दारा किए जा रहे भवन निर्माण कार्यों में ग्रीन नेट का उपयोग अनिवार्य रुप से किया जाए.
श्री कावरे ने यह भी अपील की कि राज्य शासन के निर्देशों के अनुरुप पर्यावरण संरक्षण के लिए भवन निर्माण के दौरान ग्रीन नेट लगा कर कार्य किया जाए ताकि निर्माण के दौरान धूल से होने वाली परेशानियों से बचा जा सके. उन्होंने प्राधिकरण के मुख्य अभियंता को भी निर्देशित किया है कि प्राधिकरण व्दारा किए जा रहे भवन निर्माण कार्यों में ग्रीन नेट का उपयोग अनिवार्य रुप से किया जाए.
Jan 14, 2017
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के एलआईजी फ्लैट्स नंबर आवंटन की लॉटरी 17 जनवरी को आरडीए कार्यालय में
रायपुर 14 जनवरी
2017, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में एलआईजी फ्लैट्स के पात्र आवेदकों के फ्लैट
नंबर आवंटन के लिए मंगलवार 17 जनवरी 2017 को रायपुर विकास प्राधिकरण के न्यू
राजेन्द्रनगर स्थित कार्यालय परिसर में प्रातः 11 बजे लॉटरी निकाली जाएगी. प्राधिकरण
व्दारा इन्द्रस्थ रायपुरा योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 944
फ्लैट्स का निर्माण प्रस्तावित है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने गत
दिनों पात्रता की लॉटरी संपन्न होने के बाद फ्लैट नंबर आवंटन की लॉटरी शीघ्र किए
जाने का निर्देश दिया था. उसी परिपेक्ष्य में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.
कावरे ने फ्लैट के नंबर की लॉटरी कराने की घोषणा की है. श्री कावरे ने बताया कि
जिन आवेदकों को गत 14 दिसंबर 2016 फ्लैट को फ्लैट्स आवंटन की पात्रता मिली है वे
स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधियों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए लॉटरी
स्थल (रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर) में उपस्थित रहने के लिए भेज सकते
हैं.
Jan 8, 2017
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में 632 ईडब्लूएस फ्लैट्स की बुकिंग कल से फिर शुरु होगी
बोरियाखुर्द और इन्द्रप्रस्थ
रायपुरा के एलआईजी की बुकिंग 31 जनवरी तक
रायपुर, 08 जनवरी 2017, शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के
अंतर्गत ईडब्लूएस फ्लैट्स की लाटरी के बाद
शेष बचे हुए 632 फ्लैट्स की बुकिंग रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा कल से फिर शुरु
की जा रही है. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे के अनुसार
632 फ्लैट्स के लिए कल से पंजीयन शुरु किया जा रहा है. उधर प्रधानमंत्री आवास
योजना के अंतर्गत बोरियाखुर्द में सभी श्रेणियों के लिए एलआईजी और इन्द्रप्रस्थ
रायपुरा में आरक्षित श्रेणी के एलआईजी फ्लैट्स का पंजीयन किया जा रहा है जो 31
जनवरी 2017 तक जारी रहेगा.
श्री
कावरे ने बताया कि शनिवार को हुई लॉटरी में इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के 1472 में
ईडब्लूएस फ्लैट्स की पात्रता के लिए लाटरी की गई थी जिसमें अब शेष बचे 632 फ्लैट्स
के लिए सोमवार से फिर पंजीयन शुरु किया जाएगा. उन्होंने बताया कि ईडब्लूएस फ्लैट्स
के लिए अनुसूचित
जाति / जनजाति के लिए 101, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के लिए 56, सैनिक / भूतपूर्व सैनिकों के
लिए 28, विकलांग श्रेणी के लिए 08, निराश्रित एवं साधनहीन
विधवा महिला के लिए 01, शासकीय कर्मचारियों के लिए 23 तथा अनारक्षित वर्ग हेतु 415
फ्लैट्स आवंटन के लिए उपलब्ध हैं. 632 फ्लैट्स के पंजीयन के लिए प्राधिकरण
कार्यालय में 9 जनवरी से 31 जनवरी शाम 5 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे. फ्लैट्स हेतु आवेदन
पत्र नियम एवं शर्ते प्राधिकरण कार्यालय में कार्यालयीन समय में दोपहर 3 बजे तक पांच सौ रुपए का नगद भुगतान कर प्राप्त किया
जा सकता है.
फ्लैट्स के लिए पंजीयन
राशि 5 हजार रुपए है. फ्लैट्स वहीं लोग ले सकेंगे जो छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय
क्षेत्र में 31 अगस्त 2015 की स्थिति में निवास रत हो तथा जिनके पूरे परिवार की वार्षिक
आय की सीमा तीन लाख रुपए तक है तथा जिन आवेदक के तथा उनके पूरे परिवार के नाम पर
कोई पक्का मकान नहीं है. आवेदक को वार्षिक आय के संबंध में सक्षम अधिकारी का
प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। रिक्त फ्लैटो की संख्या से
अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लॉटरी व्दारा फ्लैट्स का आवंटन किया जाएगा.












