रायपुर, 17 सितंबर 2020/ कमल विहार योजना के सेक्टर 1 स्थित 33/11 किलोवोल्ट सबस्टेशन से सेक्टर 1 के डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर यार्ड तक बिछाई गई 11 किलोवोल्ट भूमिगत केबल लाईन के कार्य के कारण कल 18 सितंबर को पूरे कमल विहार योजना क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति प्रातः 11 से 3 बजे तक बंद रहेगी।
* रायपुर शहर विकास की संस्था * * 1963 से कार्यरत संस्था * * लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस * * इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस से सम्मानित
Search This Blog
Sep 17, 2020
Aug 18, 2020
|| बॉम्बे मार्केट में 17 दुकानें 3.32 करोड़ रुपए में बिकी ||
_ऑफसेट दर 10 हजार थी पर अधिकतम निविदा की दर 17598 प्रति वर्गफुट आई_
रायपुर, 18 अगस्त 2020/ रायपुर विकास प्राधिकरण की बॉम्बे मार्केट स्थित पुरानी 73 दुकानों व 6 हॉल में से कल 17 दुकानें निविदा के माध्यम से 3.32 करोड़ में बिकी। इसमें पूर्व में काबिज 12 दुकानदारों ने और 5 नए लोगों ने दुकानें ली। इन दुकानों के विक्रय से प्राधिकरण को 77.26 लाख रुपए धरोहर राशि के रुप में प्राप्त हुई है। प्राधिकरण ने इन दुकानों के आवंटन के लिए काबिज किरायेदारों को स्वयं निविदा भर कर लेने के लिए प्राथमिकता दी थी। अब अगली निविदा से कोई भी व्यक्ति उच्च निविदा भर कर दुकानें ले सकेगा।
प्राधिकरण व्दारा बॉम्बे मार्केट में भूतल की दुकानों का ऑफसेट दर 10 हजार रुपए प्रति वर्गफुट रखा गया था। जिसमें सबसे अधिक निविदा की दर रुपए 17598.99 प्रति वर्गफुट प्राप्त हुई। निविदा में कुल 23 लोगों ने भाग लिया जिसमें से 17 को दुकानें उच्चतम निविदा के आधार पर दुकानें आवंटित की जाएगी। निविदा के बाद अब बची शेष दुकानों व हॉल की निविदा अगले माह नई तिथि निर्धारित कर विक्रय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण ने इन दुकानों व हॉल के विक्रय के पहले माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर में केवियट दायर किया था।
Aug 15, 2020
आरडीए में अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने किया ध्वजारोहण
रायपुर, 15 अगस्त 2020/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने प्राधिकरण कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से संस्था के लिए मेहनत, लगन और ईमानदारी से कार्य करने का आव्हान किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ श्री नवीन कुमार ठाकुर, अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता, मुख्य लेखाधिकारी श्री एस.आर. नेताम, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार अवस्थी सहित कोरोना महामारी के कारण सीमित संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
Jul 21, 2020
रायपुर विकास प्राधिकरण को फिर से लाभ में लाएगें - श्री सुभाष धुप्पड़
श्री सुभाष धुप्पड़ आज संभालेगें आरडीए अध्यक्ष का कार्यभार
Jun 26, 2020
बिकने लगी आरडीए की बिजनेस प्रापर्टियां
Jun 19, 2020
आरडीए ने इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में आमोद-प्रमोद की भूमि पर किया गया अवैध कब्जा हटवाया
May 29, 2020
आरडीए के नए सीईओ डॉ. अय्याज तांबोली ने कार्य संभाला
रायपुर, 29 मई 2020/ राज्य शासन के आदेश के बाद आज डॉ.
अय्याज फ. तांबोली ने रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का
अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। इसके पहले दोपहर में उन्होंने छत्तीसगढ़ गृह
निर्माण मंडल में आयुक्त के रुप में कार्यभार ग्रहण किया। इसके पहले वे जगदलपुर और
बीजापुर के कलेक्टर रह चुके है। श्री तांबोली भारतीय प्रशासनिेक सेवा छत्तीसगढ़ बैच
2009 के अधिकारी है। मूल रुप से महाराष्ट्र के रहने वाले श्री तांबोली एमबीबीएस डॉक्टर हैं। बीजापुर में कलेक्टर रहने के
दौरान वे स्वास्थ्य
के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के कारण नई दिल्ली में केन्द्रीय
मंत्री के हाथों रामनाथ गोयनका फाऊडेंशन व्दारा प्रदत एक्सलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड से
सम्मानित हो चुके है। सन् 2008 में उन्होंने यूपीएससी की
परीक्षा में 75वां रैंक हासिल किया था। उन्होंने अपनी अखिल भारतीय सेवा की शुरुआत
नगालैंड से की। 










