Search This Blog

Jun 19, 2020

आरडीए ने इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में आमोद-प्रमोद की भूमि पर किया गया अवैध कब्जा हटवाया



रायपुर19 जून 2020/ इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में वंडरलैंड रिक्रिएशन पार्क के पीछे रिक्त भूमि पर किए गए अवैध कब्जा को आज रायपुर विकास प्राधिकरण ने पुलिस की मदद से हटा दिया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में आमोद प्रमोद भू-उपयोग की लगभग 45 हजार वर्गफुट की भूमि का कब्जा हटवाया गया।
रायपुरा कालोनी में रहने वाले दिलीप सोनवानी नाम के एक व्यक्ति ने प्राधिकरण की इस भूमि पर कब्जा कर एक कमरा बना लिया था तथा वहां अवैध रुप से विद्युत कनेक्शन भी लगा रखा था। प्राधिकरण के नाम पर दर्ज इस अर्जित भूमि पर दिलीप सोनवानी ने पहले अपना कब्जा हटाने पर प्रतिरोध किया लेकिन जब उसे यह बताया गया कि यह भूमि राजस्व रिकार्ड में रायपुर विकास प्राधिकरण के नाम पर है तब डी.डी. नगर पुलिस थाने की टी.आई. योगिता खापर्डे व अन्य पुलिस सिपाहियों की समझाईश के बाद यह कब्जा हटाया जा सका। आज की इस कार्रवाई में प्राधिकरण के प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता, कार्यपालन अभियंता श्री प्रमोद बैस, सहायक अभियंता श्री राजेन्द्र कुमार जैन राजकुमार अवस्थी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

May 29, 2020

आरडीए के नए सीईओ डॉ. अय्याज तांबोली ने कार्य संभाला


रायपुर, 29 मई 2020/ राज्य शासन के आदेश के बाद आज डॉ. अय्याज फ. तांबोली ने रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। इसके पहले दोपहर में उन्होंने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में आयुक्त के रुप में कार्यभार ग्रहण किया। इसके पहले वे जगदलपुर और बीजापुर के कलेक्टर रह चुके है। श्री तांबोली भारतीय प्रशासनिेक सेवा छत्तीसगढ़ बैच 2009 के अधिकारी है। मूल रुप से महाराष्ट्र के रहने वाले श्री तांबोली एमबीबीएस डॉक्टर हैं। बीजापुर में कलेक्टर रहने के दौरान वे स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के कारण नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री के हाथों रामनाथ गोयनका फाऊडेंशन व्दारा प्रदत एक्सलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित हो चुके है। सन् 2008 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 75वां रैंक हासिल किया था। उन्होंने अपनी अखिल भारतीय सेवा की शुरुआत नगालैंड से की। 

May 27, 2020

आरडीए ने बेची 2.80 करोड़ की प्रापर्टी


शारदा चौक की चारों दुकानें,बॉम्बे मार्केट की 5 दुकानें
कमल विहार में 3 बीएचके फ्लैट निविदा से बिके

रायपुर, 22 मई 2020/ कोरोना की महामारी के बीच रायपुर विकास प्राधिकण ने आज 2.80 करोड़ की संपत्ति निविदा के माध्यम से विक्रय की। इसमें शारदा चौक योजना में भूतल की चारों दुकानें 1.02 करोड़ रुपए में बिकी। इन दुकानों का ऑफसेट मूल्य 99 लाख रुपए था। इसी प्रकार बॉम्बे मार्केट योजना में लोगों ने अच्छी खासी रुचि दिखाते हुए 5 दुकानें 1.23 करोड़ रुपए में ली। अब शेष बचे हॉल व दुकानों के लिए हर माह के दूसरे व चौथे सोमवार को निविदाएं होगी। प्राधिकरण की कमल विहार योजना के सेक्टर 1, 14बी एवं 15 सी में 3बीएचके वाले एलआईजी-2 के चार फ्लैट 55.16 लाख रुपए में बिके। कमल विहार के इन 3 बीएचके फ्लैट्स का ऑफसेट मूल्य क्रमशः 10.50 लाख व 10.97 लाख रुपए था जो निविदा में 13.03 लाख रुपए से 14.10 लाख रुपए में बिके।
इन दिनों रायपुर विकास प्राधिकरण 502 करोड़ रुपए की प्रापर्टी की ब्रिकी कर रहा है। इसमें पुरानी योजनाओं में हनुमान मंदिर, गोविंद सांरग व्यावसायिक परिसर व भक्त माताकर्मा कॉम्पलेक्स न्यू राजेन्द्रनगर में दुकानें व हॉल, रावांभाठा ट्रांसपोर्टनगर में व्यावसायिक भूखंड तथा आवासीय योजनाओं में बोरियाखुर्द व रायपुरा में न्यून निम्न आय वर्ग के फ्लैट्स का विक्रय कर रहा है। इसके अतिरिक्त बोरियाखुर्द में एलआईजी फ्लैट्स, ईड्ब्लू स्वतंत्र रोहाऊस आवास का भी विक्रय किया जा रहा है। बोरियाखुर्द के स्वतंत्र रोहाऊस ईडब्लूएस  जिसकी अनुमानित कीमत 7.20 लाख व 8.60 लाख रुपए है के आवंटन का पंजीयन 30 जून तक होगा प्राधिकरण की विक्रय योग्य संपत्तियों के बारे में प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीए डॉट कॉम पर आवेदन पत्र, नियम एवं शर्तें उपलब्ध है।

May 22, 2020

|| आरडीए के 1.75 करोड़ रुपए के 7 प्लॉट बिके ||


502 करोड़ रुपए की प्रापर्टी की विक्रय के लिए उपलब्ध

रायपुर, 22 मई 2020/ लॉकडॉऊन की अवधि में भी लोगों की रायपुर विकास प्राधिकण की संपत्ति खरीदनें में रुचि बनी हुई है। आज कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में कुल 7 भूखंडों का विक्रय निविदा के माध्यम से हुआ। इससे प्राधिकरण को 1.75 करोड़ की आय होगी। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भीम सिंह के अनुसार कमल विहार योजना में 4 आवासीय प्लॉट और एक सीबीडी क्षेत्र का एक व्यावसायिक प्लॉट निविदा व्दारा बिके। इसी प्रकार इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में एक आवासीय और एक मिश्रित प्लॉट के लिए दो लोगों ने निविदा के माध्यम प्लाट लिए। इस प्रकार कमल विहार में 91.07 लाख रुपए तथा इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में 84.20 लाख की संपत्ति विक्रय हुई है।
श्री सिंह ने बताया कि इन दिनों रायपुर विकास प्राधिकरण अपनी 502 करोड़ रुपए की प्रापर्टी की ब्रिकी कर रहा है। इसमें पुरानी योजनाओं में व्यावसायिक शारदा चौक,बाम्बे मार्केट, हनुमान मंदिर, गोविंद सांरग व्यावसायिक परिसर व भक्त माताकर्मा कॉम्पलेक्स न्यू राजेन्द्रनगर में दुकानें व हॉल, रावांभाठा ट्रांसपोर्टनगर में व्यावसायिक भूखंडों तथा आवासीय में बोरियाखुर्द व रायपुरा योजना में न्यून निम्न आय वर्ग के फ्लैट्स का विक्रय कर रहा है। इसके अतिरिक्त बोरियाखुर्द में एलआईजी फ्लैट्स, ईड्ब्लू स्वतंत्र रोहाऊस आवास का भी विक्रय किया जा रहा है। प्राधिकरण की विक्रय योग्य संपत्तियों के बारे में प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीए डॉट कॉम पर आवेदन पत्र, नियम एवं शर्तें उपलब्ध है।

May 21, 2020

शारदा चौक की दुकानों व हॉल विक्रय की निविदा अब 27 मई को


2 दुकानें और 3 बड़े हॉल विक्रय के लिए उपलब्ध
 रायपुर विकास प्राधिकरण की शारदा चौक स्थित दुकानों और हॉल के आवंटन की निविदा 27 मई को होगी। कोरोना महामारी (कोविड19) के कारण रायपुर शहर लॉकडाऊन था इसीलिए 23 मार्च को होने वाली निविदा नहीं हो सकी थी।  
रायपुर के ह्रदर्य स्थल स्थित प्राधिकरण की शारदा चौक योजना में भूतल पर 2 दुकानें और प्रथम तल पर 3 बड़े हॉल निविदा के माध्यम से विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। इनमें बड़ी दुकानें जो 990 वर्गफुट की है उसका ऑफसेट मूल्य 89.10 लाख रुपए व 110 वर्गफुट की दुकान का ऑफसेट मूल्य 9.90 लाख रुपए है। वहीं प्रथम तल स्थित 3 बड़े हॉल जिनका आकार 4430 वर्गफुट है। इसका ऑफसेट मूल्य 287.95 लाख रुपए है। इन बड़े हॉल व कक्ष का उपयोग भी कार्यालय, सलाहकार चेम्बर्स, स्टूडियों, ट्यूशन सेन्टर, दुकानों व अन्य व्यवसाय के रुप में किया जा सकता है। इस हेतु निविदा प्रपत्र, नियम एवं शर्ते कार्यालय रायपुर विकास प्राधिकरण, न्यू राजेन्द्रनगर, रायपुर से प्राप्त किया जा सकता है। 27 मई को आवंटन के बाद शेष बची संपत्तियों का आवंटन हर माह के दूसरे व चौथे सोमवार को दोपहर 3.00 बजे कार्यालय में निविदा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रपत्र नियमित रुप से कार्यालय में हर माह के दूसरे व चौथे सोमवार को दोपहर 1.30 बजे तक जमा किए जा सकेगा।

May 20, 2020

|| बॉम्बे मार्केट,शारदा चौक की दुकानों व हॉल विक्रय की निविदा 27 मई को ||

बॉम्बे मार्केट में 73 दुकानें, 6 बड़े हॉल, शारदा चौक में 2 दुकानें

और प्रथम तल पर तीन बड़े हॉल विक्रय के लिए उपलब्ध

रायपुर विकास प्राधिकरण की बॉम्बेमार्केट व शारदा चौक स्थित दुकानों व हॉल के आवंटन की निविदा 27 मई को होगी। कोरोना महामारी (कोविड19) के कारण रायपुर शहर लॉकडाऊन था इसीलिए 18 मार्च व 13 अप्रैल को इसकी निविदा नहीं हो सकी।
बॉम्बे मार्केट के भूतल में 73 दुकानें और 6 बड़े हॉल विक्रय के लिए निविदा के माध्यम से आवंटन के लिए उपलब्ध है। इसमें 52 से 444 वर्गफुट तक की दुकानें है जिसका ऑफसेट मूल्य 10 हजार रुपए प्रति वर्गफुट है। वहीं प्रथम तल में 2  हाल व व्दितीय तल में 4 बड़े हॉल उपलब्ध है। बड़े आकार के ये हॉल 2478 वर्गफुट से 4186 वर्गफुट आकार के हैं तथा इसका ऑफसेट दर 8 हजार रुपए प्रति वर्गफुट है। वहीं शारदा चौक में भी भूतल पर 2 दुकानें और प्रथम तल पर तीन बड़े हॉल निविदा के माध्यम से विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। इनमें बड़ी दुकानें जो 990 वर्गफुट की है उसका ऑफसेट मूल्य 89.10 लाख रुपए व 110 वर्गफुट की दुकान का ऑफसेट मूल्य 9.90 लाख रुपए है। वहीं प्रथम तल स्थित 3 बड़े हॉल जिनका आकार 4430 वर्गफुट है इसका ऑफसेट मूल्य 287.95 लाख रुपए है। इन बड़े हॉल व कक्ष का उपयोग भी कार्यालय, सलाहकार चेम्बर्स, स्टूडियों, दुकानों व अन्य व्यवसाय के रुप में किया जा सकता है।

May 18, 2020


बोरियाखुर्द में स्वतंत्र ईडब्लूएस रोहाऊस का पंजीयन 22 मई से शुरु होगा
रायपुर विकास प्राधिकरण की बोरियाखुर्द योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 523 ईडब्लूएस रोहाऊस आवासों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें से 355 के आवासो के आवंटन के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में 22 मई 2020 से पंजीयन आवेदन पत्र, नियम एवं शर्तें विक्रय शुरु करेगा। इसके लिए 30 जून 2020 तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद 17 जुलाई 2020 को प्राप्त एवं सही पाए गए आवेदनों की लॉटरी से आवंटन किया जाएगा।
बोरियाखुर्द में निर्माणाधीन ईडब्लूएस आवासों में दो तरह के ईडब्लूएस आवास बनाए जा रहे हैं। पहला ईडब्लूएस -1 है जो एक बीएचके वाला अर्थात इसमें एक बेड, एक हॉल व एक किचन होगा। इसकी अनुमानित लागत 7.20 लाख रुपए है। वहीं दूसरा ईडब्लूएस -2 है जो दो बीएचके अर्थात इसमें दो बेडरुम, एक हॉल व एक किचन होगा। इसकी अनुमानित लागत 8.60 लाख रुपए है।

बाम्बे मार्केट योजना की दुकानों व हॉल के विक्रय की निविदा अब 27 मई को होगी

बॉम्बे मार्केट योजना की दुकानों व हॉल के विक्रय की निविदा अब 27 मई को होगी
रायपुर 18 मई 2020/ रायपुर विकास प्राधिकरण की बॉम्बे मार्केट योजना में भूतल पर 2 दुकानों और प्रथम तल पर 3 बड़े हॉल का आवंटन निविदा के माध्यम से रिक्त हॉल व दुकानों के आवंटन की निविदा जो 18 अप्रैल को होनी थी वह अब 27 मई को होगी। कोराना वायरस महामारी (कोविड19) के दौरान रायपुर के लॉकडॉऊन के चलते इसकी निविदा पूर्व में नहीं की जा सकी थी। इस कारण अब निविदा के माध्यम से यह आवंटन 27 मई 2020 दोपहर 3.00 बजे रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में किया जाएगा। इन बड़े हॉल का उपयोग कार्यालय, सलाहकार चेम्बर्स, स्टूडियों, दुकानों, ट्यूशन केन्द्रों व अन्य व्यवसाय के रुप में किया जा सकता है।


May 14, 2020

आरडीए ने शुरु किया प्रापर्टी का विक्रय

सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए किस्तों व बकाया राशि लेना शुरु
प्रवेश के पहले साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था के साथ इन्फ्रॉरेड थर्मल थर्मामीटर की जांच 

रायपुर, 14 मई 2020/ रायपुर विकास प्राधिकरण ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों के विक्रय का कार्य फिर से शुरु कर दिया है। इसके साथ ही कार्यालय में किस्तों व बकाया राशि के भुगतान लेने का कार्य भी शुरु कर दिया गया है। कार्यालय में सभी आंगतुकों के लिए प्रवेश व्दार पर साबुन से हाथ धोने की वॉश बेसिन लगाया है। साथ ही प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के शरीर का तापमान इन्फ्रॉरेड थर्मल थर्मामीटर से भी जांचा जा रहा है।
प्राधिकरण कार्यालय खुलने के बाद कई आवंटिति स्वयं आ कर बकाया और आवंटित फ्लैट्स, प्लॉट की किस्तों क भुगतान भी कर रहे हैं। भुगतान करने वाले सभी लोग निर्धारित नियमों को पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। प्राधिकरण व्दारा कमल विहार योजना में भूखंडों के विक्रय के लिए हर माह के दूसरे और चौथे शुक्रवार को निविदा के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। वहीं इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में पूर्व की तरह भूखंडो का आवंटन हर माह के दूसरे और चौथे सोमवार को होगा। व्यावसायिक प्रापर्टियों में भक्त माताकर्मा कॉम्पलेक्स न्यू राजेन्द्रनगर, शैलेन्द्रनगर व बोरियाखुर्द की दुकानों का आवंटन निविदा के माध्यम से किए जाने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है। इसी प्रकार डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्टनगर रावांभाठा योजना में व्यावासायिक भूखंडों व दुकानों का आवंटन हर माह के दूसरे और चौथे सोमवार किया जाएगा।

Mar 13, 2020

ड़ेढ साल में आरडीए के फ्लैट्स की एक भी किस्त जमा नहीं की 702 आवंटितियों के फ्लैट्स होंगे निरस्त

आवंटन के बाद से हितग्राहियों ने 57 करोड़ रुपए की किस्तों का भुगतान नहीं किया


रायपुर,13 मार्च 2020/ रायपुर विकास प्राधिकरण अपनी कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना के ऐसे सभी 702 फ्लैट्स का आवंटन निरस्त करने जा रहा है जिन्होंने पिछले ड़ेढ सालों में आवंटन के बाद से एक भी किस्त का भुगतान नहीं किया है। यह राशि लगभग 57 करोड़ रुपए होती है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भीम सिंह ने समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व अधिकारी को यह निर्देश दिया कि वे ऐसे भी आवंटितियों के फ्लैट्स का निरस्त कर उसे पुनः विक्रय के लिए विज्ञापन जारी करें। इसमें कमल विहार योजना के 652 व इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के 50 फ्लैट्स शामिल हैं।
रायपुर विकास प्राधिकरण कमल विहार योजना में 2656 एलआईजी और 1856 ईडब्लूएस फ्लैट्स फ्लैट्स तथा और इन्दप्रस्थ रायपुरा में 1472 ईडब्लूएस फ्लैट्स का निर्माण कर रहा है। इनके लिए लगभग दो साल पहले आवंटन के लिए विज्ञापन प्रकाशित कर आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। इसके पंजीयन हेतु एलआईजी फ्लैट्स के लिए 20 हजार रुपए तथा ईडब्लूएस फ्लैट्स हेतु 10 हजार रुपए लिए गए थे। लाटरी से आवंटन के बाद आवंटितियों को हर तीन माह में किस्तों का भुगतान करना था। इसमें दो श्रेणियों के एलआईजी फ्लैट्स के लिए क्रमशः रुपए 1,13,400 व रुपए 78,450 की दस किस्तों का भुगतान करना था। वहीं इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में ईडब्लूएस फ्लैट 45 हजार रुपए की दस किस्तों में राशि का भुगतान किया जाना था। किन्तु दोनों ही योजनाओं में 702 आवंटितियों ने लगभग डेढ़ साल से एक भी किस्त का भुगतान नहीं किया है। प्राधिकरण व्दारा अब इन सभी 702 फ्लैट्स के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद इन सभी का पुनः आवंटन किया जाएगा।

Mar 6, 2020

आरडीए संचालक मंडल की बैठक

प्लाट खरीदने प्रो-रेटा छूट की अवधि जुलाई 2020 तक बढ़ी

रायपुर,6 मार्च 2020/ रायपुर विकास प्राधिकरण ने कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में प्लाटों की बिक्री में आई तेजी के कारण प्रो-रेटा आधार पर दी जा रही छूट की अवधि को जुलाई 2020 तक आगे बढ़ा दिया है। प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में आज यह निर्णय लिया गया।
प्राधिकरण की अध्यक्ष सुश्री संगीता पी. की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भीम सिंह ने कमल विहार योजना में प्लॉट आवंटन पर एकमुश्त राशि जमा करने पर प्रो-रेटा आधार पर दी जाने वाली 8.75 प्रतिशत की छूट का प्रस्ताव रखा। जिस पर छूट की अवधि को बढ़ा कर अब 31 जुलाई 2020 तक कर दिया गया है। पहले यह छूट 31 मार्च तक दी जा रही थी। इसी प्रकार इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में भी विभिन्न प्रयोजनों के लिए विक्रय किए जा रहे भूखंडों के आवंटन में दी जाने वाली प्रो-रेटा छूट जो 9 प्रतिशत है उसकी अवधि भी बढ़ा कर 31 जुलाई 2020 तक कर दिया गया है।
प्राधिकरण संचालक मंडल की आज की इस बैठक में सदस्य के रुप में नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री सौरभ कुमार, वित्त विभाग छत्तीसगढ़ शासन के अपर सचिव श्री सतीश पाण्डेय, नगर तथा ग्राम निवेश रायपुर के संयुक संचालक श्री संदीप बागड़े, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता क्षी आर.एन. अजगले तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के प्रतिनिधि श्री पी.के. कोमेजवार उपस्थित थे।  

Feb 29, 2020

आरडीए की प्रापर्टी बिक्री में आई तेजी

दो माह में 33.42 करोड़ की 325 संपत्तियां बेची
नियमित रुप से हर माह बेची जा रही है प्रापर्टी
     
रायपुर29 फरवरी 2020/ रायपुर विकास प्राधिकरण की प्रापर्टी ब्रिकी में अब काफी तेजी आ गई है। प्राधिकरण की वेबसाईट में जानकारी डाले जाने और योजना के प्रचार- प्रसार के बाद से जनवरी में 5.93 करोड़ और फरवरी में 27.48 करोड़ रुपए की संपत्ति की ब्रिकी हुई है। इससे मात्र दो महीनों में 33.42 करोड़ रुपए की 325 प्रापर्टी बिकी है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भीम सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की लगभग 410 करोड़ रुपए की संपत्तियां जिनमें आवासीय व व्यावसायिक प्लाट, दुकानें व फ्लैट्स के लिए निविदा के विज्ञापन प्रकाशन के बाद से लोग लगातार इसकी जानकारी ले रहे हैं और प्रापर्टी खरीद रहे हैं।
      श्री भीम सिंह ने बताया कि प्राधिकरण अब बोरियाखुर्द योजना में निर्माणाधीन 523 रोहाऊस स्वतंत्र ईडब्लूएस मकानों की पूर्व में कराए गए 168 पंजीयनकर्ताओं की 5 मार्च को लाटरी से आवंटन के बाद शेष बचे मकानों की बुकिंग भी शुरु करेगा। इसमें 2 बीएचके मकान की कीमत 8.60 लाख रुपए तथा 1 बीएचके मकान की कीमत 7.20 लाख रुपए है। श्री सिंह ने बताया कि बोरियाखुर्द में निर्माणाधीन एलआईजी 111 फ्लैट्स जिसकी कीमत 7.86 लाख रुपए का भी विक्रय किया जा रहा है। इसका पंजीयन 3 मार्च से शुरु हो जाएंगे। उन्होंने बताया की रायपुर शहर के ह्द्य स्थल शारदा चौक योजना में भूतल में दुकानें और प्रथम तल पर हॉल व कक्ष निविदा से विक्रय करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। न्यू राजेन्द्रनगर में भक्त माताकर्मा कॉम्पलेक्स के प्रथम तल पर 24 दुकानें, हीरापुर में न्यून निम्न आय वर्ग के लिए 19 फ्लैट्स, कमल विहार, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना के फेज 1 व फेज 2 में आवासीय तथा मिश्रित प्रयोजन के भूखंडों के लिए भी निविदा के माध्यम से विक्रय किए जा रहे है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि संपत्तियों का विक्रय नियमित रुप से माह में एक से दो बार किया जा रहा है। इन संपत्तियों के संबंध में आवेदन पत्र, नियम एवं शर्तें रायपुर विकास प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीए रायपुर डॉट काम में भी उपलब्ध है।

न्यू राजेन्द्रनगर में आरडीए ने एक करोड़ के प्लॉट मुक्त कराया


कार्नर में आवंटित मकान को बेचा फिर बाजू में रिक्त प्लाट पर
अवैध कब्जा कर मकान बनाया और रहने लगा


रायपुर, 29 फरवरी 2020/ रायपुर विकास प्राधिकरण ने आज न्यू राजेन्द्रनगर 8 ईडब्लूएस भूखंडों पर किया गया कब्जा हटाया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भीम सिहं के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में लीलाधर चन्द्राकर व्दारा उक्त भूखंडों के साथ ही सड़क पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। उसके व्दारा वहां बाऊन्ड्रीवाल का निर्माण कर सीमेंट और लोहे की छड़ से कालम खड़ा कर भवन निर्माण किया जा रहा था। यहां शामियाना भी लगाया गया था और धार्मिक कार्यक्रम करने की तैयारी की जा रही थी। प्राधिकरण के तकनीकी और राजस्व अमले ने आज इन 8 भूखंडों पर किए गए सभी निर्माण कार्यों को जेसीबी की मदद से तोड़कर अपने पक्ष में कब्जा ले लिया गया। प्राधिकरण व्दारा आज लगभग एक करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियों से अवैध कब्जा हटाया गया।  
वहीं एक अन्य कार्नर के ईडब्लूएस भूखंड क्रमांक 501 में रह रहे एस. भाटिया ने आवंटित अपना मकान बेच कर बाजू की 470 वर्गफुट रिक्त भूमि पर अवैध रुप से कब्जा कर मकान बनाया और उस पर निवास कर रह रहा था। प्राधिकरण ने आज उनका गेट तोड़ कर एक सप्ताह में मकान खाली करने का समय दिया। इसी प्रकार न्यू राजेन्द्रनगर भूखंड क्रमांक 608 की स्वामी निर्मला मोरे ने कार्नर के 600 वर्गफुट के रिक्त भूखंड व सड़क की भूमि पर पक्की बाऊन्ड्रीवाल का निर्माण किया था। प्राधिकरण ने इस भूमि पर किया गया पक्का निर्माण हटाया। आज की इस कार्रवाई में प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता, कार्यपालन अभियंता श्री प्रमोद बैस, सहायक अभियंता श्री राजेन्द्र कुमार जैन, राजस्व अधिकारी सुश्री नेहा भेड़िया, राजस्व अधीक्षक श्री ज्ञानेश रेड्डी, धर्मेन्द्र सिंह सेंगर, राजस्व निरीक्षक श्री रज्जाक खान, सी.पी.सिन्हा, देवाशीष भादुड़ी, अरूण बरोरे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Feb 22, 2020

इन्द्रप्रस्थ-रायपुरा में कब्जा कर खेती करने वाले का आरडीए ने अवैध कब्जा हटाया

नाला पाट कर सड़क बनाने वाले पर भी होगी कार्रवाई

रायपुर, 22 फरवरी 2020/ रायपुर विकास प्राधिकरण ने आज इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में वंडरलैंड रिक्रिएशन पार्क के पीछे रिक्त भूमि पर किए गए अवैध कब्जा कर खेती कर रहे व्यक्ति का अवैध कब्जा हटा दिया। उसके व्दारा लगाया गया लोहे का गेट भी तोड़ा गया। इसके बाद रायपुरा में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना में अवैध रुप से गुमटियां रख कर व्यवसाय कर रहे दो गुमटियों को हटाया गया। वहीं इन्द्रप्रस्थ रायपुरा फेज-2 योजना के बाहर के क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग कर उसकी सड़कों को इन्द्रप्रस्थ रायपुरा की योजना की सड़कों से जोड़ने के प्रयासों को भी प्राधिकरण के अधिकारियों ने आज रोक दिया।  

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भीम सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में अतंर्गत योजना की सीमा से लग कर बहने वाले नाले को कुछ व्यक्तियों व्दारा पाट कर सड़क बनाने के प्रयास को प्राधिकरण की टीम ने रोका। यहां नाले की धारा की दिशा को मोड़ कर उस पर ह्यूम पाईप डाले गए थे। उसके बाजू से पत्थर की दीवार बना कर पुलिया बनाने का प्रयास किया जा रहा था ताकि नाले के दूसरे ओर प्लाटिंग कर उसे इन्द्रप्रस्थ रायपुरा की सड़क से जोड़ा जा सके। प्राधिकरण की तकनीकी और राजस्व शाखा की संयुक्त टीम ने आज ऐसी कोशिशों को नाकाम कर दिया।   
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भीम सिंह ने बताया कि इस विषय पर कलेक्टर रायपुर और कमिश्नर रायपुर नगर पालिक निगम को पत्र लिख कर जानकारी दी जाएगी। ऐसी किसी भी अवैधानिक गतिविधियों को रोका जाएगा। अवैध कब्जा हटाने के आज के इस अभियान में प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता, कार्यपालन अभियंता श्री प्रमोद बैस, सहायक अभियंता श्री सुशील शर्मा, राजस्व अधीक्षक श्री ज्ञानेश रेड्डी, राजस्व निरीक्षक श्री रज्जाक खान व सी.पी.सिन्हा, हरीश नायडू, राजकुमार अवस्थी व कमल शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।

Feb 19, 2020

बाम्बे मार्केट में आरडीए की बड़ी कार्रवाई


12 सालों से किराया राशि जमा नहीं करने वाले 6 पत्रिकाओं  
को आवंटित कार्यालय कक्षों का कब्जा आरडीए ने वापस लिया
49.55 लाख जमा नहीं करने वाले 2 संस्थाओं के कक्ष किए गए सील

रायपुर, 19 फरवरी 2020/ रायपुर विकास प्राधिकरण ने आज बकाया वसूली अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए बाम्बे मार्केट के प्रथम एवं व्दितीय तल पर 6 पत्रिकाओं को आवंटित कार्यालय कक्षों का कब्जा आज वापस ले कर उसे सील कर दिया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भीम सिंह ने जानकारी दी कि इन 6 संस्थानों को 2007 से 2009 के मध्य कार्यालयों हेतु कक्षों का आवंटन किया गया था। इन संस्थानों को 20 अगस्त 2018 को भी नोटिस दे कर राशि जमा करने के लिए कहा गया था किन्तु इनके व्दारा लगभग 39.46 लाख रुपए की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। प्राधिकरण व्दारा अब इन कक्षों को विक्रय करने की कार्रवाई की जाएगी।  

इसके अलावा बाम्बे मार्केट के ब्लॉक-ए के व्दितीय तल पर दो संस्थानों पर 49.55 लाख रुपए की राशि का भुगतान नहीं करने पर उसे सील कर दिया गया। श्री सिंह ने बताया कि 12 साल पहले कुछ पत्रिका संस्थानों को 285 से 550 वर्गफुट के कक्षों का आवंटन कार्यालय संचालन के लिए किया गया था। आवंटन के बाद से ही उनके व्दारा किराया जमा नहीं की गई फलस्वरुप रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा उन्हें कई बार नोटिस जारी की किन्तु उसके बाद भी आवंटितियों ने किराया राशि जमा नहीं की। इस कारण आज प्राधिकरण ने बाम्बे मार्केट स्थित ब्लाक-बी में संचालित छत्तीसगढ़ की आवाज, छत्तीसगढ़ संयुक्त पत्रकार संघ, प्रान्त संयोजक अखिल भारतीय साहित्य परिषद, भाग्योत्कर्ष, सहकार भारती छत्तीसगढ़, हिन्दी चैनल को आवंटित कक्षों में ताला और सील लगा कर इसका कब्जा वापस ले लिया। बाम्बे मार्केट के ब्लाक-ए में इंडियन न्यूज सर्विस और दैनिक कुम्भ समाचार पत्र के कार्यालय को ताला लगा कर सील किया गया। इन पर किराया राशि के रुप में प्राधिकरण को 49.55 लाख रुपए लेना बाकी है। 
आज की इस कार्रवाई में प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता, कार्यपालन अभियंता श्री प्रमोद बैस, सहायक अभियंता श्री राजेन्द्र कुमार जैन, संतोष कुमार सिंह, सहायक राजस्व अधिकारी श्री ज्ञानेश रेड्डी, सहायक राजस्व अधिकारी श्री रज्जाक खान और जॉनसन मसीह उपस्थित थे।
                                        



 

Feb 14, 2020

410 करोड़ की नई संपत्तियों जारी करने के बाद आरडीए की प्रापर्टी लेने लोगों का रुझान बढ़ा

एक माह में 11.31 करोड़ की प्रापर्टी बिकी
रेरा से पंजीयन के बाद बोरियाखुर्द में 523 स्वतंत्र ईडब्लूएस मकानों
व 192 एलआईजी फ्लैटेस की बिक्री भी होगी शुरु
रायपुर, 14 फरवरी 2020/ रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा कमल विहार की 350 करोड़ रुपए की और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा की 60 करोड़ रुपए की नई संपत्तियों का विक्रय शुरु करने के बाद अब लोगों का प्राधिकरण की संपत्ति लेने का रुझान बढ़ने लगा है। जनवरी माह से दो बार की निविदाओं में लगभग 11.31 करोड़ रुपए की प्रापर्टी बिक चुकी है। विक्रय की सभी संपत्तियां जिनमें आवासीय और व्यावसायिक भूखंड, दुकानें, कक्ष, फ्लैट की जानकारियां, नियम एवं शर्तें प्राधिकरण की वेबसाईट डब्लू डब्लू डब्लू आरडीए डॉट कॉम में अपलोड की गई है।  
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भीम सिंह के अनुसार आज हुई निविदा में आवासीय, बिजनेस और मिश्रित के 25 प्लॉट 5.59 करोड़ रुपए में निविदा के माध्यम से बिके। कमल विहार में आज कुल 20 प्लॉट निविदा के माध्यम से बिके। जिससे प्राधिकरण को 3.49 करोड़ रुपए की आय होगी। इसमें आवेदकों ने आवासीय के 17, बिजनेस के 3 प्लाट खरीदे। वहीं इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में 3 आवासीय और 2 आवासीय सह व्यावसायिक वाले मिश्रित प्लाट बिके। इससे प्राधिकरण को 2.10 करोड़ रुपए की आवक होगी।
रायपुर विकास प्राधिकरण अब हर माह दो बार दूसरे और चौथे शुक्रवार को कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजनाओं के प्लाटों की निविदा के माध्यम से प्लाटों का आवंटन कर रहा है। वहीं कमल विहार के एलआईजी फ्लैट्स महीने के दूसरे और चौथे बुधवार को निविदा के माध्यम से आवंटन किए जा रहे है। प्राधिकरण की पुरानी योजनाओं भक्त माताकर्मा व्यावसायिक कॉम्पलेक्स में दुकानें, डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्टनगर रावांभाठा और हनुमान मंदिर योजना शास्त्री चौक में व्यावसायिक कक्ष व दुकानों को हर माह के दूसरे और चौथे सोमवार की निविदा व्दारा विक्रय किया जा रहा है।
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भीम सिंह ने बताया की डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना रायपुरा के 40 छोटे आकार के फ्लैट्स, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के 120 फ्लैट्स में बड़े आकार के 11 फ्लैट्स, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा फेज-1 में 14 आवासीय भूखंड, कमल विहार के सेक्टर 10 में 10  रोहाऊस डुप्लेक्स मकानों का विक्रय अगले सप्ताह प्रारंभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बोरियाखुर्द योजना में रेरा से अनुमोदन के बाद अब निर्माणाधीन 523 स्वतंत्र ईडब्लूएस मकानों और 192 एलआईजी फ्लैट् का भी शीघ्र ही विक्रय प्रारंभ किया जाएगा।  

Jan 27, 2020

कमल विहार में बनाया शोरुम उच्च न्यायालय के आदेश पर किया गया सील



आवास का मानचित्र पास कराया और बनाया शोरूम
उच्च न्यायालय के रोकने के आदेश के बाद भी बनाया कॉम्पलेक्स


रायपुर, 27 जनवरी 2020/  जिला प्रशासन ने उच्च न्यायालय के आदेश पर कमल विहार योजना में मोहनलाल धनगर व्दारा बनाए गए व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को शनिवार को सील कर दिया। नायब तहसीलदार श्री राकेश देवांगन ने उच्च न्यायालय व्दारा कलेक्टर रायपुर को दिए गए आदेश के बाद यह कार्रवाई की।
 रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना में मोहनलाल धनगर के चार प्लॉट है। प्लॉट नंबर ए -29, ए-30,ए-30ए व ए-31 आवासीय प्लॉट है। इस पर मोहनलाल धनगर व्दारा व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर इसे टाटा हिताची के शोरुम के लिए किराये पर दे रखा है। प्राधिकरण ने निर्माण के दौरान 4 मार्च 2017 को भूखंडधारी को नोटिस दे कर कहा था कि उक्त भूखंडों का मानचित्र आवासीय प्रयोजन है जिस पर उसके व्दारा व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा है। अतः निर्माण कार्य स्वीकृत मानचित्र एवं आवास प्रयोजन हेतु ही किया जाए, अन्यथा प्राधिकरण व्दारा इसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी। 

प्राधिकरण के इस नोटिस के विरोध में भूखंडधारी मोहनलाल धनगर ने उच्च न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया। फलस्वरुप प्राधिकरण ने भी माननीय उच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखा और बताया कि आवेदक व्दारा स्वीकृत निर्माण के विरुध्द निर्माण कर रहा है। इस पर माननीय उच्च न्यायालय ने आवेदक को व्यावसायिक निर्माण रोकने का आदेश दिया। किन्तु आवेदन ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर अपना निर्माण कार्य जारी रखा और पूरा व्यावसायिक कॉमप्लेक्स बना लिया। इस पर प्राधिकरण ने माननीय उच्च न्यायालय में मोहनलाल धनगर के विरुद्ध आदेश की अवमानना का आवेदन प्रस्तुत किया। उच्च न्यायालय ने इस पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रायपुर से प्रकरण पर रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट के बाद 23 जनवरी को हुई सुनवाई में उच्च न्यायालय ने कलेक्टर रायपुर को निर्देश दिया कि उक्त प्लॉट में बने भवन में हो रही सभी गतिविधियों को रोका जाए तथा परिसर को बंद स्थिति में रखा जाए।   
माननीय उच्च न्यायालय के इस आदेश के बाद कलेक्टर रायपुर के निर्देश के बाद नायब तहसीलदार श्री राकेश देवांगन ने रायपुर विकास प्राधिकरण के राजस्व अधिकारी सुश्री नेहा भेडिया और कर्मचारियों की उपस्थिति में मोहनलाल धनगर व्दारा बनाए गए शोरुम कॉम्पलेक्स को सील कर दिया। उच्च न्यायालय में अब इस मामले में सुनवाई अगले हफ्ते होगी।

आरडीए में सीईओ श्री भीम सिंह ने तिरंगा ध्वज फहराया



रायपुर, 27 जनवरी 2020/  गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भीम सिंह ने कार्यालय प्रागंण में तिरंगा ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्य के प्रति सजग हो कर कार्य करने का आव्हान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त सीईओ श्री नवीन कुमार ठाकुर, अधीक्षण अभियंता श्री अनवर खान, कार्यपालन अभियंता श्री अनिल गुप्ता, सहायक अभियंता श्री  एम.एस. पांडेय,श्री राजेन्द्र कुमार जैन, श्री सुशील शर्मा, राजस्व अधिकारी सुश्री नेहा भेडिया, सहित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार अवस्थी, धर्मेन्द्र सिंह सेंगर सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।




Nov 19, 2019

हीरापुर में आरडीए ने 63 फ्लैट के नल कनेक्शन काटे

एक करोड़ रुपए से अधिक राशि बकाया राशि

रायपुर, 19 नवंबर 2019/ रायपुर विकास प्राधिकरण की हीरापुर स्थित डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना में बकायादारों व्दारा किस्तों की भुगतान नहीं करने के कारण  प्राधिकरण ने 63 बकायादारों के नल कनेक्शन काट दिए हैं। इनमें से हर बकायादार पर लगभग 50 हजार से 3.50 लाख रुपए तक भुगतान बाकी है। प्राधिकरण प्रशासन के अनुसार बकाया की जानकारी भी नियमित रुप से बकायादारों को दी जा रही है। किंतु इसके बाद भी उनके व्दारा राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
प्राधिकरण के कार्यपालन अभियंता (जल) के अनुसार हीरापुर में प्राधिकरण व्दारा 816 फ्लैट्स बनाए गए हैं। जिनमें अधिकांश आवंटितियों व्दारा मासिक किस्तों का भुगतान किया जाता है। इसमें मासिक किस्तों के अलावा जल शुल्क, रखरखाव शुल्क भी देय होता है। राशि का निर्धारित समय में भुगतान नहीं करने पर उस राशि पर प्राधिकरण व्दारा 15 प्रतिशत वार्षिक सरचार्ज राशि ली जाती है। हर माह राशि का नियमित भुगतान नहीं करने पर सरचार्ज 15 प्रतिशत लगने के कारण राशि बढ़ती चल जाती है। फलस्वरुप आवंटिती के देय राशि में वृध्दि होती जाती है।

प्राधिकरण व्दारा इससे पहले पिछले सप्ताह रायपुरा योजना में भी बकायादारों के नल कनेक्शन काटे गए थे, जिसके फलस्वरुप आवंटितियों ने राशि जमा करना शुरु किया है। प्राधिकरण प्रशासन के अनुसार ऐसे बकायादारों व्दारा भुगतान नहीं किये जाने पर अब बोरियाखुर्द व सरोना योजना में भी नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

Nov 18, 2019

श्री भीम सिंह ने आरडीए के सीईओ का कार्यभार संभाला




 रायपुर, 18 नवंबर 2019/  छत्तीसगढ़ शासन के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त  श्री भीम सिंह ने आज  रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया।  वे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2008 बैच के अधिकारी हैं।  वे पूर्व में सरगुजा, राजनंदगांव और धमतरी के कलेक्टर रह चुके हैं। प्राधिकरण कार्यालय में आज कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विकास और निर्माण कार्यों की जानकारी ली।

Oct 17, 2019

कमल विहार में एक माह में निविदा व्दारा 429 एलआईजी फ्लैट्स 46.56 करोड़ में बिके



10.97 लाख के फ्लैट के लिए 15.01 लाख की निविदा डाली गई


रायपुर,17 अक्टूबर 2019/ रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना में एलआईजी फ्लैट लेने के लिए लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। पिछले एक महीने में हर हफ्ते होने वाले निविदा के माध्यम से 580 एलआईजी फ्लैट्स में से 429 फ्लैट्स का विक्रय हुआ है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने बताया कि कमल विहार योजना में 2 बीएचके का 8.36 कीमत का फ्लैट्स के लिए सबसे ज्यादा कीमत 11.41 लाख रुपए आई है। इसी प्रकार 3बीएचके फ्लैट्स जिसकी ऑफसेट दर रुपए 10.97 लाख रुपए थी उसमे अधिकतम निविदा की राशि 15.01 लाख रुपए डाली गई। सबसे ज्यादा फ्लैट्स सेक्टर 10 में 197, सेक्टर 4 में 71 व सेक्टर 8ए में 64 एलआईजी फ्लैट्स बिके है। इनके विक्रय से रायपुर विकास प्राधिकरण को लगभग 46.56 करोड़ रुपए की आय होगी।  
रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना में पिछले 11 सितंबर से  विभिन्न आकार के 13 भूखंडों का भी विक्रय हुआ है। जिसमें सबसे छोटे प्लाट की कीमत में ऑफसेट दर से 153 रुपए अधिक की दर पर भूखंड की निविदा डाली गई। इसके अंतर्गत 677 वर्गफुट से 5811 वर्गफुट तक के भूखंडों का विक्रय हुआ। प्राधिकरण व्दारा लीज में विक्रय किए जाने वाले प्लाटों की ऑफसेट दर 1472 रुपए प्रति वर्गफुट निर्धारित है जिसमें 1625 रुपए प्रति वर्गफुट की दर से भी निविदा डाली गई है।   
उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण व्दारा कमल विहार के फ्लैट व स्वतंत्र मकानों के लिए हर बुधवार, इन्द्रप्रस्थ फेज – 02 के फ्लैट्स के लिए प्रत्येक शुक्रवार, कमल विहार एवं इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के फेज – 02 के विभिन्न प्रयोजनों के प्लॉटस की प्रत्येश शुक्रवार तथ ट्रांसपोर्टनगर व भक्त माता कर्मा एवं अन्य योजनाओं की भूखंड व संरचना के लिए प्रत्येक सोमवार को निविदा के माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार किए जा रहे हैं। इस संबंध में प्राधिकण की वेबसाईट डब्लू डब्लू डब्लू आरडीए रायपुर डॉट कॉम पर जानकारी उपलब्ध है। आवेदन पर प्राधिकरण कार्यालय में रुपए 500/- का भुगतान कर अथवा वेबसाईट से डॉऊनलोड किया जा सकता है।