* रायपुर शहर विकास की संस्था * * 1963 से कार्यरत संस्था * * लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस * * इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस से सम्मानित
Search This Blog
May 8, 2016
शैलेन्द्रनगर में 6 व्यावसायिक हॉल निर्माण का भूमिपूजन हुआ
May 7, 2016
बोरियाखुर्द के निवासियों को मिलेंगे दो शॉपिंग कॉम्पलेक्स व दो कम्युनिटी भवन
लोक सुराज अभियान के अंतर्गत भूमिपूजन
रायपुर, 07 मई 2016, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना बोरियाखुर्द के निवासियों को कुछ महीनों बाद अपनी बुनियादी जरूरतों की आवश्यकता की पूर्ति हेतु दो व्यावसायिक परिसर तथा विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए दो कम्युनिटी हॉल उपलब्ध हो जाएंगे. कल शाम को रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने लोक सुराज अभियान के अन्तर्गत योजना में दो शॉपिंग कॉम्पलेक्स व कम्युनिटी हॉल निर्माण कार्य के भूमि पूजन कर इसकी शुरुआत की.
बोरियाखुर्द योजना में वहां के 1800 फ्लैट्स तथा आसपास के क्षेत्र में रह रहे नागरिकों को दो शॉपिंग कॉम्पलेक्स में कुल 48 दुकानें तथा सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों हेतु कुल 5 हॉल उपलब्ध हो सकेंगे. रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा बोरियाखुर्द योजना के ग्रुप - ए के शॉपिंग कॉम्पलेक्स के भूतल पर 25 दुकानें तथा प्रथम तल के कम्युनिटी हॉल के अन्तर्गत कुल 3 हॉल का निर्माण होगा. वहीं ग्रुप - बी के शॉपिंग कॉम्पलेक्स में 23 दुकानें तथा कम्युनिटी हॉल के अन्तर्गत 2 हॉल का निर्माण किया जाएगा.
इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि बोरियाखुर्द योजना में बनने वाले व्यावसायिक परिसर की दुकानों से और कम्युनिटी हॉल के बनने से स्थानीय युवाओं को अपना रोजगार प्रारंभ करने के अवसर मिलेंगे. उन्होंने कहा कि इस योजना में नागरिकों की मांग पर साफ सफाई के लिए प्राधिकरण ने सफाई ठेकेदार की नियुक्ति कर दी है तथा प्राधिकरण के कर्मचारी भी इसकी लगातार देखरेख कर रहे हैं, ऐसे में नागरिकों को भी इसमें सहयोग करना होगा. साथ ही योजना में पानी के अपव्यय के प्रति नगारिकों को सचेत रहना होगा. आज आवश्यकता इस बात की है कि पानी की बचत की जाए. उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि प्राधिकरण उनके समस्यायों के प्रति जागरुक है. शॉपिंग कॉम्पलेक्स व कम्युनिटी हॉल के भूमिपूजन के अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, मुख्य अभियंता श्री जे. एस. भाटिया, पार्षद प्रतिनिधि श्री कमल साहू सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
May 5, 2016
आपात परिस्थितियों में नागरिकों को निःशुल्क पानी उपलब्ध कराएगा आरडीए
आरडीए
अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की घोषणा
साईनगर व चाणक्य अपार्टमेंट में भी दो नलकूपों का खनन, 2 इंच पानी मिला
पीने के पानी के समस्या हुई दूर
May 3, 2016
कमल विहार के
डूंडा स्थित निस्तारी तालाब के
जल स्तर को बनाए रखने नए नलकूप का खनन
रायपुर, 03 मई 2016, कमल
विहार स्थित डूंडा तालाब के जल स्तर को बनाए रखने के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण
व्दारा कल एक नए नलकूप का खनन किया गया. रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री
संजय श्रीवास्तव ने गत दिनों वार्ड की पार्षद यशोदा कमल साहू की मांग पर यह
अधिकारियों को एक नए नलकूप खनन करने के निर्देश दिया था. प्राधिकरण की कमल विहार
योजना क्षेत्र में शामिल ग्राम डूंडा की आबादी नियमित रुप से डूंडा के इस तालाब का
उपयोग निस्तारी के लिए करती है. तेज गर्मी का कारण इस तालाब में पानी का स्तर
लगातार घट रहा था. कल किए गए नलकूप खनन में लगभग 2 इंच पानी प्राप्त हुआ है.
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार इस नलकूप से तालाब में पानी भरने से निस्तारी के
लिए पानी की कमी नहीं होगी और तालाब का स्तर उपयुक्त बना रहेगा. इससे ग्राम
वासियों की सुविधा बनी रहेगी.
कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ – रायपुरा में भूस्वामियों को
विकसित भूखंड देने आरडीए का तीन दिवसीय
शिविर 5 मई से
रायपुर, 3 मई 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ – रायपुरा योजना में शामिल भूस्वामियों
को उनकी भूमि के बदले विकसित भूखंड देने के लिए 5 से 7 मई तक कलेक्टोरेट स्थित
पंजीयक कार्यालय (रजिस्ट्री ऑफिस) रायपुर में प्राधिकरण का राजस्व शाखा एक विशेष
कैंप लगाया जा रहा है. जिसमें आरडीए की राजस्व शाखा व्दारा वहा पर भूमि स्वामियों
से अनुबंध कर उन्हें भूखंड आवंटन के लिए रजिस्ट्री के दस्तावेज तैयार करके देगी जो
वहीं रजिस्ट्रार के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकेंगे. तीन दिवसीय यह कैम्प 5,6 व 7 मई को होगा.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन
अधिकारी श्री एम. डी. कावरे के अनुसार तीन दिवसीय शिविर में भूमि स्वामियों को एक
सौ रुपए के नान जुडिशियल स्टांम्प पेपर, मूल रजिस्ट्री अथवा मूल ऋण पुस्तिका, तीन पासपोर्ट फोटो, अद्यतन बी - 1 एवं खसरे की प्रति तथा
अपना पहचान पत्र लाना होगा. इस विशेष कैंप में प्राधिकरण व्दारा योजना में शामिल
होने के लिए पहला अनुबंध तथा विकसित भूखंड आवंटन के लिए निश्चयात्मक अनुबंध दोनों
ही निष्पादित किए जाएंगे.
Apr 28, 2016
बच्चों को पानी का महत्व समझाने के विषय को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करना एक अच्छी की पहल होगी – श्री संजय श्रीवास्तव
रायपुर, 28 अप्रैल
2016, रायपुर विकास
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि बच्चों को पानी के महत्व
की जानकारी देने के लिए इसे शुरु से ही स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करना एक अच्छी
पहल होगी. यह बात उन्होंने शिमला में आयोजित दो दिवसीय रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और
भूजल प्रबंधन कार्यशाला में विशेषज्ञों से चर्चा के दौरान कही. कार्यशाला में पानी
के महत्व और उसके संरक्षण के बारे में बच्चों को बचपन से ही जानकारी देने के संबंध
में बताया गया कि गुजरात सरकार के वाटर एंड सेनिटेशन मैनेजमैंट आर्गेनाईजेशन के
सलाहकार के श्री आर.एन. शुक्ला ने कुछ समय पहले एक प्रस्ताव प्रधानमंत्री श्री
नरेन्द्र मोदी को भेजा था कि जल संरक्षण और उसकी उपयोगिता के बारे में ऐसी
जानकारियों को स्कूलों के पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाए.
रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जल
संरक्षण और उसके प्रबंधन के संबंध में इस कार्यशाला में जो चर्चा हो रही है उसके
बेहतर निष्कर्ष जो छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए उपयोगी होंगे उसकी जानकारी वे प्रदेश
के मुख्मंत्री डॉ. रमन सिंह को देंगे ताकि उन सुझावों को प्रदेश के हित में लागू
किया जा सके.
भूजल संरक्षण, प्रबंधन विषय पर आज श्री
श्रीवास्तव ने कार्यशाला के दौरान कई विशेषज्ञों से चर्चा की और रायपुर विकास
प्राधिकरण व्दारा कमल विहार योजना व इन्द्रप्रस्थ योजना में भूजल प्रबंधन, वर्षा के जल का संचय, जल
पुनर्भरण तकनीक तथा प्रदूषित जल के शोधन करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट
प्लांट के उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि 45 सालों से जल संरक्षण और उसके
प्रबंधन पर कार्य कर रहे श्री आर.एन. शुक्ला के अनुभवों का लाभ लेने के लिए उन्हें
छत्तीसगढ़ आमंत्रित किया जाएगा ताकि वे यहां जल संरक्षण एवं उसके प्रबंधन में काम
करने वालों को बेहतर तकनीक की जानकारी दे सकें.
Apr 27, 2016
भूजल प्रबंधन और रेन वॉटर हॉर्वेस्टिंग कार्यशाला में भाग लेने संजय श्रीवास्तव शिमला गए
28 व 29 अप्रैल को दिवसीय कार्यशाला
रायपुर, 27 अप्रैल 2016, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग
और भूजल प्रबंधन विषय पर शिमला में आयोजित एक कार्यशाला में शामिल होने के लिए
रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव आज नई दिल्ली के लिए
रवाना हुए, वे कल वहां से शिमला पहुंच कर दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला में
भाग लेंगे.
नई दिल्ली की संस्था एवरीथिंग एबॉऊट वॉटर व्दारा आयोजित इस
कार्यशाला में जल तथा प्रदूषित जल के प्रबंधन व उसके संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर
28 व 29 अप्रैल 2016 को विभिन्न विशेषज्ञों के व्याख्यान, व्यावहारिक अभ्यास, केस
स्टडीज सहित उपस्थित प्रतिनिधियों के बीच सीधे चर्चा होगी. श्री संजय श्रीवास्तव
इस कार्यशाला में रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना, इन्द्रप्रस्थ योजना
पर भूजल प्रबंधन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना सहित मुख्यमंत्री डॉ. रमन
सिंह व्दारा सुझाए गए वर्षा जल पुनर्भरण तकनीक, भूजल संचय एवं
प्रबंधन के संबंध में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे. इस कार्यशाला में
भाग लेने के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण के जल आपूर्ति के वरिष्ठ सहायक अभियंता
श्री अनिल गुप्ता भी साथ गए हैं.
Apr 12, 2016
कमल विहार की श्मशान भूमि पर बाऊन्ड्रीवाल का भूमिपूजन
ग्राम डूंडा के विकास के अंतर्गत सुविधा की दृष्टि
के लिए बनाई जा रही बॉऊन्ड्रीवॉल
रायपुर, 12 अप्रैल
2016, कमल विहार में कृष्णा पब्लिक स्कूल के पीछे सेक्टर11– ए में स्थित ग्राम डूंडा की श्मशान की भूमि पर बाऊन्ड्रीवाल बनाने के लिए
आज रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने भूमि पूजन किया. इस
अवसर पर पूर्व विधायक श्री नंदे साहू, पार्षद श्रीमती यशोधर कमल साहू, पार्षद
प्रतिनिधि श्री कमल साहू और रायपुर ग्रामीण के विधायक के प्रतिनिधि श्री पंकज
शर्मा और प्राधिकरण के मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया भी उपस्थित थे.
लगभग चार एकड़ में 27.20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली
बॉऊन्ड्रीवॉल की कुल लंबाई 825 मीटर होगी. यह बॉऊन्ड्रीवॉल कॉलम तथा बीम की संरचना
पर आधारित होगी. बॉऊन्ड्रीवाल के निर्माण से आवासीय क्षेत्र का हिस्सा अलग हो
जाएगा. श्री श्रीवास्तव ने आज भूमि पूजन के साथ ही अधिकारियों को यह कहा कि वे समय
सीमा के साथ गुणवत्ता का भी ध्यान रखें. कमल विहार योजना के साथ लगे गांव के
निवासियों ने काफी समय पहले से यह मांग की थी कि श्मशान के क्षेत्र की बॉऊन्ड्रीबाल
का निर्माण कर उसे घेर दिया जाए. इसी परिपेक्ष्य में प्राधिकरण व्दारा कमल विहार
योजना के साथ ही योजना में आने वाले ग्रामों के विकास की सुविधा देने के लिए यह
कार्य कर रहा है. इस संबंध में योजना की अवधारणा के समय ही यह कहा गया था कि
प्राधिकरण योजना में आने वाले गांवों के लिए विकास कार्य कर उन्हें सुविधाएं देगा.
उसी के अन्तर्गत आज वहां बॉऊन्ड्रीवॉल का कार्य प्रारंभ किया गया है.
Apr 5, 2016
विकसित भूखंड लेने पहुंचने लगे भूस्वामी
6 व 7 को भी होंगे अनुबंध व निश्चयात्मक अनुबंध
रायपुर, 5 अप्रैल 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा विकसित भूखंड देने की सूचना देने पर आज कई भूमिस्वामी कलेक्टोरेट स्थित पंजीयक कार्यालय पहुंचे. भूमि स्वामियों की भागीदारी से बनी कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ – रायपुरा योजना में लगातार कार्य होने के बाद अब भूखंडों में बुनियादी सुविधाएं विकसित कर ली गई हैं.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के निर्देश पर प्रसार माध्यमों के साथ ही टेलीफोन पर भूस्वामियों को अनुबंध कर विकसित भूखंड लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है. विकसित भूखंड देने की प्रक्रिया में पहले अनुबंध फिर निश्चयात्मक अनुबंध किया जा रहा है. प्राधिकरण के राजस्व शाखा के अधिकारी और कर्मचारी पूरे द्स्तावेज और कम्प्यूटर सहित आज से तीन दिवसीय विशेष शिविर के लिए रजिस्ट्री ऑफिस के सामने हाल में पहुंचे. आज वहां कई भूस्वामियों ने जानकारी ली और दोनों ही योजनाओं में विकसित भूखंड देने के लिए अनुबंध के दस्तावेज भी तैयार किए गए. यह शिविर 6 और 7 अप्रैल को भी जारी रहेगा. भूमि स्वामियों को विकसित भूखंड लेने के लिए एक सौ रुपए के नॉन जुडिशियल स्टांम्प, भूमि की मूल रजिस्ट्री या मूल ऋण पुस्तिका, तीन पासपोर्ट फोटो,अद्यतन बी - 1 एवं खसरे की प्रति तथा अपना पहचान पत्र ले कर जाना होगा.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के निर्देश पर प्रसार माध्यमों के साथ ही टेलीफोन पर भूस्वामियों को अनुबंध कर विकसित भूखंड लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है. विकसित भूखंड देने की प्रक्रिया में पहले अनुबंध फिर निश्चयात्मक अनुबंध किया जा रहा है. प्राधिकरण के राजस्व शाखा के अधिकारी और कर्मचारी पूरे द्स्तावेज और कम्प्यूटर सहित आज से तीन दिवसीय विशेष शिविर के लिए रजिस्ट्री ऑफिस के सामने हाल में पहुंचे. आज वहां कई भूस्वामियों ने जानकारी ली और दोनों ही योजनाओं में विकसित भूखंड देने के लिए अनुबंध के दस्तावेज भी तैयार किए गए. यह शिविर 6 और 7 अप्रैल को भी जारी रहेगा. भूमि स्वामियों को विकसित भूखंड लेने के लिए एक सौ रुपए के नॉन जुडिशियल स्टांम्प, भूमि की मूल रजिस्ट्री या मूल ऋण पुस्तिका, तीन पासपोर्ट फोटो,अद्यतन बी - 1 एवं खसरे की प्रति तथा अपना पहचान पत्र ले कर जाना होगा.
Apr 4, 2016
कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ – रायपुरा के शेष बचे भूस्वामियों को विकसित भूखंड देने आरडीए का 3 दिवसीय शिविर आज से
भूस्वामियों को अविकसित के बदले मिलेंगे विकसित भूखंड
रायपुर, 4 अप्रैल
2016, कमल विहार और
इन्द्रप्रस्थ – रायपुरा योजना के ऐसे
भूस्वामी जिनके सहयोग से नगर विकास योजनाएं बनाई गई हैं. उनको अब रायपुर विकास
प्राधिकरण विकसित भूखंड दे रहा है. इसी कड़ी में कल से कलेक्टोरेट स्थित पंजीयक
कार्यालय रायपुर में प्राधिकरण का राजस्व शाखा एक विशेष कैंप लगा रहा है. जिसमें
आरडीए की टीम वहीं पर भूमि स्वामियों से अनुबंध कर उन्हें भूखंड आवंटन के लिए
रजिस्ट्री के दस्तावेज तैयार कर के देगी जो रजिस्ट्रार के समक्ष प्रस्तुत किए जा
सकेंगे. यह कैम्प 5,6 व 7 अप्रैल को तीन
दिन तक चलेगा.
प्राधिकरण के मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्री एम. डी. कावरे के अनुसार तीन दिवसीय शिविर में भूमि स्वामियों
को एक सौ रुपए के नान जुडिशियल स्टांम्प पेपर, मूल रजिस्ट्री अथवा मूल ऋण
पुस्तिका, तीन पासपोर्ट फोटो, अद्यतन बी - 1 एवं खसरे की प्रति तथा अपना पहचान पत्र लाना होगा. इस विशेष
कैंप में प्राधिकरण व्दारा योजना में शामिल होने के लिए पहला अनुबंध तथा विकसित
भूखंड आवंटन के लिए निश्चयात्मक अनुबंध दोनो ही निष्पादित किए जाएंगे. श्री कावरे
का कहना है कि प्राधिकरण अविकसित भूमि के बदले योजना में सहभागी बने भूस्वामियों
को विकसित भूखंड वापस दे रहा है. विकसित भूखंड में हर भूखंड को सड़क, भूमिगत नाली,बिजली,पानी सहित भूमिगत सीवर लाईन, विकसित योजना में खेल मैदान, उद्यान, बाजार की सुविधाएं भी प्रदान कर
रहा है, इसलिए हमारी भूस्वामियों से अपील है कि वे रजिस्ट्री ऑफिस में आकर
अनुबंध निष्पादित कराएं और अपने नाम का सर्वसुविधायुक्त विकसित भूखंड प्राप्त कर
लें.
Apr 3, 2016
इन्द्रप्रस्थ – रायपुरा और कमल विहार के भूस्वामियों से अनुबंध के लिए 5 से 7 अप्रैल तक रजिस्ट्री कार्यालय में विशेष शिविर
अनुबंध कर विकसित भूखंड लेने की लिए विशेष शिविर
रायपुर, 3 अप्रैल 2016, इन्द्रप्रस्थ – रायपुरा और कमल विहार योजना के भूस्वामी जिनकी भूमि इन योजनाओं में शामिल की गई है उनके साथ अनुबंध के लिए रजिस्ट्री (पंजीयक कार्यालय) ऑफिस में एक विशेष शिविर 5, 6 व 7 अप्रैल को लगाया जा रहा है. रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि इस शिविर में प्राधिकरण के राजस्व शाखा के अधिकारी और कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे. शिविर के दौरान रजिस्ट्री कार्यालय में ही भूस्वामियों के अनुबंध तैयार कर वहीं पंजीयक के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. प्राधिकरण व्दारा योजना में शामिल होने के लिए पहला अनुबंध तथा विकसित भूखंड आवंटन के लिए निश्चयात्मक अनुबंध दोनो ही निष्पादित किए जाएंगे. श्री कावरे ने भूस्वामियों से अपील की है कि वे अनुबंध निष्पादित कर जल्द से जल्द प्राधिकरण से अपना सर्वसुविधायुक्त विकसित भूखंड प्राप्त कर लें.
देवेन्द्रनगर के 100 भूखंडों पर भवन निर्माण नहीं करने का कारण पूछेगा आरडीए
जवाब उपयुक्त नहीं पाए जाने पर भूखंड का अनुबंध होगा निरस्त
रायपुर, 3 अप्रैल 2016, देवेद्रनगर के सौ से ज्यादा रिक्त भूखंड जिन पर मकान नहीं बनाए गए हैं को रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा कारण बताओ सूचना दे कर यह पूछेगी कि उन्होंने नियम के अनुसार निर्धारित समय में अपने भूखंड पर भवन निर्माण का काम क्यों नहीं किया. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे और मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया ने आज सुबह राजस्व शाखा के अधिकारियों का साथ देवेन्द्रनगर के सभी सेक्टरों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पाया कि कई भूखंड रिक्त पड़े हैं. वे आवंटित तो है और रिक्त भी पर उनमें अनुबंध की शर्तों के अनुरुपर निर्धारित दो वर्ष की अवधि में निर्माण कार्य नहीं किया गया है.
उल्लेखनीय है कि देवेन्द्रनगर 1983 से अस्तित्व में आई थी और वहां पांच सेक्टरों में आवासीय योजना विकसित की गई थी. इसके अतिरिक्त वहां व्यावसायिक योजना भी विकसित की गई थी. सन् 2008 में यहां प्रदेश के सबसे पहले मॉल की अवधारणा पर कार्य शुरु किया गया था जो 10 अक्टूबर 2010 को बन कर शुरु हो गया था.
Apr 1, 2016
आरडीए अध्यक्ष का देवेन्द्रनगर स्थित पत्रकार कॉलोनी का दौरा
रायपुर 01 अप्रैल 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज प्राधिकरण
के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे तथा मुख्य अभियंता श्री जे.एस.
भाटिया के साथ देवेन्द्रनगर स्थित पत्रकार कालोनी का दौरा कर वहां प्राधिकरण की संपत्तियों
का अवलोकन किया. उन्होंने उन रिक्त
भूखंडो का अवलोकन किया जो आवंटन के के बाद रिक्त पड़े है जिनमें आज तक निर्माण
नहीं किया गया है. इस अवसर पर पार्षद श्री गोपाल सोनी, पूर्व पार्षद श्री दिलीप
सारथी भी उपस्थित थे. 8 विक्रय अभिकर्ताओं का अनुबंध निरस्त
सरचार्ज में छूट की
अवधि एक माह बढ़ी
लागत बढ़ने से कमल विहार के छोटे आवासीय प्लॉटों
की दरें बढ़ी
रायपुर 01 अप्रैल 2016, रायपुर विकास
प्राधिकरण व्दारा 3 लाख रुपए तक की सरचार्ज राशि में दी
जा रही छूट को बढ़ा कर 30 अप्रैल तक कर दिया गया, पहले यह छूट 31 मार्च तक थी.
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव व मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.
कावरे के पास आवंटितियों व्दारा इस संबंध में लगातार मांग आ रही थी की सरचार्ज
राशि में छूट की अवधि को आगे बढ़ाया जाए. इस पर प्राधिकरण के संचालक मंडल की बजट
बैठक में बकायादारों व्दारा एक मुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज की राशि में छूट की
अवधि को एक माह तक और बढ़ा दिया गया है.
संचालक मंडल व्दारा लिए गए एक और निर्णय के अनुसार विभिन्न योजनाओं
में विक्रय की जाने वाली संपत्तियों के लिए नियुक्त किए गए 8 एजेंटो (विक्रय
अभिकर्ता) व्दारा कार्य नहीं किए जाने के कारण उनका अनुबंध समाप्त कर दिया गया है.
प्राधिकरण ने इससे पूर्व में कुल 18 एजेंटो की नियुक्ति की थी जिनमें से आठ
एजेंटों व्दारा व्यवसाय नहीं किया जा रहा था, इस कारण उनका अनुबंध समाप्त करने का
निर्णय लिया गया। इनमें मंजिन्दर सिंह भामरा, चन्द्रकांत बावरिया, महेन्द्र कोचर
जैन, डागा बन्धु – दीपक डागा, सुशांत पोलाई, विकल्प अग्रवाल, सुलभ अग्रवाल
और राजेश गिदवानी शामिल हैं.
वहीं प्राधिकरण
व्दारा बड़े भूखंडों को छोटे किए जाने के फलस्वरुप उसके अधोसंरचना की लागत बढ़ने का
कारण 2000 वर्गफुट के तक आवासीय प्लॉटों की दरें 5 प्रतिशत बढ़ा दी हैं. इससे पहले
फ्रीहोल्ड के भूखंडों का मूल्य 1696 रुपए प्रति वर्गफुट था जिसे बढ़ा कर 1781 रुपए
प्रति वर्गफुट तथा लीज होल्ड प्लॉटों की दरें 1402 रुपए प्रति वर्गफुट से बढ़ा कर
1472 रुपए प्रति वर्गफुट कर दिया गया है.
उल्लेखनीय
है कि सरचार्ज राशि में रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा 31 मार्च तक आवंटितियों को
एकमुश्त राशि का भुगतान करने पर आवासीय
संपत्तियों की सरचार्ज राशि पर 50 प्रतिशत, व्यावसायिक संपत्तियों पर 40 प्रतिशत तथा शैक्षणिक संपत्तियों
पर 45 प्रतिशत सरचार्ज राशि में छूट दी गई थी जो 3 लाख रुपए तक के सरचार्ज राशि पर
ही दी जा रही थी. अब इस छूट को बढ़ा कर अब 30 अप्रैल तक कर दिया गया है.
Mar 30, 2016
शहर विकास के लिए बजट में कई नई योजनाएं
रायपुर विकास प्राधिकरण का बजट 2016 – 17
रायपुर 30 मार्च 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव और प्राधिकरण के संचालक मंडल ने आज इस वर्ष के बजट में नई योजनाओं की घोषणा की है इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, सड्ढू में आवासीय योजना, ईदगाह भाठा मैदान में स्टेडियम का निर्माण, मॉस्टर प्लॉन की 6 सड़कों का निर्माण, छोटी रेल्वे लाईन की भूमि पर एक्सप्रेस हाईवे
निर्माण, कमल विहार में रो हाऊस निर्माण तथा प्राधिकरण कार्यालय के कार्यों का डिजीटलाईजेशन (कम्प्यूटरीकरण) को शामिल किया गया है. बजट में प्रस्ताव का प्रस्तुतिकरण संचालक मंडल के सचिव श्री एम.डी.कावरे ने किया.
अन्य योजनाओं में रायपुरा में विशेषीकृत व्यावसायिक क्षेत्र का विकास, कमल विहार में रिक्रिएशन एवं वॉटर स्पोर्टस, कमल विहार में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, गैसीय शवदाहगृह की मरम्मत, ईएसी कालोनी का पुर्ननिर्माण,नगर विकास योजना – 05 तथा उद्यान विकास किया जाएगा.
रायपुर विकास प्राधिकरण वर्ष 2016 – 17 का बजट 6 अरब 19 करोड 19 लाख 81 हजार रुपए का है. इसमें 5 अरब 91 करोड 51 लाख 93 हजार रुपए की आवक तथा 5 अरब 79 करोड 4 लाख 62 हजार रुपए की जावक का अनुमान है. बजट प्रावधानों के अनुसार योजना व्यय में कुल बजट का 72.76 प्रतिशत व्यय होगा. हडको तथा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया को ऋण वापसी में 17.40 प्रतिशत राशि व्यय होगी. जबकि कर्मचारियों को वेतन तथा भत्तों में 2.62 प्रतिशत राशि तथा कार्यालयीन व प्रशासनिक व्यय में 3.80 प्रतिशत राशि व्यय होगी.
{ प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास का निर्माण }
• रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इन्द्रप्रस्थ - रायपुरा योजना के फेज – 2 में EWS 1472 तथा LIG के 944 फ्लैट्स का निर्माण का प्रस्ताव है. इसकी लागत क्रमशः 70.50 करोड़ रुपए व 63.71 करोड़ रुपए होगी. बोरियाखुर्द योजना में भी LIG के 1984 फ्लैट्स प्रस्तावित किए गए हैं. इसके लिए रुपए 10.25 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
• रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इन्द्रप्रस्थ - रायपुरा योजना के फेज – 2 में EWS 1472 तथा LIG के 944 फ्लैट्स का निर्माण का प्रस्ताव है. इसकी लागत क्रमशः 70.50 करोड़ रुपए व 63.71 करोड़ रुपए होगी. बोरियाखुर्द योजना में भी LIG के 1984 फ्लैट्स प्रस्तावित किए गए हैं. इसके लिए रुपए 10.25 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
{ सड्ढू में आवासीय योजना }
• ग्राम सड्ढू के 16.20 हेक्टेयर भूमि में आवासीय योजना प्रस्तावित की गई है. योजना के विकास एवं निर्माण के लिए बजट में 10 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है.
• ग्राम सड्ढू के 16.20 हेक्टेयर भूमि में आवासीय योजना प्रस्तावित की गई है. योजना के विकास एवं निर्माण के लिए बजट में 10 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है.
{ ईदगाह भाठा मैदान में स्टेडियम का निर्माण }
• लाखेनगर स्थित ईदगाह भाठा स्थित हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में प्राधिकरण व्दारा स्टेडियम के निर्माण की जो पूर्व में योजना बनाई थी उसका इस वर्ष क्रियान्वयन किया जाएगा. इस हेतु 35 लाख रुपए का बजट प्रावधान रखा गया है.
• लाखेनगर स्थित ईदगाह भाठा स्थित हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में प्राधिकरण व्दारा स्टेडियम के निर्माण की जो पूर्व में योजना बनाई थी उसका इस वर्ष क्रियान्वयन किया जाएगा. इस हेतु 35 लाख रुपए का बजट प्रावधान रखा गया है.
{मॉस्टर प्लॉन की 6 सड़कों का निर्माण होगा}
• इसमें रायपुर शहर के मास्टर प्लॉन 2021 के अंतर्गत छह सड़कों की 29.3 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण किया जाएगा. इस हेतु राज्य शासन से अनुदान अपेक्षित है इसलिए प्राधिरण के बजट में 16 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है. यह सड़के 18 से 75 मीटर तक चौड़ी होंगी.
• इसमें रायपुर शहर के मास्टर प्लॉन 2021 के अंतर्गत छह सड़कों की 29.3 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण किया जाएगा. इस हेतु राज्य शासन से अनुदान अपेक्षित है इसलिए प्राधिरण के बजट में 16 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है. यह सड़के 18 से 75 मीटर तक चौड़ी होंगी.
{ छोटी रेल्वे लाईन की भूमि पर एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण}
• रायपुर से केन्द्री तक स्थित छोटी रेल्वे लाईन जिसकी दूरी 22 किलो मीटर है इस भूमि पर एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण करना प्रस्तावित किया गया है. रायपुर शहर की मास्टर प्लान के विभिन्न सड़कों के निर्माण के साथ इस निर्माण के लिए इस वित्त वर्ष में 17 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है. शासन से प्राप्त अनुदान राशि से इस कार्य को किया जाएगा.
• रायपुर से केन्द्री तक स्थित छोटी रेल्वे लाईन जिसकी दूरी 22 किलो मीटर है इस भूमि पर एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण करना प्रस्तावित किया गया है. रायपुर शहर की मास्टर प्लान के विभिन्न सड़कों के निर्माण के साथ इस निर्माण के लिए इस वित्त वर्ष में 17 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है. शासन से प्राप्त अनुदान राशि से इस कार्य को किया जाएगा.
{ रायपुरा मेे विशेषीकृत व्यावसायिक क्षेत्र का विकास }
नगर विकास योजना क्रमांक – 01 के अंतर्गत इन्द्रप्रस्थ – रायपुरा योजना में अधिसूचित विशेषीकृत व्यावसायिक क्षेत्र हेतु 50.30 हेक्टेयर निर्धारित है इसके क्रियान्वयन हेतु वित्त वर्ष 2016-17 में 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
नगर विकास योजना क्रमांक – 01 के अंतर्गत इन्द्रप्रस्थ – रायपुरा योजना में अधिसूचित विशेषीकृत व्यावसायिक क्षेत्र हेतु 50.30 हेक्टेयर निर्धारित है इसके क्रियान्वयन हेतु वित्त वर्ष 2016-17 में 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
{ डिजीटलाईजेशन - कम्प्यूटरीकरण }
• नागरिकों को बेहतर सुविधा देने और पूरी कार्यप्रणाली को पारदर्शी, सुगम व त्वरित बनाने के लिए मैनेजमैंट इनफर्मेशन सिस्टम को और बेहतर बनाया जाएगा. इसके लिए कार्यालयीन एवं योजनाओं के कार्यों को डिजीटलाईजेशन अर्थात कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा है. इस हेतु बजट में 103 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है.
• नागरिकों को बेहतर सुविधा देने और पूरी कार्यप्रणाली को पारदर्शी, सुगम व त्वरित बनाने के लिए मैनेजमैंट इनफर्मेशन सिस्टम को और बेहतर बनाया जाएगा. इसके लिए कार्यालयीन एवं योजनाओं के कार्यों को डिजीटलाईजेशन अर्थात कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा है. इस हेतु बजट में 103 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है.
{ कमल विहार में रिक्रिएशन एवं वॉटर स्पोर्टस }
• कमल विहार के बोरियाखुर्द तालाब (सेक्टर - 3) के लगभग 235 एकड़ क्षेत्र में पिकनिक स्पॉट तथा वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित किए जाने का प्रस्ताव है.
• कमल विहार के बोरियाखुर्द तालाब (सेक्टर - 3) के लगभग 235 एकड़ क्षेत्र में पिकनिक स्पॉट तथा वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित किए जाने का प्रस्ताव है.
{ कमल विहार में रो हाऊस का होगा निर्माण }
• कमल विहार योजना में रो हाऊस का निर्माण का प्रस्ताव है. इस पर 14 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. इसके अंतर्गत 100 डुप्लेक्स मकान बनाए जाएंगे. जिसकी लागत 25 से 45 लाख के बीच होगी.
• कमल विहार योजना में रो हाऊस का निर्माण का प्रस्ताव है. इस पर 14 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. इसके अंतर्गत 100 डुप्लेक्स मकान बनाए जाएंगे. जिसकी लागत 25 से 45 लाख के बीच होगी.
{ कमल विहार में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट - Sewerage Treatment Plant }
• कमल विहार योजना में वृहद स्तर पर 5 बड़े सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) बनाए जाएंगे. ये STP सीवर अर्थात भूमिगत नाली के पानी को शुध्द करेंगे जिसका उपयोग उद्यानों की सिंचाई के लिए उपयोग किया जाएगा. 22 एमएलडी की क्षमता वाले STP की कुल लागत 25 करोड़ रुपए होगी. पहली बार राजधानी रायपुर में इतने बड़े स्तर पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होगा.
• कमल विहार योजना में वृहद स्तर पर 5 बड़े सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) बनाए जाएंगे. ये STP सीवर अर्थात भूमिगत नाली के पानी को शुध्द करेंगे जिसका उपयोग उद्यानों की सिंचाई के लिए उपयोग किया जाएगा. 22 एमएलडी की क्षमता वाले STP की कुल लागत 25 करोड़ रुपए होगी. पहली बार राजधानी रायपुर में इतने बड़े स्तर पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होगा.
{ गैसीय शवदाहगृह की मरम्मत }
• मारवाड़ी श्मशानघाट के पास रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा निर्मित गैसीय शवदाहगृह के मरम्मत तथा संचालन हेतु 50 लाख रुपए का प्रावधान रखा गया है.
{ ईएसी कालोनी का पुर्ननिर्माण }
• कलेक्टर कार्यालय रायपुर के पीछे ई.ए.सी.कालोनी के पुर्ननिर्माण हेतु टोकन राशि 25 लाख रुपए रखी गई हैं.
• मारवाड़ी श्मशानघाट के पास रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा निर्मित गैसीय शवदाहगृह के मरम्मत तथा संचालन हेतु 50 लाख रुपए का प्रावधान रखा गया है.
{ ईएसी कालोनी का पुर्ननिर्माण }
• कलेक्टर कार्यालय रायपुर के पीछे ई.ए.सी.कालोनी के पुर्ननिर्माण हेतु टोकन राशि 25 लाख रुपए रखी गई हैं.
{ नगर विकास योजना – 05 }
• नया धमतरी राष्ट्रीय राजमार्ग से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और नया रायपुर की सीमा से लगे क्षेत्र में नगर विकास योजना क्रमांक – 05 अधिसूचित की गई है. इसके कंसलटेंसी कार्य हेतु 20 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है.
• नया धमतरी राष्ट्रीय राजमार्ग से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और नया रायपुर की सीमा से लगे क्षेत्र में नगर विकास योजना क्रमांक – 05 अधिसूचित की गई है. इसके कंसलटेंसी कार्य हेतु 20 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है.
{ उद्यानों का विकास }
• प्राधिकरण की पुरानी योजनाओं में वृक्षारोपण व उद्यान विकास हेतु 20 लाख रुपए खर्च करने का प्रावधान किया गया है.
• प्राधिकरण की पुरानी योजनाओं में वृक्षारोपण व उद्यान विकास हेतु 20 लाख रुपए खर्च करने का प्रावधान किया गया है.
आज हुई संचालक मंडल की बैठक में संचालक सदस्य के रुप में अवर सचिव आवास एवं पर्यावरण मंत्रालय के श्री जी.एल. सॉकला, प्रतिनिधि के रुप में उप वन संरक्षक श्री विनोद मिश्रा, सदस्य के रुप में संयुक्त संचालक श्री विनीत नायर तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अधीक्षण अभियंता श्री आर.के. चौबे, प्रतिनिधि के रुप में अपर आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर के डॉ. जे. आर. सोनी व कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्यत वितरण कंपनी के श्री आर.के. बंछोर तथा तहसीलदार श्रीमती गीता दीवान उपस्थित थी.
Mar 29, 2016
आरडीए का बजट 2016 - 17 कल
पहली बार कार्यालय के
बाहर होगी बैठक
रायपुर, 29 मार्च 2016, रायपुर विकास
प्राधिकरण का वर्ष 2016 – 17
का बजट पहली बार प्राधिकरण के कार्यालय से बाहर कमल विहार योजना के स्थल कार्यालय
में होगी. बजट कल सुबह
10.30 बजे प्रस्तुत होगा. रायपुर विकास प्राधिकरण के
अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक होगी. संचालक
मंडल के सचिव और प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे इस बैठक
में नए विकास और निर्माण के प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। संचालक मंडल के सदस्य बजट
बैठक के बाद कमल विहार योजना का निरीक्षण भी करेंगे।कमल विहार के ऋण अदायगी की हुई समीक्षा
मूलधन और ब्याज की
राशि समय पर दे रहा है आरडीए
अन्य बड़े भूखंडों को
छोटा करने पर विचार, रो हाऊस भी बनेंगे
रायपुर, 29 मार्च 2016, कमल विहार योजना के विकास और निर्माण कार्यो के लिए ऋण देने वाले सेन्ट्रल
बैंक ऑफ इंडिया की एजीएम श्रीमती काकुली दास और रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने 600 करोड़ रुपए के
ऋण और उसके ब्याज की
अदायगी की समीक्षा की. बैठक में श्री कावरे ने बताया कि
प्राधिकरण नियमित रुप से ऋण और उसका ब्याज अदा कर रहा है. प्राधिकरण ने अगले दो
सालों के अदायगी की भी व्यवस्था कर ली है. श्री कावरे ने बताया कि कमल विहार के
अन्य बड़े भूखंडों को भी छोटा करने की मांग पर विचार किया जा रहा है. साथ ही
अविक्रित बड़े प्लॉटों में भी रो हाऊसेस का निर्माण प्रस्तावित है. आरडीए के सीईओ
ने कमल विहार योजना के बाद आगामी नगर विकास योजना - 5 के संबंध में भी जानकारी
देते हुए बैंक के अधिकारियों को बताया कि इसके लिए भी वैधानिक प्रक्रिया पूरे होने
के बाद प्राधिकरण ऋण लेने की पहल करेगा. Mar 27, 2016
आरडीए की सरचार्ज की छूट 31 मार्च तक ही
सरचार्ज राशि में 40 से 50 प्रतिशत तक दी जा रही
है छूट
रायपुर, 27 मार्च 2016, रायपुर
विकास प्राधिकरण व्दारा बकाया राशि के सरचार्ज में दी जा रही छूट 31 मार्च तक ही मिलेगी।
इसके बाद जो भी बकाया राशि होगी उसमें आवंटितियों को बिना किसी छूट के पूरी राशि
जमा करनी होगी. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव व्दारा जनता की काफी
समय से की जा रही मांग पर गत 9 फरवरी को संचालक मंडल में रखे गए सरचार्ज राशि में
छूट के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी. उधर प्राधिकरण की बकाया राशि भी लगातार बढ़ कर 20 करोड़ रुपए हो गई थी इसलिए इस फैसले से न्यून निम्न आय वर्ग
के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना के फ्लैट्धारियों सहित कई बड़े बकायादारों
को राहत मिली है.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार ऐसे बकायादार जिनकी बकाया राशि पर सरचार्ज की राशि 3 लाख रुपए तक है उन्हें संपूर्ण बकाया राशि का एक मुश्त जमा करने पर सरचार्ज राशि में छूट दी गई है. इससे आवासीय
संपत्तियों पर सरचार्ज राशि पर 50 प्रतिशत,
व्यावसायिक संपत्तियों पर सरचार्ज राशि पर 40 प्रतिशत की तथा शैक्षणिक संपत्तियों पर सरचार्ज राशि पर 45 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. यह छूट 31 मार्च 2016 तक ही मिलेगी. कई बकायादारों ने जिन्होंने काफी समय से राशि
का भुगतान नहीं किया था वे भी लगातार प्राधिकरण आकर राशि जमा कर सरचार्ज की छूट का
लाभ ले रहे हैं. उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण व्दारा काफी समय बाद यह छूट फिर से दी
गई है.
Mar 21, 2016
देवेन्द्रनगर चाणक्य अपार्टमेंट में 5 अवैध कब्जे - निर्माण हटे
रायपुर, 21 मार्च 2016, देवेन्द्रनगर
में रायपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध रुप से कब्जा कर बनाए गए 5 अवैध निर्मित
संरचनाओं को आज तोड दिया. प्राधिकरण व्दारा इन कब्जाधारियों को पहले भी कई बार कब्जा
हटाने के लिए कहा गया था किन्तु कब्जा नहीं हटाने पर आज पुलिस बल की मदद से अवैध कब्जों
को हटा दिया गया. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने इस
संबंध में कुछ दिन पूर्व स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को अवैध कब्जा रोकने और अवैध
निर्माण हटाने का निर्देश दिया था. उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से प्राधिकरण के
अधिकारियों ने लगातार स्थल निरीक्षण कर अवैध निर्माण एवं कब्जे को रोकने की
कार्रवाई की है.
Mar 19, 2016
शैलेन्द्रनगर के कार्नर भूखंड पर अतिरिक्त 2070 वर्गफुट जमा कब्जा आरडीए ने हटाया
रायपुर, 19 मार्च 2016, शैलेन्द्रनगर के
कार्नर भूखंड पर सालों से कब्जा जमाए बैठे आवंटिति का कब्जा आज आरडीए ने तोड दिया
और उसे अपने अधिपत्य में ले लिया। प्राधिकरण ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री
एम.डी.कावरे के निर्देश पर आरडीए की टीम ने भूखंड क्रमांक सी – 151 का नाप जोख किया
था जिसमें यह पाया गया की मूल आवंटन 3300 वर्गफुट है किन्तु आवंटिती ने कुल 5400
वर्गफुट पर अपना कब्जा जमा लिया है आवंटिति ने इस अतिरिक्त भूमि में एक गोडाऊन,
सर्वेन्ट क्वॉटर, सीढ़ी और बॉऊन्ड्रीवाल बना लिया था और उसका उपयोग कर रहा था. प्राधिकरण
व्दारा कल नोटिस दे कर आज उसका अवैध निर्माण एवं कब्जा हटा कर उसे अपने आधिपात्य
ले लिया. प्राधिकरण की टीम में कार्यपालन अभियंता श्री अनवर खान और सहायक राजस्व
अधिकारी श्री आर.एस. दीक्षित शामिल थे.
Mar 15, 2016
शैलेन्द्रनगर के खाली भूखंडों को भी मिलेगी आरडीए की नोटिस
एक माह में 427 आवंटितियों ने सरचार्ज की छूट का लिया लाभ
रायपुर, 15 मार्च 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण
व्दारा 50 प्रतिशत सरचार्ज में छूट का
लाभ लेने के लिए अब आवंटिती लगातार कार्यालय में आ कर अपनी बकाया राशि का भुगतान
कर रहे हैं. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने अनुसार
पिछले एक माह में कुल 427 आवंटितियों ने छूट का लाभ लिया है. इन आवंटितियों व्दारा
एक मुश्त राशि जमा करने पर प्राधिकरण कोष में लगातार बकाया राशि जमा भी हो रही है.
प्राधिकरण ने काफी समय बाद आवंटितियों की लगातार मांग पर सरचार्ज राशि में छूट
प्रदान की है.
उल्लेखनीय है कि रायपुर
विकास प्राधिकरण व्दारा 31 मार्च तक आवंटितियों को एकमुश्त राशि का भुगतान करने पर
आवासीय संपत्तियों की सरचार्ज
राशि पर 50 प्रतिशत, व्यावसायिक संपत्तियों पर 40
प्रतिशत तथा शैक्षणिक संपत्तियों पर 45 प्रतिशत सरचार्ज राशि में छूट दी जा रही है. यह छूट 3 लाख रुपए तक के
सरचार्ज राशि पर ही मिलेगी. इस छूट का लाभ 31 मार्च तक ही मिलेगी.
Mar 14, 2016
आरडीए के सरचार्ज राशि पर 50 प्रतिशत की छूट 31 मार्च तक
रायपुर, 14 मार्च 2016, रायपुर विकास
प्राधिकरण व्दारा आवंटितियों को एकमुश्त राशि का भुगतान करने पर सरचार्ज राशि में
दी जा रही छूट 31 मार्च तक ही दी जाएगी. प्राधिकरण के संचालक मंडल के
फैसले के बाद आवासीय
संपत्तियों की सरचार्ज राशि पर 50 प्रतिशत, व्यावसायिक संपत्तियों पर सरचार्ज राशि पर 40 प्रतिशत तथा
शैक्षणिक संपत्तियों पर सरचार्ज राशि पर 45 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. यह छूट 3
लाख रुपए तक के सरचार्ज राशि पर ही मिलेगी.
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के अनुसार आवंटितियों के लगातार
अनुरोध के बाद रायपुर विकास प्राधिकरण ने बकाया राशि का एक मुश्त भुगतान करने के
लिए ही यह छूट दी है. श्री श्रीवास्तव के अनुसार यह छूट 31 मार्च 2016 तक मिलेगी. इस
छूट से बकायादारों को काफी लाभ होगा फलस्वरुप वे एक मुश्त राशि जमा कर सकेंगे. प्राधिकरण
के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार सरचार्ज की छूट की
जानकारी पा कर आवंटिति प्राधिकरण कार्यालय आ कर एक मुश्त राशि जमा करने लगे हैं
किन्तु जो 31 मार्च तक एक मुश्त राशि जमा नहीं करेंगे तो वे इस छूट का लाभ नहीं ले
पाएंगे क्योंकि प्राधिकरण के संचालक मंडल ने इस हेतु 31 मार्च तक की ही स्वीकृति
दी है.


