बनते बनते
बिक गई सारी दुकानें
* रायपुर शहर विकास की संस्था * * 1963 से कार्यरत संस्था * * लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस * * इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस से सम्मानित
Search This Blog
Jun 14, 2017
टैगोर नगर चौक के पास आरडीए ने एक साल पहले किया 12 दुकानों का भूमिपूजन, आज हुआ लोकार्पण
रायपुर, 14 जून
2017, नागरिकों को बेहतर सुविधा देने के लिए एक साल पहले रायपुर विकास प्राधिकरण ने
डीईओ ऑफिस टैगोर नगर चौक के पास जिन 12 दुकानों का भूमिपूजन किया था आज उन्हीं 12 दुकानों
का निर्माण और आवंटन कर उसका लोकार्पण कर दिया.
प्राधिकरण के
अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज इसका लोकार्पण करते हुए दस आवंटितियों को उनकी
दुकानों के आवंटन आदेश सौंपे. उन्होंने इस मौके पर कहा कि पुरानी योजनाओं में उपलब्ध
व रिक्त ऐसे स्थानों में जहां लोगों को छोटी दुकानें बना कर दी जा सकती है वहां प्राधिकरण
और छोटी दुकानें बनाएगा ताकि लोगों को व्यवसाय का अवसर मिल सके. श्री श्रीवास्तव ने
कहा कि यहां लोगों ने इन दुकानों के ऊपर भी दुकानें बनाने की मांग की है इसलिए इस पर
भी प्राधिकरण व्दारा विचार किया जाएगा. इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर
ने कहा की नई बनी इन दुकानों से शैलेन्द्रनगर और कटोरातालाब क्षेत्र के निवासियों को
अब अपनी बुनियादी सुविधाओं की चीजें और अधिक आसानी से उपलब्ध हो सकेगी.
इस अवसर पर छोटी
दुकानों के निर्माण की जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे
ने बताया कि यहां छह
दुकानें 70 वर्गफुट की तथा छह दुकाने 94 वर्गफुट की है. डेढ़ माह पहले प्राधिकरण ने
दुकानों का विज्ञापन दिया था उसके बाद निर्धारित तिथि में 11
दुकानें तथा दूसरे हफ्ते में
शेष बची एक दुकान भी बिक गई. व्यावसायिक परिसर की इन 12 दुकानों की कुल लागत लगभग 15.16
लाख है.
Jun 8, 2017
🔘 आवास एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव के निर्देश
रावांभाठा ट्रांसपोर्टनगर बीरगांव नगर निगम को हस्तांतरित होगा
Jun 6, 2017
कमल विहार का निर्माण कार्य अच्छा होने से लोगों का भरोसा बढ़ा – श्री सत्यनारायण शर्मा
कमल
विहार स्थित अधूरा पड़ा श्मशान विकसित होगा
पहले से
बने अधूरे श्मशान में गेट,बाऊन्ड्रीवॉल व शेड का निर्माण की शुरुआत
मान्यताएं-परंपराएं जीवित
रहे इसलिए मुक्तिधाम का विकास - श्री संजय श्रीवास्तव
रायपुर,
06 जून 2017, कमल विहार के
सेक्टर एक में पूर्व से अधूरे पड़े श्मशान को विकसित कर उसे सुविआजनक बनाया जाएगा
ताकि आसपास के गांवों के लोग यहां मृतकों का अंतिम संस्कार सम्मानजनक ढ़ंग से कर
सकें. इस हेतु रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, प्राधिकरण के
अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष व्दय श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल व श्री
रमेश सिंह ठाकुर, संचालक सदस्य श्री गोपी साहू, श्रीमती एम. लक्ष्मी, पार्षद
श्रीमती यशोधरा कमल साहू के आतिथ्य में आज कमल विहार में श्मशान गृह में गेट, बाऊन्ड्रीवॉल,
शेड तथा टिकरापारा से कमल विहार के प्रमुख पहुंच मार्ग के समांतर बनी क्रांक्रीट
की नाली पर स्लैब निर्माण के कार्य की
शुरुआत की गई है.
निर्माण
कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए रायपुर ग्रामीण
के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि शुरु में लोगों ने कमल विहार के बारे
में काफी दुष्प्रचार किया लेकिन इसके बनने के बाद लोगों की सारी आशंकाएं दूर हुई
और यह एक बेहतर बसाहट की योजना के रुप में सामने आई है. कमल विहार योजना लोगों को
इसलिए पसंद आई क्योंकि इसका अच्छा काम हुआ है इससे लोगों का भरोसा काफी बढ़ा है. उन्होंने
कहा रायपुर विकास प्राधिकरण के एक शासकीय संस्था होने से लोगों में यह विश्वास है
कि यहां किसी भी प्रकार की ठगी और लूट जैसी कोई बात नहीं होगी इसीलिए लोगों ने
बड़े भरोसे और विश्वास के साथ यहां पूंजी निवेश कर अपने लिए प्लॉट खरीदे हैं. श्री
शर्मा ने कहा कि कमल विहार के विकास और निर्माण से जनता का रायपुर विकास प्राधिकरण
जैसी संस्था के प्रति में विश्वास और बढ़ा है.
प्राधिकरण
के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए
कहा कि आज यदि दिल्ली में राज्यों के विकास की बात होती है तो उसमें तीन चार
राज्यों में छत्तीसगढ़ का नाम भी लिया जाता है. उन्होंने कहा कि कमल विहार आज देश
के अन्य कई राज्यों में विकसित होने वाली एक बड़ी नगर विकास योजनाओं में से एक है.
श्री श्रीवास्तव ने आगे कहा कि हमारी मान्यताओं और पंरपराएं जीवित रहें इसीलिए
प्राधिकरण व्दारा एक अच्छे मुक्तिधाम के रुप में इस श्मशान को विकसित किया जाएगा. श्री
श्रीवास्तव ने आगे कहा कि चार दिन पहले प्राधिकरण के संचालक मंडल ने यहां के गजराजबांधा
तालाब के 250 एकड़ क्षेत्र को लगभग 29 करोड़ रुपए की लागत से सौन्दर्यीकरण कर एक
अच्छे पर्यटन केन्द्र के रुप में विकसित करने का निर्णय लिया है. हमारी कोशिश है
कि बारिशों के बाद नवंबर में इसके पहले चरण का कार्य शुरु हो जाए ताकि अगले एक साल
में इसका आकार और काम दिखने लगे. पहले चरण के कार्य के अंतर्गत तालाब का गहरीकरण, तट का निर्माण, सायकल ट्रैक, फुटपाथ तथा आसपास के गांव वालों के लिए निस्तारी के लिए पचरी का निर्माण किया
जाएगा जिस पर 10 करोड़ रुपए का खर्च होगा. उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण मारवाड़ी
श्मशान घाट में गैसीय शवदाह गृह को राज्य शासन के मिलने वाले 50 लाख रुपए के अनुदान
से उन्नत करने वाला है.
प्राधिकरण
के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने योजना की जानकारी देते हुए बताया
कि श्मशान गृह के लिए लगभग 1.70 एकड़ क्षेत्र में गेट तथा बाऊन्ड्रीवाल की लागत 11.44
लाख रुपए, शेड निर्माण का कार्य 2.81 लाख रुपए की लागत से तथा टिकरापारा से कमल
विहार पहुंच मार्ग के समांतर बनी क्रांक्रीट की नाली के ऊपर स्लैब निर्माण के
कार्य पर 15.21 लाख रुपए की लागत आएगी. इस कार्यक्रम को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष
श्री रमेश सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया.कार्यक्रम का संचालन प्राधिकरण के श्री रमेश
राव ने किया. इस अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य अभियंता जे.एस.
भाटिया पार्षद प्रतिनिधि श्री कमल
साहू, श्री खेमराज बाकरे, श्री रोहन विजय प्रधान, श्री राजेन्द्र साहू, टीकम साहू,
श्री राजेन्द्र साहू, कुंवर विजय सिंह, श्री छोटा विश्वकर्मा, गौतम साहू, मोहन
साहू अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
झलकियां : शहर विकास के कार्य के लिए
जमकर हुई प्रंशसा
भूमिपूजन के दौरान मुख्य अतिथि श्री सत्यनारायण शर्मा
ने रायपुर विकास प्राधिकरण, उसके अधिकारियों और संस्था के कार्यों की जम कर तारीफ
की और कहा कि कमल विहार का कार्य काफी बेहतर हुआ है. उन्होंने अध्यक्ष श्री संजय
श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर व
संचालक सदस्यों के तालमेल और कार्यों की प्रशंसा की. वहीं प्राधिकरण के अध्यक्ष
श्री संजय श्रीवास्तव ने भी श्री सत्यनारायण शर्मा, मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल
श्री राजेश मूणत और पूर्व स्वर्गीय मंत्री श्री तरुण चटर्जी के व्दारा शहर विकास
के प्रति समझ और किए कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि इन वरिष्ठ नेताओं के कार्यों
के कारण ही हम जैसे लोगों को भी शहर विकास के प्रति कार्य करने की समझ विकसित हुई
है. इसीलिए आज हम बेहतर काम कर पा रहे हैं.
Jun 5, 2017
विश्व पर्यावरण दिवस पर रायपुर विकास प्राधिकरण का आयोजन
विकास और पर्यावरण दोनों का
संतुलित विकास जरूरी – श्री संजय श्रीवास्तव
रायपुर,
05 जून 2017, विकास के साथ पर्यावरण
का संरक्षण दोनों आज की आवश्यकता है. विकास तो होना ही चाहिए लेकिन पर्यावरण के संतुलन
के साथ. गत दिनों बिलासपुर शहर में
तापमान का 49 डिग्री पहुंचना हमारे पर्यावरण के लिए एक
गहरी
चिंता का विषय है. रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज इन्द्रप्रस्थ
रायपुरा में आयोजित पौधरोपण के दौरान उक्त बातें कहीं.
आरडीए
अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने आगे कहा कि प्रकृति और हमारा जीवन एक दूसरे के पूरक है.
पौधे लगाना ही काफी नहीं है वरन हमें लगाए गए पौधों को जीवित भी रखना है. उन्होंने
उपस्थित निवासियों से आव्हान किया कि वे यहां लगाए गए पौधों का अपने बच्चों की तरह
लालन पालन कर उसे बड़ा करें. उन्होंने कहा कि लोगों की कोशिश होनी चाहिए कि जितने भी
पौधे यहां लगाए गए है वे सभी पोषित हो कर बड़े हों. श्री श्रीवास्तव ने प्राधिकरण के
अधिकारियों से कहा कि विभिन्न योजनाओं में नीम, आम, करंज और गुलमोहर जैसे उपयोगी पौधे
लगाए जो फल भी दे और छाया भी.
प्राधिकरण
ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना के एक
उदयान परिसर
में स्थानीय नागरिकों के साथ पौधरोपण का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में प्राधिकरण
के उपाध्यक्ष श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी
श्री एम.डी. कावरे, संचालक सदस्य श्री गोपी साहू, श्रीमती एम. लक्ष्मी, अतिरिक्त सीईओ
श्री एस.आर.दीवान,अधीक्षण अभियंता श्री अनवर खान, प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारियों
सहित स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया. श्री कावरे ने इस
मौके पर उपस्थितजनों से कहा कि वे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस बात का संकल्प
लें कि वे व्यक्तिगत स्तर पर अपने घर के आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे तथा उसकी
देखभाल करेंगे.
Jun 2, 2017
खूबसूरत बनेगा कमल विहार का गजराजबांधा तालाब
आरडीए संचालक मंडल की बैठक में
हुए कई निर्णय
बकाया राशि भुगतान पर सरचार्ज
राशि पर 30 की छूट
निरस्त
आवंटितियों को भविष्य में नहीं मिलेंगे प्लॉट
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने बताया कि ऐतिहासिक गजराजबांधा
के लगभग 225 एकड़ क्षेत्र में खूबसूरत सौन्दर्यीकरण होगा. इस तालाब के लगभग 100 एकड़
क्षेत्र में पानी का भराव होता है. यहां के सौदर्यीकरण कार्य की योजना प्राधिकरण
के योजना सलाहकार मेसर्स बिल्डक्राफ्ट रायपुर के व्दारा तैयार की गई है. जिसमें अनुमानित
29.14 करोड़ रुपए खर्च होंगे. सौन्दर्यीकरण का कार्य विभिन्न चरणों में किया जाएगा.
प्रथम चरण में तालाब का गहरीकरण, तालाब के तट का निर्माण, तट पर सायकल ट्रैक, फुटपाथ तथा निस्तारी के लिए पचरी क
निर्माण किया जाएगा. जिस पर 10 करोड़ व्यय होगा. शेष अन्य कार्य दूसरे चरण में किया
जाएगा.
एक और महत्वपूर्ण निर्णय में संचालक मंडल ने लॉटरी के माध्यम से
प्लॉट लेने वाले ऐसे आवेदकों को जो निर्धारित समय में राशि जमा नहीं करते हैं ऐसे कई
आवंटितियों के भूखंड को निरस्त कर दिया गया है. ऐसे आवंटितियों को भविष्य में
प्राधिकरण के भूखंड लेने के लिए अपात्र मानने तथा में उनका नाम कालीसूची में रखे जाने
का निर्णय लिया.
आरडीए अध्यक्ष ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों व्दारा 01
जुलाई 2017 से लागू किए जाने वाले वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू करने के फलस्वरुप
प्राधिकरण व्दारा इसका पंजीयन कराया जाएगा. प्राधिकरण के विभिन्न आवंटितियों से किश्त
किराया, भूभाटक, वाटर चार्जेस, मेंटेनेन्स चार्ज
आदि के मद में 24.39 करोड़ रूपये का बकाया राशि वसूलने के लिए एक मुश्त राशि का भुगतान
करने पर 10 अगस्त 2017 तक 30 प्रतिशत की छूट दिए जाने का निर्णय संचालक मंडल ने लिया
है. संचालक मंडल ने बैठक में रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी
एवं कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दिए जाने के संबंध प्रस्तुत प्रस्ताव को राज्य
शासन को प्रस्ताव भेजने की सहमति प्रदान की.
संचालक मंडल की बैटक में प्राधिकरण के उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धनदास
खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी व सदस्य सचिव श्री एम.डी.
कावरे, अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर. दीवान, संयुक्त सचिव वित्त विभाग श्री सतीश पांडे,
अवर सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग श्री जी.एस. सांकला, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युक वितरण
कंपनी के प्रतिनिधि कार्यपालन अभियंता श्री आर. के बंछोर, बन विभाग के प्रतिनिधि उप
वन संरक्षक श्री मयंक पांडे, नगर तथा ग्राम निवेश रायपुर के प्रतिनिधि सुश्री रोजी
सिन्हा, अशासकीय सदस्य श्री गोपी साहू, श्री रविन्द्र बंजारे, श्री नारद कौशल, श्रीमती
सुनयना शुक्ला और श्रीमती एम.लक्ष्मी उपस्थित थे.
Jun 1, 2017
रायपुरा में पानी शुध्द करने वाला आरडीए का पहला एसटीपी संयंत्र स्थापित
मध्यम वर्ग के लिए रायपुरा में मात्र 2079 रुपए
प्रति वर्गफुट के 120 फ्लैट्स का लोकार्पण
रायपुर, 01 जून 2017,
रायपुरा में कल रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने 22 करोड रुपए की लागत
से बने इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट का लोकार्पण किया. लगभग 1.90 एकड़ क्षेत्र में 120 फ्लै्ट्स का निर्माण किया गया
है. यह फ्लैट्स रायपुर शहर में मध्यम वर्ग के लिए विक्रय किए जा रहे फ्लैट्स में सबसे
कम कीमत के फ्लैट्स है जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है.
इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट प्राधिकरण का
ऐसा पहला प्रोजेक्ट है जिसमें पहली बार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया
गया है. जो गंदे पानी को शुध्द करेगा जिससे परिसर के उद्यान एवं साफ सफाई के लिए उपयोग
किया जा सकेगा. इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट के
2 व 3 बीएचके फ्लैट्स में सभी प्रकार की आधुनिक व बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई
हैं. यहां 120 फ्लैट्स में से 87 फ्लैट्स का विक्रय हो चुका है, शेष फ्लैटस विक्रय
किए जा रहे हैं. फ्लैट्स की कीमत लगभग 21 व 25 लाख रुपए है. फ्लैट्स की कीमत 2079 रुपए प्रति वर्गफुट है जो
रायपुर शहर में विक्रय के लिए उपलब्ध अन्य सभी फ्लैट्स के मुकाबले काफी कम है.
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव
ने इस अवसर पर कहा कि वे जानते हैं कि अपने मकान का सपना मन को कितना अपूर्व शांति
प्रदान करता है यहां निवास करने वाले लोग भी यहां खुशहाली भरा जीवन व्यतीत करेंगे.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान की चर्चा करते हुए श्री श्रीवास्तव
ने आवंटितियों से आव्हान किया कि वे इस परिसर और योजना को इतना स्वच्छ रखें कि आने
वाले दस – पन्द्ररह सालों में भी इसकी स्वच्छता
बरकार रहे. आरडीए अध्यक्ष ने आगे कहा कि इन्द्रप्रस्थ रायपुरा का पर्यावरण शहर के अन्य
क्षेत्रों से काफी बेहतर है इसलिए इसे बनाए रखना यहां के निवासियों का कर्तव्य है.
इस मौके पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे ने कहा कि अपार्टमेंट
के निवासियों को परिसर के रखरखाव हेतु आपस में मिल कर एक समिति बनानी होगी वही समिति
परिसर आवश्यकतानुसार रंगाई-पुताई मरम्मत जैसे कार्यों को देखगी.
इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट के लोकार्पण की अवसर प्राधिकरण के मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे, अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर.दीवान, संचालक मंडल
सदस्य श्री गोपी साहू, श्रीमती सुनयना शुक्ला, श्रीमती एम. लक्ष्मी, इंजीनियर श्री
पी.एम. कोल्हे, श्री वाय.सी. साहू, सुशील शर्मा, प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी, आवंटिती परिवार व स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित
थे. कार्यक्रम में आंगतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्राधिकरण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
श्री राजकुमार अवस्थी ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन श्री रमेश राव ने किया. अपार्टमेंट
का निर्माण मेसर्स सिंघानिया इंटरप्राइजेज व्दारा किया गया है.
May 30, 2017
कमल विहार में छोटे आवासीय प्लॉट फिर से उपलब्ध
30%, 10% व 12% प्रतिशत की छूट भी
जारी
रायपुर, 30 मई 2017, कमल विहार में एक बार फिर से छोटे आकार के प्लॉट उपलब्ध
हो गए हैं. रायपुर विकास
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने जनता की मांग पर बड़े प्लॉटों
को छोटा
कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. इसके अतिरिक्त जिन भूस्वामियों ने काफी समय पहले
भूखंड का आवंटन कर राशि जमा नहीं की थी उनके प्लॉट निरस्त किए गए थे, ऐसे प्लॉट भी
अब आवंटन के लिए उपलब्ध कराए गए हैं.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार
565 वर्गफुट तक के छोटे आकार के भूखंड कमल विहार में आवंटन के लिए उपलब्ध हैं. यह भूखंड
कमल विहार के मध्य क्षेत्र में होने का कारण काफी अच्छी लोकेशन वाले प्लॉट हैं. उन्होंने
बताया कि प्राधिकरण व्दारा निरस्त किए गए सार्वजनिक व अर्ध्दसार्वजनिक, व्यावसायिक
सहित विशिष्ट आकार के विकसित भूखंड भी उपलब्ध है. श्री कावरे के अनुसार प्राधिकरण व्दारा
नब्बे दिनों में भुगतान करने पर व्यावासायिक प्लॉटों पर 30 प्रतिशत, दो हजार वर्गफुट
से बड़े आकार के भूखंडों पर 10 प्रतिशत तथा समय पूर्व राशि का भुगतान करने पर प्रो
रेटा आधार पर 12 प्रतिशत की भी छूट दी जा रही
है.
May 27, 2017
जुलाई तक इन्द्रप्रस्थ रायपुरा का विकास कार्य पूर्ण नहीं होने पर निर्माण एजेंसी को पेनाल्टी
समीक्षा बैठक में सीईओ के निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना के ईड्ब्लूएस और
एलआईजी का निर्माण
संतोषजनक
रायपुर, 27 मई 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण ने नगर विकास योजना इन्द्रप्रस्थ-रायपुरा
का विकास कार्य 31 जुलाई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया है. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन
अधिकारी श्री एम.डी. कावरे की अध्यक्षता में तकनीकी शाखा की आज हुई एक समीक्षा बैठक
में निर्माण एजेंसी मेसर्स बारब्रिक प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को सख्त निर्देश दिया
गया कि वे भूमिगत अधोसंरचना जिसमें जलप्रदाय, बारिश के पानी की पाईप लाईन, विद्युत
तथा संचार के केबल लाईन बिछाने के कार्य सहित सड़क निर्माण का संपूर्ण कार्य जुलाई
तक पूरा कर लें.
श्री कावरे ने निर्माण एजेंसी को कड़े शब्दों में कहा कि अब उन्हें
कार्य की समय सीमा में कोई मोहलत नहीं दी जाएगी. यदि जुलाई तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ
तो नियमों के अनुसार पेनाल्टी अधिरोपित की जाएगी. बैठक में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन
अधिकारी ने इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के शेष बचे भूस्वामियों से अनुबंध करने के लिए सहायक
राजस्व अधिकारी को निर्देश दिया कि वे एक माह में यह कार्रवाई पूर्ण करें.
बैठक में गत 5 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व्दारा प्रधानमंत्री
आवास योजना के भूमिपूजन के उपरांत निर्माणाधीन ईडब्लूएस और एलआईजी फ्लैट्स के कार्य
की भी समीक्षा की गई और इसके निर्माण की गति संतोषजनक पाई गई. आज की समीक्षा बैठक में अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर. दीवान, मुख्य अभियंता
श्री जे.एस. भाटिया, योजना के इंजीनियर्स तथा निर्माण एजेंसी का प्रतिनिधि उपस्थित
थे.
उल्लेखनीय है कि इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के 130 एकड़ में विकसित
की जा रही नगर विकास योजना में कमल विहार की तर्ज पर बेहतर अधोसंरचना का विकास कार्य
किया जा रहा है. योजना में प्राधिकरण व्यावसायिक, मिश्रित, आवासीय, उपयोग के विकसित भूखंडों का विक्रय कर रहा है. इनमें विकसित
व्यावसायिक और मिश्रित उपयोग के भूखंड की दर 2072 रुपए प्रति वर्गफुट तथा आवासीय विकसित
भूखंड की दर 1520 रुपए प्रति वर्गफुट है. प्राधिकरण अब तक 270 भूखंडों में से 95 भूखंडों
का विक्रय कर चुका है. जिससे प्राधिकरण को लगभग 30 करोड़ प्राप्त हुए है.
May 17, 2017
रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष की अपील
स्वीकृत नक्शे के अनुरुप हो निर्माण -
श्री संजय श्रीवास्तव
रायपुर,17 मई 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कमल
विहार में भवन निर्माण कर रहे भूखंडधारियों से अपील की है कि वे निर्माण के दौरान स्वीकृत
नक्शे के अनुरुप ही निर्माण करें, साथ ही सर्विस लाईन के ऊपर किसी भी प्रकार का निर्माण
न किया जाए. उन्होंने कहा कि सर्विस लाईन के ऊपर निर्माण से भविष्य में किसी भी प्रकार
की परेशानी हो सकती है, इसलिए नियम का पालन किया जाना लोगों के हित में होगा. श्री
श्रीवास्तव ने कहा कि प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे, मुख्य
अभियंता श्री जे.एस.भाटिया ने स्थल निरीक्षण कर उन्हें जानकारी दी है कि कई भूखंड स्वामी
अपने भवन के निर्माण का साथ ही सर्विस लाईन के ऊपर भी निर्माण कर रहे हैं. सर्विस लाईन
के अंतर्गत नाली, बिजली, संचार केबल व पानी के पाईप लाईन बिछाए गए हैं. उनके ऊपर
निर्माण करने से इसके टूटफूट होने तथा रखरखाव में दिक्कत हो सकती है.
उधर प्राधिकरण के सीईओ श्री कावरे ने
बताया कि कमल विहार योजना में बुनियादी सुविधाओं के अंतर्गत बिछाई गई सर्विस लाईन के
ऊपर किसी भी प्रकार का निर्माण किया जाना वर्जित है. इसी प्रकार कई भूखंडों पर स्वीकृत
सीमा से अधिक क्षेत्र में निर्माण किया जा रहा है यह भी नियम का उल्लंघन है. इसलिए
भूखंडधारियों को नगर पालिक निगम अथवा रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा दी गई भवन अनुज्ञा
अर्थात भवन निर्माण के लिए स्वीकृत मानचित्र के अनुसार ही भवन निर्माण करना चाहिए.
श्री कावरे के अनुसार सर्विस लाईन पर किया जाने वाला निर्माण एक गंभीर विषय है,
ऐसा करने पर पूरी योजना में एक बड़ी समस्या हो सकती है. कमल विहार एक विश्व स्तरीय
नगर विकास योजना है अतः भूखंडधारियों को इसे और बेहतर बनाए रखने में अपना पूरा सहयोग
देना चाहिए.May 15, 2017
पार्किंग को सुविधाजनक बनाने शारदा चौक में हटेंगे अवैध कब्जे और गुमटियां
अवैध कब्जों से मार्केट आने वालों को हो रही परेशानी
रायपुर,15 मई 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण की शारदा चौक योजना में पार्किंग को बेहतर
बनाने के लिए दुकानों के सामने किए गए अवैध कब्जे और अवैध रुप से लगाई गई गुमटियां
शीघ्र ही हटेगी.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे ने आज
अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर.दीवान, अधीक्षण अभियंता श्री ए. खान, कार्यपालन अभियंता श्री
वाय.सी. साहू, सहायक राजस्व अधिकारी श्री आर.एस. दीक्षित, सहायक अभियंता श्री आर.के.
जैन के साथ योजना का भ्रमण किया. श्री कावरे के अनुसार काफी दिनों से इस बात की शिकायतें
आ रही थी कि शारदा चौक योजना में अवैध कब्जों के कारण पार्किंग में काफी असुविधा हो
रही है. सर्वेक्षण में पाया गया कि यहां चाय नाश्ते की लगभग दस गुमटियां और लगभग 30
दुकानों के सामने अवैध रुप से कब्जा किया गया है. शारदा चौक योजना
शहर के बीचों बीच होने के कारण यहां खरीददारी करने अन्य नगरों से काफी संख्या में लोग
आते हैं. अवैध कब्जों और गुमटियों के कारण वाहन रखने की समस्या लगातार बढ़ रही है.
श्री कावरे ने बताया कि यहां दुकानदारों से चर्चा की गई है तथा नोटिस भी दिया गया है
किन्तु इन्हें अभी हटाया नहीं गया है. आज के भ्रमण के दौरान दुकानदारों ने स्वयं अवैध
कब्जा हटाने की बात तो कही है पर यदि उनके व्दारा अवैध कब्जा नहीं हटाया जाता है तो
प्राधिकरण व्दारा इसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी.
May 5, 2017
❇ नई योजनाओं के लिए आरडीए की कवायद
मैकेनिक नगर का विस्तार, हीरापुर – जरवाय में ट्रांसपोर्टनगर, दलदल सिवनी में आवासीय-व्यावसायिक-ट्रांसपोर्ट व्यवसाय, सड्ढू में आवासीय योजना पर विचार मंथन
🔺 रायपुर, 5 मई 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण की नई योजनाओं हेतु कवायद एक बार फिर से शुरु हो गई है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल, श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया के साथ आज मैकेनिक नगर टाटीबंध, हीरापुर – जरवाय, दलदल सिवनी और सड्ढू का दौरा कर नई योजनाओं पर विचार मंथन किया.
🔺 आरडीए के अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव आज अपनी टीम के साथ सबसे पहले टाटीबंध मैकेनिक गए. वहां स्थल निरीक्षण के बाद उन्होंने पाया की पुरानी योजना के साथ और उसके पीछे लगी रिक्त भूमि पर मैकेनिक नगर को और अधिक विस्तार दिया जा सकता है. इस हेतु उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सर्वेक्षण कर प्रारंभिक प्रस्ताव प्रस्तुत करें. इसके बाद वे हीरापुर - जरवाय गए जहां लोक निर्माण विभाग व्दारा नई बाईपास रोड का निर्माण किया जा रहा है. यहां स्थल का अवलोकन में यह पाया गया कि राष्ट्रीय राज मार्ग के पास होने के कारण इंदौर शहर में विकसित एक्सप्रेस वे योजना का विकास किया जा सकता है. इसलिए इसके बारे में योजना बनाने की प्रारंभिक तैयारी के निर्देश दिए गए. यहां से आरडीए की टीम दलदल सिवनी पहुंची. पूरी तरह से रिक्त भूमि के बारे में प्रारंभिक विचार करने पर आवासीय, व्यावसायिक, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के लिए उपयुक्त पाया गया. इसके बाद सड्ढू का भी अवलोकन किया गया जिसे आवासीय योजना के लिए उपयुक्त पाया गया. सड्ढू के आसपास पहले ही कई आवासीय प्रोजेक्ट चल रहे हैं तथा बलौदाबाजार रोड से वहां सीधी सड़क होने के कारण इस आवासीय योजना तैयार करने के लिए इसे काफी उपयुक्त पाया गया. इन सभी योजनाओं के लिए प्राधिकरण राज्य शासन से भूमि की मांग करेगा.
May 4, 2017
कमल विहार में फिर 12 प्लॉट रद्द
राशि जमा नहीं करने
पर और भी प्लॉट होंगे निरस्त
रायपुर, 4 मई 2017, कमल विहार में प्लॉट का
पंजीयन कराने के बाद राशि जमा नहीं करने वालों पर रायपुर विकास प्राधिकरण ने अब प्लॉट
रद्द करने की कार्रवाई तेज कर दी है. दो दिन पहले 15 प्लॉटों का आवंटन रद्द करने
के बाद आज प्राधिकरण ने 12 और प्लॉटों का आवंटन निरस्त किया. इससे पहले 25 मार्च
को बिजनेस के 5 प्लॉटों का आवंटन रद्द किया गया था.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.
डी. कावरे ने बताया कि पिछले दो तीन सालों पहले जिन लोगों ने छोटे बड़े आकार के प्लॉटों
का पंजीयन कराया था उन्होंने नियत समय में राशि का भुगतान नहीं किया इसलिए उन्हें
कई बार सूचना देने के बाद प्लॉटों का आवंटन रद्द करना पड़ा. उन्होंने कहा कि अभी
और भी फाईलों का अवलोकन किया जा रहा है. जिन आवंटितियों ने निर्धारित समय पर राशि
जमा नहीं की है उनके प्लॉट रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी. श्री कावरे ने कहा कि
जिन प्लॉटों का आवंटन रद्द किया गया है वह काफी अच्छी लोकेशन में है और ऐसे
प्लॉटों की काफी मांग है.
प्राधिकरण की सीईओ
ने आगे कहा कि कमल विहार योजना में प्राधिकरण व्दारा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 600 करोड़ रुपए का ऋण लिया है उस पर निर्धारित समय में ब्याज
भी दे रहा है. ऐसे स्थिति में प्राधिकरण को प्लॉट बकाया प्रीमीयम राशि जमा नहीं
करने वालो पर नियमित रुप से कार्रवाई करनी पड़ रही है. उन्होंने बताया कि इससे
पहले 25 मार्च को बिजनेस के 5 प्लॉटों का आवंटन रद्द किया गया था.
रावांभाठा ट्रांसपोर्टनगर में 40 अवैध कब्जे हटाने से सड़कें हुई चौड़ी

रायपुर, 4 मई 2017, रावांभाठा
ट्रांसपोर्टनगर में आज रायपुर विकास प्राधिकरण ने 40 अवैध कब्जे हटाए. जिससे
पार्किंग व सड़क की चौड़ाई बढ़ गई है. इससे ट्रकों के आवगमन और सुविधाजनक हो गया
है. हटाए गए अवैध कब्जों में एक ढ़ाबा सहित कई ठेलें जो दुकानें लगाकर व्यवसाय कर
रहे थे उनका अवैध कब्जा हटाया गया. अवैध कब्जा हटाने की यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालन
अधिकारी श्री एम.डी. कावरे व्दारा दो दिन पहले की गई समीक्षा बैठक में दिए गए
निर्देश के बाद की गई. प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता श्री ए. खान, कार्यपालन अभियंता
श्री वाय. सी. साहू. सहायक अभियंता श्री ए. नेलसन, उप अभियंता श्री राकेश मनहरे और
खमतराई पुलिस की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई.
May 2, 2017
कमल विहार में आरडीए ने 15 प्लॉट रद्द किए
प्लॉट अब नई विक्रय सूची
में डाले जाएंगे प्लॉट
रायपुर, 2 मई 2017,रायपुर विकास प्राधिकरण ने कमल विहार योजना में विकसित भूखंड
का पंजीयन कराने के बाद राशि जमा नहीं करने वाले 15 आवंटितियों के भूखंड निरस्त कर दिए हैं. ये सभी प्लॉट सन् 2015
व 2016 में आवंटित किए गए थे. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे
ने बताया कि इनमें जिन लोगों ने निविदा के माध्यम से प्लॉट लिए थे उनकी पंजीयन राशि
राजसात हो जाएगी तथा जिन्होंने लॉटरी के माध्यम से प्लॉट लिए हैं उनके बारे में प्राधिकरण
संचालक मंडल में निर्णय लिया जाएगा.
श्री कावरे ने बताया कि इनमें अधिकांश छोटे भूखंड है तथा सेक्टर
6,7 व 8 में स्थित है इनका क्षेत्रफल 542 से 921 वर्गफुट तक है, इनमें दो बड़े भूखंड
भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि प्राधिकरण ने इन भूखंडधारियों को लिखित सूचना दी थी
कि वे प्रीमियम की राशि का भुगतान समय रहते कर दें किन्तु आवंटितियों ने राशि का भुगतान
नहीं किया. इसलिए प्राधिकरण को भूखंड का आवंटन निरस्त करना पड़ा. श्री कावरे ने बताया
कि इन छोटे प्लॉटों की अच्छी मांग है इसे प्राधिकरण पुनः विक्रय किए जाने वाले प्लॉटों
की सूची में शामिल कर नए सिरे से आवंटन करेगा.
जिन आवंटितियों के
भूखंड निरस्त किए गए हैं उनमें कु. कोमल सचदेव, प्रमोद कुमार सुन्दरानी, राजेश मोटवानी,
अभिषेक गुप्ता, कुमारी दिनेश्वरी कुर्रे, श्रीमती सुनिता पांडे, कमलेश रतनानी, रजनीश
व्यास, आशीष जैन, श्रीमती सरोज जैन, एसकॉन इंटरप्राईजेज इंडिया प्रा. लिमिटेड, श्रीमती
समता गोलछा, श्रीमती ज्योति गुप्ता, अमर कुमार सुन्दरानी और कमलेश रतनानी शामिल हैं.
Apr 25, 2017
आधुनिक अवधारणा से बनेंगे आरडीए के नए फ्लैट्स
कई शहरों के आर्किटेक्ट्स व प्लॉनर ने आरडीए में दी प्रस्तुति
रायपुर, 25 अप्रैल 2017,
रायपुर विकास प्राधिकरण के नए आवासीय प्रोजेक्ट
के लिए देश के कई शहरों के आर्किटेक्ट्स ने आज प्राधिकरण कार्यालय में एक से बढ़ कर
एक प्रस्तुति दी. प्राधिकरण के राजेन्द्र नगर स्थित कार्यालय के पीछे रिक्त सवा एकड़ भूमि लगभग सौ फ्लैटस तथा कमल
विहार योजना में 6 हजार वर्गफुट से बड़े आकार के भूखंड पर लगभग एक सौ फलैट्स बनाने
की योजना है. प्राधिकरण के इस बार के बजट में किए गए प्रावधान के अनुरुप मल्टीस्टोरीड
फ्लैट्स बनाने की योजना के अंतर्गत आज प्राधिकरण ने आर्किटेक्ट्स व प्लॉनर्स को उनके
प्रस्ताव के साथ आमंत्रित किया था.
कमल विहार में बसाहट लाने के लिए प्राधिकरण
ने अपने पास सूचीबध्द कई आर्किटेक्ट्स व प्लॉनर्स को फ्लैट्स योजना के लिए नई परिकल्पना
के आधार पर मल्टीस्टोरीड फ्लैट्स व अपार्टमेंट निर्माण का प्रस्ताव देने के लिए कहा
था. फलस्वरुप आज देश के विभिन्न शहरों के 9 आर्किटेक्ट्स व प्लॉनर्स ने प्राधिकरण के
अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल व श्री रमेश
सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, मुख्य अभियंता श्री जे.एस.
भाटिया तथा संचालक मंडल सदस्य श्रीमती सुनयना शुक्ला की उपस्थिति में एक से बढ़ कर
एक प्रस्ताव प्रस्तुत किए.
आज की प्रस्तुति में योजनाकारों ने रायपुर की
भौगोलिक परिस्थितियों, मौसम व हवा के रुख पर किए गए अध्ययन के आधार पर अपनी प्लॉनिंग
के बारे में जानकारी दी. आर्किटेक्टस ने नेबरहुड की अवधारणा, अपार्टमेंट की सुन्दरता
में स्थानीय कला व आकृतियों व उपलब्ध स्थानीय सामग्रियों के उपयोग किए जाने की अपनी
परिकल्पना का भी प्रस्तुतिकरण किया.
आज जिन आर्किटेक्ट्स व प्लॉनर्स ने
अपनी प्रस्तुति दी उनमें नई दिल्ली के कपूर एंड एसोसियेट, बंगलूरु के राठी एंड एसोसियेट,
गोवा के ईएएस इफेक्टिव्ह, इंदौर के ए.के.ए. कंसल्टेंट, नाईन स्क्वैयर आर्किटेक्ट्स
व पेरेनियल कंसलटेंट, दुर्ग से नव निर्माण आर्किटेक्ट्स एंड इंजीनियर्स, रायपुर के
एवम कंसलटेंट, रुपल संघवी एसोसियेट व दिवाकीर्ती एंड एसोसियेट, तनिष्क प्लॉनर एवं इंटीरियर
तथा ए.एल.एम डिजाईन अपनी परिकल्पनाओं का प्रस्तुतिकरण करते हुए अपने प्रोजेक्ट की विशेषताओं
व लागत मूल्य की जानकारी दी. प्राधिकरण कार्यालय अब इन सभी आर्किटेक्ट्स व प्लॉनर्स
के प्रस्तुतिकरण की आंकलन कर नए प्रोजेक्ट शुरु करने के लिए निविदा आमंत्रित करेगा.
Apr 18, 2017
Apr 10, 2017
5 हजार
से ज्यादा राशि का चेक, ड्रॉफ्ट, डेबिट - क्रेडिट कार्य से स्वीकार्य
रायपुर, 10 अप्रैल 2017, वसूली अभियान शुरु
करने के बाद से रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में आवंटिती नगद राशि ले कर
भुगतान करने को पहुंच रहे हैं. प्राधिकरण के मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्री एम. डी.
कावरे ने ऐसे सभी आवंटितियों से अपील की है कि वे प्राधिकरण कोष में यदि 5 हजार
रुपए से ज्यादा राशि जमा करना चाहते हो तो
चेक, डिमांड ड्रॉफ्ट, डेबिट अथवा क्रेडिट
कार्ड से बकाया राशि का भुगतान कर सकते हैं. डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड के लिए
प्राधिकरण व्दारा स्वाईप मशीन भी लगा रखी है इससे भी भुगतान किया जा सकता है.
उल्लेखनीय है कि
प्राधिकरण के आवंटिती अपनी संपत्तियों का भुभाटक, मासिक किस्त, प्रीमियम राशि का भुगतान सहित बकाया राशि का भुगतान करते हैं. श्री कावरे
ने बताया कि राज्य शासन के निर्देश के कारण प्राधिकरण पांच हजार रुपए से अधिक की
नगद राशि नहीं ले सकता.
बोरियाखुर्द में बकाया भुगतान के लिए 150 आवंटितियों को नोटिस
रायपुर, 10 अप्रैल 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण ने डॉ.श्यामाप्रसाद
मुखर्जी आवास योजना बोरियाखुर्द में मासिक किस्तों कr राशि व लंबे समय से बड़ी बकाया
राशि जमा नहीं करने वाले लगभग 150 आवंटितियों को राशि जमा नहीं करने के कारण नोटिस
दिया है. इसमें कहा गया है कि क्यों
न राशि का भुगतान नहीं करने के कारण उनका फ्लैट्स का आवंटन रद्द कर दिया जाए. प्राधिकरण
के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि प्राधिकरण व्दारा कराए गए
सर्वेक्षण में यह पाया गया है कि बोरियाखुर्द में लगभग 75
प्रतिशत किरायेदार रह रहे हैं. वे न तो मकान मालिक को सूचना देते है और न ही बकाया
राशि जमा करने में कोई रुचि लेते हैं. इस कारण बकाया वसूली बढ़ कर लगभग 4 करोड़ रुपए
हो गई है. इसलिए प्राधिकरण ने मार्च से अब
तक कुल 146 फ्लैट्स सील किया है तथा 25 फ्लैट्स के नल कनेक्शन भी काटे हैं. श्री कावरे
ने स्पष्ट रुप से कहा कि बकाया राशि जमा नहीं करने वाले आवंटितियों पर नियमित रुप से
नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
Apr 7, 2017
रावांभाठा ट्रांसपोर्ट नगर में 10 प्लॉट निरस्त होंगे
रायपुर, 07 अप्रैल 2017, रावांभाठा ट्रांसपोर्ट
नगर में निर्माण कार्य नहीं करने वाले 10 भूखंडधारियों के भूखंड रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा निरस्त किए जाने की कार्रवाई की
जा रही है. आज शाम किए गए स्थल निरीक्षण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. डी.
कावरे, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया और सहायक राजस्व अधिकारी ने पाया कि बार बार
सूचना देने के बाद भी भूखंडधारियों ने निर्माण नहीं किया है. कुछ भूखंडधारियों ने अधूरा
निर्माण कार्य कर छोड़ दिया है. अतः ऐसे भूखंडधारियों के भूखंड निरस्त कर इन्हें पुनः
विज्ञापन के माध्यम से विक्रय किया जाएगा.
श्री कावरे ने बताया कि जिन भूखंडधारियों के भूखंड निरस्त किए
जाएंगे उनमें पवन जैन, गुरुचरण सिंह अठवाल के तीन भूखंड, के. नटराजन, राकेश शिवहरे
एम.पी. बॉम्बे ग्वालियर ट्रांसपोर्ट, राकेश शिवहरे - एम.वी.पी.टी ट्रांसपोर्ट, श्रीमती
मुस्कान संतवानी के दो भूखंड, अंकित पाठक, सुरेश नागपाल शामिल हैं. Apr 5, 2017
कमल विहार, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के भूस्वामी को फ्रीहोल्ड प्लॉटस देने कैम्प की हुई शुरुआत
रायपुर, 05 अप्रैल 2017, रायपुर विकास
प्राधिकरण प्राधिकरण कार्यालय ने कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के ऐसे मूल भूस्वामियों
से जिन्होंने लिखित सहमति दे कर योजना में अब तक विकसित भूखंड नही लिए उनके लिए अनुबंध
निष्पादित कर फ्रीहोल्ड विकसित भूखंड देने के लिए विशेष शिविर की शुरुआत कर दी है.
यह शिविर 20 अप्रैल तक जारी रहेगा. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर विकसित
भूखंड दिए जाने का शिविर पुनः लगाया गया है जिससे भूस्वामी वहां विकसित भूखंड ले कर
अपना घर बना सकें.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन
अधिकारी श्री एम. डी. कावरे के अनुसार विशेष शिविर में दो तरह
के अनुबंध किए जा रहे हैं. पहले अनुबंध में भूस्वामियों को प्राधिकरण व्दारा योजना
में विकसित भूखंड देने तथा उसका पंजीयन रजिस्ट्रार कार्यालय में होगा. दूसरा
अनुबंध निश्चयात्मक होगा जिसमें भूस्वामियों को आवंटित विकसित भूखंड की रजिस्ट्री
होगी. इस हेतु पहले अनुबंध हेतु भूस्वामी को एक सौ रुपए का नान जुडिशियल स्टॉंप, तीन पासपोर्ट फोटो, पहचान कार्ड, ऋण पुस्तिका तथा बी1 खसरा लाना होगा. निश्चयात्मक अनुबंध होने के बाद योजना में विकसित भूखंड का कब्जा भी दिया
जाएगा. जिसके बाद आवंटिती वहां अपने घर का निर्माण कर सकेगा. श्री कावरे के अनुसार प्राधिकरण
इस अनुबंध के जरिए अविकसित भूमि के बदले योजना में सहभागी बने भूस्वामियों को
विकसित भूखंड वापस कर रहा है. विकसित भूखंड में हर भूखंड को सड़क, भूमिगत नाली,बिजली,पानी सहित भूमिगत सीवर लाईन, विकसित योजना में खेल
मैदान, उद्यान, बाजार की सुविधाएं भी उपलब्ध
कराई जाएगी.
आरडीए के बोरियाखुर्द फ्लैट्स 4 करोड़ की वसूली बाकी
मार्च
से 146 फ्लैट्स सील किए गए
रायपुर, 05 अप्रैल
2017, रायपुर विकास प्राधिकरण बोरियाखुर्द स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आवास योजना
के आवंटितियों पर लगभग 4 करोड़ रुपए बकाया
वसूलने के लिए प्राधिकरण ने मार्च महीने से आज तक कुल 146 फ्लैट्स को सील कर दिया है.
साथ ही 25 फ्लैट्स के नल कनेक्शन भी काट दिए गए हैं. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन
अधिकारी श्री एम. डी. कावरे के निर्देश पर बोरियाखुर्द के फ्लैट्स के सर्वेक्षण कर
पूरी जानकारी तैयार कराई गई है जिसमें यह पाया गया है कि यहां लगभग 75 प्रतिशत किरायेदार
रह रहे हैं. आज योजना में सहायाक राजसव अधिकारी श्री आर. के. दीक्षित व्दारा 25 सील
फ्लैटस सील किए गए थे जिसमें से 4 आवंटितियों व्दारा चेक से राशि दिए जाने पर उनके
फ्लैट्स की सील खोली गई. श्री कावरे ने बताया कि सर्वेक्षण के अनुसार 300 बकायादारों
को और नोटिस दिया जा कर वसूली का कार्रवाई किया जाना है. उन्होंने बताया की जो फ्लैट्स
खाली हो गए उन्हें फिर से विज्ञापन जारी कर आवंटन की कार्रवाई की जाएगी. 







