Search This Blog

Mar 17, 2015

सार्वजनिक प्रसाधन को बनाया ऑफिस आरडीए सीईओ ने कहा खाली कराएं अवैध कब्जा

आरडीए कॉम्पलेक्स शारदा चौक में चार बड़े कार्यालय कक्ष विक्रय की तैयारी
रायपुर17 मार्च 2015, रायपुर विकास प्राधिकरण की शास्त्री चौक स्थित हनुमान मंदिर योजना में एक सार्वजनिक प्रसाधन पर कब्जा कर ऑफिस चला रहे एक कम्प्यूटर दुकानदार तथा एक एक्सरे क्लिनिक व्दारा साफ सफाई के लिए छोड़ी गई गली पर किया गया कब्जा हटाने का निर्देश आरडीए प्रशासन ने दिया है. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महादेव कावरे ने
आज स्थल निरीक्षण के दौरान जब यह पाया कि सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाए गए प्रसाधन का अवैध रुप से कब्जा कर वहां कम्प्यूटर का ऑफिस चलाया जा रहा है तथा एक एक्सरे क्लिनिक व्दारा पीछे की छोड़ी गई गली पर कब्जा कर व्यवसाय किया जा रहा है. तब उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों दुकानदारों से उक्त कब्जा खाली कराया जाए और उनके विरुध्द नियमतः कार्रवाई की जाए. इस दौरान उन्होंने एक्सरे क्लिनिक व्दारा मेडिकल वेस्ट के निपटारे के संबंध में भी जानकारी ली गई.

श्री कावरे ने आज इसके पहले शहीद वीरनारायण सिंह व्यावसायिक परिसर, शारदा चौक, बॉम्बे मार्केट योजना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शारदा चौक जैसी महत्वपूर्ण योजना में च्वाईस सेन्टर, नगर तथा ग्राम निवेश रायपुर, जनसंपर्क विभाग का सूचना केन्द्र से रिक्त हुए तीन कार्यालयों के कक्षों को रंगाई पुताई व मरम्मत कर व्ययन किए जाने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश तकनीकी व राजस्व शाखा के अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि आरडीए की शहर के मध्य मे स्थित इन महत्वपूर्ण संपत्तियों का विज्ञापन के माध्यम प्रस्ताव आमंत्रित कर व्ययन किया जाए. बाम्बे मार्केट में आरडीए के सीईओ ने निरीक्षण के दौरान साफ सफाई करने तथा भूतल के दुकानदारों व प्रथम तल पर आंवटित कार्यालय कक्षों से नियमित रुप से किराया वसूली किए जाने निर्देश दिए. श्री कावरे ने घड़ी चौक स्थित शहीद वीरनारायण सिंह व्यावसायिक परिसर का भी निरीक्षण किया तथा वहां साफ सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया ।

Mar 16, 2015

फ्लैट्स मालिकों ने राशि जमा नहीं की अब किरायेदार छोड़ कर जा रहे हैं फ्लैट्स

रायपुर16 मार्च 2015, रायपुर विकास प्राधिकरण ने बकाया वसूली का कार्य तेज कर दिया है. आज डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना के अन्तर्गत आरडीए ने हीरापुर, बोरियाखुर्द और रायपुरा के 28 फ्लैट्स को सील कर उसका कब्जा वापस ले लिया. लगातार हो रही कार्रवाई से अब फ्लैट्स में किराये में रह रहे कई किरायेदार मकान मालिकों व्दारा राशि जमा नहीं करने के कारण फ्लैट्स छोड़ कर जाने लगे है. कई ऐसे आवंटिति है जिन्होंने फ्लैट्स की किश्तों का भुगतान आवंटन
के बाद से नहीं किया है. फलस्वरुप फ्लैट की मूल राशि व सरचार्ज जोड़ने के बाद बकाया राशि फ्लैट की कीमत से भी ज्यादा हो गई है. उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण व्दारा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना के फ्लैट्स न्यून निम्न आय वर्ग को उनके रहने के लिए दिए गए थे किन्तु आवंटितियों व्दारा उसमें स्वयं निवास न कर किराये पर दे दिया गया है तथा उनके व्दारा लंबे समय से प्राधिकरण में किश्तों की राशि भी जमा नहीं की जा रही है.
आज प्राधिकरण की राजस्व शाखा ने हीरापुर में 17, बोरियाखुर्द में 4 व रायपुरा में 7 फ्लैट्स की बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण कुल 28 फ्लैट्स सील किए. लगातार चल रही वसूली और फ्लैट्स सील करने की कार्रवाई के कारण प्राधिकरण ने आज तक कुल 112 फ्लैट्स का कब्जा वापस ले लिया है. आज हीरापुर में विरेश प्रताप सिंह, रमेंश कुमार सिंह, जेठालाल चौहान, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, श्रीमती रईस फातमा, श्रीमती धर्मज्ञा चौहान, अनवर हुसैन, एच. पी. चटर्जी, कुमारी राजेश्वरी मिश्रा, किशोर नायडू, सुधीर शर्मा, केशर सिंह, मोतीलाल चंद्रा, राम मिर्धा, श्रीमती शीला चौरड़िया, गोविन्दर सिंह, नारायण दास वैष्णव बोरियाखुर्द में श्रीमती रूना ठाकुर, श्रीमती पायल मेलवानी, फखरुल हसन, दीपक नायक तथा रायपुरा में श्रीमती गायत्री मानिकपुरी, बन्टी जेठानी, प्रकाश छारिया, श्रीमती लाजवंती अठवानी, सुरेश कुमार बजारी, के. गोवर्धन राव, और श्रीमती बबीता शर्मा के फ्लैट्स सील किए गए.

Mar 13, 2015

बकाया नहीं देने पर आरडीए ने आज तक 84 फ्लैट्स सील किए

अगले हफ्ते जारी रहेगा वसूली अभियान
रायपुर, 13 मार्च 2015, रायपुर विकास प्राधिकरण ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना के अन्तर्गत बकाया राशि जमा नहीं करने वाले कुल 84 आवंटितियों के फ्लैट्स आज तक सील किए हैं. आज रायपुरा में 10 आवंटितियों के फ्लैट्स सील किए गए. इनमें वैभव गुप्ता, रत्नेश अवस्थी, सीताबाई यादव, श्रीमती रजिया खान, श्रीमती रेणु मिश्रा, रवि राघवानी, श्रीमती मीना कालाणी, अब्दुल शबनम शेख, श्रीमती डाली मुखर्जी और सतीथ सिंह राजपूत शामिल है। बोरियाखुर्द में 5 आवंटितियों के फ्लैट्स सील किए गए हैं. जिनमें श्रीमती दिलशाद खान, जियाद्दीन, श्रीमती सुशीला बड़वानी, विवेक प्रकाश साहू और कल्पना कश्यप शामिल हैं. प्राधिकरण का फ्लैट्स की बकाया राशि वसूली तथा फ्लैट्स सील करने का यह अभियान अगले हफ्ते भी जारी रहेगा तथा इसमें पुलिस की भी मदद ली जाएगी. 

Mar 12, 2015

आरडीए सीईओ श्री कावरे का हीरापुर का दौरा


खुले चेम्बर्स के ढ़क्कन और नए पाईप लगेंगे
दो सहायक अभियंताओं से कार्य में देरी के कारण मांगा गया स्पष्टीकरण
रायपुर, 12 मार्च 2015, हीरापुर स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना में नालियों के खुले चेम्बर्स को 7 दिनों में प्रीकास्ट आरसीसी ढ़ंक्कनों से ढ़ंक दिया जाएगा तथा सम्पवेल से पानी


की टंकियों तक पानी पहुंचाने के लिए 15 दिनों के अन्दर नए पाईप बिछा कर व्यवस्था कर दी जाएगी. नागरिकों की मांग पर कचरा रखने के लिए डस्टबिनों की व्यवस्था भी शीघ्र की जाएगी. रायपुर विकास प्राधिकण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. डी. कावरे ने आज प्राधिकरण के इंजीनियर्स और नगर निगम के अधिकारियों के साथ किए गए स्थल निरीक्षण के दौरान उक्त निर्देश दिए.
श्री कावरे ने सम्पवेल का निरीक्षण किया और वहां के पम्प से टंकी तक पहुंचाए जाने वाले पानी का अवलोकन किया. उसमे किसी प्रकार की कोई गंदगी नहीं पाई गई. श्री कावरे ने नागरिकों से चर्चा के दौरान पूर्व में रखरखाव के लिए बनी नागरिक समिति के बारे में जानकारी ली तो लोगों
ने कहा कि समिति कार्य नहीं कर रही है. इस पर उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे जहां रहते है आपस में एक दूसरे को सहयोग करें तथा अपनी समिति के माध्यम से कालोनी की साफ सफाई तथा रखरखाव की व्यवस्थाओं पर स्वयं नजर रखे. प्राधिकरण के सीईओ ने कालोनी में रखरखाव कार्य के अन्तर्गत साफ सफाई तथा भवनों के रंगाई  पुताई के कार्य में देरी के लिए दो सहायक अभियंताओं से स्पष्टीकरण लिए जाने का निर्देश मुख्य अभियंता को दिया. स्थल भ्रमण के दौरान प्राधिकरण के मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, अधीक्षण अभियंता श्री पी. आर. नारंग, कार्यपालन अभियंता श्री एस. सी. झा, नगर निगम के जोन कमिश्नर श्री नीलांबर नायक, सहायक अभियंता श्री विजय सिंह भी उपस्थित थे.



बोरियाखुर्द में 9 फ्लैट्स सील 6 के ताले खुले

 बोरियाखुर्द में 9 फ्लैट्स सील 6 के ताले खुले
रायपुर, 12 मार्च 2015, रायपुर विकास प्राधिकरण के राजस्व शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना बोरियाखुर्द में लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं करने वाले 9 आवंटितियों के फ्लैट्स सील कर दिए. इनमें जितेन्द्र सुखुजा, श्रीमती मीना बाई, मोहम्मद शकील, मधुप्रकाश मसीह, श्रीमती मनोरमाबाई रत्नाकर, श्रीमती पपिया चक्रवर्ती, श्रीमती मीना साहू, शेख समीर व फिरोज अहमद खोखर शामिल है.
बकाया राशि की लिए बोरियाखुर्द पहुंची आरडीए की राजस्व शाखा की टीम को आज मौके पर 6 आवंटितियों ने नगद तथा चेक से राशि का भुगतान किया, फलस्वरुपऐसे आवंटितियों के फ्लैट्स के ताले व सील खोल कर उसका कब्जा उन्हें वापस सौंप गया. प्राधिकरण के फ्लैट्स की बकाया राशि की वसूली के अंतर्गत राशि जमा नहीं करने वाले आवंटितियों के फ्लैट्स सील कर उसका कब्जा लेने की कार्रवाई कुछ समय से लगातार की जा रही है. फ्लैट्स का कब्जा वापस लेने के बाद अब प्राधिकरण रिक्त हुए ऐसे फ्लैट्स को विज्ञापन के माध्यम से आवंटन करने की भी तैयारी कर रहा है.                                

Mar 11, 2015

आरडीए के सीईओ ने देखा कमल विहार

कार्य की गुणवत्ता और मानिटरिंग दिया जोर
रायपुर, 11 मार्च 2015, रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे ने आज कमल विहार का भ्रमण कर योजना की जानकारी ली. उन्होंने अधोसंरचना विकास का मॉडल,
निर्माणाधीन रिंग रोड, सेक्टर के विकास कार्यों का जायजा भी लिया. श्री कावरे ने निर्माण कार्य करने वाली कंपनी लार्सन एंड टूब्रो को निर्माण की गुणवत्ता का उच्च स्तर पर बनाए रखने तथा नियमित रुप से कार्य की मानीटरिंग किए जाने का निर्देश दिया. इस अवसर पर प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता श्री पी.आर. नारंग, कार्यपालन अभियंता श्री पी.एम. कोल्हे, सहायक अभियंता श्री के.पी. देवांगन, श्री एम.एस. पांडे, वैपकास के श्री संजय वर्मा तथा लार्सन एंड टूब्रो के श्री पी.के गुप्ता भी उपस्थित थे.


Mar 10, 2015

आरडीए में अनुपस्थित 19 कर्मचारियों को नोटिस

रायपुर, 10 मार्च 2015, रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में आज सुबह साढ़े 10 बजे अनुपस्थित पाए गए 19 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. नव पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने आज प्रातः साढ़े 10 बजे प्राधिकरण कार्यालय के राजस्व, तकनीकी, लेखा, स्थापना शाखा का निरीक्षण किया और किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. श्री कावरे ने सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें.

Mar 9, 2015

श्री कावरे ने आरडीए का कार्यभार संभाला

   राज्य शासन की प्राथमिकता के अनुसार विकास और निर्माण श्री कावरे
रायपुर, 09 मार्च 2015, राज्य शासन के आदेश के बाद नया रायपुर डेव्हलेपमेंट अथारिटी के महाप्रबंधक (प्रशासन) श्री महादेव कावरे ने आज रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन
अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया. श्री अमित कटारिया के बस्तर के कलेक्टर बनाए जाने के बाद प्राधिकरण के सीईओ का प्रभार अतिरिक्त सीईओ श्री यू.एस. अग्रवाल से पास था. श्री अग्रवाल ने आज श्री कावरे को सीईओ का कार्यभार सौंपा. कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री कावरे ने कहा कि वे राज्य शासन की प्राथमिकता के अनुसार विकास और निर्माण कार्य करेंगे.
श्री कावरे ने 1994 में राज्य प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर के रुप में रायपुर से अपनी नौकरी की शुरुआत की. बाद में वे गरियाबंद, बिलाईगढ़, सिवनी, नरसिंहपुर तथा रायपुर में पदस्थ रहे. श्री कावरे सिवनी व नरसिंहपुर में एसडीएम भी रहे. सन 2007 में राज्य शासन ने उन्हें अपर कलेक्टर के पद पर पद्दोन्नत करने के साथ ही रायपुर में पदस्थ किया. वे कुछ समय जिला पंचायत रायपुर के सीईओ भी रहे. श्री कावरे सन् 2009 से नया रायपुर डेव्हलेपमेंट अथॉरिटी में महाप्रबंधक (प्रशासन) के पद पर पदस्थ हैं. श्री कावरे ने जगदलपुर के इंजीनिरिंग कालेज से बी.ई. (सिविल) और आई.आई.टी. नई दिल्ली से एम.टेक (डिजाईन) की उपाधि हासिल की है. रायपुर विकास प्राधिकरण में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने आज अधिकारियों की बैठक ले कर चल रहे विकास कार्यों और नई योजनाओं के संबंध में जानकारी ली.

कमल विहार में सबसे पहले घर का निर्माण प्रारंभ

रायपुर09 मार्च 2015नगर विकास योजना कमल विहार के सेक्टर एक में सबसे पहले घर का निर्माण प्रारंभ हो गया है. श्रीमती सोनाली भट्टाचार्य और श्री आशीष भट्टाचार्य ने गत दिनों कमल विहार के सेक्टर एक स्थित अपने भूखंड क्रमांक बी 118 में विधि विधान के साथ वास्तु पूजा अर्चना
 कर अपने नए आशियाने का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है. यही नहीं इस परिवार ने कमल विहार योजना में  सबसे पहले भवन अनुज्ञा प्राप्त करने, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया से बैंक ऋण लेने और विद्युत विभाग से विद्युत कनेक्शन लेने का इतिहास भी अपने नाम कर दर्ज कर लिया है. 
लोक निर्माण विभाग में कार्यरत श्री आशीष भट्टाचार्य ने 1998 में अपनी पत्नी के नाम पर ग्राम बोरियाखुर्द में मकान बनाने के लिए एक प्रापर्टी डीलर से 17 सौ वर्गफुट का एक भूखंड खरीदा था. उन्होंने प्लॉट तो खरीद लिया था पर उसमें सड़कनालीबिजलीपानी की सुविधा कहां से मिलेगी यह तय नहीं था. बस यही सकून
था कि सस्ते में उन्हें एक प्लॉट मिल गया. सन् 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से आशीष भट्टाचार्य जैसे सैकड़ों लोगों ने इसी प्रकार के कागजों में कटे भूखंड खरीदे थे जिनका न तो कोई नक्शा पास था और न ही उसकी कोई कानूनी वैधता थी. एक प्रकार की इस अवैध कालोनी होने के कारण इसका न तो नक्शा पास हो सकता था और न ही विद्युत मंडल से विद्युत उपलबध हो पाता. अवैध रुप से ऐसे सैकड़ों भूखंडधारियों को सड़क  नालीबिजली व पानी की सुविधाएं चाहिए थी ताकि वे अपने लिए एक मकान बना सकें. पर शासन के नियमों के विरुद्ध कागजों में बनी ऐसी कालोनी के कारण वे कुछ भी नहीं कर पा रहे थे. ऐसे में लोगों को बैंकों से भी ऋण भी नहीं मिल रहा था. कई सालों से आम लोगों की ऐसी ही परेशानी को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने समझा और शासन के आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत को यह जिम्मेदारी दी कि वे रायपुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से शहर के परेशान हो रहे नागरिकों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए रायपुर शहर को सुव्यवस्थित करें. उसके बाद राज्य शासन और रायपुर विकास प्राधिकरण ने आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से युक्त कमल विहार योजना के क्रियान्वयन करने का निर्णय लिया. सन् 2008 में रायपुर नगर विकास के लिए कमल विहार जैसी योजना की परिकल्पना कर उसे साकार रुप देने का कार्य शुरु हुआ. और आज कमल विहार प्रदेश की एक आधुनिक कालोनी के रुप में विकसित हो रही है.
श्री भट्टाचार्य ने वैसे तो 26 जनवरी 2015 को अपना मकान बनाने के लिए सपरिवार वास्तु पूजा कर ली थी. लेकिन इसे पहले नवंबर 2014 में उन्होंने पहले नगर पालिक निगम रायपुर से भवन अनुज्ञा प्राप्त की फिर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया से ऋण लिया और गत सप्ताह ही छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी से अस्थायी विद्युत कनेक्शन ले कर भवन निर्माण प्रारंभ किया. श्री भट्टाचार्य ने बताया कि जब छत्तीसगढ़ शासन ने कमल विहार बनाने की घोषणा करते हुए कहा था कि अवैध प्लॉटिंग वालों को योजना में समाहित किया जाएगा तो सबसे ज्यादा खुशी उनके परिवार को ही हुई थी. लेकिन जब उन्हें 1700 वर्गफुट के बदले 773 वर्गफुट का भूखंड देने की जानकारी हुई तब उन्हें निराशा हुई थी सो उन्होंने रायपुर विकास प्राधिकरण और छत्तीसगढ़ शासन के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए थोड़े बड़े आकार भूखंड देने की मांग की थी. फलस्वरुप ऐसे सभी लोगों की मांग पर ध्यान देते हुए राज्य शासन की स्वीकृति के उपरांत एक स्लैब ऊपर के अर्थात थोड़े बड़े आकार के भूखंड देने की घोषणा की गई तो श्री भट्टाचार्य जैसे सैकड़ों लोगों को राहत मिली. फिर श्री भट्टाचार्य को रायपुर विकास प्राधिकरण ने उनकी मांग पर 928 वर्गफुट आकार का भूखंड दिया जिस पर वे अब अपना घर बना रहे हैं.    
            उल्लेखनीय है कि कमल विहार देश की सबसे बड़ी नगर विकास योजनाओं में से एक है. इसका कुल क्षेत्रफल 1600 एकड़ है. यदि इस योजना के आकार की तुलना देवेन्द्रनगर से करें तो यह अकेले लगभग 12 देवेन्द्रनगर के तथा 25 शैलेन्द्रनगर के बराबर है. योजना में भूमि स्वामियों के ही लगभग 7 हजार भूखंड हैं. रायपुर विकास प्राधिकरण योजना में लगने वाली राशि के लिए लगभग 1100 आवासीय भूखंडों का विक्रय कर रहा है. इसके अतिरिक्त लगभग सौ व्यावसायिक व अन्य भूखंडों का विक्रय भी किया जा रहा है. योजना में रायपुर और छत्तीसगढ़ ही नहीं वरन देश के कई बड़े नगरों तथा विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों ने भी भूखंड लिया है तथा वे लगातार इसमें अच्छी रुचि भी दिखा रहे हैं. 

Feb 24, 2015

श्री कटारिया ने आरडीए सीईओ का प्रभार अतिरिक्त सीईओ श्री अग्रवाल को सौंपा


रायपुर 24 फरवरी 2015, जगदलपुर का कलेक्टर बनाए जाने के बाद श्री अमित कटारिया ने आज रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद का कार्यभार अतिरिक्त सीईओ श्री यू.एस. अग्रवाल को सौंपा दिया. श्री कटारिया दूसरी बार रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद से मुक्त हुए हैं. उनका पहला कार्यकाल 28 जनवरी 2009 से 5 जून 2011 तक तथा दूसरा कार्यकाल 10 सितंबर 2013 से 24 फरवरी 2015 तक रहा. उल्लेखनीय है की गत दिनों राज्य शासन ने एक आदेश जारी कर श्री कटारिया को कलेक्टर जगदलपुर के पद पर पदस्थ किया था. श्री कटारिया ने कार्यमुक्त होने के बाद प्राधिकरण के सभाहाल में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मुलाकात की और अपने अनुभव बांटे. उन्होंने कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण के समस्त कार्यों को राज्य शासन की मंशा के अनुरुप और बेहतर ढ़ंग से करना चाहिए.  





Feb 22, 2015

Lottery Held for Small Sized Plot of Kamal Vihar


Lottery for Allotment of Small Sized Plots at Kamal Vihar held at Office of The Raipur Development Authority on Friday, 20th Feburary 2015. People who had applied for the Plots they have come to see the process.

Additional CEO of RDA Shri U.S Agarwal, Revenue Officer Shri Pulak Bhattacharya, Asistant Revenue Officer Shri R. S. Dixit, Assistant Engineer Planning Shri Rajiv Kumar Agarwal and Consultant of RDA were also present. After the Lottery Result had been uploaded in RDA's Website i;e www.rdaraipur.com. For the allotment of reamaining Plots Lottery will contiue on every Friday as application recieved at RDA Office. People can still apply for the Residential, Commercail, Public & Semi Public, Educational & Health Plots.

- Special Sized Plots Available -
RDA has also advertised in News Paper on 20th Feburary 2015 for the Special Sized Plots allotment through Tender. The Offset Price is Rs 1150/- per square foot. The person who are intereted can fill the Tender application for Special Sized Plots till 13th March 2015, up to 3.00PM.





कमल विहार में विशिष्ट आकार के 78 भूखंड निविदा पर उपलब्ध


Feb 13, 2015

// रायपुरा में 80 फ्लैट्स निरस्त 17 सील //

- डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजनाओं में सभी डिफाल्टरों के फ्लैट्स होगें सील

- फ्लैट्स का 8 करोड़ रुपए बकाया, लगातार सील करने की होगी कार्रवाई

रायपुर 13 फरवरी 2015, बरसों से किश्तों में फ्लैट्स ले कर राशि जमा नहीं करने वाले आवंटितियों के फ्लैट्स का आवंटन रद्द कर अब रायपुर विकास प्राधिकरण ने उसे अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरु कर दी है. रायपुरा में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना में न्यून निम्न आय वर्ग के लिए बने 972 फ्लैट्स में 80 फ्लैट्स का आवंटन निरस्त करने का बाद आज प्राधिकरण ने 17 आवंटितियों के फ्लैट्स को सील कर अपने कब्जे में ले लिया. अब इन फ्लैट्स को नए सिरे से आवंटन हेतु प्राधिकरण व्दारा शीघ्र ही विज्ञापन जारी किया जाएगा.
 आज प्राधिकरण के राजस्व और तकनीकी शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रायपुरा में श्रीमती वनीता जालानी, कु. वनीता दुरंधर, जयेश कुमार हिडोंचा, श्रीमती सरोज पवार, श्रीमती रजनीदेवी आसवानी, सचिन कुमार जाधव, गुरुवचन सिंह भोगराज, तरणजीत सिंह, सतीश सिंह राजपूत, सत्येन्द्र मिश्रा, कु. सोनल मिश्रा, गुरुमुखदास हीरामल,शंकर लाल सवानी, रमेश बागड़े,सुभाषचंद्र मिंज, जितेन्द्र कुमार धुरंधर, दीपक कुमार कुलवानी के फ्लैट्स को सील कर उसका कब्जा वापस ले लिया.
प्राधिकरण को अकेले रायपुरा में फ्लैटस् के बकाया के रुप में तीन करोड़ रुपए वसूल करना है जबकि सरोना, बोरियाखुर्द और हीरापुर को मिला कर कुल 8 करोड़ रुपए का बकाया शेष है. रायपुरा के 972 फ्लैट्स का सन् 2009 में निर्माण कर प्राधिकरण व्दारा न्यू निम्न आय वर्गे को आवंटित किया गया था. 2 लाख14 लाख कीमत के यह फ्लैट्स बीस साल की किश्तों में आवंटित किए गए थे. आवंटन के पूर्व आवंटितियों ने 38 हजार पांच सौ रुपए का भुगतान करते हुए प्राधिकरण से अनुबंध कर फ्लैट का कब्जा लिया था. इसके बाद उन्हें 20 सालों में हर माह 1872 रुपए मासिक किश्तों का भुगतान करना था. किंतु कई आवंटितियों नें फ्लैट्स का भरपूर उपयोग किया और किराये के माध्यम से राशि भी अर्जित की पर वे प्राधिकरण में राशि जमा नहीं कर रहे थे. इस कारण बकाया राशि कई गुना बढ़ गई. प्राधिकरण व्दारा बार – बार कई बार नोटिस दिए पर आवंटितियों ने राशि जमा नहीं की इस कारण प्राधिकरण ने फ्लैट्स निरस्त कर आज 17 फ्लैट्स का कब्जा वापस लिया. प्राधिकरण की यह कार्रवाई अगले हफ्ते भी लगातार जारी रहेगी और कई फ्लैट्स का कब्जा प्राधिकरण वापस ले कर पुनः उसका आवंटन करेगा.

Feb 7, 2015

Areal view of Kamal Vihar



Areal view of Kamal Vihar Sector 2, 4 and Sector 5. It had taken few months back by a Photographer through Helicopter. Development and Construction at Kamal Vihar is going on Full Swing. This area is now fully changed now and it is empressed the people who came here to see the One of the Largest Town Development Scheme of India. 





















ऊपर से ऐसा दिखता है कमल विहार
कुछ महीने पहले हेलीकाप्टर से ली गई यह तस्वीर

Feb 1, 2015

All Types of Plots are Available at Kamal Vihar

*** Small Plots are also Available at Kamal Vihar ***
----------------------------------------------------------------
RDA's New Advertisment For the Sale of Small and Big sized Residential Plots are available at Kamal Vihar. Here plots for Commercial, Public & Semi Public, Health & Educational Purpose Plots are also available. Downlodable Forms,Terms & Conditions are also available at RDA's Website : www.rdaraipur.com 


For General Inquiry please 
Contact to RDA Officers 
on Mobile Phones : 07772099888,09302809111,
07773099888,0771-2535188.





Jan 31, 2015

// इंद्रप्रस्थ फेज 2 में शीघ्र ही मिलेंगे प्लॉट्स //

      जल्द ही पूरे आकार में दिखेगी नगर विकास योजना - 1
     ऑफसेट दरों को संचालक मंडल की स्वीकृति
रायपुर 31 जनवरी 2015, रायपुर विकास प्राधिकरण की नगर विकास योजना -1 इन्द्रप्रस्थ रायपुरा जल्द ही अपना पूरा आकार ले लेगी. योजना के अन्तर्गत इन्द्रप्रस्थ फेज 2 का मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व्दारा गत 30 अक्टूबर को भूमि पूजन किया गया था. उसके बाद 130 एकड़ में लगभग 115 करोड़ रुपए की लागत से इन्द्रप्रस्थ फेज 2 में अधोसंरचना विकास का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इस हेतु प्राधिकरण ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 75 करोड़ रुपए का ऋण लिया है. प्राधिकरण व्दारा शीघ्र ही योजना में विभिन्न उपयोग एवं प्रकार के 271 भूखंडों का विक्रय शुरु किया जाएगा.
रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल की कल हुई वर्ष की पहली बैठक में इन्द्रप्रस्थ फेज 2 के आवासीय, व्यावसायिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य तथा मिश्रित उपयोग के भूखंडों के ऑफसेट दरों को स्वीकृति दी. आवासीय भूखंडों की अंतिम दरों का निर्धारण कुछ सैम्पल प्लॉटों की निविदा कर औसत दर के आधार तय किया जाएगा. जबकि अन्य सभी भूखंड निविदा के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे. प्राधिकरण संचालक मंडल की कल कार्यालय में अध्यक्ष श्री एस. एस. बजाज की अध्यक्षता व सदस्य सचिव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कटारिया की उपस्थिति में हुई बैठक कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

संचालक मंडल व्दारा इन्द्रप्रस्थ फेज 2 हेतु तय की गई ऑफसेट दरों में इन्द्रप्रस्थ फेज 2 में आवासीय के लिए रुपए 1480 प्रति वर्गफुट, व्यावसायिक के लिए रुपए 2072 प्रति वर्गफुट, शैक्षणिक के लिए रुपए 370 प्रति वर्गफुट, स्वास्थ्य के लिए रुपए 1184 प्रति वर्गफुट तथा मिश्रित उपयोग के भूखंडों में रिंग रोड से लगे भूखंडों के लिए रुपए 3034 प्रति वर्गफुट तथा रिंग रोड से अंदर के भूखंडों के लिए रुपए 2072 प्रति वर्गफुट तय की गई है.

कमल विहार के प्लॉट बेचने आरडीए ने नियुक्त किए एजेंट
संचालक मंडल की बैठक में श्री कटारिया ने बताया गया कि कमल विहार के भूखंडों को विक्रय करने के लिए प्राधिकरण ने पांच एजेंटों की नियुक्ति कर दी है और शीघ्र ही और 5 नए एजेंटों की नियुक्ति की जाएगी. प्राधिकरण में नियुक्त किए गए एजेंटों में श्री मजीत सिंह भामरा, श्री भोजराज साहू, शशांक सिंह, चन्द्रकांत बावरिया और राजेश गिदवानी शामिल हैं. सभी एजेंटों का कार्य प्राधिकरण व्दारा नियत किए गए भूखंडों का ही विक्रय करना होगा. एजेंटों को प्राधिकरण व्दारा विक्रय किए जाने वाले भूखंडों से प्राप्त होने वाली राशि का एक प्रतिशत कमीशन के रुप में पारिश्रमिक के रुप में दिए जाएगा. एजेंटों के अतिरिक्त प्राधिकरण अपने स्तर पर तथा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सहायता से भी विभिन्न आकार तथा प्रकार के भूखंडों का विक्रय कर रहा है.

सगे संबंधियों को सह आवंटिती व पंजीयन के पहले परिवर्तित हो सकेगा नाम
कमल विहार के भूखंड आवंटन के संबंध में प्राधिकण के संचालक मंडल ने आवंटितियों को एक बड़ी सहूलियत प्रदान की है. इसमें आवंटतियों के नाम के साथ सगे संबंधियों जिनमें पिता, माता, पुत्र, पुत्री, पति, पत्नी, भाई तथा बहन को सह आवंटिती के रुप में जोड़ा जा सकता है अथवा इनके नाम पर आवंटित भूखंड को पंजीयन के पूर्व सगे संबंधियों के नाम पर परिवर्तन किया जा सकेगा.

खाली भूखंड उपब्ध होने पर आजू – बाजू मिलेगा प्लॉट
परिवार के सदस्यों को लाटरी व्दारा आवंटन प्रक्रिया के दौरान अलग – अलग स्थानों पर भूखंड आवंटित होता है तो उनके आवेदन दिए जाने पर खाली भूखंड़ की उपलब्धता के आधार पर एक साथ अगल – बगल में भूखंड आवंटित किया जाकेगा.

एक सेक्टर के भूखंडों की अदला बदली पर शुल्क 10 हजार
यदि दो आवंटितियों व्दारा एक ही सेक्टर में लाटरी से आवंटित भूखंड़ो को आपस में विनिमय की मांग की जाती है तो ऐसे विनिमय दोनों आवंटितियों से दस – दस हजार रुपए का शुल्क लेकर किया जाएगा.

लाटरी में मिले दो भूखंडों में से एक को रखने की सुविधा
यदि एक व्यक्ति को लाटरी में अलग – अलग समय पर यदि 2 भूखंड प्राप्त हो गए हो तो आवंटिती जिस भूखंड को लेना चाहे उसे दिया जाकता है, किन्तु दूसरे उसे भूखंड की पंजीयन वापस नहीं होगी वरन लिए जा रहे भूखंड की राशि में समायोजित हो जाएगी तथा शेष राशि एकमुश्त जमा करनी होगी.

अतिरिक्त निर्माण का नाप - जोख नहीं
नगर निगम को हस्तांतरित हो चुकी रायपुर विकास प्राधिकरण की योजनाओं में स्थित भवन या भूखंड के हस्तांतरण, नामांतरण, फ्रीहोल्ड व पट्टा नवीनीकरण सहित अन्य प्रयोजनों हेतु अतिरिक्त निर्माण के संबंध में अब प्राधिकरण व्दारा नाप जोख नहीं किया जाएगा.

गैसीय शवदाह गृह नगर निगम को हस्तांतरित होगा
संचालक मंडल ने मारवाड़ी शमशान स्थित गैस से चलने वाले शवदाह गृह के संचालन का कार्य अब नगर पालिक निगम रायपुर को हस्तांतरित करने का निर्णय किया है. पहले प्राधिकरण ने इसके संचालन की जिम्मेदारी बढ़ते कदम को दिया था.

बहुमंजिलीय भवनों में जल आपूर्ति नगर निगम की दरों पर
इसके अतिरिक्त प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में बहुमंजिलीय आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों में नगर निगम में प्रचलित दरों के आधार पर जल आपूर्ति करने का निर्णय लिया है जो फरवरी 2015 से लागू होगा.


संचालक की बैठक में अध्यक्ष श्री एस. एस. बजाज, सदस्य सचिव व मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कटारिया, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव श्री सी.जे. खत्री, आवास एवं पर्यावरण विभाग के अवर सचिव श्री जी.एल. सॉखला, नगर तथा ग्राम निवेश के संयुक्त संचालक श्री संदीप बागड़े, उप वन संरक्षक श्री विनोद मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी से कार्यपालन अभियंता श्री ए. एन. दुबे, अपर आयुक्त नगर पालिक निगम श्री जे.आर.सोनी, रायपुर के डिप्टी कलेक्टर श्री आर. बी. देवांगन तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता श्री संजीव ब्रिजपुरिया संचालक सदस्य प्रतिनिधि के रुप में तथा प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ श्री यू.एस. अग्रवाल भी उपस्थित थे.

Jan 29, 2015

कमल विहार देश भर में एक नई और अनूठी योजना - श्री दिवाकर

सेन्ट्रल बैंक के ईडी का कमल विहार दौरा


रायपुर 29 जनवरी 2015, मुंबई मुख्यालय से आए सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक्जीक्यूटिव्ह डायरेक्टर श्री दिवाकर ने कमल विहार योजना को पूरे देश भर में एक नई और अनूठी योजना बताया है. उन्होंने कहा कि हडको अवार्ड मिलना तथा स्थल पर किया गया कार्य भी काफी उत्कृष्ठ है. श्री दिवाकर ने आज रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री अमित कटारिया के साथ कमल विहार के विकास कार्यों का जायजा लिया. योजना को समझने के बाद अंत में उन्होंने कहा कमल विहार इज वेरी गुड
प्राधिकरण के सीईओ श्री कटारिया ने स्थल निरीक्षण के दौरान सेन्ट्रल बैंक के एक्जीक्यूटिव्ह डायरेक्टर को बताया कि इस योजना में भूमि अर्जन की एक बेहतर नीति अर्थात लैंड पूलिंग पॉलिसी के कारण यह योजना जल्द ही सफल हुई है. जनभागीदारी के कारण योजना में शामिल किए गए मूल भूमि स्वामियों की उनकी अविकसित भूमि के बदले 35 से 58 प्रतिशत तक के विकसित भूखंड आवंटित किए गए हैं. श्री कटारिया ने अधोसंरचना विकास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन व रायपुर विकास प्राधिकरण ने भविष्य को देखते हुए एक बहुत ही अच्छी योजना बनाई है जिसमें गुणवत्ता के साथ कार्य किया गया है. योजना में 155 उद्यान एवं 28 प्रतिशत क्षेत्र हरियाली के लिए सुरक्षित रखा गया है.
आरडीए के सीईओ ने कहा कि 647 हेक्टेयर भूमि पर विकसित इस योजना में 128 हेक्टेयर शासकीय भूमि है जिसमें से 60 हेक्टेयर पर तालाब है. श्री कटारिया ने आगे बताया कि इतनी बड़ी योजना के विकास और निर्माण के दौरान कई प्रकार की समस्याएं सामने आई जिसका हमने समय समय पर बड़े ही सुचारू ढ़ंग से समाधान किया. उन्होनें कहा कि कमल विहार के निर्माण का कार्य जानी मानी कंपनी लार्सन एंड ट्रूबो व्दारा किया जा रहा है.
      कमल विहार भ्रमण के दौरान सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया रायपुर के जनरल मैनेजर श्री सोमदीप
दास गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री के. शिवानंद, प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ श्री यू.एस. अग्रवाल, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, राजस्व अधिकारी श्री पुलक भट्टाचार्य, सहायक अभियंता श्री राजीव अग्रवाल, श्री एम.एस. पांडे, प्राधिकरण के वित्तीय सलाहकार श्री बंकिम शुक्ला, कमल विहार योजना के सलाहकार बिल्ट क्रॉफ्ट के श्री जाकिर खान, ली एसोसियेट के श्री मुस्तफा अहमद उपस्थित थे.

Jan 26, 2015

गुणवत्ता के काम से आरडीए की साख बनी - श्री कटारिया


रायपुर 26 जनवरी 2015, रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कटारिया ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज प्राधिकरण के न्यू राजेन्द्रनगर के कार्यालय में राष्ट्रीय
ध्वज तिरंगा फहराया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस एक औपचारिक दिवस ही नहीं वरन यह सोचने का भी है कि हम कैसे अपने कार्यों के माध्यम से आम लोगों का दिल जीत सकते हैं.
श्री कटारिया ने आगे कहा कि किसी भी संस्था की साख उसके काम करने वाले लोगों के अच्छे कार्यों से जानी जाती है. इस संस्था में अच्छे कार्य करने वाले लोग है और संस्था ने विकास और निर्माण में गुणवत्ता के साथ काम किया है इसलिए इस संस्था की अपनी एक साख और लोगों का भरोसा कायम है. उन्होंने कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण को और कई बड़ी बड़ी जनहित की योजनाओं पर निरंतर काम करना है. इसलिए संस्था के सभी लोगों को ईमानदारी और समर्पण भाव के साथ काम करना होगा. आरडीए के सीईओ ने यह भी कहा कि हम सब को इस बात का भी ध्यान रखना है कि हमने अपनी संस्था और शहर को क्या दिया.



Jan 19, 2015

|| यू.एस. अग्रवाल आरडीए के नए एडिशनल सीईओ ||

रायपुर विकास प्राधिकरण में गत दिनों अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री यू.एस. अग्रवाल ने कार्यभार ग्रहण किया है. वे नया रायपुर डेव्हलेपमेंट अथॉरिटी में प्रबंधक (पुर्नवास व प्रशासन) भी है. श्री अग्रवाल मूलतः छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के डिप्टी कलेक्टर हैं.