Search This Blog

Aug 22, 2016

आरडीए ने शुरु किया प्रापर्टी सेल कॉऊन्टर

कमल विहार में संपत्ति विक्रय,अनुबंध,स्थल निरीक्षण, प्लॉट का कब्जा भी

22 भूस्वामियों ने किया आरडीए के साथ अनुबंध 
रायपुर, 22 अगस्त 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण ने आज से कमल विहार में प्लॉटों और रो-हॉऊस डुप्लेक्स की ब्रिकी के लिए स्थल कार्यालय में एक नया प्रापर्टी सेल कॉऊन्टर शुरु किया. यह सेल कॉऊन्टर प्राधिकरण कार्यालय के अतिरिक्त होगा. इस मौके पर प्राधिकरण के उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल, श्री रमेश सिंह ठाकुर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे भी उपस्थित थे.

प्रापर्टी सेल कॉऊन्टर के शुरु होने के बाद आज कई लोग कमल विहार में प्लॉट और रो-हॉऊस डुप्लेक्स की जानकारी लेने पहुंचे. प्राधिकरण की तीन सदस्यीय मार्केटिंग टीम ने कमल विहार स्थल कार्य में पहुंचे लोगों को उपलब्ध प्लॉटों की जानकारी दी और इच्छुक लोगों को स्थल पर प्लॉट भी दिखाया गया. कमल विहार में जिन भूमि स्वामियों ने योजना को बनाने के लिए अपनी भूमि प्राधिकरण को दी है उनको अब प्राधिकरण पूर्ण रुप से विकसित भूखंड दे रहा. ऐसे कई भूमि स्वामी आज कमल विहार पहुंचे और उन्होंने विकसित भूखंड प्राप्त करने के लिए तैयार किए गए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जिसे वे अब पंजीयक कार्यालय में जा कर अपने प्लॉट की रजिस्ट्री करवा सकेंगे. आज ऐसे ही 22 भूस्वामियों के ने अपने अनुबंधों का निष्पादन किया.
उल्लेखनीय है कि गत दिनों मंत्रालय में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत ने समीक्षा बैठक में कहा था कि प्लॉट विक्रय करने, अनुबंध करने की दिशा में आवेदकों एवं भूस्वामियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं. इसी परिपेक्ष्य में प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने निर्देश पर अब स्थल कार्यालय में संपत्तियों के विक्रय के लिए एक नया सेल कॉऊन्टर शुरु किया गया है. प्रापर्टी सेल कॉऊन्टर में प्राधिकरण की मार्केटिंग टीम सुबह 10.30  से शाम 5.30 तक उपलब्ध रहेगी और आंगतुकों को प्लॉट व डुप्लेक्स से संबंधित सारी जानकारी देगी.
प्रापर्टी सेल कॉऊन्टर : - यहां आंगतुकों को कमल विहार में उपलब्ध संपत्तियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. जिसमें भूखंडों व डुप्लेक्स की कीमत, मानचित्र का अवलोकन, आवेदन पत्र के साथ जमा की जाने वाली राशि, किस्तों व अन्य दस्तावेजों तथा आवेदन पत्र भरने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा. सेल कॉऊन्टर से न सिर्फ लोगों के समय की बचत होगी वरन संपत्ति खरीदने वालों को काफी सहूलियत भी होगी. 

Aug 19, 2016

कमल विहार में प्लॉट खरीदने नया सेल कॉऊन्टर सोमवार से

भूस्वामियों के अनुबंध निष्पादन भी स्थल कार्यालय से
रायपुर, 20 अगस्त 2016, कमल विहार में प्लॉट और रो हॉऊस डुप्लेक्स खरीदने वालों को सीधे रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. गत दिनों मंत्रालय में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत ने समीक्षा बैठक में कहा था कि प्लॉट विक्रय करने, अनुबंध करने की दिशा में आवेदकों एवं भूस्वामियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं. इसी परिपेक्ष्य में
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने निर्देश पर अब स्थल कार्यालय में एक नया सेल कॉऊन्टर सोमवार 22 अगस्त से प्रारंभ किया जा रहा है. जिसमें मार्केटिंग के तीन कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है. वे वहां सुबह 10.30 के बाद से शाम 5.30 तक उपलब्ध रहेंगे और सारी जानकारी देंगे. इसके अतिरिक्त कमल विहार योजना में शामिल भूस्वामियों से प्रथम अनुबंध व निश्चयात्मक अनुबंध भी अब नियमित रुप से स्थल कार्यालय में भी किया जाएगा.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार कमल विहार स्थल कार्यालय में यह व्यवस्था होने से प्लॉट व डुप्लेक्स खरीदने वाले सीधे स्थल पर अपना प्लॉट भी देख पाएंगे. ऐसे आवेदकों को वहीं उपलब्ध संपत्तियों के बारे में मानचित्र का अवलोकन करने, आवेदन पत्र के साथ जमा की जाने वाली राशि व अन्य दस्तावेजों इत्यादि सहित आवेदन पत्र भरने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा. कमल विहार के इस नए सेल कॉऊन्टर की व्यवस्था प्राधिकरण कार्यालय के अतिरिक्त होगी. श्री कावरे ने बताया कि पहले लोग प्राधिकरण के कार्यालय में संपत्ति के बारे में जानकारी लेते थे उसके बाद वे कमल विहार में जा कर प्लॉट तथा प्रस्तावित रो हाऊस डुप्लेक्स का स्थल देखते थे. इससे बाहर से आने वालों को काफी समय लगता था इसलिए लोगों को सुविधा देने के लिए यह नई व्यवस्था की गई है.
श्री कावरे ने बताया कि ऐसे भूस्वामी जिन्होंने कमल विहार योजना बनाने में अपनी भूमि प्राधिकरण को दी है उन्हें विकसित भूखंड देने के लिए प्रथम अनुबंध और निश्चयात्मक अनुबंध करने के लिए एक अलग टीम कमल विहार स्थल कार्यालय में बैठेगी. जिसमें प्राधिकरण के राजस्व निरीक्षक श्री रज्जाक खान सहित चार अन्य लिपिकों की डयूटी लगाई गई है जो नियमित रुप से स्थल कार्यालय में ही बैठेंगे और भूस्वामियों को आवश्यक जानकारी देते हुए उनसे अनुबंध से संबंधित दस्तावेज तैयार करेंगे ताकि वे पंजीयक कार्यालय से अपना अनुबंध का निष्पादन कर विकसित भूखंड प्राप्त कर सकें. वर्तमान में स्थल पर विकसित भूखंड के कब्जा देने की कार्रवाई भी नियमित रुप से की जा रही है.    

स्वतंत्रता दिवस पर आरडीए के तीन कर्मचारी पुरस्कृत

रायपुर, 19 अगस्त 2016, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण रायपुर विकास प्राधिकरण के राजेन्द्रनगर स्थित कार्यालय में अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन खंडेलवाल के साथ राष्ट्रीय झंडा फहराया. इस अवसर पर राजस्व शाखा के तीन कर्मचारियों को राजस्व वसूली में बेहतर कार्य करने के लिए अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे व्दारा पुरस्कार के लिए गठित समिति व्दारा की गई अनुशंसा के आधार पर पहली बार कर्मचारियों को उनके बेहतर कार्य के आधार पर पुरस्कृत किया गया. प्राधिकरण के सहायक राजस्व निरीक्षक श्री दसरु राम साहू ने वसूली लक्ष्य का 60 प्रतिशत हासिल करने पर पहला स्थान प्राप्त किया. इस हेतु उन्हें 3100 रुपए की नगद राशि व मोमेन्टो प्रदान किया गया. दूसरे स्थान पर सहायक ग्रेड लिपिक श्री अब्दुल आरिफ को 56 प्रतिशत वसूली करने के लिए 2100 रुपए नगद तथा मोमेन्टों और तीसरे स्थान पर सहायक ग्रेड लिपिक श्री हरीश नायडू को 54 प्रतिशत वसूली के लिए 1500 रुपए तथा मोमेन्टों प्रदान किया गया.
उल्लेखनीय है कि इस वसूली वर्ष में प्राधिकरण की आय में 33 प्रतिशत की वृध्दि हुई है. गत वसूली वर्ष में 1 जून 2014 से 31 मई 2015 तक प्राधिकरण की वसूली से कुल 26 करोड़ 65 लाख रुपए की आय हुई थी. वहीं इस वर्ष 35 करोड़ 45 लाख रुपए की वसूली हुई है. जो गत वर्ष की तुलना में 8 करोड़ 79 लाख की अधिक रही. राजस्व शाखा के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने गत 2 अगस्त को यह घोषणा की थी कि थी वसूली के आंकड़े बढ़ाने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा.   
आजादी के 70 वे साल में झंडारोहण के अवसर पर प्राधिकरण संचालक मंडल की सदस्य श्रीमती सुनयना शुक्ला, श्रीमती एम. लक्ष्मी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर. दीवान, मुख्य अभियंता श्री जे. एस भाटिया, अधीक्षण अभियंता श्री पी.एम.कोल्हे व श्री एस.सी. झा, कार्यपालन अभियंता श्री अनवर खान, श्री प्रमोद भास्कर, श्री के.पी. देवांगन, लेखाधिकारी श्री संदीप पाल, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री डी.एस. सेंगर सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. 




Aug 11, 2016

प्राधिकरण से भवन निर्माण का पहला नक्शा पास


अनिल कुमार सिंग को मिली पहली अनुमति, कहा रायपुर की जनता को होगा फायदा

रायपुर, 11 अगस्त 2016, राज्य शासन व्दारा रायपुर विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक अभियंता श्री के.पी. देवांगन को भवन निर्माण अनुज्ञा अधिकारी नियुक्त करने के बाद आज पहला
भवन निर्माण अनुज्ञा जारी किया गया. कमल विहार के भूखंडधारी श्री अनिल कुमार सिंग को लॉटरी में प्राधिकरण व्दारा 972 वर्गफुट का प्लॉट बी-105, सेक्टर 4 में आवंटित किया गया था. विजया बैंक, रायपुर में प्रबंधक के रुप में कार्यरत श्री सिंग को गत दिनों जब यह पता चला कि अब नगर पालिक निगम रायपुर के बदले रायपुर विकास प्राधिकरण से ही भवन निर्माण का नक्शा पास होगा तो उन्होंने 8 अगस्त को प्राधिकरण कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत किया और आज उनका नक्शा पास हो कर उन्हें मिल गया. प्राधिकरण से सबसे पहला भवन निर्माण अनुज्ञा प्राप्त करने पर श्री सिंग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे रायपुर की जनता को काफी फायदा होगा. उन्होंने कहा कि वे रक्षाबंधन के दिन अपने भवन निर्माण कार्य की पूजा कर इसकी शुरुआत करेंगे.
रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने गत दिनों एक बैठक में भूखंडधारियों को नक्शा पास होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए यह कहा था कि प्राधिकरण के पास यदि भवन निर्माण अनुज्ञा अधिकारी हो तो इससे जनता को काफी सहूलियत हो जाएगी. इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने राज्य शासन को छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम 1984 में दिए गए प्रावधान के अनुरुप भवन निर्माण अनुज्ञा अधिकारी की नियुक्ति हेतु पत्र लिखा था. फलस्वरुप आयुक्त सह संचालक नगर तथा ग्राम निवेश छत्तीसगढ़ व्दारा प्राधिकरण के सहायक अभियंता श्री के.पी. देवांगन को भवन निर्माण अनुज्ञा अधिकारी नियुक्त किया गया.
प्राधिकरण व्दारा आज जारी पहली भवन अनुज्ञा एक वर्ष की अवधि के लिए दी गई है तथा इसके लिए 975 रुपए का शुल्क लिया गया है तथा इसमें कहा गया है कि यदि निर्धारित समय में निर्माण कार्य शुरु नहीं किया गया तो यह अनुज्ञा व्यपगत मानी जाएगी. कार्य करने के पूर्व प्राधिकरण को सूचना देने, प्लिंथ लेबल, लिंटल लेबल व प्रत्येक तल के पूर्ण होने पर भवन पूर्णतान प्रमाण पत्र प्राधिकरण से प्राप्त किया जावे तथा प्रमाण पत्र प्राप्ति के पूर्व भवन का उपयोग नहीं करने का उल्लेख किया गया है. निर्धारित सेट बैक, भूतल व प्रथम तल पर निर्माण किए जाने वाले क्षेत्रफल का उल्लेख भी भवन निर्माण अनुज्ञा में किया गया है. नियम के अनुसार भूखंड में एक वृक्ष लगाने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सेप्टिक टैंक के आऊटलेट में जाली लगाने, गंदे पानी की नाली तक निकासी स्वयं के खर्च से करने तथा स्वयं के भूखंड से बाहर छज्जा एवं बालकनी का प्रोजेक्शन नहीं निकालने का उल्लेख मुख्य रुप से किया गया है.


Aug 2, 2016

आरडीए की वसूली 33 प्रतिशत बढ़ी

31 अगस्त तक बकाया नहीं देने वालों के कटेंगे नल कनेक्शन
रायपुर, 02 अगस्त 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण के बकायादारों व्दारा 31 अगस्त तक बकाया राशि नहीं देने पर उनके नल कनेक्शन काटे जाएंगे. प्राधिकरण में आज अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया.
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष राजस्व वसूली में 33 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. गत वसूली वर्ष 1 जून 2014 से 31 मई 2015 तक कुल 26 करोड़ 65 लाख रुपए की वसूली हुई थी वहीं इस वर्ष 35 करोड़ 45 लाख रुपए की वसूली हुई है. इस प्रकार इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में 8 करोड़ 79 लाख की अधिक वसूली हुई है. 
बैठक में अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि वे वसूली के आंकडों को बढ़ाने वाले राजस्व कर्मचारियों को 15 अगस्त को उनके कार्य के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा. प्राधिकरण व्दारा की जा रही वसूली के संबंध में बैठक में यह भी तय किया गया कि पुराने बकायादारों की भी सूची बनाई जाए तथा राजस्व कर्मियों के साथ सहयोग के लिए तकनीकी कर्मचारियों को भी लगाया जाएगा ताकि वसूली बेहतर तरीके से हो सके. समीक्षा बैठक में अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर. दीवान, सहायक राजस्व अधिकारी श्री आर.एस.दीक्षित तथा समस्त राजस्व लिपिक उपस्थित थे. 

- श्री के.पी. देवांगन आरडीए के भवन निर्माण अधिकारी नियुक्त -

[ आरडीए की योजनाओं में भवन निर्माण की अनुमति अब सीधे प्राधिकरण कार्यालय से मिलेगी ]

रायपुर, 01 अगस्त 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे व्दारा प्राधिकरण में भवन निर्माण अधिकारी की नियुक्ति के संबंध आयुक्त सह संचालक नगर तथा ग्राम निवेश को लिखे गए पत्र के परिपेक्ष्य में प्राधिकरण के सहायक अभियंता श्री के.पी. देवांगन को भवन निर्माण अधिकारी नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति आगामी आदेश पर्यन्त तक रहेगी.
रायपुर निवेश क्षेत्र के अंतर्गत प्राधिकरण की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्राधिकरण की योजनाओं में भवन निर्माण अधिकारी नहीं होने के कारण भवन अनुज्ञा के प्रकरणों की स्वीकृति नगर पालिक निगम रायपुर व्दारा दी जाती रही. छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम 1964 के अंतर्गत प्राधिकरण ने भवन निर्माण अनुज्ञा के अधिकार के प्रावधान होने के कारण संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश ने प्राधिकरण ने भवन निर्माण अधिकारी की नियुक्त की है.
प्राधिकरण में भवन निर्माण अधिकारी की नियुक्ति से अब रायपुर निवेश के क्षेत्र के अंतर्गत प्राधिकरण की योजनाओं में भवन निर्माण अनुज्ञा के मानचित्रों को अब रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय से ही अनुमति दी जा सकेगी. श्री कावरे के अनुसार प्राधिकरण में भवन अधिकारी की नियुक्ति से कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ योजना में भवन निर्माण कार्यों में काफी तेजी आएगी तथा यहां विकास की गति बढ़ेगी.

Jul 29, 2016

प्रधानमंत्री आवास योजना में ईडब्लूएस

ईडब्लूएस फ्लैट्स आवेदन की अंतिम तिथि एक माह आगे बढ़ी
29 अगस्त तक बुक करा सकेंगे 1 बीएचके फ्लैट्स

रायपुर 29 जुलाई 2016, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में प्रस्तावित ईडब्लूएस फ्लैट्स की पंजीयन (बुकिंग) की तारीख एक माह के लिए आगे बढ़ा दी गई है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर इसकी अंतिम तिथि 29 जुलाई को बढ़ा कर 29 अगस्त 2016 कर दिया गया है.


प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में 1472 ईडब्लूएस फ्लैट्स की अनुमानित मूल्य 4.79 लाख रुपए है जिसमें एक मुश्त बाह्य रखरखाव शुल्क हेतु 36 हजार अलग से देय होगा किन्तु प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत केन्द्रीय अनुदान की राशि 1.50 लाख रुपए की छूट मिलने से इसका अनुमानित मूल्य 3.65 लाख रुपए हो जाएगा. ईडब्लूएस फ्लैट्स में एक ड्रॉईंग रुम, एक बेड रुम, रसोई, बॉलकनी, बॉथरुम, लैट्रिन व यूटिलिटी एरिया की सुविधा है. इसके साथ ही योजना में 24x7 पानी, सार्वजनिक लिफ्ट, भूतल पर पार्किंग व सीवरेज नेटवर्क की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी. 

Jul 27, 2016

बोरियाखुर्द में भी बनेंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के एलआईजी फ्लैट्स

रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में निर्णय
आरडीए बनाएगा 1984 एलआईजी फ्लैट्स

रायपुर 27 जुलाई 2016, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एलआईजी फ्लैट्स बुकिंग की सफलता को देखते हुए रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल ने आज अपनी बैठक में बोरियाखुर्द में भी 1984 फ्लैट्स बनाने की स्वीकृति प्रदान की. कमल विहार योजना स्थल कार्यालय में आज हुई संचालक मंडल बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने की तथा प्रस्ताव सदस्य सचिव व मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने प्रस्तुत किया.वर्तमान में प्राधिकरण व्दारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इन्द्रप्रस्थ नगर विकास योजना रायपुरा में 1472 ईडब्लूएस फ्लैट्स तथा 944 एलआईजी फ्लैट्स का पंजीयन (बुकिंग) कर रहा है. इसमें जनता का रुझान एलआईजी फ्लैट्स के प्रति काफी ज्यादा रहा है. प्राधिकरण कार्यालय में ईडब्लूएस तथा एलआईजी फ्लैट्स के कुल 2416 फ्लैट्स के लिए आज तक ढ़ाई हजार से ज्यादा आवेदन पत्र लोगों ने खरीदे हैं. इसमें ज्यादातर लोगों ने एलआईजी फ्लैट्स के प्रति रुचि दिखाई है. इसकी अनुमानित कीमत रुपए बाह्य रखरखाव शुल्क के साथ 7.26 लाख है तथा इसमें एक ड्रॉईंग रुम, दो बेड रुम, रसोई,बॉलकनी, बॉथरुम, लैट्रिन व यूटिलिटी एरिया की सुविधा है. इसके साथ ही योजना में 24x7 पानी, सार्वजनिक लिफ्ट, भूतल पर पार्किंग व सीवरेज नेटवर्क की सुविधाएं भी दी जाएंगी. चूंकि एलआईजी फ्लैट्स में आवास ऋण के देय ब्याज में साढ़े 6 प्रतिशत का अनुदान मिल रहा है इसके कारण भी लोगों नें एलआईजी फ्लैट्स लेने में रुचि दिखाई है.

संचालक मंडल की आज की बैठक में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व्दय श्री गोर्वधन दास खण्डेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, आवास एवं पर्यावरण विभाग के अवर सचिव श्री जी एल सांकला, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता श्री आर.ए.पाठक, उप वन संरक्षक श्री विनोद मिश्रा, नगर पालिक निगम रायपुर के नगर निवेशक श्री एम.एन. ठाकुर, प्राधिकरण के अशासकीय सदस्य श्री गोपी साहू, श्री रविन्द्र बंजारे, श्री नारद कौशल, श्रीमती सुनयना शुक्ला, श्रीमती एम. लक्ष्मी प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ एस. आर. दीवान उपस्थित थे.

Jul 23, 2016

हरियर रायपुर – हरियर छत्तीसढ़ का आरडीए का पांचवा वृक्षारोपण कार्यक्रम

हीरापुर में आरडीए अध्यक्ष ने लगाए पौधे, सुनी जनता की समस्याएं

रायपुर, 23 जुलाई 2016, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना हीरापुर में आज रायपुर विकास प्राधिकरण के पांचवे वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग 80 पौधों का रोपण हुआ. इसके बाद रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने योजना के निवासियों की समस्याएं सुनी और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया.
निवासियों ने ऊपर के फ्लैट्स में पानी की कम सप्लाई तथा साफ सफाई न होने की लिखित शिकायत की. इस पर श्री श्रीवास्तव ने अधिकारियों को पानी की सप्लाई व्यवस्था की पुनः समीक्षा कर नई व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया. साफ – सफाई के संबंध में उन्होंने सफाई ठेकेदार को नोटिस देने तथा 15 दिनों में कार्य ठीक नहीं होने पर उसका अनुबंध निरस्त करने का आदेश दिया. हीरापुर के निवासियों ने खेल मैदान व स्कूल के लिए भूमि उपलब्ध कराने तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था का भी अनुरोध किया. इस पर आरडीए अध्यक्ष ने वहीं से संबंधित थाना प्रभारी को फोन पर चर्चा कर निवासियों की परेशानियों से अवगत कराया और पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए कहा. 

आरडीए अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने आज हीरापुर में प्राधिकरण संचालक मंडल के सदस्य श्री गोपी साहू, श्री नारद कौशल, मुख्य अभियंता श्री जे.एस.भाटिया तथा स्थानीय नागरिकों व उनकी समिति के पदाधिकारियों के साध पौधरोपण किया. इसके बाद उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जागरुक हो तथा पौधरोपण के बाद उसकी सुरक्षा उसका विकास तथा योजना में साफ – सफाई के लिए उन्हें सचेत रहना चाहिए.


Jul 22, 2016

रायपुर को हरियर बनाने आरडीए का अभियान जारी

कल हीरापुर में और रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर में पौधरोपण

रायपुर, 22 जुलाई 2016, लगातार पौधरोपण कर शहर को हरियर बनाने की कोशिश में आज रायपुर विकास प्राधिकरण ने इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में 235 पौधे रोपे. विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से आज तक राजेन्द्रनगर, देवेन्द्रनगर की दो नागरिक समितियों के साथ ही प्राधिकरण लगभग 17 सौ पौधे लगा चुका है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव स्वयं अपने उपाध्यक्षों व संचालक मंडल के सदस्यों, प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा स्थानीय निवासियों को शामिल कर पौधों का रोपण कर रहे हैं. कल डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना हीरापुर और परसों डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा में पौधरोपण होगा.
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में आज हुए पौधरोपण में 5 से 6 फुट ऊंचाई के बड़े पौधे लगाए गए ताकि वे जल्दी से बढ़ सकें. आज 972 फ्लैट्स के उद्यान, दुकानों के पास सुरक्षित स्थान, इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट परिसर तथा वंडरलैंड रिक्रिएशन पार्क में पौधे लगाए गए. आरडीए के अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने पौधरोपण के बाद नागरिकों से अपील की कि नागरिक पौधरोपण में प्राधिकरण के साथ अपनी सहभागिता भी निभाएं. आज के कार्यक्रम में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन खंडेलवाल, संचालक मंडल के सदस्य श्री गोपी साहू. श्री रविन्द्र बंजारे, श्रीमती एम. लक्ष्मी, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.ड़ी. कावरे, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया के साथ इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के कई नागरिक उपस्थित थे. 
 

Jul 21, 2016

मुख्यमंत्री के हरिहर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ा रहा है आरडीए

12 हजार से अधिक पौधे लगा कर शहर को
हरियर करने आरडीए की कोशिशें लगातार जारी
रायपुरा में शुक्रवार, हीरापुर में शनिवार और ट्रांसपोर्ट नगर में रविवार को होगा पौधरोपण
 
रायपुर, 21 जुलाई 2016, बरसात के इस मौसम में रायपुर विकास प्राधिकरण की योजनाओं में 12 हजार से ज्यादा पौधे लगाने की घोषणा पर लगातार पौधरोपण किया जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के हरिहर छत्तीसगढ़ को साकार करने के उद्देश्य से प्राधिकरण ने गत सप्ताह कमल विहार योजना में दो दिन पौधरोपण के बाद आज बोरियाखुर्द में अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव पौधे लगाए. इस मौके पर उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के सदस्य श्री गोपी साहू, श्री रविन्द्र बंजारे व श्रीमती एम. लक्ष्मी, स्थानीय निवासियों, स्कूली बच्चों तथा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया के साथ पौधे लगाए.
आज डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना बोरियाखुर्द में प्रायमरी स्कूल के बच्चों ने भी आरडीए अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ पौधरोपण किया. उद्यान के स्थान पर लगाए गए पौधों के बारे में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कावरे ने बताया कि यहां छायादार, औषधीय, रंगीन फूल वाले पौधों के साथ ऑरनामेंटल प्रकृति के बड़े आकार के पौधे लगाए गए हैं. इनमें मौलश्री, आकाश नीम, कचनार, नीम, स्पैथोडिया,बॉटर पॉम तथा टबीबुआ नाम के पौधे लगाए गए. श्री कावरे ने बताया कि अध्यक्ष महोदय के निर्देश प्राधिकरण व्दारा अपनी सभी योजनाओं के उपयुक्त स्थान पर पौधे लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को इन्द्रप्रस्थ – रायपुरा, शनिवार  को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना हीरापुर और रविवार को डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा में स्थानीय निवासियों के साथ पौधरोपण किया जाएगा.  

Jul 17, 2016

आरडीए योजनाओं में लगाएंगे 12 हजार पौधे – श्री संजय श्रीवास्तव

रायपुर की हरियाली को बढ़ाने इस वर्ष भी आरडीए ने शुरु किया पौधरोपण अभियान
पेड लगाओ,देश बचाओ,दुनिया बचाओ" के नारे के साथ लगाए 700 नीम,करंज व मौलश्री के पौधे

रायपुर,17 जुलाई 2016 शहर में हरियाली लाने रायपुर विकास प्राधिकरण ने आज से अपनी योजनाओं में पौधरोपण की शुरुआत की. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने लगभग 12 हजार पौधे लगाने के उद्देश्य से आज कमल विहार में 700 पौधे लगाए गए. आरडीए अध्यक्ष ने आज केपीएस स्कूल के सामने रिंग रोड के किनारे निर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रो के सहयोग से नीम, करंज और मौलश्री के पौधे लगाए. इसके बाद प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर ने भी स्कूल व कालेज के छात्र - छात्राओं व स्थानीय नागरिकों के साथ सैकड़ों की संख्या में पौधे लगाए. इस दौरान श्री श्रीवास्तव ने उपस्थित जनों के साथ  " पेड लगाओ, देश बचाओ, दुनिया बचाओ " के नारे लगाए.
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के संकल्प के अनुसार रायपुर विकास प्राधिकरण रायपुर को हरिहर बनाने की दिशा में अग्रसर है. उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि हमारा राज्य 44 प्रतिशत वनों से आच्छादित है. हमें शहरी विकास के साथ पर्यावरण के विकास की दिशा में ध्यान देना है. हमें इस मानव जीवन में अपने कार्यों के साथ सामाजिक कार्य भी करना है. उन्होंने कहा कि आज जो लोग यहां पौधे लगा रहे हैं वे जब भी यहां से गुजरेगे तो उन्हें याद आएगा कि उन्होंने भी यहां एक पौधा रोपा था. प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर ने प्राधिकरण का यह अभियान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के हरिहर छत्तीसगढ़ को सार्थक करने में सहायक होगा. कार्यक्रम के अंत में संचालक मंडल के सदस्य श्री गोपी साहू ने आभार व्यक्त किया.

उल्लेखनीय है कि कमल विहार में खुले क्षेत्र और उद्यान के लिए आरक्षित 155 स्थानों पर भी प्राधिकरण वृहद स्तर पर पौधरोपण कर रहा है. निर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. कमल विहार की योजना में लगभग 28 प्रतिशत क्षेत्र में हरियाली का प्रावधान रखा गया है. पिछले वर्ष भी कमल विहार में डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के नाम पर पर स्थापित ऑक्सीजोन में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ काफी संख्या में नागरिकों ने अपने नाम के पौधे लगाए थे जो नियमित रुप से देखरेख के कारण अब बड़े होने लगे है. 
कमल विहार में पौधरोपण के अवसर पर पार्षद यशोदा कमल साहू, प्राधिकरण संचालक मंडल के सदस्य श्री गोपी साहू, श्री रविन्द्र बंजारे, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी हर्षा साहू, जीतेन्द्र धुरन्धर, डॉ नरेन्द्र साहू, महेश शर्मा, रुगंटा इंजीनियरिंग कालेज, शंकराचार्य इंजीनियरिंग कालेज, कोलंबिया इंजीनियरिंग कालेज, बीआईटी कालेज, आरआईटी कालेज, मैट्स कालेज तथा शासकीय इंजीनियरिंग कालेज के छात्र – छात्राएं भी उपस्थित थे.








Jul 15, 2016

कम कीमत और आसान पहुंच के कारण लोगों को आकर्षित कर रही इन्द्रप्रस्थ – रायपुरा की प्रधानमंत्री आवास योजना

रायपुर, 15 जुलाई 2016, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा प्रस्तावित प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट्स कम कीमत और आसान पहुंच होने के कारण लोगों को काफी आकर्षित कर रही है. ईड्ब्लूएस फ्लैट् की अनुमानित कीमत 4.79 लाख है जिसमें बाह्य रखरखाव के लिए एक मुश्त 36 हजार रुपए अलग से देय होगा. इसी प्रकार एलआईजी फ्लैट्स की अनुमानित कीमत 6.75 लाख रुपए है जिसमें बाह्य रखरखाव के लिए एक मुश्त 51 हजार रुपए की राशि देय होगी. केन्द्र सरकार के अनुदान के रुप में ईड्ब्लूएस फ्लैट्स में 1.50 लाख रुपए तथा एलआईजी फ्लैट्स में 6 लाख रुपए के आवास ऋण में 6.5 प्रतिशत का ब्याज अनुदान दिया जाएगा जो लगभग 2 लाख रुपए तक होगा. पंजीयन राशि क्रमशः 5 व 10 हजार रुपए है.
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकांश लोग बैंक ऋण के माध्यम से मिलने वाले अनुदान और आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा को लेकर काफी उत्साहित हैं. आठ मंजिलें फ्लैट्स के लिए सार्वजनिक लिफ्ट व पार्किंग की सुविधा को भी लोगों ने पसंद किया है. प्राधिकरण कार्यालय में कुल 15 दिनों में 1664 आवेदन पत्र लोगों ने खरीदे हैं जबकि अभी आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है.
आरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार वर्ष 2022 तक सबको आवास देने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आवास योजना में केन्द्र सरकार व्दारा अनुदान भी दिया जा रहा है. प्राधिकरण व्दारा प्रधानमंत्री आवास योजना में बनने वाले फ्लैट्स में 1472 ईड्ब्लूएस और 944 एलआईजी फ्लैट्स लेने की पात्रता उन्हीं को है जो नगर पालिक निगम रायपुर के निवासी हो. फ्लैट्स का आवंटन महिला मुखिया या परिवार के पुरुष मुखिया और उसकी पत्नी के संयुक्त नाम में होगा और उन मामलों में जब परिवार में कोई वयस्क महिला सदस्य नहीं हो परिवार के पुरुष सदस्य के नाम पर किया जाएगा.
ईडब्लूएस फ्लैट्स लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए तक तथा एलआईजी फ्लैट्स के लिए 3 लाख एक रुपए से 6 लाख रुपए तक होना चाहिए. परिवार की आय सीमा के प्रमाण के रुप में सक्षम प्राधिकारी व्दारा जारी प्रमाण पत्र अथवा स्व-प्रमाणन अथवा हलफनामा दिया जा सकेगा. ईडब्लूएस फ्लैट्स का कारपेट एरिया 304 वर्गफुट (सुपर बिल्टअप एरिया 530.15 वर्गफुट) तथा एलआईजी फ्लैट्स का कारपेट एरिया 513.79 वर्गफुट (सुपर बिल्ट अप एरिया 811.84 वर्गफुट) है.

Jul 13, 2016

उद्यान विकसित करने आगे आ रही कई नागरिक समितियां

न्यू राजेन्द्रनगर की समिति आशियाना के बाद देवेन्द्रनगर की त्रिशरण विकास समिति की पहल
समाज को प्रेरणा देते हैं ऐसे कार्य -  श्री संजय श्रीवास्तव
रायपुर, 13 जुलाई 2016, आम लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ने के कारण अब लोग स्वयं पहल कर न सिर्फ पौधें लगा रहें हैं वरन वे पर्यावरण की रक्षा के लिए सामूहिक रुप से उद्यान या परिसर को हराभरा बनाने के लिए की पहल कर रहे हैं. ऐसी ही एक पहल त्रिशरण बुध्द विहार, सेक्टर -1, देवेन्दनगर में हुई. कल बौध्द समाज की त्रिशरण विकास समिति के सदस्यों ने रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के हाथों पौधरोपण कर कार्य की शुरुआत की.

डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री एल. इंगले ने आग्रह किया कि समिति इस पूरे परिसर को उद्यान के रुप में विकसित और संरक्षित करना चाहती हें. इसीलिए उन्हें उद्यान लगाने की औपचारिक अनुमति दी जाए. आरडीए अध्यक्ष ने समिति के अध्यक्ष श्री एल.इंगले की इस पहल का स्वागत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस सकारात्मक पहल में उनके साथ हैं. उन्होंने कहा कि इससे पहले न्यू राजेन्द्रनगर में भी युवाओं की एक समिति ने उद्यान को बेहतर रुप से विकसित किया है. संगठनों के ऐसे सेवाभावी कार्यों से समाज को प्रेरणा मिलती है.
उल्लेखनीय है कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यू राजेन्द्रनगर के नागरिकों की समिति आशियाना के प्रमुख श्री मनोज बुधवानी और उनके कई साथियों अपने घर के पास एक उद्यान को स्वयं पहल कर विकसित करने के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण प्रशासन से अनुमति ली और उसे विकसित किया. जिस पर उनके व्दारा लगभग 6 लाख रुपए का व्यय किया गया. आशियाना समिति ने उद्यान में पॉथवे तथा बैठने के लिए कुर्सियां एवं सोफे भी लगाए तथा वहां हरी घास लगाई.
वृक्षारोपण के इस मौके पर बौध्द समाज के पदाधिकारी श्री हरीश रामटेके, श्री राजेश रामटेके,पार्षद श्री दिलीप सारथी, श्री विट्टलभाई पटेल, श्री कमलेश शर्मा, श्री नरेश भवरगढ़ें, टी.टी.बेहरा भी उपस्थित थे.

कमल विहार में मौलश्री के बड़े पौधे लगाए गए
पौधरोपण के इस मौसम में कल शाम को कमल विहार में रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने निर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रों के सहयोग से कमल विहार के सेक्टर 6 में मौलश्री के बड़े पौधों का रोपण किया. इन पौधों की ऊंचाई 5 से 7 फुट की थी. श्री श्रीवास्तव ने कमल विहार में बड़ी संख्या में पौधों का रोपण का निर्देश देते हुए कहा कि यहां विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर कमल विहार की अवधारणा के अनुरुप इसे हरा भरा बनाया जाए. इस अवसर पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, अतिरिक्त सीईओ श्री एस. आर. दीवान, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया ने मौलश्री पौधों का रोपण किया. 

Jul 12, 2016

आरडीए की योजनाओं में व्यवसाय के प्रस्ताव को शहर के व्यापारियों ने लिया हाथों हाथ

कमल विहार में बिजनेस प्लॉट लेने में कई व्यवसायिक संघ राजी
500 से 3000 वर्गफुट और डेढ़ एकड़ तक के बड़े भूखंडों की मांग
रायपुर, 12 जुलाई 2016, रायपुर शहर में अपने नए बिजनेस के लिए व्यवसायियों ने कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा की योजना में प्लॉट लेने के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के प्रस्ताव को हाथों हाथ लिया है. विभिन्न व्यवसायिक संगठनों ने जिनके थोक व्यवसाय शहर में अलग अलग स्थानों पर फैले है वे भी अब एक स्थान पर आकर व्यवसाय करना चाहते हैं.

आरडीए अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के आमंत्रण पर लगभग 25 संगठनों के पदाधिकारियों ने कल और आज उनसे मुलाकात की, योजना की जानकारी ली और योजना स्थल जा कर प्लॉट्स भी देखे. इस अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने उन्हें विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध व्यावसायिक संपत्तियों की जानकारी दी. कई व्यवसायियों ने कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ योजना और उसके तकनीकी विषय पर कई सवाल भी पूछे. व्यवसायियों ने 500,1200,1600, 3000 वर्गफुट तथा कई संगठनों ने एक से डेढ़ लाख वर्गफुट के भूखंड की मांग रखी. इस पर श्री संजय श्रीवास्तव ने सभी व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि वे उनके व्दारा दिए सुझावों व मांग पर विचार करेंगे तथा तकनीकी रुप से योजना की प्लॉनिंग के आधार पर परीक्षण कर प्रस्ताव तैयार कराएंगे.

प्राधिकरण कार्यालय में आज रायपुर थोक स्टेशनरी विक्रेता संघ के श्री लक्षमणदास नचरानी, रायपुर प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसियेशन के श्री विजय पटेल, शारदा चौक गुरुनानक मार्केट व्यापारी संघ के श्री अशोक कुमार, बाम्बे मार्केट व्यापारी संघ के श्री प्रदीप गुप्ता, व्यापारी संघ बिरगांव के श्री पुरुषोतम देवांगन, शंकरनगर थोक एवं फुटकर व्यापारी संघ के श्री आनंद गायधने, रायपुर आटोमोबाईल डीलर्स एसोसियेशन के श्री शरद अग्रवाल व श्री सोनू धुप्पड़, कम्प्यूटर टेड्रर्स व हार्डवेयर संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित थे. 


Jul 11, 2016

विकसित भूखंड देने भूस्वामियों के लिए पंजीयक कार्यालय में दो दिवसीय विशेष शिविर

कमल विहार – इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के भूस्वामियों को विकसित भूखंड
देने 13 – 14 जुलाई को जिला पंजीयक कार्यालय में होगा अनुबंध
आरडीए की राजस्व टीम अनुबंध के लिए तैयार करेगी दस्तावेज
रायपुर, 11 जुलाई 2016, नगर विकास योजना कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के विकास में भागीदार भूस्वामियों को अब उनकी भूमि के बदले विकसित भूखंड देने के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा जिला पंजीयक कार्यालय में 13 व 14 जुलाई 2016 को पुनः विशेष शिविर का आयोजन कर रहा है.
ऐसे भूमि स्वामी जो कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा की नगर विकास योजना में रायपुर विकास प्राधिकरण के भागीदार बने है उनसे प्रथम अनुबंध तथा  विकसित भूखंड देने के लिए निश्चयात्मक अनुबंध कराए जाने हेतु रायपुर विकास प्राधिकरण के राजस्व शाखा की टीम कार्यालयीन समय में पंजीयक कार्यालय में सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेगी.

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. डी. कावरे न् बताया कि भूस्वामियों को अनुबंध के लिए एक सौ रुपए का स्टॉम्प पेपर, 4 पासपोर्ट आकार की फोटो, अद्यतन बी – 1 की फोटोकापी, पहचान पत्र की फोटोकापी तथा मूल बैनामा अथवा ऋण पुस्तिका अपने साथ लाना होगा. उसके बाद प्राधिकरण के राजस्व शाखा के अधिकारी और कर्मचारी भूस्वामियों को अनुबंध के दस्तावेज तैयार कर देगी. जिसे जिला पंजीयक कार्यालय में निष्पादित करना होगा. श्री कावरे के अनुसार जिन भूमि स्वामियों को विकसित भूखंड दिए गए है वे स्थल पर जा कर अपना भूखंड योजना के इंजीनियर्स की मदद से देख सकते हैं तथा नगर पालिक निगम रायपुर से उसका मानचित्र स्वीकृत करवा कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर सकते हैं.