Search This Blog

Apr 3, 2013


रायपुर विकास प्राधिकरण का बजट 2013 - 14

श्री सुनील कुमार सोनी, अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण का बजट उद्बोधन
रायपुर, 2 अप्रैल 2013
शहरवासियों के लिए यह खुशी की बात है कि रायपुर विकास प्राधिकरण ने इस वर्ष अपनी विकास यात्रा के 50 साल पूरे कर लिए है. फरवरी 1963 में मध्यप्रदेश शासन ने रायपुर नगर के विकास के लिए नगर सुधार न्यास का गठन किया था, फिर 1977 में राज्य शासन ने इसका दर्जा बढ़ा कर इसे रायपुर विकास प्राधिकरण का नाम दिया.
आरडीए की आज तक की सबसे बड़ी योजना
§               फरवरी 1963में गठित संस्था रायपुर विकास प्राधिकरण ने पिछले पचास सालों में जितना भी काम किया उससे भी कही ज्यादा काम हम इन तीन सालों में कर रहें. और इस योजना का नाम है कमल विहार,,,
आरडीए ने 50 सालों में जितने भी काम किए हैं उनमें सबसे बड़ा है कमल विहार
§               आप कह सकते हैं कि 50 सालों की रायपुर विकास प्राधिकरण की सारी योजना एक तरफ और तीन सालों में बन तैयार होने वाला कमल विहार एक तरफ.

देवेन्द्रनगर से सवा 7 गुना, शैलेन्द्रनगर से 25 गुना बड़ा है कमल विहार
§               कमल विहार एक इतनी बड़ी योजना है जो अकेले देवेन्द्रनगर से सवा 7 गुना, शैलेन्द्रनगर से 25 गुना और कटोरातालाब शैलेन्द्रनगर और राजेन्द्रनगर से 5 गुना बड़ी योजना है. 1963 से आज तक रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा क्रियान्वित की गई सभी योजनाओं का क्षेत्रफल लगभग 11 सौ एकड़ है किन्तु पूरे प्रदेश में कमल विहार एक अकेली ऐसी योजना है जो 1600 एकड़ में विकसित की जा रही है.
कमल विहार की परिक्रमा 25 किलोमीटर
§               पूरा कमल विहार इतना विशाल है कि यदि पैदल ही इसके खसरे की सीमाओं की परिक्रमा करना पडें तो आपको 25 किलोमीटर चलना पड़ेगा.
योजना का काम शुरु होते ही हडको का राष्ट्रीय अवार्ड एक बड़ी उपलब्धि
§               कमल विहार देश की सबसे बड़ी जनभागीदारी नगर विकास योजनाओं में से एक है.
कमल विहार योजना की अवधारणा की डिजाईन को गत 22 फरवरी 2013 को नई दिल्ली में हॉऊसिंग एंड अर्बन डेव्हलेपमेंट कार्पोरेशन (हडको) व्दारा राष्ट्रीय स्तर पर व्दितीय अवार्ड देकर सम्मानित किया गया जो इसकी श्रेष्ठता को प्रदर्शित करता है.
केन्द्र सरकार ने कहा कमल विहार पूरे देश के लिए मॉडल होगा
§               नई दिल्ली में डिजाईन का राष्ट्रीय अवार्ड देते समय भारत सरकार के सचिव श्री ए.के मिश्रा ने इस उल्लेखनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे इस योजना से काफी प्रभावित हैं. यह योजना पूरे देश के लिए एक मॉडल बनेगी. उन्होंने कहा था कि केन्द्रीय आवास मंत्रालय कमल विहार की विशेषताओं के बारे में देश भर की राज्य सरकारों को जानकारी देगा तथा इसे अपनाने वाले राज्यों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान करेगा. यह रायपुर विकास प्राधिकरण के लिए ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव और प्रशंसा की बात है.

आरडीए अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी  का तीसरा बजट साथ में 
उपाध्यक्ष श्री रतन लाल डागा व श्री  प्रफुल्ल कुमार विश्वकर्मा 
// रायपुर विकास प्राधिकरण - बजट  //

- आरडीए का बजट 6 अरब 10 करोड़ 53 लाख 63 हजार रुपए -

रायपुर, 2 अप्रैल 2013, रायपुर विकास प्राधिकरण के इस वर्ष के वार्षिक बजट में देश की सबसे बड़ी योजना कमल विहार के साथ, ईएसी कालोनी, इन्द्रप्रस्थ में 120 फ्लैट्स तथा भूखंडों का विकास, विशेषीकृत व्यावसायिक क्षेत्र रायपुरा को मुख्य रुप से शामिल किया गया है. प्रदेश के सबसे बड़े रिक्रिएशन पार्क एवं अंतर्राष्ट्रीय स्वीमिंग पूल की भेंट हम इसी महीने राजधानीवासियों को देने जा रहे हैं. 

कमल विहार
1600 एकड़ की इस योजना में 451.16 करोड़ रुपए की लागत अधोसंरचना का विकास और निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. इस योजना में भूमि पूजन तथा भूस्वामियों की समस्याओं का निराकरण हमारी परिषद ने किया है. कमल विहार योजना में अब तक लगभग 35 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है. पूरी योजना में निर्माण एजेंसी के इंजीनियर्स के अलावा कार्य की गुणवत्ता के परीक्षण के लिए प्रोजेक्ट मैनेंजमेंट सलाहकार और रायपुर विकास प्राधिकरण के लगभग 65 इंजीनियर्स की टीम कार्य कर रही है. 15 सेक्टर में विभाजित इस योजना में देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित निर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रो अधोसंरचना का कार्य कर रही है. अधोसंरचना कार्य के अन्तर्गत योजना में डामरीकृत सड़क, भूमिगत नालियां, पुलिया, भूमिगत सीवर लाईन, भूमिगत जलप्रदाय, भूमिगत विद्युतीकरण एवं उद्यानों की बाऊण्ड्रीवाल निर्माण कार्य किया जा रहा. इन सभी कार्यों का समन्वय, कार्य की सुविधा और स्थल की उपलब्धता के साथ विकास और निर्माण किया जा रहा है. कार्य बेहतर गुणवत्ता का हो इस हेतु विशेष रुप से क्वालिटी कंट्रोल करने वाले इंजीनियर्स भी कार्य कर रहे हैं. योजना को नए और पुराने धमतरी रोड़ को जोड़ने वाली रिंग रोड का निर्माण कार्य एक अन्य निर्माण एजेंसी बरबरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड व्दारा 26.64 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है.
     योजना क्षेत्र में संचालित हो रही एक शासकीय माध्यमिक शाला - बोरियाखुर्द और पानी की टंकी को पास के ही उपयुक्त स्थल पर स्थानांतरित किया जाएगा. इसके लिए प्राधिकरण व्दारा 1.86 करोड़ रुपए की लागत से शाला भवन और पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है. निर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रो अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (कारपोरेट सोशल रिसपांसिबिलटी) के तहत इस शाला को अपनी ओर से निःशुल्क फर्नीचर उपलब्ध कराएगी. माध्यमिक शाला भवन तथा एक लाख 30 हजार लीटर क्षमता वाली पानी टंकी का निर्माण जून 2013 में पूरा करने का लक्ष्य है.
कमल विहार में बन रही 45, 30 व 24 मीटर की मुख्य सड़कों के निर्माण कार्य के लिए पूर्व में निर्मित प्रायः सभी संरचनाओं व बाधाओं को दूर कर लिया गया है. इन संरचनाओं के मुआवजे के रुप में भूस्वामियों को लगभग 11 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं. जबकि योजना में भूअर्जन के लिए लगभग 53 करोड रुपए का मुआवजा दिया जा चुका है. 
   
ईएसी कॉलोनी में छत्तीसगढ़ स्वाभिमान प्लॉजा
अंग्रेजो के जमाने की 42.43 एकड़ वाली ईएसी कॉलोनी के लगभग साढ़े 18 एकड़ क्षेत्र में प्राधिकरण व्दारा छत्तीसगढ़ स्वाभिमान प्लॉजा के निर्माण का प्रस्ताव किया गया है. सियोल, दक्षिण कोरिया के ग्वांगवामन चौक की अवधारणा के आधार पर इसकी परिकल्पना की गई है. इसके बनने से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विश्व के बड़े शहरों के समान पब्लिक स्पेस अर्थात घूमने फिरने के लिए एक वृहद आकार का सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सकेगा. छत्तीसगढ़ स्वाभिमान प्लॉजा के अन्तर्गत लैंड स्केप प्लॉजा, कर्मशियल प्लॉजा, आवासीय फ्लैट्स, रिवालविंग रेस्टॉरेंट, प्रदर्शनी गैलरी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऑडिटोरियम व म्यूजियम तथा व्दिस्तरीय तलघर बनाया जाएगा जिसमें लगभग दो हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी. योजना के अन्तर्गत क्षेत्र के निवासियों, शासकीय आवासों व अन्या कार्यालयों का पुर्न व्यवस्थापन किया जाएगा. योजना की कुल लागत 480 करोड़ रुपए आंकी गई है. योजना से होने वाले लाभ से प्राधिकरण ने शहर के ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए टाटीबंध से तेलीबांधा तक और शास्त्री चौक से स्टेशन तक फ्लॉई ओव्हर बनाने का प्रावधान रखा है. यदि कोई अन्य संस्था फ्लाई ओव्हर बनाती है तो प्राप्त राशि को शहर विकास के मद में खर्च किया जाएगा.
 रिक्रिएशन पार्क एवं अंतर्राष्ट्रीय स्वीमिंग पूल, रायपुरा
40 करोड़ रुपए की लागत से रायपुरा के 18.77 एकड़ क्षेत्र में कोलकाता की डेव्हलपर्स कंपनी मेसर्स पंचामृत इंटरटेनमेंट प्रा. लि. व्दारा रिक्रिएशन पार्क व अर्न्तराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल का निर्माण किया जा रहा है. प्राधिकरण व्दारा इसी महीने स्वीमिंग पूल का लोकापर्ण किया जाएगा. मई में वॉटर वर्ल्ड / वॉटर किंग्डम और जून में रिक्रिएशन पार्क की शुरुआत की जाएगी. अगले वित्तीय वर्ष में क्लब हाऊस व हेल्थ क्लब भी शुरु हो जाएगा.
इन्द्रप्रस्थ फ्लैट्स, रायपुरा
रायपुरा के 1.90 एकड़ क्षेत्र में मध्यम आय वर्ग के लिए 120 फ्लैट्स का निर्माण कार्य प्रगति पर है. इसमें 2 बीएचके व 3 बीएचके के फ्लैट्स का निर्माण किया जा रहा है. योजना की लागत लगभग 23 करोड़ रुपए है. यह फ्लैट्स अगले वर्ष बन कर तैयार हो जाएगें.
बजट 2013 -14
रायपुर विकास प्राधिकरण का वर्ष 2013-14 का बजट 6 अरब 10 करोड़ 53 लाख 63 रुपए का है. जिसमें 5 अरब 88 करोड़ 56 लाख 22 हजार रुपए की आवक और 5 अरब 66 करोड़ 39 लाख 41 हजार रुपए की जावक का का अनुमान प्रस्तुत किया गया है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील सोनी की अध्यक्षता व उपाध्यक्ष व्दय श्री रतनलाल डागा और श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा की उपस्थिति में हुई संचालक मंडल की बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अलेक्स पॉल मेनन ने आज वर्ष 2013 14 का नगद पध्दति का बजट प्रस्तुत किया. 
आय व्यय का प्रतिशत
प्राधिकरण की योजनाओं में 60.14 प्रतिशत राशि विकास के लिए, कमल विहार योजना की ऋण अदायगी पर 25.48 प्रतिशत और ब्याज में 4.41 प्रतिशत की राशि व्यय की जाएगी. स्थापना व्यय में 20.3 प्रतिशत राशि रखी गई है. जबकि आवक के मद में भूखंडों व भवनों के विक्रय से 38.56 प्रतिशत, ऋण व ब्याज से 54.87 की राशि प्राप्त होगी.
आवक - जावक
बजट में आवक के मद में फ्रीहोल्ड से 3 करोड़ रुपए, ईएसी कॉलोनी में विकास कार्यों हेतु 5 करोड़ रुपए, कमल विहार में भूखंडों के विक्रय से 1अरब 57 करोड़, 10 लाख रुपए, देवेन्द्रनगर स्थित सिटी सेन्टर कम मल्टीप्लेक्स 47.07करोड रुपए, निर्माणाधीन इन्द्रप्रस्थ के 120 फ्लैट्स रायपुरा से 16.50 करोड़ रुपए व विकसित भूखंडों से 2.43 करोड रुपए, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल व रिक्रिएशन पार्क रायपुरा से 75 लाख रुपए, डॉ. खूबचंद बघेल ट्रॉंसपोर्टनगर रावांभाठा से 5.75 करोड़ रुपए की प्राप्ति का अनुमान किया गया है.
जबकि जावक के मद में कमल विहार योजना में विकास और निर्माण कार्य में  3 अरब 2 करोड़ 71 लाख रुपए, कमल विहार योजना में स्कूल भवन निर्माण कार्य में 1.86 करोड़ रुपए, इन्द्रप्रस्थ फेज 2 रायपुरा में विकास कार्य के लिए 20 करोड़ रुपए, निर्माणाधीन इन्द्रप्रस्थ फ्लैट्स रायपुरा में 1.62 करोड़ रुपए, विशेषीकृत व्यावसायिक क्षेत्र रायपुरा में 10 करो़ड़ रुपए व्यय होने का अनुमान है.

रायपुर विकास प्राधिकरण के विकास और निर्माण कार्यों के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, माननीय सांसद श्री रमेश बैस, माननीय लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, माननीय आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत, माननीय खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं रायपुर के प्रभारी मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहिले, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आवास एवं पर्यावरण, राजस्व सचिव सहित सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व्दारा दिए गए मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए हम आभारी है.

   
बजट एक नजर में
रायपुर विकास प्राधिकरण, रायपुर (छत्तीसगढ़)
बजट - वित्त वर्ष : 2013 14
क्र.
आवक विवरण
राशि
क्र.
जावक विवरण
राशि
1
भूखण्‍डों/भवनों के विक्रय से प्रब्‍याजि
22700.50
1.
योजना व्‍यय
35397.80
2
भाड़ा क्रय-किश्‍त
893.56



3
किराया
455.58
2.
योजना- विद्युतीय संधारण-मरम्‍मत व्‍यय
24.00
4
भू-भाटक
1143.09

     - विविध संधारण व्‍यय
128.80
5
व्‍यवस्‍थापन शुल्‍क
6.16



6
जल आपूर्ति शुल्‍क
37.68
3.
जल आपूर्ति- परिचालन एवं संधारण व्‍यय
39.00
7
विनियोजनों पर ब्‍याज से आय
20.00



8
विविध आय एवं प्राप्तियां
799.40
4.
योजनान्‍तर्गत नजूल भूमि के लिए राज्‍य शासन को देय भू-भाटक
43.66
9
प्रस्‍तावित ऋण+ब्‍याज
32300.00



10
राज्‍य शासन एवं नगर पालिक निगम से वार्षिक अभिदाय
-
5.
ऋण अदायगी

11
भूखंडों के फ्रीहोल्‍ड करने से आवक
300.75

    हडको
    1. मूलधन

453.44




    2. ब्‍याज
392.86




    3. कमल विहार ऋण पर ब्‍याज
2600.00




    4. कमल विहार ऋण अदायगी
15000.00
12
डिपाजिट वर्क
14.50






6.
वाहन, यंत्र-उपकरण, फर्नीचर आदि का क्रय
25.00
13
समायोजन

7.
स्‍टाफ- वेतन, भत्ते आदि का भुगतान
1195.85

विविध समायोजन (पंजीयन शुल्‍क, ठेकेदार- धरोहर राशि, भविष्‍य निधि- अग्रिम, पार्ट-फायनल, फायनल समूह बीमा आदि)
185.00
8.
कार्यालयीन एवं प्रशासनिक व्‍यय
1269.00



9.
नगर पालिक निगम को योजनाओं का हस्‍तांतरण
-



10
डिपाजिट-वर्क
-

उप-योग-
58856.22
11
समायोजन


प्रारंभिक शेष-
2197.41

विविध समायोजन (पंजीयन शुल्‍क, ठेकेदार- धरोहर राशि, भविष्‍य निधि, अग्रिम, पार्ट-फायनल, फायनल, समूह बीमा आदि)
70.00

योग
61053.63

उप-योग
56639.41




अंतिम शेष
4414.22




 कुल योग
61053.63


Aug 27, 2011

ट्रांसपोर्टनगर को हरा भरा बनाने आरडीए ने शुरु किया पौधरोपण

डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्टनगर, रावांभांठा में वृक्षारोपण करते हुए श्री सुनील सोनी
रायपुर, 27 अगस्त 2011, छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े ट्रांसपोर्टनगर को हरा भरा बनाने के लिए आज रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील सोनी ने वृक्षारोपण की शुरुआत की. श्री सोनी ने डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्टनगर, रावांभाठा क्षेत्र में बने बस टर्मिनल के सामने लगभग 53 हजार वर्गफुट क्षेत्र में बेहड़ा प्रजाति का पहला पौधा लगाया. यहां करंज और आम के पौधे भी लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा ट्रांसपोर्टनगर के सड़कों के मध्य में में बने डिवाइडर में लगभग 12 सौ कनेर के पौधे लगाए जाएंगे.

Aug 26, 2011

कार्य योजना, नियमित संवाद और समय सीमा में कार्य करें – सुनील सोनी

आरडीए इंजीनियर्स के कार्यों की समीक्षा बैठक
जनता का काम निर्धारित समय सीमा मे होना सुनिश्चित करें
इंजीनियर्स के कार्यों की समीक्षा करते हुए अध्यक्ष श्री सुनील सोनी
रायपुर, 26 अगस्त 2011, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील सोनी ने प्राधिकरण के इंजीनियरों से कहा है कि वे विकास और निर्माण कार्यों हेतु नियमित रुप से कार्य योजना बना कर समन्वय के साथ काम करें तथा सभी से नियमित रुप संवाद बनाए रखें. उन्होंने प्राधिकरण की योजनाओं के संबंध समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि सभी इंजीनियरों को अनिवार्य रुप से समय सीमा का ध्यान रखना चाहिए. इंजीनियर्स जिस प्रकार शहर विकास के लिए बडी योजनाएं तैयार करते है वैसे ही वे कार्यालयीन तथा स्थल के दिन प्रतिदिन की कार्यो को भी योजनाबध्द ढ़ंग से करें.
श्री सोनी ने कहा कि राज्य शासन ने प्राधिकरण की कमल विहार योजना के अलावा शहर विकास की कई और नई योजनाओं को सैध्दांतिक सहमति दी है. ईएसी कॉलोनी, सिंचाई कॉलोनी व रावांभाठा में कमर्शियल जोन, इन्द्रप्रस्थ फेज 2, रायपुरा में 120 फ्लैट्स निर्माण, कोतवाली चौक पुर्नविकास, खनिकर्म एवं कोषालय का पुनर्विकास जैसी कई योजनाओं पर प्राधिकरण को कार्य करना है. इन सभी के लिए हमें शीघ्र ही अच्छी योजनाएं बनाना है.
श्री सोनी ने कहा कि प्राधिकरण कार्यालय में आने वाली जनता का काम निर्धारित समय सीमा मे हो यह सुनिश्चित किया जाए. यदि किसी के आवेदन के बाद दस्तावेजों या बकाया राशि  शेष हो तो आवेदक को पूरी जानकारी दे. कोशिश यह होनी जानी चाहिए कि किसी भी आवेदक को तीसरी बार प्राधिकरण आने की जरूरत ना पड़े.
प्राधिकरण के अध्यक्ष ने कहा कि निर्माण कार्यों में इंजीनियरों की भूमिका दिखाई पड़नी चाहिए. इंजीनियर्स को योजना बनाने से ले कर उसके पूरा होने तक और फिर योजनाएं जनता को सौंपने तक पूरे समन्वय के साथ काम करना चाहिए. इस दौरान उसका राजनैतिक, प्रशासनिक, आर्किटेक्टस, ठेकेदारों व आम जनता के साथ वास्ता पड़ता है इसीलिए इंजीनियरिंग ज्ञान के अलावा व्यवहारिक ज्ञान के साथ कार्य संस्कृति को भी बेहतर करने की आवश्यक्ता है. बैठक में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.के. अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.सी. साहू, अधीक्षण अभियंता श्री डी.एस. परोहा, कार्यपालन अभियंता श्री पी.आर.नारंग व श्री पी.एम. कोल्हे व सहायक अभियंता व उप अभियंता उपस्थित थे.

Aug 23, 2011

30 सितंबर तक निर्माण करें अन्यथा भूखंड वापस लेगा आरडीए


 व्यवसायियों ने ट्रांसपोर्टनगर में भूखंड तो ले लिया पर नहीं किया निर्माण
रायपुर, 23 अगस्त 2011, रायपुर विकास प्राधिकरण ने रावांभाठा ट्रांसपोर्ट नगर में 30 सितंबर तक भवन निर्माण शुरु नहीं करने वालें 340 भूखंड मालिकों का आवंटन निरस्त कर भूखंड पर पुनः प्रवेश की कार्रवाई करेगा. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.के. अग्रवाल के अनुसार डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्ट नगर योजना में सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है इसलिए व्यवसायियों को वहां जा कर अपना व्यवसाय करना चाहिए.
श्री अग्रवाल ने कहा कि प्राधिकरण प्रशासन व्दारा पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार जुलाई में आवंटितियों को लिखित सूचना दे दी गई है कि वे 30 सितंबर तक भूखंड पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दे अन्यथा उनको आवंटित भूखंड निरस्त कर भूखंड वापस ले लिया जाएगा. ऐसे आवंटिति जिन्हें जुलाई में लिखित सूचना दी गई है उसमें वे लोग शामिल है जिन्होंने अब तक पट्टे का निष्पादन नहीं किया है या जिन्होंने भवन निर्माण के लिए एनओसी नहीं ली है या एनओसी ले ली है. इन सभी को पुनः सूचना भेजी जा रही है. उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्ट व संबंधित व्यवसाय हेतु से लगभग 13 सौ भूखंड विकसित किए गए हैं जिनमें सड़क, नाली, बिजली व पानी की सुविधा के साथ ही ट्रकों को खड़े करने के लिए पर्याप्त स्थान का प्रावधान किया गया है. इसके अतिरिक्त योजना में ट्रक चालकों - परिचालकों के विश्राम के लिए 5 शेड का निर्माण तथा 4 सुलभ शौचालय भी बनाए गए हैं. शहर के सुविधाजनक यातायात हेतु ट्रांसपोर्ट नगर का विकास किया गया है इसलिए व्यवसायियों को इसका उपयोग करना चाहिए.

Aug 16, 2011

शहर विकास का संकल्प लेकर काम करें. – सुनील कुमार सोनी

आरडीए में फहराया तिरंगा
रायपुर,16 अगस्त 2011, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण परिसर में तिरंगा फहराते हुए हुए अध्यक्ष श्री सुनील सोनी ने कहा कि आज के दिन हमें संस्था के नाम के अनुसार शहर विकास का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि गत दिनों मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शहर विकास की कई नई योजनाओं को अपनी सहमति दे कर हमें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने कहा कि प्राधिकरण में उपभोक्ता नहीं जनता आती है इसलिए हमें उनके प्रति और सकारात्मक होने की आवश्यकता है. श्री सोनी ने आगे कहा कि रायपुर के राजधानी होने के कारण हमारी जिम्मेदारियां भी दोहरी हो गई है.   
झंडारोहण के इस अवसर पर उपाध्यक्षव्दय श्री रतन लाल डागा व श्री प्रफुल्ल कुमार विश्वकर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.के. अग्रवाल, संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री उमेश अग्रवाल, संयुक्त संचालक श्री जाहिद अली, प्राधिकरण के अधिकारी डी.एस.परोहा, पी.आर.नारंग, पी.एम. कोल्हे, प्राधिकरण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सेंगर सहित संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास,चिप्स तथा रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

Jul 30, 2011

आरडीए ने 121 फ्लैट्स सील कर डिफाल्टरों की सूची जारी की

हीरापुर,सरोना,रायपुरा और बोरियाखुर्द फ्लैट्स बकाया वसूली
फ्लैट्स आवंटन निरस्त कर हफ्ते भर बाद कब्जा वापस लेने की तैयारी
रायपुर, 30 जुलाई 2011, रायपुर विकास प्राधिकरण ने हीरापुर, सरोना, रायपुरा और बोरियाखुर्द के फ्लैट्स में तालाबंदी और कई बार सूचना देने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने वाले 121 आवंटितियों के फ्लैट्स निरस्त करने की कार्रवाई शुरु कर दी है. ऐसे आवंटितियों से लगभग 16 लाख रुपए लिया जाना है. प्राधिकरण ने आवंटितियों को स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से अंतिम रुप से सूचना दे कर बकाया राशि जमा करने को कहा है. राशि जमा नहीं करने पर फ्लैट्स का आवंटन रद्द कर उसका कब्जा वापस ले लिया जाएगा.
प्राधिकरण ने बकाया राशि नहीं जमा करने वाले आवंटितियों की सूची स्थानीय समाचार पत्रों में जारी की है. सूची में हीरापुर के 8, सरोना के 74 रायपुरा के 30 व बोरियाखुर्द 9 आवंटिति शामिल है. इन आवंटितियों ने काफी समय से मासिक किश्तों का भुगतान नहीं किया है. कई ऐसे है जिन्होंने फ्लैट आवंटन के बाद से कोई राशि जमा नहीं की है.  
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.के. अग्रवाल के अनुसार भाड़ाक्रय प्रणाली पर आबंटित फ्लैट्स के आंशिक व पूर्ण भुगतान की सुविधा उपलब्ध है. भुगतान के संबंध में कम्प्यूटरीकृत जानकारी कार्यालय से तुरंत प्राप्त की जा सकती है. आवंटिती समय पर राशि का भुगतान कर 15 प्रतिशत सरचार्ज राशि देने से बच सकता है और यह उसके हित में है.

Jul 6, 2011

आरडीए संचालक मंडल की बैठक में हुए कई निर्णय

प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक
संचालक मंडल की बैठक के बाद मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए अध्यक्ष
श्री सुनील कुमार सोनी, साथ में है उपाध्यक्षव्दय श्री रतनलाल डागा, श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा 

तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.के. अग्रवाल

·    शहर के यातायात को सुगम बनाने ईएसी कॉलोनी से बायपास मार्ग व क्षेत्र का पुर्नविकास करने कॉन्सेप्ट प्लॉन.
·         कालीबाड़ी क्षेत्र में नई योजना हेतु सर्वेक्षण.
·         देवेन्द्रनगर व्यावसायिक क्षेत्र में एफएआर 2.5 करने की सिफारिश.
·         विकास योजनाओं के लिए तकनीकी सलाहकार की नियुक्ति. 
रायपुर, 06 जुलाई 2011, रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल ने आज अपनी बैठक में शहर के यातायात को सुगम बनाने ईएसी कॉलोनी पंडरी से जी.ई. रोड  के लिए से बायपास मार्ग व क्षेत्र का पुर्नविकास करने कॉन्सेप्ट प्लॉन राज्य शासन को भेजने, कालीबाड़ी क्षेत्र में कार्यालय भवन हेतु सर्वेक्षण करने, देवेन्द्रनगर व्यावसायिक क्षेत्र में वर्तमान एफएआर 1.5 को बढ़ाकर 2.5 करने तथा विकास योजनाओं के लिए विभिन्न विभागों के सेवानिवृत तकनीकी सलाहकार की नियुक्ति हेतु अपनी सहमति प्रदान की. इस हेतु लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत मंडल तथा टॉऊन प्लॉनिंग के सेवानिवृत अधिकारियों को संविदा पर रखने के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया. 
संचालक मंडल बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी ने की. इस मौके पर प्राधिकरण के उपाध्यक्षव्दय श्री रतन लाल डागा, श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए. के. अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री रमेश शर्मा, संयुक्त संचालक के.पी.वाजपेयी व श्री जाहिद अली, नगर निगम के अपर आयुक्त श्री टी.पी. सिन्हा तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अधीक्षण अभियंता श्री एच. एस. धींगरा उपस्थित थे.

Jul 4, 2011

नई योजनाओं के साथ ही वित्तीय प्रबंधन भी करें – श्री सुनील कुमार सोनी

आरडीए अध्यक्ष की लगातार तीसरी समीक्षा बैठक
ईएसी कॉलोनी क्षेत्र का पुर्नविकास करने बनेगा कॉन्सेप्ट प्लॉन
योजना में अधोसंरचना का विकास बेहतर ढंग से करें
तीसरी बैठक - योजना व स्थापना शाखा की बैठक
रायपुर, 04 जुलाई 2011, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील सोनी ने कहा है कि शहर विकास की नई योजनाओं में इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि अधोसंरचना विकास बेहतर ढ़ंग से हो. योजना में सड़कों व नालियों की ढ़लान निर्धारित मापदंडों के अनुरुप हो ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो. श्री सोनी ने आज प्राधिकरण की योजना और स्थापना शाखा की समीक्षा बैठक के दौरान उक्त बातें कहीं. 
श्री सोनी ने कहा कि नई योजनाओं में वित्तीय प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की परिकल्पना के साथ ही योजना में लगने वाली राशि और उससे प्राप्त होने वाली आय का विश्लेषण किया जाना जरूरी है. इसलिए सतत् रुप से वित्तीय प्रबंधन किया जाए. गंज मंडी के 26 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले आधुनिक व्यावसायिक परिसर (रायपुर ट्रेड सेन्टर) में संबंध में अधिकारियों ने उन्हें बताया कि योजना के वास्तुविद व्दारा आगामी दो - तीन दिन में इसका संशोधित अभिन्यास प्रस्तुत किया जाएगा. बैठक में ईएसी कॉलोनी क्षेत्र का पुर्नविकास योजना की अवधारणा (कॉन्सेप्ट प्लॉन) तैयार करने का निर्देश दिया गया.
 प्राधिकरण के अध्यक्ष ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों के पदोन्नति, क्रमोन्नति, स्थायीकरण व नियमितिकरण तथा अनुकंपा नियुक्त के प्रकरणों के संबंध में आगामी 15 दिनों के अऩ्दर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. श्री सोनी ने कर्मचारियों के सीपीएफ खातों को नियमित रुप से राशि जमा करने व अद्यतन करने की भी जानकारी ली. उन्होंनें प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण लेने के लिए भी कहा.      
 इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए. के. अग्रवाल ने कहा कि कमल विहार योजना के भूस्वामियों को राज्य शासन के निर्देश के अनुसार एक स्लैब ऊपर के भूखंड दिए जाने हेतु मानचित्र में आवश्यक संशोधन 15 जुलाई तक पूरा कर लें ताकि 25 जुलाई से अनुबंध का कार्रवाई शुरु की जा सके. 

Jul 2, 2011

कमल विहार के भूखंडों के अनुबंध 25 जुलाई से – श्री सुनील कुमार सोनी

आरडीए अध्यक्ष ने ली तकनीकी शाखा की बैठक
अधिकारी - कर्मचारियों को सुबह 10.30 बजे कार्यालय पहुंचने के निर्देश

दूसरी बैठक - तकनीकी शाखा की बैठक
 रायपुर, 02 जुलाई 2011, कमल विहार योजना में जिन भूस्वामियों ने विकसित भूखंड लेने की सहमति दी है उनके अनुबंध 25 जुलाई से शुरु किए जाएगें. रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील सोनी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.के. अग्रवाल के साथ आज तकनीकी शाखा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि जिन भूस्वामियों को राज्य शासन के निर्देश पर एक स्लैब ऊपर के भूखंड दिए जाने के लिए लिखित सहमति दी है उन्हें भूखंड देने के लिए अभिन्यास में जो भी संशोधन किया जाना है उसे 15 जुलाई तक पूरा कर लें ताकि 25 जुलाई से अनुबंध का कार्रवाई प्रारंभ की जा सके.
श्री सोनी ने प्राधिकरण के इंजीनियरों से कहा कि वे अपनी कार्यशैली को बेहतर और व्यवहारिक बनाएं. उन्होंने कहा कि प्राधिकरण में अनुशासन लाना है इसलिए सोमवार से सभी कर्मचारी सुबह साढ़े 10 बजे कार्यालय आ कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और फिर काम पर जाएं करें. इसके बाद अनिवार्य रुप से दोपहर 4 के बाद कार्यालय में उपस्थित रहें. उपअभियंताओं को उन्होंने कहा कि वे दिन भर अपने किए गए कार्यों की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दें. श्री सोनी ने आगे कहा कि नियमित कार्य भी योजनाबध्द रुप से करें. इसके लिए वे कार्य तालिका (वर्क चार्ट) बनाएं कि दिन में उन्हें क्या - क्या काम करना है.
       श्री सोनी ने आगे कहा कि कमल विहार के विभिन्न सेक्टरों को 5 जोन में बांट कर सड़क, नाली, बिजली, पानी, सीवरेज सिस्टम इत्यादि सभी कार्यों की निविदा एक साथ आमंत्रित की जाए. इस अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.के.अग्रवाल ने कहा कि कमल विहार योजना में अधोसंरचना कार्य हेतु सभी निविदाओं से संबंधित सभी औपचारिकाताएं सितंबर तक पूरा करें ताकि बारिश के बाद विकास कार्य तेजी से किया जा सके.