* रायपुर शहर विकास की संस्था * * 1963 से कार्यरत संस्था * * लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस * * इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस से सम्मानित
Search This Blog
Aug 8, 2017
बकाया राशि में सरचार्ज में 30% छूट 10 अगस्त तक
रायपुर, 8 अगस्त
2017, रायपुर विकास प्राधिकरण के आंवटितियों के बकाया राशि पर
प्राधिकरण संचालक मंडल व्दारा दी गई 30 प्रतिशत की छूट 10 अगस्त तक ही दी जाएगी.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री
एम.डी. कावरे ने बताया कि के अनुसार प्राधिकरण के विभिन्न आवंटितियों से किश्त,
किराया, भूभाटक, वाटर चार्जेस, मेंटेनेन्स
चार्ज आदि के मद में लगभग 24 करोड़ रूपये की राशि बकाया है. इस राशि को वसूलने के
लिए प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता 2 जून को हुई संचालक
मंडल की बैठक में एक निर्णय यह भी लिया था कि बकायादारों को एक मुश्त राशि भुगतान
करने पर सरचार्ज राशि में सीधे 30 प्रतिशत की छूट दी जाए. श्री कावरे ने बताया कि
आवंटितियों व्दारा बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण मूल राशि में 15 प्रतिशत की
सरचार्ज राशि के जुड़ने से बकाया राशि का भार काफी बढ़ जाता है. प्राधिकरण के
विभिन्न आवंटितियों से किश्त किराया, भूभाटक, वाटर चार्जेस, मेंटेनेन्स
चार्ज आदि के मद में 24.39 करोड़ रूपये का बकाया राशि वसूलने के लिए एक मुश्त राशि
का भुगतान करने पर ही सरचार्ज राशी में 30 प्रतिशत की छूट मिलेगी. जून में इसकी
घोषणा के बाद काफी लोगों ने इसका लाभ लिया है.
Jul 30, 2017
मध्यम आय वर्ग के लिए कमल विहार में बनेगे 112 फ्लैट्स
प्रापर्टी एक्सपो में हुई आरडीए अध्यक्ष श्री संजय
श्रीवास्तव की घोषणा
फ्लैट्स की कीमत होगी 13.35 लाख से 24.60 लाख तक
प्रधानमंत्री
आवास योजना के अतंर्गत ब्याज राशि में
अनुदान की
छूट का फायदा भी ले सकेंगे आवंटिति
रायपुर 30 जुलाई 2017, इन्द्रप्रस्थ
रायपुरा में एलआईजी फ्लैट्स की बुकिंग की भारी सफलता को देखते हुए रायपुर विकास
प्राधिकरण ने अब कमल विहार योजना में मध्यम आय वर्ग के लिए एलआईजी और एमआईजी
श्रेणी के 112 फ्लैट्स बनाने की घोषणा की है. इनमें एक बीएचके और बीएचके फ्लैट्स
बनाएं जाएंगें. इंडोर स्टेडियम में आज प्रापर्टी मेला में प्राधिकरण के
अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने उक्त घोषणा की. उन्होंने बताया कि फ्लैट्स की कीमत 13.35 लाख रुपए से 24.60 लाख रुपए होगी. उन्होंने प्रापर्टी मेला में 112 फ्लैट्स निर्माण के एक ब्रौशर का भी विमोचन किया. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मध्यम वर्ग अच्छी लोकेशन पर बना बनाया घर ज्यादा पसंद करते हैं इसलिए प्राधिकरण ने यह पहल की है. इस अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, मुख्य अभियंता श्री इसलीए जे.एस. भाटिया, संचालक मंडल के सदस्य श्री गोपी साहू, श्रीमती सुनंदा शुक्ला, श्रीमती एम. लक्ष्मी, कमल विहार योजना के कार्यपालन अभियंता श्री अनिल गुप्ता, सहायक अभियंता श्री एम.एस. पाण्डेय भी उपस्थित थे. प्रापर्टी मेला में विभिन्न बैंकों तथा वितत्दायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने उक्त घोषणा की. उन्होंने बताया कि फ्लैट्स की कीमत 13.35 लाख रुपए से 24.60 लाख रुपए होगी. उन्होंने प्रापर्टी मेला में 112 फ्लैट्स निर्माण के एक ब्रौशर का भी विमोचन किया. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मध्यम वर्ग अच्छी लोकेशन पर बना बनाया घर ज्यादा पसंद करते हैं इसलिए प्राधिकरण ने यह पहल की है. इस अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, मुख्य अभियंता श्री इसलीए जे.एस. भाटिया, संचालक मंडल के सदस्य श्री गोपी साहू, श्रीमती सुनंदा शुक्ला, श्रीमती एम. लक्ष्मी, कमल विहार योजना के कार्यपालन अभियंता श्री अनिल गुप्ता, सहायक अभियंता श्री एम.एस. पाण्डेय भी उपस्थित थे. प्रापर्टी मेला में विभिन्न बैंकों तथा वितत्दायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.
कावरे ने नए फ्लैट्स की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि 112 फ्लैट्स का
निर्माण 7 ब्लॉक में होगा जो कमल विहार के अलग अलग सेक्टरों में किया जाएगा. उन्होंने
कहा कि इस फ्लैट्स योजना हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बैंकों से लिए
जाने वाले ऋण की ब्याज राशि में केन्द्र सरकार व्दारा अनुदान भी दिया जाएगा. फ्लैट्स
का कारपेट एरिया 348.73 वर्गफुट से 675.08 वर्गफुट तक होगा. आधुनिक सुविधाओं के अंतर्गत फ्लैट्स
में 24 x 7 घंटे पानी की सुविधा के साथ लिफ्ट व
सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाईटों की व्यवस्था होगी. उन्होंने कहा की प्राधिकरण का
लक्ष्य है कि इसके आवंटन के तीन वर्ष में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए.
Jul 24, 2017
आरडीए के इंजीनियर श्री पाण्डेय को मिला रियल्टी प्लस सम्मान
35 सालों से रायपुर नगर विकास पर कर रहे कार्य
रायपुर, 24 जुलाई 2017, रायपुर विकास
प्राधिकरण के सहायक अभियंता
श्री एम.एस. पाण्डेय को नगर विकास योजना में उनकी अनवरत भूमिका के लिए कल दैनिक समाचार
पत्र छत्तीसगढ़ वॉच ने अपनी स्थापना दिवस पर सम्मानित किया. श्री पाण्डेय को न्यू
सर्किट हाऊस में आयोजित एक कार्यक्रम में मुंबई के प्रख्यात आर्किटेक्ट श्री
प्रेमनाथ ने कल रियल्टी प्लस का सम्मान प्रदान किया. इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण
विभाग के सचिव श्री संजय शुक्ला भी उपस्थित थे.
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय
श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया,
अतिरिक्त सीईओ श्री एस. आर. दीवान, प्राधिकरण के अभियंताओं, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
श्री राजकुमार अवस्थी, सचिव मोहम्मद आरिफ सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने
श्री पाण्डेय को रियल्टी प्लस सम्मान मिलने पर बधाई दी है.
श्री एम.एस. पाण्डेय गत 35 वर्षों से से
रायपुर विकास प्राधिकरण में विभिन्न विकास और निर्माण के प्रोजेक्ट पर कार्य कर
रहे हैं. वे विश्व स्तरीय नगर विकास योजना कमल विहार योजना की शुरुआत से कार्य कर
रहे हैं. उनकी गिनती रायपुर विकास प्राधिकरण के कर्मठ इंजीनियरों में की जाती है.
Jul 20, 2017
नीम के पौधे लगाकर आरडीए ने की हरियर छत्तीसगढ़ की शुरुआत
इस साल साढ़े 7 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य
रायपुर, 20 जुलाई 2017, रायपुर विकास
प्राधिकरण ने आज हरियर छत्तीसगढ़ के अंतर्गत हरियाली लाने के लिए कमल विहार के
स्थल कार्यालय में नीम के पौधों का रोपण किया. प्राधिकरण
के उपाध्यक्ष व्दय श्री
गोवर्धनदास खंडेलवाल और श्री रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पौधों का रोपण किया
गया. इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, मुख्य अभियंता श्री
जे.एस. भाटिया, अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर. दीवान, संचालक मंडल सदस्य श्री गोपी
साहू, श्री नारद कौशल सहित प्राधिकरण के अभियंता, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट
वॉपकोस, निर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रों के इंजीनियर्स उपस्थित थे.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री
कावरे ने बताया कि प्राधिकरण व्दारा इस वर्ष साढ़े 7 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
रखा है. प्राधिकरण की समस्त योजनाएं जहां पौधे रोपे जा सकते है वहां पौधे लगा
जाएंगे ताकि शहर का पर्यावरण और बेहतर हो सके. उन्होंने बताया कि गत वर्ष
प्राधिकरण ने कमल विहार योजना मे काफी संख्या में पौधे लगाए थे. इनमें डॉ.ए.पी.जे.
अब्दुल कलाम ऑक्सीजोन में रोपित पौधों की बढ़त काफी अच्छे ढ़ंग से हो रही है.
Jul 13, 2017
आरडीए दे रहा सरचार्ज में 30% छूट
10 अगस्त तक ही मिलेगी छूट
रायपुर, 13 जुलाई 2017, रायपुर विकास
प्राधिकरण व्दारा सरचार्ज राशि में दी गई 30 प्रतिशत की छूट की घोषणा के बाद बकायादार
इसका लाभ लेने लगे है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि अब कई
लोग इस छूट का लाभ लेने लगे है तथा पूरी राशि का भुगतान कर रहे हैं.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री
एम.डी. कावरे के अनुसार प्राधिकरण के विभिन्न आवंटितियों से किश्त, किराया, भूभाटक, वाटर
चार्जेस, मेंटेनेन्स चार्ज
आदि के मद में लगभग 24 करोड़ रूपये की राशि बकाया है. इस राशि को वसूलने के लिए
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता 2 जून को हुई संचालक मंडल
की बैठक में एक निर्णय यह भी लिया गया था कि बकायादारों को एक मुश्त राशि भुगतान
करने पर सरचार्ज राशि में 30 प्रतिशत की छूट दी जाए. श्री कावरे ने बताया कि आवंटितियों
व्दारा बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण मूल राशि में 15 प्रतिशत की सरचार्ज राशि
के जुड़ने से बकाया राशि का भार काफी बढ़ जाता है. इसलिए संचालक मंडल के इस फैसले
से आवंटितियों और बकायादारों का काफी राहत मिली है. श्री कावरे ने बताया कि यह छूट
10 अगस्त 2017 तक दी जा रही है.
Jul 7, 2017
बाजार में मंदी के बावजूद बिकते रहे कमल विहार के प्लॉट
अप्रैल –मई - जून 2017 में 30 करोड़ के प्लॉट बिके
आरडीए ने अब तक 66.78 एकड़ के प्लॉट विक्रय किए
रायपुर, 07 जुलाई 2017, नोटबंदी और जीएसटी
के लागू होने की कवायद में बाजार में भले ही मंदी रही हो पर रायपुर विकास
प्राधिकरण के कमल विहार योजना में प्लॉटों की बिक्री में कमी नहीं हुई. बिजनेस के
प्लॉटों पर 30 प्रतिशत और आवासीय, शैक्षणिक और स्वास्थ्य उपयोग के प्लॉटों पर 10
प्रतिशत की छूट के दौरान तीन महीनों में लगभग 30 करोड़ रुपए के प्लॉटों की बिक्री
हुई. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के अनुसार देश और प्रदेश के नागरिकों
को रायपुर विकास प्राधिकरण पर काफी भरोसा है. इसी कारण बाजार के उतरा – चढ़ाव के
बावजूद प्राधिकरण की योजना में विकसित प्लॉटों की बिक्री लगातार होती रही है.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री
एम.डी. कावरे के अनुसार प्राधिकरण 2012 से कमल विहार के प्लॉटों का विक्रय कर रहा
है. इस अवधि में अब लगभग 515 करोड़ रुपए के 1262 प्लॉटों का विक्रय किया जा चुका
है जिससे मिलने वाली किस्तें भी शामिल हैं. इसमें विक्रय किए प्लॉटों का क्षेत्रफल
29,09,702 वर्गफुट अर्थात 66.78 एकड़ विकसित भूमि होती है. कमल विहार योजना के लिए
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया से मिले 600 करोड़ रुपए के परिपेक्ष्य में अब तक प्राधिकरण
ने 168.84 करोड़ रुपए का मूलधन तथा 196.92 करोड़ रुपए के ब्याज का भुगतान किया जा
चुका है. इस तरह बैंक को अब तक कुल 365.76 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है.
वहीं कमल विहार के अधोसंरचना विकास कार्यों यथा सड़क, नाली, बिजली, पानी, उद्यान
एवं अन्य विकास की दिशा में 578.75 करोड़ रुपए का भुगतान निर्माण कार्यों में किया
गया है.
श्री
कावरे के अनुसार गत वर्ष नवंबर 2016 को 32 दिनों में 235 प्लॉटों का विक्रय हुआ था जिसकी कुल कीमत 80 करोड़ रुपए
थी. यह भी अपने आप में प्राधिकरण की बिक्री का रिकार्ड रहा है. इसके पहले 10 जुलाई
2015 को 25
करोड़ रुपए की अधिकतम बिक्री का
रिकार्ड था. इसके बाद दूसरी सबसे बड़ी बिक्री में 15.75 करोड़
रुपए के प्लॉटों का रिकार्ड विक्रय हुआ था. इसी प्रकार जून के अंतिम दस दिनों में
ही लगभग 8 करोड़ रुपए के प्लॉट की बिक्री हुई थी. श्री कावरे के अनुसार प्राधिकरण
के उपाध्यव्दय श्री गोवर्धदास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के
अन्य सदस्य श्री गोपी साहू, श्री नारद कौशल, श्री रविन्द्र बंजारे, श्रीमती सुनयना
शुक्ला और श्रीमती एम.लक्ष्मी सहित अन्य शासकीय सदस्यों व्दारा प्लॉट विक्रय के
लिए डिस्कॉऊन्ट मॉडल का प्रस्ताव पारित किए जाने से प्राधिकरण को यह सफलता मिली है.
Jul 6, 2017
u विकास और निर्माण की उपलब्धियां u





