Search This Blog

Nov 22, 2016

कमल विहार में बिजनेस के प्लॉट की छूट अब 30 दिसंबर 2016 तक

इन्द्रप्रस्थ - रायपुरा और बोरियाखुर्द के प्रधानमंत्री आवास योजना के 
एलआईजी फ्लैट्स का निर्माण करेगी अहमदाबाद की कंपनी
रायपुर, 22 नवंबर 2016रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में बनने वाले 944 एलआईजी फ्लैट्स और बोरियाखुर्द के ग्रुप ए में 768 एलआईजी फ्लैट्स निर्माण के लिए अहमदाबाद की निर्माण कंपनी की नियुक्ति को अपनी स्वीकृति दे दी. संचालक मंडल की आज कमल विहार योजना के स्थल कार्यालय में अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई बैठक में यह भी निर्णय लिया गया. बैठक में कमल विहार योजना के बिजनेस प्लॉटस को लिए दी जा रही 30 प्रतिशत की छूट को 30 दिसंबर 2016 तक बढ़ा दिया जाए.
संचालक मंडल के सचिव व प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में 944 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा. इसमें प्राधिकरण व्दारा आमंत्रित आवेदन को काफी बेहतर प्रतिसाद मिला फलस्वरूप 944 फ्लैट्स के लिए 1520 आवेदन प्राप्त हुए है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत एलआईजी फ्लैट्स के लिए लोगों ने काफी रुचि दिखाई थी इसीलिए बोरियाखुर्द के ग्रुप ए में भी 768 एलआईजी बनाने का निर्णय लिया गया. बोरियाखुर्द के लिए भी शीघ्र ही पंजीयन की कार्रवाई शुरु की जाएगी. संचालक मंडल ने निविदा के ऊपरांत न्यूनतम दर देने वाली अहमदाबाद की निर्माण एजेंसी वंदेमातरम प्रोजेक्ट प्राईवेट लिमिटेड को दोनों का कार्यों  की स्वीकृति दी है.  
बैठक में संचालक मंडल ने कमल विहार योजना के फ्रीहोल्ड बिजनेस प्लॉट की बम्पर सेल और आवेदकों को बढ़ते रुझान को देखते हुए इसकी 30 प्रतिशत की छूट को 30 दिसंबर 2016 तक बढ़ा दिया है. पहले यह छूट 45 दिनों के लिए दी गई थी. प्राधिकरण ने इन 45 दिनों में रिकार्ड तोड सेल करते हुए लगभग 80 करोड़ रुपए के प्लॉट बेचे. बिजनेस प्लॉट्स के अंतर्गत व्यावासियक, मिश्रित तथा सार्वजनिक व अर्ध्दसार्वजनिक प्लॉटों पर 30 प्रतिशत की सीधी छूट लागू रहेगी. वहीं आवासीय, स्वास्थ्य और शैक्षणिक उपयोग के भूखंड पर प्रो रेटा आधार पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.

      संचालक मंडल की आज की बैठक में अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल, श्री रमेश सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के सदस्य वित्त विभाग के संयुक्त सचिव श्री सतीश पांडेय, आवास एवं पर्यावरण विभाग के अवर सचिव श्री जी.एल. सॉकला, नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त श्री आशीष टिकरिहा, राज् विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता श्री आर. ए. पाठक, नगर तथा ग्राम निवेश के संयुक्त संचालक श्री विनीत नायर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता श्री संजीव ब्रिजपुरिया, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एन.के. पांडेय, वन विभाग से उप वनसंरक्षक श्री विनोद मिश्रा, अशासकीय सदस्य श्री गोपी साहू, श्री रविन्द्र बंजारे,श्री नारद कौशल, श्रीमती सुनंदा शुक्ला और श्रीमती एम. लक्ष्मी उपस्थित थी. 

Nov 17, 2016

कमल विहार में बिजनेस के प्लॉट की छूट 21 नवंबर तक
रायपुर, 17 नवंबर 2016कमल विहार में बिजनेस प्लॉट की बम्पर सेल के फ्रीहोल्ड विकसित भूखंडों मे दी जा रही 30 प्रतिशत की छूट की अंतिम तारीख 21 नवंबर 2016 है. प्राधिकरण व्दारा आवासीय, स्वास्थ्य तथा शैक्षणिक प्लॉटों पर भी प्रो रेटा आधार पर 15 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के अनुसार संचालक मंडल के निर्णय के अनुसार 45 दिनों तक ही यह छूट दी गई है.
 कमल विहार, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के भूस्वामी को 
फ्रीहोल्ड प्लॉटस देने कैम्प की शुरुआत हुई
कमल विहार में एक सौ नए भूखंड भी आवंटन के लिए उपलब्ध होंगे
     रायपुर 17 नवंबर 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में 15 नवंबर से  कमल विहार योजना तथा इन्द्रप्रस्थ योजना के भूस्वामियों को उनकी भूमि के बदल विकसित फ्रीहोल्ड प्लॉट देने के लिए कैंप की शुरुआत हो गई है. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.ड़ी. कावरे ने बताया कि इस कैंम्प में दो तरह के अनुबंध किए जाएंगे. पहले अनुबंध में भूस्वामियों को प्राधिकरण व्दारा योजना में  विकसित भूखंड देने तथा उसका पंजीयन रजिस्ट्रार कार्यालय में होगा. दूसरे अनुबंध में भूस्वामियों को आवंटित विकसित भूखंड की रजिस्ट्री होगी. इस हेतु एक सौ रुपए का नान जुडिशियल स्टॉंप, तीन पासपोर्ट फोटो, पहचान कार्ड, ऋण पुस्तिका – बी1 खसरा लाना होगा.
श्री कावरे के अनुसार कमल विहार के सेक्टर -1 के भूस्वामियों से भी विशेष कैंप में अनुबंध कर उन्हें विकसित प्लॉट देने की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि अब कमल विहार के सेक्टर एक में लगभग एक सौ नए भूखंड भी आवंटन के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पहले जिन लोगों को सेक्टर एक में भूखंड आवंटित किए गए थे उन्हें इसी सेक्टर में अन्य स्थानों पर भूखंड आवंटित किए जा रहे है.
बैंक ट्रांसफर और ड्रॉफ्ट से संपत्तियां खरीदना आसान

रायपुर,17 नवंबर 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन खंडेलवाल और श्री रमेश सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्राधिकरण की संपत्तियों को खरीदने के लिए बैंक इलेक्ट्रनिक ट्रांसफर और बैंक ड्रॉफ्ट से संपत्तियां खरीदना आसान हो गया है. जिन्हें प्लॉट, फ्लैट्स, दुकान इत्यादि खरीदना हो उन्हें अब आवेदन पत्र के लिए भी नगद राशि जमा करने की जरूरत नहीं है, ऐसे आवेदक आवेदन व निविदा पत्र नगद खरीदने के बदले उसका भुगतान बैंक के इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर, चेक अथवा बैंकर्स चेक के माध्यम से भी कर सकते हैं. प्राधिकरण के नियम के अनुसार 20 हजार के ऊपर की राशि नगद नहीं ली जाती किन्तु यदि छोटी राशि का भी भुगतान यदि कोई बैंक के माध्यम से करना चाहता है तो वह प्राधिकरण को स्वीकार्य है.  

Nov 10, 2016

सेक्टर एक कमल विहार में सौ नए प्लॉट मिलेंगे

भूस्वामियों को विकसित प्लॉट देने आरडीए में 15 नवंबर से विशेष कैंप
कमल विहार व इन्द्रप्रस्थ योजना के भूस्वामी को मिलेंगे फ्रीहोल्ड प्लॉटस

रायपुर, 10 नवंबर 2016नगर विकास योजना इन्द्रप्रस्थ – रायपुरा और कमल विहार योजना के ऐसे भूमि स्वामी जिन्होंने इन योजनाओं में शामिल होने के लिए अपनी भूमि रायपुर विकास प्राधिकरण को दी है, उनको अब फ्रीहोल्ड विकसित भूखंड देने के लिए 15 नवंबर से पन्द्ररह दिनों का एक विशेष कैंप प्राधिकरण कार्यालय में किया जा रहा है. 
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के अनुसार इस कैंम्प में दो तरह के अनुबंध किए जाएंगे. पहले अनुबंध में भूस्वामियों को प्राधिकरण व्दारा योजना में  विकसित भूखंड देने तथा उसका पंजीयन रजिस्ट्रार कार्यालय में होगा. दूसरे अनुबंध में भूस्वामियों को आवंटित विकसित भूखंड की रजिस्ट्री होगी. इस हेतु एक सौ रुपए का नान जुडिशियल स्टॉंप, तीन पासपोर्ट फोटो, पहचान कार्ड, ऋण पुस्तिका – बी1 खसरा लाना होगा.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार कमल विहार के सेक्टर -1 के भूस्वामियों से भी विशेष कैंप में अनुबंध कर उन्हें विकसित प्लॉट देने की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि अब कमल विहार के सेक्टर एक में लगभग एक सौ नए भूखंड भी आवंटन के लिए उपलब्ध हो गए हैं. इसका भी आवंटन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पहले जिन लोगों को सेक्टर एक में भूखंड आवंटित किए गए थे उन्हें इसी सेक्टर में अन्य स्थानों पर भूखंड आवंटित किए जा रहे है.
                        बकाया 23 करोड़ रुपए वसूलेगा आरडीए

रायपुर10 नवंबर 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण की बकाया संपत्तियों की वसूली अब तेज की जाएगी. 23 करोड़ रुपए की वसूली के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने राजस्व शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ले कर उन्हें निर्देश दिया है कि वे नियमित रुप से वसूली करें. वर्तमान में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना बोरियाखुर्द से 4.33 करोड़ रुपए, हीरापुर से 2.05 करोड़ रुपए, रायपुरा से 2.23 करोड़ रुपए, डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्टनगर रावांभाठा से 1.17 करोड़ रुपए तथा सिटी सेन्टर कम मल्टीप्लेक्स से 7.38 करोड़ रुपए की वसूली किया जाना है.  

Nov 9, 2016

🔘 आरडीए की संपत्तियां खरीदने में कोई परेशानी नहीं

आवेदन - निविदा पत्र और धरोहर राशि ड्राफ्ट व बैंक ट्रांसफर से स्वीकार्य
📌 रायपुर, 09 नवंबर 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि प्राधिकरण की संपत्तियों को खरीदने के लिए किसी भी प्रकार से नकद राशि की कोई अड़चन नहीं है. प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध संपत्तियों यथा प्लॉट, फ्लैट, दुकान व डुप्लेक्स खरीदने के लिए आवेदक प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीए डॉट कॉम से आवेदन पत्र अथवा निविदा पत्र डॉऊनलोड कर सकता है तथा धरोहर राशि सहित आवेदन व निविदा प्रपत्र की राशि बैंकर्स चेक, बैंक ड्रॉफ्ट अथवा बैंक से इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर (एनईएफटी अथवा आरटीजीएस) के माध्यम से कर सकता है. मांगे जाने पर आवेदन पत्र व निविदा प्रपत्र प्राधिकरण कार्यालय में भी उपलब्ध है.
📌 प्राधिकरण के उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल और श्री रमेश सिंह ठाकुर ने इस संबंध में कहा है कि केन्द्र सरकार व्दारा 5 सौ और एक हजार रुपए के प्रचलन को बंद किए जाने से प्राधिकरण की संपत्तियों को खरीदने में न तो पहले ही कोई परेशानी थी न अब कोई परेशानी है. कोई भी व्यक्ति बैंक के माध्यम से प्राधिकरण को राशि ट्रांसफर कर प्लॉट, फ्लैटस, दुकान व डुप्लेक्स खरीद सकता है. उन्होंने कहा कि प्राधिकरण व्दारा सोमवार और शुक्रवार को संपत्ति विक्रय के लिए निविदाएं स्वीकार करता है तथा सोमवार, बुधवार, गुरुवार तथा शुक्रवार को आवासीय प्लॉट्स तथा फ्लैट के आवेदन पत्र स्वीकार करता है.

Nov 8, 2016

कमल विहार बिजनेस केन्द्र की तैयारी में

बिजनेेस प्लॉट के रेट का रिकार्ड भी टूटा
2680 के बदले 4786 रुपए में खरीदने का प्रस्ताव
रायपुर, 08 नवंबर 2016 रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना में प्लॉट के मांग में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है. कल बिजनेस प्लॉट के रेट का रिकार्ड भी टूट गया. सेन्ट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के एक प्लॉट के लिए एक व्यवसायी ने 2680 के बदले 4786 रुपए का प्रस्ताव दिया. यह अब तक का सबसे ज्यादा राशि का प्रस्ताव रहा. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने इस रिकार्ड तोड प्रस्ताव पर कहा कि यह इस बात का प्रतीक है कि लोगों ने यहां बिजनेस करने की भी ठान ली और आने वाले समय में कमल विहार भी बिजनेस का एक बड़ा केन्द्र बनेगा.
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण ने प्रापर्टी के मामले में पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए है. यहां पहले विकास और फिर बसाहट की अवधारणा ने लोगों को काफी आकर्षित किया है. प्राधिकरण के दूसरे उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर ने कमल विहार के प्लॉटों के प्रति बढ़ते आकर्षण पर कहा कि कमल विहार योजना के अधोसंरचना ने लोगों का लुभाया है. इसी कारण पूरे देश में इस नगर विकास की लगातार चर्चा है. यहां देश के कई बड़े शहरों के लोगों ने भी अपने लिए प्लॉट लिए है. उन्होंने कहा कि कमल विहार रायपुर शहर के भौतिक विकास के लिए भी एक उपलब्धि है.
कमल विहार 32 दिन, 235 प्लॉट, 80 करोड़

कमल विहार में अब तक रायपुर विकास प्राधिकरण ने अपने विशे, विक्रय अभियान के दौरान पिछले 32 दिनों में 235 प्लॉटों का विक्रय किया है जिनकी कुल कीमत 80 करोड़ हो गई है. प्राधिकरण का यह विक्रय अभियान 21 नवबंर तक जारी रहेगा. 

Nov 7, 2016

🔘 राज्योत्सव में आगंतुकों के सवाल और आरडीए अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के जवाब

राज्योत्सव 2016  में आरडीए की प्रदर्शनी
📌 रायपुर, 07 नवंबर 2016, नया रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन व्दारा आयोजित राज्योत्सव 2016 में रायपुर विकास प्राधिकरण ने सन् 2004 से अपनी विकास और निर्माण की उपलब्धियों, विकास योजनाओं की प्रगति तथा विक्रय योग्य संपत्तियों के संबंध में जानकारी देने हेतु एक स्टॉल लगाया गया था इस अवसर पर आरडीए के सीईओ श्री एम.डी. कावरे भी उपस्थित थे.. 

📌 प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने राज्योत्सव के अंतिम दिन इस मेले में आंगतुकों से मुलाकात की और उनके व्दारा पूछे गए कई सवालों का एक एक कर उत्तर दिया. इससे लोगों में काफी संतुष्टि रही. आगंतुकों ने प्राधिकरण के विकास और निर्माण कार्यों तथा उसकी योजनाओं को काफी सराहा. श्री श्रीवास्तव ने भी इस मौके पर कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण एक भरोसेमंद संस्था है जिसका लोगों पर काफी विश्वास है. यह संस्था लगातार गुणवत्ता पूर्वक विकास और निर्माण कार्य कर रही है.इसीलिए देश – विदेश में बसे लोगों ने भी प्राधिकरण पर काफी भरोसा कर रायपुर शहर में अपने लिए प्रापर्टी ली है.

Nov 5, 2016

कमल विहार में प्लॉटों की रिकार्ड तोड बिक्री

29 दिनों में 225 प्लॉट और 75 करोड़ रुपए की प्रापर्टी बिकी
 रायपुर05 नवबंर 2016, कमल विहार योजना में प्लॉटों की बिक्री का रिकार्ड लगातार टूटता जा रहा है. पिछले 29 दिनों में 225 प्लॉट सहित कुल 75 करोड़ रुपए की संपत्ति का विक्रय के बाद भी लगातार बिजनेस के प्लॉटों की बिक्री हो रही है. इसमें अकेले सेन्ट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के 190 प्लॉटों की बिक्री हुई.
विश्व स्तरीय नगर विकास योजनाओं में से एक कमल विहार में बिजनेस के प्लॉटों की लगातार बढ़ती मांग के बारे में प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव का कहना है कि इस रिकार्ड तोड बिक्री का श्रेय कमल विहार योजना की अवधारणा और उसके गुणवत्तापरक कार्य को दिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण नगर विकास की एक भरोसेमंद संस्था है जो 1963 से लगातार विकास और निर्माण कार्य कर रही है. प्राधिकरण पर शहर के लोगों का ही नहीं वरन  देश विदेश में बसे लोगों ने भी भरोसा कर अपने लिए संपत्तियां खरीदी है.
 प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार कल हुई निविदा में प्लॉट आवंटन के लिए कुल 67 प्रस्ताव मिले, जिसमें व्यावसायिक उपयोग के प्लॉटस पर सेन्ट्रल बिजनेस डिस्ट्रीक्ट हेतु 66 प्रस्ताव आए. इसमें प्रतिस्पर्धा के बाद 32 लोगों को ही प्लॉट मिले. इन 32 प्लॉटों की कीमत 9.89 करोड़ रुपए है. इसके अतिरिक्त एक सार्वजनिक अर्ध्द सार्वजनिक तथा एक आवासीय प्लॉट के लिए आवेदन आया. इन सबका मूल्य 10.57 करोड़ रुपए होता है. श्री कावरे के अनुसार प्राधिकरण व्दारा प्रचार प्रसार के बाद से बिजनेस प्लॉटस के प्रति व्यवसायियों का रुझान बढ़ा है. इसमें 646 से 975 वर्गफुट तक के प्लॉटों की काफी मांग रही है. उन्होंने बताया कि गत 7 अक्टूबर को बिजनेस, मिश्रित और सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक प्लॉटों पर 30 प्रतिशत की छूट के बाद कमल विहार लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन गया है. वहीं आवासीय, स्वास्थ्य व शैक्षणिक प्रयोजनों के प्लॉटों पर एकमुश्त भुगतान पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. 

🔘 1472 ईडब्लूएस फ्लैट्स के पंजीयन अब 30 नवंबर 2016 तक

* प्रधानमंत्री आवास योजना – इन्द्रप्रस्थ रायपुरा 

केन्द्र से 1.50 लाख रुपए के अनुदान के बाद 3.65 लाख में पड़ेगा फ्लैट
🔘 रायपुर, 05 नवबंर 2016, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में बनने वाले 1472 ईडब्लूएस फ्लैट्स के आवेदन की तिथि रायपुर विकास प्राधिकरण ने 30 नवंबर 2016 तक बढ़ा दी है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर यह तिथि इसलिए बढ़ाई गई है ताकि जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं है वे इसे लेने के लिए अपना पंजीयन करा सकें.
🔘 प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार 1472 ईडब्लूएस फ्लैट्स के लिए अब तक 819 पंजीयन हो चुके हैं. ईडब्लूएस फ्लैट का कारपेट एरिया 304 वर्गफुट तथा अनुमानित कीमत 4.79 लाख रुपए है जिसमें बाह्य रखरखाव के लिए एक मुश्त राशि 36 हजार रुपए शामिल है. इन फ्लैट्स के लिए केन्द्र सरकार व्दारा दी गई सुविधा के अनुसार बैंक ऋण लिया जा सकेगा. जिसमें केन्द्र सरकार व्दारा अनुदान के रुप में 1.50 लाख रुपए आवंटिती को दिए जाएंगे. इससे ईडब्लूएस फ्लैट 3.65 लाख रुपए में मिलेगा.
🔘 इन फ्लैट्स हेतु वही आवेदक पंजीयन करा सकेगा जो रायपुर नगर निगम क्षेत्र का निवासी हो, जिसके परिवार की कुल वार्षिक आय अधिकतम 3.00 लाख रुपए तक हो, परिवार के नाम पर भारत में कहीं भी कोई पक्का मकान नहीं हो. आवेदक परिवार की मुखिया हो या परिवार के पुरुष मुखिया और उसकी पत्नी के संयुक्त नाम या जब परिवार में कोई वयस्क महिला सदस्य नहीं हो तब परिवार के पुरुष सदस्य के नाम पर आवेदन किया जा सकता है. फ्लैट के पंजीयन के लिए आवेदन के साथ 5 हजार रुपए जमा करना होगा. आठ मंजिल के इन फ्लैट्स में एक ड्रॉईंग – डॉयनिंग रुम, एक बेडरुम, रसोई बॉलकनी सहित, बॉथरुम – लैट्रिन व यूटिलिटी एरिया, सार्वजनिक लिफ्ट एवं भूतल पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी.

Nov 3, 2016

छत्तीसगढ़ को एक रोल मॉडल की तरह विकसित करने में प्राधिकरण की महत्वपूर्ण भूमिका – श्री गौरीशंकर अग्रवाल

रायपुर विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण कार्यक्रम

रायपुरनवंबर 2016, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को पूरे देश में एक रोल मॉडल की तरह विकसित करने में रायपुर विकास प्राधिकरण की एक महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव और उनकी टीम का जिक्र करते हुए कहा कि कि यह टीम प्राधिकरण को नई ऊंचाईयों तक ले जाने की क्षमता रखती है. श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि प्राधिकरण आने वाले दिनों में कमल विहार के नाम से जाना जाएगा. वे आज रायपुर विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे.
  श्री अग्रवाल ने आज रायपुर विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई. इसमें अध्यक्ष के रुप में राजकुमार अवस्थी, उपाध्यक्ष क्रिमसन बैनेट, सचिव अब्दुल आरिफ, सह सचिव विश्राम सिंह यादव, कोषाध्यक्ष मन्नूलाल सिन्हा तथा उपकोषाध्यक्ष के रुप में दुकलहाराम यादव ने कर्मचारी हितों तथा कर्तव्य के प्रति सचेत हो कर कार्य करने की शपथ ली.
इस अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि प्राधिकरण में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच कार्य का एक अच्छा माहौल है. उन्होंने कहा कि वे कर्मचारियों के हित में उनके सामने जो भी दायित्व आएगा वे उसका कंधे से कंधे मिला कर निराकरण करेंगे. नवनिर्वाचित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार अवस्थी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे कर्मचारी हितों में नियमित रुप से काम करते रहेंगे.
इस कार्यक्रम में प्राधिकरण के उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के सदस्य श्री गोपी साहू व श्रीमती सुनयना शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.ड़ी. कावरे, अतिरिक्त सीईओ श्री एस. आर. दीवान, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, ट्रेड यूनियन कौंसिल के संयोजक श्री एच. पी. साहू, राज्य निगम मंडल कर्मचारी संघ के प्रातांध्यक्ष श्री आर.पी. गोस्वामी, औद्योगिक केन्द्र विकास निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री जे.पी. मिश्रा, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के उप प्रातांध्यक्ष श्री अजय तिवारी, प्रदेश महांमंत्री एवं प्रवक्ता श्री विजय झा, खनिज विकास निगम के श्री प्रफुल्ल शर्मा, बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन के महामंत्री श्री सनद चटर्जी, केन्द्रीय कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महामंत्री श्री सुधाकर चिल्मवार, चेम्बर्स ऑफ कार्मस के प्रदेश मंत्री श्री भरत जैन, निगम मंडल कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय सचिव श्री अनिल शर्मा उपस्थित थे. 
 


Oct 28, 2016

कमल विहार में 22 दिनों में 64 करोड़ रुपए की बिक्री

कमल विहार के प्लॉटों की लगातार बम्पर सेल  

आवासीय के लिए छूट 12 से बढ़ कर 15 प्रतिशत  

 📌 रायपुर, 27 अक्टूबर 2016, दीपावली के त्योहार के अवसर पर कमल विहार योजना में प्लॉट लेने की होड़ सी मच गई है. रायपुर विकास प्राधिकण व्दारा      30 प्रतिशत की छूट देने के बाद लगातार अब बम्पर सेल हो रही है. आज हुई निविदा में प्राधिकरण के 38 प्लॉट 10.59 करोड़ रुपए में बिके. गत 22 दिनों में ही प्राधिकरण ने लगभग 64 करोड़ रुपए की संपति बेची है. वहीं प्राधिकरण ने गत दिनों संचालक मंडल की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अब आवासीय प्लॉटों में एक मुश्त भुगतान करने की स्थिति में दी जाने वाली 12 प्रतिशत की छूट को बढ़ा कर 15 प्रतिशत कर दिया है.   
60 फुट की छोटी दुकानें पांच गुना अधिक दर पर बिकी
📌 यही नहीं वरन रायपुर विकास प्राधिकरण को आज कमल विहार में बस शेल्टर की 15 दुकानें को लिए नागरिकों ने निर्धारित ऑफसेट दर से लगभग पांच गुना अधिक दर का रेट भरा. प्राधिकरण व्दारा 60 वर्गफुट की छोटी दुकानों को किराये पर देने के लिए 14 रुपए प्रति वर्गफुट की ऑफसेट दर रखी थी. किन्तु इसमें भी लोगों में जम कर स्पर्धा हुई तथा अधिकतम 70 रुपए की दर भरी गई. प्राधिकरण की लगातार हो रही ऐसी बम्पर सेल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि लोगों की बढ़ती मांग यह बता रही है कि कमल विहार का विकास और निर्माण कार्य लोगों का काफी पसंद आया है तथा लोग कमल विहार में अपना बिजनेस और अपना मकान बनाना चाहते हैं. 
22 दिनों में 64 करोड़ की सेल
📌 प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने आज हुई निविदा और आवेदन पत्रों की जानकारी देते हुआ बताया कि सेन्ट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) के लिए कुल 74 निविदाएं आई जिसमें स्पर्धा के कारण 34 लोगों को ही प्लॉट मिला पाया. इसके अतिरिक्त सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक का एक प्लॉट, सेक्टर लेवल व्यवासासिक का एक तथा दो आवासीय प्लॉट बिके हैं. इससे प्राधिकरण को 10.59 करोड़ की आवक होगी. श्री कावरे ने आगे बताया कि प्राधिकरण ने गत 7 अक्टूबर को बिजनेस प्लॉटों में 30 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की थी उसके बाद से नागरिकों ने लगातार प्लॉट खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है.

Oct 22, 2016

कमल विहार के बिजनेस प्लॉटों की बम्पर सेल

सीबीडी के प्लॉटो की मांग और प्रतिस्पर्धा बढ़ी
पहले 301 रुपए अधिक अब 631 रुपए अधिक में भरी गई निविदाएं  


रायपुर22 अक्टूबर 2016, कमल विहार योजना में 30 प्रतिशत छूट के बाद बिजनेस प्लॉटों की खरीदी में अप्रत्याशित तेजी आई है. कल हुई निविदा में बम्पर सेल हुई इसमें प्राधिकरण को लगभग 20 करोड़ रुपए की आवक होगी. शुक्रवार को निविदा में कुल 95 निविदाएं आई. इस निविदाओं में जम कर प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें बिजनेस प्लॉटों के अंतर्गत सीबीडी के 53 प्लॉट, एक सेक्टर लेवल का व्यावसायिक, एक मिश्रित और 2 सार्वजनिक एवं अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के प्लॉट बिके.
आरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार 7 अक्टूबर को प्राधिकरण व्दारा बिजनेस के प्लॉटों में 30 प्रतिशत और आवासीय प्लॉटों में एक मुश्त भुगतान पर 12 प्रतिशत की घोषणा के बाद गत सोमवार 17 अक्टूबर को 10वें दिन ही 21 करोड़ के प्लॉट बिक चुके थे, जो अब 15 दिनों में बढ़ कर लगभग साढ़े 41 करोड़ रुपए हो गए है. प्राधिकरण के सीईओ श्री कावरे ने बताया कि सीबीडी में 646 वर्गफुट से 3982 वर्गफुट तक के प्लॉटों पर लोगों ने खासी दिलचस्पी दिखाई. इसमें दिया गया ऑफर निर्धारित 2680 की ऑफसेट दर से कहीं अधिक रहा. इसमें अधिकतम निविदा दर रुपए 3311 रही जो निर्धारित ऑफसेट दर से 631 रुपए अधिक रही. पिछले निविदा में यह अधिकतम दर 301 रुपए तक ज्यादा थी. श्री कावरे ने कहा कि नागरिक 30 प्रतिशत की छूट का पूरी तरह से लाभ ले रहे हैं. इससे यह पता चलता है कि लोगों ने कमल विहार की विश्व स्तरीय अधोसंरचना को काफी पसंद किया है. उन्होंने कहा कि नागरिकों ने हमेशा से प्राधिकरण के कार्य की गुणवत्ता और उसकी संपत्तियों पर काफी भरोसा किया है.
ईडब्लूएस फ्लैटस की बुकिंग अब 29 अक्टूबर तक
रायपुर विकास प्राधिकरण ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इन्द्रप्रस्थ फेज 2 में प्रस्तावित ईडब्लूएस फ्लैट्स के आवेदन की तिथि 29 अक्टूबर 2016 तक बढ़ाया दिया है. 4.79 लाख रुपए के यह ईडब्लूएस फ्लैट्स केन्द्रीय अनुदान के कारण 3.65 लाख रुपए में आवेदकों को उपलब्ध होंगे. इसके लिए आवेदन पत्र प्राधिकरण कार्यालय में रुपए 500 नगद दे कर प्राप्त किया जा सकता है तथा आवेदन जमा करते समय रुपए 5 हजार रुपए जमा करना होगा.  

Oct 19, 2016

शास्त्री चौक में नए प्रापर्टी सेल कॉऊन्टर का शुभारंभ

आरडीए ने कमल विहार के बाद दूसरा प्रापर्टी सेल कॉऊन्टर खोला
सीबीडी के प्लॉटो की मांग और प्रतिस्पर्धा बढ़ी
300 रुपए से भी ज्यादा की दरें भरी गई
रायपुर19 अक्टूबर 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण ने जनता की लगातार मांग पर अपनी
संपत्तियों के विक्रय के लिए हनुमान मंदिर योजना, शास्त्री चौक स्थित पुराने कार्यालय भवन में एक नए प्रापर्टी सेल कॉऊन्टर का आज शुभांरभ किया. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज शाम फीता कॉट कर नए कॉऊन्टर की शुरुआत की. वहीं अब कमल विहार में सीबीडी के प्लॉटों की मांग और प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है.
आरडीए अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने बताया कि चूंकि प्राधिकरण कार्यालय न्यू राजेन्द्रनगर में है और शहर में आने वालों की सुविधा के लिए कई लोगों ने उनसे कहा था कि वे प्रापर्टी सेल के लिए अपना एक कॉऊन्टर शहर में भी खोले. इसलिए प्राधिकरण ने यह पहल की. उन्होंने बताया कि इस सेल कॉऊन्टर के पहले कमल विहार योजना में भी एक सेल कॉऊन्टर खोला गया है जिससे लोगों को संपत्ति देखने और उसका बेहतर रुप से चयन करने का अवसर मिला है. सेल कॉऊन्टर खोलने से प्राधिकरण को अच्छा प्रतिसाद मिला है. प्राधिकरण के टोलफ्री नंबर 1800-233-7188 में काफी लोग फोन कर जानकारी ले रहे हैं.
सीबीडी के प्लॉटों पर प्रतिस्पर्धा बढ़ी
आरडीए अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने इस मौके पर बताया कि बिजनेस प्लॉट में 30 प्रतिशत की छूट दिए जाने के बाद से काफी लोग अपने लिए प्रापर्टी खरीदने के प्राधिकरण से संपर्क कर रहे हैं. यही नहीं वरन सीबीडी के प्लाटों को ले कर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है. अब तो अन्य राज्यों से भी फोन आ रहे है. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि गत सोमवार को हुई निविदा में बिजनेस प्लॉट के अंतर्गत सीबीडी के एक प्लॉट पर निर्धारित 2680 रुपए की दर से भी ज्यादा 2981 रुपए का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है जो निर्धारित ऑफसेट दर से 301 रुपए अधिक का है. इसके अतिरिक्त कई प्लॉटों में प्रतिस्पर्धा भी हो रही है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग जानकारी लेने के बाद कुछ ही दिनों में प्रापर्टी के लिए आवेदन व निविदा जमा करते हैं वह इस बात का अहसास कराता है नागरिक प्राधिकरण की संपत्तियों पर काफी विश्वास है तथा वे प्राधिकरण पर पूरा भरोसा करते हैं. 

Oct 18, 2016

कमल विहार में व्यावसायिक भूखंड योजना क्षेत्र का 5 प्रतिशत

पात्रता रखने वाला कोई भी संस्था, व्यक्ति प्लॉट के लिए कर सकता है आवेदन
उच्चतम दर देने वाले को ही आवंटन करने का नियम
रायपुर18 अक्टूबर 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कमल विहार में बिजनेस सहित अन्य सभी प्लॉटों के आवंटन के लिए किसी भी संस्था को एक साथ बड़ी संख्या में थोक में भूखंडों का आवंटन नहीं किया है और न ही गुपचुप तरीके से भूखंडों आवंटन किया जा रहा है. भूखंडों आवंटन पूरी पारदर्शिता और नियमों के साथ किया जा रहा है. विक्रय किए जाने वाले सभी प्लॉटों की जानकारी मानचित्र सहित प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीए डॉट कॉम पर उपलब्ध है.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने कहा है कि भूखंड आवंटन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत किसी भी संस्था या व्यक्ति व्दारा सीधे निविदा या आवेदन दिया जा सकता है. निर्धारित दर से उच्चतम दर पर निविदा देने वाले आवेदक को ही बिजनेस के भूखंडों का आवंटन किया जाता है. प्राधिकरण न लाभ न हानि के आधार पर योजनाओं का क्रियान्वयन करता है तथा इसी आधार पर भूखंडों का भी आवंटन किया जाता है.
व्यावसायिक योजनाओं के बारे में श्री कावरे ने कहा कि नगर तथा ग्राम निवेश विभाग व्दारा छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम 49 में उल्लेखित नियम के अनुसार कमल विहार के अभिन्यास हेतु योजना के 5 प्रतिशत क्षेत्र में ही व्यावसायिक भूखंड विकसित किए गए हैं जो नगर तथा ग्राम निवेश विभाग व्दारा अनुमोदित है. कमल विहार के सेन्ट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सी.बी.डी) में भी इसी नियम के अनुसार भूखंडों का आवंटन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नियमों में यह भी स्पष्ट है कि एक व्यक्ति अधिकतम दो प्लाट ही ले सकता है.


Oct 17, 2016

🔘 कमल विहार में ब्याज की बचत का लाभ जनता को देने के लिए 30 प्रतिशत की छूट

🔘 प्लॉटों का आवंटन नियम से

🔘 आवंटन से संबंधित नक्शे, नियम एवं शर्ते वेवसाईट पर उपलब्ध

 रायपुर, 16 अक्टूबर 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण प्रशासन ने कमल विहार योजना के प्लॉटों के संबंध में फैलाई जा रही गलत जानकारी से लोगों को सावधान रहने की अपील की है. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने स्पष्ट किया है कि वह शासन के बनाए गए नियमों के अधीन भूखंडों का विक्रय कर रहा है. जिसके अनुसार आवासीय भूखंडों को लाटरी तथा बिजनेस से संबंधित अन्य सभी प्लॉटों का निविदा के माध्यम से आवंटन कर रहा है. कोई भी व्यक्ति या संस्था प्राधिकरण व्दारा विक्रय की जा रहे प्लॉटों को क्रय कर सकता है. प्राधिकरण की संपत्तियों के बारे में वेबसाईट आरडीए रायपुर डॉट कॉम में नियम एवं शर्तें, आवेदन व निविदा प्रपत्र, नक्शे इत्यादि सब कुछ सार्वजनिक रुप से उपलब्ध है.
 श्री कावरे ने कहा गत दिनों प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर की उपस्थिति में विभिन्न व्यवसायी संघों को 11 व 12 जुलाई को कार्यालय आमंत्रित उन्हें व्यवसाय से संबंधित प्लॉटों की उपलब्धता, योजना में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए कमल विहार योजना में पूंजी निवेश कर भूखंड लेने के लिए प्रोत्साहित किया था. इसके बाद से व्यवसायी उत्साहित हैं और व्यवसायी आगे आए हैं और अपने व्यवसाय के लिए नए भूखंड ले रहे हैं.
 बिजनेस के प्लॉटों में 30 प्रतिशत की छूट देने के बारे में श्री कावरे ने कहा कि दरअसल यह कमल विहार योजना के खर्च के लिए ली गई दीर्घकालीन ऋण राशि को समय से पहले जमा कर उसके ब्याज की बचत का हिस्सा है. ब्याज की इस राशि की बचत का लाभ प्राधिकरण सीधे व्यवसायियों को देना चाहता है. इसीलिए प्राधिकरण संचालक ने जनहित में यह फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि यह लगातार गलत रुप से प्रचारित किया जा रहा है कि प्राधिकरण ने आवासीय भूमि पर व्यावसायिक उपयोग के प्लॉट काटे हैं. जबकि सच तो यह है कि प्राधिकरण ने रायपुर के मास्टर प्लॉन में दिए गए भूउपयोग के अनुसार ही व्यावसायिक, सार्वजनिक व अर्द्ध सार्वजनिक, स्वास्थ्य, शैक्षणिक, मिश्रित तथा आवासीय उपयोग के प्लॉट विकसित किए हैं. प्राधिकरण ने किसी भी भूमि का लैंड यूज नहीं बदला है. कमल विहार का पूरा मानचित्र नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से अनुमोदित है. इस पर दिए गए प्रावधानों के अनुरुप जनता की मांग पर बड़े प्लाटों को छोटा कर विक्रय किया गया है. इसी प्रकार प्राधिकरण नियमों के अनुरुप ही व्यावसायिक प्लॉटों को आवश्यक्तानुसार छोटा कर विक्रय कर रहा है.

✅ प्राधिकरण के सीईओ ने आगे कहा कि प्राधिकरण ने बोरिया तालाब के लैंड यूज को बदलने के लिए कभी भी कोई प्रयास नहीं किया है. वहीं राज्य शासन के नगर तथा ग्राम निवेश विभाग ने कमल विहार योजना सहित अन्य योजनाओं में नक्शा पास करने के लिए प्राधिकरण के एक अधिकारी को भवन निर्माण अनुज्ञा अधिकारी के रुप में नामांकित किया है.
 श्री कावरे ने कहा कि बिजनेस प्लॉटों में 30 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय प्राधिकरण के संचालक मंडल ने पारित किया है, किन्तु प्राधिकरण ने प्लॉटों की दरें कम नहीं की वरन उसमें सिर्फ 45 दिनों के लिए छूट दी है. संचालक मंडल में कई विभागों के शासकीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि के रुप में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा अशासकीय सदस्यों की राज्य शासन व्दारा नियुक्ति की गई है. 
  श्री कावरे ने कहा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की विभिन्न व्यवसायियों से हुई चर्चा के बाद पंडरी कपड़ा व्यवसायियों कमल विहार में प्लॉट लेने पर पहले रुचि दिखाई. पर यह स्पष्ट है कि प्राधिकरण ने उन्हें कोई नक्शा नहीं दिया है वरन यह हो सकता है कि वे अपनी प्रस्तावित कार्य योजना के अनुरुप बनाए गए नक्शे के आधार पर सदस्यों से कमल विहार योजना में प्लॉट लेने की तैयारी कर रहे हों. प्राधिकरण का मानचित्र प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीए डॉट कॉम पर है जिसे कोई भी देख सकता है और उसी के आधार पर प्राधिकरण प्लॉटों के लिए निविदा एवं आवेदन स्वीकार कर रहा है. निविदा के नियम स्पष्ट है निर्धारित ऑफसेट दर से अधिक दरों पर ही प्लॉटों का आवंटन होता है. इसी प्रकार आवासीय प्लॉटों का आवंटन निर्धारित दर पर लॉटरी के आधार पर होता है. यह एक सार्वजनिक प्रक्रिया है जो आवेदकों की उपस्थिति में की जाती है.
🔘 कमल विहार के आज 12 करोड़ के, अब तक 21.37 करोड़ के प्लाट बिके
 रायपुर, 17 अक्टूबर 2016, प्राधिकरण कार्यालय में आज बिजनेस के प्लॉटों के लिए निविदा के कुल 41 आवेदन आए. जिसमें एक सार्वजनिक अर्द्ध सार्वजनिक, एक सेक्टर लेवल का व्यावसायिक तथा 35 स्कीम लेवल के प्लॉटों का आवंटन हुआ. इन सभी प्लॉटों की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपए होती. इन सभी को निर्धारित 90 दिनों में एक मुश्त राशि जमा कनरे पर 30 प्रतिशत राशि का सीधा लाभ मिलेगा. बिजनेस के प्लॉटो में 7 अक्टूबर से 30 पातिशत की छूट के बाद से आज तक कुल 21.37 करोड़ रुपए के प्लॉटों की ब्रिकी हो चुकी है.

Oct 16, 2016

कमल विहार में बिजनेस प्लॉट की 30 प्रतिशत की छूट सबके लिए

22 नवंबर तक आवेदन करने वालों को फायदा, राशि जमा कराने के लिए 90 दिन का समय
आवासीय प्लॉटों पर एक मुश्त भुगतान पर 12 प्रतिशत की छूट जारी
रायपुर16 अक्टूबर 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि कमल विहार योजना में व्यावसायिक, मिश्रित तथा सार्वजनिक एवं अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के प्लॉटों पर 30 प्रतिशत की छूट सबके लिए है. जबकि आवासीय प्लॉटों पर प्रो रेटा आधार पर एकमुश्त भुगतान पर 12 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार प्रचलित नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति या संस्था जो पात्रता रखता है वह अपनी निविदा आवेदन निर्धारित समय में दे सकता है. प्राधिकरण व्दारा प्लॉटों की निविदा अब प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को निर्धारित की गई है.  निविदा में उच्चतम दर का प्रस्ताव देने वाले आवेदक को ही आवंटन किया जाएगा. छत्तीसगढ़ विकसित भूमियों एवं संरचना के व्ययन नियम 1975 के अनुसार एक व्यक्ति, संस्था या रजिस्टर्ड फर्म को अधिकतम दो प्लॉट ही आवंटित किए जा सकते हैं.

श्री कावरे ने  आगे कहा कि प्राधिकरण व्दारा व्यावसायिक उपयोग के स्कीम लेवल व सेक्टर लेवल के प्लॉट, मिश्रित उपयोग तथा सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के भूखंडों पर 30 प्रतिशत छूट की सार्वजनिक घोषणा 7 अक्टूबर को प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल, संचालक मंडल के अशासकीय सद्स्य श्री गोपी साहू, श्रीमती सुनयना शुक्ला और श्रीमती एम. लक्ष्मी व मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया की उपस्थिति में की गई थी तथा यह छूट 22 नवंबर 2016 तक आवेदन देने वालों को मिलेगी. उन्होंने कहा कि आवासीय उपयोग के प्लॉट पर आवंटन के बाद एक मुश्त भुगतान पर प्रो रेटा आधार पर पहले से ही 12 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. जिसका लाभ वर्तमान में भी आवेदक ले सकते हैं. आवासीय प्लॉटों का आवंटन लॉटरी व्दारा प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को निर्धारित किया गया है. प्लॉट लेने के लिए आवेदन पत्र प्राधिकरण कार्यालय से पांच सौ रुपए का भुगतान दे कर प्राप्त किया जा सकता है. आवेदन पत्र प्राधिकरण की वेवसाईट आरडीए डॉट काम पर भी उपलब्ध है. इसके अतिरिक्त कमल विहार में भवन निर्माण हेतु राज्य़ शासन व्दारा दिए गए आदेश के उपरांत अब मानचित्र की अनुज्ञा प्राधिकरण स्तर पर दी रही है. इस सुविधा के कारण आवंटितियों को नक्शा पास कराने में काफी सुविधा हो गई है.

Oct 7, 2016

🔘 कमल विहार में बिजनेस प्लॉट पर 30 प्रतिशत की छूट


घोषणा के साथ ही बिके 4.50 करोड़ के प्लॉट
आरडीए ने पहली बार लगाया प्रापर्टी मेला

रायपुर, 07 अक्टूबर 2016, लंबी अवधि में बैंक ऋण की वापसी और ब्याज देने के बद ले रायपुर विकास प्राधिकरण ने अब नागरिकों को कमल विहार की व्यावसायिक योजना में 30 प्रतिशत और आवासीय योजना में 12 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है. इस छूट की जानकारी देने और अपनी अन्य संपत्तियों को विक्रय करने के लिए प्राधिकरण ने आज से टॉऊन हॉल, शास्त्री चौक में तीन दिवसीय प्रापर्टी मेला की शुरुआत की. इस अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, संचालक मंडल के सदस्य श्री गोपी साहू अतिरिक्त सीईओ एस.आर. दीवान भी उपस्थित थे.
 प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज शाम रायपुर विकास प्राधिकरण के प्रापर्टी मेला की शुरुआत करते हुए कहा कि कमल विहार अपने आप में एक काफी बड़ा प्रोजेक्ट है. जहां विश्वस्तरीय अधोसंरचना की सुविधाएं विकसित करना अपने आप में चुनौती पूर्ण कार्य रहा है. विकास और निर्माण की चुनौतियां तो हमने काफी हद तक पूरी कर ली है किन्तु बाजार के मंदी को दौर में अब हमारे सामने कमल विहार में बसाहट लाने की चुनौती है. इसलिए हमने नागरिकों को व्यावसायिक, मिश्रित तथा सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के भूखंडों पर एकमुश्त भुगतान करने पर सीधे 30 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है. आवेदकों को 45 दिनों में अर्थात 22 नवंबर 2016 तक आवेदन करना होगा. आवेदन के तीन माह के अन्दर भुगतान करने पर आवेदक 30 प्रतिशत की छूट का लाभ ले सकेंगे. इसी प्रकार आवासीय भूखंडों पर प्राधिकरण ने निर्धारित तिथि के पूर्व भुगतान करने पर 12 प्रतिशत की छूट दी है. इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य और शैक्षणिक उपयोग के भूखंडों पर भी एक मुश्त भुगतान पर 12 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.

 प्राधिकरण का यह प्रापर्टी मेला 8 और 9 अक्टूबर को प्रातः 11 से रात 9 बजे तक चलेगा. मेला स्थल से प्राधिकरण की विभिन्न संपत्तियों के अवलोकन के वाहन की सुविधाएं भी रखी गई है. उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण ने कमल विहार में भूखंडों और डुप्लेक्स भवनों के विक्रय एवं स्थल पर अवलोकन के लिए योजना स्थल में भी एक सेल कॉऊन्टर शुरु किया है. प्राधिकरण के सीईओ श्री कावरे ने इस मौके पर बताया कि राज्य़ शासन ने कमल विहार योजना में मानचित्र की अनुज्ञा देने के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण को अनुमति दे दी है. इससे आवंटितियों को भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराने में काफी सुविधा हो गई है.
🔘 30 प्रतिशत की छूट की घोषणा के साथ ही बिके बिजनेस प्लॉट
 इससे पहले आज दोपहर में होटल जोन पार्क में आयोजित एक प्रेस कान्फेस में आमंत्रित व्यवसायियों में से एक श्री विकास गोयल ने कमल विहार में 2.53 करोड़ रुपए का एक व्यावसायिक प्लॉट लेने की घोषणा कर इसकी शुरुआत की. इसके बाद प्रापर्टी मेला में भी दो सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के दो प्लॉट भी बिके. मेले में दो अन्य प्लॉट बिकने से आज लगभग 4.50 करोड़ रुपए के प्लॉट बिके.


Oct 4, 2016

टॉऊन हाल शास्त्री चौक में आरडीए का तीन दिवसीय प्रापर्टी मेला 7 से

विक्रय योग्य सभी प्राप्रटी की मिलेगी जानकारी

रायपुर04 अक्टूबर 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण अपनी योजनाओं में विक्रय योग्य संपत्तियों की जानकारी के लिए अब शास्त्री चौक स्थित टॉऊन हॉल में एक तीन दिवसीय प्रापर्टी
मेला का आयोजन करने का जा रहा है. यह मेला 7,8 व 9 अक्टूबर को होगा. प्राधिकरण के अध्यक्ष ने इस संबंध में कहा कि जनता को प्रापर्टी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी. साथ ही स्थल में निरीक्षण के लिए भी आरडीए की टीम तैनात की जाएगी. उन्होंने कहा कि कमल विहार योजना में जिन आवंटितियों ने प्राधिकरण से पहले ही भूखंड ले रखे हैं. उन्हें निर्धारित समय के पूर्व भुगतान करने पर 12 प्रतिशत की छूट प्रो रेटा आधार पर छूट दी रही है.  

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार वर्तमान में प्राधिकरण व्दारा अपने न्यू राजेन्द्रनगर स्थित कार्यालय सहित कमल विहार योजना स्थल में भी एक सेल कॉऊन्टर शुरु किया है जहां लोगों के कमल विहार में विक्रय योग्य भूखंड, डुप्लेक्स इत्यादि की जानकारी के साथ ही स्थल का अवलोकन कराया जा रहा है. इसके अतिरिक्त इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में भी वेहतर अधोसंरचना के साथ विकसित किए जा रहे भूखंड सहित इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट के फ्लैट्स का भी अवलोकन कराया जा रहा है. 

Sep 24, 2016

कमल विहार में छोटी दुकानें मिलेंगी किराये पर निविदा ऑफसेट दर पर मासिक किराया लगभग 843 रुपए

आधी राशि में मिलेगा इन्द्रप्रस्थ फ्लैट्स का कब्जा, शेष एक साल में

रायपुर24 सितंबर 2016, कमल विहार योजना के रिंग रोड में बस शेल्टर की 15 दुकानें अब तीन साल के लिए किराये में दी जाएंगी. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई आज संचालक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. प्राधिकरण व्दारा निर्मित लगभग 60 फुट की इन 15 दुकानों के लिए निविदाएं आमंत्रित कर मासिक दर का प्रस्ताव मंगाया जाएगा फिर उसका आवंटन होगा. निविदा के लिए जो ऑफसेट दर तय की गई है उसमें दुकानों का मासिक किराया 14 रुपए प्रति वर्गफुट है जो एक दुकान के लिए लगभग 843 रुपए मासिक होता है. बैठक में संचालक मंडल के सदस्य सचिव व प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया.
संचालक मंडल व्दारा कमल विहार योजना में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस थाना के लिए आरक्षित स्थान को आवंटित करने के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया है. सेक्टर 9 में इसके लिए 8206 वर्गफुट भूमि आरक्षित रखी गई है.
एक अन्य प्रस्ताव में इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में निर्मित 120 अपार्टमेंट के रिक्त 42 फ्लैट्स के आवंटन के लिए एक मुश्त राशि लेने के बदले अब पहले 50 प्रतिशत राशि देने पर फ्लैट का आवंटन होगा. इसके बाद अनुबंध कर फ्लैट का कब्जा दिया जाएगा तथा शेष 50 प्रतिशत राशि एक साल की त्रैमासिक किस्तों में देनें की सुविधा दी जाएगी. इन फ्लैट्स का मूल्य लगभग 21 व 25 लाख रुपए है. जिस पर विभिन्न बैंकों व्दारा भी ऋण दिया जा रहा है. देवेन्द्रनगर स्थित सिटी सेन्टर कम मॉल के व्दितीय एवं तृतीय तल में प्राधिकरण के पास व्यावसाय के लिए उपलब्ध 40 हजार वर्गफुट क्षेत्र के लिए मूल्यांकन के उपरांत रुपए 7823 तथा रुपए 7085 प्रतिवर्गफुट की दर को भी बैठक में स्वीकृति दी गई.  
प्राधिकरण संचालक मंडल की आज की बैठक में उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, अवर सचिव आवास एवं पर्यावरण श्री जी.एल. सॉकला, अपर आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर श्री आशीष टिकरिहा, राज्य विद्युत वितरण कंपनी रायपुर के कार्यपालन अभियंता श्री संजय जैन, नगर तथा ग्राम निवेश के संयुक्त संचालक श्री विनीत नायर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रायपुर के श्री ए.के. साहू, लोक निर्माण विभाग रायपुर के कार्यपालन अभियंता श्री महादेव लहरे, उप वन संरक्षक रायपुर श्री विनोद मिश्रा, अशासकीय सदस्य श्री गोपी साहू, श्री रविन्द्र बंजारे, श्री नारद कौश्ल,श्रीमती सुनयना शुक्ला और श्रीमती एम. लक्ष्मी उपस्थित थी.