Search This Blog

Aug 17, 2021

कमल विहार लेआऊट संशोधन के लिए हुई जनसुनवाई

 14 संशोधन प्रस्तावों में से दो प्रस्तावों में आई छह आपत्तियां

अपर मुख्य सचिव ने निराकरण करने के दिए निर्देश

 



रायपुर17 अगस्त 2021/ छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण विभाग व्दारा रायपुर विकास प्राधिकरण की नगर विकास योजना कमल विहार के लेआऊट प्लॉन में संशोधन (आर-7) के लिए आज रायपुर के सर्किट हॉऊस में योजना के भूखंड स्वामियों को आमंत्रित कर जनसुनवाई की। यह सुनवाई छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 74 के अंतर्गत पुनर्विलोकन किए जाने हेतु प्रस्तावित संशोधनों से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों को युक्तियुक्त अवसर देने हेतु की गई थी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू और रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज तांबोली उपस्थित थे। लेआऊट में कुल 14 संशोधन का प्रस्ताव दिया गया था जिसमें मात्र दो प्रस्तावों में ही आपत्तियां आई। 


 कमल विहार योजना के लेआऊट संशोधनों हेतु सेक्टर 1 में राजस्व सीमांकन के कारण श्मशान क्षेत्रफल में वृध्दि, सेक्टर 1 में उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार भूमि स्वामियों की भूमि पृथक कर भूस्वामियों के बीच भूमि का आदान प्रदान करते हेतु भूमि को एक चक करने, सेक्टर6 में कब्रिस्तान की भूमि को अनुरोध किए जाने पर एक चक करने, सेक्टर 7बी में 5 एकड़ बड़े व्यावसायिक भूखंड को 117 भूखंड में विभाजित करने, सेक्टर 8बी में मंदिर के लिए पहुंच मार्ग देने के लिए आवासीय भूखंडों को स्थानांतरित करने, सेक्टर 9 में लेआऊट में 102 बड़े सार्वजनिक व अर्ध्दसार्वजनिक भूखंडों को को 167 छोटे भूखंडों में परिवर्तित करने, सेक्टर 10 में नर्सरी स्कूल (शैक्षणिक) के बड़े भूखंड को छोटा कर 5 अतिरिक्त आवासीय भूखंड बनाने, सेक्टर 11ए में नर्सिंग होम के बड़े भूखंड को 2 छोटे नर्सिंग होम तथा 8 आवासीय भूखंड में परिवर्तित करने तथा शैक्षणिक भूखंड में हायर सेकेन्डरी स्कूल के स्थान पर शैक्षणिक संस्था का उल्लेख किए जाने, सेक्टर 12 के लेआऊट में 8 बड़े व्यावसायिक भूखंडों को 60 छोटे भूखंडों में परिवर्तित करने, सेक्र 13 के लेआऊट में 7 बड़े व्यावसायिक भूखंडों को 58 छोटे भूखंडों में परिवर्तित करने, सेक्टर 14ए में ईडब्लूएस के आरक्षित भूखंडों में भूमि स्वामियों के अनुरोध पर उनकी भूमि के पास ही विकसित भूखंडों का आवंटन किए जाने हेतु भूखंडों का प्रावधान किए जाने, सेक्टर14बी व 15सी में सड़क के साथ यूटिलिटी हेतु आरक्षित भूमि पर ग्राम वासियों के उपयोग हेतु धरसा के स्थान पर आवागमन हेतु रास्ता दिए जाने का प्रावधान किए जाने तथा कमल विहार योजना के सभी सेक्टरों में ईडब्लूएस के स्थान पर ईडब्लूएस / एलआईजी अफोर्डेबल हॉऊसिग का उल्लेख करने हेतु प्रस्ताव रखा गया था।  

जनसुनवाई में मात्र दो संशोधन प्रस्तावों में कुल छह आपत्तियां आई जिनमें कुछ आवंटितियों के भूखंड पहले श्मशान की भूमि के पीछे थे जो नए प्रस्ताव में साथ लग रहे हैं।  इससे उनके भूखंडों से दूर करने के लिए चार आवंटितियों व्दारा राज्य शासन को अपनी आपत्ति प्रस्तुत की।

छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने आपत्तियों को सुनने के बाद कहा कि मुख्य रुप से लोगों व्दारा इस बात पर आपत्ति की गई है कि उनके भूखंडों का स्थान तो नहीं बदला गया है किन्तु उनके भूखंड का नंबर बदल दिया गया है। दूसरी आपत्ति इस बात को लेकर थी कि उनके भूखंड का स्थान तो नहीं बदला गया है किन्तु उनके भूखंड अब कब्रिस्तान के पास आ गए है। इसे हटाया जाए। श्री साहू ने उपस्थित आपत्तिकर्ताओं से कहा कि वे 24 अगस्त प्रात 11.30 बजे रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिल कर अपनी शिकायतों का निराकरण कराए। इन आपत्तियों के निराकरण के बाद ही लेआऊट में संशोधन होगा।

Jul 19, 2021

सूर्यमणि मिश्रा और शिव सिंह ठाकुर ने उपाध्यक्ष का कार्य संभाला

                  आरडीए में नए उपाध्यक्षों और सदस्यों ने कार्यभार ग्रहण किया

 रायपुर, 19 जुलाई 2021/ राज्य शासन व्दारा रायपुर विकास प्राधिकरण में नियुक्त किए गए दो उपाध्यक्षों श्री सूर्यमणि मिश्रा और श्री शिव सिंह  ठाकुर तथा संचालक मंडल के सदस्य श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे, ममता राय और श्री हीरेन्द्र देवांगन ने आज प्राधिकरण कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्डे के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी, छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष और रायपुर नगर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री सलाम रिजवी, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड, विधायक श्रीमती अनिता शर्मा, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज तांबोली, श्री सुशील आनंद शुक्ला, क्रेडा के सदस्य कवर्धा के श्री कन्हैया लाल अग्रवाल,श्री गिरीश दुबे, श्री संजय पाठक, अनेश बजाज, रितेश ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, अनेश बजाज, मुजफ्फर खान, जग्गू सिंह ठाकुर, सुनील साहू उपस्थित थे।



इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोंधित करते हुए आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देतु हुए पदाधिकारियों को बेहतर काम करने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार है कि उन्होंने प्राधिकरण को शहर विकास के लिए नए सदस्य़ों की एक टीम दी। श्री धुप्पड ने नवनियुक्त दोनों उपाध्यक्षों और सदस्यों को बधाई भी दी। प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष श्री सूर्यमणी मिश्रा और श्री शिव सिंह ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ श्री नवीन कुमार ठाकुर ने आंगतुक सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।




Jul 14, 2021

Jun 20, 2021

मुख्यमंत्री सहायता कोष में आरडीए द्वारा 10 लाख रूपए का अंशदान


अध्यक्ष  सुभाष धुप्पड़ ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेट कर सौंपा चेक
 

    रायपुर, 20 जून 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में आरडीए (रायपुर विकास प्राधिकरण) के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ और आयुक्त डॉ. अय्याज तम्बोली ने सौजन्य मुलाकात कर आरडीए की तरफ से मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 10 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और पीडि़तों की मदद के लिए किए गए प्रभावी उपायों की सराहना की। श्री धूप्पड़ ने कहा कि राज्य सरकार के इस प्रयास में सहभागिता, जरूरतमंदों की मदद एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रायपुर विकास प्राधिकरण ने 10 लाख रूपए का अंशदान मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आरडीए को इस सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए इसे अनुकरणीय बताया।

Jun 14, 2021

रायपुर विकास प्राधिकरणसंचालक मंडल के निर्णय

लॉक डाऊन में किस्तें जमा नहीं करने वालों को 

15% सरचार्ज राशि में 31 जुलाई तक छूट

अधिकारियों – कर्मचारियों ने दो दिन का वेतन दिया मुख्यमंत्री सहायता कोष में



रायपुर,14 जून 2021/ कोरोना महामारी की दूसरी लहर में लॉक डाऊन के कारण रायपुर विकास प्राधिकरण में किस्तों का भुगतान नहीं कर पाने वाले आवंटितियों को अब 31 जुलाई तक सरचार्ज राशि नहीं देना पड़ेगा। प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में आज यह निर्णय लिया गया। इसके अनुसार जिन आवंटितियों ने 01 मार्च से 30 जून 2021 तक किस्तों की राशि जमा नहीं की है ऐसे सभी आवंटितियो को 31 जुलाई 2021 तक राशि भुगतान करने पर 15 प्रतिशत का सरचार्ज में छूट दी जाएगी। प्राधिकरण संचालक मंडल की आज हुई बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने की और मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज तांबोली ने सदस्य सचिव के रुप में प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

मुख्यमंत्री सहायता कोष में आरडीए देगा 10 लाख रुपए

कोरोना महामारी के संकट के कारण आम लोगों को राज्य शासन व्दारा दी जाने वाली सहायता के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों व्दारा अपने वेतन से स्वेच्छा से योगदान देने की इच्छा व्यक्त की थी। फलस्वरुप वेतन से दी जाने वाली राशि सहित प्राधिकरण व्दारा अपनी ओर से मिला कर कुल 10 लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जाएगी। इस निर्णय को भी संचालक मंडल ने आज अपनी सहमति प्रदान की ।

चिकित्सा देयकों का भुगतान अब प्राधिकरण स्तर पर होगा

संचालक मंडल के सदस्यों ने बैठक में रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों के चिकित्सा देयकों के भुगतान के संबंध में राज्य शासन के निर्देशों व नियमों के अनुसार निर्णय लिया। इसके अंतर्गत 5 लाख तक के देयकों का भुगतान मुख्य कार्यपालन अधिकारी के स्तर पर तथा 5 लाख से ज्यादा के अधिक राशि का भुगतान संचालक मंडल के अनुमोदन के पश्चात किया जाएगा। साथ ही पूर्व में कर्मचारियों के लंबित 31.31 लाख रुपए के देयकों का भुगतान भी इसी प्रावधान के अनुसार किया जाएगा।  

कर्मचारियों के लिए दुर्घटना बीमा, ओव्हरड्रॉफ्ट की सुविधा का सैलरी सेविंग एकाऊंट खोला

प्राधिकरण व्दारा अपने कर्मचारियों की सुविधा के लिए पंजाब नैशनल बैंक में ऐसा सैलेरी सेविंग एकॉऊंट खुलवाया है, जिसमें 20 लाख का दुर्घटना बीमा, दो माह के वेतन का ओव्हर ड्रॉफ्ट और जीरो बैंलेस की सुविधा मिलेगी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेगी। इस सेविंग एकाऊंट में कर्मचारियों की स्थाई अपंगता अथवा निधन होने पर 20 लाख रुपए दुर्घटना बीमा की सुविधा दी जाएगी। साथ ही दो माह के वेतन के बराबर अथवा 3 लाख रुपए जो भी कम हो का ओव्हरड्रॉफ्ट तथा जीरो बैंलेस की सुविधा भी बैंक देगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को प्राधिकरण अगले माह से इसी बैंक खाते के माध्यम से वेतन का  भुगतान करेगा।

प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में आज अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज तांबोली, अवर सचिव वित्त विभाग श्री सतीश पाण्डेय, उप सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग श्री सी.तिर्की, अपर संचालक नगर तथा ग्राम निवेश विभाग छत्तीसगढ़ श्री संदीप बांगड़े, जिला वन संरक्षक रायपुर वृत्त श्री रमण सोमावार, एडीशनल कलेक्टर श्री बी.सी. साहू, अपर आयुक्त नगर पालिक निगम श्री लोकेश साहू, अधीक्षण अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी श्री मनोज वर्मा, लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता सुश्री सीमा दीवान, प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नवीन कुमार ठाकुर उपस्थित थे।







Jun 11, 2021

देवेन्द्रनगर व्यावसायिक क्षेत्र के पार्किंग में लॉकडॉऊन में बनी 3 अवैध दुकानों को आरडीए ने हटाया

 





रायपुर,11 जून 2021/ रायपुर विकास प्राधिकरण की इंदिरा गांधी व्यावसायिक परिसर देवेन्द्रनगर योजना के लेआऊट में पार्किंग स्थल पर अज्ञात व्यक्तियों व्दारा अवैध रुप तीन दुकानें बना ली थी। इसे आज प्राधिकरण प्रशासन ने हटा दिया। साथ ही थोक कपड़ा मार्केट के सामने स्थित 43 व्यावसायिक भूखंडों के मध्य पार्किंग स्थल पर तीन ओर बनाई गई बाऊन्ड्रीवाल को भी हटाया गया।

प्राधिकरण की देवेन्द्रनगर योजना के अंतर्गत 1998 में नगर तथा ग्राम निवेश रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय से लेआऊट अनुमोदन के पश्चात 8.60 एकड़ क्षेत्र में 189 भूखंड विकसित कर आवंटित किए गए थे। इसमें जीवन बीमा निगम कार्यालय के पीछे के स्वीकृत लेआऊट में वाहन के पार्किंग के स्थल का प्रावधान किया गया था। पार्किंग के इस क्षेत्र में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कोरोना के लॉक डॉऊन की अवधि के दौरान लगभग 500 वर्गफुट पर तीन दुकानों का निर्माण कर लिया था। अज्ञात व्यक्तियों व्दारा दुकानों के ढ़ांचा तैयार होने के बाद उसमें निर्माण श्रमिकों के माध्यम से प्लास्टर और शटर लगाने का कार्य किया जा रहा था। इसी प्रकार थोक कपड़ा मार्केट के सामने स्थित 43 व्यावसायिक भूखंडों के मध्य लेआऊट में दर्शित पार्किंग स्थल कुछ लोगों ने बाऊन्ड्रीवाल का निर्माण प्रारंभ किया था। प्राधिकरण ने आज इन दोनों पार्किंग स्थल पर बने निर्माण को जेसीबी मशीन की सहायता से हटा गया। इस अवैध निर्माण को प्राधिकरण प्रशासन पुलिस विभाग के सहयोग से हटाया गया। अवैध निर्माण हटाने की यह कार्रवाई प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई।

इसके पहले भी प्राधिकरण की देवेन्द्रनगर योजना में सिटी सेन्टर मॉल के पीछे छत्तीसगढ़ हॉट से लगी लगभग 600 वर्गफुट भूमि में बिना प्राधिकरण की अनुमति से अवैध निर्माण किया जा रहा था जिसे पिछले सप्ताह नगर पालिक निगम व्दारा हटवाया गया।  



May 13, 2021

आरडीए की राशि अब सीधे बैंक खाते में जमा की जा सकती है



यदि आप रायपुर विकास प्राधिकरण के आवंटिति हैं और आप अपनी बकाया राशि सीधे बैंक में जमा करना चाहते हैं तो आप इन बैंक खातों में सीधे राशि जमा कर सकते हैं. राशि जमा करने के बाद जमा राशि की रसीद / जानकारी संभालकर रखें क्योंकि आपके खाते के समायोजन के लिए यह जरूरी है। 


 

May 2, 2021

आरडीए के कर्मचारियों का होगा सामूहिक बीमा

सबको टीका लगवाने करेगें प्रेरित - श्री सुभाष धुप्पड़

      रायपुर, 2 मई 2021/ कोविड19 के संक्रमण को देखते हुए रायपुर विकास प्राधिकरण के नियमित और कार्यभारित स्थापना में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों और उनके परिवार का सामूहिक बीमा कराया जाएगा और सभी को संक्रमण से बचाने के लिए टीका लगवाने का प्रयास किया जाएगा। प्राधिकरण में कार्यरत प्लेसमेंट कंपनी के कर्मचारियों के बीमा के लिए संबंधित कंपनी से चर्चा की जाएगी।      

      प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति को देखते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित रखने के लिए कोवैक्सीन के दोनों टीके लगवाने के सभी को प्रेरित किया जाएगा तथा यह प्रयास किया जाएगा की सभी को टीके लग जाए। श्री धुप्पड़ ने कहा कि प्राधिकरण में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का इन्शोरेंस कराने के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज तांबोली चर्चा कर इस संबंध में शीघ्र ही कार्रवाई करने को कहा गया है।

    उल्लेखनीय है कि अब तक प्राधिकरण में कार्यरत 5 कर्मचारियों का निधन कोराना के संक्रमण के कारण हुआ है। इसमें कल आरडीए अध्यक्ष के निज सहायक सन्तसेवक साहू का अस्पताल में निधन हुआ है। इसके पहले प्राधिकरण के सहायक अधीक्षक रमेश राव और सत्यपकाश गुप्ता, कार्य सहायक अरुण बरोरे, पंप चालक सुशील कुमार साहू का पिछले महीने निधन हुआ है।  

 

                                       

Feb 13, 2021

आरडीए ने प्रापर्टी सेल के सारे रिकार्ड तोड़े

 एक दिन में 51.94 करोड़ रुपए के 119 प्लॉट बिके


कमल विहार सीबीडी के सभी 387 प्लॉट बिके
 
               

रायपुर 13 फरवरी 2021/ रायपुर विकास प्राधिकरण ने कल प्रॉपर्टी सेल का एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए  सभी पुराने रिकार्ड तोड़ दिए हैं। प्राधिकरण कार्यालय में कल हुई संपत्ति की निविदा प्रक्रिया में 119 प्लॉट 51.94 करोड़ रूपए में बिके। चार साल पहले प्राधिकरण में एक दिन में 25 करोड़ रूपए की प्रापर्टी विक्रय करने का रिकार्ड बना था। कल कमल विहार में कुल 118 प्लॉट बिके जिसमें से केन्द्रीय व्यावसायिक केन्द्र (सीबीड़ी) के 107 प्लॉट शामिल थे।

               रायपुर विकास प्राधिकरण को आर्थिक रुप से मजबूत करने यह रिकार्ड सेल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व और प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ के सक्रिय प्रयासों के कारण हुआ है। इस हेतु प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री धुप्पड़ कुछ समय से लगातार चेम्बर्स ऑफ कामर्स के पदाधिकरियों से संपर्क में थे। अपने इन प्रयासों के तहत उन्होनें चेम्बर्स के पदाधिकारियों और इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के व्यापारियों को अधिकारियों के साथ कमल विहार भेज कर व्यावसायिक भूखंडों में दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन कराया। चर्चा के दौरान प्राधिकरण के अध्यक्ष ने चेम्बर के पदाधिकारी योगेश अग्रवाल, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के पदाधिकारी राधाकृष्ण सुन्दरानी, निकेश बरडिया, प्रमोद जैन, महेन्द्र तलरेजा और राजेश वासवानी के साथ इलेक्ट्रानिक व्यवसायियों को निविदा प्रक्रिया से अवगत करावाया। फलस्वरूप व्यापारियों ने पूरे भरोसे और तसल्ली के बाद कमल विहार के सेक्टर 7बी में स्थित सीबीड़ी के 107 व्यावसायिक भूखंड़ों की निविदाएं भर कर भूखंड खरीदे। इन व्यावसायिक भूखंडों के एक साथ विक्रय होने से प्राधिकरण व्दारा एक दिन में सर्वाधिक भूखंड बिकने का अब तक के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं।

 कल हुई निविदा में कमल विहार योजना के सेक्टर लेवल का एक व्यावसायिक भूखंड, सार्वजनिक तथा अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग का एक और आवासीय के 8 भूखंडों सहित इंद्रप्रस्थ रायपुरा का एक आवासीय भूखंड का विक्रय हुए। कमल विहार में इलेक्ट्रानिक मार्केट के व्यवसायियों व्दारा एक साथ 107 भूखंड लेने के बाद से अब सीबीडी के सभी 387 भूखंड बिक गए हैं।  

उल्लेखनीय है कि 21  जुलाई 2020 को रायपुर विकास प्राधिकरण के  अध्यक्ष का पदभार  संभालने के बाद श्री सुभाष धुप्पड़ ने कहा था कि वे प्राधिकरण को फिर से लाभ में लाएगें। प्राधिकरण पिछली सरकार के पहले लाभ में था अब फिर से लाभ में आएगा। उन्होनें कहा था कि अब श्री भूपेश बघेल की सरकार में रायपुर विकास प्राधिकरण फिर से आर्थिक रुप से मजबूत हो कर शहर विकास के लिए बेहतर काम करेगा

उधर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज तांबोली ने यह जानकारी दी कि कमल विहार योजना के व्यावसायिक, सार्वजनिक व अर्धसार्वजनिक तथा मिश्रित उपयोग के भूखंडों पर 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है जो 31  मार्च 2021 तक लगातार जारी रहेगी।

Feb 5, 2021

कमल विहार के व्यावसायिक, मिश्रित भूखंडों पर मिलेगी 5 प्रतिशत की छूट, 31 मार्च तक विक्रय में दी जाएगी छूट

                                                            आरडीए संचालक मंडल का निर्णय

  

रायपुर,05 फरवरी 2021/ कमल विहार योजना के व्यावसायिक, सार्वजनिक व अर्धसार्वजनिक तथा मिश्रित उपयोग के भूखंडों पर 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह छूट कल 6 फरवरी से विक्रय होने वाले भूखंडों पर 31 मार्च 2021 तक दी जाएगी। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में संचालक मंडल में यह निर्णय लिया।  

      संचालक मंडल के सदस्य सचिव और प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज तांबोली ने छूट का प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि गत दो वर्षों में कमल विहार यॉजना के सार्वजनिक अर्धसार्वजनिक, व्यावसायिक व मिश्रित भूखंडों के विक्रय की गति काफी धीमी हो गई है। भूखंड के विक्रय में तेजी लाने के लिए पहले से दी जा रही 3.3 प्रतिशत की छूट को बढ़ा कर 5 प्रतिशत किया जाना होगा। उन्होनें कहा कि भूखंड विक्रय में तेजी आने से बैंक से लिए गए ऋणों का भुगतान हो सकेगा फलस्वरुप प्राधिकरण पर ब्याज भुगतान का भार कम होगा। चर्चा के बाद संचालक मंडल ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति प्रदान की।

उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण कमल विहार योजना के आवासीय भूखंडों को पहले से ही  प्रो रेटा आधार पर 7 से 60 दिनों में 4.4 से 3.3 प्रतिशत की छूट प्रदान कर रहा है।   


 प्राधिकरण कार्यालय में आज हुई संचालक मंडल की बैठक में वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा, उप सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग श्री सी.तिर्की, नगर पालिक निगम रायपुर के उपायुक्त श्री अरविंद शर्मा, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के उप संचालक श्री भानुप्रताप सिंह पटेल, डिप्टी कलेक्टर रायपुर श्रीमती पूनम शर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री आर.एस. अजगल्ले, लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता श्रीमती सीमा दीवान सदस्य प्रतिनिधि के रुप में उपस्थित थे।

Nov 4, 2020

कमल विहार में 25 अप्रवासी घूमंतुओं परिवारों व्दारा विकसित प्लॉट पर किया गया अवैध कब्जा हटाया गया

 कैनाल रोड पर खोली गई दुकान को हटाने की दी गई समझाईश


रायपुर, 04 नवंबर 2020/ कमल विहार योजना के सेक्टर 15ए में 25 अप्रवासी घूमंतू परिवारों व्दारा विकसित प्लॉटों में किए गए अवैध कब्जे को आज रायपुर विकास प्राधिकरण ने हटा दिया गया। इन लोगों व्दारा सेक्टर के 8 विकसित प्लॉटों पर अवैध रुप से झोपड़ी बना कर उसे आवास की तरह उपयोग किया जा रहा था।   

इसी प्रकार धमतरी रोड से कमल विहार की ओर जाने वाली सड़क कैनाल रोड पर लालपुर के आवासीय मकानों व्दारा विभिन्न प्रकार की दुकानें खोल ली गई है। इन दुकानदारों को भी समझाईश दी गई है कि वे कैनाल रोड पर किसी प्रकार से आवागमन या दुकानें नहीं खोल सकते है। इससे आवागमन में दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती है। उनके आवागमन का मार्ग भी दूसरी ओर है। इसीलिए उन्हें समझाईश देते हुए समय दिया गया कि वे कैनाल रोड पर किसी प्रकार से आवगमन व दुकान नहीं खोलें अन्यथा प्राधिकरण व्दारा उसे बंद करने का कार्रवाई की जाएगी।

कमल विहार के सेक्टर 14 बी जो डूमतराई की बसाहट वाले क्षेत्र से लगा है वहां भी कुछ निवासियों व्दारा प्राधिकरण व्दारा कुछ विकसित प्लॉटों पर अवैध रुप से कब्जा कर रखा है। उन्हें भी समझाईश दी गई है कि वे अपना अवैध कब्जा हटा लें अन्यथा प्राधिकरण व्दारा इसे अपने स्तर पर हटा दिया जाएगा। प्राधिकरण की आज की यह कार्रवाई अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर प्राधिकरण के कार्यपालन अभियंता श्री एम.एस. पांडेय तथा सलाहकार कंपनियों के इंजीनियर स्टॉफ भी उपस्थित था।








Sep 17, 2020

कमल विहार में केबल लाईन कार्य के कारण कल 11 से 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

     रायपुर, 17 सितंबर 2020/ कमल विहार योजना के सेक्टर 1 स्थित 33/11 किलोवोल्ट सबस्टेशन से सेक्टर 1 के डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर यार्ड तक बिछाई गई 11 किलोवोल्ट भूमिगत केबल लाईन के कार्य के कारण कल 18 सितंबर को पूरे कमल विहार योजना क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति प्रातः 11 से 3 बजे तक बंद रहेगी। 

Aug 18, 2020

|| बॉम्बे मार्केट में 17 दुकानें 3.32 करोड़ रुपए में बिकी ||

_ऑफसेट दर 10 हजार थी पर अधिकतम निविदा की दर 17598 प्रति वर्गफुट आई_

रायपुर, 18 अगस्त 2020/ रायपुर विकास प्राधिकरण की बॉम्बे मार्केट स्थित पुरानी 73 दुकानों व 6 हॉल में से कल 17 दुकानें निविदा के माध्यम से 3.32 करोड़ में बिकी। इसमें पूर्व में काबिज 12 दुकानदारों ने और 5 नए लोगों ने दुकानें ली। इन दुकानों के विक्रय से प्राधिकरण को 77.26 लाख रुपए धरोहर राशि के रुप में प्राप्त हुई है। प्राधिकरण ने इन दुकानों के आवंटन के लिए काबिज किरायेदारों को स्वयं निविदा भर कर लेने के लिए प्राथमिकता दी थी। अब अगली निविदा से कोई भी व्यक्ति उच्च निविदा भर कर दुकानें ले सकेगा।

प्राधिकरण व्दारा बॉम्बे मार्केट में भूतल की दुकानों का ऑफसेट दर 10 हजार रुपए प्रति वर्गफुट रखा गया था। जिसमें सबसे अधिक निविदा की दर रुपए 17598.99 प्रति वर्गफुट प्राप्त हुई। निविदा में कुल 23 लोगों ने भाग लिया जिसमें से 17 को दुकानें उच्चतम निविदा के आधार पर दुकानें आवंटित की जाएगी। निविदा के बाद अब बची शेष दुकानों व हॉल की निविदा अगले माह नई तिथि निर्धारित कर विक्रय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण ने इन दुकानों व हॉल के विक्रय के पहले माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर में केवियट दायर किया था।

Aug 15, 2020

आरडीए में अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने किया ध्वजारोहण

रायपुर15 अगस्त 2020/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने प्राधिकरण कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से संस्था के लिए मेहनत, लगन और ईमानदारी से कार्य करने का आव्हान किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ श्री नवीन कुमार ठाकुर, अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता, मुख्य लेखाधिकारी श्री एस.आर. नेताम, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार अवस्थी सहित कोरोना महामारी के कारण सीमित संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।  




Jul 21, 2020

रायपुर विकास प्राधिकरण को फिर से लाभ में लाएगें - श्री सुभाष धुप्पड़

श्री सुभाष धुप्पड़ ने आरडीए अध्यक्ष का कार्यभार संभाला
आरडीए में सभी का सहयोग ले कर साफ सुथरा काम करेगें
       

      रायपुर21 जुलाई 2020/ रायपुर विकास प्राधिकरण के नए अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने कहा है कि रायपुर की जनता की सेवा करना ही मेरा एक मात्र लक्ष्य है। आरडीए में साफ सुथरा क्रिस्टल क्लियर काम होगा। उन्होनें कहा कि वे प्राधिकरण को फिर से लाभ मे लाएगें। यह संस्था पिछली सरकार के पहले लाभ में थी अब फिर लाभ में आएगी। पहले के प्राधिकरण में राशि फिक्सड डिपाजिट होती थी। अब भूपेश बघेल की सरकार में यहां फिर फिक्सड़ डिपाजिट होगा।
      श्री धुप्पड ने कहा आगे कहा कि वे रायपुर शहर के विकास में विशेषज्ञों, बुध्दिजीवियों नागरिकों, विधायकों व जनप्रतिनिधियों नगर निगम के महापौर, सभापति, पार्षदों, हॉऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष और पदाधिकारियों का सहयोग ले कर रायपुर को बेहतर बनाएगें। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुझे जो कार्य दिया है वह चुनौतीभरा है और वे इसे पूरी तरह से पूरा करेगें। श्री धुप्पड़ ने कहा कि वे रायपुर के गौरव को पुनः स्थापित करना चाहते है। प्राधिकरण कार्यालय में आज दोपहर पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि वे प्राधिकरण में लॉकडॉऊन खुलने के बाद वे कार्यालय में हर दिन एक घंटे बैठ कर हितग्राहियों की समस्याएं और शिकायतें सुनेगें और उसका समाधान भी करेगें। उन्होंने कहा कि वे यहां संस्था में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को काम करने का भरपूर अवसर देगें।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास पंजीयन एवं स्टॉम्प मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने उम्मीद जाहिर की कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आर्शीवाद से श्री धुप्पड़ प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति को उबारने का कार्य बेहतर ढ़ंग से करेगें। वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने अपनी शुभकानाएं देते हुए कहा कि श्री धुप्पड़ रायपुर शङर में सबसे परिचित हैं इसीलिए वे शहर विकास के लिए सबके साथ मिल कर काम करेगें। समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती करुणा शुक्ला ने श्री धुप्पड़ को अपना आर्शीवाद देते हुए कहा कि वे अब रायपुर विकास प्राधिकरण की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करेगें।  
रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के इस कार्यक्रम में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह छाबड़ा, नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री विनोद वर्मा व श्री रुचिर गर्ग, पार्षद ज्ञानेश दुबे, पूर्व पार्षद जसबीर ढिल्लन, गुरुबक्क्ष सिंह छाबड़ा, श्री अब्दुल हमीद हयात, श्री असलम, श्री कन्हैयालाल अग्रवाल,श्रीराम धुप्पड़ उपस्थित थे। इस अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज तांबोली, अतिरिक्त सीईओ श्री नवीन कुमार ठाकुर, अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता और रायपुर विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार अवस्थी ने श्री सुभाष धुप्पड़ और अतिथियों का स्वागत किया।




श्री सुभाष धुप्पड़ आज संभालेगें आरडीए अध्यक्ष का कार्यभार


आवास एवं पर्यावरण मंत्री सहित कई मंत्री एवं पदाधिकारी होगें अतिथि
     
    रायपुर20 जुलाई 2020/ छत्तीसगढ़ शासन व्दारा रायपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ कल 21 जुलाई दोपहर 2.00 बजे प्राधिकरण के न्यू राजेन्द्रनगर स्थित कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण करेगे। इस अवसर पर परिवहन विभागआवास एवं पर्यावरणवन विभाग के मंत्री श्री मोहम्मद अकबरसंसदीय कार्यविधि एवं विधायी कार्यकृषि एवं जैव प्रौद्योगिकीपशुपालनमछली पालनजल संसाधन एवं आयाकट मंत्री श्री रविन्द्र चौबेनगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्रम मंत्री श्री शिव कुमार डहरियाराजस्व एवं आपदा प्रबंधनपुनर्वास पंजीयन एवं स्टाम्प मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्माछत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष व रायपुर नगर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजासंसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय और महापौर श्री एज़ाज ढ़ेबर विशेष रुप से उपस्थित रहेगें। कार्यक्रम में कई नव नियुक्त निगम - मंडलों के पदाधिकारी भी शामिल होगे।
     श्री सुभाष धुप्पड़ ने 1968 से अपने राजनैतिकसामाजिक क्षेत्र में सहभागिता  की शुरुआत की थी। वे पेशे से किसान और आटोमोबाईल व्यवसायी हैं। 1980 में वे नगर पालिक निगम रायपुर के पार्षद और स्थायी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। युवक कांग्रेस की सदस्यता ले कर वे पार्टी के कई पदों पर रहें। वे कई वर्षों तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रहे। श्री धुप्पड़ विवेकानंद आश्रम रायपुर के माध्यम से रामकृष्ण मिशन के कार्यकमों में नियमित हिस्सेदारी निभाते रहे हैं। वे नेशनल एसोसियेशन फॉर ब्लाईंड रायपुर केन्द्र के माध्यम नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 


Jun 26, 2020

बिकने लगी आरडीए की बिजनेस प्रापर्टियां

जून माह में बिक चुकी है 14.20 करोड़ की प्रापर्टी   

रायपुर, 26 जून 2020/ रायपुर विकास प्राधिकरण की योजनाओं में आवासीय के साथ ही अब बिजनेस के प्लाट भी बिकने लगे हैं। पिछले पखवाड़े निविदा के माध्यम से बिजनेस प्लाट के साथ 5.78 करोड़ रुपए की प्रापर्टी की सेल हुई तो गत दो दिनों में 8.42 करोड़ की संपत्ति विक्रय हुई। इस प्रकार अकेले जून माह में ही प्राधिकरण ने 14.20 करोड़ रुपए की प्रापर्टी बेची है। 
    प्राधिकरण में गत दो दिनों में कमल विहार में 7.64 करोड़ के मूल्य के 142 ईडब्लूएस फ्लैट की बुकिंग हुई तथा कमल विहार के 7 प्लॉट 73.57 लाख रुपए में विक्रय हुए। वहीं बोरियाखुर्द में एक फ्लैट की बुकिंग हुई। प्राधिकरण ने जून के पहले पखवाड़े में कमल विहार योजना में स्कीम लेवल का 10,788 वर्गफुट का एक बड़ा व्यावसायिक प्लाट 2.89 करोड़ रुपए में विक्रय किया। वहीं सेक्टर लेबल का व्यावसायिक प्लाट 32.37 लाख रुपए में निविदा के माध्यम से खरीदा गया। कमल विहार में दो आवासीय प्लाट, इंद्रप्रस्थ योजना में एक आवासीय प्लॉट सहित मिश्रित उपयोग के तीन प्लाट 1.84 करोड़ रुपए में निविदा के माध्यम लोगो ने क्रय किया।   

पिछले कुछ समय से प्राधिकरण की प्रापर्टी के प्रति लोगों ने अच्छा रुझान दिखाया है। मई माह में प्राधिकरण ने लगभग 4.70 करोड़ की प्रापर्टी का विक्रय किया है। उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण की नई योजनाओं में विक्रय की जाने वाली प्राप्रटी में पंजीयन राशि 10 प्रतिशत ली जाती है तथा आवंटन के बाद शेष राशि एक साल में हर तीन महीने की किस्तों में ली जाती है। ऐसी किस्त भुगतान की किस्तों के कारण भी लोगों को प्रापर्टी खरीदने में सुविधा होती है। 

Jun 19, 2020

आरडीए ने इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में आमोद-प्रमोद की भूमि पर किया गया अवैध कब्जा हटवाया



रायपुर19 जून 2020/ इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में वंडरलैंड रिक्रिएशन पार्क के पीछे रिक्त भूमि पर किए गए अवैध कब्जा को आज रायपुर विकास प्राधिकरण ने पुलिस की मदद से हटा दिया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में आमोद प्रमोद भू-उपयोग की लगभग 45 हजार वर्गफुट की भूमि का कब्जा हटवाया गया।
रायपुरा कालोनी में रहने वाले दिलीप सोनवानी नाम के एक व्यक्ति ने प्राधिकरण की इस भूमि पर कब्जा कर एक कमरा बना लिया था तथा वहां अवैध रुप से विद्युत कनेक्शन भी लगा रखा था। प्राधिकरण के नाम पर दर्ज इस अर्जित भूमि पर दिलीप सोनवानी ने पहले अपना कब्जा हटाने पर प्रतिरोध किया लेकिन जब उसे यह बताया गया कि यह भूमि राजस्व रिकार्ड में रायपुर विकास प्राधिकरण के नाम पर है तब डी.डी. नगर पुलिस थाने की टी.आई. योगिता खापर्डे व अन्य पुलिस सिपाहियों की समझाईश के बाद यह कब्जा हटाया जा सका। आज की इस कार्रवाई में प्राधिकरण के प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता, कार्यपालन अभियंता श्री प्रमोद बैस, सहायक अभियंता श्री राजेन्द्र कुमार जैन राजकुमार अवस्थी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।