Search This Blog

Aug 28, 2017

प्राधिकण संचालक मंडल के निर्णय

 कमल विहार के प्लॉट्स के नया डिस्काऊन्ट मॉडल - 21 सितंबर से भारी छूट
50% राशि दे कर शैलेन्द्रनगर - बोरियाखुर्द की दुकानों का मिलेगा कब्जा  
आमोद – प्रमोद विकसित करने के लिए 50% तक की छूट


रायपुर, 28 अगस्त 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण ने कमल विहार योजना के विकसित प्लॉटों में त्यौहारों के अवसर पर भारी छूट देने की घोषणा की है. विभिन्न उपयोग के प्लाटों पर अब 3 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाईगी. कमल विहार के विकसित हो रहे चार सेक्टरों में भी 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक में आज कमल विहार के आमोद – प्रमोद की सुविधाएं विकसित करने के लिए निवेशकों को 10 एकड़ या उससे अधिक बड़ा प्लाट खरीदने पर सीधे 50 प्रतिशत तक की छूट देने की स्वीकृति दी गई है. शैलेन्द्रनगर व बोरियाखुर्द की दुकानों के लिए अब 50 प्रतिशत राशि देने पर आवंटिति को उसका कब्जा दिया जाएगा. डिस्काऊंट मॉडल की यह घोषणा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज की. प्राधिकरण के संचालक मंडल के सचिव और प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत किया.  
आरडीए अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने बताया कि कमल विहार योजना के व्यवासायिक, आवासीय, व्यावसायिक सह आवासीय, स्वास्थ्य व शैक्षणिक उपयोग के निविदा से आवंटित किए जाने वाले प्लॉटों पर संचालक मंडल ने आकर्षक छूट दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की है. सबसे ज्यादा छूट व्यावसायिक यानि बिजनेस के प्लाटों पर दी गई है. इसमें स्कीम लेवल व सेक्टर लेवल के बिजनेस प्लॉट्स, सार्वजनिक व अर्ध्दसार्वजनिक उपयोग, व्यावसायिक सह आवासीय (कम्पोजिट) तथा सीबीडी क्षेत्र के 5 एकड़ क्षेत्र का व्यावसायिक  प्लॉटों को एक साथ लेने पर सीधी 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. सीबीडी के प्लॉट यदि अलग अलग लिए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में 15 प्रतिशत की छूट ही देय होगी. स्वास्थ्य और शैक्षणिक उपयोग के प्लाटों पर 15 प्रतिशत की छूट होगी. आवासीय प्लाटों में 2000 वर्गफुट से छोटे आकार के प्लाटों पर 2 प्रतिशत की, 2000 वर्गफुट से 3000 वर्गफुट तक के प्लाटों पर 10 प्रतिशत, 3000 से 5000 वर्गफुट तक के प्लॉटों पर 12 प्रतिशत तथा 5000 वर्गफुट से बड़े आकार के प्लाटों पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. जबकि कमल विहार के विकसित किए जा रहे सेक्टर 01,11ए, 11बी, 14बी सेक्टरों के सभी प्रकार के प्लॉटों में 5 प्रतिशत की अतिरिक्त दी जाएगी. प्राधिकरण आवासीय प्लाटों को लॉटरी के माध्यम से आवंटित करता है  जबकि अन्य सभी प्लाट निविदा के माध्मय से आवंटित होते हैं. संचालक मंडल ने पूर्व में लागू प्रो रेटा आधार पर दी जाने वाली छूट को अब खत्म कर दिया है. कमल विहार के विभिन्न प्रकार प्लाटों पर दी गई यह छूट आवंटन आदेश की तिथि से 60 दिनों में भुगतान करने पर ही दी जाएगी. 

कमल विहार योजना में विशेष छूट का विवरण
क्रं.
प्लाटों का उपयोग
निर्धारित ऑफसेट दर
(रुपए में प्रति वर्गफुट में)
छूट का %
छूट के उपरांत निर्धारित ऑफसेट दर (रुपए में प्रति वर्गफुट में)
01
व्यावासायिक
स्कीम लेवल
(5 एकड़ से भिन्न)
2680
25%
2010
सेक्टर लेवल
2245
1684
02
व्यावसायिक सह आवासीय (कम्पोजिट)
3340
2505
03
सार्वजनिक – अर्ध्द सार्वजनिक
2094
1571
04
व्यावसायिक
(सीबीडी क्षेत्र में अलग – अलग प्लाट लेने पर)
2680
15%
2278
05
व्यावसायिक
(5 एकड़ क्षेत्र एक साथ)
2680
25%
2010
06
स्वास्थ्य
1392
15%
1183
07
शैक्षणिक
696
15%
592
08
आवासीय





2000 वर्गफुट तक
1781
02%
1745
2000 से 3000 वर्गफुट तक

1696

10%
1526
3000 से 5000 वर्गफुट तक
12%
1492
5000 वर्गफुट से बड़ा आकार
15%
1442
कमल विहार योजना के विकसित हो रहे सेक्टर 01,11ए,11बी,14बी के
सभी प्रकार के प्लाटों में 5% की अतिरिक्त छूट उपलब्ध
टीपः- (1) विशेष छूट आवंटन आदेश की तिथि के 60 दिनों तक भुगतान करने पर ही मिलेगी. (2) आवंटन हर सप्ताह बुधवार व अंतिम तिथि 31.10.2017 को किया जाएगा.(3) आवासीय प्लाटों का आवंटन लॉटरी से तथा अन्य सभी प्लॉटों का आवंटन निविदा के माध्यम से किया जाएगा. आवेदन पत्र प्राधिकरण कार्यालय अथवा वेबसाईट www.rdaraipur.com से डाऊनलोड किया जा सकता है.

आमोद – प्रमोद के लिए भूमि में 40% से 50% तक की छूट
कमल विहार योजना में आमोद – प्रमोद के लिए सेक्टर – 3 में आरक्षित भूमि में निवेशकों को आकर्षित करने मनोरंजन व पिकनिक स्थल विकसित करने के लिए भूमि आवंटन में 40 से 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय भी लिया गया है. इसमें पूर्व में निर्धारित भूमि 710 रुपए प्रति वर्गफुट में छूट देते हुए 5 एकड़ तक की भूमि लेने पर 40 प्रतिशत की 5 से 10 एकड़ भूमि लेने पर 45 प्रतिशत की तथा 10 एकड़ से अधिक भूमि लेने पर निवेशकों को 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. इस हेतु निवेशकों को क्रमशः एक , दो व तीन वर्ष में राशि का भुगतान करना होगा.

कमल विहार की आमोद –प्रमोद की भूमि पर छूट का विवरण
क्षेत्रफल
निर्धारित आफसेट दर
(प्रति वर्गफुट
रुपए में)
प्रस्तावित छूट
का %
छूट के पश्चात दर
(प्रति वर्गफुट
रुपए में)
भुगतान की अवधि

1 से 5 एकड़
710/-
40%
426/-
01 वर्ष
5 से 10 एकड़
45%
390/-
02 वर्ष
10 से ज्यादा
50%
355/-
03 वर्ष


6 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने निविदा का निगोसिएशन
संचालक मंडल ने प्राधिकरण की नगर विकास योजना कमल विहार में 5 और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में एक जल- मल शोधन संयंत्र (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट - STP) के निर्माण के लिए प्राप्त निविदा में निगोसिएशन की अनुमति प्रदान की. इसकी कुल लागत 65 करोड़ 52 लाख 06 हजार 016 रुपए होगी तथा 10 साल तक इसका रखरखाव और संचालन किया जाएगा.
बोरिया तालाब के सौन्दर्यीकरण को प्रशासकीय स्वीकृति
संचालक मंडल ने कमल विहार योजना स्थित गजराजबांधा तालाब (बोरिया तालाब) के 225 एकड़ क्षेत्र में आमोद – प्रमोद की गतिविधियों हेतु प्रथम चरण में तालाब के विकास एवं संरक्षण, तालाब के चारो ओर के तटबंधों का विकास, पैदल पथ मार्ग, साईकिल ट्रैक एवं पचरी का निर्माण एवं विद्युत व्यवस्था के विकास के लिए रुपए 15.24 करोड़ की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की. इस कार्य हेतु राज्य शासन से अनुदान प्राप्त किया जाएगा. 
न्यू राजेन्द्रनगर में 124 फ्लैट्स निर्माण 26.08 लाख से
न्यू राजेन्द्रनगर में प्राधिकरण कार्यालय के पीछे स्थित भूमि पर 124 फ्लैट्स निर्माण हेतु 26.08 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति व निविदा आमंत्रण की स्वीकृत प्राधिकरण संचालक मंडल दी. इसके अंतर्गत 790 वर्गफुट से 1098 वर्गफुट के फ्लैट्स बनेंगे. यह फ्लैट्स 2 बीएचके तथा 3 बीएचके के होंगे.
 महिला वसृति गृह के किराये में वृध्दि
शहर में बाहर से आकर नौकरी करने वाली कामकाजी महिलाओं के निवास हेतु निर्मित महिला वसृति गृह के किराए में छह साल बाद वृध्दि की गई है. सन् 1992 में कलेक्टोरेट परिसर में शुरु किए गए इस वसृति गृह में 30 कामकाजी महिलाओं के रहने की व्यवस्था है. इसमें जल सफाई के लिए दो सौ रुपए मासिक शुल्क लिया जाएगा. संचालक मंडल ने वर्तमान में ली जा रही किराया राशि को अब बढ़ा कर दोगुना कर दिया है.

फ्लैट्स का जलप्रदाय व संधारण शुल्क 10 अप्रैल तक, अग्रिम पर 6% की छूट
संचालक मंडल ने प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में निर्मित बहुमंजिलीय फ्लैट्स जो नगर पालिक निगम रायपुर को हस्तांतरित नहीं हुई हैं, उनका जलप्रदाय व रखरखाव प्राधिकरण व्दारा किया जा रहा है. ऐसे बहुमंजिलीय फ्लैट्स के जलप्रदाय शुल्क व संधारण का वार्षिक शुल्क 1 से 10 अप्रैल के मध्य तक लिया जाएगा. इसके बाद की अवधि में राशि जमा करने पर नियमानुसार 15 प्रतिशत वार्षिक की दर से सरचार्ज राशि देय होगी. आवंटितियों व्दारा अग्रिम राशि जमा करने पर 6 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.
शैलेन्द्रनगर व बोरियाखुर्द की दुकानें का कब्जा अब 50% राशि देने पर
प्राधिकरण के संचालक मंडल ने प्राधिकरण की बोरियाखुर्द में निर्माणाधीन 48 दुकानों के आवंटन नीति में परिवर्तन कर मात्र 50 प्रतिशत की राशि दिए जाने पर दुकानों का कब्जा दिए जाने की स्वीकृति दी है. इसमें शेष 50 प्रतिशत की राशि 10 समान किस्तों में ली जाएगी. शैलेन्द्रनगर योजना के प्रथम तल में बन रही दुकानों जो कार्यालय उपयोग,कंसल्टिंग चेम्बर्स इत्यादि के लिए भी उपयोगी है को 50 प्रतिशत राशि का भुगतान करने पर कब्जा दिया जाएगा और शेष राशि 10 किस्तों में भुगतान करना होगा. वर्तमान में बोरियाखुर्द में 39 दुकानें तथा शैलेन्द्रनगर में 20 दुकानें प्रथम तल पर विक्रय के लिए उपलब्ध है.

संचालक मंडल की बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, शासकीय सदस्य आवास एवं पर्यावरण विभाग के अवर सचिव श्री जी.एल. सांकला, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता श्री आर.ए.पाठक, नगर पालिक निगम के अतिरिक्त आयुक्त श्री आशीष सिन्हा, वन विभाग के एसडीओ श्री सुबीर तिवारी, लोक निर्माण विभाग के श्री जे.पी. चन्द्रसेन, अशासकीय सदस्य श्री गोपी साहू, श्री रविन्द्र बंजारे, श्री नारद कौशल व श्रीमती एम. लक्ष्मी तथा प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर. दीवान और मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया भी उपस्थित थे.   

Aug 23, 2017

इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में पानी की समस्या स्थाई रुप से दूर होगी - श्री राजेश मूणत

सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी खुलेगी
रखरखाव के लिए निवासी नागरिक समिति बनाएं

रायपुर, 23 अगस्त 2017, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत ने कहा है कि रायपुर विकास प्राधिकरण की डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना रायपुरा में निवासियों के पीने का पानी की समस्या स्थायी रुप से दूर कर दी जाएगी और क्षेत्र में एक पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी. आज शाम उन्होंने रायपुरा क्षेत्र का दौरा कर निवासियों से उनकी समस्याओं सुनीं. उन्होंने रखरखाव की समस्याओं के निराकरण की दिशा में निवासियों को कहा कि वे इसके लिए एक समिति बनाएं. इसके जो भी सहयोग की जरूरत होगी दी जाएगी. श्री मूणत ने योजना के एक उद्यान में एक चंदन का पौधा भी लगाया.
श्री मूणत ने रायपुरा के निवासियों से कहा की शासन आपको सुविधाएं देने को तैयार है पर पहले उन्हें नागरिकों की एक समिति बनानी होगी. इसके माध्मय से निवासीगण अपनी कॉलोनी की स्ट्रीट लाईट, बिजली, पानी साफ – सफाई की समस्याओं का निराकरण स्वयं कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण ने योजना के नियम एवं शर्तों व ब्रौशर में जिन सुविधाओं का उल्लेख किया था वे उसे वे पूरा कराएंगे. इस संबंध में श्री मूणत ने रायपुर विकास प्राधिकरण को 30 अगस्त तक सभी समस्याओं के संबंध में वस्तुस्थिति तथा किए जाने वाले कार्यों की एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ने रायपुरा कि निवासियों से कहा कि इन दिनों बारिश नहीं होने के कारण कई स्थानों पर बोरिंग में पानी काफी नीचे चला गया है इसलिए पानी की समस्या हो रही है. ऐसी समस्या प्रायः सभी स्थानों पर है. श्री मूणत ने नागरिकों से कहा वे अपनी समिति गठित होने तक 5 सदस्यों की एक टीम बनाएं जिसमें दो महिलाएं और तीन पुरुष को शामिल करें, जो रायपुर विकास प्राधिकरण के स्थल कार्यालय में की दर्ज कराई गई शिकायतों पर निगरानी रखेगी.
श्री राजेश मूणत ने निवासियों को साफ सफाई के लिए भी प्रेरित किया और कहा कि अब तो सभी जगह जनभागीदारी के साथ काम होने लगा है. साफ सफाई के कार्यों में भी लोगों की भागीदारी भी होनी चाहिए. उन्होंने कहा अक्सर फ्लैट्स के पिछले हिस्सों में काफी कचरा फेका जाता है और वहां गंदगी बढ़ती जाती है. यदि फ्लैट्स की ऊपर मंजिल वाले कचरा फेकते हैं तो उन्हें समझाया जाए कि वे कचरा नुक्कड में ही फेकें. उन्होंने कहा कि वे इस योजना में एक - दो बार सारी सफाई करावा देंगे उसके बाद निवासियों को स्वयं ही सजग हो कर साफ सफाई व रखरखाव करना होगा. 

कमल विहार सेक्टर 11ए के तालाब का सौन्दर्यीकरण होगा

रायपुर, 23 अगस्त 2017, कमल विहार के सेक्टर 11ए के तालाब का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा. साथ ही कमल विहार के सेक्टर 1 के 1.70 एकड़ क्षेत्र में बन रही श्मशान की बॉऊन्ड्रीवाल में जिन लोगों को भूमि या मकान आ रहे है उसका परीक्षण कर फिर से सीमांकन कराया जाएगा.

रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज कमल विहार योजना का दौरा किया और उक्त निर्देश दिए. उन्होंने सेक्टर 10 से लगे ग्राम डूंडा के निवासियों के अनुरोध पर कमल विहार से आने जाने के लिए रास्ता उपलब्ध कराने तथा बस्ती के बारिश के पानी के निकासी की सुविधा भी उपलब्ध कराने का आश्वासन स्थानीय निवासियों को दिया.


स्थल निरीक्षण के इस मौके पर पूर्व विधायक श्री नंद कुमार साहू, पार्षद प्रतिनिधि श्री कमल साहू, प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता श्री पी.एम. कोल्हे, सहायक अभियंता श्री एम.एस.पांडे, श्री खेमराज बाकरे, रजनीश ठाकुर, जगत यादव, टीकम साङू, देवचंद साहू, मूलचंद और तिलकराम भी उपस्थित थे.

Aug 16, 2017

श्रेष्ठ काम करने वाले आरडीए के 10 कर्मचारी सम्मानित

प्राधिकरण में पहली बार सहायक अधीक्षक से भृत्य तक का सम्मान
रायपुर 16 अगस्त 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण में श्रेष्ठ काम करने वाले 10 कर्मचारियों को पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय
श्रीवास्तव ने बेहतर कार्य एवं व्यवहार के आधार एक समिति व्दारा चुने गए कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए. इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. डी. कावरे, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, संचालक मंडल सदस्य श्री गोपी साहू, नारद कौशल, रविन्द्र बंजारे, प्राधिकरण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार अवस्थी, सचिव अब्दुल आरिफ सहित अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे.  
सम्मानित हुए कर्मचारियों में योजना शाखा के सहायक अधीक्षक रमेश राव, निज सहायक गणेश राम साहू, स्थापना लिपिक सुश्री मंजुला ठाकुर, स्थापना लिपिक दिनेश वर्मा, कार्य सहायक बंशीलाल देवांगन व अरुण बरोरे,प्लंबर दुकलहा राम यादव, भृत्य मान सिंह ध्रुव, अर्जुन लाल यादव और सूर्यकांत निषाद शामिल हैं. ये सभी कर्मचारी प्राधिकरण के स्थायी कर्मचारी हैं और कई सालों से प्राधिकरण में कार्यरत हैं. इस अवसर पर प्राधिकरण के
अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरा भारत कैसे महान बनें इसके लिए काम करने की आवश्यक्ता है. उन्होंने कहा कि अब अवसर आ गया है जब हमें प्रधानमंत्री जी के संकल्प से सिध्दी तक के कार्यक्रम नए भारत के निर्माण की ओर कदम उठाना है. 







आरडीए में अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने फहराया तिरंगा



रायपुर 16 अगस्त 2017, 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 
रायपुर विकास प्राधिकरण के 
न्यू राजेन्द्रनगर स्थित कार्यालय 
में अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव 
ने झंडारोहण किया. इस अवसर 
पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी 
श्री एम. डी. कावरे, मुख्य अभियंता 
श्री जे.एस. भाटिया, संचालक
मंडल सदस्य श्री गोपी साहू, 
प्राधिकरण कर्मचारी संघ के 
अध्यक्ष श्री राजकुमार अवस्थी 
सहित अधिकारी और कर्मचारी 
उपस्थित थे. 

Aug 14, 2017

चंदन का पौधा लगाकर डॉ. रमन सिंह ने आरडीए के वनौषधि उद्यान की शुरुआत की

अब प्रधानमंत्री का संकल्प कि हमें 2022 तक नए भारत का
निर्माण करना है को आगे बढ़ाना है- डॉ. रमन सिंह

रायपुर 14 अगस्त 2017, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज अपने कार्यकाल के 5000 दिन पूरे होने पर कहा कि हमें थकना नहीं बल्कि हमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नए संकल्प कि हमें 2022 तक नये भारत का निर्माण करना है को ले कर आगे बढ़ना है. इस अवसर पर उन्होंनें रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना के सेक्टर 12 के औषधि उद्यान में चंदन का एक पौधा लगा कर इसकी शुरुआत की. उन्होंने यहां स्कूली बच्चों के साथ औषधि उद्यान में पौधे भी लगाए
और उन्हें शुभकामनाएं भी दी. कार्यक्रम में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत, छत्तीसगढ़ वनौषि बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, राज्य सभा सांसद श्री डॉ. भूषण लाल जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धर्मलाल कौशिक भी उपस्थित थे.
 
इस मौके पर रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की छबि आज छत्तीसगढ़ की सवा दो करोड़ जनता के जनसेवक के रुप में है. जब छत्तीसगढ बना था तो लोग पूछते थे की छत्तीसगढ़ कहां है ? आज मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के 5000 दिनों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनी है. मुख्यमंत्री ने कई ऐसे कार्य किए जिससे छत्तीसगढ राज्य की गिनती देश के पहले राज्यों में है. इसमें खाद्य सुरक्षा, कौशल उन्नयन, आईटी रोड मैप, 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने वाला राज्य, सामाजिक सेक्टर में चावल और कृषि के क्षेत्रों में अहम काम करने के कारण छत्तीसगढ़ देश के पहले राज्यों में है. पर्यावरण सुरक्षा के चिंता करते हुए डॉ. रमन सिंह ने हरियर छत्तीसगढ़ की कल्पना कर पूरे राज्य में 8 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है. श्री श्रीवास्तव ने आगे कहा कि प्राधिकरण भी पर्यावरण के प्रति सजग है. कमल विहार के लगभग 100 ऐसे क्षेत्र है जिसमें उद्यान, खेल और खुला मैदान के लिए जगह छोड़ी गई है जिसमें हम आने वाले दिनों में पौधरोपण करेंगे.
प्राधिकरण के इस कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने चंदन का पौधा लगाया. इसके बाद उन्होंने आवास एवं पर्यवरण मंत्री श्री राजेश मूणत, आरडीए अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव और स्कूली बच्चों के साथ विभिन्न प्रजाति के औषधीय पौधे लगावाए. पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के प्रति मुख्यमंत्री का काफी स्नेह प्रदर्शित होता रहा. उन्होंने कई बच्चों से सीधी बात की. स्टेज में उनका स्वागत करने आई छात्रा को आर्शीवाद देते समय भी वे उससे बात करते रहे. 
उल्लेखनीय है कि रायपुर विकास प्राधिकरण ने पहली बार अपनी किसी योजना में वनौषधि उद्यान विकसित करने का कार्य किया है. औषधि उद्यान में 36 प्रजाति के कुल 5 हजार पौधे रोपित किए जा रहे है. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री श्याम बैस, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, क्रेडा के अध्यक्ष श्री पुरन्दर मिश्रा,पूर्व विधायक श्री नंदे साहू. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर  के कुलपति श्री एस.के पांडे, दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्री रसिक परमार, प्राधिकरण के उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, अतिरिक्त सीईओ एस. आर. दीवान, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, संचालक मंडल के सदस्य श्री गोपी साहू, श्री नारद कौशल, श्री रविन्द्र बंजारे, श्रीमती एम. लक्ष्मी, पार्षद प्रतिनिधि श्री कमल साहू सहित विभिन्न संगठनों तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. 
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कुछ प्रशंसकों ने उनके व्दारा किए गए विकास कार्यों का
मॉडल उनके सामने प्रस्तुत किया. जिसकी  मुख्यमंत्री ने सराहना की. 














पौधरोपण कार्यक्रम में आए एक एक लेखक श्री राजेश जैन  ने
अपनी पुस्तक पिता छाँव वट वृक्ष मुख्यमंत्री को भेट की.

Aug 13, 2017

📌कमल विहार में वनौषधि उद्यान का पौधरोपण कल

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रोपेगें पहला पौधा
        रायपुर 13 अगस्त 2017, मुख्यमंत्री के रुप में डॉ. रमन सिंह के 5000 दिन पूरे होने के अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना के सेक्टर 12 में एक वनौषधि उद्यान  विकसित करेगा. इस उद्यान में पौधरोपण की शुरुआत कल स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के हाथों से होगा. कल सुबह 10 बजे होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल कार्यक्रम के अध्यक्ष होंगे. जबकि सांसद श्री रमेश बैस, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत, छत्तीसगढ़ वनौषधि बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह और प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव विशिष्ठ अतिथि होंगे. प्राधिकरण के उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के सदस्य श्री गोपी साहू, श्री नरेश नारद, श्री रविन्द्र बंजारे, श्रीमती सुनयना शुक्ला और श्रीमती एम.लक्ष्मी विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे.  
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि यह पहला मौका है जब प्राधिकरण एक औषधि उद्यान का विकास करने जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसमें 36 प्रजातियों के 5000 पौधों का रोपण किया जाएगा. जिसमें सफेद चंदन, आंवला, जामुन, पीपल, करंज, अर्जुन, बहेड़ा, बादाम, हल्दू, महुआ, मौलश्री, फूल्लू, हर्रा, खम्हार, पलाश, बेल, लक्ष्मण बूटी, सीता अशोक, कुसुम, संदूरी, मेहंदी, शहतूत, बॉटल ब्रश, चंपा, अमरुद, नींबू, रुद्राक्ष, कमल, शम्मी, लक्ष्मी तरु, पारस पीपल, पान,कोलियस, लौंग, गेंदा, नील के पौधे लगाए जाएंगे. श्री कावरे ने कमल विहार योजना के हितग्राहियों सहित शहर के सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है. उल्लेखनीय है कि मानव शरीर को निरोगी बनाए रखने में औषधीय पौधों का अत्याधिक महत्व है. कमल विहार में औषधि उद्यान के विकसित होने से लोगों को भी इसका काफी लाभ मिलेगा. 

Aug 9, 2017

कमल विहार में 112 फ्लैट्स बुकिंग शुरु

फ्लैट्स की कीमत रुपए 13.35 लाख से 24.60 लाख

रायपुर 9 अगस्त 2017, कमल विहार में विकसित भूखंड और डुप्लेक्स भवनों के निर्माण के बाद अब रायपुर विकास प्राधिकरण ने एलआईजी और एमआईजी श्रेणी के फ्लैट्स की बुकिंग शुरु कर दी है. इस हेतु प्राधिकरण कार्यालय में आवेदन के आधार पर 18 अगस्त को पहला आवंटन होगा तथा इसके बाद हर शुक्रवार को आवंटन किया जाएगा. 

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि 13.35 लाख रुपए से 24.60 लाख रुपए की लागत वाले यह फ्लैट्स छह सेक्टरों में बनाए जाएंगे. फ्लैट्स का सुपर बिल्ट अप एरिया 593 वर्गफुट से 1005 वर्गफुट तक तथा कारपेट एरिया 348 वर्गफुट से 675 वर्गफुट तक होगा. कमल विहार के सेक्टर 2,4,7ए,10,12 व 13 में फ्लैट्स का निर्माण होगा. आधुनिक सुविधाओं के अंतर्गत फ्लैट्स में विट्रीफाईट सिरेमिक टाईल्स, 24x7 घंटे पानी की सुविधा, सार्वजनिक लिफ्ट व सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाईटों की व्यवस्था तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सुविधा होगी. उन्होंने कहा की प्राधिकरण का लक्ष्य है कि इसके आवंटन के तीन वर्ष में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए. इन फ्लैट्स के लिए बैंक से आवास ऋण लिए जाने पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत केन्द्र सरकार का अनुदान भी मिलेगा. 

Aug 8, 2017

बकाया राशि में सरचार्ज में 30% छूट 10 अगस्त तक

रायपुर, 8 अगस्त 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण के आंवटितियों के बकाया राशि पर प्राधिकरण संचालक मंडल व्दारा दी गई 30 प्रतिशत की छूट 10 अगस्त तक ही दी जाएगी.

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि के अनुसार प्राधिकरण के विभिन्न आवंटितियों से किश्त, किराया, भूभाटक, वाटर चार्जेस, मेंटेनेन्स चार्ज आदि के मद में लगभग 24 करोड़ रूपये की राशि बकाया है. इस राशि को वसूलने के लिए प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता 2 जून को हुई संचालक मंडल की बैठक में एक निर्णय यह भी लिया था कि बकायादारों को एक मुश्त राशि भुगतान करने पर सरचार्ज राशि में सीधे 30 प्रतिशत की छूट दी जाए. श्री कावरे ने बताया कि आवंटितियों व्दारा बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण मूल राशि में 15 प्रतिशत की सरचार्ज राशि के जुड़ने से बकाया राशि का भार काफी बढ़ जाता है. प्राधिकरण के विभिन्न आवंटितियों से किश्त किराया, भूभाटक, वाटर चार्जेस, मेंटेनेन्स चार्ज आदि के मद में 24.39 करोड़ रूपये का बकाया राशि वसूलने के लिए एक मुश्त राशि का भुगतान करने पर ही सरचार्ज राशी में 30 प्रतिशत की छूट मिलेगी. जून में इसकी घोषणा के बाद काफी लोगों ने इसका लाभ लिया है. 






Jul 30, 2017

मध्यम आय वर्ग के लिए कमल विहार में बनेगे 112 फ्लैट्स

प्रापर्टी एक्सपो में हुई आरडीए अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की घोषणा
फ्लैट्स की कीमत होगी 13.35 लाख से 24.60 लाख तक
प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत ब्याज राशि में 
अनुदान की छूट का फायदा भी ले सकेंगे आवंटिति
रायपुर 30 जुलाई 2017, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में एलआईजी फ्लैट्स की बुकिंग की भारी सफलता को देखते हुए रायपुर विकास प्राधिकरण ने अब कमल विहार योजना में मध्यम आय वर्ग के लिए एलआईजी और एमआईजी श्रेणी के 112 फ्लैट्स बनाने की घोषणा की है. इनमें एक बीएचके और बीएचके फ्लैट्स बनाएं जाएंगें. इंडोर स्टेडियम में आज प्रापर्टी मेला में प्राधिकरण के
अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने उक्त घोषणा की. उन्होंने बताया कि फ्लैट्स की कीमत 13.35 लाख रुपए से 24.60 लाख रुपए होगी. उन्होंने प्रापर्टी मेला में 112 फ्लैट्स निर्माण के एक ब्रौशर का भी विमोचन किया. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मध्यम वर्ग अच्छी लोकेशन पर बना बनाया घर ज्यादा पसंद करते हैं इसलिए प्राधिकरण ने यह पहल की है. इस अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, मुख्य अभियंता श्री इसलीए जे.एस. भाटिया, संचालक मंडल के सदस्य श्री गोपी साहू, श्रीमती सुनंदा शुक्ला, श्रीमती एम. लक्ष्मी, कमल विहार योजना के कार्यपालन अभियंता श्री अनिल गुप्ता, सहायक अभियंता श्री एम.एस. पाण्डेय भी उपस्थित थे. प्रापर्टी मेला में विभिन्न बैंकों तथा वितत्दायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने नए फ्लैट्स की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि 112 फ्लैट्स का निर्माण 7 ब्लॉक में होगा जो कमल विहार के अलग अलग सेक्टरों में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस फ्लैट्स योजना हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बैंकों से लिए जाने वाले ऋण की ब्याज राशि में केन्द्र सरकार व्दारा अनुदान भी दिया जाएगा. फ्लैट्स का कारपेट एरिया 348.73 वर्गफुट से 675.08  वर्गफुट तक होगा. आधुनिक सुविधाओं के अंतर्गत फ्लैट्स में 24 x 7 घंटे पानी की सुविधा के साथ लिफ्ट व सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाईटों की व्यवस्था होगी. उन्होंने कहा की प्राधिकरण का लक्ष्य है कि इसके आवंटन के तीन वर्ष में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए.    

Jul 24, 2017

आरडीए के इंजीनियर श्री पाण्डेय को मिला रियल्टी प्लस सम्मान

35 सालों से रायपुर नगर विकास पर कर रहे कार्य

रायपुर, 24 जुलाई 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता श्री एम.एस. पाण्डेय को नगर विकास योजना में उनकी अनवरत भूमिका के लिए कल दैनिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ वॉच ने अपनी स्थापना दिवस पर सम्मानित किया. श्री पाण्डेय को न्यू सर्किट हाऊस में आयोजित एक कार्यक्रम में मुंबई के प्रख्यात आर्किटेक्ट श्री प्रेमनाथ ने कल रियल्टी प्लस का सम्मान प्रदान किया. इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव श्री संजय शुक्ला भी उपस्थित थे.

प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, अतिरिक्त सीईओ श्री एस. आर. दीवान, प्राधिकरण के अभियंताओं, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार अवस्थी, सचिव मोहम्मद आरिफ सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री पाण्डेय को रियल्टी प्लस सम्मान मिलने पर बधाई दी है.


श्री एम.एस. पाण्डेय गत 35 वर्षों से से रायपुर विकास प्राधिकरण में विभिन्न विकास और निर्माण के प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं. वे विश्व स्तरीय नगर विकास योजना कमल विहार योजना की शुरुआत से कार्य कर रहे हैं. उनकी गिनती रायपुर विकास प्राधिकरण के कर्मठ इंजीनियरों में की जाती है.  

Jul 20, 2017

नीम के पौधे लगाकर आरडीए ने की हरियर छत्तीसगढ़ की शुरुआत

इस साल साढ़े 7 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य

रायपुर, 20 जुलाई 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण ने आज हरियर छत्तीसगढ़ के अंतर्गत हरियाली लाने के लिए कमल विहार के स्थल कार्यालय में नीम के पौधों का रोपण किया. प्राधिकरण
के उपाध्यक्ष व्दय श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल और श्री रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पौधों का रोपण किया गया. इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर. दीवान, संचालक मंडल सदस्य श्री गोपी साहू, श्री नारद कौशल सहित प्राधिकरण के अभियंता, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट वॉपकोस, निर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रों के इंजीनियर्स उपस्थित थे.


प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कावरे ने बताया कि प्राधिकरण व्दारा इस वर्ष साढ़े 7 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है. प्राधिकरण की समस्त योजनाएं जहां पौधे रोपे जा सकते है वहां पौधे लगा जाएंगे ताकि शहर का पर्यावरण और बेहतर हो सके. उन्होंने बताया कि गत वर्ष प्राधिकरण ने कमल विहार योजना मे काफी संख्या में पौधे लगाए थे. इनमें डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ऑक्सीजोन में रोपित पौधों की बढ़त काफी अच्छे ढ़ंग से हो रही है.

Jul 13, 2017

आरडीए दे रहा सरचार्ज में 30% छूट

10 अगस्त तक ही मिलेगी छूट

रायपुर, 13 जुलाई 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा सरचार्ज राशि में दी गई 30 प्रतिशत की छूट की घोषणा के बाद बकायादार इसका लाभ लेने लगे है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि अब कई लोग इस छूट का लाभ लेने लगे है तथा पूरी राशि का भुगतान कर रहे हैं.


प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार प्राधिकरण के विभिन्न आवंटितियों से किश्त, किराया, भूभाटक, वाटर चार्जेस, मेंटेनेन्स चार्ज आदि के मद में लगभग 24 करोड़ रूपये की राशि बकाया है. इस राशि को वसूलने के लिए प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता 2 जून को हुई संचालक मंडल की बैठक में एक निर्णय यह भी लिया गया था कि बकायादारों को एक मुश्त राशि भुगतान करने पर सरचार्ज राशि में 30 प्रतिशत की छूट दी जाए. श्री कावरे ने बताया कि आवंटितियों व्दारा बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण मूल राशि में 15 प्रतिशत की सरचार्ज राशि के जुड़ने से बकाया राशि का भार काफी बढ़ जाता है. इसलिए संचालक मंडल के इस फैसले से आवंटितियों और बकायादारों का काफी राहत मिली है. श्री कावरे ने बताया कि यह छूट 10 अगस्त 2017 तक दी जा रही है.