Search This Blog

Jul 13, 2016

उद्यान विकसित करने आगे आ रही कई नागरिक समितियां

न्यू राजेन्द्रनगर की समिति आशियाना के बाद देवेन्द्रनगर की त्रिशरण विकास समिति की पहल
समाज को प्रेरणा देते हैं ऐसे कार्य -  श्री संजय श्रीवास्तव
रायपुर13 जुलाई 2016, आम लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ने के कारण अब लोग स्वयं पहल कर न सिर्फ पौधें लगा रहें हैं वरन वे पर्यावरण की रक्षा के लिए सामूहिक रुप से उद्यान या परिसर को हराभरा बनाने के लिए की पहल कर रहे हैं. ऐसी ही एक पहल त्रिशरण बुध्द विहार, सेक्टर -1, देवेन्दनगर में हुई. कल बौध्द समाज की त्रिशरण विकास समिति के सदस्यों ने रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के हाथों पौधरोपण कर कार्य की शुरुआत की.

डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री एल. इंगले ने आग्रह किया कि समिति इस पूरे परिसर को उद्यान के रुप में विकसित और संरक्षित करना चाहती हें. इसीलिए उन्हें उद्यान लगाने की औपचारिक अनुमति दी जाए. आरडीए अध्यक्ष ने समिति के अध्यक्ष श्री एल.इंगले की इस पहल का स्वागत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस सकारात्मक पहल में उनके साथ हैं. उन्होंने कहा कि इससे पहले न्यू राजेन्द्रनगर में भी युवाओं की एक समिति ने उद्यान को बेहतर रुप से विकसित किया है. संगठनों के ऐसे सेवाभावी कार्यों से समाज को प्रेरणा मिलती है.
उल्लेखनीय है कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यू राजेन्द्रनगर के नागरिकों की समिति आशियाना के प्रमुख श्री मनोज बुधवानी और उनके कई साथियों अपने घर के पास एक उद्यान को स्वयं पहल कर विकसित करने के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण प्रशासन से अनुमति ली और उसे विकसित किया. जिस पर उनके व्दारा लगभग 6 लाख रुपए का व्यय किया गया. आशियाना समिति ने उद्यान में पॉथवे तथा बैठने के लिए कुर्सियां एवं सोफे भी लगाए तथा वहां हरी घास लगाई.
वृक्षारोपण के इस मौके पर बौध्द समाज के पदाधिकारी श्री हरीश रामटेके, श्री राजेश रामटेके,पार्षद श्री दिलीप सारथी, श्री विट्टलभाई पटेल, श्री कमलेश शर्मा, श्री नरेश भवरगढ़ें, टी.टी.बेहरा भी उपस्थित थे.

कमल विहार में मौलश्री के बड़े पौधे लगाए गए
पौधरोपण के इस मौसम में कल शाम को कमल विहार में रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने निर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रों के सहयोग से कमल विहार के सेक्टर 6 में मौलश्री के बड़े पौधों का रोपण किया. इन पौधों की ऊंचाई 5 से 7 फुट की थी. श्री श्रीवास्तव ने कमल विहार में बड़ी संख्या में पौधों का रोपण का निर्देश देते हुए कहा कि यहां विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर कमल विहार की अवधारणा के अनुरुप इसे हरा भरा बनाया जाए. इस अवसर पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, अतिरिक्त सीईओ श्री एस. आर. दीवान, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया ने मौलश्री पौधों का रोपण किया. 

Jul 12, 2016

आरडीए की योजनाओं में व्यवसाय के प्रस्ताव को शहर के व्यापारियों ने लिया हाथों हाथ

कमल विहार में बिजनेस प्लॉट लेने में कई व्यवसायिक संघ राजी
500 से 3000 वर्गफुट और डेढ़ एकड़ तक के बड़े भूखंडों की मांग
रायपुर12 जुलाई 2016, रायपुर शहर में अपने नए बिजनेस के लिए व्यवसायियों ने कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा की योजना में प्लॉट लेने के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के प्रस्ताव को हाथों हाथ लिया है. विभिन्न व्यवसायिक संगठनों ने जिनके थोक व्यवसाय शहर में अलग अलग स्थानों पर फैले है वे भी अब एक स्थान पर आकर व्यवसाय करना चाहते हैं.

आरडीए अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के आमंत्रण पर लगभग 25 संगठनों के पदाधिकारियों ने कल और आज उनसे मुलाकात की, योजना की जानकारी ली और योजना स्थल जा कर प्लॉट्स भी देखे. इस अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने उन्हें विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध व्यावसायिक संपत्तियों की जानकारी दी. कई व्यवसायियों ने कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ योजना और उसके तकनीकी विषय पर कई सवाल भी पूछे. व्यवसायियों ने 500,1200,1600, 3000 वर्गफुट तथा कई संगठनों ने एक से डेढ़ लाख वर्गफुट के भूखंड की मांग रखी. इस पर श्री संजय श्रीवास्तव ने सभी व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि वे उनके व्दारा दिए सुझावों व मांग पर विचार करेंगे तथा तकनीकी रुप से योजना की प्लॉनिंग के आधार पर परीक्षण कर प्रस्ताव तैयार कराएंगे.

प्राधिकरण कार्यालय में आज रायपुर थोक स्टेशनरी विक्रेता संघ के श्री लक्षमणदास नचरानी, रायपुर प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसियेशन के श्री विजय पटेल, शारदा चौक गुरुनानक मार्केट व्यापारी संघ के श्री अशोक कुमार, बाम्बे मार्केट व्यापारी संघ के श्री प्रदीप गुप्ता, व्यापारी संघ बिरगांव के श्री पुरुषोतम देवांगन, शंकरनगर थोक एवं फुटकर व्यापारी संघ के श्री आनंद गायधने, रायपुर आटोमोबाईल डीलर्स एसोसियेशन के श्री शरद अग्रवाल व श्री सोनू धुप्पड़, कम्प्यूटर टेड्रर्स व हार्डवेयर संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित थे. 


Jul 11, 2016

विकसित भूखंड देने भूस्वामियों के लिए पंजीयक कार्यालय में दो दिवसीय विशेष शिविर

कमल विहार इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के भूस्वामियों को विकसित भूखंड
देने 13 14 जुलाई को जिला पंजीयक कार्यालय में होगा अनुबंध
आरडीए की राजस्व टीम अनुबंध के लिए तैयार करेगी दस्तावेज
रायपुर, 11 जुलाई 2016, नगर विकास योजना कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के विकास में भागीदार भूस्वामियों को अब उनकी भूमि के बदले विकसित भूखंड देने के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा जिला पंजीयक कार्यालय में 13 व 14 जुलाई 2016 को पुनः विशेष शिविर का आयोजन कर रहा है.
ऐसे भूमि स्वामी जो कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा की नगर विकास योजना में रायपुर विकास प्राधिकरण के भागीदार बने है उनसे प्रथम अनुबंध तथा  विकसित भूखंड देने के लिए निश्चयात्मक अनुबंध कराए जाने हेतु रायपुर विकास प्राधिकरण के राजस्व शाखा की टीम कार्यालयीन समय में पंजीयक कार्यालय में सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेगी.

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. डी. कावरे न् बताया कि भूस्वामियों को अनुबंध के लिए एक सौ रुपए का स्टॉम्प पेपर, 4 पासपोर्ट आकार की फोटो, अद्यतन बी 1 की फोटोकापी, पहचान पत्र की फोटोकापी तथा मूल बैनामा अथवा ऋण पुस्तिका अपने साथ लाना होगा. उसके बाद प्राधिकरण के राजस्व शाखा के अधिकारी और कर्मचारी भूस्वामियों को अनुबंध के दस्तावेज तैयार कर देगी. जिसे जिला पंजीयक कार्यालय में निष्पादित करना होगा. श्री कावरे के अनुसार जिन भूमि स्वामियों को विकसित भूखंड दिए गए है वे स्थल पर जा कर अपना भूखंड योजना के इंजीनियर्स की मदद से देख सकते हैं तथा नगर पालिक निगम रायपुर से उसका मानचित्र स्वीकृत करवा कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर सकते हैं. 

कमल विहार में बिजनेस प्लॉट लेने में व्यवसायिक संघों की गहरी रुचि

बड़े आकार के भूखंड खरीदने को आतुर संघ ने देखे प्लॉट
व्यवसायियों की मांग व जरूरत के अनुसार देंगे प्लॉट, परिसर श्री संजय श्रीवास्तव
कल भी कई संघों से मिलेंगे आरडीए अध्यक्ष

रायपुर11 जुलाई 2016, कमल विहार में उपलब्ध संपत्तियों का प्रेजेन्टेशन देखने के बाद आज कई व्यवसायिक संघों के पदाधिकारियों ने कमल विहार में बिजनेस प्लॉट्स लेने में गहरी रुचि दिखाई. प्रेजेन्टेशन के बाद व्यवसायियों ने तीन अलग अलग दलों में इंजीनियरों के साथ केन्द्रीय व्यावसायिक क्षेत्र (सीबीडी) के क्षेत्र का अवलोकन किया. इस दौरान आरडीए के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव से कहा है कि व्यवसायियों को उनकी मांग, सुविधा एवं आवश्यकता के अनुसार कमल विहार,  इन्द्रपस्थ रायपुरा सहित अन्य योजनाओं में भूखंड या व्यावसायिक परिसर उपलब्ध कराया जाएगा. आरडीए अध्यक्ष ने आज रायपुर के कई व्यवसायिक संघों को कार्यालय आमंत्रित कर उनसे से सीधे मुलाकात की. कल मगंलवार 12 जुलाई दोपहर 12 बजे भी कई व्यवसायिक संघों को आरडीए की विक्रय योग्य संपत्ति के संबंध में जानकारी देने के लिए आरडीए अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कार्यालय आमंत्रित किया है.     
इससे पहले आज प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने व्यवसायियों के समक्ष प्राधिकरण की विक्रय योग्य संपत्तियों की जानकारी एक प्रेजेन्टेशन के रुप में रखी. विश्व स्तरीय नगर विकास योजना की कई विशेषताओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने कमल विहार योजना के भूखंडों में भवन निर्माण अनुज्ञा के लिए अधिकार दिए जाने के संबंध में कार्रवाई अपेक्षित है. उन्होंने प्राधिकरण कार्यालय में आये व्यवसायियों को बताया कि कमल विहार योजना में निर्धारित अवधि में निर्माण के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है. साथ ही उन्होंने व्यवसायियों के व्दारा पूछी गई जानकारियां यथा फ्रीहोल्ड, फ्लोर एरिया रेशो (एफएआर) के संबंध में कई जिज्ञासाओं का भी समाधान किया. चर्चा के बाद व्यवसायियों ने कहा वे आरडीए अध्यक्ष से हुई चर्चा से काफी संतुष्ट हैं तथा वे अपने संघ की एक दो दिन में बैठक कर आरडीए की योजनाओं में अपने बिजनेस के लिए भूखंड लेने के लिए सदस्यों से चर्चा कर शीघ्र ही सकारात्मक फैसला करेंगे. इस अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया ने नगर विकास योजनाओं के तकनीकी विशेषताओं की जानकारी दी.
बैठक में आज कई संघों के पदाधिकारियों ने कमल विहार के सीबीडी क्षेत्र में व्यापार हेतु छोटे वाहनों के पार्किंग तथा व्यवसाय के लिए अलग से स्थान देने का भी आग्रह किया. व्यवसायियों का कहना था की आसपास थोक मार्केट आने के बाद भी इस क्षेत्र के आसपास कही भी ट्रांसपोर्ट व्यवसाय व पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध नहीं हो पाई है. इससे शहर से अन्य क्षेत्रों से इस क्षेत्र में आ रहे व्यवसायियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस पर श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी प्लॉनिंग टीम इस विषय पर अध्ययन कर कोई न को वैकल्पिक हल जरूर निकाल लेगी.
प्राधिकरण की बिजनेस की संपत्तियों की जानकारी देने के इस अवसर पर रायपुर इलेक्ट्रीकल मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्याम माहेश्वरी, शीतला चौक व्यापारी संघ के श्री भरत जैन व श्री राजेन्द्र बागड़ी, रायपुर थोक कपड़ा व्यापारी संघ के श्री रमेश मोदी, सुशील अग्रवाल, जीवन बीमा मार्ग व्यसायी संघ के श्री नंद कुमार नागदेव, रायपुर मशीनरी मर्चेन्ट एसोसिएशन के श्री सुभाष अग्रवाल, थोक बर्तन व्यवसायी संघ के श्री मिलापचंद टाटिया व श्री महेन्द्र जैन, होम एप्लायंस वितरण संघ के श्री राकेश सेठिया, छत्तीसगढ़ ग्लास एसोसिएशन के प्रहलाद शादीजा, रायपुर होलसेल होजियरी एंड रेडिमेड के श्री विजय मुकीम, गोलबाजार व्यापारी संघ के श्री जोगेन्द्र नागवानी, श्यानगर व्यापारी संघ के श्री गोपाल चावला व श्री प्रेम प्रकाश मध्यानी, रायपुर स्कूटर पार्टस डीलर एसोसिएशन श्री एस. सी. खेत्रपाल उपस्थित थे.

Jul 9, 2016

आरडीए की योजनाओं में व्यवसायियों को भूखंड, दुकानें व व्यवसायिक परिसर की जानकारी देने 11 व 12 जुलाई को दिन प्रेजेन्टेशन

आरडीए अध्यक्ष की पहल पर आमंत्रित व्यवसायियों से होगी सीधे चर्चा
 रायपुर, 09 जुलाई 2016, रायपुर शहर के व्यवसायियों को उनकी आवश्यकता के अनुरुप भूखंड, दुकानें व व्यावसायिक परिसर उपलब्ध कराने के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण ने 11 व 12 जुलाई को कई व्यावसायिक संगठनों को चर्चा व सुझाव के लिए प्राधिकरण कार्यालय आमंत्रित किया है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की पहल पर विभिन्न व्यवसायिक संगठनों को प्राधिकरण कार्यालय में उपलब्ध संपत्तियों की जानकारी एक प्रेजेन्टेशन के माध्यम से दी जाएगी. इसमें भूखंड की उपलब्धता, व्यवसाय की संभावनाएं तथा व्यवसायियों की आवश्यकता तथा उनके सुझाव पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी. इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व्दय श्री गोवर्धन खंडेलवाल और श्री रमेश सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे.
आरडीए के अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने दो दिन पहले कई व्यवसायिक संगठनों के पदाधिकारियों को पत्र लिख कर सोमवार व मंगलवार दोपहर 12 बजे कार्यालय आमंत्रित किया है ताकि ने अपनी आवश्यक्ताएं और सुझाव दे ताकि आरडीए व्दारा इस दिशा में सकारात्मक पहल की जा सके.   
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकरी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि गत दिनों प्राधिकरण संचालक मंडल ने यह निर्णय लिया था कि व्यावसायिक संपत्तियों की जानकारी व्यवसायियों की दी जाए तथा उनकी आवश्यकता और मांग के अनुसार ही विकास और निर्माण किया जाए. उसी परिपेक्ष्य में व्यवसायियो को प्राधिकरण में चर्चा व सुझाव के लिए आमंत्रित किया गया है. श्री कावरे ने बताया कि प्राधिकरण की योजनाओं में व्यावसायिक, आवासीय, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के भूखंड उपलब्ध हैं. प्राधिकरण की विश्व स्तरीय अधोसंरचना वाली नगर विकास योजनाएं कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा पूरी प्लॉनिंग के साथ विकसित की जा रही है. इसमें प्राधिकरण ने कई भूखंडों का विक्रय किया है. कई भूखंड काफी बड़े आकार के भी थे जिन्हें जनता की मांग पर छोटा कर विक्रय के लिए उपलब्ध कराया गया है. श्री कावरे ने आगे कहा कि प्राधिकरण की कमल विहार व इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना आने वाले समय में रायपुर शहर के व्यवस्थित रुप के रुप में परिलक्षित होगी इसीलिए यहां आवास के साथ ही व्यवसाय की गतिविध्यां भी काफी बढ़ेंगी फलस्वरुप संपत्तियों की मांग भी यहां काफी अधिक होगी. 

Jul 8, 2016

अब छुट्टियों के दिन परिवार के साथ कीजिए आरडीए की प्रापर्टी शॉपिंग

// देखिए कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ के प्लॉट्स और फ्लैट्स //
- आज और कल खुला रहेगा आरडीए का कार्यालय
[ भूस्वामियों को विकसित भूखंड देने विशेष शिविर भी ]
रायपुर8 जुलाई 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण शनिवार और रविवार की छुट्टी के दिन लोगों को परिवार के साथ प्रापर्टी की शॉपिंग कराने के लिए अपना ऑफिस सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रखेगा. यही नहीं इसके राजेन्द्रनगर स्थित कार्यालय में लोग जानकारी लेने के बाद इंजीनियरों के साथ कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के प्लॉट, डुप्लेक्स का स्थान देखने और रायपुरा में बन कर तैयार इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट देखने भी जा सकेगें.
प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर छुट्टी के दिनों में लोगों को जानकारी देने और स्थल भ्रमण कराने की यह योजना प्रायोगिक तौर पर शुरु की जा रही है. श्री श्रीवास्तव के अनुसार कई ऐसे लोग हैं जो सामान्य दिनों में अपने कामकाज में व्यस्त रहते हैं इस कारण वे संपत्ति देखने व ढूंढने नहीं जा पाते. इसके अतिरिक्त रायपुर व आसपास के शहरों में रहने वाले लोग भी अवकाश के दिनों में अपने परिवार के साथ रायपुर घूमने आते हैं और वे अपने लिए घरप्लॉट या फ्लैट्स की तलाश में रहते हैं. इसीलिए शनिवार और रविवार के दिनों में लोगों को संपत्तियों की जानकारी देने के लिए यह व्यवस्था की गई है. आरडीए उपाध्यक्ष व्दय श्री गोवर्धन खंडेलवाल और श्री रमेश सिंह ठाकुर ने लोगों को सुविधा देने के लिए इसे एक बेहतर प्रयास बताया है.
रायपुर विकास प्राधिकरण नगर विकास योजना कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में विश्व स्तरीय अधोसंरचना के साथ आवासीय के साथ ही बिजनेसशैक्षणिक और स्वास्थ्य उपयोग के भूखंड विकसित कर रहा है. इसमें वर्तमान में छोटेमध्यम व बड़े आकार के भूखंड की बुकिंग (पंजीयन) भी की जा रही है.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार छुट्टी के इन दो दिनों में एक विशेष शिविर में कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ – रायपुरा के भूमि स्वामियों को विकसित भूखंड देने के लिए अनुबंध भी किया जाएगा. इसके लिए प्राधिकरण के राजस्व,मार्केटिंग व इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों व कर्मचारी ड्यूटी लगाई गई है. शनिवार और रविवार अवकाश के इन दो दिनों में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्राधिकरण में आने वाले लोगों के लिए कार्यालय से स्थल भ्रमण के लिए वाहन से आने जाने की व्यवस्था भी की गई है. 

Jul 5, 2016

छुट्टी के दिन परिवार के साथ देखें कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में प्लॉट और फ्लैट्स

  भूमि स्वामियों से अनुबंध और स्थल निरीक्षण भी
9 10 को खुला रहेगा आरडीए का कार्यालय
रायपुर, 5 जुलाई 2016, छुट्टियों के दिनों में भी लोग अपने परिवार के साथ कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ – रायपुरा में अपने लिए प्लॉट, डुप्लेक्स, फ्लैट्स और अपने बिजनेस के लिए प्लॉट और फ्लैटस जैसी संपत्तियां देख सकें इसलिए रायपुर विकास प्राधिकरण इस शनिवार व रविवार 9 10 जुलाई को शासकीय अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा. छुट्टी के इन दो दिनों में कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ – रायपुरा के भूमि स्वामियों को विकसित भूखंड देने के लिए अनुबंध भी किया जाएगा. इसके लिए प्राधिकरण के राजस्व व मार्केटिंग शाखा के अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.
 प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने गत दिनों प्राधिकरण के अधिकारियों को यह कहा था कि कई ऐसे लोग हैं जो सामान्य दिनों में अपने कामकाज में व्यस्त रहते हैं. इसके अलावा रायपुर के बाहर व आसपास के शहरों में रहने वाले लोग भी अवकाश के दिनों में अपने परिवार के साथ रायपुर में संपत्तियां देखने आते हैं. इसीलिए शनिवार और रविवार के दिनों में लोगों को संपत्तियों की जानकारी देने के लिए व्यवस्था की जाए. आरडीए अध्यक्ष के इस प्रस्ताव को दोनों उपाध्यक्षों श्री गोवर्धन खंडेलवाल और श्री रमेश सिंह ठाकुर ने जनहित में एक बेहतर कदम बताया है.  
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि हमने  लोगों की सुविधा के लिए प्रायोगिक तौर पर इस शनिवार और रविवार को संपत्ति लेने की इच्छुक लोगों को प्राधिकरण की विक्रय योग्य संपत्तियों की जानकारी देने और स्थल दिखाने की व्यवस्था की है. अवकाश के दो दिनों में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्राधिकरण में आने वाले लोगों के लिए कार्यालय से स्थल भ्रमण के लिए वाहन से आने जाने की व्यवस्था की है. 


Jun 29, 2016

कमल विहार में अब बड़े प्लॉट में फ्लैट्स बनाने की तैयारी

व्यवसायियों की आवश्यक्तानुसार व्यावसायिक परिसर भी
स्पेशल कमर्शियल जोन रायपुरा में मूल भूमि को
45 प्रतिशत विकसित पुनर्गठित भूखंड मिलेंगे
रायपुर29 जून 2016, कमल विहार में रोहाऊस डुप्लेक्स के बाद अब रायपुर विकास प्राधिकरण 6 हजार से बड़े आकार के भूखंडों पर स्ववित्त योजना के अंतर्गत फ्लैट्स का निर्माण करेगा. साथ ही कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास रिंग रोड से लगी  भूमि के रिक्त व्यावसायिक भूखंडों पर स्ववित्तीय योजना के अन्तर्गत दुकानों के निर्माण के लिए व्यावसायिक परिसर बनाएगा. प्राधिकरण संचालक मंडल की आज हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने की.


संचालक मंडल सदस्य सचिव और प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे बैठक में विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए. उन्होंने बताया कि कमल विहार में 6 हजार से बड़े आकार के भूखंडों पर स्ववित्त योजना के अंतर्गत प्रस्तावित फ्लैट्स योजना के लिए पहले नगर तथा ग्राम निवेश रायपुर से नियमों एवं प्रक्रिया की पूरी जानकारी ले कर इस पर आगे कार्रवाई की जाएगी. योजना के सेक्टर 2, 7ए, 8ए तथा 10 में चार बड़े भूखंड फ्लैट्स निर्माण के लिए उपयुक्त पाए गए हैं. वहीं स्ववित्तीय योजना के अन्तर्गत कमल विहार के रिंग रोड पर प्रस्तावित व्यावसायिक दुकानों के लिए पहले शहर के व्यवसायियों को प्राधिकरण कार्यालय आमंत्रित कर उनसे चर्चा की जाएगी और उनकी आवश्यक्ताओं के अनुसार दुकानों का आकार तथा संख्या निर्धारित कर प्लॉनिंग व निर्माण किया जाएगा. व्यावसायिक दुकानों के निर्माण के लिए प्राधिकरण के पास उक्त स्थान पर 1,08,900 वर्गफुट भूमि उपलब्ध है.
संचालक मंडल व्दारा लिए गए एक अन्य निर्णय में इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में प्रस्तावित विशेषीकृत व्यावसायिक क्षेत्र अर्थात स्पेशल कमर्शियल जोन के लिए गठित समिति की रिपोर्ट जिसमें कहा गया है कि भूमि स्वामियों को विनिमय में मूल भूमि के 45 प्रतिशत क्षेत्रफल का विकसित पुनर्गठित भूखंड आवंटित किया जाए जिसमें ऐसे भूखंडों के सामने 5 प्रतिशत स्थान पार्किग के लिए उपलब्ध होगा. इस पर संचालक मंडल ने अग्रिम कार्रवाई करने की सहमति व्यक्त दी. इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में निर्मित 302 डुप्लेक्स भवनों के बाह्य रखरखाव, साफ सफाई व स्ट्रीट लाईट संधारण के लिए 2 सौ रुपए हर माह तथा जलप्रदाय शुल्क पूर्व के अनुसार ही 2 सौ रुपए प्रति माह लिए जाने का भी निर्णय लिया गया. यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक नगर निगम यहां रखरखाव का कार्य शुरु नहीं करता.

 संचालक मंडल की आज कमल विहार योजना स्थल कार्यालय में हुई इस बैठक में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल, श्री रमेश सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के अशासकीय सदस्य श्री गोपी साहू, श्री रविन्द्र बंजारे, श्री नारद कौशल, श्रीमती सुनयना शुक्ला और श्रीमती एम. लक्ष्मी, शासकीय सदस्यों के प्रतिनिधियों के रुप में आवास एवं पर्यावरण विभाग के जी.एल. सॉकला, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री संजीव बिजपुरिया, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के श्री आर.के. पाठक, नगर तथा ग्राम निवेश के संयुक्त संचालक श्री विनीत नायर, वन विभाग के उपवन संरक्षक श्री विनोद मिश्रा, नगर पालिक निगम के कार्यपालन अभियंता श्री एल.एल. पटेल, अनुविभागीय अधिकारी श्री आर.बी. देवांगन उपस्थित थे.  


Jun 28, 2016

प्रधानमंत्री आवास योजना में आरडीए की इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में 2416 फ्लैट्स बनेंगे

4.79 लाख का ईडब्लूएस फ्लैट्स 3.65 लाख में
6.75 लाख का एलआईजी फ्लैट्स 5.26 लाख रुपए में
रायपुर28 जून 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत कम आय वर्ग के लिए ईडब्लूएस फ्लैट्स और एलआईजी फ्लैट्स योजना में 2416 फ्लैट्स का पंजीयन शुरु कर दिया है. आज प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने इन्द्रप्रस्थ योजना में बनने वाले ईडब्लूएस फ्लैट्स और एलआईजी फ्लैट्स योजना की जानकारी देने वाले एक ब्रौशर का विमोचन कर इसकी औपचारिक शुरुआत की. इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल, श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे संचालक मंडल के अशासकीय सदस्य श्री गोपी साहू, श्री नारद कौशल श्रीमती सुनयना शुक्ला और श्रीमती एम. लक्ष्मी उपस्थित थी.  

आरडीए के अध्यक्ष ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व्दारा देश के नागरिकों को सन् 2022 तक सबके लिए आवास उपलब्ध कराने की दृष्टि से शुरु किया गया एक मिशन है. भारत सरकार के इस मिशन में शामिल होते हुए रायपुर विकास प्राधिकरण ने अपनी इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना के फेज 2 में 1472 ईडब्लूएस फ्लैट्स तथा 944 एलआईजी फ्लैट्स निर्माण का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि प्राधिकरण व्दारा 4.79 लाख रुपए के ईडब्लूएस फ्लैट्स को केन्द्रीय अनुदान के कारण 3.65 लाख रुपए में तथा 6.75 लाख रुपए के एलआईजी फ्लैट्स 5.26 लाख रुपए में उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

1472 ईडब्लूएस फ्लैट्स की विशेषताओं की जानकारी देते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि इसका कारपेट एरिया 304 वर्गफुट (सुपर बिल्टअप एरिया 530.15 वर्गफुट) है तथा अनुमानित कीमत 4.79 लाख रुपए है जिसमें बाह्य रखरखाव के लिए एक मुश्त राशि 36 हजार रुपए शामिल है. बैंक ऋण के माध्यम दिए जाने वाले इस फ्लैट्स में केन्द्र सरकार व्दारा अनुदान के रुप में 1.50 लाख रुपए आवंटिति को दिए जाएंगे. इससे ईडब्लूएस फ्लैट 3.65 लाख रुपए में मिलेगा, अर्थात 4.79 लाख रुपए की कीमत के ईडब्लूएस फ्लैट्स 3.65 लाख रुपए में मिलेंगे. इस फ्लैट्स हेतु वही आवेदक पंजीयन करा सकेगा जिसकी वार्षिक आय अधिकतम 3.00 लाख रुपए तक हैं. पंजीयन की राशि रुपए 5,000 है. आठ मंजिल के इन फ्लैट्स में एक ड्रॉईंग डॉयनिंग रुम, एक बेडरुम, रसोई बॉलकनी सहित, बॉथरुम लेट्रिन व यूटिलिटी एरिया, सार्वजनिक लिफ्ट एवं भूतल पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी.

944 एलआईजी फ्लैट्स के बारे में श्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि एलआईजी फ्लैट्स का कारपेट एरिया 513.79 वर्गफुट (सुपर बिल्ट अप एरिया 811.84 वर्गफुट) है. इसका अनुमानित मूल्य 6.75 लाख रुपए है. जिसमें प्राधिकरण व्दारा बाह्य रखरखाव के लिए रुपए 51,000 की राशि एक मुश्त शामिल की गई है इसमें केन्द्र सरकार व्दारा ब्याज अनुदान के रुप में 6.00 लाख रुपए तक के ऋण की राशि में लगने वाले बैंक ऋण के ब्याज में साढ़े 6 प्रतिशत का अनुदान जो लगभग 2.00 लाख रुपए होता है दिया जाएगा. यह एलआईजी फ्लैट 5.26 लाख रुपए में मिलेगा, अर्थात 6.75 लाख रुपए की कीमत का एलआईजी फ्लैट्स 5.26 लाख रुपए में पडेगा. इस फ्लैट्स हेतु वही आवेदक पंजीयन करा सकेगा जिसकी वार्षिक आय अधिकतम 3,00,001 रुपए से 6.00 लाख रुपए तक है. पंजीयन की राशि रुपए 10 हजार रुपए है. आठ मंजिल के इन फ्लैट्स में एक ड्रॉईंग डॉयनिंग रुम, 2 बेडरुम, रसोई बॉलकनी सहित, बॉथरुम लेट्रिन व यूटिलिटी एरिया, सार्वजनिक लिफ्ट एवं भूतल पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी.  

योजना के अधोसंरचना की चर्चा करते हुए आरडीए के अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना के फेस 2 में प्रस्तावित ईडब्लूएस तथा एलआईजी फ्लैट्स के लिए 24 x 7 घंटे पीने का पानी की आपूर्ति हाईड्रो न्यूमैटिक पंप के माध्यम से होगी. नाली के पानी के लिए सीवरेज नेट वर्क तथा बारिश के पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉम वॉटर पाईप लाईन का प्रावधान किया जाएगा. विद्युत एवं दूर संचार के लिए केबल नेटवर्क की व्यवस्था होगी. फ्लैट्स की भीतरी दीवारों में व्हॉईट वॉश, बाहरी दीवारों पर वॉटरप्रूफ सीमेंट पेंट, रसोई के प्लेटफार्म में राजिम का पत्थर /  रेड फ्लैग स्टोन तथा स्टील का सिंक तथा एक्जॉस्ट फैन लगाने की व्यवस्था होगी. ऊपर की मंजिलों में आने जाने के लिए हर ब्लॉक में 6 यात्रियों वाली सार्वजनिक लिफ्ट की सुविधा होगी. स्ट्रीट लाईटिंग के लिए सिंगल व डबल आर्म पोल से प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी. यहां सड़क डामरीकृत होंगी जिसमें किनारों पर पेवर ब्लॉक्स लगाए जाएंगे. साथ ही हरा भरा उद्यान भी होगा. आवेदक को अपनी वार्षिक आय के संबंध में सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा. फ्लैटस के पंजीयन में अनुसूचित जाति / जनजाति, पिछड़ा वर्ग, शासकीय / शासन के उपक्रम/ स्थानीय संस्थाएं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सैनिक व भूतपूर्व सैनिक, शारीरिक रुप से विकलांग तथा निराश्रित व साधनहीन विधवा महिला के लिए आरक्षण की राज्य शासन के नियमानुसार सुविधा है. ईडब्लूएस तथा एलआईजी फ्लैट्स के पंजीयन के लिए 29 जुलाई 2016 (अंतिम तिथि) तक बुकिंग (पंजीयन) की जा सकती है. आवेदन पत्र नियम एवं शर्ते प्राधिकरण कार्यालय में कार्यालयीन दिवस व समय में दोपहर 3.00 बजे तक रू. 500/- का नगद भुगतान कर प्राप्त किया जा सकता है. आवेदन पत्र रायपुर विकास प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीए डॉट काम पर भी उपलब्ध है.

Jun 23, 2016

आरडीए के नए उपाध्यक्षों और संचालक मंडल सदस्यों ने देखा कमल विहार

कमल विहार एक आधुनिक और अव्दितीय योजना
रायपुर23 जून 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त उपाध्यक्ष व्दय श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के सदस्य श्री गोपी साहू, रविन्द्र बंजारे, श्री नारद कौशल और श्रीमती एम. लक्ष्मी ने आज नगर विकास योजना कमल विहार का दौरा कर योजना का अवलोकन किया. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे और मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया ने इस अवसर पर कमल विहार के विकास और निर्माण कार्यों की जानकारी दी.
प्राधिकरण के इन पदाधिकारियों को पहले स्थल कार्यालय में भूमिगत अधोसंरचना के मॉडल के माध्यम से जानकारी दी गई. इसके बाद योजना के भूमिगत अधोसंरचना के अंतर्गत निर्मित नाली, जलप्रदाय के पाईप, बारिश के पानी की निकासी के लिए बिछाए गए ह्यूम पाईप, विद्युत तथा संचार के लिए बिछाए गए केबल, सेक्टर 6 में विकसित किए गए उद्यान तथा सेक्टर  2 में निर्माणाधीन भूमिगत जलाशय का भी अवलोकन किया. इसके बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने उन्हें सेन्ट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट तथा सार्वजनिक तथा अर्ध्द सार्वजनिक क्षेत्र का भी अवलोकन कराया तथा बताया कि यहां व्यावासायिक सुविधाएं विकसित होंगी. जिसके अंतर्गत भूखंडों का आवंटन किया जा रहा है. पदाधिकारियों ने कमल विहार के निर्माणाधीन भव्य स्वागत व्दार का भी अवलोकन किया. पूरे भ्रमण के दौरान उपाध्यक्षों और संचालक सदस्यों ने भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी और मुख्य अभियंता से योजना के संबंध में कई और अन्य जानकारियों भी ली. उपाध्यक्ष व्दय और सदस्यों ने योजना का भ्रमण के दौरा कहा कि वाकई नगर विकास योजना कमल विहार योजना अपने आप में एक आधुनिक और अव्दितीय योजना है जिससे पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ा है. 

Jun 20, 2016

रायपुर में अब अवैध कब्जों के लिए कोई स्थान नहीं

शारदा चौक मार्केट के व्यवसायियों फ्लैट्स मालिकों की
सहमति बनी तो बनेगा नया मार्केट श्री संजय श्रीवास्तव
            रायपुर20 जून 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि अब रायपुर में अवैध कब्जों और अवैध पार्किंग के लिए कोई स्थान नहीं है क्योंकि जो लोग अवैध कब्जा
करते हैं वे स्वयं भी यही चाहते हैं कि उन्हें व्यवस्थित रुप से व्यवसाय और निवास के लिए जगह मिले. उन्होंने कहा कि अब रायपुर में ऐसा वातावरण बन गया है जिसमें सभी लोग व्यवस्थित रुप से व्यवसाय करना और रहना चाहते हैं. यह बात आज उन्होंने शारदा चौक स्थित आरडीए के शॉपिंग कॉम्पलेक्स के भ्रमण के दौरान कहीं.

आरडीए अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा भ्रमण के दौरान कहा कि इस मार्केट के भवन काफी पुराने तथा जर्जर हो रहे हैं. यहां कई बार रिपेरिंग की गई है पर भवन कमजोर होते जा रहा है. इसलिए सुरक्षा और नई सुविधा देने के हिसाब से यहां व्यवसायी और फ्लैट्स में रहने वाले निवासी यदि चाहेंगे तो इस पूरे मार्केट
को एक नई प्लॉनिंग और नई तकनीक के साथ नया स्वरुप दिया जा सकता है, जिसमें सभी सुविधाओं के साथ बेहतर पार्किंग की व्यवस्था भी दी जा सकेगी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही प्राधिकरण कार्यालय में सभी लोगों को आमंत्रित कर चर्चा की जाएगी. यदि सबकी राय बनी तो शारदा चौक स्थित इस मार्केट को पूरा तोड़ कर नई आधुनिक प्लॉनिंग और तकनीक के साथ सुविधाजनक नया मार्केट बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि शारदा चौक योजना में अनाधिकृत व्यवसाय करने वाले लोगों से भी चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा.


इस दौरान शारदा चौक के मार्केट में पुष्प व्यवसायियों ने भी श्री श्रीवास्तव से मुलाकात कर उन्हें व्यावसाय करने के लिए अधिक स्थान देने तथा ऊपर के तल के निर्माण की अनुमति देने की मांग की. मार्केट के व्यवसायियों ने क्षेत्र में अवैध रुप से गुमटी तथा कब्जा कर व्यवसाय कर रहे लोगों के प्रति नाराजगी व्यकत् करते हुए उन्हें हटाने की मांग की. इस पर श्री श्रीवास्तव ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे से कहा कि वे अवैध रुप से काबिज लोगों का सर्वेक्षण कर उन्हें नोटिस दे कर हटाने कार्रवाई करें. योजना क्षेत्र में साफ सफाई के बारे में प्रभारी सहायक अभियंता को निर्देश दिया गया कि वे नगर पालिक निगम रायपुर के साथ समन्वय कर साफ सफाई को दुरुस्त रखें. इस अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर.दीवान, अधीक्षण अभियंता श्री एस.सी. झा, कार्यपालन अभियंता श्री अनवर खान व श्री प्रमोद भास्कर,सहायक राजस्व अधिकारी श्री आर.एस.दीक्षित सहित शारदा चौक मार्केट के व्यवसायी उपस्थित थे.


Jun 18, 2016

|| हमसे पूछिए ||


||  हमसे पूछिए  ||


Jun 17, 2016

आरडीए में नए उपाध्यक्षों व सदस्यों ने कार्यभार ग्रहण किया

शहर को सुन्दर बनाने व जनता की सुविधा देने का कार्य करें श्री बृजमोहन अग्रवाल
डॉ. रमन सिंह ने प्राधिकरण का गठन बड़े सोच समझ कर किया - श्री राजेश मूणत
नई टीम मिलजुल कर शहर विकास में अहम भूमिका निभाएगी श्री संजय श्रीवास्तव

रायपुर17 जून 2016, छत्तीसगढ़ शासन व्दारा रायपुर विकास प्राधिकरण में नियुक्त दो उपाध्यक्षों श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल, श्री रमेश सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के सदस्य श्री गोपी साहू, रविन्द्र बंजारे, श्री
नारद कौशल, श्रीमती सुनयना शुक्ला और श्रीमती एम. लक्ष्मी ने आज दोपहर प्राधिकरण कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया. इस अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मैं आप सबको यह विश्वास दिलाता हूं कि नई टीम मिल जुल कर शहर विकास में एक अहम भूमिका निभाएगी.  
प्राधिकरण कार्यालय परिसर में पदभार ग्रहण के इस कार्यक्रम में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले रायपुर विकास प्राधिकरण को समाप्त कर दिया गया था किन्तु संपत्ति के कई ऐसे मामले थे जिनका समाधान नहीं हो रहा था. कैबिनेट की
बैठक में इस पर विचार किया गया कि नगर निगम के माध्यम से संपत्तियों के मामलों का समाधान नहीं किया जा सकता है इसलिए रायपुर विकास प्राधिकरण का सरकार ने पुनर्गठन किया गया. उन्होंने कहा कि रायपुर एक महानगर का रुप ले रहा है. इसलिए इसके बाहरी क्षेत्रों का विकास प्राधिकरण जैसी संस्था ही कर सकती है. प्राधिकरण को रायपुर शहर को सुन्दर बनाने और जनता के लिए सुविधा देने का कार्य करना होगा.
आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत ने इस अवसर पर कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण का पुनर्गठन करना मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की एक बड़ी सोची समझी नीति का हिस्सा था. रायपुर विकास प्राधिकरण में काम करने की कोई सीमा नहीं है बस यहां काम करने वाला होना चाहिए. श्री राजेश मूणत ने कमल विहार का उदाहरण देते हुए कहा कि शुरु में हमें बड़ी समस्या आई पर धीरे धीरे काम करते हुए यह प्रोजेक्ट पूरे देश में एक मॉ़डल के रुप में स्थापित हो गया.
रायपुर उत्तर के विधायक श्री श्रीचंद सुन्दरानी ने इस मौके पर कहा कि राज्य शासन ने दो और उपाध्यक्ष इसीलिए नियुक्त किए हैं ताकि प्राधिकरण तेजी से शहर का विकास कर सके. प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रह चुके श्री सुन्दरानी ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि इस संस्था में काम करने की सारी सीमाएं खुली है. यहां काम करने की काफी संभावनाएं हैं. पदाधिकारी यदि मिल जुल कर काम करें तो इससे अच्छी संस्था नहीं है. मुझे विश्वास है कि संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व नव नियुक्त पदाधिकारी जनता के सपने को साकार करेंगे.

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री श्याम बैस, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री देवजी पटेल, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सोनी, पूर्व उपाध्यक्ष श्री रतनलाल डागा व श्री दीनानाथ शर्मा, श्री मोतीलाल साहू, श्री सचिदानंद उपासने, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.आर. दीवान, प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी, श्री बजरंग खंडेलवाल, श्री जंयती भंसाली, श्री विजय अग्रवाल, सूर्यकांत राठौर, श्री अनिल पुसदकर, श्रीमती चन्नी वर्मा, श्रीमती प्रभा दुबे, श्रीमती मीनल चौबे, श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती भारती अवतार बागल, शैलेन्द्री परगनिहा,श्री योगी अग्रवाल, श्री दीनबंधु सिंह ठाकुर, श्री गोपाल सोनी, श्री आशीष अग्रवाल, श्री राकेश सरावगी, श्री विट्ठल पटेल, श्री महेश शर्मा, श्री सुभाष अग्रवाल, श्री अनूप मंसद और कई नागरिक उपस्थित थे.





नगर विकास के लिए भरसक प्रयास करेंगे – श्री गोवर्धन खंडेलवाल

उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिए जाने पर आभार 
रायपुर17 जून 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल ने कहा है कि प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में हम सभी पदाधिकारी रायपुर नगर विकास के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे.

प्राधिकरण में आज उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री खंडेलवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मलाल कौशिक, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, लोक निर्माण मंत्री श्री राजेश मूणत का आभार व्यक्त किया है कि सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद के योग्य मानते हुए जिम्मेदारी दी. श्री खंडेलवाल ने प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी यह अपेक्षा की वे सभी उन्हें अपना दायित्व निभाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे. 

Jun 16, 2016

रायपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्षों एवं सदस्यों का कार्यभार ग्रहण आज

राज्य शासन ने नियुक्त किए   
दो उपाध्यक्ष और  5 अशासकीय सदस्य  
रायपुर16 जून 2016, राज्य शासन व्दारा रायपुर विकास प्राधिकरण में नियुक्त दो उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के 5 अशासकीय सदस्य श्री गोपी साहू, श्री रविन्द्र बंजारे, श्री नारद कौशल, श्रीमती सुनयना शुक्ला व श्रीमती एम. लक्ष्मी कल दोपहर 12 बजे प्राधिकरण के न्यू राजेन्द्रनगर स्थित कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे. इस अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.आर. दीवान सहित प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी नव नियुक्त पदाधिकारियों का कार्यालय में स्वागत करेंगे.