Search This Blog

Mar 27, 2018

इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में 2बीएचके के शेष बचे 90 एलआईजी फ्लैट्स की बुकिंग शुरु

7 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन

रायपुर, 27 मार्च 2018, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में निर्माणाधीन 2 बीएचके के 1472 एलआईजी फ्लैट्स में आवंटन के लिए अब 90 फ्लैट्स आवंटन के लिए उपलब्ध हो गए हैं. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार इन फ्लैट्स के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं जिसकी अंतिम तिथि 7 अप्रैल है. प्रत्येक फ्लैट की कीमत 6.75 लाख तथा एक मुश्त रखरखाव के लिए 51 हजार रुपए देय होगा. एलआईजी फ्लैट का कारपेट एरिया 513 वर्गफुट तथा सुपर बिल्टअप एरिया 811 वर्गफुट है. इस पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदक को 6 लाख तक के आवास ऋण पर 6.5 प्रतिशत का ब्याज अनुदान का भी प्रावधान है.  फ्लैट्स की पात्रता के अंतर्गत परिवार की वार्षिक आय 3.01 लाख रुपए से 6 लाख रुपए तक होनी चाहिए. 24 घंटे जल आपूर्ति के साथ इसमें 6 यात्रियों  वाली लिफ्ट की सुविधा भी मिलेगी. इन फ्लैट्स के पंजीयन हेतु आवेदन के साथ रुपए 10 रुपए जमा करना होगा. वर्तमान में इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में इसका निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है.     

श्री कावरे ने बताया कि इन्दप्रस्थ रायपुरा में ईडब्लूएस के फ्लैट्स का भी पंजीयन किया जा रहा है. जिसका कारपेट एरिया 304 वर्गफुट, सुपर बिल्टअप एरिया 530 वर्गफुट है. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इसमें मिलने वाले केन्द्रीय अनुदान के फलस्वरुप इसकी कीमत 3.65 लाख रुपए है. इस हेतु आवेदन के साथ 5 हजार रुपए की पंजीयन राशि जमा करना होगा.    

28 मार्च को कमल विहार में एक दिवसीय प्रापर्टी लोन मेला

प्लाटों पर 20 प्रतिशत की छूट 31 मार्च तक

रायपुर, 27 मार्च 2018, कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में आवासीय, बिजनेस तथा अन्य उपयोग के प्लॉट और प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट्स जैसी प्रापर्टी लेने के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा कल 28 मार्च को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक कमल विहार स्थल कार्यालय में एक दिवसीय प्रापर्टी लोन मेला का आयोजन किया गया है. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. डी. कावरे ने बताया की हर बार की तरह इस बार भी विभिन्न बैंकों व वित्तीय संस्थानों और उनके अधिकारियों इस लोन मेंला में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. इसमें नॉन बैंकिंग कंपनियां और उनके प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. उल्लेखनीय है कि नॉन बैंकिंग कंपनियां कम से कम दस्तावेज के आधार पर भी न्यून आय वर्ग के लोगों को भी आसानी से गृह ऋण की सुविधा दे रहे हैं.
श्री कावरे ने बताया कि कमल विहार में बिजनेस के लिए स्कीम लेवल के प्लाट जिसकी दर रुपए 2680 प्रति वर्गफुट है इसके 125 प्लाट उपलब्ध है, जिनका क्षेत्रफल 1162 वर्गफुट से 22894 वर्गफुट तक है. इसी प्रकार सेक्टर लेवल के कुल 29 प्लाट जिसकी दर 2245 रुपए प्रति वर्गफुट है, इनका क्षेत्रफल 5215 वर्गफुट से 51885 वर्गफुट तक है. इन प्लाटों में 20 प्रतिशत तक की छूट 31 मार्च तक दी जा रही है.

श्री कावरे ने आगे बताया कि प्राधिकरण ने अब लोगों की सुविधा के लिए कमल विहार के स्थल कार्यालय में एक मार्केटिंग सलाहकार को संलग्न किया है जिसके व्दारा प्राधिकरण की विक्रय योग्य संपत्तियों का मानचित्र व जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. कमल विहार स्थल कार्यालय में आगंतुकों को योजना स्थल का अवलोकन कराने की भी व्यवस्था की गई है. अधिक जानकारी प्राधिकरण के मार्केटिंग सलाहकार से फोन नंबर 8223088099 पर जानकारी ली जा सकती है. प्रापर्टी लोन मेले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कमल विहार, इंद्रप्रस्थ रायपुरा तथा बोरियाखुर्द योजना में ईडब्लूएस व एलआईजी फ्लैट्स की सहित विभिन्न प्रयोजन के प्लॉटों, दुकानों, व्यवसायिक प्लाटों व फ्लैट्स की उपलब्धता और विभिन्न बैंकों व अन्य वित्तदायी संस्धा व्दारा ऋण की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

Mar 26, 2018

कमल विहार की प्रापर्टी की जानकारी अब स्थल कार्यालय में भी मिलेगी

रायपुर, 26 मार्च 2018, रायपुर विकास प्राधिकरण ने कमल विहार योजना के प्लॉट, डुप्लेक्स, प्रधानमंत्री आवास योजना के ईडब्लूएस, एलआईजी फ्लैट्स की जानकारी देने के लिए स्थल कार्यालय में एक मार्केटिंग सलाहकार को संलग्न किया है. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि कमल विहार के स्थल कार्यालय में विक्रय योग्य संपत्तियों की पूरी जानकारी, योजना का मानचित्र व स्थल का अवलोकन कराने की व्यवस्था की गई है. सलाहकार का फोन नंबर 8223088099 है.

📌 कमल विहार के 8 सेक्टरों का विकास कार्य पूरा

भूस्वामी प्लाट का कब्जा प्राप्त कर नक्शा पास कराएं और करें निर्माण
🔹 रायपुर, 26 मार्च 2018, कमल विहार योजना के 14 सेक्टरों में से 8 सेक्टर का विकास और निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है. निर्माण एजेंसी लार्सन एंड़ टूब्रो ने इन 8 सेक्टरों का विकास कार्य पूरा कर उसका कब्जा रायपुर विकास प्राधिकरण को सौंप दिया है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल और श्री रमेश सिंह ठाकुर ने इस पर कमल विहार के भूस्वामियों और आवंटितियों से अपील की है कि वे विश्व स्तरीय नगर विकास योजना कमल विहार में अपने भवनों का निर्माण प्रारंभ करें.
🔹 प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे ने बताया कि कमल विहार के सेक्टर 5, 7ए, 8ए,8बी,9,12,14ए व 15ए पूरी तरह से तैयार हो गए है. शेष अन्य सेक्टरों में विकास कार्य चल रहा है जो जल्द ही पूरे होंगे. विकास कार्य के अंतर्गत भूमिगत नालियां, बारिश के पानी के लिए अलग से ह्यूम पाईप की नालियां, भूमिगत केबल डक्ट, बिजली के केबल, जलप्रदाय के पाईनप व सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है. साथ ही योजना में विद्युत केन्द्र भी उर्जीकृत हो चुके है फलस्वरुप छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल को आवेदन कर सीधे बिजली का कनेक्शन भी लिया जा सकता है. श्री कावरे ने बताया कि कमल विहार में वहां के भूस्वामी जिन्होंने योजना के विकास और निर्माण में अपनी सहभागिता की है उनकों भी काफी समय से दिए जाने वाले विकसित भूखंडों का कब्जा नियमित रुप से स्थल कार्यालय में दिया जा रहा है. वर्तमान में प्राधिकरण व्दारा 3000 भूस्वामियों को उनके अविकसित भूमि के बदले विकसित प्लाटों का कब्जा दिया जा चुका है. भूस्वामियों को नियमित रुप से विकसित प्लाटों का कब्जा देने के लिए कमल विहार योजना स्थल में सहायक अभियंता को अधिकृत किया गया है. कमल विहार का कोई भी भूस्वामी अपने दस्तावेज व कार्यालय आदेश प्रस्तुत कर विकसित प्लॉट ले सकता है. भूमि स्वामी अब अपने विकसित प्लाट का कब्जा ले कर उस पर नगर निगम से भवन निर्माण अनुज्ञा प्राप्त कर अपने घर का निर्माण कार्य शुरु कर सकते हैं.

Mar 24, 2018

कमल विहार में अस्पताल – क्लीनिक के लिए मात्र 4 प्लॉट उपलब्ध

दर 1392 रुपए प्रति वर्गफुट में 31 मार्च तक 15 प्रतिशत की छूट

रायपुर, 24 मार्च 2018, कमल विहार योजना में आने वाले समय में 10 अस्पताल व नर्सिंग होम शुरु होंगे. योजना में इस समय विभिन्न सेक्टरों में स्वास्थ्य प्रयोजन के लिए आरक्षित 6 प्लाटों का विक्रय हो चुका है. जिसमें एक प्लाट भोपाल, एक प्लाट कोरबा तथा एक प्लाट भारतीय सेना में कार्यरत डाक्टर ने लिया है. दो प्लाट रायपुर की महिला डाक्टरों ने लिया है. रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार अब तक स्वास्थ्य प्रयोजन के जो प्लाट बिके हैं वो सेक्टर 2,4,5,7ए10 व सेक्टर 13 हैं. इसके बाद अब जो विक्रय के लिए उपलब्ध हैं वे सेक्टर 6,8ए,11ए तथा 12 में हैं. इस तरह से अब कुल 4 प्लाट ही उपलब्ध है जिनका क्षेत्रफल 6610 वर्गफुट से 37984 वर्गफुट तक है. प्लाट की दर रुपए 1392 प्रति वर्गफुट है इस पर 31 मार्च 2018 तक 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.

भवन निर्माण नहीं करने पर देवेन्द्रनगर – कटोरातालाब के 5 प्लाट निरस्त

रायपुर, 24 मार्च 2018, रायपुर विकास प्राधिकरण ने भवन निर्माण नहीं करने वाले 5 भूखंडों का आवंटन आज निरस्त कर दिया गया है. प्राधिकरण के संचालक मंडल व्दारा पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे ने देवेन्द्रनगर में अमित कुमार देवनानी का सेक्टर 5 में, गोपाल दास अग्रवाल का सेक्टर 3 में श्रीमती लाजवंती देवी के सेक्टर 1 में तथा कटोरातालाब योजना के सेक्टर 7 में के.टी. जोसेफ व भगवान दास पेशवानी का भूखंड निरस्त किया गया है.

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कावरे ने बताया कि इन सभी पट्टेदारों व्दारा अनुबंध विलेख की शर्त की कंडिका 3 के अनुसार एक वर्ष के भीतर आवंटित भूखंड पर मकान का निर्माण कार्य पूरा कर लेना था किन्तु आवंटिति व्दारा आज पर्यन्त निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है. इसीलिए प्लॉट का पट्टा निरस्त कर पुनः प्रवेश किया गया है. निरस्तीकरण पश्चात पट्टे की शर्त क्रमांक 3 के अनुसार हितग्राही 20 प्रतिशत की कटौती पश्चात शेष जमा राशि वापस करने का हकदार होगा. 

Mar 23, 2018

कमल विहार में स्कूलों के लिए 10 प्लॉटों में से 8 बिके

15 प्रतिशत की छूट के साथ हाईस्कूल का एक प्लॉट उपलब्ध   

रायपुर, 23 मार्च 2018, कमल विहार योजना में आने वाले समय में कई स्कूलों का निर्माण होगा जिसमें नर्सरी, प्राईमरी, मिडिल व हाई स्कूल शुरु होंगे. कमल विहार में स्कूलों के लिए विभिन्न सेक्टरों में आरक्षित 10 में 8 प्लाटों का विक्रय हो चुका है. एक प्लाट को रोका गया है. रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि शैक्षणिक के 10 प्लाटों में से 8 प्लाट बिक गए हैं. यह प्लाट सेक्टर 2, 5, 6, 7ए, 8ए,10,12 व सेक्टर 13 में हैं. इन प्लाटों पर भविष्य में प्लॉट खरीदने वाली संस्थाओं व्दारा नर्सरी, प्राइमरी, मिडिल व हाई स्कूल प्रारंभ किए जाएंगे. इनमें से सेक्टर 6 का प्लॉट मुंबई की एक शैक्षणिक संस्था ने लिया है जबकि सेक्टर 12 में जयपुर की शैक्षणिक ट्रस्ट ने लिया है. कमल विहार में अब हायर सेकेन्डरी स्कूल के लिए सेक्टर 4 में आरक्षित सिर्फ एक प्लॉट ही विक्रय के लिए उपलब्ध रह गया है. जिसका क्षेत्रफल 70770 वर्गफुट है. इस प्लाट की दर 696 रुपए प्रति वर्गफुट है जिसमें 31 मार्च तक 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.

आरडीए में ईडब्लूएस व एलआईजी के आवेदन पत्र कल भी लिए जाएंगे

रायपुर, 23 मार्च 2018, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में बोरियाखुर्द के स्वतंत्र ईडब्लूएस, एलआईजी फ्लैट्स, कमल विहार के ईडब्लूएस और एलआईजी फ्लैट्स तथा इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के ईडब्लूएस फ्लैट्स के पंजीयन के लिए आवेदनपत्र कल बैंक के अवकाश होने के बावजूद कार्यालयीन समय में दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. प्राधिकरण का कार्यालय कल दिन भर खुला रहेगा. इन फ्लैट्स के पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2018 है. 

Mar 22, 2018

कमल विहार के प्लॉट पर छूट के दो और मौकै 28 मार्च और 31 मार्च तक






🔷 रायपुर, 22 मार्च 2018, रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना के प्लाटों पर दी जा रही छूट लेने के अब सिर्फ दो मौके ही रह गए है. बुधवार 28 मार्च और शनिवार 31 मार्च को ही विभिन्न प्रकार के प्लाटों के लिए निविदाएं और लाटरी होगी. इसके अंतर्गत बिजनेस, मिश्रित, सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के भूखंड, मिश्रित उपयोग के भूखंड, सेक्टर व स्कीम लेवल के बिजनेस प्लॉटों पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.31 मार्च के बाद यह छूट समाप्त हो जाएगी.
🔷 प्राधिकरण के सीईओ श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि गत दिनों आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत के निर्देश पर अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित संचालक मंडल की बजट बैठक में कमल विहार योजना के विक्रय किए जा रहे प्लाटों हेतु डिसकांऊट मॉडल तैयार कर उसके आधार पर छूट देने का निर्देश दिया गया था. इस संबंध में प्राधिकरण व्दारा कमल विहार में मिश्रित, सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के भूखंड, मिश्रित उपयोग के भूखंड, सेक्टर व स्कीम लेवल के प्लॉटों पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. अन्य प्रकार के भूखंडों यथा आवासीय भूखंडों में 2 हजार वर्गफुट के आवासीय भूखंड पर 2 प्रतिशत, 2001 से तीन हजार वर्गफुट तक के आवासीय़ भूखंड पर 10 प्रतिशत, 3001 से 5 हजार वर्गफुट के आवासीय भूखंड पर 12 प्रतिशत, 5001 से अधिक आकार के आवासीय भूखंड पर 15 प्रतिशत तथा स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक भूखंडों पर 15 प्रतिशत की छूट 31 मार्च 2018 तक ही मिलेगी. छूट का लाभ तभी मिलेगा जब भूखंड की पूरी राशि 60 दिनों में प्राधिकरण कोष में जमा की जाए. 30 दिनों में पूरी राशि जमा करने पर 0.75 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट का लाभ आवंटिती ले सकते हैं. इस हेतु आवेदक को आवेदन पत्र के साथ 10 प्रतिशत की राशि जमा करना होगा.
🔷प्लाटों में बिजनेस के स्कीम लेवल के प्लाटों की दर रुपए 2680 प्रति वर्गफुट, सेक्टर लेवल के बिजनेस प्लाटों पर रुपए 2245 प्रति वर्गफुट, सार्वजनिक अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के प्लाटों पर रुपए 2094 प्रति वर्गफुट, 2000 से बड़े आवासीय भूखंडों पर रुपए 1696 प्रति वर्गफुट, 2000 वर्गफुट से छोटे आकार के आवासीय भूखंडों पर रुपए 1781 प्रति वर्गफुट, शैक्षणिक प्रयोजन के भूखंडों पर रुपए 696 प्रति वर्गफुट तथा स्वास्थ्य उपयोग के भूखंडों पर रुपए 1392 प्रति वर्गफुट की दर पर प्लाट विक्रय किए जा रहे हैं.

व्यवस्थित इन्फ्ररास्ट्रक्चर के कारण कमल विहार में 50 सालों तक कोई समस्या नहीं होगी – डॉ. रमन सिंह

💢 प्रधानमंत्री आवास योजना के 2048 का भूमिपूजन संपन्न
🔹पहली बार रायपुर शहर के प्राईम लोकेशन कमल विहार में गरीबों को मकान




⭕ रायपुर, 16 मार्च 2018, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कमल विहार योजना रायपुर का ही नहीं वरन छत्तीसगढ़ का सबसे व्यवस्थित इन्फ्ररास्ट्रक्चर है जहां आने वाले 50 साल तक के लिए नाली, बिजली, पानी, सीवरेज को कोई समस्या नहीं होगी. ऐसे मजबूत इन्फ्ररास्ट्रक्चर के साथ कमल विहार में रहने वालों ने एक अच्छी लोकेशन को चुना है. इसके लिए उनको सबको बधाई हो. वे आज रायपुर विकास प्राधिकरण की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कमल विहार योजना में बनने वाले 2048 ईडब्लूएस व एलआईजी फ्लैट्स के भूमिपूजन के अवसर पर बोल रहे थे.
⭕ डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की एक बड़ी सोच और लक्ष्य है कि सन् 2022 तक इस देश में कोई ऐसा व्यक्त नहीं बचे जिसके सर पर छत न हो. यह एक बड़ी कल्पना है कि गरीब से गरीब व्यक्ति, मध्यम वर्ग और शहर के लोगों को मूलभूत सुविधाओं देने के साथ शहर को झुग्गी झोपड़ी से मुक्त किया जाए. उन्होंने कहा कि मोदी जी की यह सोच है कि शहर के बसाहट को बेहतर किया जाए. डॉ. सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ में शहरीय क्षेत्र ही नहीं वरन ग्रामीण क्षेत्रों में भी 20 हजार गावों में गरीब लोग मिट्टी के मकानों में रहते हैं. ऐसे 10 लाख गरीबों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार मकान की व्यवस्था करने जा रही है. इसमें बिजली के साथ और गैस सिलेन्डर व चूल्हा देने की भी व्यवस्था भी सरकार करेगी. उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ सरकार शहरी क्षेत्र में 4 लाख और ग्रामीण क्षेत्र में 6 लाख मकान बनाने की योजना पर कार्य कर रही है.
⭕ डॉ. रमन सिंह ने आगे कहा ग्रामीण जनसंपर्क अभियान के दौरान वह गरीब व्यक्ति जिसके सिर पर कभी छत नहीं थी, जो एक छोटे से मिट्टी के घर में रह रहा था वह व्यक्ति सरकार की योजनाओं के कारण हमारे जनसंपर्क अभियान का सबसे ज्यादा स्वागत कर रहा है. डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के सपने के अनुसार छत्तीसगढ़ में एक अग्रणी योजना कमल विहार बनी है जिसमें रायपुर की सबसे प्राईम लोकेशन व एक अच्छे परिवेश में लोगों को मकान देने की योजना में पहली बार मकान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यहीं नही छत्तीसगढ़ सरकार 6.80 लाख घरों में निशुल्क बिजली देगी. इसके अलावा प्रदेश में पारे,मजरे टोले में भी सरकार बिजली पहुंचाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का कोई गरीब बेसहारा नहीं होगा. गरीब को खाने के लिए एक रुपया किलो चावल 50 हजार रुपए तक की स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी, रहने के लिए आवास, गैस का सिलेन्डर और चूल्हा सहित 15 अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. इससे सभी वर्गो में खुशहाली है. सरकार की इन योजनाओं से गरीबों के जीवन में एक परिवर्तन आएगा.
⭕ इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत ने कहा कि कमल विहार योजना में मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना के अनुसार हमने एक अच्छा इन्फ्ररास्ट्रक्चर दिया है. जिसकी पहले किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. कमल विहार पहला ऐसा अभिनव प्रयोग है जिसमें 1600 एकड़ क्षेत्र की लैंड पूलिंग के माध्यम से एक बेहतरीन टॉऊनशिप बनाई गई है. श्री मूणत ने कहा यदि लोगों की और मांग होगी तो रायपुर विकास प्राधिकरण कमल विहार के आरक्षित भूमि पर गरीबों के लिए और मकान बनाएगा. उन्होंने कमल विहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत फ्लैट लेने वालों लिए आज एक अच्छा दिन रहा . 

⭕ रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि पिछले साल जब हमने प्रधानमत्री आवास योजना की शुरुआत की थी तब हमें पता नहीं था कि इस कैसा प्रतिसाद मिलता है. हमारे ईडब्लूएस और एलआईजी फ्लैट्स के लिए आमंत्रित किए गए 6000 आवेदन पत्रों पर शत - प्रतिशत बुकिंग हुई है. इससे यह पता चलता है यह सफलता दरअसल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह परिकल्पना और सोच की है. उन्होंने कहा कि हमें मुख्यमंत्री जी ने बड़ी ही सरलता और सहजता के साध योजनाओं के लिए मार्गदर्शन दिया है. श्री श्रीवास्तव ने कहा आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत ने भी प्राधिकरण की योजनाओं को आगे बढ़ाने में लगातार सहयोग दिया हैं.
⭕ कार्यक्रम में कमल विहार योजना के सफलता पूर्वक विकास और निर्माण कार्य हेतु मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, अधीक्षण अभियंता श्री पी.एम. कोल्हे, कार्यपालन अभियंता श्री अनिल गुप्ता व श्री सुरेश कुंजाम, सहायक अभियंता श्री एम.एस. पांडेय, श्री एच.पी. पंडरिया को मुख्यमत्री डॉ. रमन सिंह ने सम्मान स्वरुप प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनुपमा तिवारी और प्राधिकरण संचालक मंडल के सदस्य श्री गोपी साहू ने किया जबकि आभार प्रदर्शन प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे ने किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कमल विहार के एलआईजी-01 के कुछ आवंटितियों को फ्लैट का आवंटन पत्र प्रदान किया तथा कमल विहार और बोरियाखुर्द योजना के फ्लैट्स के ब्रौशर का विमोचन भी किया.
⭕ प्राधिकरण के इस कार्यक्रम क्रेडा के अध्यक्ष श्री पुरन्दर मिश्रा, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष श्री मिर्जा एजाज बेग, दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्री रसिक परमार, कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री मोहन एंटी, शहीद चन्द्रशेखर वार्ड की पार्षद श्रीमती यशोदा कमल साहू, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व्दय श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, अतिरिक्त सीईओ श्री एस. आर. दीवान, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, प्राधिकरण के संचालक मंडल के अशासकीय सदस्य श्री गोपी साहू, श्री रविन्द्र बंजारे, श्री नारद कौशल, श्रीमती सुनयना शुक्ला और श्रीमती एम.लक्ष्मी, महिला आयोग की श्रीमती ममता साहू भी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.



Mar 15, 2018

💢 प्रधानमंत्री आवास योजना का भूमिपूजन आज ड़ॉ. रमन सिंह के हाथों होगा

💢 ईड्ब्लूएस फ्लैट्स आवंटन की लाटरी और ऋण लेने हेतु लोन मेला भी

🔹 रायपुर, 15 मार्च 2018, कमल विहार योजना में कल मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रायपुर विकास प्राधिकरण की व्दारा शुरु की जाने वाली दूसरी प्रधानमंत्री आवास योजना का कल 16 मार्च शाम 4 बजे भूमिपूजन करेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री ने गत वर्ष 5 मार्च को प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ईडब्लूएस व एलआईजी फ्लैट्स का भूमि पूजन किया था जिसका निर्माण अब तेज गति से चल रहा है.

🔹 प्राधिकरण की अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि कमल विहार योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले 2048 ईडब्लूएस व एलआईजी फ्लैट्स के कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल करेंगे. सांसद श्री रमेश बैस कार्यक्रम के विशिष्ट होंगे. रायपुर जिला के प्रभारी मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहिले, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत, कृषि एवं जल संसाधान मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा व पार्षद श्रीमती यशोदा कमल साहू कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे.

🔹 उल्लेखनीय है कि आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत ने कमल विहार में बसाहट लाने के लिए पूर्व में प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू करने का निर्देश दिया था उसके बाद से प्राधिकरण ने इस पर कार्य प्रारंभ किया था. फलस्वरुप सस्ते आवास के रुप में ईड्ब्लूएस व एलईजी फ्लैट्स निर्माण की योजना बनाई गई. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार भूमिपूजन के बाद योजना में 5 लाख की लागत के 2 बीएचके वाले 768 ईडब्लूएस फ्लैट्स, 8 लाख की लागत के दो बीएचके वाले 768 एलआईजी01 फ्लैट्स व 10.5 लाख की लागत वाले तीन बीएचके के 512 एलआईजी 02 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा. कार्यक्रम स्थल पर ईडब्लूएस फ्लैट्स के लिए जिन्होंने पंजीयन कराया है उनकी लाटरी की भी निकाली जाएगी. फ्लैट्स लेने के लिए जिन्हें आवास ऋण लेने की आवश्यकता है उनके लिए विभिन्न बैंकों, वित्तदायी संस्थाएं और उनके अधिकारी भी स्थल पर जानकारी देने के लिए उपलब्ध रहेंगी.



🔹 प्रधानमंत्री इस योजना हेतु रायपुर विकास प्राधिकरण के बजट में इस वर्ष 1 अरब 98 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है. भूमिपूजन के इस कार्यक्रम प्राधिकरण के संचालक मंडल के अशासकीय सदस्य श्री गोपी साहू, श्री रविन्द्र बंजारे, श्री नारद कौशल, श्रीमती सुनयना शुक्ला और श्रीमती एम.लक्ष्मी भी उपस्थित रहेंगी.