वर्तमान में रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निजी भूस्वामियों से भूमि लेने के लिए दो में से किसी एक प्रक्रिया को अपनाता है. इसके अन्तर्गत या तो अनिवार्य भू अर्जन से भूमि ली जाती है या आपसी समझौते से. जानकारी के अनुसार. अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण की निजी भूस्वामियों से ली जाने वाली भूमि की प्रक्रिया काफी सरल है और लाभदायी है. इसलिए वहां निजी भूस्वामियों ने विकास योजनाओं के लिए शासन को भूमि देने में काफी रुचि दिखाई है. आरडीए की टीम कल अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री पी.पन्नीरवल से मिलेगी. श्री पन्नीरवल प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी है और उन्होंने इ गवर्नेस के प्रबंधन पर एक पुस्तक भी लिखी है. टीम इसके बाद अहमदाबाद नगर निगम के आयुक्त श्री आई. पी. गौतम से भी मिलेगी और वहां विकास की योजनाओं की जानकारी लेगी.
उल्लेखनीय है कि रायपुर विकास प्राधिकरण ने इस वर्ष के अपने बजट में 9 नई विकास योजनाओं की घोषणा की है. रायपुर की विकास योजना 2021 अर्थात मास्टर प्लॉन में उल्लेखित भू उपयोग के अनुसार विकास की योजना तैयार करने की दिशा में प्राधिकरण ने टाटीबंध में एक नए ट्रॉंसपोर्टनगर बनाने के लिए गत सप्ताह तकनीकी सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया है. इसी तरह इन्टीग्रेटेड टाऊनशिप योजना के अन्तर्गत डूंडा में कमल विहार आवासीय योजना का भी तकनीकी सर्वेक्षण किया गया है. अब इन दोनो योजनाओं हेतु लेआऊट व डिटेल प्रोजेक्ट तैयार कर छत्तीसगढ़ शासन की स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा.
रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा घोषित 9 नई विकास योजनाओं में रायपुरा – सरोना, भाठागांव, बोरियाखुर्द, देवपुरी, डुमरतराई, लाभान्डीह व दलदल सिवनी में भी भू उपयोग के अनुसार सर्वेक्षण के बाद अभिन्यास व डिटेल प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा. अहमदाबाद रवाना हुए दल में प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री एस.एस. बजाज के साथ प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कटारिया, श्री जाहिद अली संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश, श्री एम.के.गुप्ता नगर निवेशक नगर निगम, श्री पी.आर.नारंग कार्यपालन अभियंता, श्री प्रीतपाल सिंह होरा संपदा अधिकारी, श्री प्रणव सिंह राजस्व अधिकारी, श्री राजीव अग्रवाल सहायक अभियंता रायपुर विकास प्राधिकरण शामिल है.

रायपुर 30 अप्रैल 2009,रायपुर विकास प्राधिकरण के सहायक मानचित्रकार श्री अब्दुल कुरैशी आज सेवानिवृत हो गए. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कटारिया नें उन्हें श्रीफल,शाल देकर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया, साथ ही उन्होंने भविष्यनिधि राशि का चेक भी प्रदान किया. 
