रायपुर विकास प्राधिकरण को नगर विकास के लिए 1963 में नगर सुधार न्यास के नाम से मध्यप्रदेश शासन द्वारा गठित किया गया था। 21 अप्रैल 1977 में नगर सुधार न्यास का दर्जा बढ़ा कर राज्य शासन ने इसे रायपुर विकास प्राधिकरण के रुप में परिवर्धित किया। सन् 2002 में रायपुर विकास प्राधिकरण को नगर निगम में विलीन कर दिया गया था। 28 अक्टूबर 2004 को रायपुर विकास प्राधिकरण का पुनर्गठन किया गया। वर्तमान में श्री एस० एस० बजाज इसके अध्यक्षश्री एम०डी० दीवान मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं। रायपुर विकास प्राधिकरण वर्तमान में अब तक के सबसे बड़े बजट पर काम कर रहा है। इसकी कई योजनाएं है जो रायपुर शहर को राजधानी के स्वरुप में बदलने में महत्वपूर्ण है। प्राधिकरण ने शहर को व्यस्थित विकास की दिशा में लगातार काम किया है। इसकी देवेन्द्रनगर कालोनी में सिटी सेन्टर कम मल्टीप्लेक्स की अवधारण को साकार किया जा रहा है। यह मल्टीप्लेक्स देश के बड़े सिटी मॉल्स में से एक होगा। देवेन्द्रनगर में छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्पियों और कलाकारों के लिए छत्तीसगढ़ हॉट का विकास राज्य शासन द्वारा किया गया है।
No comments:
Post a Comment
This Blog is Blocked