घटना में गोली लगने से घायल हुए आरडीए के उपाध्यक्ष
श्री शिव सिंह ठाकुर ने बताई घटना की भयावहता
* रायपुर शहर विकास की संस्था * * 1963 से कार्यरत संस्था * * लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस * * इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस से सम्मानित
घटना में गोली लगने से घायल हुए आरडीए के उपाध्यक्ष
श्री शिव सिंह ठाकुर ने बताई घटना की भयावहता
गली में अवैध कब्जा कर स्लैब डालने वालों दुकानों का कब्जा हटाया जाएगा
66.69 लाख का बकाया किराया नहीं देने वाले दो हॉल किए गए सील
निजी
क्षेत्र की तुलना में दो से तीन गुना कम कीमत होने के कारण
आरडीए
के फ्लैट्स, भूखंडों की ब्रिक्री बढ़ी – श्री चन्द्रकांत वर्मा
रायपुर, 21 मई 2022 / कमल विहार योजना में निर्माणाधीन फ्लैट्स के निर्माण की गति बढ़ाई जाएगी ताकि आवंटितियों को जल्द से जल्द फ्लैट्स का कब्जा दिया जा सके। रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत वर्मा ने प्राधिकरण का कार्यभार संभालने के बाद आज तीसरी बार कमल विहार योजना का बृहद स्तर पर दौरा किया। उन्होंने सेक्टर 4 में निर्माणाधीन फ्लैट्स के निर्माण कार्य की गुणवता,फ्लैट्स कैम्पस की प्लॉनिंग और हर फ्लैट्स में दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया और कार्य की गति बढ़ाए जाने के निर्देश दिया।
आरडीए के सीईओ श्री वर्मा ने कहा कि लोकहित में
छत्तीसगढ़ सरकार के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ के नेतृत्व में हो
रहे गुणवत्तापरक विकास और निर्माण कार्यों के कारण कमल विहार योजना में ईडब्लूएस व एलआईजी फ्लैट्स की आवासीय इकाईयां बहुत की कम कीमत में उपलब्ध कराया
जा रहा है। उन्होंने कहा कि रायपुर में कई निजी निर्माण एजेंसियों व्दारा दो से तीन गुना
अधिक कीमत पर फ्लैट्स का विक्रय किया जा रहा है। जबकि प्राधिकरण के कम कीमत के
ईडब्लूएस व एलआईजी फ्लैट्स सबसिडी और कम ब्याज दर के कारण काफी लोकप्रिय हुए हैं। चूंकि प्राधिकरण की संपत्तियां अच्छी लोकेशन, अच्छी
गुणवत्ता के बेहतर अधोसंरचना विकास के साथ कम कीमत मिल रहे हैं इस कारण पूरे
प्रदेश के लोगों का रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों लेने के प्रति बेहद
आकर्षण बना हुआ है। इसी कारण प्राधिकरण ने अप्रैल माह में अब तक की सबसे ज्यादा
बिक्री का 79.71 करोड़ रुपए का एक रिकार्ड बनाया है।
आरडीए के सीईओ श्री वर्मा ने स्थल निरीक्षण के
दौरान सेक्टर 1 में बने 33 किलोवाट सब स्टेशन का भी अवलोकन किया। सब स्टेशन में 80
एमबीए के चार बड़े ट्रांसफार्मर फीडर पिल्लर के साथ लगाए गए हैं। यहां विद्युत
वितरण की सत्तत निगरानी रखी जाती है। यहां से पूरे कमल विहार के आवंटितियों को
विद्युत प्रदाय किया जाता है। वर्तमान में इसमें लगभग एक तिहाई ही लोड आ रहा है।
इसके बाद श्री वर्मा ने सेक्टर 11बी व सेक्टर 12 व सेक्टर 13 का अवलोकन किया कर
सड़क, नाली बिजली, पानी की अधोसंरचना के विकास का जायजा लिया। उन्होंने सेक्टर 13
में प्रस्तावित 19 लाख रुपए की प्रारंभिक कीमत वाले एलआईजी फ्लैट्स स्थल भी देखा। आज
के दौरे में अधीक्षण अभियंता श्री एम.एस. पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता (विद्युत)
श्री सुरेश कुंजाम, उप अभियंता श्री कीर्ती केमरों, श्री राकेश मनहरे, विवेक सिन्हा
तथा मार्केटिंग सलाहकार श्री राजवर्धन राठौर, तकनीकी सलाहकार रश्मीत भाटिया सहित
निर्माण एजेंसी के ठेकेदार, इंजीनियर उपस्थित थे।
अभिन्यास संशोधन के बाद छोटे भूखंड विक्रय के लिए उपलब्ध कराए
सेन्ट्रल बैंक ऋण का भुगतान करने वन टाईम सेटलमेंट करेगा आरडीए
बोरिय़ाखुर्द में 523 ईडब्लूएस का
निर्माण नहीं करने वाला ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड होगा
रायपुर, 13 मई 2022/ रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना के ऋण की अदायगी के लिए सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया से वन टाईम सेटलमेंट किए जाने को संचालक मंडल की बैठक में आज स्वीकृति दी गई। इसके अंतर्गत प्राधिकरण व्दारा 600 करोड़ रुपए के ऋण की अदायगी के अंतर्गत शेष राशि रुपए 334.30 करोड़ का भुगतान 18 माह में करेगा। इस संबंध में प्राधिकरण की अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत वर्मा ने गत दिनों सेन्ट्रल बैंक के एम.डी. व सीईओ श्री एम.वी. राव के रायपुर प्रवास के दौरान चर्चा की थी। बैंक व्दारा प्राधिकरण का खाता एनपीए करने के बाद अब प्राधिकरण व्दारा वन टाईम सेटलमेंट का प्रस्ताव दिए जाने तथा 25 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान करने के बाद ऋण शोधन अधिकरण (डीबीटी) जबलपुर में प्रस्तुत प्रकरण वापस लिए जाने की सहमति दी गई थी।
आज हुई संचालक मंडल
की बैठक में बोरियाखुर्द योजना में 523 ईडब्लूएस स्वतंत्र आवास के
इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कार्य हेतु नियुक्त ठेकेदार मेसर्स एन.सी.नाहर दुर्ग
और विद्युत कार्य के ठेकेदार मेसर्स आलोक सोंधी को आवंटित कार्य ईडब्लूएस का
निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण अनुंबध निरस्त किए जाने का अनुमोदन किया
गया। उल्लेखनीय है कि बोरियाखुर्द योजना में मेसर्स आशीष इन्फ्रराकॉन व्दारा
ईडब्लूएस निर्माण कार्य में देरी के कारण उसके व्दारा नींव निर्माण तक का कार्य नहीं
हो पाया था। इस लापरवाही व लेटलतीफी के कारण प्राधिकरण ने उसका कार्य अनुबंध
निरस्त कर दिया है। संचालक मंडल ने ठेकेदार फर्म मेसर्स आशीष इन्फ्रराकॉन को ब्लैक
लिस्टेड करने का भी निर्णय लिया।
बैठक में कमल विहार
के सेक्टर लेवल के कुछ व्यावसायिक भूखंडों जो बड़े आकार में होने के कारण विक्रय
करने में कठिनाई आ रही थी। ऐसे बड़े भूखंडों को छोटे भूखंडों में परिवर्तित कर
अभिन्यास संशोधन (आर-8) का प्रस्ताव क्षेत्रीय कार्यालय, नगर तथा ग्राम निवेश
विभाग, रायपुर को भेजा है। इस प्रस्ताव पर संचालक मंडल ने आज अपनी सहमति दी। बैठक
में सदस्यों को जानकारी दी गई कि 1 अप्रैल से 12 मई तक प्राधिकरण ने कमल विहार, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा, पुरानी योजनाओं तथा
प्रधानमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत 538 संपत्तियों का विक्रय किया गया है। इससे
प्राधिकरण को 87.39 करोड़ रुपए की आय होगी।
संचालक मंडल की बैठक में रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत वर्मा, उपाध्यक्ष श्री शिव सिंह ठाकुर, अशासकीय संचालक सदस्य श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे, श्रीमती ममता राय, श्री हिरेन्द्र देवांगन और मुकेश साहू उप सचिव आवास एवं पर्यावरण श्री सी. तिर्की, विशेष सचिव वित्त विभाग श्रीमती शीतल सारस्वत वर्मा, अपर संचालक नगर तथा ग्राम निवेश विभाग श्री संदीप बागड़े, कलेक्टर रायपुर के प्रतिनिधि एडीशनल कलेक्टर श्री बी.सी.साहू, आयुक्त नगर पालिक निगम के प्रतिनिधि एडीशनल कमिश्नर श्री अरविंद शर्मा, नगर तथा ग्राम निवेश क्षेत्रीय कार्यालय से सहायक संचालक श्रीमती रोजी सिन्हा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से मानचित्रकार आलोक जाधव और प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नवीन कुमार ठाकुर उपस्थित थे।
एक दिन में 55.62 करोड़ रुपए की संपत्ति बेची
रायपुर, 29 अप्रेल 2022/ कमल विहार योजना के बिजनेस प्लाटों
में आज जम कर तेजी देखी गई। बिजनेस प्लाटों को लेने में व्यापारियों में काफी प्रतिस्पर्धा
रही। कमल विहार के सेक्टर 13 में 33 सौ रुपए प्रति वर्गफुट ऑफसेट दर के व्यावसायिक
भूखंड की अधिकतम दर 4251 रुपए आई। वहीं सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजिनिक उपयोग के
भूखंड जिसका ऑफसेट दर 2280 रुपए था उसमें 2701 रुपए प्रति वर्गफुट की अधिकतम राशि
की निविदा डाली गई।
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी
श्री चन्द्रकांत वर्मा ने बताया कि आज हुई निविदा ने पिछले साल एक दिन में 52
करोड़ रुपए की सर्वाधिक ब्रिकी का रिकार्ड भी तोड दिया। आज की निविदा में
इद्रप्रस्थ रायपुरा के दो आवासीय भूखंडों की ब्रिकी सहित कुल 55.62 करोड़ रुपए की
संपत्ति का विक्रय हुआ। यह रायपुर विकास प्राधिकरण में एक दिन में सबसे ज्यादा संपत्ति
विक्रय का एक नया रिकार्ड है।
रायपुर विकास प्राधिकरण ने कमल विहार
में आज 288 बिजनेस प्लाटों के लिए निविदा आमंत्रित की थी। इसमें आज 224 प्लाटों की
बिक्री हुई। व्यावसायिक के 119 भखंडों में से 92 भूखंडों की निविदाएं डाली गई।
वहां सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के कुल 171 में से 132 भूखंडों की
निविदाए डाली गई। आज कमल विहार के विक्रय हुए भूखंडों से प्राधिकरण को 54.66 करोड़
रुपए की आय होगी।
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष
धुप्पड ने रिकार्ड विक्रय पर कहा कि प्राधिकरण की संपत्तियों का पिछले एक साल में
दो बार बिक्रय में बना रिकार्ड यह बताता है कि नागरिकों का छत्तीसगढ़ शासन के
निगमित निकाय रायपुर विकास प्राधिकरण पर सबसे ज्यादा भरोसा है। हम लोगों के इसी
भरोसे के बल पर नागरिकों के लिए बेहतर गुणवता और सही कीमत में सुविधाएं देंगे। आज
की निविदा के अवसर पर
प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नवीन कुमार ठाकुर, अधीक्षण
अभियंता श्री अनिल गुप्ता, राजस्व अधिकारी श्री राकेश कुमार देवांगन व सुश्री संधया
नामदेव सहित काफी संख्या में आवेदक पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे।
कमल विहार के ऋण अदायगी के संबंध में हुई सकारात्मक चर्चा
फ्लैट्स लेने की चाहत में 8.04 लाख का फ्लैट्स 16.81 लाख में खरीदा
रायपुर,28 अप्रेल 2022/ इन्द्रप्रस्थ रायपुरा एलआईजी फ्लैट्स की निविदा
ने आज अपने पहले के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। कुल 90 फ्लैट्स के लिए 224 आवेदन आए
जिसमें उच्चतम दर के आधार पर 75 फ्लैट्स का ही आवंटन होगा। एलआईजी 2 बीएचके फ्लैटस
के लिए ऑफसेट दर रुपए 8,04,656 रुपए थी जिसमें आवेदक को इससे अधिक राशि का
प्रस्ताव देना था। इस पर आज सबसे ऊंची बोली 16 लाख 81 हजार 656 की आई। इसके बाद दूसरे
नंबर पर 14 लाख 51 हजार 505 रुपए और तीसरे नंबर पर 14 लाख 51 हजार 8 रुपए की कीमत
लोगों व्दारा भरी गई। पूरी निविदा में औसत निविदा की दर 11.68 लाख रुपए रही। निविदा
की दरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्राधिकरण ने अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने
कहा कि 2 बीएचके फ्लैट्स की डिजाईऩ, कार्य की बेहतर गुणवत्ता तथा योजना की लोकेशन
ने लोगों को काफी आकर्षित किया है। इसीलिए लोग किसी भी कीमत में इन फ्लैट्स को
अपना आशियाना बनाना चाहते हैं।
रायपुर
विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत वर्मा ने बताया कि इन्द्रप्रस्थ
रायपुरा में बन कर तैयार हो चुके एलआईजी फ्लैट्स लोगों को इतना आकर्षित करेगा इसकी
कल्पना हमें भी नहीं थी। प्राधिकरण व्दारा अब रेडी टू पजेशन वाले इन फ्लैट्स का
पूर्व में जिन लोगों ने अपनी बुकिंग कराई थी उन्हें रजिस्ट्री के तुरंत बाद इसका
कब्जा दिया जा रहा है। श्री वर्मा ने बताया कि आज 75 एलआईजी फ्लैट्स की हुई निविदा
से प्राधिकरण को 8.76 करोड़ रुपए की आय की संभावना है। निविदा की पूरी प्रक्रिया
पारदर्शिता से हो इसके लिए आवेदकों की उपस्थिति में सबके सामने निविदा के लिफाफे
खोले गए। इस अवसर पर प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नवीन
कुमार ठाकुर, अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता, राजस्व अधिकारी श्री राकेश देवांगन
व सुश्री ख्याति नेताम सहित काफी संख्या में आवेदक पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे।
उपस्थित आवेदक भी निविदा प्रक्रिया से संतुष्ट दिखे।
अभिन्यास संशोधन के बाद छोटे 288 भूखंड विक्रय के लिए उपलब्ध
प्राधिकरण
के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के अनुसार रायपुर विकास प्राधिकरण
व्दारा इन 28 भूखंडों के विक्रय के लिए निविदा का प्रस्ताव दिनांक 29 अप्रैल तक
आमंत्रित किया गया है। आर-7 में संशोधन के बाद सेक्टर -9 में सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक
उपयोग के लिए 168 भूखंड, सेक्टर-12 में सेक्टर लेवल व्यावसायिक के 60 भूखंड,
सेक्टर 13 में सेक्टर लेवल व्यवासायिक के 59 भूखंड, सेक्टर 11ए में शैक्षणिक
प्रयोजन का एक को मिला कर कुल 288 भूखंड अब विक्रय के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इन
सभी भूखंडों को निविदा के माध्यम से विक्रय किया जाएगा।
रायपुर
विकास प्राधिकरण व्दारा सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के भूखंडों का ऑफसेट
दर 2280 रुपए प्रति वर्गफुट, सेक्टर-12 में सेक्टर लेवल व्यावसायिक भूखंडों तथा सेक्टर
13 में सेक्टर लेवल व्यवासायिक भूखंडों का ऑफसेट दर रुपए 3300 रुपए प्रति वर्गफुट
तथा सेक्टर 11ए में शैक्षणिक भूखंड का ऑफसेट दर रुपए 703 रुपए प्रति वर्गफुट रखा
गया है। निविदाकर्ता को ऑफसेट दर से अधिक राशि का प्रस्ताव देना होगा। कमल विहार के
विभिन्न प्रयोजनों के भूखंडों की निविदा नियमित रुप से हर माह के दूसरे और चौथे
शुक्रवार को होती है। किन्तु इस माह के चौथे शुक्रवार की निविदा पांचवें शुक्रवार अर्थात
29 अप्रैल को प्राधिकरण कार्यालय में दोपहर 3 बजे खोली जाएगी।
341 आवेदकों ने दिया था आवेदन 107 की निकली लॉटरी
रायपुर 14, अप्रैल 2022/ रायपुर विकास प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ रायपुरा
योजना में कल 341 आवेदकों में से ई॰डबल्यू॰एस॰ हेतु पात्र पाए गए 331 आवेदकों के
लिए ईडब्लूएस फ्लैट्स आवंटन के लिए आज कम्प्यूटर से लॉटरी निकाली गई। कम्प्यूटर
में रैंडम पध्दिति के आधार पर निकाली गई लॉटरी में 108 में से 107 ईडब्लूएस
फ्लैट्स का आवंटन हुआ। 304 वर्गफुट कारपेट एरिया के यह फ्लैट्स 5 पांच लाख 22 हजार
870 रुपए के हैं। इसमें जीएसटी व रखरखाव शुल्क अलग से देय होगा। फ्लैट्स आवंटन के
लिए आरक्षण के अंतर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए – 1, पिछड़ा वर्ग के लिए -2, विधवा महिला के लिए -1 तथा शासकीय कर्मचारी के लिए – 1 फ्लैट्स का आरक्षण था। शासकीय कर्मचारी की श्रेणी में आवेदन
नहीं आने के कारण एक फ्लैट का आवंटन नहीं हो सका। लॉटरी आवंटन के दौरान प्राधिकरण
के अतिरिक्त सीईओ श्री नवीन कुमार ठाकुर व अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता के
साथ कई आवेदक भी उपस्थित थे।
कमल विहार के अभिन्यास आर-7 को शासन की अनुमति
विक्रय
के लिए कई नए भूखंड उपलब्ध हुए
· वर्ष
2022-23 का बजट 4 अरब 77 करोड़
89 लाख का
· आरडीए ने एक वर्ष में 153.48
करोड़ की संपत्ति बेची
· संपत्तियों के फ्रीहोल्ड से मिला 4.57 करोड़
रायपुर 30 मार्च 2022/ राज्य शासन व्दारा कमल विहार योजना के अभिन्यास आर - 7 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा इस लेआऊट में कुल 14 संशोधन किए जाने का प्रस्ताव दिया था जिसमें से सेक्टर - 1 में श्मशान व सेक्टर 6 में कब्रिस्तान हेतु आरक्षित भूमि को छोड़कर अन्य सभी प्रस्तावों को शासन ने अनुमोदित कर दिया है। प्राधिकरण व्दारा लेआऊट के संशोधनों में प्रस्तावों में कुछ बड़े भूखंडों को विभाजित कर छोटा किए जाने का प्रस्ताव भी था। राज्य शासन की अनुमति के बाद अब कमल विहार में कई आवासीय और व्यावसायिक भूखंड विक्रय के लिए उपलब्ध हो गए हैं। यह जानकारी आज रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में दी गई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने की। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और संचालक मंडल के सदस्य सचिव श्री अभिजीत सिंह ने बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत किए। बैठक में वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट भी प्रस्तुत किया गया।
संचालक मंडल की बैठक में बताया गया कि कमल विहार योजना में कृष्णा
पब्लिक स्कूल परिसर से लगी भूमि से कब्जा हटाये जाने के बाद सेक्टर 11-ए में लगभग 67
हजार वर्गफुट भूमि खाली कराई गई है। इस भूमि
को व्यावसायिक भूखंड में परिवर्तित कर नया लेआऊट तैयार कर उसे आर-8 के रुप में अनुमोदन
के लिए संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर को भेजे
जाने के प्रस्ताव का बैठक में अऩुमोदन किया गया।
बैठक में न्यून निम्न आय वर्ग के लिए पूर्व
से निर्मित हीरापुर और रायपुरा योजना में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना में
52 रिक्त फ्लैटों की मरम्मत करा कर उसे पुनः विक्रय करने का निर्णय लिया गया। विवेकानंद
आश्रम स्थित आदर्श बाजार योजना के अंतर्गत वहां किराये पर तथा काबिज दुकानदारों को
निविदा में प्राप्त बोली का आधार पर आवंटन की स्वीकृति प्रदान की गई। कमल विहार
योजना में निर्मित होने वाले 1120 एलआईजी फ्लैट्स में से पहले सेक्टर 13 के 288
फ्लैट्स का निर्माण किए जाने की सहमति दी गई। इसके लिए निविदा के माध्यम से बुकिंग
की जा रही है। बैठक में बताया गया कि बॉम्बे मार्केट में सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया
तथा हनुमान मंदिर योजना व गोविन्द सारंग व्यावसायिक परिसर में विभिन्न शासकीय
कार्यालयों को किराये से दिए गए कार्यालय कक्षों के किराये में 15 प्रतिशत की
वृध्दि किए जाने की अनुमति दी गई।
प्राधिकरण का इस वर्ष का बजट 477 करोड़ 89 लाख रुपए का है। श्री
अभिजीत सिंह ने बताया कि गत वर्ष में प्राधिकरण ने 153.4879 करोड़ रुपए की
संपत्तियों का विक्रय की गई है। वहीं संपत्तियों के फ्रीहोल्ड से प्राधिकरण
को 4 करोड़ 57 लाख 25 हजार रुपए की आय हुई है। उन्होनें बताया कि बजट
में नगर विकास योजना कमल विहार में विकास और निर्माण कार्यों के लिए 75.70 लाख
रुपए, प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत 6082 इकाईयों के लिए जिसमें
ईडब्लूएस, एलआईजी फ्लैट्स तथा ईडब्लूएस स्वतंत्र आवासों शामिल हैं के लिए 147
करोड़ 30 लाख रुपए का प्रावधान रखा गया है। इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में सड़क
निर्माण, जलप्रदाय व विद्युत व्यवस्था के साथ एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हेतु 15
करोड़ 64 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। इद्रप्रस्थ रायपुरा योजना में दुकानों
के निर्माण हेतु एक करोड 30 लाख रुपए रखा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के शेष
कार्य हेतु 13 करोड 43 लाख रुपए रखे गए हैं। वहीं बोरिया खुर्द योजना में 192
एलआईजी फ्लैट्स तथा 523 ईडब्लूएस स्वतंत्र आवास हेतु 27 करोड़ 90 लाख रुपए का
प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण में वर्ष 2021-22 में
28 फरवरी 2022 तक वास्तविक आय के रुप में कुल 255.02 करोड़ रुपए की आवक हुई
और वास्तविक व्यय रुपए 189.56 करोड़ हुआ है।
रायपुर विकास प्राधिकरण का वर्ष 2022 – 23 का बजट 4 अरब 77 करोड़ 89 लाख का रुपए है। इसमें 2 अरब 55 करोड़ 2 लाख
43 हजार रुपए की आवक तथा 2 अरब 55 करोड़ 2 लाख 43 हजार रुपए की जावक का अनुमान है। आवक में प्रारंभिक शेष के रुप में 65 करोड़ 46 लाख की राशि तथा
जावक में अनुमानित अंतिम शेष में 96 करोड़ 38 लाख रुपए की राशि दर्शाई गई है।