Search This Blog

Feb 5, 2016

80% से अधिक वसूली पर पुरस्कृत होंगे राजस्व कर्मचारी

आरडीए - 19.80 करोड़ रुपए का बकाया
वसूली के लिए बनाई गई दो टीमें
रायपुर05 फरवरी 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण अपनी विभिन्न योजनाओं में बकाया राशि की वसूली हेतु 31 मई तक 80 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने वाले राजस्व शाखा के कर्मचारियो को पुरस्कृत करेगा. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज राजस्व शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों की समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नियमित रुप से वसूली में जाने और आवंटितियों के संपर्क में रहने से वसूली के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उन्होंने कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में शेष बचे भूस्वामियों से प्रथम अनुबंध करने के लिए प्रयास किए जाने पर भी जोर दिया. 
  
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि विभिन्न योजनाओं में कुल 19.80 करोड़ रुपए बकाया है जिसमें सबसे ज्यादा देवेन्द्रनगर स्थित छत्तीसगढ़ सिटी सेन्टर मॉल से 6.60 करोड़ रुपए लेना है. इसके बाद न्यून निम्न आय वर्ग के लिए बनी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना के अतर्गत बोरियाखुर्द, रायपुरा, हीरापुर और सरोना से कुल 8.35 करोड़ रुपए की राशि वसूली बाकी है.  
बिना अनुमति के खरीदा फ्लैट न दे रहे हैं किस्त और न बकाया
किस्त से ज्यादा ले रहे किराया पर आरडीए को नहीं कर रहे भुगतान
समीक्षा बैठक में बताया गया कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना के अतंर्गत कई आवंटितियों ने बिना रायपुर विकास प्राधिकरण की अनुमति के अपना फ्लैट दूसरे व्यक्ति को बेच दिया है और जिन लोगों ने ऐसे फ्लैट्स खरीदें है वे नियमित रुप से इसकी किस्तें प्राधिकरण में जमा नहीं जमा करा रहे हैं. फलस्वरुप बकाया की राशि लगातार बढ़ती जा रही है. इसके अतिरिक्त जिन व्यक्तियों ने पहले से ही फ्लैट्स खरीदा है उन्होंने अपने फ्लैट्स किराये पर दे रखा हैं और वे प्राधिकरण को हर माह दी जाने वाली किस्तों से भी ज्यादा किराया राशि किरायेदारों से वसूल रहे हैं पर वे प्राधिकरण में किस्तें जमा नहीं कर रहें हैं. इस कारण प्राधिकरण को ऐसे फ्लैट्स की बकाया राशि वसूल करने के लिए उन्हे लगातार सील करना पड़ रहा है. गत कुछ महीनों में राजस्व अमले ने लगातार ऐसे फ्लैट्स सील किए गए हैं और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

आरडीए की 63 योजनाओं में 19.80 करोड़ रुपए बकाया
श्री कावरे ने आगे बताया कि प्राधिकरण की कुल 63 योजनाओं में 19.80 करोड़ रुपए बकाया है. विभिन्न योजनाओं में इन्द्रप्रस्थ योजना में 12.28 लाख रुपए न्यू राजेन्द्रनगर के 160 जनता मकान से 8.22 लाख रुपए, टिकरापारा के 72 फ्लैट्स से 9.46 लाख रुपए, पंकज विक्रम आवसीय परिसर के फ्लैट्स से 36.70 लाख रुपए, महालक्ष्मी मार्केट देवेन्द्रनगर से 5.92 लाख रुपए, कटोरातालाब सेक्टर सात से 9.04 लाख रुपए, जलविहार कॉलोनी से 9.06 लाख रुपए, इंदिरा गांधी व्यावसायिक परिसर देवेन्द्रनगर से 5.67 लाख रुपए, देवेन्द्रनगर सेक्टर स्थित व्यावसायिक कॉम्पलेक्स से 8.76 लाख रुपए, मैथिलीशरण गुप्त आवासीय फ्लैट्स से 9.48 लाख रुपए, बॉम्बे मार्केट से 7.71 लाख रुपए, देवेन्द्रनगर सिटी सेन्टर के पास स्थित 110 व्यावसायिक भूखंडों से 17.36 लाख रुपए, हनुमान मंदिर योजना से 11.20 लाख रुपए, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा से 287.75 लाख रुपए. डॉ. खूबचंद बघेल ट्रासंपोर्टनगर रावांभाठा से 89.11 लाख रुपए, शारदा चौक योजना से 21.62 लाख रुपए, टिकरापारा 96 टिनामेंन्टस से 13.24 लाख रुपए, देवेन्द्रनगर स्थित इंदिरा आवास योजना से 10.95 लाख रुपए, डीईओ ऑफिस स्थित दुकानों व हॉल से 7.23 लाख रुपए कटोरातालाब योजना सेक्टर 6 से 19.33 लाख रुपए, टिकरापारा स्थित 48 फ्लैट्स योजना से 16.52 लाख रुपए, चाणक्य अपार्टमेंट देवेन्द्रनगर से 14.98 लाख रुपए, न्यू राजेन्द्रनगर 550 जनता मकान से 27.04 लाख रुपए, कुशाभाऊ ठाकरे आवासीय फ्लैट्स न्यू राजेन्द्रनगर से 67.76 लाख रुपए और शैलेन्द्रनगर के भूखंडों से लगभग 11.70 लाख रुपए विभिन्न मदों में बकाया है. प्राधिकरण की ओर से वसूली टीम के प्रभारी के रुप में श्री ज्ञानेश रेड्‍डी और अब्दुल ऑरिफ को जिम्मेदारी दी गई है. समीक्षा बैठक में अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के अतिरिक्त सीईओ श्री एम.डी. कावरे, एडीशनल सीईओ श्री यू.एस. अग्रवाल, सहायक राजस्व अधिकारी श्री आर.एस. दीक्षित सहित अन्य कई कर्मचारी उपस्थित थे.  

Jan 27, 2016

भारत के संविधान की पूरे विश्व में प्रशंसा – श्री संजय श्रीवास्तव

      रायपुर, 27 जनवरी 2016, भारत के संविधान की आज पूरा विश्व प्रशंसा करता है क्योंकि इसमें छोटे व्यक्ति से ले कर बड़े व्यक्ति तक के हित और समान अधिकार की बातें लिखी हैं जिनका हम पालन करते हैं. गणतंत्र दिवस के दिन हमें उन वीरों और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियोंको याद करने का दिन हैं जिनके संघर्षों के कारण हम आजाद हैं. हमारा संविधान पहले से ही काफी मजबूत है. यह बातें रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर कही. उन्होंने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण भी संविधान में दिए प्रावधानों के अनुरुप अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहा है और हमें जनहित के संविधान के अनुसार री कार्य को और बेहतर तरीके से करते रहना चाहिए.

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरु, बाबा साहब आंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के निर्माण में काफी अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने याद दिलाया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत की आजादी के बाद 600 से ज्यादा रियासतों को मिला कर एक करने का एक बड़ा काम किया. यह देश को जोड़ने का अपने आप में एक बहुत बड़ा कार्य था. उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि यहां सभी लोग अच्छे से कार्य कर रहे हैं. हमारे काम में चुनौतियां जरूर है पर हम अपने अध्यक्ष के नेतृत्व में हर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं. इस अवसर पर प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ श्री यू.एस.अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता श्री पी. आर. नारंग, कार्यपालन अभियंता श्री श्रीचंद झा, श्री अनवर खान, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह सेंगर, सचिव अब्दुल आरिफ सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. 


Jan 21, 2016

इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के 120 फ्लैट्स बन कर तैयार, कब्जा फरवरी से

रायपुर, 21 जनवरी 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ योजना में बन रहे
इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट के 120 फ्लैट्स लगभग बन कर तैयार हो गए हैं. विद्युत कनेक्शन मिलते ही फरवरी में इसका कब्जा देना शुरु किया जाएगा. प्राधिकरण के सीईओ श्री एम.डी.कावरे ने मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया के साथ स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का अवलोकन किया.

स्व वित्तीय आधार पर 21.94 करोड़ की लागत और 1.90 एकड़ क्षेत्र में बने 120 फ्लैट्स भूकंपरोधी आर.सी.सी. संरचना पर आधारित है. श्रेष्ठ निर्माण सामग्री एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ इस परिसर में पर्याप्त रौशनी व उद्यान तथा सुविधाजनक पार्किंग की व्यवस्था की गई है. अपार्टमेंट में 5 लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है. निवासियों की सुरक्षा के लिए बॉऊन्ड्रीवाल तथा वॉचमैन पोस्ट का निर्माण किया गया है. बेहतरीन निर्माण के साथ इसकी कीमत मात्र 2080 रुपए प्रति वर्गफुट है जो शहर में अन्य किसी भी फ्लैट्स स्कीम से काफी कम है तथा इसमें किसी भी प्रकार को कोई छुपी हुई कीमत नहीं हैं. दो व तीन बीएचके फ्लैट्स की कीमत लगभग 21 व 25 लाख रुपए हैं. इस अपार्टमेंट में सभी फ्लैट्स फ्रीहोल्ड हैं.
 आरडीए का पहला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा निर्मित यह ऐसा पहला ऐसा परिसर है जिसमें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से शौचालय तथा नाली से निकलने वाले गंदे पानी को शुध्द कर उद्यान की सिंचाई तथा अन्य उपयोग में लाया जाएगा.
इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट में 24 घंटे पानी की सुविधा उपलब्ध होगी. इसके लिए परिसर में दो वोरवेल किए गए हैं तथा पानी के लिए 5 टंकिया बनाई गई हैं. इसके अतिरिक्त  एक सम्पवेल का निर्माण किया गया है.
इन्द्रप्रस्थ में विकसित भूखंड भी उपलब्ध

इन्द्रप्रस्थ योजना के फेज 2 में प्राधिकरण व्दारा कमल विहार की तर्ज पर विकसित किए जा रहे भूखंड भी विक्रय के लिए उपलब्ध कराए हैं. इसके अंतर्गत आवासीय भूखंड रुपए 1520,व्यावसायिक भूखंड 2072, आवासीय सह व्यावसायिक वाले मिश्रित भूखंड रुपए 2072 तथा स्वास्थ्य के भूखंड रुपए 1184 प्रति वर्गफुट की दर से विक्रय किए जा रहे हैं.

Jan 20, 2016

कमल विहार में नियमित बिजली पानी की सुविधा अप्रैल अंत से

रायपुर, 20 जनवरी 2016, कमल विहार के कई सेक्टरों में आवंटितियों ने अपने घर का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है. रायपुर विकास प्राधिकरण ऐसे आवंटितियों को भवन निर्माण के लिए टैंकरों के माध्यम से रियायती दर पर पानी दे रहा है. साथ ही छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के सहयोग का साथ विद्युत कनेक्शन भी उपलब्ध करा रहा है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने गत दिनों एक बैठक के दौरान निर्देश दिया था कि प्लॉट आवंटन के साथ ही बिजली व पानी की बुनियादी सुविधाएं भी शीघ्र उपलब्ध कराया जाना चाहिए.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया के साथ आज कमल विहार का स्थल निरीक्षण कर इंजीनियर्स को निर्देश दिया कि वे अप्रैल माह के अंत तक आवंटितियों को पीने का पानी और नियमित रुप से स्थायी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें. पूरे कमल विहार में पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण व्दारा कमल विहार के सेक्टर 2,15ए, 7ए, 13 व 5 में पांच रिजरवायर का निर्माण किया जा रहा है. इन सबके तैयार हो जाने के बाद पूरे कमल विहार को 14.95 एमएलडी पानी उपलब्ध होगा. इनमें सबसे पहले सेक्टर 2 का रिजरवायर तैयार हो रहा है जिसकी पानी संग्रहण की क्षमता 2.5 एमएलडी अर्थात 25 लाख लीटर होगी. प्राधिकरण व्दारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहयोग से फिल्टर प्लांट से योजना क्षेत्र तक 3.20 किलोमीटर की 600 मिलीमीटर व्यास के डीआई पाईप लाईन बिछाई गई है, जिसके लिए 6 करोड 96 लाख रुपए का भुगतान भी किया गया है. मुख्य पाईप लाईन के अतिरिक्त विकसित किए गए सेक्टरों में हर भूखंड तक पानी की पाईप लाईन पहले ही बिछाई जा चुकी है. इसलिए रिजरवायर के तैयार होते ही भूखंडधारियों को पीने का पानी दिया जा सकेगा.
उल्लेखनीय है कि कमल विहार में बड़े प्लॉटों को छोटा करके विक्रय करने पर लोगों से इसे अच्छा प्रतिसाद मिला और लोगों ने हाथों हाथ भूखंड खरीदे. वर्तमान में कमल विहार में आवासीय भूखंडों की दर लीज पर 1402 रुपए, फ्रीहोल्ड पर 1696 रुपए, व्यावसायिक के सीबीडी क्षेत्र में 2680 रुपए, सेक्टर लेबल व्यावसायिक रुपए 2245 रुपए, सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक रुपए 2094, शैक्षणिक भूखंड 696 रुपए तथा स्वास्थ्य प्रयोजन के भूखंडों की दर 1392 रुपए प्रति वर्गफुट है.                

Jan 18, 2016

रावांभाठा ट्रांसपोर्टनगर में 10 भूखंड निरस्त होंगे

ट्रक पार्किंग में अवैध कब्जा कर उपयोग करने वालों को नोटिस
रायपुर, 18 जनवरी 2016, रावांभाठा ट्रांसपोर्टनगर में निर्माण करने के लिए तीन माह का समय देने के बाद भी जिन भूखंडधारियों ने निर्माण कार्य नहीं किया है उन पर रायपुर विकास
प्राधिकरण सीधी कार्रवाई करते हुए उनके व्यावसायिक भूखंड निरस्त करने की कार्रवाई करेगा. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अभियंता श्री एम.डी. कावरे ने आज मुख्य अभियंता श्री जे. एस. भाटिया के साथ संयुक्त दौरा कर जिन भूखंडधारियों को पूर्व में निर्माण करने के लिए नोटिस दिया था का अवलोकन किया. उन्होंने पाया कि जिन भूखंडधारियों को नोटिस के बाद भारी अर्थदंड दिया गया, उनमें से अधिकांश ने अपनी दुकानों व कार्यालय का निर्माण कर लिया है.
10 भूखंड होंगे निरस्त
      स्थल निर्माण के दौरान यह पाया गया कि दस भूखंडधारी ऐसे हैं जिन्होंने लगातार नोटिस के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है जबकि उन्हें दिए गए नोटिस के अनुसार तीन माह में निर्माण कार्य पूरा कर लेना है, जिसके लिए अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. सहायक राजस्व अधिकारी ने मौके पर बताया कि योजना में अशोकराम हिम्मत राय, अग्रसेन सिंह, धनंजय सवई, पवन जैन, विजय कुमार गुप्ता, के. नटराजन, मुन्ना प्रसाद राव, ज्योति सोनी, गुरदीप सिंह भाटिया तथा महावीर गुड़ ट्रांसपोर्ट अब अंतिम नोटिस दे कर उनके भूखंड पर पुर्नप्रवेश की कार्रवाई की जाएगी.
ट्रक पार्किंग का अवैध उपयोग

श्री कावरे ने स्थल निरीक्षण के दौरान यह पाया कि कई टायर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने पार्किंग के स्थान पर अवैध रुप से कब्जा कर नए टायरों को ब्रिकी के लिए सजा रखा है. इसके अतिरिक्त कुछ होटल वालों ने भी दुकान के बाहर के पार्किंग स्थान पर कब्जा कर वहां भट्टी लगा कर खाना पकाने के उपयोग में ला रहे हैं. श्री कावरे ने कहा कि ट्रकों के पार्किंग के लिए पुलिस का सहयोग लिया जाएगा तथा पार्किंग स्थल में ट्रकों के व्यवस्थित पार्किंग के लिए इसे ठेके पर दिया जाएगा. 



    

Jan 13, 2016

इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में बनेंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के 2416 फ्लैट्स

आरडीए संचालक मंडल के फैसले
ईडब्लूएस फ्लैट्स पर केन्द्र सरकार से मिलेगी 1.5 लाख की सबसिडी
एलआईजी के लिए 6 लाख रुपए तक 6.5% का मिलेगा ब्याज अनुदान 
रायपुर, 13 जनवरी 2016, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा लगभग 158.81 करोड़ रुपए की लागत से 1472 ईडब्लूएस तथा 944 एलआईजी फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा. इसके अतिरिक्त कमल विहार में जिन व्यक्तियों ने प्राधिकरण से प्लॉट खरीदे हैं वे अब अपने वर्तमान प्लॉट के बदले में अधिक कीमत के अन्य उपयोग के प्लॉट में परिवर्तित कर सकेंगे. कमल विहार में वैवाहिक उद्यान, पेट्रोल पंप व गैस फिलिंग स्टेशन के लिए भूमि विक्रय की दरें भी तय कर दी गई हैं. ये क्रमशः 710 व 1654 रुपए प्रति वर्गफुट होंगे. यह निर्णय रायपुर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक में लिया गया जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने की.
प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने संचालक मंडल के सदस्य सचिव के रुप में प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत बनने वाले ईडब्लूएस फ्लैट्स एक बीएचके और बिल्टअप 375 वर्गफुट होगा. इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत केन्द्र शासन से 1.5 लाख रुपए तक की सबसिडी का प्रावधान है. ईडब्लूएस आवंटन के लिए पात्रता उन लोगों की होगी जिनकी वार्षिक आय 3.00 लाख रुपए तक है. वहीं एलआईजी फ्लैट्स दो बीएचके के होंगे तथा उसका बिल्ट एरिया 604 वर्गफुट होगा. इसके क्रय करने वालों के लिए पात्रता वार्षिक आय 3 लाख रुपए से 6.00 लाख रुपए तक की होगी. एलआईजी फ्लैट्स के लिए केन्द्र सरकार व्दारा प्रधानमंत्री अवास योजना के क्रेडिट लिंक सबसिडी के अतंर्गत आवंटितियों को सीधे बैंकों के माध्यम से 6.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज अनुदान के साथ ऋण दिया जाएगा. आरडीए संचालक मंडल व्दारा अनुमोदित यह प्रस्ताव अब छत्तीसगढ़ शासन को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा. संचालक मंडल ने बैठक में प्राधिकरण कार्यों एवं आवश्यक्तानुसार सेटअप में नए पदों के सृजन के लिए भी सहमति दी.  

प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, सीईओ श्री एम.डी.कावरे, संचालक सदस्य व उनके प्रतिनिधि के रुप में क्रमशः श्री संजय दीवान, संयुक्त कलेक्टर रायपुर, श्री सतीश पांडे, संयुक्त सचिव, वित्त विभाग,श्री जी. एल. सांकला, अवर सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग, श्री विनोद मिश्रा उप वन संरक्षक रायपुर, श्री विनीत नायर संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर, एम. एन. ठाकुर नगर निवेशक, नगर पालिक निगम रायपुर, श्री महादेव लहरे कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग, श्री आर. ए. पाठक अधीक्षण अभियंता, छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कंपनी तथा आरडीए के अतिरिक्त सीईओ श्री यू.एस. अग्रवाल तथा मुख्य अभियंता श्री जे. एस. भाटिया भी उपस्थित थे.  

Jan 8, 2016

कमल विहार सुनियोजित विकास का एक बेहतर मॉडल – डॉ. रमन सिंह



रायपुर, 8 जनवरी 2016, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि राजधानी रायपुर की कमल विहार योजना सुनियोजित नगर विकास का एक बेहतर मॉडल हैं. उन्होंने कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना पहले विकास और फिर बसाहट के आधार पर विकसित की गई है. डॉ. सिंह ने आज रायपुर के होटलम्मेलन का शुभारंभ के अवसर पर उक्त बातें कहीं. इस अवसर पर आवास  गेटवे में आयोजित टाऊन एण्ड कन्ट्री प्लानर्स कांग्रेस’ के 64 वें राष्ट्रीय सएवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव श्री अमन सिंह, सचिव श्री संजय शुक्ला, प्राधिकरण के सीईओ श्री एम.डी.कावरे भी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी में रायपुर विकास प्राधिकरण के स्टॉल का भी अवलोकन किया. टाऊन एंड कन्ट्री प्लानर्स कांग्रेस के दूसरे दिन कल दोपहर को प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव रायपुर शहरी क्षेत्र में विकास के संदर्भ में विशेषज्ञों के मध्य मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस को संबोधित करेंगे. 

Jan 1, 2016

Dec 16, 2015

कमल विहार के विकास कार्य की गति धीमी पर एलएंडटी को नोटिस

आरडीए अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने एलएंडटी को लगाई कड़ी फटकार
रायपुर, 16 दिसंबर 2015, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कमल विहार योजना के विकास कार्य की धीमी गति पर निर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी)
को कड़ी फटकार लगाई है. उन्होंने आरडीए के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कंपनी को नोटिस दें और उस पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करें. साथ ही शेष बचे कार्यों को शीघ्रता से करने के लिए टाईम प्लॉन बना कर प्रस्तुत करें. उन्होंने आज प्राधिकरण के अधिकारियों, प्रोजेक्ट मैंनेजमैंट कंसल्टेंट और लार्सन एंड टूब्रो के इंजीनियर के साथ कमल विहार का स्थल निरीक्षण किया.

अपने तीन घंटें के दौरे में आरडीए अध्यक्ष ने उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार कमल विहार के अलग – अलग सेक्टरों में छोड़ी जाने वाली भूमि का अवलोकन किया. उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे शीघ्र ही इन भूमियों का तहसीलदार रायपुर के माध्यम से सीमांकन कर योजना के अभिन्यास में संशोधन करवाएं. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जिस क्षेत्र का सीमांकन हो चुका है उन पर विकास कार्य की गति बढ़ाई जाए.
कमल विहार में अधोसंरचना विकास का काम कर रही निर्माण कंपनी लार्सन एंड टब्रो के कार्यों का अवलोकन के दौरान उन्होंने पाया कि कंपनी को दिया गया समय से काफी पीछे चल रहा है, साथ ही उनके व्दारा काम की तुलना में काफी कम कर्मचारी लगाए गए हैं. इस कारण कार्य की
गति काफी धीमी है. सेक्टर एक में अधूरे पड़े स्पिलवे तथा सड़क के सामने बन रहे नाले का कार्य भी कई महीनों से बंद पड़ा है. कमल विहार में पानी की आपूर्ति के लिए बनाई जा रही 5 पानी की टंकियों (सम्पवेल) का काम भी काफी धीमा है. इस पर आरडीए अध्यक्ष ने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए आरडीए के अधिकारियों को एलएंडटी कंपनी व्दारा अब तक किए गए समस्त कार्यो की समीक्षा कर उसमें की गई देरी पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आज जब हम कई सेक्टरों में विकसित भूखंडों का कब्जा लोगों को दे रहे हैं तब उन्हें भवन एवं निर्माण के लिए पीने का पानी और बिजली की आपूर्ति भी जल्द से जल्द देनी होगी. बिजली के संबंध में उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी से फोन पर बातचीत कर उन्हें कहा कि विद्युत विस्तार के कार्य का प्राकंलन स्वीकृति की प्रक्रिया में है इसीलिए  कमल विहार में भूखंडधारियों को शीघ्र विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए. इसके बाद उन्होंने कमल विहार में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजोन के कार्य अवलोकन कर वन विभाग के अधिकारियों को वहीं से फोन पर निर्देशित किया कि वे पौधों को ठीक से विकसित करने के लिए नियमित रुप से इसका निरीक्षण कर आवश्यक्तानुसार पानी-खाद इत्यादि नियमित रुप से देने की व्यवस्था करें. श्री श्रीवास्तव ने कमल विहार योजना में बड़े भूखंडों पर एम.आई.जी फ्लैट्स निर्माण के लिए बड़े भूखंडों की चिन्हित करने का निर्देश भी दिया.

स्थल निरीक्षण के दौरान ग्राम डूंडा के पार्षद प्रतिनिधि श्री कमल साहू ने गांव के तालाब में पानी भरने की व्यवस्था का अनुरोध किया. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि इसके लिए जल संसाधन विभाग के माध्यम से अनुरोध करना होगा, इसके लिए वे भी संबंधित अधिकारियो से चर्चा करेंगे. श्री संजय श्रीवास्तव के साथ स्थल निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त सीईओ श्री यू.एस. अग्रवाल. मुख्य अभियंता श्री जे. एस. भाटिया, अधीक्षण अभियंता श्री पी.आर. नारंग, पीएमसी के टीम लीटर श्री संजय वर्मा, एलएंडटी के इंजीनियर श्री रंजीत सहित प्राधिकरण के कई इंजीनियर एवं अधिकारी उपस्थित थे. 

Dec 12, 2015

डॉ. रमन सिंह के कुशल नेतृत्व के 12 वर्ष और आरडीए की उपलब्धियों के 12 साल के साथ संजय श्रीवास्तव ने दी बधाई

आवास एवं पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत को भी टीम आरडीए ने दी बधाई
रायपुर12 दिसंबर 2015, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज
टीम आरडीए के साथ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को उनके 12 वर्षों के कुशल नेतृत्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी. श्री श्रीवास्तव ने डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा पिछले 12 वर्षो में किए कार्यों की जानकारी वाला एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया. इसके बाद टीम आरडीए ने आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत से भी मुलाकात कर उन्हें उनके 12 वर्षीय सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी.


सन् 2004 में रायपुर विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन के बाद से रायपुर विकास प्राधिकरण ने सन् 2015 तक रायपुर नगर के लिए विकास और निर्माण के लिए कई कार्य किए हैं. जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत के मार्गदर्शन में प्राधिकरण ने चार राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड जिनमें कमल विहार के लिए नई दिल्ली में हडको डिजाईन अवार्ड और ऑर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड, 24 घंटे छत्तीसगढ़ी धुन सुनाने वाली विश्व की सबसे अनूठी नगर घड़ी के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस तथा इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस हासिल किए हैं.  
विकास और निर्माण योजनाओं में प्राधिकरण ने डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्टनगर एवं बस टर्मिनल रावांभाठा, छत्तीसगढ़ सिटी सेंटर - देवेन्द्रनगर डॉ. श्‍यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना - हीरापुरसरोनारायपुराबोरियाखुर्द, कटोरातालाब योजना में गोविंद सारंग व्‍यावसायिक परिसरकुशाभाऊ ठाकरे आवास योजना, भक्त माताकर्मा व्‍यावसायिक परिसर, सिटी बस सर्विस, इन्‍द्रप्रस्‍थ रायपुरा योजना के अंतर्गत वंडरलैंड रिक्रिएशन पार्कइन्द्रप्रस्थ डुप्लेक्सइन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट सहित विश्वस्तर की नगर विकास योजनाएं कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा का क्रियान्वयन कर नगर वासियों को कई सौगातें दी हैं. मुख्यमंत्री और आवास एवं पर्यावरण मंत्री को बधाई देने वाली टीम आरडीए में अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के साथ मुख्य अभियंता श्री जे. एस. भाटिया, कार्यपालन अभियंता श्री श्रीचंद झा व श्री प्रमोद भास्कर, सहायक अभियंता श्री के.पी. देवांगन, श्री सुरेश कुंजाम, एम.एस. पांडे, एच.पी.पंडरिया और सुशील शर्मा शामिल थे.

Dec 7, 2015

बोरियाखुर्द के 1800 फ्लैट्स के संधारण व रखरखाव के लिए बनेगी दो समितियां

आरडीए अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की पहल
रायपुर, 7 दिसंबर 2015, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना आवास योजना बोरियाखुर्द के अंतर्गत बने 1800 फ्लैट्स के नियमित रुप से रखरखाव एवं संधारण के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने गत शनिवार को योजना के निवासियों के साथ एक बैठक की. बैठक में निवासियों व्दारा निर्णय लिया गया कि प्राधिकरण के अधिकारियों की उपस्थिति में तीन माह के भीतर सदस्यता सूची तैयार कर चुनाव कराएंगे. समितियों के चुनाव निष्पक्ष ढ़ंग से हो सके इसके लिए निवासी समिति के चुनाव प्राधिकरण के अधिकारियों की उपस्थिति में होंगे. 
बैठक में प्राधिकरण के कार्यपालन अभियंता श्री अनवर खान, सहायक अभियंता श्री अनिल गुप्ता, श्री अब्राहम नेलसन की उपस्थिति में निवासियों व्दारा प्रस्ताव किया कि योजना के दोनों ग्रुप, ग्रुप  व ग्रुप बी की अलग  अलग समितियां बनाई जाए. योजना में कुछ कार्य प्राधिकरण के माध्यम से तथा शेष कार्य समिति के माध्यम से होंगे. समिति गठन के पूर्व योजना के निवासी प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव से चर्चा कर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में अधिकारियों के मार्गदर्शन में निर्णय लेंगे.                                  

शहर विकास की नई योजना बनाने कार्यशाला का आयोजन करेगा आरडीए

     
 रायपुर, 7 दिसंबर 2015, रायपुर शहर के लिए नई विकास योजनाएं बनाने के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण आगामी दिनों में एक कार्यशाला का आयोजन करेगा जिसमें संभावित योजनाओं पर डेव्हलपर्स, टॉऊन प्लॉनर्स और ऑर्किटेक्टस अपने - अपने सुझाव देंगे. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने इस संबंध में गत दिनों योजनाकारों तथा आर्किटेक्टस की प्राधिकरण कार्यालय में एक बैठक आयोजित की थी, जिसमें यह सुझाव दिए गए. श्री श्रीवास्तव ने बैठक में शहर बढ़ती आबादी और व्यवसाय के नए क्षेत्रों को देखते हुए किस प्रकार की नई योजनाएं ली जा सकती है इस पर चर्चा की और आमंत्रित योजनाकारों को शहर विकास की नई संभावनाओं पर प्रस्ताव तैयार करने आग्रह किया. उन्होंने कहा कि प्राधिकरण शीघ्र ही कार्यशाला आयोजित कर अच्छे सुझावों पर आगे नई योजनाएं बनाएगा.




Nov 28, 2015

आरडीए में विवादित प्रकरणों को बातचीत के जरिए सुलझाने की पहल

आरडीए अध्यक्ष ने की विकास कार्यों की समीक्षा  
बोरियाखुर्द में भी बनेंगे ईड्ब्लूएस व एलआईजी फ्लैट्स
रायपुर, 28 नवंबर 2015, रायपुर विकास प्राधिकरण के विरुध्द चल रहे न्यायालयों के प्रकरणों एवं अन्य मामलों में विवाद की स्थिति को आपसी बातचीत से सुलझाया जाए.यह बात प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज एक समीक्षा बैठक में कही. इसके अतिरिक्त बोरियाखुर्द में इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में प्रस्तावित ईडब्लूएस एवं एलआईजी भवनों की तरह ही निम्न आय वर्ग के लिए फ्लैट्स का निर्माण किए जाएंगे. 


 आरडीए के अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में अधिकारियो से कहा कि प्राधिकरण के  विरुध्द कई मामले न्यायालयों में लंबित हैं तथा कई मामलों में आम लोगों से विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है. इसलिए संबंधित लोगों को प्राधिकरण के कार्यालय आमंत्रित कर उनसे सीधे बातचीत की पहल की जाए, नियमों की जानकारी देते हुए ऐसे लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए. श्रीवास्तव ने कहा कि प्राधिकरण की ऐसी आवासीय कालोनियों जिसमें फ्लैट्स बने हुए है वहां से नियमित रुप से साफ सफाई की शिकायत आती रहती है. इसलिए वे नगर पालिक निगम के अधिकारियों से चर्चा कर ऐसी ठोस वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए प्रस्ताव तैयार करें ताकि निवासियों की शिकायत दूर हो सके. श्री श्रीवास्तव ने प्राधिकरण की विकास एवं निर्माण योजना के लिए समय सीमा पर कार्य करने की का निर्देश भी दिया. वहीं हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में स्टेडियम निर्माण के लिए पहले से की गई प्लॉनिंग एवं एसोसियेशन के पदाधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र ही कार्रवाई करते हुए इसके लिए एमओयू तैयार किए जाने के निर्देश दिया. उन्होंने ईएसी कॉलोनी पुर्ननिर्माण योजना हेतु भूमि के आवंटन के संबंध में हो रही देरी के संबंध में निर्देश दिया कि संबंधित विभागों में जा कर प्रकरणों का फालोअप किया जाए और यदि कोई परेशानी हो रही हो तो उससे उन्हें अवगत कराया जाए ताकि वे शासन स्तर पर चर्चा की जा सकें. बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री यू.एस.अग्रवाल, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, अधीक्षण अभियंता श्री पी.आर. नारंग, समस्त कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और सहायक राजस्व अधिकारी उपस्थित थे. 

Nov 26, 2015

हनुमान मंदिर योजना : दुकानदारों की किरायेदारी और लीज अवधि का होगा नवीनीकरण

रिक्त कक्ष हॉल को किराए पर देने और बकाया वसूली के निर्देश

रायपुर, 26 नवंबर 2015, रायपुर विकास प्राधिकरण की शास्त्री चौक स्थित हनुमान मंदिर योजना के अतंर्गत व्यवसाय कर रहे दुकानदारों की किरायेदारी तथा लीज अवधि का नवीनीकरण किया जाएगा. रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कल योजना के निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों को उक्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिन किरायेदारों पर राशि बकाया हो उसे तत्काल नोटिस दे कर वसूली की जाए.

आरडीए अध्यक्ष ने पूरे परिसर को और बेहतर बनाने के लिए कार्य योजना तैयार कर नए प्रस्ताव रखने का भी निर्देश दिया. श्री श्रीवास्तव ने हनुमान मंदिर योजना में रिक्त कार्यालय उपयोग के कक्ष व हॉल को किराये पर देने का निर्देश दिया. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि बकाया राशि भी समय पर वसूल की जाए ताकि दुकानदारों पर सरचार्ज का अतिरिक्त भार नहीं पड़े. उन्होंने कहा परिसर में लगाए गए होर्डिंग्स के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की जाए.

Nov 19, 2015

बकाया राशि जमा नहीं करने वाले 34 आवंटितियों के फ्लैट्स सील

न्यू राजेन्द्रनगर और बोरियाखुर्द में हुई कार्रवाई
रायपुर 19 नवंबर 2015, रायपुर विकास प्राधिकरण ने बकाया राशि जमा नहीं करने वाले 34 आवंटितियों के फ्लैट्स सील कर दिए. इसमें कुशाभाऊ ठाकरे आवास योजना, न्यू राजेन्द्रनगर के तीन और बोरियाखुर्द स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना के 31 फ्लैट्स शामिल हैं. प्राधिकरण प्रशासन के अनुसार इन आवंटितियों ने लगातार सूचना क बाद भी काफी समय से राशि जमा नहीं की है. इन पर मूल राशि के साथ हर माह सरचार्ज राशि भी जुड़ रही है. बकाया राशि जमा नहीं करने वालों आवंटितियों पर कार्रवाई नियमित रुप से आगे भी जारी रहेगी.

जिनके फ्लैट्स सील किए गए हैं उनमें कुशाभाऊ ठाकरे आवास योजना, न्यू राजेन्द्रनगर के तीन आवंटितियों श्रीमती सरोज जायसवाल, श्रीमती ज्योति दास व अजय लाहेजा के फ्लैट्स सील किए गए. डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना बोरियाखुर्द के रस्त्रपाल वान्द्रे, राहुल खंडेलवाल, बरसाती साहू,ज्ञानेश श्रीवास्तव, श्रीमती कुसुम मिश्रा, सुरेश कुमार साहू,श्रीमती मुन्नी अजमत, मनोज कुमार, मो. खलील, श्रीमती लक्ष्मी दीपक बकवाना, प्रेम नारायण सिन्हा, मनीष गोहिया, गौतमचंद बोथरा, श्रीमती कांतीदेवी ठाकुर, श्रीमती सुनीता शर्मा, मो. ईशाक, श्रीमती रेखा व्दिवेदी, मंजू देवांगन, श्रीमती ज्योति छाबड़िया, श्रीमती सुशीला नायडू, नीलरतन कर्मकार, अब्बास अली, राजेश कुमार अवस्थी, अब्दुल सईद अख्तर, श्रीमती अंबिका देवी, राजकुमार गोधवानी, सुनील कुमार वैष्णव, जगदीश साहू, अनूप कुमार जाधव, श्रीमती देवीदास गोंविदानी और श्रीमती ममता साहू के फ्लैट्स सील किए गए हैं. 

Nov 18, 2015

कमल विहार के प्लॉटों पर अब मिलेगी 3 प्रतिशत अतिरिक्त छूट

जनवरी से बढ़ेंगी भूखंड की दरें      
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में बनेंगे एलआईजी ईडब्लूएस के 2720 फ्लैट्स
रायपुर, 18 नवंबर 2015, रायपुर विकास प्राधिकरण निम्न आय वर्ग तथा आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिए इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में 2720 फ्लैट्स बनाएगा किन्तु फ्लैट्स का निर्माण शुरु करने से पहले प्राधिकरण डिमांड सर्वेक्षण कराया जाएगा. यह फ्लैट्स प्रधानमंत्री आवास योजना के मापदंडों के अनुसार बनाए जाएंगे ताकि आवंटितियों को केन्द्र सरकार से मिलने वाला अनुदान तथा बैंक से सीधे् ऋण की सुविधा का लाभ मिल सके. इसके अतिरिक्त कमल विहार के भूखंड के आवंटितियों को 31 दिसंबर 2015 तक एकमुश्त राशि भुगतान करने पर 3 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी जो पहले से दी जा रही 12 प्रतिशत की छूट के अतिरिक्त होगी. यह निर्णय आज रायपुर विकास प्राधिकरण की बैठक में संचालक मंडल में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने की.   

प्राधिकरण संचालक मंडल के सदस्य सचिव प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. डी. कावरे ने बताया कि एलआईजी फ्लैट्स का क्षेत्रफल 605 वर्गफुट तथा ईडब्लूएस फ्लैट्स का क्षेत्रफल 381 वर्गफुट का होगा. मांग सर्वेक्षण में 70 प्रतिशत आवेदन आने की स्थिति में ही फ्लैट्स का निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा.
अवार्ड की राशि वापस कर भूखंड लेने वालों को किस्तों में ब्याज की सुविधा
कमल विहार योजना में अनिवार्य भूअर्जन की अवार्ड राशि जमा कर विकसित भूखंड लेने वाले भूमि स्वामियों को 31 दिसंबर तक अंतिम अवसर देते हुए संचालक मंडल ने ब्याज की राशि जमा करने के लिए 12 किस्तों में जमा करने की सुविधा दे दी है. कमल विहार योजना के निजी भूमि स्वामी जिनकी भूमि का अर्जन योजना के लिए किया गया तथा उन्हें अवार्ड राशि दे दी गई थी यदि वे योजना में भूखंड चाहते हैं तो वे अवार्ड राशि के साथ ब्याज की राशि तथा सर्विस चार्ज जमा कर विकसित भूखंड ले सकते हैं. इसमें यदि कोई भूमि स्वामी ब्याज की राशि किस्तों में जमा करना चाहता है तो उसे 12 किस्तों की सुविधा भी दी जाएगी. किन्तु रजिस्ट्री पूरी राशि जमा होने के बाद ही की जाएगी.
जनवरी 2016 से कमल विहार की बढ़ेंगी दरें
प्राधिकरण के संचालक मंडल ने कमल विहार योजना में बड़े भूखंडों को छोटे भूखंडों में परिर्वर्तित करने के कारण विकास कार्य के लिए अतिरिक्त रुप से लगने वाली राशि के लिए जनवरी 2016 से विक्रय किए जाने वाले भूखंडों की दरें बढ़ाने की स्वीकृति दी है. इस निर्णय के अनुसार आवासीय भूखंडों, सेक्टर लेवल व सार्वजनिक एवं अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के भूखंडो तथा स्कीम लेवल व्यावसायिक के भूखंडों में वृध्दि की जाएगी. 
31 दिसंबर 2015 तक राशि जमा करने पर मिलेगी 3% की छूट
संचालक मंडल ने 31 दिसंबर 2015 तक कमल विहार योजना के आवंटितियों व्दारा भूखंड की समस्त राशि जमा करने पर 3 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट देने का निर्णय लिया है. प्राधिकरण पहले ही निर्धारित तिथि के पूर्व राशि जमा करने वाले आवंटितियों को प्रतिदिन (प्रो रेटा) के आधार पर 12 प्रतिशत की छूट दे रहा है.  
आज संचालक मंडल की बैठक में अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, वित्त विभाग के संयुक्त संचालक श्री सतीश पांडेय, आवास एवं पर्यावरण विभाग के अवर सचिव श्री जी.एल.सांकला, उप वन संरक्षक श्री विनोद मिश्रा, नगर निवेशक श्री एम. एन. ठाकुर तथा नगर तथा ग्राम निवेश के संयुक्त संचालक श्री विनीत नायर और अतिरिक्त सीईओ श्री यू.एस. अग्रवाल उपस्थित थे.  

Nov 17, 2015

छोटे प्लॉट उपलब्ध कराते ही कमल विहार में प्लॉट की मांग बढ़ी

पहले दिन ही 4.23 करोड़ के प्लॉट बिके, प्लॉट चुनने की सुविधा के कारण बढ़ा आकर्षण

रायपुर, 17 नवंबर 2015, जनता की मांग पर छोटे प्लॉट, प्लॉट चुनने की सुविधा और सप्ताह में तीन दिन आवंटन किए जाने के कारण कमल विहार में बिजनेस और आवासीय भूखंडों की मांग तेजी से बढ़ी है. कल पहले ही दिन कमल विहार के बिजनेस 3 और आवासीय उपयोग के 8 भूखंड बिके, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड 23 लाख रुपए है. इसमें तीन आवेदकों ने बिजनेस के भूखंड खरीदे. गत दिनों मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व्दारा की गई समीक्षा बैठक में कमल विहार में बड़े भूखंडों को छोटा करने का निर्देश दिया गया था. इस बैठक में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत और रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे.
इसके बाद प्राधिकरण ने आवासीय के साढ़े 6 सौ से साढ़े 27 सौ वर्गफुट आकार के 122 भूखंड आवंटन के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. जबकि आवासीय में बड़े आकार के 2750 से 20,677 वर्गफुट आकार के 89 प्लॉट हैं. स्कीम लेवल के 64 व्यावसायिक भूखंड सेन्ट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में उपलब्ध हुए हैं. सेक्टर लेवल व्यावसायिक में 52 प्लॉट विक्रय के लिए हैं. उल्लेखनीय है कि कमल विहार में पूर्व में उपलब्ध कराए गए स्कीम लेवल के व्यावसायिक भूखंड पहले से ही बिक चुके थे.

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. डी. कावरे के अनुसार सेक्टर लेवल सहित शैक्षणिक और स्वास्थ्य प्रयोजन के भूखंड भी विक्रय के लिए उपलब्ध हैं. पहले 2750 वर्गफुट से छोटे आवासीय भूखंडों के लिए चयन का कोई प्रावधान नहीं था किन्तु अब आवेदक अपनी पसंद के तीन भूखंडों के विकल्प का उपयोग कर सकेंगे. यदि किसी भूखंड के लिए एक से अधिक आवेदन आए तो उस स्थिति में लॉटरी होगी अन्यथा आवेदक को भूखंड आवंटित हो जाएगा. श्री कावरे ने बताया कि पहले सप्ताह में शुक्रवार के दिन ही भूखंडों का आवंटन किया जाता था, अब इसे बढ़ा कर तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार कर दिया गया है. यही नहीं समय पूर्व भुगतान की स्थिति में प्राधिकरण व्दारा प्रो रेटा के आधार पर 12 प्रतिशत की छूट भी उपलब्ध करा रहा है.    

Nov 7, 2015

कमल विहार में अब फिर मिलेंगे छोटे प्लॉट

// छोटे भूखंडों के चयन के लिए तीन विकल्पों की सुविधा मिलेगी //
- एक से अधिक आवेदन पर होगी लाटरी, अब सप्ताह में तीन होगा आवंटन -

रायपुर, 07 नवंबर 2015, कमल विहार योजना में छोटे प्लाटों की भारी मांग के चलते रायपुर विकास प्राधिकरण अब आवासीय भूखंडों के 600 वर्गफुट से बड़े आकार के136 भूखंड, व्यवसायिक उपयोग के लिए 3400 वर्गफुट से अधिक आकार के 24 भूखंड तथा सार्वजनिक एवं अर्ध्द-सार्वजनिक उपयोग के लिए 2300 वर्गफुट से अधिक आकार के लिए 31 भूखंड की बिक्री शुरु करने जा रहा है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है. यही नहीं आवेदक अपनी प्राथमिकता के अनुसार स्वयं के लिए तीन भूखंडों के चयन का विकल्प दे सकेगा, जिसके आधार पर भूखंड व अन्य संपत्तियों का आवंटन होगा किन्तु एक से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. डी. कावरे ने बताया कि अब तक कमल विहार में जो भूखंड बेचे गए हैं उसमें छोटे आकार के भूखंडों की काफी ज्यादा मांग रही है. बड़े भूखंड भी बिके है पर पूरे छत्तीसगढ़ ही नहीं वरन देश और विदेशों से भी लोगों ने कमल विहार में छोटे प्लॉटों के प्रति काफी रुझान दिखाया है. श्री कावरे ने बताया कि प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है कि अब 16 नवंबर से हर सप्ताह शुक्रवार के अलावा सोमवार और बुधवार को भी कमल विहार के भूखंडों का आवंटन किया जाएगा ताकि लोग अपनी पसंद के भूखंड प्राप्त कर सकें.
इसके अतिरिक्त आरडीए अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कल देवेन्द्रनगर योजना का दौरा कर व्यावसायिक क्षेत्र की 40 हजार वर्गफुट भूमि तथा सिटी सेन्टर में व्यावसायिक संपत्ति विक्रय के लिए अच्छा वर्किंग प्लॉन बनाए जाने का निर्देश दिया ताकि राजधानी में व्यवसाय करने वाले लोगों को एक और बेहतर स्थान मिल सके.

Nov 6, 2015

देवेन्द्रनगर में नई व्यावसायिक संपत्ति विक्रय की तैयारी में आरडीए

सिटी सेन्टर में भी व्यावसायिक स्थान उपलब्ध कराएगा आरडीए
रायपुर, 06 नवंबर 2015, देवेन्द्रनगर योजना के व्यावसायिक क्षेत्र में व्यवसायियों को 40 हजार वर्गफुट भूमि पर एक नई कार्य योजना बना कर संपत्तियां उपलब्ध कराई जाएगी. रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज देवेन्द्रनगर योजना के व्यावसायिक क्षेत्र
का दौरा कर अधिकारियों को एक बेहतर प्रस्ताव तैयार करने को कहा. देवेन्द्रनगर आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे समृध्द क्षेत्र के रुप में जाना जाता है. यहां प्राधिकरण ने कपड़ा व्यवसाय के साथ ही अन्य व्यवसायिक गतिविधियों के लिए भूमि उपलब्ध कराई है जिसे कारण यह लोगों की यह लोगों के लिए एक अच्छे शॉपिंग का केन्द्र के रुप में विकसित हो गया है. छत्तीसगढ़ शासन व्दारा यहां छत्तीसगढ़ हॉट विकसित किया गया है जो इसी व्यावसायिक क्षेत्र में है, जहां देश के कई भागों से हस्तशिल्पी आकर अपना व्यापार करते हैं. आज के भ्रमण के दौरान प्राधिकरण की सीईओ श्री एम.डी. कावरे, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, अधीक्षण अभियंता श्री पी.आर. नारंग भी उपस्थित थे.
आरडीए के अध्यक्ष ने सिटी सेन्टर कम मल्टीप्लेक्स का भी अवलोकन किया और वहां प्राधिकरण की 40 हजार वर्गफुट निर्मित क्षेत्र का अवलोकन किया. प्राधिकरण को यहां  निर्मित क्षेत्र को विक्रय करना है. श्री श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिटी सेन्टर कम मल्टीप्लेक्स में व्यावसायिक संपत्ति विक्रय के लिए अच्छा वर्किंग प्लॉन बनाए ताकि व्यवसाय करने वाले लोगों को एक बेहतर स्थान पर उचित स्थान मिल सके.  

Oct 20, 2015

🔴 1600 एकड़ में फैले कमल विहार में कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब उसके आसमान से होकर नई दिल्ली और मुंबई की ओर कोई हवाई जहाज नहीं जाता हो।
🔴 यदि आप कमल विहार के खसरे की सीमा रेखा पर एक पूरा चक्कर लगाएगें तो आप 25 किलो मीटर तक चल चुके होंगे। आप जानते ही होंगे कि रायपुर से भिलाई की दूरी लगभग 25 किलो मीटर है। पर आज तक किसी ने कमल विहार के खसरे की सीमा रेखा की ऐसी कोई यात्रा नहीं की है।
🔴 कमल विहार में बिछाई गई बिजली के केबल की बात करें तो यहां बिछाई गई केबल की लंबाई लगभग 1900 किलो मीटर से भी ज्यादा है। इस लंबाई का मतलब यह है कि यदि आप इतना फासला तय करेंगे तो निश्चित ही रायपुर से कश्मीर पहुंच जाएंगे।