Search This Blog

Apr 29, 2022

आरडीए ने एक दिन में सर्वाधिक बिक्री का रिकार्ड बनाया

 एक दिन में 55.62 करोड़ रुपए की संपत्ति बेची   

बिजनेस प्लाटों में प्रतिस्पर्धा, ऊंची दर दे व्यापारियों ने हासिल किया भूखंड

33 सौ प्रति वर्गफुट की निविदा 4251 रुपए लिया प्लाट




रायपुर, 29 अप्रेल 2022/ कमल विहार योजना के बिजनेस प्लाटों में आज जम कर तेजी देखी गई। बिजनेस प्लाटों को लेने में व्यापारियों में काफी प्रतिस्पर्धा रही। कमल विहार के सेक्टर 13 में 33 सौ रुपए प्रति वर्गफुट ऑफसेट दर के व्यावसायिक भूखंड की अधिकतम दर 4251 रुपए आई। वहीं सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजिनिक उपयोग के भूखंड जिसका ऑफसेट दर 2280 रुपए था उसमें 2701 रुपए प्रति वर्गफुट की अधिकतम राशि की निविदा डाली गई।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत वर्मा ने बताया कि आज हुई निविदा ने पिछले साल एक दिन में 52 करोड़ रुपए की सर्वाधिक ब्रिकी का रिकार्ड भी तोड दिया। आज की निविदा में इद्रप्रस्थ रायपुरा के दो आवासीय भूखंडों की ब्रिकी सहित कुल 55.62 करोड़ रुपए की संपत्ति का विक्रय हुआ। यह रायपुर विकास प्राधिकरण में एक दिन में सबसे ज्यादा संपत्ति विक्रय का एक नया रिकार्ड है।  

रायपुर विकास प्राधिकरण ने कमल विहार में आज 288 बिजनेस प्लाटों के लिए निविदा आमंत्रित की थी। इसमें आज 224 प्लाटों की बिक्री हुई। व्यावसायिक के 119 भखंडों में से 92 भूखंडों की निविदाएं डाली गई। वहां सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के कुल 171 में से 132 भूखंडों की निविदाए डाली गई। आज कमल विहार के विक्रय हुए भूखंडों से प्राधिकरण को 54.66 करोड़ रुपए की आय होगी।

प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड ने रिकार्ड विक्रय पर कहा कि प्राधिकरण की संपत्तियों का पिछले एक साल में दो बार बिक्रय में बना रिकार्ड यह बताता है कि नागरिकों का छत्तीसगढ़ शासन के निगमित निकाय रायपुर विकास प्राधिकरण पर सबसे ज्यादा भरोसा है। हम लोगों के इसी भरोसे के बल पर नागरिकों के लिए बेहतर गुणवता और सही कीमत में सुविधाएं देंगे। आज की निविदा के अवसर पर प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नवीन कुमार ठाकुर, अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता, राजस्व अधिकारी श्री राकेश कुमार देवांगन व सुश्री संधया नामदेव सहित काफी संख्या में आवेदक पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे।

 कमल विहार के ऋण अदायगी के संबंध में हुई सकारात्मक चर्चा

रायपुर,29 अप्रेल 2022/ रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत वर्मा ने आज मुंबई से आए सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ श्री एम.वी. राव से हॉटल बेबीलॉन में सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने कमल विहार योजना के विकास और निर्माण कार्य की अब तक की जानकारी दी और बैंक व्दारा दिए गए 600 करोड़ रुपए ऋण की अदायगी के संबंध में विस्तृत और सकारत्मक चर्चा की। उल्लेखनीय है कि रायपुर विकास प्राधिकरण ने सेन्ट्रल बैंक से विकास और निर्माण के लिए ऋण ले कर रायपुर शहर की सबसे बड़ी नगर विकास योजना का कमल विहार को विकसित किया है। इस मुलाकात के दौरान सीबाआई मुंबई से आए जी.एम. श्री मयंक शाह, भोपाल जोन के श्री एस.डी. माहुरकर, भोपाल के जोनल हेड श्री टी.एस.जीरा, रायपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री महेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

Apr 28, 2022

इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के एलआईजी फ्लैट्स ने लोकप्रियता ने सारे रिकार्ड तोड़े

फ्लैट्स लेने की चाहत में 8.04 लाख का फ्लैट्स 16.81 लाख में खरीदा

निविदा में 2 बीएचके फ्लैट्स के लिए औसत दर 11.68 लाख रुपए रही

90 एलआईजी फ्लैट्स के लिए 224 आवेदन मिले

 

         रायपुर,28 अप्रेल 2022/ इन्द्रप्रस्थ रायपुरा एलआईजी फ्लैट्स की निविदा ने आज अपने पहले के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। कुल 90 फ्लैट्स के लिए 224 आवेदन आए जिसमें उच्चतम दर के आधार पर 75 फ्लैट्स का ही आवंटन होगा। एलआईजी 2 बीएचके फ्लैटस के लिए ऑफसेट दर रुपए 8,04,656 रुपए थी जिसमें आवेदक को इससे अधिक राशि का प्रस्ताव देना था। इस पर आज सबसे ऊंची बोली 16 लाख 81 हजार 656 की आई। इसके बाद दूसरे नंबर पर 14 लाख 51 हजार 505 रुपए और तीसरे नंबर पर 14 लाख 51 हजार 8 रुपए की कीमत लोगों व्दारा भरी गई। पूरी निविदा में औसत निविदा की दर 11.68 लाख रुपए रही। निविदा की दरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्राधिकरण ने अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने कहा कि 2 बीएचके फ्लैट्स की डिजाईऩ, कार्य की बेहतर गुणवत्ता तथा योजना की लोकेशन ने लोगों को काफी आकर्षित किया है। इसीलिए लोग किसी भी कीमत में इन फ्लैट्स को अपना आशियाना बनाना चाहते हैं।

रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत वर्मा ने बताया कि इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में बन कर तैयार हो चुके एलआईजी फ्लैट्स लोगों को इतना आकर्षित करेगा इसकी कल्पना हमें भी नहीं थी। प्राधिकरण व्दारा अब रेडी टू पजेशन वाले इन फ्लैट्स का पूर्व में जिन लोगों ने अपनी बुकिंग कराई थी उन्हें रजिस्ट्री के तुरंत बाद इसका कब्जा दिया जा रहा है। श्री वर्मा ने बताया कि आज 75 एलआईजी फ्लैट्स की हुई निविदा से प्राधिकरण को 8.76 करोड़ रुपए की आय की संभावना है। निविदा की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता से हो इसके लिए आवेदकों की उपस्थिति में सबके सामने निविदा के लिफाफे खोले गए। इस अवसर पर प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नवीन कुमार ठाकुर, अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता, राजस्व अधिकारी श्री राकेश देवांगन व सुश्री ख्याति नेताम सहित काफी संख्या में आवेदक पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे। उपस्थित आवेदक भी निविदा प्रक्रिया से संतुष्ट दिखे।

Apr 25, 2022


कमल विहार योजना के सेक्टर 13 में 288 एलआईजी फ्लैट्स आवंटन के लिए निविदा पत्र आमंत्रित है। सेक्टर 13 कमल  विहार स्वागत व्दारा के काफी नजदीक है। अधिक जानकारी हेतु रायपुर विकास प्राधिकरण की मार्केटिंग शाखा में संबंधित प्रतिनिधियों से संपर्क करें. 


विकास हमारा उद्देश्य : : निर्माण हमारा लक्ष्य 

 

Apr 19, 2022

चन्द्रकांत वर्मा ने आरडीए सीईओ का पदभार ग्रहण किया

 रायपुर, 19 अप्रेल 2022/ राज्य शासन के आदेश के बाद श्री चन्द्रकांत वर्मा ने कल शाम श्री अभिजीत सिंह से रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। श्री वर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी हैं। वे इससे पहले रायगढ़ व बस्तर में सहायक कलेक्टर रह चुके। प्राधिकरण में आने से पहले वे रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में अतिरिक्त प्रबंध संचालक थे। कार्य भार ग्रहण करने के बाद आज उन्होनें कार्यालय का अवलोकन किया और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की।


Apr 14, 2022










 

कमल विहार के 288 व्यावसायिक भूखंडों की निविदा 29 अप्रैल को

अभिन्यास संशोधन के बाद छोटे 288 भूखंड विक्रय के लिए उपलब्ध

             रायपुर, 14 अप्रेल 2022/ आवास एवं पर्यावरण विभाग छत्तीसगढ़ शासन से कमल विहार योजना का अभिन्यास के संशोधन (आर-7) के उपरांत विभिन्न श्रेणी के कुल 288 भूखंड विक्रय के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इस संशोधन में बड़े भूखंडों को छोटा किया गया ताकि इसका विक्रय किया जा सके। पूर्व में बड़ें भूखंड होने के कारण लोगों व्दारा इसमें रुचि नहीं दिखाई थी। इसीलिए प्राधिकरण के संचालक मंडल ने विचार विमर्श कर बड़े भूखंडों को छोटा कर विक्रय करने का निर्णय लिया था।

      प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के अनुसार रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा इन 28 भूखंडों के विक्रय के लिए निविदा का प्रस्ताव दिनांक 29 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। आर-7 में संशोधन के बाद सेक्टर -9 में सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के लिए 168 भूखंड, सेक्टर-12 में सेक्टर लेवल व्यावसायिक के 60 भूखंड, सेक्टर 13 में सेक्टर लेवल व्यवासायिक के 59 भूखंड, सेक्टर 11ए में शैक्षणिक प्रयोजन का एक को मिला कर कुल 288 भूखंड अब विक्रय के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इन सभी भूखंडों को निविदा के माध्यम से विक्रय किया जाएगा।

      रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के भूखंडों का ऑफसेट दर 2280 रुपए प्रति वर्गफुट, सेक्टर-12 में सेक्टर लेवल व्यावसायिक भूखंडों तथा सेक्टर 13 में सेक्टर लेवल व्यवासायिक भूखंडों का ऑफसेट दर रुपए 3300 रुपए प्रति वर्गफुट तथा सेक्टर 11ए में शैक्षणिक भूखंड का ऑफसेट दर रुपए 703 रुपए प्रति वर्गफुट रखा गया है। निविदाकर्ता को ऑफसेट दर से अधिक राशि का प्रस्ताव देना होगा। कमल विहार के विभिन्न प्रयोजनों के भूखंडों की निविदा नियमित रुप से हर माह के दूसरे और चौथे शुक्रवार को होती है। किन्तु इस माह के चौथे शुक्रवार की निविदा पांचवें शुक्रवार अर्थात 29 अप्रैल को प्राधिकरण कार्यालय में दोपहर 3 बजे खोली जाएगी।    

इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के 107 ईडब्लूएस फ्लैट्स की निकली लॉटरी

341 आवेदकों ने दिया था आवेदन 107 की निकली लॉटरी

रायपुर 14, अप्रैल 2022/ रायपुर विकास प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में कल 341 आवेदकों में से ई॰डबल्यू॰एस॰ हेतु पात्र पाए गए 331 आवेदकों के लिए ईडब्लूएस फ्लैट्स आवंटन के लिए आज कम्प्यूटर से लॉटरी निकाली गई। कम्प्यूटर में रैंडम पध्दिति के आधार पर निकाली गई लॉटरी में 108 में से 107 ईडब्लूएस फ्लैट्स का आवंटन हुआ। 304 वर्गफुट कारपेट एरिया के यह फ्लैट्स 5 पांच लाख 22 हजार 870 रुपए के हैं। इसमें जीएसटी व रखरखाव शुल्क अलग से देय होगा। फ्लैट्स आवंटन के लिए आरक्षण के अंतर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए – 1, पिछड़ा वर्ग के लिए -2, विधवा महिला के लिए -1 तथा शासकीय कर्मचारी के लिए – 1 फ्लैट्स का आरक्षण था। शासकीय कर्मचारी की श्रेणी में आवेदन नहीं आने के कारण एक फ्लैट का आवंटन नहीं हो सका। लॉटरी आवंटन के दौरान प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ श्री नवीन कुमार ठाकुर व अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता के साथ कई आवेदक भी उपस्थित थे।




Mar 30, 2022

आरडीए संचालक मंडल के फैसले

 कमल विहार के अभिन्यास आर-7 को शासन की अनुमति

विक्रय के लिए कई नए भूखंड उपलब्ध हुए

· वर्ष 2022-23 का बजट 4 अरब 77 करोड़ 89 लाख का

· आरडीए ने एक वर्ष में 153.48 करोड़ की संपत्ति बेची  

· संपत्तियों के फ्रीहोल्ड से मिला 4.57 करोड़   


रायपुर 30 मार्च 2022/ राज्य शासन व्दारा कमल विहार योजना के अभिन्यास   आर - 7 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा इस लेआऊट में कुल 14 संशोधन किए जाने का प्रस्ताव दिया था जिसमें से सेक्टर - 1 में श्मशान व सेक्टर 6 में कब्रिस्तान हेतु आरक्षित भूमि को छोड़कर अन्य सभी प्रस्तावों को शासन ने अनुमोदित कर दिया है। प्राधिकरण व्दारा लेआऊट के संशोधनों में प्रस्तावों में कुछ बड़े भूखंडों को विभाजित कर छोटा किए जाने का प्रस्ताव भी था। राज्य शासन की अनुमति के बाद अब कमल विहार में कई आवासीय और व्यावसायिक भूखंड विक्रय के लिए उपलब्ध हो गए हैं। यह जानकारी आज रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में दी गई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने की। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और संचालक मंडल के सदस्य सचिव श्री अभिजीत सिंह ने बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत किए। बैठक में वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट भी प्रस्तुत किया गया।



संचालक मंडल की बैठक में बताया गया कि कमल विहार योजना में कृष्णा पब्लिक स्कूल परिसर से लगी भूमि से कब्जा हटाये जाने के बाद सेक्टर 11-ए में लगभग 67 हजार  वर्गफुट भूमि खाली कराई गई है। इस भूमि को व्यावसायिक भूखंड में परिवर्तित कर नया लेआऊट तैयार कर उसे आर-8 के रुप में अनुमोदन के लिए संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर को भेजे जाने के प्रस्ताव का बैठक में अऩुमोदन किया गया।

      बैठक में न्यून निम्न आय वर्ग के लिए पूर्व से निर्मित हीरापुर और रायपुरा योजना में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना में 52 रिक्त फ्लैटों की मरम्मत करा कर उसे पुनः विक्रय करने का निर्णय लिया गया। विवेकानंद आश्रम स्थित आदर्श बाजार योजना के अंतर्गत वहां किराये पर तथा काबिज दुकानदारों को निविदा में प्राप्त बोली का आधार पर आवंटन की स्वीकृति प्रदान की गई। कमल विहार योजना में निर्मित होने वाले 1120 एलआईजी फ्लैट्स में से पहले सेक्टर 13 के 288 फ्लैट्स का निर्माण किए जाने की सहमति दी गई। इसके लिए निविदा के माध्यम से बुकिंग की जा रही है। बैठक में बताया गया कि बॉम्बे मार्केट में सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया तथा हनुमान मंदिर योजना व गोविन्द सारंग व्यावसायिक परिसर में विभिन्न शासकीय कार्यालयों को किराये से दिए गए कार्यालय कक्षों के किराये में 15 प्रतिशत की वृध्दि किए जाने की अनुमति दी गई।



प्राधिकरण का इस वर्ष का बजट 477 करोड़ 89 लाख रुपए का है। श्री अभिजीत सिंह ने बताया कि गत वर्ष में प्राधिकरण ने 153.4879 करोड़ रुपए की संपत्तियों का विक्रय की गई है। वहीं संपत्तियों के फ्रीहोल्ड से प्राधिकरण को 4 करोड़ 57 लाख 25 हजार रुपए की आय हुई है। उन्होनें बताया कि बजट में नगर विकास योजना कमल विहार में विकास और निर्माण कार्यों के लिए 75.70 लाख रुपए, प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत 6082 इकाईयों के लिए जिसमें ईडब्लूएस, एलआईजी फ्लैट्स तथा ईडब्लूएस स्वतंत्र आवासों शामिल हैं के लिए 147 करोड़ 30 लाख रुपए का प्रावधान रखा गया है। इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में सड़क निर्माण, जलप्रदाय व विद्युत व्यवस्था के साथ एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हेतु 15 करोड़ 64 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। इद्रप्रस्थ रायपुरा योजना में दुकानों के निर्माण हेतु एक करोड 30 लाख रुपए रखा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के शेष कार्य हेतु 13 करोड 43 लाख रुपए रखे गए हैं। वहीं बोरिया खुर्द योजना में 192 एलआईजी फ्लैट्स तथा 523 ईडब्लूएस स्वतंत्र आवास हेतु 27 करोड़ 90 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण में वर्ष 2021-22 में 28 फरवरी 2022 तक वास्तविक आय के रुप में कुल 255.02 करोड़ रुपए की आवक हुई और वास्तविक व्यय रुपए 189.56 करोड़ हुआ है।

रायपुर विकास प्राधिकरण का वर्ष 2022 – 23  का  बजट 4 अरब 77 करोड़ 89 लाख  का रुपए है। इसमें 2 अरब 55 करोड़ 2 लाख 43 हजार रुपए की आवक तथा 2 अरब 55  करोड़ 2 लाख 43 हजार रुपए की जावक का अनुमान है। आवक में प्रारंभिक शेष के रुप में 65 करोड़ 46 लाख की राशि तथा जावक में अनुमानित अंतिम शेष में 96 करोड़ 38 लाख रुपए की राशि दर्शाई गई है।

प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक में उपाध्यक्ष व्दय श्री सूर्यमणि मिश्रा व श्री शिव सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के अशासकीय सदस्य श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे, श्रीमती ममता राय, श्री हिरेन्द्र देवांगन, श्री मुकेश साहू, विशेष सचिव छत्तीसगढ़ शासन, वित्त विभाग श्रीमती शीतल सारस्वत वर्मा, अतिरिक्त कलेक्टर श्री बी.सी.साहू, अपर आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर श्री अभिषेक अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता सुश्री सीमा दीवान शासकीय संचालक सदस्य प्रतिनिधि के रुप में उपस्थित थे।   

Mar 14, 2022

इन्द्रप्रस्थ रायपुरा 172 ईडब्लूएस फ्लैट्स का आवंटन पत्र जारी

 एक मुश्त राशि जमा कर लेन-देन करें और प्राप्त करें

 
राय , 14 मार्च 2022/ रायपुर विकास प्राधिकरण ने इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना फेज – 2 में गत 24 फरवरी को जी 172 लोगों को लाटरी के सिस्टम से ईडब्ल्यूएस के लिए तैयार किया है। मूवी लाइव जाम करने के लिए 6 किस्तों की सुविधा भी है। झुंझुनूं के अधिकारी श्रीमान के संबंध में श्रीमान तैनात अधिकारी हैं, जो कि वचनों का निर्माण करेंगें, तो ऐसे कार्य होंगे जो एक व्यक्ति के साथ मिलकर काम कर सकते हैं, जैसे कि हैं। इन उपकरणों की कीमत 5 लाख 22 हजार 870 हैं। है कि प्राधिकरण के फ्लैट्स उल्लेखनीय का पंजीयन करा कर लंबे समय से किस्तों का भुगतान नहीं कर रहे आवंतियों को नोटिस दे कर राशि जमा करने के लिए कहा जा रहा है। रेखा   अलार्म बजने के बाद विफल हो गया।

आरडीए उपाध्यव्दय और संचालक सदस्यों का देवेन्द्रनगर व्यावासायिक योजना का निरीक्षण

 देवेन्द्रनगर में बिना अनुमति के हो रहे निर्माण और

कब्जे को हटाने हेतु होगी कार्रवाई

 

रायपुर,  12 मार्च 2022/ देवेन्द्रनगर व्यावसायिक योजना में बिना अनुमति के हो निर्माण और कब्जे पर रायपुर विकास प्राधिकरण नियमानुसार कार्रवाई करेगा। इस संबंध में नगर पालिक निगम को पूर्व में भी पत्र लिखे गए हैं। रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षव्दय श्री सूर्यमणि मिश्रा व श्री शिव सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के सदस्य श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे और श्री हिरेन्द्र देवांगन ने आज देवेन्द्रनगर व्यावासायिक योजनाओं में अनियमित निर्माण और कब्जे की मिल रही शिकायतों के कारण दौरा किया।

      अवलोकन के दौरान यह पाया गया कि देवेन्द्रनगर कमर्शियल कॉम्पलेक्स के 33 भूखंडों के क्षेत्र में कई नई दुकानों का निर्माण आवंटितियों व्दारा किया जा रहा  है। इसमें नगर तथा ग्राम निवेश व्दारा कुछ समय पहले एक जांच के बाद छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम 1984 में उल्लेखनुसार किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य रोके जाने को कहा था। इन भूखंडों पर कार्यालय राज्य आर्थिक अपराध में की गई एक शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। आरडीए के अधिकारियों ने पदाधिकारियों को बताया कि प्राधिकरण व्दारा निर्माण कार्यों को रोकने हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम एवं जोन क्रमांक 3 के कार्यालय को इस संबंध में पहले 3 अक्टूबर 2020, 25 अक्टूबर 2021 तथा 23 फरवरी 2022 को पत्र लिखे गए हैं उस पर कार्रवाई अपेक्षित हैं। इसके बाद पदाधिकारियों ने होलसेल क्लॉथ मार्केट का दौरा किया। वहां विद्युत ट्रांसफार्मर के पीछे किराये पर दी गई एक भूमि पर आवेदक व्दारा पक्का निर्माण काफी समय से बिजनेस किया जा रहा है। दुकानदार से पूछताछ करने के बाद पदाधिकारियों ने उस दुकानदार को नोटिस दिए जाने का निर्देश दिया।

      इसके बाद महालक्ष्मी मार्केट में खुली भूमि पर पूर्व में एसोसियेशन व्दारा पानी की टंकी बनाए जाने के स्थल को देखा। यहां पूर्व में तोड़े गए अधूरे ढांचें के नीचे अस्थायी रुप से चल रही चाय-पान की दुकानों को सुरक्षा की दृष्टि से हटाने के लिए कहा गया। आज इस दौरे में प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता, कार्यपालन अभियंता श्री आर.के.जैन उपस्थित थे।

Mar 11, 2022

गुवाहाटी डेव्हलेपमेंट अथॉरिटी की टीम अध्य्यन दौरे हेतु आरडीए पहुंची

 गुवाहाटी में सैटेलाईट टॉऊनशिप बनाने की कवायद में 

कमल विहार की लैंडपूल पॉलिसी से प्रभावित हुई टीम  


रायपुर,11 मार्च 2022/ असम की राजधानी गुवाहाटी में सैटेलाईट टॉऊनशिप बनाने की कवायद में जुटी गुवाहाटी मेट्रोपोलिटिन डेव्हलेपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) टीम ने आज वहां के उपाध्यक्ष श्री मुकतो डेका के नेतृत्व रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना का अवलोकन किया। उन्होंने कमल विहार में भूमि अर्जन की नीति की जानकारी ली और योजना स्थल जा कर वहां हुए विकास और निर्माण कार्यों को देखा। कम समय में दौरा कर लौटते हुए श्री डेका ने आरडीए के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ से फोन पर चर्चा करते हुए कमल विहार  योजना के विकास और निर्माण की गुणवत्ता को प्रशंसा की। श्री डेका ने कम कीमतों में जनता को दिए जा रहे भूखंड, फ्लैट्स के लिए भी प्राधिकरण की सराहना की।   



गुवाहाटी की टीम ने कल नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की योजनाओं अवलोकन किया और आज वह कमल विहार योजना की लैंड पूलिंग पॉलिसी का अध्ययन करने आरडीए पहुंची थी। टीम को आरडीए के अधिकारियों ने बताया कि अनिवार्य भूमि अर्जन कर योजना बनाना काफी आसान है किन्तु जब जनभागीदारी से योजना बनाना हो तो यह काफी चुनौती भरा होता है। कमल विहार योजना के सलाहकार ने इस अवसर पर एक प्रेजेन्टेशन के माध्यम से कमल विहार योजना की अवधारणा, वित्तीय व्यवस्था, योजना के भूस्वामियों से भूअर्जन की नीति और इसके क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद जीएमडीए की टीम ने कमल विहार योजना में अधोसंरचना विकास के अतंर्गत सड़क, भूमिगत नालियां, 33 किलोवाट का विद्युत सब स्टेशन उपचारित जल हेतु सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा वहां बन रहे ईडब्लूएस और एलआईजी फ्लैट्स का अवलोकन किया। जीएमडीए की टीम ने निर्माणाधीन ईडब्लूएस और एलआईजी फ्लैट्स के निर्माण और उसकी कीमत को सराहते हुए कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण ने काफी अच्छा कार्य किया है। गुवाहाटी मेट्रोपोलिटिन डेव्हलेपमेंट अथॉरिटी के उपाध्यक्ष ने कहा कि हमको रायपुर विकास प्राधिकरण की लैंड पूल पॉलिसी के बारे में काफी अच्छी बातें सुनने को मिली थी इसलिए हम इसे देखने आए हैं। हमने पाया कि इस लैंड पूलिंग पालिसी के माध्यम से भूस्वामियों को योजना में सहयोगी बना कर काम करना एक अच्छी और सार्थक नीति है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी की इस लैंड पूल पॉलिसी की अच्छी बातों को हम भी अपनाएं।



आरडीए के अधिकारियों ने टीम को जानकारी दी कि इससे पहले लैंड पूल पॉलिसी का अध्ययन करने देशॉबज सिटी डेव्हलपमेंट अथारिटी (डीसीडीए) काबुल, अफगानिस्तान, दिल्ली विकास प्राधिकरण, चेन्नई मेट्रोपॉलिटिन सिटी डेव्हलेपमेंट अथॉरिटी, आंध्रप्रदेश की नई राजधानी अमरावती के योजनाकारो, भुनेश्वर सिटी डेव्हलेपमेंट अथारिटी ने यहां आकर इसका अध्ययन किया है।

आज के इस दौरे में टॉऊन एंड कंट्री प्लानिंग असम सरकार के संयुक्त संचालक श्री दीपक कुमार बेजबरुआ और श्री देवराज कालिता, गुवाहाटी मेट्रोपोलिटिन डेव्हलेपमेंट अथॉरिटी के उपाध्यक्ष श्री मुकतो डेका, सहायक अभियंता श्री कीर्ती तालुकदार, आरडीए के अतिरिक्त सीईओ श्री नवीन कुमार ठाकुर, अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता व श्री एम.एस. पांडेय, सहायक अभियंता श्री एच.पी. पंडरिया, तकनीकी सलाहकार बिल्डक्रॉफ्ट के श्री जाकिर खान, उप अभियंता कीर्ती केमरो व राकेश मनहरे शामिल थे।




Feb 24, 2022

आरडीए के इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के 173 ईडब्लूएस फ्लैट्स की भारी मांग 437 आवेदन की लॉटरी में 172 को मिला फ्लैट्स

437 आवेदन की लॉटरी में 172 को मिला फ्लैट्स 

रायपुर, 24 फरवरी 2022/ रायपुर विकास प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना के अंतर्गत आज 173 ईडब्लूएस फ्लैट्स के आवंटन को जबर्दस्त प्रतिसाद मिला। इसमें 173 फ्लैट्स आवंटन के लिए प्राधिकरण को 437 आवेदन मिले, जिसमें 172 फ्लैटस का कम्प्यूटर से आवंटन हुआ। प्राधिकरण कार्यालय में हुई लॉटरी में अनुसूचित जाति वर्ग में 7, अन्य पिछड़ा वर्ग में 1, निराश्रित विधवा महिला वर्ग में 1 तथा अनारक्षित वर्ग में 163 फ्लैट्स का आवंटन हुआ। इसमें शासकीय कर्मचारी वर्ग में एक फ्लैट के लिए कोई आवेदन नहीं आने के कारण आवंटन नहीं हुआ।










प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ रायपुर योजना के फेज -2 में 1बीएचके के ईडब्लूएस फ्लैट का कारपेट एरिया 304 वर्गफुट तथा विक्रय मूल्य रुपए 5,22870/- रखा गया था। प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1472 ईडब्लूएस तथा 944 एलआईजी फ्लैट्स का निर्माण किया गया है। इस योजना में अधिकांश फ्लैट्स का निर्माण पूरा कर अब आवंटितियों को इसका कब्जा दिया जा रहा है। योजना में पहले जिन आवंटितियों ने फ्लैट की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया था ऐसे आवंटितियों प्राधिकरण व्दारा नोटिस जारी कर राशि जमा करने का समय दिया था। किन्तु जिन आवंटितियों ने निर्धारित तिथि तक राशि जमा नहीं की उनका आवंटन निरस्त कर पुन आवेदन आमंत्रित कर आवंटन किया जा रहा है।







आज हुई कम्प्यूटर लॉटरी में प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नवीन कुमार ठाकुर, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व्दय श्री सूर्यमणि मिश्रा, श्री शिव सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के सदस्य श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे, श्री हिरेन्द्र देवांगन तथा अधीक्षण अभियंता श्री अनिल कुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में आवेदक उपस्थित थे।   


Feb 19, 2022

आरडीए सीईओ श्री अभिजीत सिंह का निर्माण योजनाओं का दौरा_

 फ्लैट्स का निर्माण तेजी से पूरा करने शेष कार्यों का बनेगा इस्टीमेट

निर्माण एजेंसियों को कार्य पूरा करने समय पर होगा भुगतान

फ्लैट्स की बुकिंग करा कर भुगतान नहीं करने वालों को दिया जा रहा है नोटिस

राशि जमा नहीं करने पर फ्लैट्स होगें निरस्त



             रायपुर,  19 फरवरी 2022/ कमल विहार में निर्माणाधीन ईडब्लूएस और एलआईजी फ्लैट्स के आवंटन हेतु निर्माण कार्य में तेजी लाने और आवंटन के बाद राशि जमा नहीं करने वालों को नोटिस के बाद राशि जमा नहीं करने पर फ्लैट्स निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने आज इसी संबंध में योजना का जायजा लेने के लिए कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा की निर्माणाधीन योजनाओं का आरडीए के इंजीनियरों और अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्होंने कमल विहार योजना के फ्लैट्स निर्माण में हो रही देरी और आ रही परेशानियों की भी जानकारी ली।

      श्री सिंह ने आरडीए के इंजीनियरों से कहा वे शेष बचे हुए कार्यों का इस्टीमेट तैयार कर ठोस प्रस्ताव दें ताकि किए गए निर्माण कार्यों का ठेकेदारों को समय पर राशि का भुगतान किया जा सके। उन्होंने कहा कि वे आवंटित फ्लैट्स के बकाया राशि वसूली की कार्रवाई भी करा रहे है। इसमें जिन आवंटितियों ने लंबे समय से राशि का भुगतान नहीं किया है उन्हें कुछ समय दे कर राशि जमा करने के लिए कहा गया है। यदि आवंटितियों ने राशि का भुगतान नहीं किया तो आवंटन निरस्त कर फ्लैट्स पुनः विज्ञापित कर विक्रय किए जाएगे।

      आरडीए के सीईओ को कमल विहार के सेक्टर 4 में 768 एलआईजी फ्लैट्स निर्माण के ठेकेदार बृजेश गोयल ने लंबे समय से भुगतान नहीं होने की जानकारी दी। ठेकेदार कहा कि यदि उनकी रुकी राशि का भुगतान समय में हो जाए तो वे 3 - 4 माह में सभी फ्लैट्स का निर्माण कार्य पूरा आरडीए को सौंप देगें। इसी प्रकार 512 एलआईजी फ्लैट्स और 128 ईडब्लूएल फ्लैट्स के ठेकेदारों विनोद पांडे और श्री त्रिपाठी ने बताया कि उनके व्दारा फ्लैट्स निर्माण का ढ़ांचे का निर्माण,प्लास्टर व फ्लोरिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। यदि आरडीए उन्हें किए गए कार्यों का भुगतान कर दे तो वे वाटर सप्लाई, सेनेटरी, अंडरग्राऊंड ड्रेनेज, सम्पवेल, बिजली के ट्रांसफार्मर लगाने और सड़क निर्माण का कार्य शीघ्रता से पूरा कर देगें। इस पर सीईओ श्री सिंह ने अधीक्षण अभियंता श्री एम.एस. पाण्डेय को निर्देश दिया कि वे बचे हुए कार्यो का इस्टीमेट तैयार कर बताएं कि कितनी राशि की और जरूरत है ताकि निर्माण कार्य शीघ्रता के साथ पूरा किया जा सके।

      इसके बाद श्री सिंह इन्द्रप्रस्थ रायपुरा फेज -2 की योजना में लेआऊट के आधार पर भूखंडों के आवंटन और भूअर्जन में आ रही समस्यों से रुबरू हुए। उन्होंने नवनिर्मित 1472 ईडब्लूएस और 944 एलआईजी फ्लैट्स का अवलोकन किया। अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता ने उन्हें इस योजना की सीमा में बनने वाली बॉऊन्ड्रीवाल और उसके सीमांकन में आ रही परेशानियों की जानकारी दी। इस पर सीईओ ने सहायक राजस्व अधिकारी श्री मुकेश बजाज को तहसीलदार से संपर्क कर इसका उपयुक्त निराकरण करने का निर्देश दिया। स्थल में स्थापित किए जा रहे ट्रांसफार्मर और संपवेल की जानकारी भी उन्होंने ली। आरडीए के सीईओ ने योजना के साथ लगी वृंदावन कॉलोनी व्दारा सड़क व नाली को तोड़ कर अपनी सीमा से जोड़ने पर हुए नुकसान की वसूली के लिए नोटिस देने का निर्देश भी दिया। इसके बाद उन्होंने वंडरलैंड रिक्रिएशन पार्क, इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट के 120 फ्लैट्स, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना - रायपुरा, सरोना, हीरापुर विवेकानंद आश्रम स्थित व्यावसायिक परिसर का भी अवलोकन किया।



      आरडीए की योजनाओं के भ्रमण के दौरान अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता व श्री एम.एस. पांण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री आर.के.जैन व श्री सुरेश कुंजाम, सहायक अभियंता श्री एच.पी. पंडरिया, श्री सुशील शर्मा, उप अभियंता श्री विवेक सिन्हा, सहायक राजस्व अधिकारी श्री मुकेश बजाज, सहायक अधीक्षक श्री ज्ञानेश रेड्डी, सलाहकार इंजीनियर, कार्य सहायक शेष नारायण शर्मा आदि उपस्थित थे।