रायपुर, 27 जून 2019, कमल विहार योजना के अविकसित सेक्टरों में जहां अधोसंरचना
विकास का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है उन सेक्टरों के आवंटितियों को प्रब्याजी राशि
जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री
नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया कि संचालक मंडल के निर्णय के अनुसार गत 01 मार्च से
यह छूट दी जा रही है। अब यदि 29 जून के बाद कमल विहार योजना के अविकसित सेक्टरों का
कोई आवंटिती बकाया प्रब्याजी राशि जमा करता है तो उसे प्राधिकरण के निर्धारित व्यवस्था
के अनुसार बकाया राशि पर 15 प्रतिशत सरचार्ज राशि देना होगा। इसीलिए आवंटिति 29
जून 2019 तक अपने भूखंड की प्रब्याजी राशि जमा कर सकते हैं।
* रायपुर शहर विकास की संस्था * * 1963 से कार्यरत संस्था * * लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस * * इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस से सम्मानित
Search This Blog
Jun 27, 2019
Apr 30, 2019
कमल विहार योजना के विरुध्द सुप्रीम कोर्ट में याचिका निरस्त
फैसलेके बाद विकास, निर्माण के साथ फ्लैट्स व प्लॉट की बुकिंग और आवंटन पहले की तरह हो जाएगा शुरु
रायपुर, 30 अप्रैल 2019, उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में रायपुर विकास
प्राधिकरण की नगर विकास योजना क्रमांक – 4, कमल विहार के संबंध केन्द्र
से पर्यावरणीय अनुमति नहीं लिए जाने के विरुध्द दायर याचिका खारिज हो गई है।
न्यायमूर्ति श्री रोहिन्टन फली नरीमन और न्यायमूर्ति श्री विनीत सरन की न्यायालय
ने याचिकाकर्ता राजेन्द्र शंकर शुक्ला, रविशंकर शुक्ला और डॉ.
रंजना पांडेय व्दारा प्रस्तुत याचिका को खारिज कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय के
इस फैसले के बाद कमल विहार में विकास और निर्माण के कार्य में तेजी आएगी साथ ही
प्लॉट्स व फ्लैट्स की बुकिंग व आवंटन के संबंध में सभी कार्य पहले की तरह शुरु हो
जाएंगे।
उच्चतम
न्यायालय ने इसके पूर्व 15 मार्च 2019 को याचिका कर्ताओं व्दारा प्रस्तुत याचिका के बाद कमल विहार योजना
में यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। इस याचिका में भारत सरकार, रायपुर विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ शासन, संचालक नगर तथा ग्राम निवेश
छत्तीसगढ़,सचिव
स्टेट लेबल इन्वायरमेंट इम्पैक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी तथा मेसर्स हिन्द हिमकान एसोसियेट
बिलासपुर को प्रतिवादी बनाया गया था।
इसके
पहले अगस्त 2015 में भी कमल विहार योजना में रोक लगाए जाने के संबंध 13 याचिकाकर्ताओं व्दारा
माननीय सर्वोच्च न्यायालय याचिका दायर की थी। इसमें माननीय न्यायालय ने कमल विहार
योजना के विकास और निर्माण कार्यो में किसी प्रकार की कोई रोक नहीं लगाई थी ।
कमल
विहार एक विश्व स्तरीय नगर विकास योजना है जो ‘‘लैंड पूलिंग‘‘ का एक बेहतरीन उदाहरण है।
केन्द्र शासन ने भी कमल विहार की लैंड पूलिंग की तरह नगर विकास योजना बनाने के
निर्देश सभी राज्यों को दिए थे। उल्लेखनीय है कि कमल विहार देश की सबसे बड़ी नगर
विकास योजनाओं में से एक है जो जनभागीदारी के साथ लगभग 1570 एकड़ में विकसित की गई है।
इसके विकसित होने से रायपुर शहर में अवैध रुप से हो रही प्लॉटिंग से प्रभावित
लोगों को काफी राहत मिली है। कमल विहार के योजना क्षेत्र में आने वाले आधिकांश भूमि
स्वामियों ने योजना में स्वयं को शामिल कर अविकसित के बदले पूर्ण विकसित भूखंड
प्राप्त किए है। विकसित भूखंडों मे आवासीय के साथ व्यावसायिक, सार्वजनिक अर्द्ध सार्वजनिक, स्वास्थ्य व शैक्षणिक
प्रयोजन के भूखंड भी यहां विकसित कर आवंटित किए गए है। योजना में बुनियादी
सुविधाओं के लिए अधोसंरचना भी विश्व स्तर की है। यह योजना इतनी लोकप्रिय हुई है कि
छत्तीसगढ़ के कई निवासी जो विदेशों में काम कर रहे हैं उन्होंने भी इसमें अपने और
अपने परिवारों के लिए भूखंड खरीदे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित कई अन्य बड़े नगरों
के लोगों ने भी यहां भूखंड खरीदे हैं।
कमल
विहार को नए और उन्नत नगरों की अभिनव योजना की ईको सिटी श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर
के दो अवार्ड “हडको
डिजाईन अवार्ड 2012 – 13” तथा सितंबर 2015 में राष्ट्रीय स्तर का
" आर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड " प्राप्त हुआ है। कमल विहार योजना की लोकप्रियता
के चलते इसका अध्ययन करने के लिए की देश – विदेश की कई संस्थाओं ने
रायपुर आ कर इसकी अवधारणा और निर्माण का अध्ययान किया है। योजना में भूमि अर्जन की
लैंड पूलिंग पालिसी का अध्ययन करने के लिए भारत सरकार नई दिल्ली से नगर तथा ग्राम
निवेश संगठन, दिल्ली
विकास प्राधिकरण, आंध्रप्रदेश
की नई राजधानी बनाने वाली टीम और अफगानिस्तान में न्यू काबुल सिटी विकसित करने
वाले योजनाकारों के दलो नें भी यहां भ्रमण किया। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने तो कमल
विहार योजना की भूमि अर्जन की नीति को अपनाया है।
Mar 1, 2019
कमल विहार : 30 जून तक प्रब्याजी राशि जमा करने पर अब कोई ब्याज नहीं
रायपुर, 01 मार्च 2019, कमल विहार योजना के जिन सेक्टरों में अधोसंरचना विकास
का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है उन सेक्टरों के आवंटितियों को प्रब्याजी राशि जमा करने
हेतु 30 जून 2019 तक राशि जमा करने की छूट दी गई है। इस अवधि में प्रब्याजी राशि
जमा करने पर रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा ब्याज नहीं लिया जाएगा। प्राधिकरण के
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया कि संचालक मंडल के
निर्णय के अनुसार 30 जून 2019 के बाद यदि कमल विहार का कोई आवंटिती बकाया प्रब्याजी
राशि जमा करता है तो उसे प्राधिकरण के निर्धारित व्यवस्था के अनुसार बकाया राशि पर
ब्याज देय होगा। इसीलिए आवंटिति 30 जून 2019 तक अपने भूखंड की प्रब्याजी राशि जमा
कर दें।
Oct 6, 2018
📌 रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल के निर्णय
रायपुर, 6 अक्टूबर 2018,
🔹 रायपुर
विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल की आज उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर की
अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में उपाध्यक्ष श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल, सदस्य सचिव और प्राधिकरण के मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह, अशासकीय सदस्य श्री गोपी साहू,श्री रविन्द्र बंजारे, श्री नारद कौशल, श्रीमती सुनयना शुक्ला, श्रीमती एम. लक्ष्मी, शासकीय सदस्य वित्त विभाग के अपर
सचिव श्री सतीश पांडेय, आवास
एवं पर्यावरण विभाग के श्री जी.एल. साखंला, नगर तथा ग्राम निवेश के संयुक्त
संचालक श्री विनीत नायर,लोक
स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ससहायक अभियंता, नगर निगम रायपुर के उपायुक्त श्री
विनय मिश्रा, लोक
निर्माण विभाग से श्री जे.पी. चन्द्रसेन उपस्थित थे.
🔹 कमल विहार के प्लाटों पर समय पूर्व भुगतान पर 8.75 प्रतिशत प्रो-रेटा आधारित छूट - रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल ने वित्तीय सलाहकार व्दारा दिए गए सुझाव के आधार पर कमल विहार योजना के अंतर्गत विक्रय किए जा रहे भूखंडों की प्रब्याजी राशि को निर्धारित समय के पूर्व एक मुश्त जमा किए जाने पर प्रो-रेटा आधार पर 8.75 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है.
🔹जनता की भारी मांग, अब कमल विहार में 175 स्वतंत्र ईडब्लूएस मकान के बदले 253 मकान बनेंगे – कमल विहार में स्वतंत्र ईडब्लूएस मकान की भारी मांग के कारण संचालक मंडल ने 175 मकानों के बदले स्थान की उपलब्धता के आधार पर अब 253 स्वतंत्र ईडब्लूएस मकान बनाने की स्वीकृति प्रदान की है. इस हेतु कमल विहार के सेक्टर 1, 2, 8ए, 8बी,10,11बी, 14ए व 14बी में स्वतंत्र 253 स्वतंत्र ईडब्लूएस मकानों के निर्माण के लिए रुपए 21.67 करोड़ रुपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति संचालक मंडल ने अनुमोदन किया.
3बीएचके फ्लैटस की फ्लैट्स की मांग ज्यादा, नए फ्लैट्स के निर्माण हेतु 252.77 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति – कमल विहार में 3बीएचके के एलआईजी फ्लैट्स की अधिक बुकिंग होने के कारण प्राधिकरण संचालक मंडल ने 2 बीएचके एलआईजी फ्लैट्स के मुकाबले 3 बीएचके के फ्लैट्स की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसके अतंर्गत विभिन्न सेक्टरों में 3बीएचके 1632 एलआईजी फ्लैट्स हेतु 2490 की बुकिंग हुई है. 2 बीएचके के 800 एलआईजी फ्लैट्स हेतु कुल 800 फ्लैट्स में से 183 फ्लैट्स तथा ईडब्लूएस फ्लैट्स हेतु कुल 1280 के विरुध्द 834 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि 2बीएचके फ्लैट्स की संख्या को कम कर उसके स्थान पर 3बीएचके फ्लैट्स की संख्या बढ़ाई जाए. इन योजनाओं के निर्माण कार्य हेतु निविदा समिति की अनुशंसा पर संचालक मंडल ने कुल 252 करोड़ 77लाख, 34 हजार 108 रुपए की स्वीकृति दी है.
3बीएचके फ्लैटस की फ्लैट्स की मांग ज्यादा, नए फ्लैट्स के निर्माण हेतु 252.77 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति – कमल विहार में 3बीएचके के एलआईजी फ्लैट्स की अधिक बुकिंग होने के कारण प्राधिकरण संचालक मंडल ने 2 बीएचके एलआईजी फ्लैट्स के मुकाबले 3 बीएचके के फ्लैट्स की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसके अतंर्गत विभिन्न सेक्टरों में 3बीएचके 1632 एलआईजी फ्लैट्स हेतु 2490 की बुकिंग हुई है. 2 बीएचके के 800 एलआईजी फ्लैट्स हेतु कुल 800 फ्लैट्स में से 183 फ्लैट्स तथा ईडब्लूएस फ्लैट्स हेतु कुल 1280 के विरुध्द 834 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि 2बीएचके फ्लैट्स की संख्या को कम कर उसके स्थान पर 3बीएचके फ्लैट्स की संख्या बढ़ाई जाए. इन योजनाओं के निर्माण कार्य हेतु निविदा समिति की अनुशंसा पर संचालक मंडल ने कुल 252 करोड़ 77लाख, 34 हजार 108 रुपए की स्वीकृति दी है.
🔹 कमल विहार में पंजीयन कराए गए फ्लैट्स आवेदकों की सहमति से अन्य सेक्टरों में हस्तांतरण होगें - कमल विहार में प्रधानमंत्री आवास योजना में विभिन्न सेक्टरों में अलग-अलग प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या के आधार पर 3बीएचके फ्लैट्स संख्या की काफी मांग हुई है. इस कारण दो बीएचके के एलआईजी फ्लैट्स के पंजीयनकर्ताओं को कमल विहार के अन्य सेक्टरों में उनका पंजीयन हस्तांतरण किए जाने को संचालक मंडल ने अपनी स्वीकृति प्रदान की. इसके अंतर्गत कमल विहार के सेक्टर 2, 8ए व सेक्टर 10 में कुल 800 फ्लैट्स के विरुध्द 145 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसीलिए उन्हें सेक्टर 10 के आवेदकों को सेक्टर 2 अथवा सेक्टर 8ए में हस्तांतरण का विकल्प दिया जाएगा. कमल विहार के सेक्टर 14 बी में पूर्व में प्रस्तावित फ्लैट्स, सेक्टर 11 बी तथा सेक्टर 14ए में निर्मित होने वाले के आवेदकों को भी हस्तांतरण का विकल्प दिया जाएगा. इन सेक्टरों में 408 के विरुध्द 149 की बुकिंग हुई है. अतः सेक्टर 10 में पूर्व में प्रस्तावित एवं अनुमोदित 352 दो बीएचके फ्लैट्स का निर्माण प्रस्तावित है. इन पंजीयन का हस्तांतरण होने की स्थिति में 832 फ्लैट्स का निर्माण अन्य रिक्त सेक्टरों में किया जाएगा।
🔹 प्राधिकरण कर्मचारियों को नए वेतनमान का लाभ - संचालक मंडल ने राज्य शासन के वित्त विभाग के निर्देश पर रायपुर विकास प्राधिकरण के नियमित स्थापना के सेवकों के लिए को छत्तीसगढ़ पुनरीक्षण नियम 2017 का लाभ 01 जनवरी 2016 से दिए जाने का निर्णय लिया है.
🔹 ट्रांसपोर्टनगर में छोटे प्लाटों की दर रुपए 1859 वर्गफुट - संचालक मंडल ने बिलासपुर रोड पर स्थित डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्टनगर में 2 एकड़ के बड़े भूखंड को विभाजित कर काटे गए प्लाटों की नई दरों का निर्धारण किया है. अब यहां प्लॉटों की दर कलेक्टर गाईड लाईन के अनुसार रुपए 1859 प्रति वर्गफुट तय की गई है. नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम में संशोधन होने से यहां भूभाटक की दरें पहले की तुलना में काफी कम कर दी है.
Sep 2, 2018
कमल विहार में फ्लैट्स – स्वतंत्र मकान की लॉटरी से आवंटितियों में खुशी की लहर
217 को फ्लैट्स, 158 को स्वतंत्र ईडब्लूएस मकान
मिले
शेष फ्लैट्स आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए
जाएंगे
रायपुर 02 सितंबर 2018,
रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में गत दो दिनों में उन लोगों की खुशी का ठिकाना
नहीं रहा जिनको कम्प्यूटर लॉटरी व्दारा फ्लैट और स्वतंत्र मकानों का आवंटन हुआ. ये
वे आवेदक थे जिनकी पिछली तीन - चार बार की लॉटरियों में किस्मत नहीं खुली थी.
प्राधिकरण कार्यालय में 31 अगस्त व एक सितंबर को प्रधानमंत्री आवास योजना के
अतंर्गत कमल विहार में साढ़े 10 लाख रुपए की कीमत वाले 3बीएचके 256 फ्लैट्स और 8.60
लाख रुपए की कीमत वाले 175 स्वतंत्र ईडब्लूएस मकान की लॉटरी हुई जिसमें 375 आवेदकों
को फ्लैट्स व स्वतंत्र मकान मिले. कम्प्यूटर के व्दारा निकाली गई लॉटरी में जिनके
नाम निकले वे काफी खुश दिखाई दिए.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री
अभिजीत सिंह व्दारा दी गई जानकारी के अनुसार 31 अगस्त को कमल विहार के सेक्टर 10
में 10.50 लाख रुपए की कीमत और 3 बीएचके की सुविधा वाले 256 फ्लैट्स के आवंटन हेतु
402 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें लॉटरी के माध्यम से अनुसूचित जाति /जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सैनिक व भूतपूर्व
सैनिक, निराश्रित व साधनहीन विधवा महिला, राविप्रा व शासकीय कर्मचारी तथा तृतीय
लिंग समुदाय वर्ग के लिए राज्य शासन व्दारा निर्धारित आरक्षण के अनुसार कम्प्यूटर
व्दारा लॉटरी की गई. प्राप्त आवेदनों के आधार पर पहले आरक्षण के अनुसार फ्लैट्स के
निर्धारण और उसके बाद सेक्टरवार आवेदकों के लिए कम्प्यूटर व्दारा 217 फ्लैट्स की
लॉटरी निकाली गई. श्री सिंह ने बताया कि एक सितंबर को कमल विहार के सेक्टर 1,2,8ए
व सेक्टर 10 में 8.60 लाख रुपए कीमत वाले 175 स्वतंत्र ईडब्लूएस मकान के लिए कम्प्यूटर
लॉटरी निकाली गई. इसमें 807 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें आरक्षण वर्ग सहित कुल 158
को स्वतंत्र मकानों का आवंटन हुआ. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अनुसार
आरक्षित वर्ग से कम आवेदन आने के कारण उस वर्ग में कम आवंटन हुए. इन वर्गों के
आवंटन के लिए पुनः विज्ञापन के माध्मय से आवेदन आमंत्रित किए जाएगें जिसका आगामी
दिनों में कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा. श्री सिंह ने आगे कहा
कि मंगलवार को यह सूची प्राधिकरण कार्यालय के नोटिस बोर्ड में प्रदर्शित कर दी
जाएगी जिसका अवलोकन किया जा सकता है.
Aug 28, 2018
अटल जी व्यक्ति नहीं महामानव थे - श्री संजय श्रीवास्तव
आरडीए ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रध्दांजलि
बाजपेयी की प्रेरणानुसार कार्य ही उनको सच्ची श्रध्दांजलि
रायपुर, 28 अगस्त 2018, रायपुर विकास प्राधिकरण ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न
स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्हें
विन्रम श्रध्दांजलि अर्पित की. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने इस
अवसर पर श्री वाजपेयी के कार्यों का उल्लेख करते कहा कि वे एक व्यक्ति नहीं वरन एक
व्यक्तित्व और महामानव थे. उन्होंने महामानव के रुप में देश के लिए कार्य किया.
हमें श्री अटल बिहारी वाजपेयी व्दारा दी गई प्रेरणा के अनुसार काम करना चाहिए. यही
उनके प्रति सच्ची श्रध्दांजलि होगी.
इस अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति एक शोक संदेश का
पठन किया. शोक संदेश में बाजपेयी जी के देश के प्रति किए गए कार्यो का उल्लेख करते
हुए कहा गया कि उनके निधन से न केवल भारत अपितु पूरी दुनिया से एक दूरदर्शी,
परिपक्व संवेदनशील, विशाल ह्रदृयी दृढ़ संकल्पी नेता का महाप्रयाण हुआ है. इससे
निर्मित शून्य की पूर्ति असंभव है. लेकिन उनके दिखाए रास्ते पर चल कर हम भारत को एक
महान राष्ट्र बनाने के उनके संकल्प को पूरा करने पर में सहयोगी बनेंगे. छत्तीसगढ़
को पूर्ण विकसित, सशक्त और खुशहाल प्रदेश बनाने का सपना हमें साकार करना है.
कृतज्ञ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता परम श्रध्देय श्री अटल जी को शत – शत प्रणाम.
इसके उपरांत प्राधिकरण परिवार ने दो मिनट का मौन रख कर अटल जी के प्रति अपनी
श्रध्दांजलि दी.
रायपुर विकास प्राधिकरण की इस श्रध्दांजलि सभा में
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल, मुख्य अभियंता श्री जे.एस.
भाटिया, संचालक मंडल के सदस्य श्री गोपी साहू, श्री नारद कौशल, श्री रविद्र
बंजारे, श्रीमती सुनयना शुक्ला, श्रीमती एम. लक्ष्मी, प्राधिकरण कर्मचारी संघ के
अध्यक्ष श्री राजकुमार अवस्थी, लीएंड एसोसियेट के श्री अजय सिंह राठौर सहित प्राधिकरण
के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
Aug 13, 2018
✅ कमल विहार में स्थायी विद्युत कनेक्शन शुरु
निवासियों को कनेक्शन के लिए विद्युत कंपनी को करना होगा आवेदन
रायपुर, 13 अगस्त 2018, कमल विहार योजना के निवासियों तथा नए घरों का निर्माण करने वालों को अब स्थायी विद्युत कनेक्शन मिलना शुरु हो गया है. कमल विहार सेक्टर 4 के निवासी श्री लोकेश कुमार पचबिए को आज छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड व्दारा उनके आवेदन पर पहला स्थायी विद्युत कनेक्शन प्रदान किया.
रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने बताया कि कमल विहार के निवासियों को हो रही दिक्कत के फलस्वरुप प्राधिकरण के अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया था कि वे विद्युत सब स्टेशन से ट्रांसफार्मर और ट्रांसफार्मर से फीडर पिल्लरों को उर्जीकृत किए जाने के बाद हर प्लॉट तक स्थायी कनेक्शन दिए जाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के साथ समन्वय बना कर कार्य करें. फलस्वरुप आज कमल विहार में श्री लोकेश कुमार को पहला स्थायी विद्युत कनेक्शन दिया गया. इस कनेक्शन के बाद वहां रह रहे निवासियों को जिन्होंने अस्थायी विद्युत कनेक्शन ले रखा है उन्हें अब स्थायी विद्युत कनेक्शन मिल सकेगा. श्री सिंह ने कहा कि स्थायी विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदकों को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के पुरैना स्थित कार्यालय से संपर्क करना होगा.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिंह ने बताया की कमल विहार में अपना मकान बना कर रहने वाले निवासियों ने इसके पहले सेक्टर 3 व सेक्टर 5 के ट्रांसफार्मर से विभिन्न सेक्टरों में काफी दूर दूर तक बिजली की तारें खींच कर कनेक्शन लिया था. इतनी दूरी से कनेक्शन लेने के कारण वहां के खंबों पर झूलती हुई तारों के कारण खंबों पर अनावश्यक वजन बढ़ा तथा खंबों पर खिचाव पड़ने के कारण पहले एक दो दुर्घटनाएं हो चुकी है. इसलिए प्राधिकरण ने नागरिकों की सुविधा और असुविधाओं को दूर करने के लिए सेक्टर 2,4,5,6,7ए, 8ए, 9 व 10 के विभिन्न स्थानों में स्थापित किए गए फीडर पिल्लरों को उर्जीकृत किया है ताकि कमल विहार के हर प्लॉट को स्थायी विद्युत कनेक्शन दिया जा सके.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिंह ने बताया की कमल विहार में अपना मकान बना कर रहने वाले निवासियों ने इसके पहले सेक्टर 3 व सेक्टर 5 के ट्रांसफार्मर से विभिन्न सेक्टरों में काफी दूर दूर तक बिजली की तारें खींच कर कनेक्शन लिया था. इतनी दूरी से कनेक्शन लेने के कारण वहां के खंबों पर झूलती हुई तारों के कारण खंबों पर अनावश्यक वजन बढ़ा तथा खंबों पर खिचाव पड़ने के कारण पहले एक दो दुर्घटनाएं हो चुकी है. इसलिए प्राधिकरण ने नागरिकों की सुविधा और असुविधाओं को दूर करने के लिए सेक्टर 2,4,5,6,7ए, 8ए, 9 व 10 के विभिन्न स्थानों में स्थापित किए गए फीडर पिल्लरों को उर्जीकृत किया है ताकि कमल विहार के हर प्लॉट को स्थायी विद्युत कनेक्शन दिया जा सके.
Aug 4, 2018
✅ कमल विहार के विरुद्ध एऩजीटी, नई दिल्ली में दायर याचिका खारिज
रायपुर 04 अगस्त 2018, नेशनल ग्रीन ट्रॉयब्यूनल, प्रधान पीठ, नई दिल्ली ने रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना के अंतर्गत पर्यावरणीय अनुमति के संबंध में याचिकाकर्ता राजेन्द्र शंकर शुक्ला व्दारा विरुध्द भारत सरकार, छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर विकास प्राधिकरण के विरुद्ध प्रस्तुत याचिका को खारिज कर दिया है.
इस संबंध में प्राधिकरण के अधिवक्ता श्री राजुल कुमार श्रीवास्तव ने माननीय ट्रॉयब्यूनल के समक्ष यह जानकारी प्रस्तुत की थी कि कमल विहार योजना की पर्यावरणीय स्वीकृति भारत सरकार पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राज्य स्तर समाघात निर्धारित प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के पत्र क्रमांक 868/एस.ई.ए.सी.छ.ग./सी.जी./10 दिनांक 22.01.2018 के अनुसार प्राप्त की जा चुकी है. इस पर माननीय ट्रॉयब्यूनल ने अपने निर्णय में कहा है कि रायपुर विकास प्राधिकरण ने सूचित किया है कि याचिकाकर्ता के भूखंड पर रायपुर विकास प्राधिकरण ने कोई निर्माण नहीं किया है. वहीं याचिका कर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि प्राधिकरण को पर्यावरण की अनुमति 25.01.2011 को दी गई है. ऐसी अनुमति पर आपत्ति नहीं की जा सकती है. अतः याचिका कर्ता का आवेदन मूलतः खारिज किया जाता है.
इस संबंध में प्राधिकरण के अधिवक्ता श्री राजुल कुमार श्रीवास्तव ने माननीय ट्रॉयब्यूनल के समक्ष यह जानकारी प्रस्तुत की थी कि कमल विहार योजना की पर्यावरणीय स्वीकृति भारत सरकार पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राज्य स्तर समाघात निर्धारित प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के पत्र क्रमांक 868/एस.ई.ए.सी.छ.ग./सी.जी./10 दिनांक 22.01.2018 के अनुसार प्राप्त की जा चुकी है. इस पर माननीय ट्रॉयब्यूनल ने अपने निर्णय में कहा है कि रायपुर विकास प्राधिकरण ने सूचित किया है कि याचिकाकर्ता के भूखंड पर रायपुर विकास प्राधिकरण ने कोई निर्माण नहीं किया है. वहीं याचिका कर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि प्राधिकरण को पर्यावरण की अनुमति 25.01.2011 को दी गई है. ऐसी अनुमति पर आपत्ति नहीं की जा सकती है. अतः याचिका कर्ता का आवेदन मूलतः खारिज किया जाता है.
उल्लेखनीय है कि राजेन्द्र शंकर शुक्ला एवं अन्य ने रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना के निर्माण के संबंध में सक्षम प्राधिकारी से पर्यावरणीय अनुमति लेने तक भूमि पर विकास कार्य करने पर रोक लगाने व भूखंडों के विक्रय पर रोक लगाने की मांग की थी. जिसे माननीय नेशनल ग्रीन ट्रॉयब्यूनल ने सुनवाई के बाद गत 27 जुलाई को खारिज कर दिया.
Jul 23, 2018
कमल विहार के बैंक ऋण का भुगतान करने नया प्रस्ताव बनाएगा आरडीए
किस्तों में राशि जमा नहीं करने वालों के प्लॉट होंगे
निरस्त
बकाया वसूली हेतु टीम का गठन, बकायादारों का नाम समाचार
पत्रों में प्रकाशित होगा
रायपुर, 23 जुलाई 2018, कमल विहार योजना के विकास और निर्माण हेतु लिए गए बैक के ऋण
व ब्याज राशि के अदायगी के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण बैंक को नया प्रस्ताव देगा.
प्राधिकरण के वित्तीय सलाहकार चार्टेड एकाऊन्ट फर्म इस संबंध में बैंक ऋण के दीर्घकालीन
अवधि में राशि भुगतान करने का प्रस्ताव तैयार करेगी. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री
संजय श्रीवास्तव ने एक समीक्षा बैठक के दौरान उक्त निर्देश दिए. इस बैठक में मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह, अतिरिक्त सीईओ श्री एस. आर. दीवान व मुख्य
अभियंता श्री जे.एस. भाटिया सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित
थे.
प्राधिकरण कार्यालय में अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव व्दारा गत शुक्रवार
को आयोजित समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि कमल विहार में एलएंडटी व्दारा बचे
हुए विकास कार्यो को समय सीमा में पूरा कराया जाने के निर्देश दिए गए हैं. कमल
विहार के अन्य सेक्टरों में शेष विकास कार्य के लिए 10 दिनों में नए ठेकेदारों व्दारा
कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा तथा विद्युत कनेक्शन का कार्य 31 जुलाई 2018 तक पूरा किया
जाएगा. कमल विहार योजना में जिन लोगों को भूखंड आवंटित किए गए हे और उनके व्दारा
राशि का भुगतान नहीं किया गया है फलस्वरुप काफी बड़ी राशि बकाया हो गई है. इसीलिए ऐसी
वसूली हेतु प्राधिकरण व्दारा वसूली टीम का गठन कर वसूली कार्रवाई की जाए तथा बकायादारों
के नाम समाचार पत्रों में भी प्रकाशित किया जाए. बकायादारों व्दारा राशि जमा नहीं
करने पर प्लॉट का आवंटन निरस्त कर दिया जाए. कमल विहार मे बैंक ऋण की बड़ी राशि को
देखते यह निर्णय लिया गया है कि प्लॉट लेकर भी समय से राशि का भुगतान नहीं करने
वाले बकायेदारों व्दारा यदि अब भी राशि जमा नहीं की जाती है तो उनका प्लॉट निरस्त
करने की कार्रवाई की जाए. बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि कमल विहार योजना में
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन फ्लैट्स का पंजीयन किया गया है शीघ्र ही
उनकी लॉटरी के माध्यम से फ्लैट्स का आवंटन किया जाएगा.
समीक्षा बैठक में इन्द्रप्रस्थ रायपुरा फेज में अधोसंरचना विकास 30 सितंबर
2018 तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए गए. विक्रय किए गए विकसित भूखंडों की
किस्तों की वसूली कार्य में तेजी लाई जाए. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन
रहे एलआईजी व ईडब्लूएस फ्लैट्स का निर्माण भी निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया
जाए.
Jun 25, 2018
कमल विहार – बोरियाखुर्द में नए ईडब्लूएस, एलआईजी फ्लैट्स व स्वतंत्र मकानों की बुकिंग प्रारंभ
रायपुर, 25 जून 2018, रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा कमल विहार योजना
में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले नए ईडब्लूएस, एलआईजी फ्लैट्स और स्वतंत्र
मकान की बुकिंग प्रारंभ कर दी गई है. रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय
श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल, श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह, अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर.दीवान, मुख्य
अभियंता श्री जे.एस. भाटिया की उपस्थिति में पंजीयन किए जाने वाली जानकारी
विवरणिका (ब्रौशर) का विमोचन किया गया. प्राधिकरण व्दारा वर्तमान में कुल 2733
आवास गृहों के पंजीयन के लिए आवेदन पत्र, नियम एवं शर्ते कैश काऊन्टर में रुपए 5
सौ रुपए दे कर प्राप्त किया जा सकता है.
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि बुकिंग का आधार पर
निर्माण कार्य किया जाएगा. कार्य बेहतर गुणवता से किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 2733
फ्लैट्स के पंजीयन के बाद अन्य प्रस्तावित आवास गृहों में कमल विहार के सेक्टर
2 में 2बीएचके के 128 एलआईजी फ्लैट्स, 3बीएचके के 480
फ्लैट्स, सेक्टर 10 में 2बीएचके के 352 एलआईजी
फ्लैट्स व 3बीएचके के 256 फ्लैट्स, सेक्टर 11बी में 768 ईडब्लूएस फ्लैट्स, कमल विहार में 175 स्वतंत्र मकान तथा बोरियाखुर्द योजना में 574 स्वतंत्र मकान का पंजीयन किया जाएगा. कमल विहार
में 175 स्वतंत्र
मकान के निर्माण हेतु पंजीयन
होगा. इन स्वतंत्र ईडब्लूएस मकानों में प्लॉट का क्षेत्रफल 596.45 वर्गफुट व कारपेट
एरिया 322.21 वर्गफुट होगा तथा इसकी कीमत 8.60 लाख रुपए होगी. प्रधानमंत्री आवास
योजना के अंतर्गत होने के कारण इस पर केन्द्रीय अनुदान के रुप में 1.50 लाख का
प्रावधान है.
प्राधिकरण व्दारा कमल विहार योजना के सेक्टर 1 में 3बीएचके के 416 एलआईजी और 2बीएचके के 128 ईडब्लूएस फ्लैट्स का निर्माण
प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है. सेक्टर 14बी
व 15सी में 3बीएचके के 192 LIG फ्लैट्स का निर्माण निकट भविष्य में प्रस्तावित है. इसके
अतिरिक्त प्रस्तावित फ्लैट्स में सेक्टर 8ए में
2बीएचके के 320 एलआईजी1 व 3बीएचके के 160 एलआईजी2 फ्लैट्स, सेक्टर 8बी में 3बीएचके के 128 एलआईजी2 फ्लैट्स भी शामिल हैं. बोरियाखुर्द योजना में भी 2बीएचके
के 192 एलआईजी फ्लैट्स को मिला कर इस प्रकार से प्रस्तावित फ्लैट्स में कुल 1536
फ्लैट्स का और निर्माण किया जाएगा जिसके पंजीयन की सूचना भी आने वाले दिनों में
जारी की जाएगी. इस तरह से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुल 4269 आवास गृह उपलब्ध हो सकेंगे. फ्लैट्स की कीमत 5.38 लाख रुपए से 10.97 लाख रुपए है.
Jun 21, 2018
बोरियाखुर्द - कमल विहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत फ्लैट्स स्वतंत्र ईडब्लूएस मकानों के 3983 आवास गृहोे का होगा निर्माण
ट्रांसपोर्ट नगर में व्यासाय के लिए मिलेगें छोटे प्लॉट
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के प्लाटों पर 9 प्रतिशत की छूट
कमल विहार – इन्द्रप्रस्थ रायपुरा का रेरा में पंजीयन
कमल विहार के अपूर्ण सेक्टरों के आवंटितियों को राशि जमा करने 15 सितंबर तक समय : संचालक मंडल ने कमल विहार सेक्टर 1 व सेक्टर 11बी के आवंटितियों को क्षेत्र में विकास कार्य पूरा नहीं होने के कारण उनके अनुरोध पर बकाया किस्तों का भुगतान करने पर उस पर बिना ब्याज लिए राशि जमा करने हेतु 15 सितम्बर तक का समय प्रदान किया है.
विश्व योग दिवस पर आरडीए में हुआ योग और हॉस्य योग
हजारों वर्षों से भारत में प्रचलित योग को प्रधानमंत्री
श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तर पर लोकप्रियता दिलाई
रायपुर 21 जून 2018, विश्व योग दिवस पर
रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय भवन में आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अध्यक्ष
श्री संजय श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के साथ योग की
क्रियाएं की. योग प्रशिक्षक श्री विक्रम साहू, कुमारी सीमा साहू व कुमारी नीता
साहू ने लगभग एक घंटे योग क्रियाओं का अभ्यास कराया. जिनका सत्र के अंत में श्रीफल
और शाल देकर अभिनंदन किया गया. सत्र के अंत में हास्य योग (लॉफ्टर योगा) भी किया गया.
इस अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा
कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में हजारो वर्षो से प्रचलित योग
को विश्व स्तर लोकप्रियता दिलाई. इसका श्रेय देश की जनता को भी जाता है. उन्होंने
कहा कि योग हमारे मन मस्तिष्क को जोड़ता है. यह हमारे शारीरिक तथा मानसिक समस्याओं
से निजात पाने का भी एक विकल्प है. आज के योग सत्र में प्राधिकरण के मुख्य अभियंता
श्री जे.एस. भाटिया, संचालक सदस्य श्री गोपी साहू, श्रीमती एम.लक्ष्मी सहित
प्राधिकरण के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया.
Jun 6, 2018
आरडीए के नए सीईओ ने कई योजनाओं का निरीक्षण किया
रायपुर 6 जून 2018, रायपुर विकास
प्राधिकरण के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने आज प्राधिकरण की
विभिन्न योजनाओं का वृहत दौरा कर स्थल में हो रहे विकास और निर्माण कार्य की
प्रगति का जायजा लिया. मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया ने इस दौरान विकास कार्यो
की जानकारी दी. श्री सिंह सबसे पहले ट्रांसपोर्टनगर रावांभाठा गए वहां उन्हें
अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर योजना बीरगांव नगर पालिक निगम को
हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है. इसके बाद उन्होंने शैलेन्द्रनगर योजना के
प्रथम तल पर निर्माणाधीन दुकानों का अवलोकन किया. आरडीए के सीईओ ने प्रधानमंत्री
आवास योजना के अंतर्गत बोरियाखुर्द में निर्माणाधीन एलआईजी फ्लैट्स व दुकानों, कमल
विहार में निर्माणाधीन ईडब्लूएस व एलआईजी फ्लैट्स तथा डुप्लेक्स भवनों का भी निरीक्षण
किया. इस अवसर पर प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता श्री अनवर खान, कार्यपालन अभियंता
श्री अनिल गुप्ता, श्री प्रमोद बैस, श्री सुरेश कुंजाम सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित
थे.







