रायपुर, 26 मार्च 2018, रायपुर विकास प्राधिकरण ने कमल विहार योजना के प्लॉट, डुप्लेक्स, प्रधानमंत्री आवास योजना के ईडब्लूएस, एलआईजी फ्लैट्स की जानकारी देने के लिए स्थल कार्यालय में एक मार्केटिंग सलाहकार को संलग्न किया है. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि कमल विहार के स्थल कार्यालय में विक्रय योग्य संपत्तियों की पूरी जानकारी, योजना का मानचित्र व स्थल का अवलोकन कराने की व्यवस्था की गई है. सलाहकार का फोन नंबर 8223088099 है.
* रायपुर शहर विकास की संस्था * * 1963 से कार्यरत संस्था * * लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस * * इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस से सम्मानित
Search This Blog
Mar 26, 2018
📌 कमल विहार के 8 सेक्टरों का विकास कार्य पूरा
भूस्वामी प्लाट का कब्जा प्राप्त कर नक्शा पास कराएं और करें निर्माण
Mar 24, 2018
कमल विहार में अस्पताल – क्लीनिक के लिए मात्र 4 प्लॉट उपलब्ध
दर 1392 रुपए प्रति वर्गफुट में 31 मार्च तक 15
प्रतिशत की छूट
रायपुर, 24 मार्च
2018, कमल विहार योजना में आने वाले समय में 10 अस्पताल व
नर्सिंग होम शुरु होंगे. योजना में इस समय विभिन्न सेक्टरों में स्वास्थ्य प्रयोजन
के लिए आरक्षित 6 प्लाटों का विक्रय हो चुका है. जिसमें एक प्लाट भोपाल, एक प्लाट कोरबा तथा एक प्लाट भारतीय सेना में कार्यरत डाक्टर ने लिया है.
दो प्लाट रायपुर की महिला डाक्टरों ने लिया है. रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार अब तक स्वास्थ्य प्रयोजन के जो
प्लाट बिके हैं वो सेक्टर 2,4,5,7ए10 व सेक्टर 13 हैं. इसके बाद अब जो विक्रय के लिए उपलब्ध हैं वे सेक्टर
6,8ए,11ए तथा 12 में हैं. इस तरह से अब
कुल 4 प्लाट ही उपलब्ध है जिनका क्षेत्रफल 6610 वर्गफुट से 37984
वर्गफुट तक है. प्लाट की दर रुपए 1392 प्रति
वर्गफुट है इस पर 31 मार्च 2018 तक 15
प्रतिशत की छूट दी जा रही है.
भवन निर्माण नहीं करने पर देवेन्द्रनगर – कटोरातालाब के 5 प्लाट निरस्त
रायपुर, 24 मार्च 2018, रायपुर विकास प्राधिकरण ने भवन निर्माण नहीं करने वाले 5 भूखंडों का आवंटन आज निरस्त कर दिया गया है. प्राधिकरण के संचालक मंडल व्दारा पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे ने देवेन्द्रनगर में अमित कुमार देवनानी का सेक्टर 5 में, गोपाल दास अग्रवाल का सेक्टर 3 में श्रीमती लाजवंती देवी के सेक्टर 1 में तथा कटोरातालाब योजना के सेक्टर 7 में के.टी. जोसेफ व भगवान दास पेशवानी का भूखंड निरस्त किया गया है.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कावरे ने बताया कि इन सभी पट्टेदारों व्दारा अनुबंध विलेख की शर्त की कंडिका 3 के अनुसार एक वर्ष के भीतर आवंटित भूखंड पर मकान का निर्माण कार्य पूरा कर लेना था किन्तु आवंटिति व्दारा आज पर्यन्त निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है. इसीलिए प्लॉट का पट्टा निरस्त कर पुनः प्रवेश किया गया है. निरस्तीकरण पश्चात पट्टे की शर्त क्रमांक 3 के अनुसार हितग्राही 20 प्रतिशत की कटौती पश्चात शेष जमा राशि वापस करने का हकदार होगा.
Mar 23, 2018
कमल विहार में स्कूलों के लिए 10 प्लॉटों में से 8 बिके
15 प्रतिशत की छूट के साथ हाईस्कूल का एक प्लॉट
उपलब्ध
रायपुर,
23 मार्च 2018, कमल विहार योजना में आने वाले समय में कई स्कूलों का निर्माण होगा जिसमें
नर्सरी, प्राईमरी, मिडिल व हाई स्कूल शुरु होंगे. कमल विहार में स्कूलों के लिए
विभिन्न सेक्टरों में आरक्षित 10 में 8 प्लाटों का विक्रय हो चुका है. एक प्लाट को
रोका गया है. रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.
कावरे ने बताया कि शैक्षणिक के 10 प्लाटों में से 8 प्लाट बिक गए हैं. यह प्लाट
सेक्टर 2, 5, 6, 7ए, 8ए,10,12 व सेक्टर 13 में हैं. इन प्लाटों पर भविष्य में प्लॉट
खरीदने वाली संस्थाओं व्दारा नर्सरी, प्राइमरी, मिडिल व हाई स्कूल प्रारंभ किए
जाएंगे. इनमें से सेक्टर 6 का प्लॉट मुंबई की एक शैक्षणिक संस्था ने लिया है जबकि
सेक्टर 12 में जयपुर की शैक्षणिक ट्रस्ट ने लिया है. कमल विहार में अब हायर
सेकेन्डरी स्कूल के लिए सेक्टर 4 में आरक्षित सिर्फ एक प्लॉट ही विक्रय के लिए
उपलब्ध रह गया है. जिसका क्षेत्रफल 70770 वर्गफुट है. इस प्लाट की दर 696 रुपए
प्रति वर्गफुट है जिसमें 31 मार्च तक 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.
आरडीए में ईडब्लूएस व एलआईजी के आवेदन पत्र कल भी लिए जाएंगे
रायपुर,
23 मार्च 2018, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रायपुर विकास प्राधिकरण के
कार्यालय में बोरियाखुर्द के स्वतंत्र ईडब्लूएस, एलआईजी फ्लैट्स, कमल विहार के
ईडब्लूएस और एलआईजी फ्लैट्स तथा इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के ईडब्लूएस फ्लैट्स के पंजीयन
के लिए आवेदनपत्र कल बैंक के अवकाश होने के बावजूद कार्यालयीन समय में दोपहर 3 बजे
तक स्वीकार किए जाएंगे. प्राधिकरण का कार्यालय कल दिन भर खुला रहेगा. इन फ्लैट्स
के पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2018 है.
Mar 22, 2018
कमल विहार के प्लॉट पर छूट के दो और मौकै 28 मार्च और 31 मार्च तक
व्यवस्थित इन्फ्ररास्ट्रक्चर के कारण कमल विहार में 50 सालों तक कोई समस्या नहीं होगी – डॉ. रमन सिंह
Mar 15, 2018
💢 प्रधानमंत्री आवास योजना का भूमिपूजन आज ड़ॉ. रमन सिंह के हाथों होगा
💢 ईड्ब्लूएस फ्लैट्स आवंटन की लाटरी और ऋण लेने हेतु लोन मेला भी
🔹 रायपुर, 15 मार्च 2018, कमल विहार योजना में कल मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रायपुर विकास प्राधिकरण की व्दारा शुरु की जाने वाली दूसरी प्रधानमंत्री आवास योजना का कल 16 मार्च शाम 4 बजे भूमिपूजन करेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री ने गत वर्ष 5 मार्च को प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ईडब्लूएस व एलआईजी फ्लैट्स का भूमि पूजन किया था जिसका निर्माण अब तेज गति से चल रहा है.
🔹 प्राधिकरण की अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि कमल विहार योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले 2048 ईडब्लूएस व एलआईजी फ्लैट्स के कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल करेंगे. सांसद श्री रमेश बैस कार्यक्रम के विशिष्ट होंगे. रायपुर जिला के प्रभारी मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहिले, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत, कृषि एवं जल संसाधान मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा व पार्षद श्रीमती यशोदा कमल साहू कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे.
🔹 उल्लेखनीय है कि आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत ने कमल विहार में बसाहट लाने के लिए पूर्व में प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू करने का निर्देश दिया था उसके बाद से प्राधिकरण ने इस पर कार्य प्रारंभ किया था. फलस्वरुप सस्ते आवास के रुप में ईड्ब्लूएस व एलईजी फ्लैट्स निर्माण की योजना बनाई गई. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार भूमिपूजन के बाद योजना में 5 लाख की लागत के 2 बीएचके वाले 768 ईडब्लूएस फ्लैट्स, 8 लाख की लागत के दो बीएचके वाले 768 एलआईजी01 फ्लैट्स व 10.5 लाख की लागत वाले तीन बीएचके के 512 एलआईजी 02 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा. कार्यक्रम स्थल पर ईडब्लूएस फ्लैट्स के लिए जिन्होंने पंजीयन कराया है उनकी लाटरी की भी निकाली जाएगी. फ्लैट्स लेने के लिए जिन्हें आवास ऋण लेने की आवश्यकता है उनके लिए विभिन्न बैंकों, वित्तदायी संस्थाएं और उनके अधिकारी भी स्थल पर जानकारी देने के लिए उपलब्ध रहेंगी.
🔹 प्रधानमंत्री इस योजना हेतु रायपुर विकास प्राधिकरण के बजट में इस वर्ष 1 अरब 98 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है. भूमिपूजन के इस कार्यक्रम प्राधिकरण के संचालक मंडल के अशासकीय सदस्य श्री गोपी साहू, श्री रविन्द्र बंजारे, श्री नारद कौशल, श्रीमती सुनयना शुक्ला और श्रीमती एम.लक्ष्मी भी उपस्थित रहेंगी.