Search This Blog

Jan 25, 2018

बोरियाखुर्द में 13.47 लागत वाले 192 फ्लैट्स का भूमिपूजन संपन्न

⛑ बोरिया निवासियों को मिलेंगे 192 नए पड़ोसी – श्री संजय श्रीवास्तव
🔘 रायपुर, 25 जनवरी 2018, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 13.47 करोड़ रुपए की लागत से बोरियाखुर्द में आज 192 एलआईजी फ्लैट्स का भूमिपूजन रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने किया. इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, पार्षद श्रीमती यशोदा साहू, रायपुर ग्रामीण विधायक के प्रतिनिधि के रुप में श्री पंकज शर्मा और जंयत साहू, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे, अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर.दीवान, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया संचालक मंडल सदस्य श्री गोपी साहू, श्री रविन्द्र बंजारे, श्रीमती सुनयना शुक्ला व श्रीमती एम.लक्ष्मी उपस्थित थी.

🔘 प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी के संकल्प कि सन् 2022 तक सबको आवास देने की दिशा में प्राधिकरण भी अपनी हिस्सेदारी निभा रहा है. उन्होंने बताया कि प्राधिकरण अपनी विभिन्न योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के अतंर्गत लगभग 5000 मकान बना रहा है. जिसमें ईडब्लूएस और एलआईजी फ्लैट्स शामिल हैं. उन्होंने कहा कि प्राधिकरण बेहतर क्वालिटी का मकान बना कर देगा. श्री श्रीवास्तव ने आगे कहा कि हम बोरियाखुर्द की श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना के लोगों को कुछ समय बाद 192 ऩए पड़ोसी देने जा रहे हैं. लोग चाहें तो उसमें अपने परिजनों के लिए भी फ्लैट्स का पंजीयन भी करा सकते हैं. प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर ने अपने संबोंधन में कहा कि प्राधिकरण आवासहीन लोगों को छत देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है. प्राधिकरण ने बसाहट की योजना को भी महत्व दिया है.

🔘 प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उपस्थितजनों को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत बनने वाले फ्लैट्स की कीमत लगभग 7.86 लाख होगी. इसमें दो बैड किचन व हॉल की सुविध होगी साथ ही लिफ्ट और पार्किंग की व्यवस्था भी होगी. फ्लैट्स के लिए बैंकों से आवास ऋण लेने पर केन्द्र सरकार व्दारा 6 लाख रुपए के ब्याज राशि में 6.5 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी. इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि श्री कमल साहू सहित बोरियाखुर्द वैष्णोदेवी महिला मंडल स्व सहायता समूह की श्रीमती कृष्णा सिंह श्रीमती सुनीता जंघेल, श्रीमती दुर्गेशवीर चन्द्राकर,श्रीमती अनिया यादव,श्रीमती शमीमा बेगम,श्रीमती इन्द्रा बंजारे,श्रीमती अनिता सोनी, सुषमा चौहान, अर्चना शर्मा, खेमराज बाकरे, रजनीश ठाकुर, राजेन्द्र साहू, रोमन बिजोप्रधान, कमल सोनकर, ओम साहू, श्रीकांत तिवारी, और तरुण नंद सहित कई नागरिक उपस्थित थे.






Jan 19, 2018

आरडीए का वर्ष 2018 का कैलेंडर विमोचित


रायपुर, 19 जनवरी 2018, रायपुर विकास प्राधिकरण ने आज वर्ष 2018 का कैलेन्डर जारी किया. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे, अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर.दीवान, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, अशासकीय सदस्य श्री गोपी साहू, श्री नारद कौशल, श्री रविन्द्र बंजारे, श्रीमती सुनयना शुक्ला व श्रीमती एम. लक्ष्मी की उपस्थिति में इसका औपचारिक रुप से विमोचन किया गया. इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. आरडीए के अध्यक्ष ने प्राधिकरण के कैलेन्डर में शासकीय अवकाश,ऐच्छिक अवकाश को सभी के लिए उपयोगी बताया. कैलेन्डर में प्राधिकरण की विकास गतिविधियों की तस्वीरें भी लगाई गई है.


टिकरापारा में 50 साल पहले बने आरडीए फ्लैट्स के पुनर्निर्माण की कवायद


रायपुर, 19 जनवरी 2018, रायपुर विकास प्राधिकरण की टिकरापारा योजना में स्थित 96 टिनामेंट फ्लैट्स का नव निर्माण करने की कवायद शुरु हो गई है. लगभग 50 साल पहले बने 96 टिनामेंट के फ्लैट्स अब जर्जर होने लगे हैं. इसलिए स्थानीय निवासियों व्दारा की मांग पर अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आर्किटेक्ट आनंद खाड़िया व्दारा नए फ्लैट्स का एक प्रस्ताव का आज एक प्रस्तुतिकरण देखा. इसमें दो बीएचके व एक बीएचके सुविधा वाले फ्लैट्स की ड्रॉईंग तैयार की गई है जिसमें कैम्पस बाऊन्ड्रीवाल के साथ ही आधुनिक सुविधाएं भी होंगी. जबकि पूर्व से निर्मित 96 टिनामेंट्स में सिर्फ दो कमरे लैट्रिन व बॉथरुम ही है. रसोई नहीं होने के कारण लोग बॉलकनी को ही रसोई के रुप में उपयोग कर रहे हैं. आज प्राधिकरण कार्यालय में निवासियों ने प्रस्तुतिकरण देखा तथा फ्लैट्स के अन्य लोगों से चर्चा कर सुझाव देने की बात कही. इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे, अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर.दीवान, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया उपस्थित थे. 


Jan 17, 2018

न्यू राजेन्द्रनगर में अवैध प्लॉटिंग पर आरडीए सख्त

अध्यक्ष ने जांच कमेटी बनवाई, एक सप्ताह में रिपोर्ट, फिर कार्रवाई

रायपुर 17 जनवरी 2018, न्यू राजेन्द्रनगर योजना क्षेत्र में कुछ निजी भूस्वामियों व्दारा अवैध रुप से प्लॉट काट कर बेचने को रायपुर विकास प्राधिकरण ने गंभीरता से लिया है. वहीं दीपक नगर कॉलोनी क्षेत्र में स्थानीय निवासियों व्दारा खुले क्षेत्र में अतिक्रमण कर उसका उपयोग किया जा रहा है. इन शिकायतों पर आज प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कटोरातालाब सेक्टर 7 और न्यू
राजेन्द्रनगर योजना का दौरा किया. उन्होंने पाया कि प्राधिकऱण के योजना क्षेत्र में होने के वाबजूद भी कुछ निजी भूमिधारियों व्दारा बिना किसी अनुमति के अवैध रुप से प्लॉट काट कर विक्रय कर रहे हैं. साथ ही वहां के निवासी प्राधिकरण से अनापति प्रमाण पत्र किए बिना ही मकानों का विक्रय कर रहे हैं. इस पर अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने पूरे मामले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे को निर्देश दिया है कि इसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत की जाए. इसके बाद प्राधिकरण व्दारा कार्रवाई की जाएगी.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कावरे ने दोपहर बाद अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर. दीवान के नेतृत्व में एक समिति का गठित कर दी जो एक सप्ताह में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी. समिति में प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता श्री अनवर खान व वरिष्ठ राजस्व सलाहकार श्री एम.आर. जंघेल को शामिल किया गया है.

आरडीए अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने स्थानीय निवासियों के अनुरोध पर न्यू राजेन्द्रनगर में उद्यान के लिए आरक्षित भूमि पर दो उद्यानों को  विकसित करने का भी आश्वासन दिया. इसके तहत उद्यान क्षेत्र में पौधरोपण तथा पॉथवे का निर्माण किया जाएगा. इसमें निगम निगम के सहयोग से ओपन जिम
की स्थापना भी की जाएगी. श्री श्रीवास्तव से निवासियों ने उनके मकानों को शीघ्र ही फ्रीहोल्ड, नामांतरण व कार्नर प्लाटों का आवंटन करने का आग्रह किया. इस पर आरडीए अध्यक्ष ने कहा कि प्राधिकरण व्दारा नियमानुसार सभी समस्याओं का परीक्षण कर उसका युक्तियुक्त समाधान कर दिया जाएगा. श्री संजय श्रीवास्तव के दौरे में प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर.दीवान, अधीक्षण अभियंता श्री अनवर खान, सहायक अभियंता श्री राजेन्द्र कुमार जैन, सहायक राजस्व अधिकारी श्री रविशंकर दीक्षित सहित स्थानीय नागरिक श्री लीलाधर चन्द्राकर, श्री के.बी.ब्रम्ह, श्री गुरदीप टूटेजा, श्री विवेक वर्धन, श्री तृप्ति भट्ट, स्वरुप टाटिया, शोभा जोशी और श्री नारवनी उपस्थित थे.

Jan 10, 2018

आरडीए के संचालक मंडल के फैसले


बोरियाखुर्द में छोटे आवासीय प्लॉट, ट्रांसपोर्टनगर में बिजनेस प्लॉट कटेंगे
 रायपुरा फ्लैट्स के निवासियों के मिलेगी रखरखाव की जिम्मेदारी
 रेरा एक्ट में पंजीकृत एजेंटों की होगी नियुक्ति
कमल विहार में डिस्कॉऊन्ट मॉडल से 2 से 25 प्रतिशत तक की मिलेगी छूट  

🔘 रायपुर, 10 जनवरी 2018, बोरियाखुर्द में रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा कम आय वर्ग के लिए छोटे आकार के आवासीय प्लॉट विकसित किए जाएंगे. ट्रांसपोर्टनगर रावाभाठा में 2 एकड़ वाले एक बड़े व्यावसायिक प्लाट को छोटे व्यावसायियों को आवंटन के लिए काट कर कई प्लॉट काटे जाएंगे. रायपुरा में फ्लैट्स के निवासियों को रखरखाव और संधारण की लिए जिम्मेदारी दी जाएगी. कमल विहार के प्लॉट ब्रिक्री का नया डिस्काऊंट माडल  पर फिर मिलेगी छूट. केन्द्र सरकार व्दारा लागू रेरा एक्ट में पंजीकृत एजेंटों को प्राधिकरण की विक्रय योग्य संपत्तियों को विक्रय करने के लिए की नियुक्ति तथा एक प्रतिशत कमीशन दिए जाने तथा कमल विहार में 1900 में से बचे लगभग 700 प्लाट बेचने के लिए प्राधिकरण ने एक बार फिर से डिस्काऊंट मॉडल को अपनी स्वीकृति दी है. इसमें आवेकों को 2 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक की छूट तथा विकसित हो रहे सेक्टरों में 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. ऐसे कई महत्वपूर्ण फैसलों पर आज रायपुर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल ने अपनी सहमति दी जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने की. बैठक में प्रस्ताव सदस्य सचिव और प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रस्ताव प्रस्तुत किए.

❇  आवास एवं बिजनेस के छोटे भूखंड कटेंगे
🔘 बोरियाखुर्द में 14 एकड़ रिक्त भूमि पर कम आय वर्ग के लिए छोटे आवासीय भूखंड विकसित किए जाने के लिए प्राधिकरण के संचालक मंडल ने अपनी सहमति दी. डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्टनगर रावाभाठा में  2 एकड़ के एक बड़े भूखंड पर छोटे आकार के प्लॉट काट कर बेचे जाने के संबंध में रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल ने अपनी स्वीकृति दी. पूर्व में प्राधिकरण व्दारा इस हेतु एक अभिन्यास बना कर नगर तथा ग्राम निवेश विभाग को भेजा गया था जिसमें उनके व्दारा संचालक मंडल का अनुमोदन चाहा गया है.

❇  कमल विहार में प्लाट खरीदने फिर से डिस्कॉऊन्ट मॉडल की छूट 28 फरवरी तक  
🔘 कमल विहार में लगभग 1900 प्लॉटों में से बचे लगभग 700 प्लाट बेचने के लिए प्राधिकरण ने डिस्काऊंट मॉडल को फिर से अपनी स्वीकृति दी है. इसमें 2 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक की छूट तथा विकसित हो रहे सेक्टरों में 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी. इसके अनुसार आवासीय के 2000 वर्गफुट तक के प्लॉट पर 2 प्रतिशत, 2001 से 3000 वर्गफुट आकार के प्लॉट पर 10 प्रतिशत, 3001 से 5000 वर्गफुट आकार के प्लॉट पर 12 प्रतिशत तथा 5001 वर्गफुट से बड़े आकार के प्लॉट पर 15 प्रतिशत तक की छूट निर्धारित 60 दिनों के भुगतान पर दी जाएगी. मिश्रित जिसका आवासीय तथा व्यावसायिक उपयोग किया जा सकता है इसमें 25 प्रतिशत, बिजनेस प्लॉट स्कीम लेवल तथा सेक्टर लेबल पर पर भी 25 प्रतिशत की छूट होगी. 5 एकड़ का बिजनेस प्लॉट एक साथ लेने पर 15 प्रतिशत छूट दी जाएगी. विकसित हो रहे कमल विहार के सेक्टरों में सेक्टर 1, 11ए, 11बी व 14बी के सभी प्रकार के भूखंडों पर 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट 60 दिनों में एक मुश्त भुगतान पर ही दी जाएगी. यह छूट 28 फरवरी तक मिलेगी.

❇ रायपुरा के निवासी संभालेंगे अब फ्लैट्स के रखरखाव की जिम्मेदारी
🔘 आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत ने गत 23 अगस्त 2017 को अपने रायपुरा दौरे में यह घोषणा की थी कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना रायपुरा में रहने वाले 972 फ्लैट्स के निवासियों को योजना के रखरखाव व संधारण की जिम्मेदारी दी जाएगी. निवासी स्वयं अपनी समिति बनाएं और रखरखाव व साफ सफाई कराएं. इस दिशा में आज प्राधिकरण संचालक मंडल ने एक प्रस्ताव पारित किया. जिसमें जलप्रदाय शुल्क के रुप में 200 रुपए मासिक तथा 50 पैसा प्रति वर्गफुट प्रति माह की दर से संधारण शुल्क लिया जाएगा. संधारण की जिम्मेदारी डिपरापारा आरडीए कालोनी विकास समिति, डिपरापारा को दी जाएगी. समिति व्दारा ही फ्लैट्स मालिकों से निर्धारित राशि का नियमित रुप से उदग्रहण किया जाएगा.

❇  रायपुरा 120 फ्लैट्स रखरखाव हेतु मासिक शुल्क का निर्धारण
🔘 इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के 120 फ्लैट्स नगर पालिक निगम रायपुर को हस्तांतरित नहीं होने के कारण संचालक मंडल ने वहां कि फ्लैट्स का संधारण व रखरखाव करने के लिए मासिक शुल्क का निर्धारण कर दिया है. इसके अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर के प्रचलित नियमानुसार जलप्रदाय हेतु रुपए 2400 वार्षिक तथा भवन के बाह्य साफ सफाई, लिफ्ट व एसटीपी का रखरखाव, नाली,सीवर व सैप्टिक टैंक व पानी के टैंक इत्यादि की साफ सफाई हेतु 1.50 रुपए प्रतिवर्गफुट मासिक संधारण शुल्क फ्लैट मालिको से लिया जाएगा.

❇ रेरा एजेंटों की आरडीए में नियुक्ति होगी, एक प्रतिशत मिलेगा कमीशन
🔘 भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के गठन के उपरांत रायपुर विकास प्राधिकरण अपनी संपत्तियों के विक्रय के लिए रेरा में पंजीकृत अभिकर्ताओं को ही अपने विक्रय योग्य संपत्तियों के विक्रय के लिए अभिकर्ता के रुप में नियुक्त करेगा. पूर्व में प्राधिकरण व्दारा अपने अभिकर्ताओं को 0.5 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था संचालक मंडल ने इसमें वृध्दि करते हुए कमीशन की राशि एक प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया.

5000 वर्गफुट से बड़े प्लॉट का आवंटन 50 प्रतिशत में, शेष राशि का भुगतान 2 सालों में 
🔘 संचालक मंडल के निर्णय के अनुसार कमल विहार योजना में 5000 वर्गफुट से बड़े आकार के भूखंडों को 50 प्रतिशत राशि के भुगतान पर आंवटित कर दिया जाएगा. शेष 50 प्रतिशत राशि 2 वर्षों में अनुबंध कर त्रैमासिक किस्तों में बैंक गारंटी देकर जमा करना होगा.

❇  ईडब्लूएस-एलआईजी फ्लैट्स का निर्माण करने वाली एजेंसी पर लगी मुहर
❇ 122.59 करोड की लागत से बनेंगे 1755 ईड्ब्लूएस व एलआईजी फ्लैट्स
🔘 कमल विहार के सेक्टर 4 में बनने वाले 3बीएचके 512 एलआईजी फ्लैट्स जिसकी 100 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है के निर्माण की एजेंसी के रुप में विनोद कुमार पांडेय की 42.35 करोड़ रुपए की निविदा की स्वीकृति प्रदान की गई. वहीं 80 प्रतिशत पंजीयन हो चुके वाले 2बीएचके वाले 768 एलआईजी फ्लैट्स के निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी दुबे गोयल एंड कंपनी व्दारा प्रस्तुत 48.82 करोड़ रुपए निविदा प्रस्ताव को प्राधिकरण के संचालक मंडल व्दारा स्वीकृति दी गई. सेक्टर 4 में 128 अन्य ईडब्लूएस फ्लैट्स निर्माण के लिए प्राप्त हुई 6.13 करोड़ रुपए की निविदा भी स्वीकृति की गई. इस हेतु बिलासपुर से निर्माण एजेंसी रविशंकर त्रिपाठी की निविदा स्वीकृत की गई. इसका पंजीयन 31 जनवरी तक किया जाएगा.
बोरियाखुर्द तालाब विकास हेतु 11.82 करोड की स्वीकृति
🔘 बोरियाखुर्द की 16 एकड़ भूमि पर बनने वाले 192 एलआईजी फ्लैट्स जिसके 155 फ्लैट्स का पंजीयन हो चुका है इसके लिए निर्माण एजेंसी के रुप में बिलासपुर की हिमकॉन इस्टेट को निर्माण करने की स्वीकृति प्रदान की गई. कंपनी व्दारा रुपए 13.47 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा. बोरियाखुर्द तालाब के प्रथम चरण के विकास कार्य हेतु मेसर्स यश कस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स को 11.82 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई.

🔘 रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में आज रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, शासकीय सदस्यों में वित्त विभाग के अपर सचिव श्री सतीश पाण्डे, आवास एवं पर्यावरण विभाग के अवर सचिव श्री जी.एल. सांकला, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता श्री आर.ए. पाठक, नगर पालिक निगम रायपुर के अतिरिक्त आयुक्त श्री आशीष टिकरिहा, नगर तथा ग्राम निवेश के प्रभारी संयुक्त संचालकक श्री अजय सिंह गौर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री संजीव ब्रिजपुरिया तथा वन विभाग के एसडीओ श्री सुबीर तिवारी सहित प्राधिकरण के अशासकीय सदस्यों में श्री गोपी साहू, श्री नारद कौशल, श्री रविन्द्र बंजारे, श्रीमती सुनयना शुक्ला  व श्रीमती एम. लक्ष्मी तथा प्राधिकरण को अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर.दीवान व मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया उपस्थित थे.

Jan 6, 2018

आरडीए के छोटे फ्लैटों में लिफ्ट व पार्किंग की सुविधा ने लोगों को काफी आकर्षित किया

प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत आवास ऋण लेने पर अनुदान भी मिलेगा

3 बीएचके फ्लैट्स की बुकिंग खत्म, 2 बीएचके के फ्लैट्स का हो रहा पंजीयन

🔸 रायपुर, 7 जनवरी 2018, रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा बनाये जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत फ्लैट्स में सार्वजनिक लिफ्ट तथा पार्किंग स्थल भी दिया जाएगा. कमल विहार योजना में प्राधिकरण व्दारा बनाए जाने वाले ईड्ब्लूएस तथा एलआईजी फ्लैट्स में के साथ ही इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में बन रहे ईड्ब्लूएस तथा एलआईजी फ्लैट्स में भी लिफ्ट और पार्किंग की सुविधा का प्रावधान किया गया है.
🔸 प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि कमल विहार में प्राधिकरण व्दारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत सन् 2022 तक सबको आवास मिशन के अतंर्गत 768 ईड्ब्लूएस, 768 एलआईजी 1 तथा 512 एलआईजी 2 फ्लैट्स बना रहा है. आधुनिक सुविधाओं के साथ कमल विहार की लोकेशन और फ्लैट्स में दी जा रही सुविधा के कारण इन फ्लैट्स को जनता का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. 2 बीएचके के 768 ईडब्लूएस फ्लैट्स जिसका कारपेट एरिया 322 वर्गफुट तथा कीमत 5 लाख रुपए है इसमें आज की तिथि तक 342 फ्लैट्स का पंजीयन हो चुका है. जबकि 2 बीएचके के 768 एलआईजी 1 फ्लैट्स जिसकी कीमत 8 लाख रुपए है इसका कारपेट एरिया 586 वर्गफुट है इसमें की स्थिति में 596 फ्लैट्स का पंजीयन हो चुका है. इन फ्लैट्स के आवेदन करने की तिथि 31 जनवरी 2018 तक है.
🔸 श्री कावरे ने बताया कि प्राधिकऱण वर्तमान में इन्द्रपस्थ रायपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत निर्माणाधीन 1472 ईडब्लएस फ्लैट्स की बुकिंग की जा रही जिसमें लगभग 1200 फ्लैट्स की बुकिंग हो चुकी है. 2 बीएचके की सुविधा वाले इस निर्माणाधीन फ्लैट्स की अनुमानित कीमत 4.79 लाख रुपए है. बोरियाखुर्द में भी 2बीएचके के एलआईजी फ्लैट्स जिसकी अनुमानित कीमत 7.88 लाख रुपए है की बुकिंग भी प्राधिकरण के न्यू राजेन्द्रनगर स्थित कार्यालय में अभी की जा रही है. इन फ्लैट्स हेतु बैंक से ऋण लेने पर ईडब्लूएस फ्लैट्स में 1.50 का अनुदान व एलआईजी फ्लैट्स हेतु आवास ऋण के ब्याज में 6.50 प्रतिशत का अनुदान भी प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत बैंकों के माध्यम से मिलेगा.
🔸 श्री कावरे ने बताया कि कमल विहार योजना में बेहतर अधोसंरचना के रुप में चौड़ी सड़कें, हाइड्रोन्यूमैटिक प्रणाली के माध्यम से जल आपूर्ति की व्यवस्था हेतु 5 रिजरवायर का निर्माण किया गया है. पानी की आपूर्ति हेतु वॉटर मीटर भी लगाया जाएगा. योजना में उद्यान व खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं. गंदे पानी की निकासी के लिए 48 करोड़ रुपए की लागत 6 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट देश में उपयोग की जा रही जांची परखी तकनीक एसबीआर (सीक्वेनशिल बैच रियक्टर) पर आधारित है.