Search This Blog

Oct 31, 2017

कमल विहार में प्लाटों पर छूट, और छूट पर छूट की मिली सफलता से आरडीए ने छूट की अवधि 30 दिसंबर तक बढ़ाई

🔴 बैंक को ब्याज देने के बदले खरीददारों को छूट का फायदा दे रहा आरडीए
 
रायपुर 31 अक्टूबर 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कमल विहार योजना में दी जा रही भारी छूट को बढ़ा कर अब 30 दिसंबर 2017 तक किए जाने की घोषणा की ही. पहले यह छूट 31 अक्टूबर तक थी. छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का अवसर और खरीददारों को बैंक के ब्याज का फायदा देने तथा डिस्काऊंट मॉडल को लगातार मिल रही सफलता को कारण कमल विहार में पुनः छूट की घोषणा की गई है.
दरअसल प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कुछ समय पहले प्राधिकरण के वित्तीय सलाहकार से चर्चा में पाया कि कमल विहार योजना के बैंक से लिए गए ऋण पर मूलधन की राशि की वापसी तथा मूलधन पर ब्याज देने की प्रक्रिया में यदि समय से पहले ही राशि मिल जाए और उसे बैंक को वापस कर दिया जाए तो प्राधिकरण को लगने वाले ब्याज की राशि कम हो जाएगी. ऐसे में यदि राशि आती है तो इसका सीधा लाभ खरीददार को दिया जा सकता है. मतलब यह कि बैंकों को दिए जाने वाले ब्याज राशि का सीधा फायदा खरीददारों को दिया जा सकता है. प्राधिकरण के वित्तीय सलाहकार व्दारा इस सिध्दांत पर काम करते हुए अधिकतम 25 प्रतिशत तक की छूट का डिसकाऊंट मॉडल तैयार किया था जिसे सितंबर में लागू करने के बाद अब फिर से बढ़ा कर 30 दिसंबर 2017 तक कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि गत 21 सितंबर से आज तक प्राधिकरण लगभग साढ़े 15 करोड़ रुपए के प्लाटों की बिक्री कर चुका है. डिसकाऊंट मॉडल के प्रति लोगों की रुचि ने भी अच्छा खासा आकर्षण पैदा किया है.    
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि इस छूट के अंतर्गत 2 से 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. उन्होंने बताया कि 2000 वर्गफुट तक के आवासीय भूखंड पर 2 प्रतिशत, 2001 से 3000 वर्गफुट पर 10 प्रतिशत, 3001 से 5000 वर्गफुट पर 12 प्रतिशत तथा 5001 वर्गफुट से अधिक आकार के विकसित भूखंड पर 15 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी. बिजनेस के प्लाटों में स्कीम लेवल व सेक्टर लेवल, मिश्रित तथा पीएसपी के प्लाटों पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. 5 एकड़ के सीबीडी क्षेत्र में बिजनेस प्लॉट अलग – अलग लेने पर  15 प्रतिशत की छूट तथा स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक प्लाट पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. इन छूट के अलावा विकसित हो रहे सेक्टर 1,11ए, 11बी, एवं 14 बी सेक्टर में 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट अलग से दी जाएगी. इसका मतलब कि छूट पर भी छूट दी जा  रही है. आवासीय प्लाटों का आवंटन लॉटरी से तथा अन्य सभी प्लॉटों का आवंटन उच्चतम निविदा दर के प्रस्ताव के आधार पर किया जाएगा. छूट की सुविधा तभी मिलेगी जब प्लॉट आवंटन के 60 दिनों के भीतर पूरा राशि का भुगतान किया जाए. आवंटन हर बुघवार को किए जा रहे हैं.  

Oct 23, 2017

कमल विहार के प्लाटों पर छूट पाने के अब सिर्फ दो मौके

बिजनेस के प्लाटों पर 25 %, आवासीय में 15% तक की छूट जारी

रायपुर 23 अक्टूबर 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना के डिस्काऊंट मॉडल को लगातार सफलता मिल रही है. इसके अतंर्गत 21 सितंबर से 31 अक्टूबर 2017 की अवधि में 2 प्रतिशत से 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. इस छूट का लाभ लेने के लिए लोगों ने लगभग 14 करोड़ के प्लाट खरीदे हैं. दी जा रही छूट के पाने के अब दो अवसर ही रह गए हैं. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव व्दारा शुरु किए गए डिस्काऊंट मॉडल के कारण बैंकों को दिए जाने वाले ब्याज राशि का सीधा फायदा खरीददारों को हुआ है.   
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने डिस्काऊंट मॉल के बारे में बताया कि कमल विहार योजना में प्लाटों के विक्रय में 2 से 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. लोगों ने इस छूट में अच्छी खासी रुचि दिखाई है. बिजनेस के प्लॉटों पर 25 प्रतिशत तक और आवासीय प्लाटों पर 2 से 15 प्रतिशत, स्कूल, क्लीनिक और अस्पताल निर्माण के लिए उपलब्ध प्लॉटों पर 15 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. गत तीन हफ्तों में प्राधिकरण ने कमल विहार में ही लोगों ने छूट का फायदा उठाने के लिए लगभग 14 करोड़ रुपए के प्लाट खरीदे हैं. श्री कावरे के अनुसार डिस्काऊंट मॉडल की इस छूट का फायदा उटाने के लिए सिर्फ दो मौके ही रह गए हैं. बुधवार 25 अक्टूबर और मंगलवार 31 अक्टूबर को ही आवंटन होना है. इसलिए इन दो दिनों में ही छूट सहित प्लाटों का आवंटन किया जाएगा.    

Oct 16, 2017

आरडीए का प्रापर्टी लोन मेला kn भी

कमल विहार के ईडब्लूएस और एलआईजी में रुचि दिखा रहे हैं लोग

रायपुर, 12 अक्टूबर 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण त्यौहारों के मौके पर बिजनेस और घर के लिए लोन के साथ प्रापर्टी खरीदने वालों के लिए लगाए गए मेले का कल दूसरा और अंतिम दिन है. यह मेला प्राधिकरण कार्यालय परिसर के व्दितीय तल पर प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार मेला में प्राधिकरण की ओर से फ्लैट्स, प्लॉट, दुकानों की उपलब्धता और वित्तदायी संस्थाओं बैंक व नॉन बैंकिंग संस्थाओं के माध्यम से लोगों को काफी सुविधा हो रही है. बैंकों और नान बैंकिंग को भी रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की जानकारी तथा अनुमोदित मानचित्र होने के कारण उन्हें प्रापर्टी पर ऋण देने में काफी भरोसा होता है इसलिए उनको ऋण देने में काफी आसानी होती है.      
प्राधिकरण कार्यालय परिसर में आयोजित प्रापर्टी मेला में विभिन्न राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंक तथा नॉन बैंकिग संस्थाएं संस्थाओं के अधिकारी और कर्मचारी लोगों को पात्रतानुसार दिए जाने वाले ऋण की प्रक्रिया तथा उसकी किस्तों की जानकारी भी दे रहें हैं. श्री कावरे के अनुसार कमल विहार योजना में प्लाटों के विक्रय में 2 से 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. लोगों ने इस छूट में अच्छी खासी रुचि दिखाई है. बिजनेस के प्लॉटों पर 25 प्रतिशत तक और आवासीय प्लाटों पर 2 से 15 प्रतिशत, स्कूल, क्लीनिक और अस्पताल निर्माण के लिए उपलब्ध प्लॉटों पर 15 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है.
श्री कावरे ने आगे बताया कि कमल विहार में पहली बार निम्न एवं मध्यम वर्ग के लिए प्रस्तावित ईडब्लूएस व एलआईजी फ्लैट्स लेने के लिए काफी लोग आ रहे हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत केन्द्रीय अनुदान य ब्याज ऋण में छूट के कारण इसमें काफी पूछताछ हो रही है. प्राधिकरण व्दारा कमल विहार योजना में 5 लाख रुपए के 2 बीएचके ईडब्लूएस फ्लैट्स, 8 लाख रुपए के 2 बीएचके फ्लैट्स एलआईजी1 और साढ़े 10 लाख के 3 बीएचके के एलआईजी2 फ्लैट्स निर्माण की योजना काफी समय बाद तब लाई गई है जब कमल विहार में अधिकांश अधोसंरचना विकास का कार्य पूरा हो चुका है. प्राधिकरण व्दारा प्रस्तावित इन फ्लैट्स का निर्माण पूर्व से आरक्षित भूखंडों पर करेगा.   

Oct 12, 2017

कमल विहार में सस्ते और वाजिब कीमत के घर तलाश करने वालों को भाया 3 बीएचके फ्लैट्स

3 बीएचके एलआईजी 2 फ्लैट्स के आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर
प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत केन्द्रीय अनुदान या ब्याज अनुदान की सुविधा

रायपुर, 9 अक्टूबर 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण के साढ़े 10 लाख में  कमल विहार में 3बीएचके यानि एक ड्रॉईंग रुप, रसोई और तीन बेड रुम के फ्लैट्स की बुकिंग के प्रति लोग काफी
रुचि दिखा रहें हैं. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार 9 दिनों मे 211 लोगों ने एलआईजी2 के लिए  आवेदन पत्र खरीदा है. इसके अंतर्गत कुल 512 फ्लैट्स का निर्माण होना है. इसके आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर रखी गई है. जबकि ईडब्लूएस व एलआईजी1 के आवेदन पत्र 30 नवंबर 2017 तक भरे जा सकेंगे.
श्री कावरे के अनुसार लोगों को 3बीएचके एलआईजी फ्लैट्स के साथ दो टायलेट, यूटिलिटी बाल्कनी और बेडरुम में बालक्नी की सुविधा के कारण यह लोगों को आकर्षित कर रहा है. 645 वर्गफुट के कारपेट एरिया में लिफ्ट, अग्निशमन, पॉर्किंग और विट्रीफाईड टाईल्स की जैसी सुविधा ने लोगों को एक बेहतरीन विकल्प चुनने का अवसर दिया है. उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की अन्य संपत्तियों जिसमें फ्लैट्स व प्लॉट्स शामिल है के मुकाबले लोगों ने कमल विहार के 3बीएचके फ्लैट्स में इतना ज्यादा उत्साह दिखाया है कि इससे लगता है जैसे लोग ऐसे ही सस्ते और वाजिब कीमत के घर की तलाश में थे. श्री कावरे के अनुसार इन फ्लैट्स के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत बैंकों के माध्यम से आवास ऋण पर केन्द्रीय अनुदान या ब्याज अनुदान लेने की सुविधा भी मिलेगी.
श्री कावरे के अनुसार कमल विहार के सेक्टर 4 में प्रस्तावित फ्लैट्स में 5 लाख रुपए के दो बीएचके फ्लैट्स के ईडब्लूएस, 8 लाख रुपए के दो बीएचके एलआईजी फ्लैट्स की बुकिंग का आफर भी लोगों को अच्छा लग रहा है. उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर प्राधिकरण लोगों को सस्ते और वाजिब कीमत में उनके घर लेने के सपनों को साकार करने के लिए प्रापर्टी लोन मेला भी लगा रहा है जो 16 व 17 अक्टूबर को प्राधिकरण कार्यालय में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. इसमें प्राधिकरण के फ्लैट्स,प्लाट्स, दुकानें इत्यादि की जानकारी तो देगा साथ ही बैंकों व नॉन बैंकिग सस्थाओं के माध्यम से ऋण की जानकारी देने के लिए उनके प्रतिनिधि भी उपलब्ध रहेंगे. 

Oct 9, 2017

आरडीए का प्रापर्टी लोन मेला 16 व 17 अक्टूबर को

बैकिंग और नॉन बैंकिग संस्थाओं के साथ आवास और बिजनेस लोन 
रायपुर, 9 अक्टूबर 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण इस त्यौहारों के मौके पर  16 व 17 सितंबर को संपत्ति खरीदने के लिए विशेष रुप से प्रापर्टी लोन मेला का आयोजन कर रहा है. दो दिवसीय यह मेला प्राधिकरण कार्यालय परिसर के व्दितीय तल पर प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के अनुसार इस मेले में प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध सस्ते एवं वाजिब कीमत के फ्लैट्स, कमल विहार व इन्द्रप्रस्थ रायपुर की योजनाओं में उपलब्ध विकसित प्लॉट, डुप्लेक्स भवन, शैलेन्द्रनगर व बोरियाखुर्द की दुकानों इत्यादि की जानकारी देगा. इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंक तथा नॉन बैंकिग संस्थाएं संस्थाओं के अधिकारी और कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर संपत्तियों की जानकारी और आवास तथा बिजनेस ऋण की जानकारी ने लोगों को काफी सहूलियतें दी है.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि  कमल विहार योजना में प्लाटों के विक्रय में 2 से 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.  लोगों ने इस छूट में अच्छी खासी रुचि दिखाई है. बिजनेस के प्लॉटों पर 25 प्रतिशत तक और आवासीय प्लाटों पर 2 से 15 प्रतिशत, स्कूल, क्लीनिक और अस्पताल निर्माण के लिए उपलब्ध प्लॉटों पर 15 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. गत तीन हफ्तों में प्राधिकरण ने कमल विहार में ही लगभग 10 करोड़ रुपए के प्लाटों की बिक्री की है.

श्री कावरे ने आगे बताया कि कमल विहार में पहली बार निम्न एवं मध्यम वर्ग के लिए प्रस्तावित ईडब्लूएस व एलआईजी फ्लैट्स की जानकारी लेने के लिए लोग आ रहे हैं, काफी संख्या में पूछताछ भी हो रही है. इसे आवेदन पत्र भी अचछी संख्या में बिक रहे हैं. प्राधिकरण व्दारा कमल विहार योजना में 5 लाख रुपए के 2 बीएचके ईडब्लूएस फ्लैट्स, 8 लाख रुपए के 2 बीएचके फ्लैट्स एलआईजी1 और साढ़े 10 लाख के 3 बीएलचेक एलआईजी2 फ्लैट्स निर्माण की योजना काफी समय बाद तब लाई गई है जब कमल विहार में अधिकांश अधोसंरचना विकास का कार्य पूरा हो चुका है. प्राधिकरण व्दारा प्रस्तावित इन फ्लैट्स का निर्माण पूर्व से आरक्षित भूखंडों पर किया जाएगा.   

Oct 3, 2017

कमल विहार में 498.96 करोड़ रुपए के 1274 विकसित प्लाट बिके 814 की बिक्री जारी

भारी छूट के बाद दस दिनों में 8.96 करोड के 22 प्लाट बिके


रायपुर 03 अक्टूबर 2017, कमल विहार में रायपुर विकास प्राधिकरण ने पिछले चार सालों में 1274 प्लाट बेचे हैं. विक्रय  किए गए प्लाटों की कुल कीमत लगभग 498.96 करोड़ रुपए होती है. इनमे आवासीय के 916, बिजनेस के 262 प्लाट, सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के 70, आवासीय सह व्यावसायिक के 4 प्लाट, क्लीनिक व अस्पताल बनाने के लिए स्वास्थ्य के 5 प्लाट तथा स्कूल बनाने के लिए 8 प्लाटों अब तक बेचे जा चुके हैं. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के अनुसार कमल विहार मे लगभग साढ़े 8 हजार प्लाट है जिनमें से 2088 प्लाट रायपुर विकास प्राधिकरण के पास है शेष लगभग स 6 हजार चार सौ प्लाट उन भूमि स्वामियों के हैं जिन्होंने कमल विहार योजना के निर्माण के लिए प्राधिकरण के साथ भागीदारी कर योजना बनाने में अपना सहयोग दिया है.    
रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार कमल विहार के विकसित प्लाटों में संचालक मंडल के फैसले के बाद से 31 अक्टूबर 2017 तक 25 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जा रही है. इनमें बिजनेस के सभी प्रकार के प्लाटों पर 25 प्रतिशत तक तथा आवासीय प्लाटों पर 2 से 15 प्रतिशत तक, स्वास्थ्य व शैक्षणिक उपयोग के प्लाटों पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. यह छूट 21 सितंबर से 31 अक्टूबर 2017 तक ही दी जाएगी. छूट का लाभ तभी मिल पाएगा जब आवंटिती 60 दिनों के भीतर राशि का भुगतान करे. कमल विहार में प्लाटों का आवंटन हर बुधवार को किया जा रहा है.  

Sep 26, 2017

डिस्काऊंट मॉडल के साथ ही कमल विहार के प्लॉट बिक्री में तेजी

भारी छूट के साथ ही 4.10 करोड़ के प्लॉट बिके

रायपुर 23 सितंबर 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा कमल विहार के डिस्काऊंट मॉडल के आधार पर 2 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक की भारी छूट देने के बाद विकसित प्लॉटों की बिक्री में तेजी आ गई है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने अनुसार छूट की शुरुआत के साथ ही प्राधिकरण ने गत बुधवार को 4.10 करोड़ रुपए के विकसित प्लाटों की बुकिंग की. और अब त्यौहारों के अवसर पर शुभ मुहर्त देख कर लोग बिजनेस और आवासीय प्लाटों की खरीदी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि कि प्राधिकरण कार्यालय में 21 से 23 सितंबर तक चले प्रापर्टी बैंक लोन मेला में भी संपत्ति लेने वालो ने काफी संख्या में जानकारी ली. प्रधानमंत्री आवास योजना में फ्लैट्स लेने वालों ने बैंकों तथा अन्य वित्तदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से ऋण के संबंध में भी जानकारी ली गई. श्री कावरे ने बताया कि कमल विहार के सीबीडी क्षेत्र में 5 एकड़ के बडें भूखंड को विभक्त कर 102 छोटे भूखंडों पर कई व्यवसायी अपनी रुचि दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उम्मीद है प्राधिकरण व्दारा 31 अक्टूबर 2017 तक बिजनेस प्लॉट पर दी जा रही 25 प्रतिशत की छूट का लाभ लेंगे। उन्होंने बताया कि गत दिनों प्राधिकरण की प्रेस कॉफ्रेंस में की गई घोषणा के अनुसार कमल विहार में 5 लाख, 8 लाख और 10.50 लाख रुपए के ईडब्लूएस, एलआईजी फ्लैट्स की बुकिंग भी शुरु कर दी गई है. ईडब्लूएस फ्लैट्स के पंजीयन के लिए रुपए 10 हजार, एलआईजी फ्लैट्स के लिए 20 हजार रुपए की राशि आवेदन पत्र के साथ देय होगी.                    

                                

Sep 20, 2017

आरडीए ने की 3 नई फ्लैट्स स्कीम की घोषणा

संपत्ति और ऋण देने कल से तीन दिवसीय प्रापर्टी लोन मेला
कमल विहार के प्लाटों पर भी भारी छूट

कमल विहार में 5,8 और 10.50 लाख के 2048 फ्लैट्स
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में 17.78 व 27.05 लाख रुपए के 78 फ्लैट्स
न्यू राजेन्द्रनगर में 25.85 से 35.94 लाख रुपए के 124 फ्लैट्स

रायपुर, 20 सितंबर 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण ने आज तीन नई फ्लैट्स योजनाओं के निर्माण की घोषणा की है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज तीन नई फ्लैट्स योजनाओं की घोषणा करते हुए बताया कि कमल विहार, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा तता न्यू राजेन्द्रनगर में आधुनिक सुविधाओं के साथ कुल 2250 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा. इसके अतिरिक्त कमल विहार के विकसित प्लाटों पर 2 से 25 प्रतिशत की छूट और कल से तीन दिवसीय प्रापर्टी लोन मेला का आयोजन भी किया जा रहा है.
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें कमल विहार योजना के अतंर्गत 5 लाख रुपए के 768 ईड्ब्लूएस फ्लैट्स (2 बीएचके), 8 लाख रुपए के 768 एलआईजी – 1 (2 बीएचके) फ्लैट्स तथा 10.50 लाख रुपए में 512 एलआईजी - 2 फ्लैट्स (3 बीएचके) बनाए जाएंगे. इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में 17.78 लाख रुपए के 2 बीएचके तथा 27.05 लाख रुपए के 3 बीएचके के कुल 78 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा. इसके अतिरिक्त न्यू राजेन्द्रनगर स्थित कार्यालय परिसर के पीछे मध्यम और उच्च वर्ग के लिए 25.85 लाख रुपए से 35.94 लाख रुपए की लागत वाले 2 व 3 बीएचके के 124 आवासयी फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा.
प्राधिकरण ने गत दिनों संचालक मंडल में हुए निर्णय के अनुसार 21 सितंबर से 31 अक्टूबर 2017 तक कमल विहार योजना के विकसित प्लॉटों में त्यौहारों के अवसर पर भारी छूट देने की घोषणा की है. विभिन्न उपयोग के प्लाटों पर अब 2 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाईगी. कमल विहार के विकसित हो रहे चार सेक्टरों में भी 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में कमल विहार में विकसित प्लॉटों के विक्रय के लिए नए डिस्काऊंट मॉडल की घोषणा की
आरडीए के कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने बताया कि कमल विहार योजना के व्यावसायिक, आवासीय, व्यावसायिक सह आवासीय, स्वास्थ्य व शैक्षणिक उपयोग के निविदा से आवंटित किए जाने वाले प्लॉटों पर संचालक मंडल ने आकर्षक छूट दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की है. सबसे ज्यादा छूट व्यावसायिक यानि बिजनेस के प्लाटों पर दी गई है. इसमें स्कीम लेवल व सेक्टर लेवल के बिजनेस प्लॉट्स, सार्वजनिक व अर्ध्दसार्वजनिक उपयोग, व्यावसायिक सह आवासीय (कम्पोजिट) तथा सीबीडी क्षेत्र के 5 एकड़ क्षेत्र का व्यावसायिक  प्लॉटों को एक साथ लेने पर सीधी 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. सीबीडी के प्लॉट यदि अलग अलग लिए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में 15 प्रतिशत की छूट ही देय होगी. स्वास्थ्य और शैक्षणिक उपयोग के प्लाटों पर 15 प्रतिशत की छूट होगी. आवासीय प्लाटों में 2000 वर्गफुट से छोटे आकार के प्लाटों पर 2 प्रतिशत की, 2000 वर्गफुट से 3000 वर्गफुट तक के प्लाटों पर 10 प्रतिशत, 3000 से 5000 वर्गफुट तक के प्लॉटों पर 12 प्रतिशत तथा 5000 वर्गफुट से बड़े आकार के प्लाटों पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. जबकि कमल विहार के विकसित किए जा रहे सेक्टर 01,11ए, 11बी, 14बी सेक्टरों के सभी प्रकार के प्लॉटों में 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. प्राधिकरण आवासीय प्लाटों को लॉटरी के माध्यम से आवंटित करता है  जबकि अन्य सभी प्लाट निविदा के माध्मय से आवंटित होते हैं. संचालक मंडल ने पूर्व में लागू प्रो रेटा आधार पर दी जाने वाली छूट को अब खत्म कर दिया है. कमल विहार के विभिन्न प्रकार के प्लाटों पर दी गई यह छूट आवंटन आदेश की तिथि से 60 दिनों में भुगतान करने पर ही दी जाएगी.
3 दिवसीय प्रापर्टी लोन मेला - संपत्ति खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए प्राधिकरण ने अपने नए डिस्काऊंट मॉडल का आधार पर कल से तीन दिवसीय प्रापर्टी लोन मेला का आयोजन किया है. यह मेला रायपुर विकास प्राधिकरण के न्यू राजेन्द्रनगर कार्यालय परिसर के व्दितीय तल में होगा. 21, 22 व 23 सिंतबर 2017 होने वाला यह मेला प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. प्रापर्टी लोन मेला में रायपुर विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध प्लॉट्स, फ्लैट्स, डुप्लेक्स, दुकानें, हॉल के आवंटन एवं ऋण की जानकारी दी जाएगी. मेला में विभिन्न बैंकों व वित्तदायी संस्थाओं के अधिकारियों और प्रतिनिधियों से आगंतुकों की सीधी मुलाकात होगी. मेला में प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत जिन्हें फ्लैटस आवंटित किए गए हैं वे भी आवास ऋण लेने के लिए संपर्क कर सकते हैं. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने अनुसार प्रापर्टी लोन मेला के माध्यम से संपत्ति क्रय करने वाले लोगों को एक ही स्थान पर प्रापर्टी व लोन की जानकारी मिलने से काफी सुविधा होती है तथा जानकारी मिलने पर संपत्ति खरीदने की पूरी प्रक्रिया भी आसान हो जाती है.


कमल विहार योजना में विशेष छूट का विवरण
क्रं.
प्लाटों का उपयोग
निर्धारित ऑफसेट दर
(रुपए में प्रति वर्गफुट में)
छूट का %
01
व्यावासायिक
स्कीम लेवल (5 एकड़ से भिन्न)
2680
25%
सेक्टर लेवल
2245
02
व्यावसायिक सह आवासीय (कम्पोजिट)
3340
03
सार्वजनिक – अर्ध्द सार्वजनिक
2094
04
व्यावसायिक
(सीबीडी क्षेत्र के 5 एकड़ क्षेत्र का पूरा प्लॉट एक साथ लेने पर)
2680
05
व्यावसायिक
(सीबीडी क्षेत्र के 5 एकड़ क्षेत्र में अलग – अलग प्लाट लेने पर)
2680
15%
06
स्वास्थ्य
1392
15%
07
शैक्षणिक
696
15%
08
आवासीय

2000 वर्गफुट तक
1781
02%
2000 से 3000 वर्गफुट तक

1696

10%
3000 से 5000 वर्गफुट तक
12%
5000 वर्गफुट से बड़ा आकार
15%
कमल विहार योजना के विकसित हो रहे सेक्टर 01,11ए,11बी,14बी के
सभी प्रकार के प्लाटों में 5% की अतिरिक्त छूट उपलब्ध
टीपः- (1) विशेष छूट आवंटन आदेश की तिथि के 60 दिनों तक भुगतान करने पर ही मिलेगी. (2) आवंटन टीपः- (1) विशेष छूट आवंटन आदेश की तिथि के 60 दिनों तक भुगतान करने पर ही मिलेगी. (2) आवंटन हर सप्ताह बुधवार व अंतिम तिथि 31.10.2017 को किया जाएगा.(3) आवासीय प्लाटों का आवंटन लॉटरी से तथा अन्य सभी प्लॉटों का आवंटन निविदा के माध्यम से किया जाएगा. आवेदन पत्र प्राधिकरण कार्यालय अथवा वेबसाईट www.rdaraipur.com से डाऊनलोड किया जा सकता है.


Sep 17, 2017

डिस्काऊंट के नए मॉडल के साथ आरडीए में प्रापर्टी लोन मेला 21सितंबर से


आवासीय प्लॉट, फ्लैट्स, बिजनेस प्लॉट के लिए ऋण देनेजुटेंगे कई बैंक और वित्तदायी संस्थाएं
21, 22 व 23 सिंतबर 2017 तक चलेगा प्रापर्टी लोन मेला 



      डिस्काऊंट मॉडल के आधार पर कमल विहार के प्लाटों पर भारी छूट देने  देने जा रहा है. 21 सितंबर से शुरु हो रहे डिस्काऊंट मॉडल के साथ आवासीय प्लॉट, फ्लैट्स व बिजनेस प्लॉट के लिए ऋण देने लिए कई बैंकों और वित्तदायी संस्थाओं के साथ कार्यालय परिसर में एक प्रापर्टी लोन मेला का आयोजन किया जा रहा है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने अनुसार प्रापर्टी लोन मेला के माध्यम से संपत्ति क्रय करने वाले लोगों को एक ही स्थान पर प्रापर्टी व लोन की जानकारी मिलने से काफी सुविधा होती है तथा जानकारी मिलने पर संपत्ति खरीदने की पूरी प्रक्रिया भी आसान हो जाती है.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया तीन दिवसीय यह प्रापर्टी लोन मेला प्रातः 11 से शाम 5 बजे तक होगा. उन्होंने कहा कि पहले भी इस प्रकार के प्रापर्टी लोन मेला का आयोजन किया गया जिससे लोगों को संपत्तियां खरीदने में काफी आसानी हुई है. श्री कावरे ने कहा कि प्राधिकरण संचालक मंडल के निर्णय के अनुसार कमल विहार के बिजनेस व बिजनेस सह आवासीय (कम्पोजिट) प्लाट पर 25 प्रतिशत की छूट, स्वास्थ्य व शैक्षणिक प्लाटों पर 15 प्रतिशत की छूट तथा आवासीय पर 2 से 15 प्रतिशत तक की छूट 21 सितंबर से 31 अक्टूबर 2017 तक दी जाएगी. इसके अलावा 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट कमल विहार के विकसित हो रहे चार सेक्टरों यथा सेक्टर 01,11ए,11बी, व 14बी में दी जाएगी. इस छूट के चलते जिन्हें प्लाट आवंटित होगा उन्हें आवंटन आदेश के 60 दिनों में पूरी राशि का भुगतान करना होगा. प्लाटों का आवंटन हर बुधवार और अंतिम तिथि 31 अक्टूबर को किया जाएगा. आवासीय प्लाटों का आवंटन निर्धारित दर पर लाटरी से तथा अन्य सभी प्रकार के प्लाटों का निविदा प्रपत्र में दी गई निर्धारित दर के अनुसार प्रस्तावित किए जाने वाले उच्चतम दर के प्रस्ताव के आधार पर किया जाएगा. कावरे ने कहा प्रापर्टी लोन मेला में प्राधिकरण की सभी उपलब्ध  सभी प्रकार की संपत्तियों की जानकारी दी जाएगी. जिसमें नई योजनाओं में बनने वाले फ्लैट्स भी शामिल होगें. प्रापर्टी लोन मेला में प्राधिकरण की प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में बनने वाले एलआईजी तथा ईडब्लूएस फ्लैट्स तथा बोरियाखुर्द में बनने वाले एलआईजी फ्लैट्स के आवंटितियों को भी आवासीय ऋण मिल सकेगा. इसके लिए विभिन्न बैंकों तथा वित्तदायी संस्थाओं से ऋण उपलब्ध कराने के लिए अधिकारी व प्रतिनिधि उपलब्ध रहेंगे.                                 
                                                       

Sep 16, 2017

आरडीए ने रद्द किए 22 प्लॉट, 198 को जारी होगा नोटिस

कमल विहार की अच्छी लोकेशन में प्लॉट लिए,
पर किस्त नहीं पटाई, आरडीए ने रद्द किए 22 प्लॉट
198 आवंटितियों को राशि जमा करने आरडीए देगा नोटिस
निरस्त प्लॉट पुनः बेचे जाएंगे

रायपुर, 16 सितंबर 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण ने आज कमल विहार योजना में लंबे समय से किस्तों का भुगतान नहीं करने वाले 22 आवंटितियों के प्लॉट का आवंटन निरस्त कर दिया. ऐसे आवंटितियों पर प्राधिकरण का लगभग 34 करोड़ रुपए की राशि बकाया है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज कार्यालय में आयोजित एक समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया.
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. डी. कावरे ने बताया कि 22 आवंटिति ऐसे है जिन्होंने आवेदन के साथ जमा पंजीयन राशि के अतिरिक्त अन्य किस्तों की राशि जमा नहीं की थी. इनको प्राधिकरण ने बार – बार राशि जमा करने की सूचना दी पर उनके व्दारा राशि जमा नहीं की गई. इसमें ऐसे लोग भी शामिल है जिनको सन् 2014 में प्लाट का आवंटन किया गया था.
श्री कावरे ने बताया कि अब 198 आवंटिति ऐसे हैं जो प्लॉट आवंटन के बाद से राशि का भुगतान निर्धारित समय में नहीं कर रहे हैं. ऐसे लोगों को प्राधिकरण एक सप्ताह में राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी करेगा. राशि का भुगतान नहीं होने पर उनका आवंटन रद्द कर दिया जाएगा. श्री कावरे के अनुसार निरस्त किए गए प्लॉट अच्छी लोकेशन के प्लॉट है. अब इन प्लाटों के लिए प्राधिकरण पुनः आवेदन पत्र आमंत्रित कर उनका नए सिरे से आवंटन करेगा.  

Aug 28, 2017

प्राधिकण संचालक मंडल के निर्णय

 कमल विहार के प्लॉट्स के नया डिस्काऊन्ट मॉडल - 21 सितंबर से भारी छूट
50% राशि दे कर शैलेन्द्रनगर - बोरियाखुर्द की दुकानों का मिलेगा कब्जा  
आमोद – प्रमोद विकसित करने के लिए 50% तक की छूट


रायपुर, 28 अगस्त 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण ने कमल विहार योजना के विकसित प्लॉटों में त्यौहारों के अवसर पर भारी छूट देने की घोषणा की है. विभिन्न उपयोग के प्लाटों पर अब 3 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाईगी. कमल विहार के विकसित हो रहे चार सेक्टरों में भी 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक में आज कमल विहार के आमोद – प्रमोद की सुविधाएं विकसित करने के लिए निवेशकों को 10 एकड़ या उससे अधिक बड़ा प्लाट खरीदने पर सीधे 50 प्रतिशत तक की छूट देने की स्वीकृति दी गई है. शैलेन्द्रनगर व बोरियाखुर्द की दुकानों के लिए अब 50 प्रतिशत राशि देने पर आवंटिति को उसका कब्जा दिया जाएगा. डिस्काऊंट मॉडल की यह घोषणा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज की. प्राधिकरण के संचालक मंडल के सचिव और प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत किया.  
आरडीए अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने बताया कि कमल विहार योजना के व्यवासायिक, आवासीय, व्यावसायिक सह आवासीय, स्वास्थ्य व शैक्षणिक उपयोग के निविदा से आवंटित किए जाने वाले प्लॉटों पर संचालक मंडल ने आकर्षक छूट दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की है. सबसे ज्यादा छूट व्यावसायिक यानि बिजनेस के प्लाटों पर दी गई है. इसमें स्कीम लेवल व सेक्टर लेवल के बिजनेस प्लॉट्स, सार्वजनिक व अर्ध्दसार्वजनिक उपयोग, व्यावसायिक सह आवासीय (कम्पोजिट) तथा सीबीडी क्षेत्र के 5 एकड़ क्षेत्र का व्यावसायिक  प्लॉटों को एक साथ लेने पर सीधी 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. सीबीडी के प्लॉट यदि अलग अलग लिए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में 15 प्रतिशत की छूट ही देय होगी. स्वास्थ्य और शैक्षणिक उपयोग के प्लाटों पर 15 प्रतिशत की छूट होगी. आवासीय प्लाटों में 2000 वर्गफुट से छोटे आकार के प्लाटों पर 2 प्रतिशत की, 2000 वर्गफुट से 3000 वर्गफुट तक के प्लाटों पर 10 प्रतिशत, 3000 से 5000 वर्गफुट तक के प्लॉटों पर 12 प्रतिशत तथा 5000 वर्गफुट से बड़े आकार के प्लाटों पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. जबकि कमल विहार के विकसित किए जा रहे सेक्टर 01,11ए, 11बी, 14बी सेक्टरों के सभी प्रकार के प्लॉटों में 5 प्रतिशत की अतिरिक्त दी जाएगी. प्राधिकरण आवासीय प्लाटों को लॉटरी के माध्यम से आवंटित करता है  जबकि अन्य सभी प्लाट निविदा के माध्मय से आवंटित होते हैं. संचालक मंडल ने पूर्व में लागू प्रो रेटा आधार पर दी जाने वाली छूट को अब खत्म कर दिया है. कमल विहार के विभिन्न प्रकार प्लाटों पर दी गई यह छूट आवंटन आदेश की तिथि से 60 दिनों में भुगतान करने पर ही दी जाएगी. 

कमल विहार योजना में विशेष छूट का विवरण
क्रं.
प्लाटों का उपयोग
निर्धारित ऑफसेट दर
(रुपए में प्रति वर्गफुट में)
छूट का %
छूट के उपरांत निर्धारित ऑफसेट दर (रुपए में प्रति वर्गफुट में)
01
व्यावासायिक
स्कीम लेवल
(5 एकड़ से भिन्न)
2680
25%
2010
सेक्टर लेवल
2245
1684
02
व्यावसायिक सह आवासीय (कम्पोजिट)
3340
2505
03
सार्वजनिक – अर्ध्द सार्वजनिक
2094
1571
04
व्यावसायिक
(सीबीडी क्षेत्र में अलग – अलग प्लाट लेने पर)
2680
15%
2278
05
व्यावसायिक
(5 एकड़ क्षेत्र एक साथ)
2680
25%
2010
06
स्वास्थ्य
1392
15%
1183
07
शैक्षणिक
696
15%
592
08
आवासीय





2000 वर्गफुट तक
1781
02%
1745
2000 से 3000 वर्गफुट तक

1696

10%
1526
3000 से 5000 वर्गफुट तक
12%
1492
5000 वर्गफुट से बड़ा आकार
15%
1442
कमल विहार योजना के विकसित हो रहे सेक्टर 01,11ए,11बी,14बी के
सभी प्रकार के प्लाटों में 5% की अतिरिक्त छूट उपलब्ध
टीपः- (1) विशेष छूट आवंटन आदेश की तिथि के 60 दिनों तक भुगतान करने पर ही मिलेगी. (2) आवंटन हर सप्ताह बुधवार व अंतिम तिथि 31.10.2017 को किया जाएगा.(3) आवासीय प्लाटों का आवंटन लॉटरी से तथा अन्य सभी प्लॉटों का आवंटन निविदा के माध्यम से किया जाएगा. आवेदन पत्र प्राधिकरण कार्यालय अथवा वेबसाईट www.rdaraipur.com से डाऊनलोड किया जा सकता है.

आमोद – प्रमोद के लिए भूमि में 40% से 50% तक की छूट
कमल विहार योजना में आमोद – प्रमोद के लिए सेक्टर – 3 में आरक्षित भूमि में निवेशकों को आकर्षित करने मनोरंजन व पिकनिक स्थल विकसित करने के लिए भूमि आवंटन में 40 से 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय भी लिया गया है. इसमें पूर्व में निर्धारित भूमि 710 रुपए प्रति वर्गफुट में छूट देते हुए 5 एकड़ तक की भूमि लेने पर 40 प्रतिशत की 5 से 10 एकड़ भूमि लेने पर 45 प्रतिशत की तथा 10 एकड़ से अधिक भूमि लेने पर निवेशकों को 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. इस हेतु निवेशकों को क्रमशः एक , दो व तीन वर्ष में राशि का भुगतान करना होगा.

कमल विहार की आमोद –प्रमोद की भूमि पर छूट का विवरण
क्षेत्रफल
निर्धारित आफसेट दर
(प्रति वर्गफुट
रुपए में)
प्रस्तावित छूट
का %
छूट के पश्चात दर
(प्रति वर्गफुट
रुपए में)
भुगतान की अवधि

1 से 5 एकड़
710/-
40%
426/-
01 वर्ष
5 से 10 एकड़
45%
390/-
02 वर्ष
10 से ज्यादा
50%
355/-
03 वर्ष


6 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने निविदा का निगोसिएशन
संचालक मंडल ने प्राधिकरण की नगर विकास योजना कमल विहार में 5 और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में एक जल- मल शोधन संयंत्र (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट - STP) के निर्माण के लिए प्राप्त निविदा में निगोसिएशन की अनुमति प्रदान की. इसकी कुल लागत 65 करोड़ 52 लाख 06 हजार 016 रुपए होगी तथा 10 साल तक इसका रखरखाव और संचालन किया जाएगा.
बोरिया तालाब के सौन्दर्यीकरण को प्रशासकीय स्वीकृति
संचालक मंडल ने कमल विहार योजना स्थित गजराजबांधा तालाब (बोरिया तालाब) के 225 एकड़ क्षेत्र में आमोद – प्रमोद की गतिविधियों हेतु प्रथम चरण में तालाब के विकास एवं संरक्षण, तालाब के चारो ओर के तटबंधों का विकास, पैदल पथ मार्ग, साईकिल ट्रैक एवं पचरी का निर्माण एवं विद्युत व्यवस्था के विकास के लिए रुपए 15.24 करोड़ की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की. इस कार्य हेतु राज्य शासन से अनुदान प्राप्त किया जाएगा. 
न्यू राजेन्द्रनगर में 124 फ्लैट्स निर्माण 26.08 लाख से
न्यू राजेन्द्रनगर में प्राधिकरण कार्यालय के पीछे स्थित भूमि पर 124 फ्लैट्स निर्माण हेतु 26.08 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति व निविदा आमंत्रण की स्वीकृत प्राधिकरण संचालक मंडल दी. इसके अंतर्गत 790 वर्गफुट से 1098 वर्गफुट के फ्लैट्स बनेंगे. यह फ्लैट्स 2 बीएचके तथा 3 बीएचके के होंगे.
 महिला वसृति गृह के किराये में वृध्दि
शहर में बाहर से आकर नौकरी करने वाली कामकाजी महिलाओं के निवास हेतु निर्मित महिला वसृति गृह के किराए में छह साल बाद वृध्दि की गई है. सन् 1992 में कलेक्टोरेट परिसर में शुरु किए गए इस वसृति गृह में 30 कामकाजी महिलाओं के रहने की व्यवस्था है. इसमें जल सफाई के लिए दो सौ रुपए मासिक शुल्क लिया जाएगा. संचालक मंडल ने वर्तमान में ली जा रही किराया राशि को अब बढ़ा कर दोगुना कर दिया है.

फ्लैट्स का जलप्रदाय व संधारण शुल्क 10 अप्रैल तक, अग्रिम पर 6% की छूट
संचालक मंडल ने प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में निर्मित बहुमंजिलीय फ्लैट्स जो नगर पालिक निगम रायपुर को हस्तांतरित नहीं हुई हैं, उनका जलप्रदाय व रखरखाव प्राधिकरण व्दारा किया जा रहा है. ऐसे बहुमंजिलीय फ्लैट्स के जलप्रदाय शुल्क व संधारण का वार्षिक शुल्क 1 से 10 अप्रैल के मध्य तक लिया जाएगा. इसके बाद की अवधि में राशि जमा करने पर नियमानुसार 15 प्रतिशत वार्षिक की दर से सरचार्ज राशि देय होगी. आवंटितियों व्दारा अग्रिम राशि जमा करने पर 6 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.
शैलेन्द्रनगर व बोरियाखुर्द की दुकानें का कब्जा अब 50% राशि देने पर
प्राधिकरण के संचालक मंडल ने प्राधिकरण की बोरियाखुर्द में निर्माणाधीन 48 दुकानों के आवंटन नीति में परिवर्तन कर मात्र 50 प्रतिशत की राशि दिए जाने पर दुकानों का कब्जा दिए जाने की स्वीकृति दी है. इसमें शेष 50 प्रतिशत की राशि 10 समान किस्तों में ली जाएगी. शैलेन्द्रनगर योजना के प्रथम तल में बन रही दुकानों जो कार्यालय उपयोग,कंसल्टिंग चेम्बर्स इत्यादि के लिए भी उपयोगी है को 50 प्रतिशत राशि का भुगतान करने पर कब्जा दिया जाएगा और शेष राशि 10 किस्तों में भुगतान करना होगा. वर्तमान में बोरियाखुर्द में 39 दुकानें तथा शैलेन्द्रनगर में 20 दुकानें प्रथम तल पर विक्रय के लिए उपलब्ध है.

संचालक मंडल की बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, शासकीय सदस्य आवास एवं पर्यावरण विभाग के अवर सचिव श्री जी.एल. सांकला, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता श्री आर.ए.पाठक, नगर पालिक निगम के अतिरिक्त आयुक्त श्री आशीष सिन्हा, वन विभाग के एसडीओ श्री सुबीर तिवारी, लोक निर्माण विभाग के श्री जे.पी. चन्द्रसेन, अशासकीय सदस्य श्री गोपी साहू, श्री रविन्द्र बंजारे, श्री नारद कौशल व श्रीमती एम. लक्ष्मी तथा प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर. दीवान और मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया भी उपस्थित थे.