Search This Blog

Feb 12, 2022

फ्लैट बुक किया पर वर्षों से राशि जमा नहीं की, आरडीए ने दिया 812 आवंटितियों को नोटिस

आरडीए ने 812 लोगों को दिया नोटिस

राशि जमा नहीं करने पर फ्लैट्स होगें निरस्त

खाली होने वाले फ्लैट्स फिर से होगें विक्रय

 

            रायपुर,  12 फरवरी 2022/ रायपुर विकास प्राधिकरण की योजनाओं में फ्लैट्स की बुकिंग कर वर्षों तक राशि जमा नहीं करने वालों के प्रति अब बकाया राशि देने अथवा बुकिंग निरस्त कर पंजीयन राशि राजसात करने की कार्रवाई शुरु की गई है। प्राधिकरण ने कमल विहार और इंद्रप्रस्थ रायपुरा के अंतर्गत ऐसे 812 आवंटितियों को नोटिस जारी करने के बाद स्थानीय समाचार पत्रों में नाम और बकाया राशि के साथ आम सूचना प्रकाशित की है। प्राधिकरण व्दारा व्दारा निर्धारित समय में राशि जमा नहीं करने वालों को आवंटित फ्लैट्स का आवंटन निरस्त कर उसे पुनः विक्रय किया जाएगा।

      प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कमल विहार योजना के सेक्टर 1, 2, 4, 7, 7ए,8ए में 607 फ्लैट्स तथा इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में 205 फ्लैट्स के आवंटितियों को बकाया राशि जमा करने के लिए अंतिम नोटिस दिया गया है। इसमें 1 बीएचके, 2 बीएचके, 3 बीएचके, ईड्ब्लूएस, एलाईजी के फ्लैट्स शामिल हैं। इनमें कमल विहार में 607 आवंटियों से 4.68 लाख से 21.27 लाख रुपए तक लिया जाना है। वहीं इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में 205 आवंटितियों से 4.33 लाख से 13.65 लाख रुपए लिया जाना शेष है।

      रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा बुकिंग कराने वाले आवंटियों से प्राप्त होने वाली राशि से ही फ़्लैट्स का निर्माण किया जा रहा है। परंतु कुछ आवंटितियों व्दारा निर्धारित समय पर राशि नहीं दिए जाने से निर्माण कार्य की प्रगति प्रभावित हो रही है। ऐसे में प्राधिकरण व्दारा बकाया राशि नहीं देने वाले आवंटियो का आवंटन निरस्त कर पुनः विक्रय किए जाने से जो राशि प्राप्त होगी उसी से इन फ़्लैट्स का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा।

      उल्लेखनीय है कि जिन आवंटियो ने राशि समय पर जमा की है उनके व्दारा भी बार - बार समय पर भुगतान नहीं करने वालों के आवंटन निरस्त कर अन्य जरूरतमंदो को विक्रय किए जाने की मांग की जाती रही है ताकि फ़्लैट्स का निर्माण शीघ्र पूरा किया जा सके जिस से उनका अपने घर का सपना जल्द से जल्द पूरा हो सके।


Feb 11, 2022

राजधानी रायपुर में आवास लेने लोगों का रुझान बढ़ा

 आरडीए की आवासीय योजनाओं में उपलब्ध आवासों से

ज्यादा संख्या में मिल रहे हैं आवेदन


     रायपुर, 11 फरवरी 2022/ रायपुर विकास प्राधिकरण की विभिन्न आवासीय योजनाओं के प्रति लोगों का काफी रुझान दिखाई दे रहा है। इन्द्रप्रस्थ व बोरियाखुर्द योजना में उम्मीद से ज्यादा आवेदन पत्र जमा हुए हैं तथा कमल विहार योजना में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से एलआईजी फ्लैट्स लेने के लिए लोग जानकारी और निविदा पत्र ले रहे हैं।   

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के अनुसार इद्रप्रस्थ रायपुरा योजना के 173 ईड्ब्लूएस 1बीएचके फ्लैट्स के लिए आमंत्रित आवेदन के लिए 547 आवेदन पत्र विक्रय हुए तथा 461 आवेदन पत्र प्राधिकरण कार्यालय में जमा कराए गए है। इसमें 24 आवेदन पत्र अपात्र पाए गए हैं। प्राधिकरण व्दारा इस हेतु 17 फरवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई है। इसके पश्चात 24 फरवरी को दोपहर 3 बजे आवंटन के लिए प्राधिकरण कार्यालय में कम्प्यूटर से लॉटरी निकाली जाएगी। इसी प्रकार बोरियाखुर्द में 12 ईड्ब्लूएस स्वतंत्र रोहाऊस मकानों के लिए 47 आवेदन बिके तथा 40 आवेदन पत्र जमा हुए हैं। इसके लिए 21 फरवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। इसकी कम्प्यूटरीकृत लॉटरी 28 फरवरी को निकाली जाएगी।     

इसी प्रकार कमल विहार योजना में 1120 एलआईजी फ्लैट्स आवंटन के लिए आय सीमा 6 लाख रुपए तक निर्धारित करते हुए निविदा आवेदन जमा करने की तिथि को बढ़ा कर 23 फरवरी तक कर दिया गया है। इसकी निविदा 23 फरवरी को दोपहर 3 बजे प्राधिकरण कार्यालय में खोली जाएगी। इसमें भी लोगों का काफी रुझान बना हुआ है। रायपुर-धमतरी मुख्य मार्ग के करीब होने के कारण पूरे प्रदेश से इसकी पूछताछ हो रही है। सरगुजा से जगदलपुर तक लोगों ने इसमें रुचि दिखाई है। लोगों की सुविधा के लिए आवेदन पत्र प्राधिकरण की वेबसाईट में भी उपलब्ध है। वेबसाईट से ये निविदा आवेदन पत्र डॉऊनलोड किया जा सकता है। कमल विहार के सेक्टर 12 व 13 में प्रस्तावित 19 लाख की कीमत तथा 812 वर्गफुट बिल्टएप एरिया वाले ये एलआईजी फ्लैट्स रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ के कार्यकाल में तैयार की गई यह पहली अफोर्डेबल फ्लैट्स निर्माण योजना है। इसमें जनरल सर्विस टैक्स को साथ ही एक मुश्त रखरखाव की राशि अलग से देय होगी। इसका आवंटन निविदा के आधार पर होगा। जिसमें हर एक फ्लैट्स के लिए सबसे ज्यादा राशि का प्रस्ताव देने वाले आवेदक को एलआईजी फ्लैट्स का आवंटन किया जाएगा। बहुमंजिलीय आकार के ये एलआईजी फ्लैट्स चारों ओर से बाऊन्ड्रीवॉल से सुरक्षित होगें। इसमें तीन बेडरुम,एक डॉईंग कम डॉयनिंग रुम सहित किचन, यूटिलिटी व बॉलकनी का प्रावधान किया गया है।

Jan 27, 2022

गणतंत्र दिवस पर आरडीए में अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

      आरडीए को बैंक ऋणों से कर्ज मुक्त कराना हमारा लक्ष्य

    


 रायपुर, 27 जनवरी 2022/ गणतंत्र दिवस पर रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंड़ा फहराया। इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्षव्दय श्री सूर्यमणि मिश्रा और शिव सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह, अतिरिक्त सीईओ श्री नवीन कुमार ठाकुर, संचालक मंडल के सदस्य श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे, श्री हिरेन्द्र देवांगन, अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता व श्री एम. एस. पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री आर.के. जैन, श्री सुरेश कुमार कुंजाम, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह सेंगर सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


श्री धुप्पड ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हमारा लक्ष्य है आरडीए को बैंक ऋण से कर्ज मुक्त करना। उन्होनें सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निष्ठा और सेवा भाव से काम करने का आव्हान किया।  

 


Jan 14, 2022

श्री अभिजीत सिंह ने आरडीए का कार्यभार संभाला

                       अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ से विकास और निर्माण पर चर्चा की  

 

रायपुर, 14 जनवरी 2022/ राज्य शासन के आदेश के बाद श्री अभिजीत सिंह ने आज रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया। राज्य शासन ने उन्हें रायपुर स्मार्ट सिटी का प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ करते हुए संयुक्त सचिव गृह विभाग तथा रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी है। इससे पहले वे संचालक भूअभिलेख व संचालक शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री के पद पर थे। पूर्व में वे नारायणपुर के कलेक्टर भी रह चुके हैं।



आरडीए में कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने आज रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड् के साथ मुलाकात की और रायपुर शहर के विकास और निर्माण की गतिविधियों पर लंबी चर्चा की। इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शिव सिंह ठाकुर और संचालक मंडल के सदस्य श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे भी उपस्थित थे।

कमल विहार में 1120 एलआईजी फ्लैट्स निविदा व्दारा आवंटन के लिए उपलब्ध

 


Jan 11, 2022

आरडीए संचालक मंडल के निर्णय

कमल विहार में आरडीए लांच करने नई 3बीएचके एलआईजी फ्लैट्स योजना

इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के ईडब्लूएस फ्लैट्स में 91 हजार की सबसिड़ी का होगा समायोजन

आरडीए की संपत्ति विक्रय में तेजी, डेढ़ माह में 17 करोड़ की संपत्ति बिकी

 

रायपुर, 11 जनवरी 2022/ रायपुर विकास प्राधिकरण अपनी कमल विहार योजना में अफोर्डेबल हॉऊसिंग के अंतर्गत आधुनिक सुविधाओं के साथ शीघ्र ही एक 3बीएचके फ्लैट्स के 1120 फ्लैट्स की एक नई स्कीम लांच करेगा। वहीं इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना के ईडब्लूएस फ्लैट्स के रजिस्ट्री के पहले आवंटितियों को सबसिडी के 91 हजार रुपए का समायोजन करने की स्वीकृति प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में आज दी गई। बैठक में बताया गया कि प्राधिकरण ने 25 नवंबर से कुल 17 करोड़ रुपए की संपत्ति विक्रय की है। संचालक मंडल की बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने की तथा प्रस्ताव मंडल के सदस्य सचिव व मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी ने प्रस्तुत किया।



बैठक में प्रस्तुत प्रस्ताव में यह जानकारी दी की कमल विहार योजना के सेक्टर 12 व 13 में क्रमशः 832 व 288 फ्लैट्स अफोर्डेबल हॉऊसिंग के अंतर्गत तैयार किए जाएंगे। आठ मंजिलीय फ्लैट्स में हर फ्लैट का बिल्टअप एरिया 812 वर्गफुट होगा। कव्हर्ड पार्किंग वाले इस 1120 फ्लैट्स पूर्ण रुप से बॉऊन्ड्री से संरक्षित कैम्पस में होगा। इसमें आधुनिक सुविधाओं के अतंर्गत भूमिगत नालियां, हाईड्रोन्यूमेटिक तकनीक से जल वितरण,भूमिगत केबल, दो लिफ्ट, कव्हर्ड तथा खुली पार्किंग, उद्यान, खुली जिम, अग्निशमन उपकरण, 25 मीटर का कांक्रीट ड्रॉईव्हवे के साथ ही कम्युनिटी हॉल भी दिया जाएगा। फ्लैट्स की कीमत 19 लाख रुपए निर्धारित की गई है जो निविदा के माध्यम से विक्रय किया जाएगा।



संचालक मंडल ने इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में ईडब्लूएस आवंटितियों को 91 हजार रुपए की सबसिडी रजिस्ट्री के पहले उनकी अंतिम किश्त में समायोजन किए जाने को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान करते हुए आवंटितियों को एक बड़ी राहत दी है। प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ के समक्ष आवंटितियों की लगातार मांग के कारण यह निर्णय लिया गया है। इसमें ईडब्लूएस फ्लैट्स में केन्द्र सरकार व्दारा दी जाने वाली सबसिड़ी में 1.50 लाख रुपए की राशि दी जानी है जिसमें वर्तमान में उपलब्ध कराई गई 91 हजार रुपए की सबसिड़ी राशि का समायोजन कर आवंटितियों की रजिस्ट्री कर उन्हें फ्लैट का कब्जा दिया जाएगा।  



बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि प्राधिकरण की संपत्तियों के विक्रय में काफी तेजी आई है। 25 नवंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 के बीच मात्र 46 दिनों में ही लगभग 17 करोड़ रुपए की संपत्ति विक्रय हुई है। इसी प्रकार विवेकानंद आश्रम स्थित पुराने कॉम्पलेक्स की दुकानें भी लगभग 7 करोड़ रुपए में बिकी है।  



संचालक मंडल की बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी, उपाध्यक्षव्दय श्री सूर्यमणी मिश्रा व श्री शिव सिंह ठाकुर, अशासकीय संचालक सदस्य श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे, श्रीमती ममता रॉय, हिरेन्द्र देवांगन, श्री मुकेश साहू, शासकीय सदस्यों में आवास एवं पर्यावरण विभाग के उप सचिव श्री सी. तिर्की, नगर तथा ग्राम निवेश छत्तीसगढ़ के अपर संचालक श्री संदीप बागड़े, नगर पालिक निगम रायपुर के उपायुक्त श्री लोकेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी से अधीक्षण अभियंता श्री मनोज वर्मा तथा लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता सीमा दीवान उपस्थित रहे।

Dec 8, 2021

न्यू राजेन्द्रनगर में 63 लाख का बकाया न देने पर आरडीए ने श्वेता विद्या मंदिर सील किया

दो जनता फ्लैटस का अवैध कब्जा भी हटवाया गया


 
रायपुर, 08 दिसंबर 2021/ रायपुर विकास प्राधिकरण ने आज न्यू राजेन्द्रनगर योजना में श्वेता विद्या मंदिर व्दारा भूभाटक की 63.74 लाख की बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण स्कूल का प्रशासनिक कार्यालय और चार कमरों को सील कर दिया। आरडीए की टीम में कार्यपालन अभियंता और राजस्व अधिकारी ने हर वर्ष लगने वाले भूभाटक 2 लाख 14 हजार 464 रुपए और उस पर लंबे समय से बढ़ते बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण श्वेता विद्या मंदिर को सील किया। स्कूल व्दारा काफी लंबे समय से भूभाटक की राशि जमा नहीं की जा रही थी उस पर सरचार्ज राशि लगने के कारण बकाया राशि बढ़ती चली गई।

न्यू राजेन्द्रनगर में कैनाल रोड के किनारे बने तीन तल के 72 जनता फ्लैट्स में अवैध रुप से काबिज दो परिवारों को आज हटाया गया। इनमें एक ने पूर्व में आरडीए से फ्लैट्स आवंटन के लिए आवेदन दे कर सुरक्षा निधि की राशि जमा की गई थी और बिना कब्जा प्राप्त किए ही वह अवैध रुप से काबिज हो कर रह रहा था। दूसरे फ्लैट में एक महिला अवैध रुप से कब्जा कर निवासरत थी। इस पर आरडीए ने आज दोनों काबिजों से फ्लैट का कब्जा वापस प्राप्त किया।


Dec 3, 2021

आरडीए ने केपीएस स्कूल, कमल विहार से 1.24 एकड़ भूमि वापस ली

 3528 वर्गफुट क्षेत्र में बनी बॉऊन्ड्रीवाल तोड़ी गई 



रायपुर, 03 दिसंबर 2021/ रायपुर विकास प्राधिकरण ने कल कमल विहार में कृष्णा एजुकेशन सोसायटी व्दारा कब्जा की गई भूमि 3528 वर्गफुट का कब्जा वापस प्राप्त किया। इससे पहले प्राधिकरण ने दो बार में तहसीलदार से सीमांकन करवाने के बाद अब तक कुल 54,058 वर्गफुट भूमि जो लगभग 1.24 एकड़ होती है का कब्जा वापस प्राप्त किया। यह भूमि कमल विहार के व्यावसायिक उपयोग की भूमि का हिस्सा है।


कल केपीएस स्कूल परिसर में शामिल की गई जिस भूमि का कब्जा हासिल किया गया उस पर स्कूल की बॉऊन्ड्रीवाल व पक्की सड़क का निर्माण कर उपयोग किया जा रहा था। पक्की बॉऊन्ड्रीवाल के ऊपर जनरेटर के बिजली के केबल बिछे हुए थे। रायपुर के तहसीलदार जयेन्द्र सिंह की टीम ने कल उक्त भूमि पर अतिक्रमण हटा कर उस भूमि का कब्जा रायपुर विकास प्राधिकरण को सौंपा। रायपुर विकास प्राधिकरण की ओर से कार्यपालन अभियंता श्री राजेन्द्र जैन, राजस्व अधिकारी सुश्री संध्या नामदेव ने उक्त भूमि का कब्जा प्राप्त किया।





Nov 27, 2021

आरडीए ने बॉम्बे मार्केट में किराये पर दी गई दो दुकानें खाली कराई

 नए आवंटितयों को दिया जाएगा कब्जा

6 हॉल और 46 दुकाने विक्रय के लिए उपलब्ध




रायपुर, 27 नवंबर 2021/ रायपुर विकास प्राधिकरण की बॉम्बे मार्केट व्यवासायिक योजना में मासिक किराये से दी गई दुकानों पर अवैध रुप से काबिज दो दुकानदारों से दुकानें खाली कराकर आज कब्जा वापस ले लिया गया।  आरडीए ने बॉम्बे मार्केट में किराये पर दी गई दो दुकानें खाली कराई   काबिज थे। प्राधिकरण ने इन्हे पिछले वर्ष दुकानें खाली करने के लिए नोटिस दिया था किन्तु इनके व्दारा दुकानें खाली नहीं की गई थी। 




पूर्व में 1440 रुपए के मासिक किराये पर दी गई इन काबिज दुकानदारों को प्राथमिकता से दिए जाने के उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्राधिकरण ने निविदा में दुकानदारों को प्राथमिकता के साथ दो अवसर दिए। किन्तु बॉम्बे मार्केट की दुकान नंबर डी- 3 डी - 4 को लेने में इन दुकानदारों व्दारा कोई रुचि नहीं दिखाई गई और ना ही नोटिस के बाद दुकानें खाली की। निविदा में अन्य लोगों व्दारा दुकानें क्रय करने के बाद प्राधिकरण ने इसकी रजिस्ट्री की और अब कब्जा दिया जाना था। चूंकि पूर्व से काबिज दुकानदारों ने नोटिस के बाद भी दुकानें रिक्त कर कब्जा नहीं दिया था इसीलिए आज प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता और राजस्व अधिकारी की टीम ने प्राधिकरण के अमले और मौदहापारा के पुलिस बल के सहयोग से दुकानदारों से कब्जा प्राप्त किया। निविदा के माध्यम से विक्रय की जा चुकी इन दोनों दुकानों का कब्जा अब नए आवंटितियों को सौंपा जाएगा।


उल्लेखनीय है कि बॉम्बे मार्केट में प्राधिकरण व्दारा 6 बड़े हॉल और 46 दुकानों का विक्रय किया जा रहा है। दुकानों का क्षेत्रफल 102 वर्गफुट से 444 वर्गफुट तक है। रायपुर विकास प्राधिकरण इसका हर महीने के दूसरे और चौथे सोमवार को निविदा के माध्यम से आवंटन कर रहा है। 

Nov 24, 2021

रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल ने लिए जनहित में निर्णय

         इन्द्रप्रस्थ के ईडब्लूएस फ्लैट्स आवंटितियों को 91 हजार की सबसिडी मिलेगी

रिक्त पुराने फ्लैट्स का आवंटन प्रथम आया प्रथम पाया के आधार पर


रायपुर, 24 नवंबर 2021/ रायपुर विकास प्राधिकरण में छत्तीसगढ़ शासन व्दारा नियुक्त दो उपाध्यक्षों और संचालक मंडल के चार नए सदस्यों की नियुक्ति के बाद आज पहली बार संचालक मंडल की बैठक हुई । बैठक में कमल विहार योजना के अंतर्गत अवैध रोड- रास्ते की सूची में शामिल 31 भूमि स्वामियों को पुनर्गठित भूखंड प्राप्त करने 28 फरवरी 2021 तक समय दिए जाने, हीरापुर, रायपुरा व बोरियाखुर्द योजना में रिक्त पुराने फ्लैट्स को प्रथम आया प्रथम पाया के आधार पर आवंटन करने, इन्द्रप्रस्थ फेज - 2 रायपुरा 1472 ईडब्लूएएस फ्लैट्स के आवंटितियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत केन्द्र शासन से प्राप्त सबसिडी की राशि की पहली किस्त 91 हजार रुपए की राशि दिए जाने तथा प्राधिकरण के चार कर्मचारियों के निधन के कारण उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।  

रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी सहित नए उपाध्यक्ष श्री सूर्यमणि मिश्रा व श्री शिव सिंह ठाकुर, नए अशासकीय संचालक सदस्य श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे. श्रीमती ममता रॉय, श्री हिरेन्द्र देवांगन उपस्थित थे।



संचालक मंडल की बैठक में कमल विहार योजना के अंतर्गत अवैध रोड- रास्ते की सूची में शामिल 31 भूमि स्वामियों को पुनर्गठित भूखंड देने का समय बढ़ा कर 28 फरवरी 2021 तक किया गया है। इस हेतु अवार्ड पारित भूस्वामियों को पारित अवार्ड की राशि, सर्विस चार्ज एवं ब्याज देना होगा।

प्राधिकरण की डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना हीरापुर, रायपुरा व बोरियाखुर्द योजना के अतंर्गत पूर्व में निर्मित फ्लैट्स जिनकी किस्तों का भुगतान नहीं करने के कारण खाली किए 261 फ्लैट्स का पुनः आवंटन किया जाना है। फ्लैट वर्तमान मे जैसी स्थिति में है वैसी स्थिति में विक्रय किए जाएगें। न्यून निम्न आय वर्ग के लिए निर्मित इन फ्लैट्स की कीमत 3.31 लाख से 3.61 लाख तक है। पहले ये लॉटरी के आधार पर आवंटित किए जाते थे लेकिन अब इनका आवंटन प्रथम आया प्रथम पाया के आधार पर आवंटन किए जाने के प्रस्ताव को संचालक मंडल के सदस्यों ने अपनी स्वीकृति प्रदान की। आवंटन के समय इन फ्लैट्स की राशि जमा करने हेतु तीन माह का समय दिया जाएगा। बैठक में कमल विहार योजना में बाह्य विद्युतीकरण हेतु 33/11 किलोवाट के विद्युत उपकेन्द्र के सब स्टेशन निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी को 1200 वर्गमीटर की भूमि एक रुपए के टोकन राशि में दिए जाने के प्रस्ताव को संचालक मंडल ने स्वीकृति प्रदान की।  

संचालक मंडल की बैठक में इन्द्रप्रस्थ फेज - 2 रायपुरा में नवनिर्मित 1472 ईडब्लूएएस फ्लैट्स के आवंटितियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत केन्द्र शासन से प्राप्त सबसिडी की राशि में से आवंटितियों को 91 हजार रुपए की राशि दिए जाने के प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्राधिकरण को केन्द्र शासन व्दारा सूडा के माध्यम से 13.44 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई है जिसमें पात्र आवंटितियों को ही यह राशि दी जाएगी। शेष राशि रुपए 59 हजार रुपए केन्द्र शासन से राशि प्राप्त होने पर दी जाएगी।

संचालक मंडल ने कोविड19 के दौरान तथा उसके बाद प्राधिकरण के एक मृतक कर्मचारी परिवार के आश्रित सदस्यों अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रस्ताव को अपनी सहमति दी। इसमें तोमेश साहू, अतुल साहू, आकाश बरोरे व अभिषेक शर्मा को सहायक ग्रेड व मेट पर नियुक्ति दी  गई है। बैठक में संचालक मंडल के सदस्यों को यह जानकारी दी गई कि 15 जून 2021 के बाद से विभिन्न योजनाओं में प्राधिकरण व्दारा कुल 38.95 करोड़ रुपए की 161 संपत्तियों का विक्रय किया गया है।



 

Nov 17, 2021

इन्द्रप्रस्थ रायपुरा ईडब्लूएस फ्लैट्स के आवंटितियों को सबसिडी की राशि बोर्ड की स्वीकृति के बाद मिलेगी

 

रायपुर 17 नवंबर 2021/ इन्द्रप्रस्थ फेज - 2 रायपुरा में रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा नवनिर्मित 1472 ईडब्लूएएस फ्लैट्स के आवंटितियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत केन्द्र शासन प्राप्त सबसिडी की राशि दिया जाना है। केन्द्र सरकार से सबसिडी राशि के मद में रायपुर विकास प्राधिकरण को कुल राशि 22.08 करोड़ रुपए प्राप्त होना है किन्तु सबसिड़ी के मद में राशि 13.44 करोड़ रुपए प्राप्त हुई है। रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा योजना के हितग्राहियों को सबसिडी देने के लिए संचालक मंडल की आगामी बैठक में प्रस्ताव रखा गया है जिन आवंटिती ने फ्लैट के समस्त राशि का भुगतान कर अपने फ्लैट की रजिस्ट्री करा ली है उनको राज्य शासन स प्राप्त सबसिडी की राशि 91 हजार रुपए उपलब्ध कराई जाएगी शेष राशि का भुगतान केन्द्र शासन से प्राप्त होने पर किया जाएगा। रायपुर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक में निर्णय के उपरांत ही आवंटितियों को सबसिडी की पूर्ण राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Oct 7, 2021

इन्द्रप्रस्थ रायपुरा फ्लैट्स योजना में आवारा पशुओं को रोकने नगर निगम की मदद लेगा आरडीए

                                                 बॉऊन्ड्रीवाल का निर्माण कार्य भी शुरु 

रायपुर 7 अक्टूबर 2021/ रायपुर विकास प्राधिकऱण की इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना क्षेत्र में नवनिर्मित ईडब्लूएस एवं एलआईजी फ्लैट्स क्षेत्र में आसपास के क्षेत्र और एक डेयरी के पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए नगर पालिक निगम रायपुर के जोन कार्यालय की मदद ली जाएगी।

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सूर्यमणि मिश्रा ने आज इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना का दौरा किया तो जानकारी मिली कि फ्लैट्स योजना का पूरा क्षेत्र पशुओं की मल मूत्र से गंदा हो रहा है। जिन लोगों को वहां फ्लैट्स आवंटित हुए हैं वे इसकी लगातार शिकायत कर रहे हैं। श्री मिश्रा ने कहा कि वे वार्ड के पार्षद श्री वीरेन्द्र देवांगन और जोन कमिश्नर से इस बारे में बात करेगें ताकि योजना में साफ सफाई बनी रहे। उन्होने कहा नगर निगम के पास कॉऊ कैचर वाहन भी है इसकी मदद से आवारा पशुओं को वहां से हटाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रायपुर विकास प्राधिकरण ने अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने कुछ दिन पहले फ्लैट्स योजना की बॉऊन्ड्रीवाल निर्माण की घोषणा की थी। फलस्वरुप प्राधिकरण व्दारा बाऊन्ड्रीवाल का निर्माण कार्य भी कार्य शुरु कर दिया गया है।

Sep 14, 2021

 रायपुर विकास प्राधिकरण में नए सीईओ श्री ऋतुराज रघुवंशी ने कार्यभार संभाला

रायपुर, 14 सितंबर 2021/ राज्य शासन व्दारा रायपुर विकास प्राधिकरण में नियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज डॉ. अय्याज तांबोली से मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया। श्री रघुवंशी भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के अधिकारी है। वे इसके पहले नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त और महासमुन्द में जिला पंचायत के सीईओ रह चुके हैं।

Sep 8, 2021

इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के ऩए ईडब्लूएस, एलआईजी फ्लैट्स में आवंतियों का गृहप्रवेश

आरडीए ने आवंटितियों को देय जीएसटी राशि में 30 हजार की दी बड़ी राहत

आवंटितियों की मांग पर अध्यक्ष श्री धुप्पड़ ने की बॉऊन्ड्रीवाल बनाने की घोषणा

 रायपुर, 08 सितंबर 2021/ रायपुर विकास प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ योजना के अंतर्गत निर्मित ईडब्लूएस और एलाईजी फ्लैट्स में अब लोग कब्जा पत्र प्राप्त कर गृह प्रवेश करने लगे हैं। प्राधिकरण ने आज ऐसे  पहले दो आवंटितियों का कार्यालय में अभिनंदन करते हुए उनका सम्मान किया। प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड, उपाध्यक्षव्दय श्री सूर्यमणि मिश्रा और श्री शिव सिंह ठाकुर सहित संचालक मंडल के अशासकीय सदस्य श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने ईडब्लूएस फ्लैट्स की श्रीमती गुंजन झा और एलआईजी फ्लैट्स की पहली आवंटिति श्री इन्कू सिंह का अभिनंदन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। 


इस अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने आंवटितियों की मांग और उपाध्यक्ष श्री सूर्यमणि मिश्रा और श्री शिव सिंह ठाकुर के स्थल निरीक्षण के बाद की गई अनुशंसा पर पूरे परिसर में बॉऊन्ड्रीवाल निर्माण कराने की घोषणा की। श्री धुप्पड़ ने आवंटितियों की मांग पर ईडब्लूएस फ्लैट की अंतिम किस्त की राशि में केन्द्र सरकार व्दारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दिए गए अनुदान राशि का समायोजन करने की बात कही। श्री धुप्पड़ ने आवंटितियों को आश्वस्त किया कि वे बैंकों को प्रतिनिधियो को कार्यालय आमंत्रित कर टॉप अप ऋण दिए जाने के लिए भी चर्चा करेगे।

प्राधिकरण अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड व्दारा पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार प्राधिकरण ने ईडब्लूएस फ्लैट्स व एलआईजी फ्लैट्स की मूल्य में वस्तु एवं सेवा कर अर्थात जीएसटी की राशि में 20 हजार रुपए तथा रखरखाव के मद में जीएसटी की राशि में 10 हजार रुपए, इस तरह से कुल 30 हजार रुपए की राशि कम कर आवंटितियों को बड़ी राहत दी है।

उल्लेखनीय है कि रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा अपनी नगर विकास योजना इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में 5 मार्च 2017 को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1472 ईडब्लूएस व 944 एलआईजी फ्लैट्स का भूमिपूजन कर निर्माण एवं विकास कार्य प्रारंभ किया था। इसके अंतर्गत कुल 2418 फ्लैटस का निर्माण किया गया है। इसके अंतर्गत अब प्राधिकरण व्दारा 1472 ईडब्लूएस फ्लैट्स में से 896 फ्लैट्स का तथा 944 एलआईजी फ्लैट्स की रजिस्ट्री के बाद कब्जा देना प्रारंभ कर दिया है। वहीं ईडब्लूएस के शेष निर्माणाधीन 576 फ्लैट्स का कब्जा दिसंबर तक दिया जाना है। ईडब्लूएस फ्लैट्स के अंतर्गत एक बीएचके की सुविधा है। जबकि एलआईजी फ्लैट्स में दो बीएचके की सुविधाएं है।

Sep 2, 2021

आरडीए के उपाध्यक्षों व सदस्यों का बोरियाखुर्द योजना का दौरा

715 आवास व 23 दुकानों के निर्माण कार्यों को बताया बेहतर


रायपुर, 02 सितंबर 2021/ रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षव्दय और संचालक मंडल के सदस्यों ने आज बोरियाखुर्द योजना में निर्माणाधीन 715 आवासीय योजनाओं का अवलोकन किया। इसके अंतर्गत योजना में निर्माणाधीन 192 एलआईजी फ्लैट्स और 523 स्वतंत्र ईडब्लूएस व एलआईजी आवासों का निर्माण किया जा रहा है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व्दय श्री सूर्यमणि मिश्रा व श्री शिव सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के अशासकीय सदस्य श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे,  श्रीमती ममता राय और श्री हीरेन्द्र देवांगन ने योजना स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को देखा और इसे बेहतर बताया।

प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता ने बताया कि यह निर्माण कार्य प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। जिसमें आवंटितियों को अनुदान व ब्याज राशि में अनुदान की सुविधा है। यहां निर्माणाधीन मकानों में स्वतंत्र आवासों की काफी मांग रही और इसमें प्रायः सभी की बुकिंग हो गई है। वहीं 8 मंजिलीय 192 एलआईजी फ्लैट्स में भी लगातार बुकिंग हो रही है। श्री गुप्ता ने जानकारी दी कि बोरियाखुर्द योजना में  प्राधिकरण ने पूर्व में दो ग्रुप में 1800 फ्लैट्स का निर्माण किया था, जो राज्य़ शासन की वित्त पोषित योजना थी। यह फ्लैट्स न्यून निम्न आय वर्ग के लिए बनाए गए थे।  प्राधिकरण के उपाध्क्षव्दय और सदस्यों ने योजना के ग्रुप-बी में निर्मित 23 दुकानों का भी अवलोकन किया। प्राधिकरण व्दारा इन दुकानों का नियमित रुप से आवंटन किया जा रहा है। स्थल निरीक्षण के इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री आर.के.जैन, सहायक अभियंता श्री सुशील शर्मा और उप अभियंता श्री विवेक सिन्हा भी उपस्थित थे।

Aug 17, 2021

कमल विहार लेआऊट संशोधन के लिए हुई जनसुनवाई

 14 संशोधन प्रस्तावों में से दो प्रस्तावों में आई छह आपत्तियां

अपर मुख्य सचिव ने निराकरण करने के दिए निर्देश

 



रायपुर, 17 अगस्त 2021/ छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण विभाग व्दारा रायपुर विकास प्राधिकरण की नगर विकास योजना कमल विहार के लेआऊट प्लॉन में संशोधन (आर-7) के लिए आज रायपुर के सर्किट हॉऊस में योजना के भूखंड स्वामियों को आमंत्रित कर जनसुनवाई की। यह सुनवाई छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 74 के अंतर्गत पुनर्विलोकन किए जाने हेतु प्रस्तावित संशोधनों से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों को युक्तियुक्त अवसर देने हेतु की गई थी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू और रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज तांबोली उपस्थित थे। लेआऊट में कुल 14 संशोधन का प्रस्ताव दिया गया था जिसमें मात्र दो प्रस्तावों में ही आपत्तियां आई। 


 कमल विहार योजना के लेआऊट संशोधनों हेतु सेक्टर 1 में राजस्व सीमांकन के कारण श्मशान क्षेत्रफल में वृध्दि, सेक्टर 1 में उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार भूमि स्वामियों की भूमि पृथक कर भूस्वामियों के बीच भूमि का आदान प्रदान करते हेतु भूमि को एक चक करने, सेक्टर6 में कब्रिस्तान की भूमि को अनुरोध किए जाने पर एक चक करने, सेक्टर 7बी में 5 एकड़ बड़े व्यावसायिक भूखंड को 117 भूखंड में विभाजित करने, सेक्टर 8बी में मंदिर के लिए पहुंच मार्ग देने के लिए आवासीय भूखंडों को स्थानांतरित करने, सेक्टर 9 में लेआऊट में 102 बड़े सार्वजनिक व अर्ध्दसार्वजनिक भूखंडों को को 167 छोटे भूखंडों में परिवर्तित करने, सेक्टर 10 में नर्सरी स्कूल (शैक्षणिक) के बड़े भूखंड को छोटा कर 5 अतिरिक्त आवासीय भूखंड बनाने, सेक्टर 11ए में नर्सिंग होम के बड़े भूखंड को 2 छोटे नर्सिंग होम तथा 8 आवासीय भूखंड में परिवर्तित करने तथा शैक्षणिक भूखंड में हायर सेकेन्डरी स्कूल के स्थान पर शैक्षणिक संस्था का उल्लेख किए जाने, सेक्टर 12 के लेआऊट में 8 बड़े व्यावसायिक भूखंडों को 60 छोटे भूखंडों में परिवर्तित करने, सेक्र 13 के लेआऊट में 7 बड़े व्यावसायिक भूखंडों को 58 छोटे भूखंडों में परिवर्तित करने, सेक्टर 14ए में ईडब्लूएस के आरक्षित भूखंडों में भूमि स्वामियों के अनुरोध पर उनकी भूमि के पास ही विकसित भूखंडों का आवंटन किए जाने हेतु भूखंडों का प्रावधान किए जाने, सेक्टर14बी व 15सी में सड़क के साथ यूटिलिटी हेतु आरक्षित भूमि पर ग्राम वासियों के उपयोग हेतु धरसा के स्थान पर आवागमन हेतु रास्ता दिए जाने का प्रावधान किए जाने तथा कमल विहार योजना के सभी सेक्टरों में ईडब्लूएस के स्थान पर ईडब्लूएस / एलआईजी अफोर्डेबल हॉऊसिग का उल्लेख करने हेतु प्रस्ताव रखा गया था।  

जनसुनवाई में मात्र दो संशोधन प्रस्तावों में कुल छह आपत्तियां आई जिनमें कुछ आवंटितियों के भूखंड पहले श्मशान की भूमि के पीछे थे जो नए प्रस्ताव में साथ लग रहे हैं।  इससे उनके भूखंडों से दूर करने के लिए चार आवंटितियों व्दारा राज्य शासन को अपनी आपत्ति प्रस्तुत की।

छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने आपत्तियों को सुनने के बाद कहा कि मुख्य रुप से लोगों व्दारा इस बात पर आपत्ति की गई है कि उनके भूखंडों का स्थान तो नहीं बदला गया है किन्तु उनके भूखंड का नंबर बदल दिया गया है। दूसरी आपत्ति इस बात को लेकर थी कि उनके भूखंड का स्थान तो नहीं बदला गया है किन्तु उनके भूखंड अब कब्रिस्तान के पास आ गए है। इसे हटाया जाए। श्री साहू ने उपस्थित आपत्तिकर्ताओं से कहा कि वे 24 अगस्त प्रात 11.30 बजे रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिल कर अपनी शिकायतों का निराकरण कराए। इन आपत्तियों के निराकरण के बाद ही लेआऊट में संशोधन होगा।

Jul 19, 2021

सूर्यमणि मिश्रा और शिव सिंह ठाकुर ने उपाध्यक्ष का कार्य संभाला

                  आरडीए में नए उपाध्यक्षों और सदस्यों ने कार्यभार ग्रहण किया

 रायपुर, 19 जुलाई 2021/ राज्य शासन व्दारा रायपुर विकास प्राधिकरण में नियुक्त किए गए दो उपाध्यक्षों श्री सूर्यमणि मिश्रा और श्री शिव सिंह  ठाकुर तथा संचालक मंडल के सदस्य श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे, ममता राय और श्री हीरेन्द्र देवांगन ने आज प्राधिकरण कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्डे के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी, छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष और रायपुर नगर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री सलाम रिजवी, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड, विधायक श्रीमती अनिता शर्मा, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज तांबोली, श्री सुशील आनंद शुक्ला, क्रेडा के सदस्य कवर्धा के श्री कन्हैया लाल अग्रवाल,श्री गिरीश दुबे, श्री संजय पाठक, अनेश बजाज, रितेश ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, अनेश बजाज, मुजफ्फर खान, जग्गू सिंह ठाकुर, सुनील साहू उपस्थित थे।



इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोंधित करते हुए आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देतु हुए पदाधिकारियों को बेहतर काम करने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार है कि उन्होंने प्राधिकरण को शहर विकास के लिए नए सदस्य़ों की एक टीम दी। श्री धुप्पड ने नवनियुक्त दोनों उपाध्यक्षों और सदस्यों को बधाई भी दी। प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष श्री सूर्यमणी मिश्रा और श्री शिव सिंह ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ श्री नवीन कुमार ठाकुर ने आंगतुक सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।




Jul 14, 2021