Search This Blog

Mar 31, 2018

कमल विहार के प्लाटों में अब 25 अप्रैल तक 15% की छूट

30 दिनों में पूरी राशि देने पर 0.75% की अतिरिक्त छूट

🔹रायपुर, 31 मार्च 2018, रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना में 01 अप्रैल से 25 अप्रैल तक बिजनेस प्लाट पर दी जाने वाली अधिकतम छूट अब 15 प्रतिशत कर दी गई है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धन दास खंडेलवाल व श्री रमेश सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के समक्ष प्राधिकरण के वित्तीय सलाहकार व्दारा गत दिनों प्रस्तुत बिजनेस मॉडल के आधार पर यह निर्णय लिया है. कमल विहार में बिजली और पानी आने के कारण यहां प्लाटों व प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत फ्लैट्स की मांग काफी बढ़ गई है.
🔹श्री कावरे ने बताया कि बिजनेस के प्लाटों के अतंर्गत स्कीम लेवल व सेक्टर लेवल, मिश्रित, सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के भूखंड, स्वास्थ्य व शैक्षणिक उपयोग के भूखंडों पर अब 15 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी. आवासीय भूखंडों पर दी जा रही छूट पहले जैसी बनी रहेगी. इसमें 2 हजार वर्गफुट के आवासीय भूखंड पर 2 प्रतिशत, 2001 से तीन हजार वर्गफुट तक के आवासीय़ भूखंड पर 10 प्रतिशत, 3001 से 5 हजार वर्गफुट के आवासीय भूखंड पर 12 प्रतिशत और 5001 से अधिक आकार के आवासीय भूखंडों पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. यह छूट 60 दिनों में पूरी राशि जमा करने पर ही दी जाएगी. यदि 60 दिनों के बजाय राशि 30 दिनों में पूरी जमा की जाती है आवंटिती को 0.75 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी.

Mar 27, 2018

इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में 2बीएचके के शेष बचे 90 एलआईजी फ्लैट्स की बुकिंग शुरु

7 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन

रायपुर, 27 मार्च 2018, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में निर्माणाधीन 2 बीएचके के 1472 एलआईजी फ्लैट्स में आवंटन के लिए अब 90 फ्लैट्स आवंटन के लिए उपलब्ध हो गए हैं. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार इन फ्लैट्स के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं जिसकी अंतिम तिथि 7 अप्रैल है. प्रत्येक फ्लैट की कीमत 6.75 लाख तथा एक मुश्त रखरखाव के लिए 51 हजार रुपए देय होगा. एलआईजी फ्लैट का कारपेट एरिया 513 वर्गफुट तथा सुपर बिल्टअप एरिया 811 वर्गफुट है. इस पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदक को 6 लाख तक के आवास ऋण पर 6.5 प्रतिशत का ब्याज अनुदान का भी प्रावधान है.  फ्लैट्स की पात्रता के अंतर्गत परिवार की वार्षिक आय 3.01 लाख रुपए से 6 लाख रुपए तक होनी चाहिए. 24 घंटे जल आपूर्ति के साथ इसमें 6 यात्रियों  वाली लिफ्ट की सुविधा भी मिलेगी. इन फ्लैट्स के पंजीयन हेतु आवेदन के साथ रुपए 10 रुपए जमा करना होगा. वर्तमान में इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में इसका निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है.     

श्री कावरे ने बताया कि इन्दप्रस्थ रायपुरा में ईडब्लूएस के फ्लैट्स का भी पंजीयन किया जा रहा है. जिसका कारपेट एरिया 304 वर्गफुट, सुपर बिल्टअप एरिया 530 वर्गफुट है. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इसमें मिलने वाले केन्द्रीय अनुदान के फलस्वरुप इसकी कीमत 3.65 लाख रुपए है. इस हेतु आवेदन के साथ 5 हजार रुपए की पंजीयन राशि जमा करना होगा.    

28 मार्च को कमल विहार में एक दिवसीय प्रापर्टी लोन मेला

प्लाटों पर 20 प्रतिशत की छूट 31 मार्च तक

रायपुर, 27 मार्च 2018, कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में आवासीय, बिजनेस तथा अन्य उपयोग के प्लॉट और प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट्स जैसी प्रापर्टी लेने के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा कल 28 मार्च को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक कमल विहार स्थल कार्यालय में एक दिवसीय प्रापर्टी लोन मेला का आयोजन किया गया है. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. डी. कावरे ने बताया की हर बार की तरह इस बार भी विभिन्न बैंकों व वित्तीय संस्थानों और उनके अधिकारियों इस लोन मेंला में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. इसमें नॉन बैंकिंग कंपनियां और उनके प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. उल्लेखनीय है कि नॉन बैंकिंग कंपनियां कम से कम दस्तावेज के आधार पर भी न्यून आय वर्ग के लोगों को भी आसानी से गृह ऋण की सुविधा दे रहे हैं.
श्री कावरे ने बताया कि कमल विहार में बिजनेस के लिए स्कीम लेवल के प्लाट जिसकी दर रुपए 2680 प्रति वर्गफुट है इसके 125 प्लाट उपलब्ध है, जिनका क्षेत्रफल 1162 वर्गफुट से 22894 वर्गफुट तक है. इसी प्रकार सेक्टर लेवल के कुल 29 प्लाट जिसकी दर 2245 रुपए प्रति वर्गफुट है, इनका क्षेत्रफल 5215 वर्गफुट से 51885 वर्गफुट तक है. इन प्लाटों में 20 प्रतिशत तक की छूट 31 मार्च तक दी जा रही है.

श्री कावरे ने आगे बताया कि प्राधिकरण ने अब लोगों की सुविधा के लिए कमल विहार के स्थल कार्यालय में एक मार्केटिंग सलाहकार को संलग्न किया है जिसके व्दारा प्राधिकरण की विक्रय योग्य संपत्तियों का मानचित्र व जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. कमल विहार स्थल कार्यालय में आगंतुकों को योजना स्थल का अवलोकन कराने की भी व्यवस्था की गई है. अधिक जानकारी प्राधिकरण के मार्केटिंग सलाहकार से फोन नंबर 8223088099 पर जानकारी ली जा सकती है. प्रापर्टी लोन मेले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कमल विहार, इंद्रप्रस्थ रायपुरा तथा बोरियाखुर्द योजना में ईडब्लूएस व एलआईजी फ्लैट्स की सहित विभिन्न प्रयोजन के प्लॉटों, दुकानों, व्यवसायिक प्लाटों व फ्लैट्स की उपलब्धता और विभिन्न बैंकों व अन्य वित्तदायी संस्धा व्दारा ऋण की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

Mar 26, 2018

कमल विहार की प्रापर्टी की जानकारी अब स्थल कार्यालय में भी मिलेगी

रायपुर, 26 मार्च 2018, रायपुर विकास प्राधिकरण ने कमल विहार योजना के प्लॉट, डुप्लेक्स, प्रधानमंत्री आवास योजना के ईडब्लूएस, एलआईजी फ्लैट्स की जानकारी देने के लिए स्थल कार्यालय में एक मार्केटिंग सलाहकार को संलग्न किया है. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि कमल विहार के स्थल कार्यालय में विक्रय योग्य संपत्तियों की पूरी जानकारी, योजना का मानचित्र व स्थल का अवलोकन कराने की व्यवस्था की गई है. सलाहकार का फोन नंबर 8223088099 है.

📌 कमल विहार के 8 सेक्टरों का विकास कार्य पूरा

भूस्वामी प्लाट का कब्जा प्राप्त कर नक्शा पास कराएं और करें निर्माण
🔹 रायपुर, 26 मार्च 2018, कमल विहार योजना के 14 सेक्टरों में से 8 सेक्टर का विकास और निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है. निर्माण एजेंसी लार्सन एंड़ टूब्रो ने इन 8 सेक्टरों का विकास कार्य पूरा कर उसका कब्जा रायपुर विकास प्राधिकरण को सौंप दिया है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्षव्दय श्री गोवर्धनदास खंडेलवाल और श्री रमेश सिंह ठाकुर ने इस पर कमल विहार के भूस्वामियों और आवंटितियों से अपील की है कि वे विश्व स्तरीय नगर विकास योजना कमल विहार में अपने भवनों का निर्माण प्रारंभ करें.
🔹 प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे ने बताया कि कमल विहार के सेक्टर 5, 7ए, 8ए,8बी,9,12,14ए व 15ए पूरी तरह से तैयार हो गए है. शेष अन्य सेक्टरों में विकास कार्य चल रहा है जो जल्द ही पूरे होंगे. विकास कार्य के अंतर्गत भूमिगत नालियां, बारिश के पानी के लिए अलग से ह्यूम पाईप की नालियां, भूमिगत केबल डक्ट, बिजली के केबल, जलप्रदाय के पाईनप व सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है. साथ ही योजना में विद्युत केन्द्र भी उर्जीकृत हो चुके है फलस्वरुप छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल को आवेदन कर सीधे बिजली का कनेक्शन भी लिया जा सकता है. श्री कावरे ने बताया कि कमल विहार में वहां के भूस्वामी जिन्होंने योजना के विकास और निर्माण में अपनी सहभागिता की है उनकों भी काफी समय से दिए जाने वाले विकसित भूखंडों का कब्जा नियमित रुप से स्थल कार्यालय में दिया जा रहा है. वर्तमान में प्राधिकरण व्दारा 3000 भूस्वामियों को उनके अविकसित भूमि के बदले विकसित प्लाटों का कब्जा दिया जा चुका है. भूस्वामियों को नियमित रुप से विकसित प्लाटों का कब्जा देने के लिए कमल विहार योजना स्थल में सहायक अभियंता को अधिकृत किया गया है. कमल विहार का कोई भी भूस्वामी अपने दस्तावेज व कार्यालय आदेश प्रस्तुत कर विकसित प्लॉट ले सकता है. भूमि स्वामी अब अपने विकसित प्लाट का कब्जा ले कर उस पर नगर निगम से भवन निर्माण अनुज्ञा प्राप्त कर अपने घर का निर्माण कार्य शुरु कर सकते हैं.

Mar 24, 2018

कमल विहार में अस्पताल – क्लीनिक के लिए मात्र 4 प्लॉट उपलब्ध

दर 1392 रुपए प्रति वर्गफुट में 31 मार्च तक 15 प्रतिशत की छूट

रायपुर, 24 मार्च 2018, कमल विहार योजना में आने वाले समय में 10 अस्पताल व नर्सिंग होम शुरु होंगे. योजना में इस समय विभिन्न सेक्टरों में स्वास्थ्य प्रयोजन के लिए आरक्षित 6 प्लाटों का विक्रय हो चुका है. जिसमें एक प्लाट भोपाल, एक प्लाट कोरबा तथा एक प्लाट भारतीय सेना में कार्यरत डाक्टर ने लिया है. दो प्लाट रायपुर की महिला डाक्टरों ने लिया है. रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार अब तक स्वास्थ्य प्रयोजन के जो प्लाट बिके हैं वो सेक्टर 2,4,5,7ए10 व सेक्टर 13 हैं. इसके बाद अब जो विक्रय के लिए उपलब्ध हैं वे सेक्टर 6,8ए,11ए तथा 12 में हैं. इस तरह से अब कुल 4 प्लाट ही उपलब्ध है जिनका क्षेत्रफल 6610 वर्गफुट से 37984 वर्गफुट तक है. प्लाट की दर रुपए 1392 प्रति वर्गफुट है इस पर 31 मार्च 2018 तक 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.

भवन निर्माण नहीं करने पर देवेन्द्रनगर – कटोरातालाब के 5 प्लाट निरस्त

रायपुर, 24 मार्च 2018, रायपुर विकास प्राधिकरण ने भवन निर्माण नहीं करने वाले 5 भूखंडों का आवंटन आज निरस्त कर दिया गया है. प्राधिकरण के संचालक मंडल व्दारा पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे ने देवेन्द्रनगर में अमित कुमार देवनानी का सेक्टर 5 में, गोपाल दास अग्रवाल का सेक्टर 3 में श्रीमती लाजवंती देवी के सेक्टर 1 में तथा कटोरातालाब योजना के सेक्टर 7 में के.टी. जोसेफ व भगवान दास पेशवानी का भूखंड निरस्त किया गया है.

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कावरे ने बताया कि इन सभी पट्टेदारों व्दारा अनुबंध विलेख की शर्त की कंडिका 3 के अनुसार एक वर्ष के भीतर आवंटित भूखंड पर मकान का निर्माण कार्य पूरा कर लेना था किन्तु आवंटिति व्दारा आज पर्यन्त निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है. इसीलिए प्लॉट का पट्टा निरस्त कर पुनः प्रवेश किया गया है. निरस्तीकरण पश्चात पट्टे की शर्त क्रमांक 3 के अनुसार हितग्राही 20 प्रतिशत की कटौती पश्चात शेष जमा राशि वापस करने का हकदार होगा. 

Mar 23, 2018

कमल विहार में स्कूलों के लिए 10 प्लॉटों में से 8 बिके

15 प्रतिशत की छूट के साथ हाईस्कूल का एक प्लॉट उपलब्ध   

रायपुर, 23 मार्च 2018, कमल विहार योजना में आने वाले समय में कई स्कूलों का निर्माण होगा जिसमें नर्सरी, प्राईमरी, मिडिल व हाई स्कूल शुरु होंगे. कमल विहार में स्कूलों के लिए विभिन्न सेक्टरों में आरक्षित 10 में 8 प्लाटों का विक्रय हो चुका है. एक प्लाट को रोका गया है. रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि शैक्षणिक के 10 प्लाटों में से 8 प्लाट बिक गए हैं. यह प्लाट सेक्टर 2, 5, 6, 7ए, 8ए,10,12 व सेक्टर 13 में हैं. इन प्लाटों पर भविष्य में प्लॉट खरीदने वाली संस्थाओं व्दारा नर्सरी, प्राइमरी, मिडिल व हाई स्कूल प्रारंभ किए जाएंगे. इनमें से सेक्टर 6 का प्लॉट मुंबई की एक शैक्षणिक संस्था ने लिया है जबकि सेक्टर 12 में जयपुर की शैक्षणिक ट्रस्ट ने लिया है. कमल विहार में अब हायर सेकेन्डरी स्कूल के लिए सेक्टर 4 में आरक्षित सिर्फ एक प्लॉट ही विक्रय के लिए उपलब्ध रह गया है. जिसका क्षेत्रफल 70770 वर्गफुट है. इस प्लाट की दर 696 रुपए प्रति वर्गफुट है जिसमें 31 मार्च तक 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.

आरडीए में ईडब्लूएस व एलआईजी के आवेदन पत्र कल भी लिए जाएंगे

रायपुर, 23 मार्च 2018, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में बोरियाखुर्द के स्वतंत्र ईडब्लूएस, एलआईजी फ्लैट्स, कमल विहार के ईडब्लूएस और एलआईजी फ्लैट्स तथा इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के ईडब्लूएस फ्लैट्स के पंजीयन के लिए आवेदनपत्र कल बैंक के अवकाश होने के बावजूद कार्यालयीन समय में दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. प्राधिकरण का कार्यालय कल दिन भर खुला रहेगा. इन फ्लैट्स के पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2018 है.