* रायपुर शहर विकास की संस्था * * 1963 से कार्यरत संस्था * * लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस * * इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस से सम्मानित
Search This Blog
Apr 19, 2022
चन्द्रकांत वर्मा ने आरडीए सीईओ का पदभार ग्रहण किया
Apr 14, 2022
कमल विहार के 288 व्यावसायिक भूखंडों की निविदा 29 अप्रैल को
अभिन्यास संशोधन के बाद छोटे 288 भूखंड विक्रय के लिए उपलब्ध
प्राधिकरण
के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के अनुसार रायपुर विकास प्राधिकरण
व्दारा इन 28 भूखंडों के विक्रय के लिए निविदा का प्रस्ताव दिनांक 29 अप्रैल तक
आमंत्रित किया गया है। आर-7 में संशोधन के बाद सेक्टर -9 में सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक
उपयोग के लिए 168 भूखंड, सेक्टर-12 में सेक्टर लेवल व्यावसायिक के 60 भूखंड,
सेक्टर 13 में सेक्टर लेवल व्यवासायिक के 59 भूखंड, सेक्टर 11ए में शैक्षणिक
प्रयोजन का एक को मिला कर कुल 288 भूखंड अब विक्रय के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इन
सभी भूखंडों को निविदा के माध्यम से विक्रय किया जाएगा।
रायपुर
विकास प्राधिकरण व्दारा सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक उपयोग के भूखंडों का ऑफसेट
दर 2280 रुपए प्रति वर्गफुट, सेक्टर-12 में सेक्टर लेवल व्यावसायिक भूखंडों तथा सेक्टर
13 में सेक्टर लेवल व्यवासायिक भूखंडों का ऑफसेट दर रुपए 3300 रुपए प्रति वर्गफुट
तथा सेक्टर 11ए में शैक्षणिक भूखंड का ऑफसेट दर रुपए 703 रुपए प्रति वर्गफुट रखा
गया है। निविदाकर्ता को ऑफसेट दर से अधिक राशि का प्रस्ताव देना होगा। कमल विहार के
विभिन्न प्रयोजनों के भूखंडों की निविदा नियमित रुप से हर माह के दूसरे और चौथे
शुक्रवार को होती है। किन्तु इस माह के चौथे शुक्रवार की निविदा पांचवें शुक्रवार अर्थात
29 अप्रैल को प्राधिकरण कार्यालय में दोपहर 3 बजे खोली जाएगी।
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के 107 ईडब्लूएस फ्लैट्स की निकली लॉटरी
341 आवेदकों ने दिया था आवेदन 107 की निकली लॉटरी
रायपुर 14, अप्रैल 2022/ रायपुर विकास प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ रायपुरा
योजना में कल 341 आवेदकों में से ई॰डबल्यू॰एस॰ हेतु पात्र पाए गए 331 आवेदकों के
लिए ईडब्लूएस फ्लैट्स आवंटन के लिए आज कम्प्यूटर से लॉटरी निकाली गई। कम्प्यूटर
में रैंडम पध्दिति के आधार पर निकाली गई लॉटरी में 108 में से 107 ईडब्लूएस
फ्लैट्स का आवंटन हुआ। 304 वर्गफुट कारपेट एरिया के यह फ्लैट्स 5 पांच लाख 22 हजार
870 रुपए के हैं। इसमें जीएसटी व रखरखाव शुल्क अलग से देय होगा। फ्लैट्स आवंटन के
लिए आरक्षण के अंतर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए – 1, पिछड़ा वर्ग के लिए -2, विधवा महिला के लिए -1 तथा शासकीय कर्मचारी के लिए – 1 फ्लैट्स का आरक्षण था। शासकीय कर्मचारी की श्रेणी में आवेदन
नहीं आने के कारण एक फ्लैट का आवंटन नहीं हो सका। लॉटरी आवंटन के दौरान प्राधिकरण
के अतिरिक्त सीईओ श्री नवीन कुमार ठाकुर व अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता के
साथ कई आवेदक भी उपस्थित थे।
Mar 30, 2022
आरडीए संचालक मंडल के फैसले
कमल विहार के अभिन्यास आर-7 को शासन की अनुमति
विक्रय
के लिए कई नए भूखंड उपलब्ध हुए
· वर्ष
2022-23 का बजट 4 अरब 77 करोड़
89 लाख का
· आरडीए ने एक वर्ष में 153.48
करोड़ की संपत्ति बेची
· संपत्तियों के फ्रीहोल्ड से मिला 4.57 करोड़
रायपुर 30 मार्च 2022/ राज्य शासन व्दारा कमल विहार योजना के अभिन्यास आर - 7 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा इस लेआऊट में कुल 14 संशोधन किए जाने का प्रस्ताव दिया था जिसमें से सेक्टर - 1 में श्मशान व सेक्टर 6 में कब्रिस्तान हेतु आरक्षित भूमि को छोड़कर अन्य सभी प्रस्तावों को शासन ने अनुमोदित कर दिया है। प्राधिकरण व्दारा लेआऊट के संशोधनों में प्रस्तावों में कुछ बड़े भूखंडों को विभाजित कर छोटा किए जाने का प्रस्ताव भी था। राज्य शासन की अनुमति के बाद अब कमल विहार में कई आवासीय और व्यावसायिक भूखंड विक्रय के लिए उपलब्ध हो गए हैं। यह जानकारी आज रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में दी गई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने की। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और संचालक मंडल के सदस्य सचिव श्री अभिजीत सिंह ने बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत किए। बैठक में वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट भी प्रस्तुत किया गया।
संचालक मंडल की बैठक में बताया गया कि कमल विहार योजना में कृष्णा
पब्लिक स्कूल परिसर से लगी भूमि से कब्जा हटाये जाने के बाद सेक्टर 11-ए में लगभग 67
हजार वर्गफुट भूमि खाली कराई गई है। इस भूमि
को व्यावसायिक भूखंड में परिवर्तित कर नया लेआऊट तैयार कर उसे आर-8 के रुप में अनुमोदन
के लिए संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर को भेजे
जाने के प्रस्ताव का बैठक में अऩुमोदन किया गया।
बैठक में न्यून निम्न आय वर्ग के लिए पूर्व
से निर्मित हीरापुर और रायपुरा योजना में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना में
52 रिक्त फ्लैटों की मरम्मत करा कर उसे पुनः विक्रय करने का निर्णय लिया गया। विवेकानंद
आश्रम स्थित आदर्श बाजार योजना के अंतर्गत वहां किराये पर तथा काबिज दुकानदारों को
निविदा में प्राप्त बोली का आधार पर आवंटन की स्वीकृति प्रदान की गई। कमल विहार
योजना में निर्मित होने वाले 1120 एलआईजी फ्लैट्स में से पहले सेक्टर 13 के 288
फ्लैट्स का निर्माण किए जाने की सहमति दी गई। इसके लिए निविदा के माध्यम से बुकिंग
की जा रही है। बैठक में बताया गया कि बॉम्बे मार्केट में सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया
तथा हनुमान मंदिर योजना व गोविन्द सारंग व्यावसायिक परिसर में विभिन्न शासकीय
कार्यालयों को किराये से दिए गए कार्यालय कक्षों के किराये में 15 प्रतिशत की
वृध्दि किए जाने की अनुमति दी गई।
प्राधिकरण का इस वर्ष का बजट 477 करोड़ 89 लाख रुपए का है। श्री
अभिजीत सिंह ने बताया कि गत वर्ष में प्राधिकरण ने 153.4879 करोड़ रुपए की
संपत्तियों का विक्रय की गई है। वहीं संपत्तियों के फ्रीहोल्ड से प्राधिकरण
को 4 करोड़ 57 लाख 25 हजार रुपए की आय हुई है। उन्होनें बताया कि बजट
में नगर विकास योजना कमल विहार में विकास और निर्माण कार्यों के लिए 75.70 लाख
रुपए, प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत 6082 इकाईयों के लिए जिसमें
ईडब्लूएस, एलआईजी फ्लैट्स तथा ईडब्लूएस स्वतंत्र आवासों शामिल हैं के लिए 147
करोड़ 30 लाख रुपए का प्रावधान रखा गया है। इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में सड़क
निर्माण, जलप्रदाय व विद्युत व्यवस्था के साथ एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हेतु 15
करोड़ 64 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। इद्रप्रस्थ रायपुरा योजना में दुकानों
के निर्माण हेतु एक करोड 30 लाख रुपए रखा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के शेष
कार्य हेतु 13 करोड 43 लाख रुपए रखे गए हैं। वहीं बोरिया खुर्द योजना में 192
एलआईजी फ्लैट्स तथा 523 ईडब्लूएस स्वतंत्र आवास हेतु 27 करोड़ 90 लाख रुपए का
प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण में वर्ष 2021-22 में
28 फरवरी 2022 तक वास्तविक आय के रुप में कुल 255.02 करोड़ रुपए की आवक हुई
और वास्तविक व्यय रुपए 189.56 करोड़ हुआ है।
रायपुर विकास प्राधिकरण का वर्ष 2022 – 23 का बजट 4 अरब 77 करोड़ 89 लाख का रुपए है। इसमें 2 अरब 55 करोड़ 2 लाख
43 हजार रुपए की आवक तथा 2 अरब 55 करोड़ 2 लाख 43 हजार रुपए की जावक का अनुमान है। आवक में प्रारंभिक शेष के रुप में 65 करोड़ 46 लाख की राशि तथा
जावक में अनुमानित अंतिम शेष में 96 करोड़ 38 लाख रुपए की राशि दर्शाई गई है।
Mar 14, 2022
इन्द्रप्रस्थ रायपुरा 172 ईडब्लूएस फ्लैट्स का आवंटन पत्र जारी
एक मुश्त राशि जमा कर लेन-देन करें और प्राप्त करें
राय , 14 मार्च 2022/ रायपुर विकास प्राधिकरण ने इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना फेज – 2 में गत 24 फरवरी को जी 172 लोगों को लाटरी के सिस्टम से ईडब्ल्यूएस के लिए तैयार किया है। मूवी लाइव जाम करने के लिए 6 किस्तों की सुविधा भी है। झुंझुनूं के अधिकारी श्रीमान के संबंध में श्रीमान तैनात अधिकारी हैं, जो कि वचनों का निर्माण करेंगें, तो ऐसे कार्य होंगे जो एक व्यक्ति के साथ मिलकर काम कर सकते हैं, जैसे कि हैं। इन उपकरणों की कीमत 5 लाख 22 हजार 870 हैं। है कि प्राधिकरण के फ्लैट्स उल्लेखनीय का पंजीयन करा कर लंबे समय से किस्तों का भुगतान नहीं कर रहे आवंतियों को नोटिस दे कर राशि जमा करने के लिए कहा जा रहा है। रेखा अलार्म बजने के बाद विफल हो गया।
आरडीए उपाध्यव्दय और संचालक सदस्यों का देवेन्द्रनगर व्यावासायिक योजना का निरीक्षण
देवेन्द्रनगर में बिना अनुमति के हो रहे निर्माण और
कब्जे को हटाने हेतु होगी कार्रवाई
रायपुर, 12 मार्च 2022/ देवेन्द्रनगर व्यावसायिक योजना में बिना अनुमति के हो निर्माण और कब्जे पर रायपुर विकास प्राधिकरण नियमानुसार कार्रवाई करेगा। इस संबंध में नगर पालिक निगम को पूर्व में भी पत्र लिखे गए हैं। रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षव्दय श्री सूर्यमणि मिश्रा व श्री शिव सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के सदस्य श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे और श्री हिरेन्द्र देवांगन ने आज देवेन्द्रनगर व्यावासायिक योजनाओं में अनियमित निर्माण और कब्जे की मिल रही शिकायतों के कारण दौरा किया।
अवलोकन के दौरान यह पाया गया कि देवेन्द्रनगर कमर्शियल कॉम्पलेक्स के 33 भूखंडों के क्षेत्र में कई नई दुकानों का निर्माण आवंटितियों व्दारा किया जा रहा है। इसमें नगर तथा ग्राम निवेश व्दारा कुछ समय पहले एक जांच के बाद छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम 1984 में उल्लेखनुसार किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य रोके जाने को कहा था। इन भूखंडों पर कार्यालय राज्य आर्थिक अपराध में की गई एक शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। आरडीए के अधिकारियों ने पदाधिकारियों को बताया कि प्राधिकरण व्दारा निर्माण कार्यों को रोकने हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम एवं जोन क्रमांक 3 के कार्यालय को इस संबंध में पहले 3 अक्टूबर 2020, 25 अक्टूबर 2021 तथा 23 फरवरी 2022 को पत्र लिखे गए हैं उस पर कार्रवाई अपेक्षित हैं। इसके बाद पदाधिकारियों ने होलसेल क्लॉथ मार्केट का दौरा किया। वहां विद्युत ट्रांसफार्मर के पीछे किराये पर दी गई एक भूमि पर आवेदक व्दारा पक्का निर्माण काफी समय से बिजनेस किया जा रहा है। दुकानदार से पूछताछ करने के बाद पदाधिकारियों ने उस दुकानदार को नोटिस दिए जाने का निर्देश दिया।
इसके बाद महालक्ष्मी मार्केट में खुली भूमि पर पूर्व में एसोसियेशन व्दारा पानी की टंकी बनाए जाने के स्थल को देखा। यहां पूर्व में तोड़े गए अधूरे ढांचें के नीचे अस्थायी रुप से चल रही चाय-पान की दुकानों को सुरक्षा की दृष्टि से हटाने के लिए कहा गया। आज इस दौरे में प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता श्री अनिल गुप्ता, कार्यपालन अभियंता श्री आर.के.जैन उपस्थित थे।
Mar 11, 2022
गुवाहाटी डेव्हलेपमेंट अथॉरिटी की टीम अध्य्यन दौरे हेतु आरडीए पहुंची
गुवाहाटी में सैटेलाईट टॉऊनशिप बनाने की कवायद में
कमल विहार की लैंडपूल पॉलिसी से प्रभावित हुई टीम
रायपुर,11 मार्च 2022/ असम की राजधानी गुवाहाटी में सैटेलाईट टॉऊनशिप बनाने की
कवायद में जुटी गुवाहाटी मेट्रोपोलिटिन डेव्हलेपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) टीम ने आज वहां
के उपाध्यक्ष श्री मुकतो डेका के नेतृत्व रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार
योजना का अवलोकन किया। उन्होंने कमल विहार में भूमि अर्जन की नीति की जानकारी ली
और योजना स्थल जा कर वहां हुए विकास और निर्माण कार्यों को देखा। कम समय में दौरा
कर लौटते हुए श्री डेका ने आरडीए के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ से फोन पर चर्चा करते
हुए कमल विहार योजना के विकास और निर्माण की
गुणवत्ता को प्रशंसा की। श्री डेका ने कम कीमतों में जनता को दिए जा रहे भूखंड,
फ्लैट्स के लिए भी प्राधिकरण की सराहना की।
गुवाहाटी की टीम ने कल नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की योजनाओं
अवलोकन किया और आज वह कमल विहार योजना की लैंड पूलिंग पॉलिसी का अध्ययन करने आरडीए
पहुंची थी। टीम को आरडीए के अधिकारियों ने बताया कि अनिवार्य भूमि अर्जन कर योजना बनाना काफी आसान है
किन्तु जब जनभागीदारी से योजना बनाना हो तो यह काफी चुनौती भरा होता है। कमल विहार योजना के सलाहकार ने इस अवसर
पर एक प्रेजेन्टेशन के माध्यम से कमल विहार योजना की अवधारणा, वित्तीय व्यवस्था, योजना
के भूस्वामियों से भूअर्जन की नीति और इसके क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी
दी। इसके बाद जीएमडीए की टीम ने कमल विहार योजना में अधोसंरचना विकास के अतंर्गत
सड़क, भूमिगत नालियां, 33 किलोवाट का विद्युत सब स्टेशन उपचारित जल हेतु सीवरेज
ट्रीटमेंट प्लांट तथा वहां बन रहे ईडब्लूएस और एलआईजी फ्लैट्स का अवलोकन किया। जीएमडीए
की टीम ने निर्माणाधीन ईडब्लूएस और एलआईजी फ्लैट्स के निर्माण और उसकी कीमत को
सराहते हुए कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण ने काफी अच्छा कार्य किया है। गुवाहाटी
मेट्रोपोलिटिन डेव्हलेपमेंट अथॉरिटी के उपाध्यक्ष ने कहा कि हमको रायपुर विकास
प्राधिकरण की लैंड पूल पॉलिसी के बारे में काफी अच्छी बातें सुनने को मिली थी
इसलिए हम इसे देखने आए हैं। हमने पाया कि इस लैंड पूलिंग पालिसी के माध्यम से
भूस्वामियों को योजना में सहयोगी बना कर काम करना एक अच्छी और सार्थक नीति है।
उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी की इस लैंड पूल पॉलिसी की अच्छी बातों को हम भी अपनाएं।
आरडीए के अधिकारियों ने टीम को जानकारी दी कि इससे पहले लैंड पूल पॉलिसी का अध्ययन करने देशॉबज सिटी डेव्हलपमेंट अथारिटी (डीसीडीए) काबुल, अफगानिस्तान, दिल्ली विकास प्राधिकरण, चेन्नई मेट्रोपॉलिटिन सिटी डेव्हलेपमेंट अथॉरिटी, आंध्रप्रदेश की नई राजधानी अमरावती के योजनाकारो, भुनेश्वर सिटी डेव्हलेपमेंट अथारिटी ने यहां आकर इसका अध्ययन किया है।
आज के इस दौरे में टॉऊन एंड कंट्री प्लानिंग असम सरकार के संयुक्त संचालक
श्री दीपक कुमार बेजबरुआ और श्री देवराज कालिता, गुवाहाटी मेट्रोपोलिटिन
डेव्हलेपमेंट अथॉरिटी के उपाध्यक्ष श्री मुकतो डेका, सहायक अभियंता श्री कीर्ती
तालुकदार, आरडीए के अतिरिक्त सीईओ श्री नवीन कुमार ठाकुर, अधीक्षण अभियंता श्री
अनिल गुप्ता व श्री एम.एस. पांडेय, सहायक अभियंता श्री एच.पी. पंडरिया, तकनीकी
सलाहकार बिल्डक्रॉफ्ट के श्री जाकिर खान, उप अभियंता कीर्ती केमरो व राकेश मनहरे
शामिल थे।
Feb 24, 2022
आरडीए के इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के 173 ईडब्लूएस फ्लैट्स की भारी मांग 437 आवेदन की लॉटरी में 172 को मिला फ्लैट्स
437 आवेदन की लॉटरी में 172 को मिला फ्लैट्स
रायपुर, 24 फरवरी 2022/ रायपुर विकास
प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना के अंतर्गत आज 173 ईडब्लूएस फ्लैट्स के
आवंटन को जबर्दस्त प्रतिसाद मिला। इसमें 173 फ्लैट्स आवंटन के लिए प्राधिकरण को
437 आवेदन मिले, जिसमें 172 फ्लैटस का कम्प्यूटर से आवंटन हुआ। प्राधिकरण कार्यालय
में हुई लॉटरी में अनुसूचित जाति वर्ग में 7, अन्य पिछड़ा वर्ग में 1, निराश्रित
विधवा महिला वर्ग में 1 तथा अनारक्षित वर्ग में 163 फ्लैट्स का आवंटन हुआ। इसमें
शासकीय कर्मचारी वर्ग में एक फ्लैट के लिए कोई आवेदन नहीं आने के कारण आवंटन नहीं
हुआ।
प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ रायपुर योजना
के फेज -2 में 1बीएचके के ईडब्लूएस फ्लैट का कारपेट एरिया 304 वर्गफुट तथा विक्रय
मूल्य रुपए 5,22870/- रखा गया था। प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1472 ईडब्लूएस तथा 944 एलआईजी फ्लैट्स का
निर्माण किया गया है। इस योजना में अधिकांश फ्लैट्स का निर्माण पूरा कर अब आवंटितियों
को इसका कब्जा दिया जा रहा है। योजना में पहले जिन आवंटितियों ने फ्लैट की बकाया
राशि का भुगतान नहीं किया था ऐसे आवंटितियों प्राधिकरण व्दारा नोटिस जारी कर राशि
जमा करने का समय दिया था। किन्तु जिन आवंटितियों ने निर्धारित तिथि तक राशि जमा
नहीं की उनका आवंटन निरस्त कर पुन आवेदन आमंत्रित कर आवंटन किया जा रहा है।
आज हुई कम्प्यूटर लॉटरी में प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नवीन कुमार ठाकुर, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व्दय श्री सूर्यमणि मिश्रा, श्री शिव सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के सदस्य श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे, श्री हिरेन्द्र देवांगन तथा अधीक्षण अभियंता श्री अनिल कुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में आवेदक उपस्थित थे।
Feb 19, 2022
आरडीए सीईओ श्री अभिजीत सिंह का निर्माण योजनाओं का दौरा_
फ्लैट्स का निर्माण तेजी से पूरा करने शेष कार्यों का बनेगा इस्टीमेट
निर्माण एजेंसियों को कार्य पूरा करने समय पर होगा भुगतान
फ्लैट्स की बुकिंग करा कर भुगतान नहीं करने वालों को दिया जा रहा है नोटिस
राशि जमा नहीं करने पर फ्लैट्स होगें निरस्त
आरडीए की योजनाओं के भ्रमण के दौरान अधीक्षण
अभियंता श्री अनिल गुप्ता व श्री एम.एस. पांण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री आर.के.जैन
व श्री सुरेश कुंजाम, सहायक अभियंता श्री एच.पी. पंडरिया, श्री सुशील शर्मा, उप
अभियंता श्री विवेक सिन्हा, सहायक राजस्व अधिकारी श्री मुकेश बजाज, सहायक अधीक्षक
श्री ज्ञानेश रेड्डी, सलाहकार इंजीनियर, कार्य सहायक शेष नारायण शर्मा आदि उपस्थित
थे।
Feb 12, 2022
फ्लैट बुक किया पर वर्षों से राशि जमा नहीं की, आरडीए ने दिया 812 आवंटितियों को नोटिस
आरडीए ने 812 लोगों को दिया नोटिस
राशि
जमा नहीं करने पर फ्लैट्स होगें निरस्त
खाली
होने वाले फ्लैट्स फिर से होगें विक्रय
रायपुर, 12
फरवरी 2022/ रायपुर विकास प्राधिकरण की योजनाओं में फ्लैट्स
की बुकिंग कर वर्षों तक राशि जमा नहीं करने वालों के प्रति अब बकाया राशि देने
अथवा बुकिंग निरस्त कर पंजीयन राशि राजसात करने की कार्रवाई शुरु की गई है।
प्राधिकरण ने कमल विहार और इंद्रप्रस्थ रायपुरा के अंतर्गत ऐसे 812
आवंटितियों को नोटिस जारी करने के बाद स्थानीय समाचार पत्रों में नाम और बकाया
राशि के साथ आम सूचना प्रकाशित की है। प्राधिकरण व्दारा व्दारा निर्धारित समय में
राशि जमा नहीं करने वालों को आवंटित फ्लैट्स का आवंटन निरस्त कर उसे पुनः विक्रय
किया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कमल विहार
योजना के सेक्टर 1, 2, 4, 7, 7ए,8ए में 607 फ्लैट्स तथा इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में 205
फ्लैट्स के आवंटितियों को बकाया राशि जमा करने के लिए अंतिम नोटिस दिया गया है।
इसमें 1 बीएचके,
2 बीएचके, 3 बीएचके, ईड्ब्लूएस, एलाईजी
के फ्लैट्स शामिल हैं। इनमें कमल विहार में 607 आवंटियों से 4.68 लाख से 21.27
लाख रुपए तक लिया जाना है। वहीं इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में 205
आवंटितियों से 4.33 लाख से 13.65 लाख रुपए लिया जाना शेष है।
रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा बुकिंग कराने
वाले आवंटियों से प्राप्त होने वाली राशि से ही फ़्लैट्स का निर्माण किया जा रहा
है। परंतु कुछ आवंटितियों व्दारा निर्धारित समय पर राशि नहीं दिए जाने से निर्माण
कार्य की प्रगति प्रभावित हो रही है। ऐसे में प्राधिकरण व्दारा बकाया राशि नहीं
देने वाले आवंटियो का आवंटन निरस्त कर पुनः विक्रय किए जाने से जो राशि प्राप्त
होगी उसी से इन फ़्लैट्स का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जिन आवंटियो ने राशि समय पर
जमा की है उनके व्दारा भी बार - बार समय पर भुगतान नहीं करने वालों के आवंटन
निरस्त कर अन्य जरूरतमंदो को विक्रय किए जाने की मांग की जाती रही है ताकि
फ़्लैट्स का निर्माण शीघ्र पूरा किया जा सके जिस से उनका अपने घर का सपना जल्द से
जल्द पूरा हो सके।
Feb 11, 2022
राजधानी रायपुर में आवास लेने लोगों का रुझान बढ़ा
आरडीए की आवासीय योजनाओं में उपलब्ध आवासों से
ज्यादा संख्या में
मिल रहे हैं आवेदन
प्राधिकरण के मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के अनुसार इद्रप्रस्थ रायपुरा योजना के 173
ईड्ब्लूएस 1बीएचके फ्लैट्स के लिए आमंत्रित आवेदन के लिए 547 आवेदन पत्र विक्रय
हुए तथा 461 आवेदन पत्र प्राधिकरण कार्यालय में जमा कराए गए है। इसमें 24 आवेदन
पत्र अपात्र पाए गए हैं। प्राधिकरण व्दारा इस हेतु 17 फरवरी तक दावा आपत्ति
आमंत्रित की गई है। इसके पश्चात 24 फरवरी को दोपहर 3 बजे आवंटन के लिए प्राधिकरण
कार्यालय में कम्प्यूटर से लॉटरी निकाली जाएगी। इसी प्रकार बोरियाखुर्द में 12
ईड्ब्लूएस स्वतंत्र रोहाऊस मकानों के लिए 47 आवेदन बिके तथा 40 आवेदन पत्र जमा हुए
हैं। इसके लिए 21 फरवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। इसकी कम्प्यूटरीकृत
लॉटरी 28 फरवरी को निकाली जाएगी।
इसी प्रकार कमल
विहार योजना में 1120 एलआईजी फ्लैट्स आवंटन के लिए आय सीमा 6 लाख रुपए तक
निर्धारित करते हुए निविदा आवेदन जमा करने की तिथि को बढ़ा कर 23 फरवरी तक कर दिया
गया है। इसकी निविदा 23 फरवरी को दोपहर 3 बजे प्राधिकरण कार्यालय में खोली जाएगी।
इसमें भी लोगों का काफी रुझान बना हुआ है। रायपुर-धमतरी मुख्य मार्ग के करीब होने
के कारण पूरे प्रदेश से इसकी पूछताछ हो रही है। सरगुजा से जगदलपुर तक लोगों ने
इसमें रुचि दिखाई है। लोगों की सुविधा के लिए आवेदन पत्र प्राधिकरण की वेबसाईट में
भी उपलब्ध है। वेबसाईट से ये निविदा आवेदन पत्र डॉऊनलोड किया जा सकता है। कमल
विहार के सेक्टर 12 व 13 में प्रस्तावित 19 लाख की कीमत तथा 812 वर्गफुट बिल्टएप
एरिया वाले ये एलआईजी फ्लैट्स रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष
श्री सुभाष धुप्पड़ के कार्यकाल में तैयार की गई यह पहली अफोर्डेबल फ्लैट्स
निर्माण योजना है। इसमें जनरल सर्विस टैक्स को साथ ही एक मुश्त रखरखाव की राशि अलग
से देय होगी। इसका आवंटन निविदा के आधार पर होगा। जिसमें हर एक फ्लैट्स के लिए
सबसे ज्यादा राशि का प्रस्ताव देने वाले आवेदक को एलआईजी फ्लैट्स का आवंटन किया
जाएगा। बहुमंजिलीय आकार के ये एलआईजी फ्लैट्स चारों ओर से बाऊन्ड्रीवॉल से
सुरक्षित होगें। इसमें तीन बेडरुम,एक डॉईंग कम डॉयनिंग
रुम सहित किचन, यूटिलिटी व बॉलकनी का प्रावधान किया गया है।



