Search This Blog

Jan 6, 2018

🔲 आरडीए के छोटे फ्लैटों में लिफ्ट व पार्किंग की सुविधा ने लोगों को काफी आकर्षित किया

प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत आवास ऋण लेने पर अनुदान भी मिलेगा

3 बीएचके फ्लैट्स की बुकिंग खत्म, 2 बीएचके के फ्लैट्स का हो रहा पंजीयन

🔸 रायपुर, 7 जनवरी 2018, रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा बनाये जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत फ्लैट्स में सार्वजनिक लिफ्ट तथा पार्किंग स्थल भी दिया जाएगा. कमल विहार योजना में प्राधिकरण व्दारा बनाए जाने वाले ईड्ब्लूएस तथा एलआईजी फ्लैट्स में के साथ ही इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में बन रहे ईड्ब्लूएस तथा एलआईजी फ्लैट्स में भी लिफ्ट और पार्किंग की सुविधा का प्रावधान किया गया है.
🔸 प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि कमल विहार में प्राधिकरण व्दारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत सन् 2022 तक सबको आवास मिशन के अतंर्गत 768 ईड्ब्लूएस, 768 एलआईजी 1 तथा 512 एलआईजी 2 फ्लैट्स बना रहा है. आधुनिक सुविधाओं के साथ कमल विहार की लोकेशन और फ्लैट्स में दी जा रही सुविधा के कारण इन फ्लैट्स को जनता का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. 2 बीएचके के 768 ईडब्लूएस फ्लैट्स जिसका कारपेट एरिया 322 वर्गफुट तथा कीमत 5 लाख रुपए है इसमें आज की तिथि तक 342 फ्लैट्स का पंजीयन हो चुका है. जबकि 2 बीएचके के 768 एलआईजी 1 फ्लैट्स जिसकी कीमत 8 लाख रुपए है इसका कारपेट एरिया 586 वर्गफुट है इसमें की स्थिति में 596 फ्लैट्स का पंजीयन हो चुका है. इन फ्लैट्स के आवेदन करने की तिथि 31 जनवरी 2018 तक है.
🔸 श्री कावरे ने बताया कि प्राधिकऱण वर्तमान में इन्द्रपस्थ रायपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत निर्माणाधीन 1472 ईडब्लएस फ्लैट्स की बुकिंग की जा रही जिसमें लगभग 1200 फ्लैट्स की बुकिंग हो चुकी है. 2 बीएचके की सुविधा वाले इस निर्माणाधीन फ्लैट्स की अनुमानित कीमत 4.79 लाख रुपए है. बोरियाखुर्द में भी 2बीएचके के एलआईजी फ्लैट्स जिसकी अनुमानित कीमत 7.88 लाख रुपए है की बुकिंग भी प्राधिकरण के न्यू राजेन्द्रनगर स्थित कार्यालय में अभी की जा रही है. इन फ्लैट्स हेतु बैंक से ऋण लेने पर ईडब्लूएस फ्लैट्स में 1.50 का अनुदान व एलआईजी फ्लैट्स हेतु आवास ऋण के ब्याज में 6.50 प्रतिशत का अनुदान भी प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत बैंकों के माध्यम से मिलेगा.

🔸 श्री कावरे ने बताया कि कमल विहार योजना में बेहतर अधोसंरचना के रुप में चौड़ी सड़कें, हाइड्रोन्यूमैटिक प्रणाली के माध्यम से जल आपूर्ति की व्यवस्था हेतु 5 रिजरवायर का निर्माण किया गया है. पानी की आपूर्ति हेतु वॉटर मीटर भी लगाया जाएगा. योजना में उद्यान व खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं. गंदे पानी की निकासी के लिए 48 करोड़ रुपए की लागत 6 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट देश में उपयोग की जा रही जांची परखी तकनीक एसबीआर (सीक्वेनशिल बैच रियक्टर) पर आधारित है.

Jan 1, 2018

इन्द्रप्रस्थ रायपुरा निवासियों को आरडीए ने नए साल में दिया सार्वजनिक सांस्कृतिक मंच का तोहफा

रायपुर 01 जनवरी 2018, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना के निवासियों को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सार्वजनिक सांस्कृतिक मंच का तोहफा मिला. रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा निर्मित इस सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर के हाथों हुआ. सांस्कृतिक मंच के लोकार्पण के साथ ही संत गुरु घासीदास जी की जयंती का कार्यक्रम हुआ, जिसमें पंथी नृत्य दल ने अपनी प्रस्तुति दी.

इस अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने सतनामी समाज के युवाओं से गुरु बाबा घासीदास के बताए हुए सत्य के मार्ग पर चलने के साथ ही नशे से दूर रहने का आव्हान किया. उन्होंने कहा कि नशे के कारण युवा बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं फलस्वरुप नशे के कारण पूरा परिवार मुश्किल में पड़ जाता है. उन्होंने कहा कि गुरु बाबा घासीदास जी के बताए हुए मार्ग पर
चलने पर समाज के लोग खुशहाल रहेंगे और तरक्की करेंगे. इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर ने गुरु घासीदास जी के दिए गए संदेश मनखे मनखे एक समान का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा जी ने हमें सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है. सत्य के मार्ग पर चलने में ही सभी का सुख है. प्राधिकरण ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने इस अवसर पर
बताया कि यह सार्वजनिक सांस्कृतिक मंच लगभग 500 वर्गफुट पर बनाया गया है तथा इसकी लागत लगभग 6 लाख रुपए है. उन्होंने स्थानीय निवासियों से उद्यान, सार्वजनिक मंच सहित पूरी कॉलनी का संरक्षण तथा संधारण करने की बात कही.


इस अवसर पर प्राधिकरण संचालक मंडल की सदस्या श्रीमती एम. लक्ष्मी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे, मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया, अधीक्षण अभियंता श्री अनवर खान, डीपरापारा आर.डी.ए. कॉलोनी के अध्यक्ष श्री शिवानंद महिलांग, उपाध्यक्ष श्री श्रीकांत देशपांडे, सचिव श्री अरुण पांडे, सहसचिव श्री रमेश कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष श्री संतोष सिन्हा, योजना क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और सतनामी समाज के कई लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए बंशीलाल कुर्रे ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया.  

Dec 29, 2017

कमल विहार,इन्द्रप्रस्थ रायपुरा फ्लैट्स के आवेदन की तिथि 31 जनवरी 2018 तक बढ़ी

ईडब्लूएस, एलआईजी फ्लैट्स में प्रधानमंत्री आवास योजना
के अतंर्गत बैंकों के माध्यम से अनुदान की सुविधा भी

रायपुर, 29 दिसंबर 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण ने कमल विहार व इन्द्रप्रस्थ योजना के ईडब्लूएस व एलआईजी फ्लैट्स के बुकिंग की तिथि को एक माह के लिए और बढ़ा दिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत मिल रही अनुदान की सुविधा का लाभ ले सकें. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की पहल पर आवेदक अब 31 जनवरी तक अपना आवेदन रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में प्रस्तुत कर सकेंगे.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि कमल विहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत 768 ईडब्लूएस फ्लैट्स तथा 768 एलआईजी 1 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा. ईडब्लूएस फ्लैट्स को 2 बीएचके तथा अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए तथा एलआईजी 1 में बीएचके तथा अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए है. ईडब्लूएस फ्लैट्स में लगभग 40 प्रतिशत फ्लैट्स तथा एलआईजी 1 में 62 प्रतिशत फ्लैट्स की बुकिंग हो चुकी है. इसी प्रकार इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में 1 बीएचके के 1472 फ्लैट्स का निर्माण होना है. इसकी अनुमानित कीमत 4.79 लाख रुपए है. इसमें लगभग 80 प्रतिशत फ्लैट्स की बुकिंग की जा चुकी है तथा निर्माण कार्य भी प्रगति पर है. श्री कावरे ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ईड्ब्लूएस फ्लैट्स में 1.50 लाख रुपए का अनुदान तथा एलआईजी1 में केन्द्र सरकार व्दारा 6.5 प्रतिशत ब्याज ऋण में अनुदान बैंकों के माध्यम से मिलेगा. 

Dec 26, 2017

आरडीए का तीन दिवसीय प्रापर्टी लोन मेला 28 दिसंबर से कमल विहार स्थल कार्यालय में

⏺ रायपुर, 26 दिसंबर 2017, प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में फ्लैट्स, कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में विकसित आवासीय तथा व्यावसायिक प्लॉटों तथा दुकानों जैसी संपत्तियों के विक्रय तथा उसके लिए बैंकों तथा वित्तदायी संस्थाओं से ऋण की सुविधाओं के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण तीन दिवसीय प्रापर्टी लोन मेला का आयोजन करने जा रहा है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की पहल पर यह प्रापर्टी लोन मेला 28,29 व 30 दिसंबर 2017 को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार कमल विहार योजना के स्थल कार्यालय में लगने वाले प्रापर्टी मेला में ऋण के साथ प्राधिकरण की उपलब्ध संपत्तियों की विस्तृत जानकारी आगंतुकों को दी जाएगी.

Dec 13, 2017

आरडीए के बकाया वसूली अभियान में तेजी

हीरापुर, बोरियाखुर्द, सरोना और बोरियाखुर्द फ्लैटों में 1 लाख रुपए
से अधिक के बकायादारों नल कनेक्शन कटेंगे
बकाया राशि के एक मुश्त भुगतान पर सरचार्ज राशि में 50 प्रतिशत की छूट भी

रायपुर,13 दिसंबर 2017, लगभग 22 करोड़ की बकाया राशि की वसूली के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. प्राधिकरण की बार बार की नोटिस और सूचना देने के बावजूद भी राशि जमा नहीं करने के कारण बकाया राशि में काफी इजाफा हुआ है. डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना की हीरापुर, सरोना और बोरियाखुर्द के फ्लैट्स में जिन आवंटितियों पर एक लाख रुपए या उससे अधिक की राशि बकाया है उनको पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी. इसके लिए ऐसे फ्लैट्स के नल काट दिए जाएंगे. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने आज वसूली के संबंध में हुई एक बैठक में उक्त निर्देश दिए. श्री कावरे गत दो दिनों में स्वयं इन फ्लैट्स में जा कर बकाया राशि नहीं देने वालों से मुलाकात की और उन्हें बकाया राशि जमा करने की अपील की.
        प्राधिकरण की डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना की हीरापुर, सरोना और बोरियाखुर्द के अंतर्गत कुल 3888 फ्लैट्स है जिनमें 2910 आवंटितियों नियमित रुप से किश्तें जमा करने की श्रेणी में आते हैं. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन की सक्रियता के कारण अब पूरा राजस्व शाखा आधे दिन बकाया राशि की वसूली के लिए योजना स्थल जा रहे हैं. इनमें प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ श्री एस.आर.दीवान के नेतृत्व में सहायक राजस्व अधिकारी श्री आर.एस. दीक्षित सहित पूरी टीम लिखित नोटिस व जानकारी दे रही है. ताकि लोग समय रहते बकाया राशि एक मुश्त जमा कर सरचार्ज राशि में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ भी ले सकें.  

Dec 4, 2017

इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के 1472 ईडब्लूएस फ्लैट्स के अनुदान राशि की केन्द्र से पहली किस्त 3.55 करोड़ केन्द्र से मिली

कमल विहार, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के ईडब्लूएस, बोरियाखुर्द के एलआईजी की भी हो रही बुकिंग
💎 रायपुर, 4 दिसंबर 2017, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत बन रहे 1472 ईडब्लूएस फ्लैट्स के लिए केन्द्र सरकार व्दारा दिए जाने वाले अनुदान की पहली किस्त 3.55 करोड़ रुपए रायपुर विकास प्राधिकरण को मिल गई है. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे के अनुसार ईड्ब्लूएस फ्लैट्स की कीमत रुपए 4.79 लाख रुपए है. इसमें अनुदान की राशि का लाभ रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा आवंटितियों को दिया जाएगा. 1472 ईडब्लूएस में से 1132 फ्लैट्स की बुकिंग हो चुकी है. इस योजना की कुल लागत लगभग 70 करोड 50 लाख रुपए है. वर्तमान में इन फ्लैट्स की बुकिंग प्राधिकरण व्दारा की जा रही है. इसकी अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2017 है.

Nov 30, 2017

कमल विहार के ईड्ब्लूएस, एलआईजी फ्लैट्स के आवेदन की तिथि 8 दिसंबर तक बढ़ी

इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के ईडब्लूएस, बोरियाखुर्द के एलआईजी की भी हो रही बुकिंग

रायपुर, 30 नवंबर 2017, रायपुर विकास प्राधिकरण ने कमल विहार के ईडब्लूएस फ्लैट्स, एलआईजी1 और एलआईजी 2 फ्लैट्स की बुकिंग का समय बढ़ा दिया है. कमल विहार के इन फ्लैट्स की काफी मांग है और लोगों ने अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव से इसके लिए और समय दिए जाने की मांग की थी.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि कमल विहार में प्राधिकरण व्दारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 5 लाख की कीमत के ईडब्लूएस फ्लैट्स, 8 लाख की कीमत वाले एलआईजी1 तथा साढ़े 10 लाख रुपए की कीमत के एलआईजी2 फ्लैट्स की बुकिंग की जा रही है. इसमें ईडब्लूएस व एलआईजी1 में दो बीएचके तथा एलआईजी2 तीन बीएचके की सुविधा होगी.  प्राधिकरण इस योजना में 768 ईडब्लूएस, 768 एलआईजी1 तथा 512 एलआईजी2 फ्लैट्स का निर्माण करेगा.
इसके अतिरिक्त प्राधिकऱण व्दारा इन्द्रपस्थ रायपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत 1472 ईडब्लएस फ्लैट्स की बुकिंग भी कर रहा है. 2 बीएचके की सुविधा वाले इस निर्माणाधीन फ्लैट्स की अनुमानित कीमत 4.79 लाख रुपए है. इसी प्रकार बोरियाखुर्द में 2बीएचके के एलआईजी फ्लैट्स जिसकी अनुमानित कीमत 7.88 लाख रुपए है. की बुकिंग भी जारी है.