Search This Blog

Feb 16, 2016

बोरियाखुर्द में लगा ऑन – ऑफ आटोमैटिक टाईमर

स्मार्ट सिटी में लगने वाले बिजली उपकरणों में से एक है टाईमर

रायपुर, 16 फरवरी 2016, स्मार्ट सिटी में रात होते ही बल्बों को जलाने और सुबह होते ही बल्ब को बंद करने वाला एक उपकरण आटोमैटिक ऑन – ऑफ स्ट्रीट लाईट कंट्रोल यूनिट टाईम स्वीच अब रायपुर विकास प्राधिकरण की योजना में भी काम करने लगा है. कल ही रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने इसका अवलोकन किया. प्राधिकरण की डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना बोरियाखुर्द में लगाए गए इस टाईमर के कारण पूरी योजना में अब प्रतिदिन शाम साढ़े 6 बजे बिजली के खंबों में लगे बल्ब रौशन हो जाएंगे और सुबह साढ़े 5 बजे बल्ब अपने आप बंद जाएंगे.

आरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि ऐसे ही चार आटोमैटिक ऑन – ऑफ स्ट्रीट लाईट कंट्रोल यूनिट टाईम स्वीच डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्टनगर में भी लगाया गया है. इस टाईमर के लगने से बिजली की बचत तो होगी ही साथ ही बिना किसी लाईनमैन के यह काम करेगा तथा इससे लोगों की यह शिकायत भी दूर हो जाएगी समय पर स्ट्रीट लाईटें नहीं जलती. बारिश के दिनों में करंट लगने की संभावना बनी रहती है सो तब भी यह सुविधाजनक होगा कि समय पर स्ट्रीट लाईटें जल जाएंगी. श्री कावरे के अनुसार प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने यह भी कहा है कि ऐसी आधुनिक सुविधा वाले आटोमैटिक टाईमर प्राधिकरण की आगामी योजनाओं में भी उपयोग किया जाए सो हम इसका उपयोग अन्य नई योजनाओं में भी करेंगे. टाईमर लगाने की इस तकनीकी कार्य में मुख्य अभियंता श्री जे. एस. भाटिया और कार्यपालन अभियंता श्री प्रमोद भास्कर ने दिए गए निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समय पर कार्य पूर्ण किया.  

इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट की रजिस्ट्री शुरु
रायपुर, 16 फरवरी 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ – रायपुरा योजना के अंतर्गत बन कर तैयार हुए इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट के 120 फ्लैट्स का कब्जा देने के लिए पंजीयनकर्ताओं के नाम पर रजिस्ट्री करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव से कई पंजीयनकर्ताओं ने शीघ्र ही शेष निर्माण कार्य पूर्ण कर कब्जा देने की मांग की थी. इसी सिलसिले में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे के निर्देश पर राजस्व शाखा के अधिकारियों ने कल ही पहली रजिस्ट्री की. रजिस्ट्री के उपरांत फ्लैट्स का कब्जा देने की कार्रवाई की जाएगी. आधुनिक सुविधा वाले इस अपार्टमेंट में 2 बीएचके के फ्लैट्स रुपए 21 लाख में तथा 3 बीएचके फ्लैट्स 25 लाख रुपए में उपलब्ध हैं. इस योजना में रायपुर विकास प्राधिकरण ने पहली बार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया है जिससे गंदे पानी को शुध्द कर उसका उपयोग किया जा सकेगा.   

आरडीए ने न्यू राजेन्द्रनगर के फ्लैट का कब्जा वापस लिया
रायपुर, 16 फरवरी 2016, कटोरातालाब योजना, न्यू राजेन्द्रनगर के अंतर्गत बने कुशाभाऊ ठाकरे आवास योजना के फ्लैट नंबर ए – 6 का कब्जा आज रायपुर विकास प्राधिकरण ने वापस ले लिया. इस फ्लैट्स की बकाया राशि बढ़ कर 12 लाख रुपए हो गई थी. फ्लैट्स के आवंटिति को प्राधिकरण व्दारा कई बार नोटिस दे कर भाड़ाक्रय की किश्तें जमा करने को कहा गया था. बकाया राशि जमा नहीं करने पर गत 28 जनवरी को प्राधिकरण ने उक्त फ्लैट का आवंटन निरस्त कर दिया. इसके बाद आज कब्जा लेने के लिए प्राधिकरण के सहायक अभियंता पी. के. बैस और वसूली टीम प्रभारी श्री ज्ञानेश रेड्‍डी ने फ्लैट का पंचनामा कर उसका कब्जा प्राधिकरण के पक्ष में वापस ले लिया.

  आरडीए के सरचार्ज पर एकमुश्त राशि देने पर छूट 50 की छूट  
रायपुर, 16 फरवरी 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल के फैसले के बाद अब आवासीय संपत्तियों की सरचार्ज राशि पर 50 प्रतिशत, व्यावसायिक संपत्तियों पर सरचार्ज राशि पर 40 प्रतिशत की तथा शैक्षणिक संपत्तियों पर सरचार्ज राशि पर 45 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. यह छूट 3 लाख रुपए तक के सरचार्ज राशि पर ही मिलेगी. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के अनुसार वर्तमान में प्राधिकरण की बकाया राशि बढ़ कर 20 करोड़ रुपए हो गई है. इसीलिए बकायादारों को राहत देने तथा बकाया राशि एक मुश्त भुगतान करने के लिए ही यह छूट दी गई है. बकायादारों को संपूर्ण राशि का भुगतान एक मुश्त जमा करने पर ही यह छूट 31 मार्च 2016 तक मिलेगी. सीईओ श्री एम.डी. कावरे  ने बताया कि आवंटिती इस छूट के लिए पहले से इंतजार कर रहे थे. अब उन्हें इस छूट से काफी लाभ होगा फलस्वरुप वे एक मुश्त राशि जमा कर सकेंगे. इस संबंध में अब कई लोग कार्यालय आ कर जानकारी ले रहे हैं.     

Feb 15, 2016

बोरियाखुर्द में आरडीए के सघन साफ – सफाई अभियान की शुरुआत

किरायेदारों ने फ्लैट्स का बकाया नहीं दिया तो होंगे सील
रायपुर, 15 फरवरी 2016, बोरियाखुर्द में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना के छह हजार लोगों को राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए रायपुर विकास प्राधिकण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज वहां स्वयं पहुंच कर साफ सफाई की शुरुआत की.
आरडीए के अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव आज प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे और मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया के साथ योजना के उन सभी क्षेत्रों का मुआयना किया जहां जहां गंदगी फैली थी. स्थानीय नागरिकों के साथ उन्होंने यह पाया की खुली नालियों में निवासियों ने काफी मात्रा में कचरा, पालिथीन की पन्नियां फेकी हुई है जिसके कारण नालियां अवरुध्द हो गई है. इस पर आरडीए अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नाली के अंतिम छोर से जहां वे शुरु होती है उस ओर सफाई करना शुरु करें और जहां से नालियां शुरु हुई है वहां तक नालिया साफ करें. इससे नालियां जल्दी साफ होंगी. 1800 फ्लैट्स के हर ब्लॉक के बीच फैले कचरे पर श्री श्रीवास्तव ने लोगों को समझाईश दी कि वे स्वयं सफाई के प्रति जागरुक रहें और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखें । इससे वे स्वस्थ्य रहेंगे. 
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले श्री श्रीवास्तव ने नागरिकों की मांग पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना बोरियाखुर्द में नियमित रुप से साफ – सफाई के लिए सफाई के लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया था. इसके बाद प्राधिकरण ने एक सफाई ठेकेदार की नियुक्ति की, जो नियमित रुप से पूरे क्षेत्र की सफाई करेगा. क्षेत्र के भ्रमण के दौरान श्री श्रीवास्तव ने पाया कि एक व्यक्ति ने अपने फ्लैट्स के समक्ष पूजा स्थल के निर्माण के उद्देश्य से वहां एक प्लेटफार्म का निर्माण कर लिया है जिससे वहां के नागरिकों को आने वाले समय में परेशानी होती. आरडीए अध्यक्ष ने अधिकारियों के इसे तत्काल हटाने का निर्देश दिया. कुछ लोगों ने इन फ्लैट्स पर रह रहे किरायेदारों व्दारा सहयोग नहीं किए जाने की शिकायत की. तो कुछ लोगों ने कहा कि बकाया राशि वसूली करने के लिए यहां लगाए जाने वाले कैम्प आफिस में बोर्ड लगाया जाए. श्री श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे किरायेदार जो फ्लैट्स का किराया नहीं जमा कर रहे हैं उनके फ्लैट्स भी अब  सील किया जाए और बार बार नोटिस के बाद भी बकाया नहीं देने पर फ्लैट्स का कब्जा वापस ले लें.
इस अभियान के दौरान प्राधिकरण के कार्यपालन अभियंता श्री श्रीचंद झा, श्री अनवर खान शहीद चन्द्रशेखर आजाद वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि श्री कमल साहू, रजनीश ठाकुर तिलक साहू, राजेन्द्र साहू, खेमराज बाकरे, कुंवर सिह, रोमन बिजू प्रधान और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे.   

Feb 9, 2016

आरडीए बनाएगा रायपुर मास्टर प्लॉन की सड़कें

3 लाख रुपए तक के सरचार्ज पर 40 से 50 प्रतिशत की छूट  
कमल विहार के बड़े प्लॉटों में बनेंगे 'रो हाऊस' के डुप्लेक्स
रायपुर, 09 फरवरी 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण अब रायपुर शहर के मास्टर प्लॉन की सड़कों का भी निर्माण करेगा. इस संबंध में आज प्राधिकरण के संचालक मंडल ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसे अब राज्य शासन को भेज कर स्वीकृति ली जाएगी तथा बजट देने का आग्रह किया जाएगा.  प्राधिकरण के ऐसे आवंटिती जिनकी बकाया राशि पर 3 लाख रुपए तक का सरचार्ज है उन्हें एकमुश्त राशि जमा करने पर उनकी सरचार्ज राशि पर 40 से 60 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संचालक मंडल ने आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए.

मास्टर प्लॉन में प्रस्तावित 29.3 किलोमीटर की छह सड़कों का प्रस्ताव
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. डी. कावरे के प्रस्तुत प्रस्ताव पर संचालक मंडल ने नगर तथा ग्राम निवेश विभाग व्दारा रायपुर के लिए बनाए गए मॉस्टर प्लॉन 2021 के अतंर्गत छह सड़कों की 29.3 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण का कार्य हाथों मे लेने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया. यह सड़के 18 से 75 मीटर तक चौड़ी होंगी. संचालक मंडल का यह प्रस्ताव राज्य़ शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा तथा इसके निर्माण के लिए राज्य़ शासन से बजट की भी मांग की जाएगी.
कमल विहार के बड़े भूखंडों में डुप्लेक्स रो हाऊस के मकान
कमल विहार योजना में विकसित किए गए बड़े भूखंडों पर 'रो हाऊस' का निर्माण कर जन सामान्य को आवंटित करने की सैध्दांतिक स्वीकृति संचालक मंडल ने दी. इसके अतंर्गत प्रथम चरण में लगभग 250 डुप्लेक्स मकान बनाए जाएंगे. जिसकी लागत 25 से 35 लाख रुपए होगी. उल्लेखनीय है कि इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में प्राधिकरण व्दारा बनाए गए डुप्लेक्स भवन को आम लोगों ने काफी पसंद किया था. कमल विहार में डुप्लेक्स रो हाऊस मकान की योजना की सैध्दांतिक स्वीकृति के बाद प्राधिकरण की तकनीकी शाखा इस पर कार्य योजना तैयार करेगी.

3 लाख तक के सरचार्ज राशि पर छूट एक मुश्त राशि देने पर
अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने बैठक में कहा कि कई बकायादारों ने उनसे लगातार यह आग्रह किया था कि सरचार्ज राशि में प्राधिकरण व्दारा छूट दी जाए ताकि लोग अपनी बकाया राशि जमा कर सके. वर्तमान में प्राधिकरण की बकाया राशि बढ़ कर 20 करोड़ रुपए हो गई है. संचालक मंडल ने प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के आवंटितियों व्दारा बकाया राशि के संबंध में यह निर्णय लिया कि जिन बकायादारों पर 3 लाख रुपए तक सरचार्ज राशि हो गई है उन्हें संपूर्ण बकाया राशि एक मुश्त जमा करने पर सरचार्ज राशि में छूट दी जाए. इससे आवासीय संपत्तियों पर सरचार्ज राशि पर 50 प्रतिशत, व्यावसायिक संपत्तियों पर सरचार्ज राशि पर 40 प्रतिशत की तथा शैक्षणिक संपत्तियों पर सरचार्ज राशि पर 45 प्रतिशत की छूट दी जाए. यह छूट 31 मार्च 2016 तक ही मिलेगी.
बोरियाखुर्द में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के एलआईजी फ्लैट्स
बोरियाखुर्द योजना जहां प्राधिकरण व्दारा पूर्व में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना के अतंर्गत 1800 फ्लैट्स बनाएं है उस क्षेत्र में रिक्त 16 एकड़ क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत एलआईजी फ्लैट्स बनाने की स्वीकृति संचालक मंडल ने दी. अब स्व वित्तीय आधार पर योजना तैयार कर राज्य शासन को स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी. उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण व्दारा पूर्व में इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत ईडबलूएस तथा एलआईजी के लगभग 2400 फ्लैट्स बनाने का निर्णय लिया गया है.
कमल विहार में आमोद –प्रमोद क्षेत्र का बनेगा लेआऊट
कमल विहार का सेक्टर 3 जहां आमोद –प्रमोद क्षेत्र के अतंर्गत क्रीड़ा स्थल, मेला एवं प्रदर्शनी स्थल, ओपन एयर थियेटर,पिकनिक स्थल, उद्यान, स्टेडियम, विशेष मनोरंजन क्षेत्र के लिए विकसित किया जा सकता है इसमें सक्षम अधिकारी व्दारा स्वीकृत भू उपयोग के अनुसार पेट्रोल एवं गैस फिलिंग स्टेशन, उपहार गृह, भोजनालय, मनोरंजन, से संबंधित सुविधाएं यथा मल्टीप्लेक्स, होटल,कल्ब शादीघऱ, हार्ट बाजार, फार्म हाऊस विकसित किए जा सकते हैं के लिए लेआऊट तैयार कर स्वीकृत दरों पर प्लॉट विकसित कर विक्रय करने की सहमति संचालक मंडल ने दी.

संचालक मंडल की बैठक में अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव सहित मुख्य कार्यपालन अधिकरी श्री एम. डी. कावरे, आवास एवं पर्यावरण विभाग के अवर सचिव श्री जी.एल. सॉकला, उप वन संरक्षक श्री विनोद मिश्रा, संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री विनित नायर, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री महादेव लहरे, अपर आयुक्त नगर पालिक निगम डॉ. जे. आर. सोनी, अधीक्षण अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के श्री आर.ए. पाठक तथा प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ श्री यू.एस. अग्रवाल उपस्थित थे.  

Feb 5, 2016

80% से अधिक वसूली पर पुरस्कृत होंगे राजस्व कर्मचारी

आरडीए - 19.80 करोड़ रुपए का बकाया
वसूली के लिए बनाई गई दो टीमें
रायपुर, 05 फरवरी 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण अपनी विभिन्न योजनाओं में बकाया राशि की वसूली हेतु 31 मई तक 80 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने वाले राजस्व शाखा के कर्मचारियो को पुरस्कृत करेगा. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज राजस्व शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों की समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नियमित रुप से वसूली में जाने और आवंटितियों के संपर्क में रहने से वसूली के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उन्होंने कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना में शेष बचे भूस्वामियों से प्रथम अनुबंध करने के लिए प्रयास किए जाने पर भी जोर दिया. 
  
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने बताया कि विभिन्न योजनाओं में कुल 19.80 करोड़ रुपए बकाया है जिसमें सबसे ज्यादा देवेन्द्रनगर स्थित छत्तीसगढ़ सिटी सेन्टर मॉल से 6.60 करोड़ रुपए लेना है. इसके बाद न्यून निम्न आय वर्ग के लिए बनी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना के अतर्गत बोरियाखुर्द, रायपुरा, हीरापुर और सरोना से कुल 8.35 करोड़ रुपए की राशि वसूली बाकी है.  
बिना अनुमति के खरीदा फ्लैट न दे रहे हैं किस्त और न बकाया
किस्त से ज्यादा ले रहे किराया पर आरडीए को नहीं कर रहे भुगतान
समीक्षा बैठक में बताया गया कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना के अतंर्गत कई आवंटितियों ने बिना रायपुर विकास प्राधिकरण की अनुमति के अपना फ्लैट दूसरे व्यक्ति को बेच दिया है और जिन लोगों ने ऐसे फ्लैट्स खरीदें है वे नियमित रुप से इसकी किस्तें प्राधिकरण में जमा नहीं जमा करा रहे हैं. फलस्वरुप बकाया की राशि लगातार बढ़ती जा रही है. इसके अतिरिक्त जिन व्यक्तियों ने पहले से ही फ्लैट्स खरीदा है उन्होंने अपने फ्लैट्स किराये पर दे रखा हैं और वे प्राधिकरण को हर माह दी जाने वाली किस्तों से भी ज्यादा किराया राशि किरायेदारों से वसूल रहे हैं पर वे प्राधिकरण में किस्तें जमा नहीं कर रहें हैं. इस कारण प्राधिकरण को ऐसे फ्लैट्स की बकाया राशि वसूल करने के लिए उन्हे लगातार सील करना पड़ रहा है. गत कुछ महीनों में राजस्व अमले ने लगातार ऐसे फ्लैट्स सील किए गए हैं और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

आरडीए की 63 योजनाओं में 19.80 करोड़ रुपए बकाया
श्री कावरे ने आगे बताया कि प्राधिकरण की कुल 63 योजनाओं में 19.80 करोड़ रुपए बकाया है. विभिन्न योजनाओं में इन्द्रप्रस्थ योजना में 12.28 लाख रुपए न्यू राजेन्द्रनगर के 160 जनता मकान से 8.22 लाख रुपए, टिकरापारा के 72 फ्लैट्स से 9.46 लाख रुपए, पंकज विक्रम आवसीय परिसर के फ्लैट्स से 36.70 लाख रुपए, महालक्ष्मी मार्केट देवेन्द्रनगर से 5.92 लाख रुपए, कटोरातालाब सेक्टर सात से 9.04 लाख रुपए, जलविहार कॉलोनी से 9.06 लाख रुपए, इंदिरा गांधी व्यावसायिक परिसर देवेन्द्रनगर से 5.67 लाख रुपए, देवेन्द्रनगर सेक्टर स्थित व्यावसायिक कॉम्पलेक्स से 8.76 लाख रुपए, मैथिलीशरण गुप्त आवासीय फ्लैट्स से 9.48 लाख रुपए, बॉम्बे मार्केट से 7.71 लाख रुपए, देवेन्द्रनगर सिटी सेन्टर के पास स्थित 110 व्यावसायिक भूखंडों से 17.36 लाख रुपए, हनुमान मंदिर योजना से 11.20 लाख रुपए, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा से 287.75 लाख रुपए. डॉ. खूबचंद बघेल ट्रासंपोर्टनगर रावांभाठा से 89.11 लाख रुपए, शारदा चौक योजना से 21.62 लाख रुपए, टिकरापारा 96 टिनामेंन्टस से 13.24 लाख रुपए, देवेन्द्रनगर स्थित इंदिरा आवास योजना से 10.95 लाख रुपए, डीईओ ऑफिस स्थित दुकानों व हॉल से 7.23 लाख रुपए कटोरातालाब योजना सेक्टर 6 से 19.33 लाख रुपए, टिकरापारा स्थित 48 फ्लैट्स योजना से 16.52 लाख रुपए, चाणक्य अपार्टमेंट देवेन्द्रनगर से 14.98 लाख रुपए, न्यू राजेन्द्रनगर 550 जनता मकान से 27.04 लाख रुपए, कुशाभाऊ ठाकरे आवासीय फ्लैट्स न्यू राजेन्द्रनगर से 67.76 लाख रुपए और शैलेन्द्रनगर के भूखंडों से लगभग 11.70 लाख रुपए विभिन्न मदों में बकाया है. प्राधिकरण की ओर से वसूली टीम के प्रभारी के रुप में श्री ज्ञानेश रेड्‍डी और अब्दुल ऑरिफ को जिम्मेदारी दी गई है. समीक्षा बैठक में अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के अतिरिक्त सीईओ श्री एम.डी. कावरे, एडीशनल सीईओ श्री यू.एस. अग्रवाल, सहायक राजस्व अधिकारी श्री आर.एस. दीक्षित सहित अन्य कई कर्मचारी उपस्थित थे.  

Jan 27, 2016

भारत के संविधान की पूरे विश्व में प्रशंसा – श्री संजय श्रीवास्तव

      रायपुर, 27 जनवरी 2016, भारत के संविधान की आज पूरा विश्व प्रशंसा करता है क्योंकि इसमें छोटे व्यक्ति से ले कर बड़े व्यक्ति तक के हित और समान अधिकार की बातें लिखी हैं जिनका हम पालन करते हैं. गणतंत्र दिवस के दिन हमें उन वीरों और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियोंको याद करने का दिन हैं जिनके संघर्षों के कारण हम आजाद हैं. हमारा संविधान पहले से ही काफी मजबूत है. यह बातें रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर कही. उन्होंने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण भी संविधान में दिए प्रावधानों के अनुरुप अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहा है और हमें जनहित के संविधान के अनुसार री कार्य को और बेहतर तरीके से करते रहना चाहिए.

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरु, बाबा साहब आंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के निर्माण में काफी अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने याद दिलाया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत की आजादी के बाद 600 से ज्यादा रियासतों को मिला कर एक करने का एक बड़ा काम किया. यह देश को जोड़ने का अपने आप में एक बहुत बड़ा कार्य था. उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि यहां सभी लोग अच्छे से कार्य कर रहे हैं. हमारे काम में चुनौतियां जरूर है पर हम अपने अध्यक्ष के नेतृत्व में हर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं. इस अवसर पर प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ श्री यू.एस.अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता श्री पी. आर. नारंग, कार्यपालन अभियंता श्री श्रीचंद झा, श्री अनवर खान, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह सेंगर, सचिव अब्दुल आरिफ सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. 


Jan 21, 2016

इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के 120 फ्लैट्स बन कर तैयार, कब्जा फरवरी से

रायपुर, 21 जनवरी 2016, रायपुर विकास प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ योजना में बन रहे
इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट के 120 फ्लैट्स लगभग बन कर तैयार हो गए हैं. विद्युत कनेक्शन मिलते ही फरवरी में इसका कब्जा देना शुरु किया जाएगा. प्राधिकरण के सीईओ श्री एम.डी.कावरे ने मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया के साथ स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का अवलोकन किया.

स्व वित्तीय आधार पर 21.94 करोड़ की लागत और 1.90 एकड़ क्षेत्र में बने 120 फ्लैट्स भूकंपरोधी आर.सी.सी. संरचना पर आधारित है. श्रेष्ठ निर्माण सामग्री एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ इस परिसर में पर्याप्त रौशनी व उद्यान तथा सुविधाजनक पार्किंग की व्यवस्था की गई है. अपार्टमेंट में 5 लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है. निवासियों की सुरक्षा के लिए बॉऊन्ड्रीवाल तथा वॉचमैन पोस्ट का निर्माण किया गया है. बेहतरीन निर्माण के साथ इसकी कीमत मात्र 2080 रुपए प्रति वर्गफुट है जो शहर में अन्य किसी भी फ्लैट्स स्कीम से काफी कम है तथा इसमें किसी भी प्रकार को कोई छुपी हुई कीमत नहीं हैं. दो व तीन बीएचके फ्लैट्स की कीमत लगभग 21 व 25 लाख रुपए हैं. इस अपार्टमेंट में सभी फ्लैट्स फ्रीहोल्ड हैं.
 आरडीए का पहला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा निर्मित यह ऐसा पहला ऐसा परिसर है जिसमें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से शौचालय तथा नाली से निकलने वाले गंदे पानी को शुध्द कर उद्यान की सिंचाई तथा अन्य उपयोग में लाया जाएगा.
इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट में 24 घंटे पानी की सुविधा उपलब्ध होगी. इसके लिए परिसर में दो वोरवेल किए गए हैं तथा पानी के लिए 5 टंकिया बनाई गई हैं. इसके अतिरिक्त  एक सम्पवेल का निर्माण किया गया है.
इन्द्रप्रस्थ में विकसित भूखंड भी उपलब्ध

इन्द्रप्रस्थ योजना के फेज – 2 में प्राधिकरण व्दारा कमल विहार की तर्ज पर विकसित किए जा रहे भूखंड भी विक्रय के लिए उपलब्ध कराए हैं. इसके अंतर्गत आवासीय भूखंड रुपए 1520,व्यावसायिक भूखंड 2072, आवासीय सह व्यावसायिक वाले मिश्रित भूखंड रुपए 2072 तथा स्वास्थ्य के भूखंड रुपए 1184 प्रति वर्गफुट की दर से विक्रय किए जा रहे हैं.

Jan 20, 2016

कमल विहार में नियमित बिजली पानी की सुविधा अप्रैल अंत से

रायपुर, 20 जनवरी 2016, कमल विहार के कई सेक्टरों में आवंटितियों ने अपने घर का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है. रायपुर विकास प्राधिकरण ऐसे आवंटितियों को भवन निर्माण के लिए टैंकरों के माध्यम से रियायती दर पर पानी दे रहा है. साथ ही छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के सहयोग का साथ विद्युत कनेक्शन भी उपलब्ध करा रहा है. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने गत दिनों एक बैठक के दौरान निर्देश दिया था कि प्लॉट आवंटन के साथ ही बिजली व पानी की बुनियादी सुविधाएं भी शीघ्र उपलब्ध कराया जाना चाहिए.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने मुख्य अभियंता श्री जे.एस. भाटिया के साथ आज कमल विहार का स्थल निरीक्षण कर इंजीनियर्स को निर्देश दिया कि वे अप्रैल माह के अंत तक आवंटितियों को पीने का पानी और नियमित रुप से स्थायी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें. पूरे कमल विहार में पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण व्दारा कमल विहार के सेक्टर 2,15ए, 7ए, 13 व 5 में पांच रिजरवायर का निर्माण किया जा रहा है. इन सबके तैयार हो जाने के बाद पूरे कमल विहार को 14.95 एमएलडी पानी उपलब्ध होगा. इनमें सबसे पहले सेक्टर 2 का रिजरवायर तैयार हो रहा है जिसकी पानी संग्रहण की क्षमता 2.5 एमएलडी अर्थात 25 लाख लीटर होगी. प्राधिकरण व्दारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहयोग से फिल्टर प्लांट से योजना क्षेत्र तक 3.20 किलोमीटर की 600 मिलीमीटर व्यास के डीआई पाईप लाईन बिछाई गई है, जिसके लिए 6 करोड 96 लाख रुपए का भुगतान भी किया गया है. मुख्य पाईप लाईन के अतिरिक्त विकसित किए गए सेक्टरों में हर भूखंड तक पानी की पाईप लाईन पहले ही बिछाई जा चुकी है. इसलिए रिजरवायर के तैयार होते ही भूखंडधारियों को पीने का पानी दिया जा सकेगा.
उल्लेखनीय है कि कमल विहार में बड़े प्लॉटों को छोटा करके विक्रय करने पर लोगों से इसे अच्छा प्रतिसाद मिला और लोगों ने हाथों हाथ भूखंड खरीदे. वर्तमान में कमल विहार में आवासीय भूखंडों की दर लीज पर 1402 रुपए, फ्रीहोल्ड पर 1696 रुपए, व्यावसायिक के सीबीडी क्षेत्र में 2680 रुपए, सेक्टर लेबल व्यावसायिक रुपए 2245 रुपए, सार्वजनिक व अर्ध्द सार्वजनिक रुपए 2094, शैक्षणिक भूखंड 696 रुपए तथा स्वास्थ्य प्रयोजन के भूखंडों की दर 1392 रुपए प्रति वर्गफुट है.                

Jan 18, 2016

रावांभाठा ट्रांसपोर्टनगर में 10 भूखंड निरस्त होंगे

ट्रक पार्किंग में अवैध कब्जा कर उपयोग करने वालों को नोटिस
रायपुर, 18 जनवरी 2016, रावांभाठा ट्रांसपोर्टनगर में निर्माण करने के लिए तीन माह का समय देने के बाद भी जिन भूखंडधारियों ने निर्माण कार्य नहीं किया है उन पर रायपुर विकास
प्राधिकरण सीधी कार्रवाई करते हुए उनके व्यावसायिक भूखंड निरस्त करने की कार्रवाई करेगा. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अभियंता श्री एम.डी. कावरे ने आज मुख्य अभियंता श्री जे. एस. भाटिया के साथ संयुक्त दौरा कर जिन भूखंडधारियों को पूर्व में निर्माण करने के लिए नोटिस दिया था का अवलोकन किया. उन्होंने पाया कि जिन भूखंडधारियों को नोटिस के बाद भारी अर्थदंड दिया गया, उनमें से अधिकांश ने अपनी दुकानों व कार्यालय का निर्माण कर लिया है.
10 भूखंड होंगे निरस्त
      स्थल निर्माण के दौरान यह पाया गया कि दस भूखंडधारी ऐसे हैं जिन्होंने लगातार नोटिस के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है जबकि उन्हें दिए गए नोटिस के अनुसार तीन माह में निर्माण कार्य पूरा कर लेना है, जिसके लिए अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. सहायक राजस्व अधिकारी ने मौके पर बताया कि योजना में अशोकराम हिम्मत राय, अग्रसेन सिंह, धनंजय सवई, पवन जैन, विजय कुमार गुप्ता, के. नटराजन, मुन्ना प्रसाद राव, ज्योति सोनी, गुरदीप सिंह भाटिया तथा महावीर गुड़ ट्रांसपोर्ट अब अंतिम नोटिस दे कर उनके भूखंड पर पुर्नप्रवेश की कार्रवाई की जाएगी.
ट्रक पार्किंग का अवैध उपयोग

श्री कावरे ने स्थल निरीक्षण के दौरान यह पाया कि कई टायर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने पार्किंग के स्थान पर अवैध रुप से कब्जा कर नए टायरों को ब्रिकी के लिए सजा रखा है. इसके अतिरिक्त कुछ होटल वालों ने भी दुकान के बाहर के पार्किंग स्थान पर कब्जा कर वहां भट्टी लगा कर खाना पकाने के उपयोग में ला रहे हैं. श्री कावरे ने कहा कि ट्रकों के पार्किंग के लिए पुलिस का सहयोग लिया जाएगा तथा पार्किंग स्थल में ट्रकों के व्यवस्थित पार्किंग के लिए इसे ठेके पर दिया जाएगा. 



    

Jan 13, 2016

इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में बनेंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के 2416 फ्लैट्स

आरडीए संचालक मंडल के फैसले
ईडब्लूएस फ्लैट्स पर केन्द्र सरकार से मिलेगी 1.5 लाख की सबसिडी
एलआईजी के लिए 6 लाख रुपए तक 6.5% का मिलेगा ब्याज अनुदान 
रायपुर, 13 जनवरी 2016, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा लगभग 158.81 करोड़ रुपए की लागत से 1472 ईडब्लूएस तथा 944 एलआईजी फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा. इसके अतिरिक्त कमल विहार में जिन व्यक्तियों ने प्राधिकरण से प्लॉट खरीदे हैं वे अब अपने वर्तमान प्लॉट के बदले में अधिक कीमत के अन्य उपयोग के प्लॉट में परिवर्तित कर सकेंगे. कमल विहार में वैवाहिक उद्यान, पेट्रोल पंप व गैस फिलिंग स्टेशन के लिए भूमि विक्रय की दरें भी तय कर दी गई हैं. ये क्रमशः 710 व 1654 रुपए प्रति वर्गफुट होंगे. यह निर्णय रायपुर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक में लिया गया जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने की.
प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे ने संचालक मंडल के सदस्य सचिव के रुप में प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत बनने वाले ईडब्लूएस फ्लैट्स एक बीएचके और बिल्टअप 375 वर्गफुट होगा. इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत केन्द्र शासन से 1.5 लाख रुपए तक की सबसिडी का प्रावधान है. ईडब्लूएस आवंटन के लिए पात्रता उन लोगों की होगी जिनकी वार्षिक आय 3.00 लाख रुपए तक है. वहीं एलआईजी फ्लैट्स दो बीएचके के होंगे तथा उसका बिल्ट एरिया 604 वर्गफुट होगा. इसके क्रय करने वालों के लिए पात्रता वार्षिक आय 3 लाख रुपए से 6.00 लाख रुपए तक की होगी. एलआईजी फ्लैट्स के लिए केन्द्र सरकार व्दारा प्रधानमंत्री अवास योजना के क्रेडिट लिंक सबसिडी के अतंर्गत आवंटितियों को सीधे बैंकों के माध्यम से 6.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज अनुदान के साथ ऋण दिया जाएगा. आरडीए संचालक मंडल व्दारा अनुमोदित यह प्रस्ताव अब छत्तीसगढ़ शासन को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा. संचालक मंडल ने बैठक में प्राधिकरण कार्यों एवं आवश्यक्तानुसार सेटअप में नए पदों के सृजन के लिए भी सहमति दी.  

प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, सीईओ श्री एम.डी.कावरे, संचालक सदस्य व उनके प्रतिनिधि के रुप में क्रमशः श्री संजय दीवान, संयुक्त कलेक्टर रायपुर, श्री सतीश पांडे, संयुक्त सचिव, वित्त विभाग,श्री जी. एल. सांकला, अवर सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग, श्री विनोद मिश्रा उप वन संरक्षक रायपुर, श्री विनीत नायर संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर, एम. एन. ठाकुर नगर निवेशक, नगर पालिक निगम रायपुर, श्री महादेव लहरे कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग, श्री आर. ए. पाठक अधीक्षण अभियंता, छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कंपनी तथा आरडीए के अतिरिक्त सीईओ श्री यू.एस. अग्रवाल तथा मुख्य अभियंता श्री जे. एस. भाटिया भी उपस्थित थे.  

Jan 8, 2016

कमल विहार सुनियोजित विकास का एक बेहतर मॉडल – डॉ. रमन सिंह



रायपुर, 8 जनवरी 2016, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि राजधानी रायपुर की कमल विहार योजना सुनियोजित नगर विकास का एक बेहतर मॉडल हैं. उन्होंने कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना पहले विकास और फिर बसाहट के आधार पर विकसित की गई है. डॉ. सिंह ने आज रायपुर के होटलम्मेलन का शुभारंभ के अवसर पर उक्त बातें कहीं. इस अवसर पर आवास  गेटवे में आयोजित ‘टाऊन एण्ड कन्ट्री प्लानर्स कांग्रेस’ के 64 वें राष्ट्रीय सएवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव श्री अमन सिंह, सचिव श्री संजय शुक्ला, प्राधिकरण के सीईओ श्री एम.डी.कावरे भी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी में रायपुर विकास प्राधिकरण के स्टॉल का भी अवलोकन किया. ‘टाऊन एंड कन्ट्री प्लानर्स कांग्रेस’ के दूसरे दिन कल दोपहर को प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव रायपुर शहरी क्षेत्र में विकास के संदर्भ में विशेषज्ञों के मध्य मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस को संबोधित करेंगे. 

Jan 1, 2016

Dec 16, 2015

कमल विहार के विकास कार्य की गति धीमी पर एलएंडटी को नोटिस

आरडीए अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने एलएंडटी को लगाई कड़ी फटकार
रायपुर, 16 दिसंबर 2015, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कमल विहार योजना के विकास कार्य की धीमी गति पर निर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी)
को कड़ी फटकार लगाई है. उन्होंने आरडीए के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कंपनी को नोटिस दें और उस पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करें. साथ ही शेष बचे कार्यों को शीघ्रता से करने के लिए टाईम प्लॉन बना कर प्रस्तुत करें. उन्होंने आज प्राधिकरण के अधिकारियों, प्रोजेक्ट मैंनेजमैंट कंसल्टेंट और लार्सन एंड टूब्रो के इंजीनियर के साथ कमल विहार का स्थल निरीक्षण किया.

अपने तीन घंटें के दौरे में आरडीए अध्यक्ष ने उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार कमल विहार के अलग – अलग सेक्टरों में छोड़ी जाने वाली भूमि का अवलोकन किया. उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे शीघ्र ही इन भूमियों का तहसीलदार रायपुर के माध्यम से सीमांकन कर योजना के अभिन्यास में संशोधन करवाएं. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जिस क्षेत्र का सीमांकन हो चुका है उन पर विकास कार्य की गति बढ़ाई जाए.
कमल विहार में अधोसंरचना विकास का काम कर रही निर्माण कंपनी लार्सन एंड टब्रो के कार्यों का अवलोकन के दौरान उन्होंने पाया कि कंपनी को दिया गया समय से काफी पीछे चल रहा है, साथ ही उनके व्दारा काम की तुलना में काफी कम कर्मचारी लगाए गए हैं. इस कारण कार्य की
गति काफी धीमी है. सेक्टर एक में अधूरे पड़े स्पिलवे तथा सड़क के सामने बन रहे नाले का कार्य भी कई महीनों से बंद पड़ा है. कमल विहार में पानी की आपूर्ति के लिए बनाई जा रही 5 पानी की टंकियों (सम्पवेल) का काम भी काफी धीमा है. इस पर आरडीए अध्यक्ष ने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए आरडीए के अधिकारियों को एलएंडटी कंपनी व्दारा अब तक किए गए समस्त कार्यो की समीक्षा कर उसमें की गई देरी पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आज जब हम कई सेक्टरों में विकसित भूखंडों का कब्जा लोगों को दे रहे हैं तब उन्हें भवन एवं निर्माण के लिए पीने का पानी और बिजली की आपूर्ति भी जल्द से जल्द देनी होगी. बिजली के संबंध में उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी से फोन पर बातचीत कर उन्हें कहा कि विद्युत विस्तार के कार्य का प्राकंलन स्वीकृति की प्रक्रिया में है इसीलिए  कमल विहार में भूखंडधारियों को शीघ्र विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए. इसके बाद उन्होंने कमल विहार में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजोन के कार्य अवलोकन कर वन विभाग के अधिकारियों को वहीं से फोन पर निर्देशित किया कि वे पौधों को ठीक से विकसित करने के लिए नियमित रुप से इसका निरीक्षण कर आवश्यक्तानुसार पानी-खाद इत्यादि नियमित रुप से देने की व्यवस्था करें. श्री श्रीवास्तव ने कमल विहार योजना में बड़े भूखंडों पर एम.आई.जी फ्लैट्स निर्माण के लिए बड़े भूखंडों की चिन्हित करने का निर्देश भी दिया.

स्थल निरीक्षण के दौरान ग्राम डूंडा के पार्षद प्रतिनिधि श्री कमल साहू ने गांव के तालाब में पानी भरने की व्यवस्था का अनुरोध किया. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि इसके लिए जल संसाधन विभाग के माध्यम से अनुरोध करना होगा, इसके लिए वे भी संबंधित अधिकारियो से चर्चा करेंगे. श्री संजय श्रीवास्तव के साथ स्थल निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त सीईओ श्री यू.एस. अग्रवाल. मुख्य अभियंता श्री जे. एस. भाटिया, अधीक्षण अभियंता श्री पी.आर. नारंग, पीएमसी के टीम लीटर श्री संजय वर्मा, एलएंडटी के इंजीनियर श्री रंजीत सहित प्राधिकरण के कई इंजीनियर एवं अधिकारी उपस्थित थे. 

Dec 12, 2015

डॉ. रमन सिंह के कुशल नेतृत्व के 12 वर्ष और आरडीए की उपलब्धियों के 12 साल के साथ संजय श्रीवास्तव ने दी बधाई

आवास एवं पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत को भी टीम आरडीए ने दी बधाई
रायपुर, 12 दिसंबर 2015, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज
टीम आरडीए के साथ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को उनके 12 वर्षों के कुशल नेतृत्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी. श्री श्रीवास्तव ने डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा पिछले 12 वर्षो में किए कार्यों की जानकारी वाला एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया. इसके बाद टीम आरडीए ने आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत से भी मुलाकात कर उन्हें उनके 12 वर्षीय सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी.


सन् 2004 में रायपुर विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन के बाद से रायपुर विकास प्राधिकरण ने सन् 2015 तक रायपुर नगर के लिए विकास और निर्माण के लिए कई कार्य किए हैं. जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत के मार्गदर्शन में प्राधिकरण ने चार राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड जिनमें कमल विहार के लिए नई दिल्ली में हडको डिजाईन अवार्ड और ऑर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड, 24 घंटे छत्तीसगढ़ी धुन सुनाने वाली विश्व की सबसे अनूठी नगर घड़ी के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस तथा इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस हासिल किए हैं.  
विकास और निर्माण योजनाओं में प्राधिकरण ने डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्टनगर एवं बस टर्मिनल रावांभाठा, छत्तीसगढ़ सिटी सेंटर - देवेन्द्रनगर , डॉ. श्‍यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना - हीरापुर, सरोना, रायपुरा, बोरियाखुर्द, कटोरातालाब योजना में गोविंद सारंग व्‍यावसायिक परिसर, कुशाभाऊ ठाकरे आवास योजना, भक्त माताकर्मा व्‍यावसायिक परिसर, सिटी बस सर्विस, इन्‍द्रप्रस्‍थ रायपुरा योजना के अंतर्गत वंडरलैंड रिक्रिएशन पार्क, इन्द्रप्रस्थ डुप्लेक्स, इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट सहित विश्वस्तर की नगर विकास योजनाएं कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा का क्रियान्वयन कर नगर वासियों को कई सौगातें दी हैं. मुख्यमंत्री और आवास एवं पर्यावरण मंत्री को बधाई देने वाली टीम आरडीए में अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के साथ मुख्य अभियंता श्री जे. एस. भाटिया, कार्यपालन अभियंता श्री श्रीचंद झा व श्री प्रमोद भास्कर, सहायक अभियंता श्री के.पी. देवांगन, श्री सुरेश कुंजाम, एम.एस. पांडे, एच.पी.पंडरिया और सुशील शर्मा शामिल थे.