Search This Blog

Apr 23, 2018

🔴 बिना अनुमति प्रधानमंत्री आवास योजना फ्लैट्स की बुकिंग करने पर आरडीए के प्रापर्टी एजेंट महेश आर्या की नियुक्ति रद्द

✅ रायपुर, 23 अप्रैल 2018, रायपुर विकास प्राधिकरण प्रशासन ने संपत्तियों के विक्रय के लिए नियुक्त किए गए विक्रय अभिकर्ता महेश कुमार आर्या की नियुक्ति को रद्द कर दिया है.
✅ प्राधिकरण के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.आर. दीवान ने बताया कि प्राधिकरण की संपत्तियों के विक्रय के लिए नियुक्त अभिकर्ता जो रेरा में भी एजेन्ट हैं व्दारा प्राधिकरण की कमल विहार, इन्द्रपस्थ रायपुरा व बोरियाखुर्द में निर्माणाधीन व प्रस्तावित प्रधानमंत्री आवास योजना के एलआईजी व ईडब्लूएस फ्लैट्स हेतु अनाधिकृत रुप से पंजीयन की बुकिंग की जा रही थी. विक्रय अभिकर्ता के संबंध मे कुछ दिनों से लगातार शिकायतें भी आ रही थी कि वे बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के स्वयं हो कर प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट्स की बुकिंग कर रहे हैं. जबकि प्राधिकरण व्दारा फ्लैट्स बुकिंग सीधे कार्यालय में ही की जा रही थी. प्राधिकरण ने फ्लैट्स बुकिंग के लिए किसी भी एजेन्ट को अधिकृत नही किया है. विक्रय अभिकर्ताओं को सिर्फ प्लाट विक्रय करने के लिए नियुक्त किया गया है. महेश आर्या का यह कृत्य विक्रय अभिकर्ता नियुक्ति के अनुबंध दिनांक 21.03.2018 का स्पष्ट उल्लंघन था. इसलिए प्राधिकरण व्दारा विक्रय अभिकर्ता की नियुक्त एवं निष्पादित अनुबंध निरस्त कर दिया गया है. वे इसके बाद से महेश आर्या रायपुर विकास प्राधिकरण की किसी भी संपत्ति के विक्रय संबंधी कार्य नहीं कर सकेंगे.

Apr 18, 2018

आरडीए के प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट्स की बुकिंग के लिए कोई एजेन्ट अधिकृत नहीं

प्राधिकरण में नियुक्त 6 एजेंन्टों को सिर्फ प्लाट बेचने की अनुमति

रायपुर,19 अप्रैल 2018, रायपुर विकास प्राधिकरण प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अतंर्गत कमल विहार, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा और बोरियाखुर्द में बन रहे और प्रस्तावित फ्लैट्स की बुकिंग के लिए किसी भी एजेन्ट अथवा अभिकर्ता को अनुमति नहीं दी गई है चाहे ऐसे एजेंन्ट प्राधिकरण में अधिकृत ही क्यों न हों. प्राधिकरण मे नियुक्त 6 एजेन्टों को सिर्फ कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के प्लाटों को बेचने की अनुमति दी गई है. प्राधिकरण के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.आर. दीवान ने आज लोगों से अपील की कि वे फ्लैट्स की बुकिंग के लिए सीधे रायपुर विकास प्राधिकरण के न्यू राजेन्द्रनगर कार्यालय में आकर जानकारी ले कर अपना आवेदन प्रस्तुत करें.

श्री दीवान ने कहा कि इस संबंध में प्राधिकरण को जानकारी मिली है कि ऐसे एजेंन्ट विभिन्न इलेक्ट्रानिक मीडिया और वेबसाईट व एप्प में यह प्रचार कर रहे हैं कि वे रायपुर विकास प्राधिकरण की योजनाओं में फ्लैट्स बुक कर रहें हैं. इस हेतु वे उनसे अनाधिकृत रुप से राशि भी ले रहे हैं. श्री दीवान ने कहा कि यदि कोई ऐसा कर रहा है तो इसकी लिखित शिकायत प्राधिकरण को दे ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके. उन्होंनें आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह से किसी प्रापर्टी एजेंन्ट या दलाल की बातों में नहीं आए वरन वे सीधे रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क करें जहां उन्हे पंजीयन के लिए पूरी तरह से मार्गदर्शन एवं सहयोग दिया जाएगा.