u विकास और निर्माण की उपलब्धियां u
* रायपुर शहर विकास की संस्था * * 1963 से कार्यरत संस्था * * लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस * * इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस से सम्मानित
Search This Blog
Jul 6, 2017
Jun 29, 2017
आरडीए की पहली स्मार्ट सोलर लाईटों से जगमगया कमल विहार
विद्युत बिल में 50% की होगी बचत
रायपुर, 27 जून 2017, रायपुर विकास
प्राधिकरण ने पहली बार अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट कमल विहार में सौर्य उर्जा से
संचालित स्मार्ट सोलर लाईटें शुरु कर दी है. कल रात प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री
संजय श्रीवास्तव ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी.कावरे, मुख्य अभियंता श्री
जे.एस. भाटिया, संचालक मंडल सदस्य श्री गोपी साहू, श्री नारद कौशल, रविन्द्र
बंजारे, श्रीमती एम. लक्ष्मी, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी सहित स्थानीय नागरिकों
की उपस्थिति में स्मार्ट सोलर लाईटों की शुरुआत हुई.
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव
कल रात सात बजे रिंग रोड पर कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास आटोमैटिक स्विच ऑन ऑफ
प्रणाली पर आधारित सोलर लाईट की शुरुआत करते हुए कहा कि अब हम हर क्षेत्र में
उन्नत टेक्नॉलाजी की ओर बढ़ रहे हैं. स्मार्ट सोलर लाईट की इस तकनीक से विद्युत न
होने पर भी कमल विहार में अंधेरा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अभी तो लगभग 1650
मीटर में इसकी शुरुआत हो रही है. पर कुछ समय बाद कमल विहार के अन्य क्षेत्रों में
भी स्मार्ट सोलर लाईटें जगमगाएंगी.
मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्री एम.डी. कावरे बताया कि वर्तमान में 1650 सोलर लाईटें लगाई
गई है. जो 36 वॉट की है. इससे प्राधिकरण के वार्षिक विद्युत व्यय में लगभग 50
प्रतिशत की बचत होगी. उन्होंने बताया कि पूरे कमल विहार योजना में कुल 2167 सोलर
लाईटें लगना है, जो क्रमबध्द ढंग से शुरु की जाएगी. प्राधिकरण की पहली स्मार्ट
सोलर लाईट के इस कार्य में प्राधिकरण के मुख्य अभियंता जे.एस. भाटिया, अधीक्षण
अभियंता श्री पी.एम. कोल्हे, कार्यपालन अभियंता व्दय श्री प्रमोद भास्कर और श्री
सुरेश कुंजाम की अहम भूमिका रही.
Jun 27, 2017
गरीबों को सपनों का घर देने आरडीए अब ऋण भी उपलब्ध कराएगा
रायपुर, 27 जून 2017, रायपुर विकास
प्राधिकरण आवास के जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ईडब्लूएएस
व एलआईजी फ्लैट्स उपलब्ध कराने के लिए बैंकों तथा नॉन बैंकिंग फायनेंशियल कंपनियों
के माध्यम से ऋण की सुविधा उपलब्ध कराएगा. आवास के जरूरतमंदो को आवास उपलब्ध कराने
के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने आज दो दिवसीय
प्रापर्टी लोन मेला का अवलोकन करने के बाद वित्तदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से एक
बैठक के दौरान उक्त बातें कही.
श्री श्रीवास्तव ने बैठक में अधिकारियों को
निर्देश दिया कि वे दो दिवसीय प्रापर्टी लोन मेला के बाद लगातार छह दिनों तक प्रधानमंत्री
आवास योजना के अंतर्गत ईडब्लूएएस व एलआईजी फ्लैट्स के ऐसे आवेदनकर्ताओं को
प्राधिकरण कार्यालय में आमंत्रित कर उन्हें ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद भी
करें.
Jun 26, 2017
कमल विहार में बड़े शहरों के आर्किटेक्टस की डिजाईन पर बनने लगे घर
पौने दो सौ से अधिक घरों का हो रहा निर्माण
आरडीए
के 66 रोहाऊस डुप्लेक्स का निर्माण भी प्रगति पर
रायपुर 26 जून 2017, विहार
योजना में अब लोगों ने अपने सपनों का घर बनाना शुरु कर दिया है. प्लॉट मालिक अपनी
रुचि के अनुसार नए-नए डिजाईन के मकान बना रहे हैं. कल ही सेक्टर 10 में एक प्लॉट स्वामी
श्री जोगीराम साहू ने प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव को आमंत्रित कर पूजा
पाठ कर अपने नए घर में गृह प्रवेश किया. श्री साहू ने बताया कि उन्होंने अपने घर निर्माण
स्थानीय इंजीनियरों की देखरेख में कराया है और इसका एलीवेशन मुंबई के एक आर्किटेक्ट
से बनवाया है.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री
एम.डी. कावरे ने बताया कि अब कमल विहार योजना के कई सेक्टरों में लोगों ने अपने भवन
निर्माण का कार्य शुरु कर दिया है. तीन महीने पहले तक कुल 206 भूखंड मालिकों ने
अपने भवन निर्माण के लिए भवन निर्माण अनुज्ञा प्राप्त कर लिया था. इसके बाद नगर
पालिक निग्म रायपुर से कई और नक्शे स्वीकृत हुए हैं. सेक्टर 4,5,6,7,8 व सेक्टर 9
में अब तेजी से घर बन रहे हैं. सेक्टर 2 में एक बिल्डर ने भी फ्लैट्स बनाना शुरु
कर दिया है. श्री कावरे के अनुसार कमल विहार में स्थायी विद्युत कनेक्शन की
प्रक्रिया चल रही है और शीघ्र ही यहां लोगों को विद्युत व पानी का कनेक्शन स्थायी
रुप से मिलने लगेगा. स्ट्रीट लाईट हेतु सोलर लाईट का भी परीक्षण किया जा रहा है. श्री
कावरे ने बताया कि प्राधिकरण व्दारा कमल विहार में 66 रोहाऊस डुप्लेक्स भवनों का
निर्माण भी तेज गति से किया जा रहा है. उम्मीद है कि इनका निर्माण इस साल के अंत
तक पूरा कर लिया जाएगा.
Jun 24, 2017
आरडीए का प्रापर्टी लोन मेला 27 व 28 जून को
प्रापर्टी,
ऋण, ब्याज और ऋण अवधि की जानकारी मिलेगी
रायपुर 24 जून 2017, रायपुर शहर में अपनी संपत्ति
खरीदने वालों को बैंकों और अन्य वित्तदायी संस्थाओं से प्रापर्टी खरीदने के लिए
रायपुर विकास प्राधिकरण ने आसान और ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में 27 व 28 जून को एक
प्रापर्टी लोन मेला का आयोजन कर रहा है. दो दिवसीय यह मेला प्रातः 11 बजे से सांय
5 बजे तक प्राधिकरण के न्यू राजेन्द्रनगर स्थित कार्यालय परिसर में होगा. प्राधिकरण
व्दारा पहले भी ऐसे आयोजनों से नागरिकों को ऋण ले कर संपत्ति खरीदनें में काफी
सहूलियत हुई थी. प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर होने वाले
इस मेले में की बैंकों के ऋण देने वाले अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे.
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.ड़ी.
कावरे ने बताया कि राष्ट्रीयकृत बैंकों के अतिरिक्त इस बार नॉन बैंकिंग के क्षेत्र
में कार्य करने वाली वित्तीय संस्थाओं को भी प्रापर्टी मेले में आमंत्रित किया गया
है. ऐसी वित्तदायी संस्थाएं बहुत की कम आय वाले लोगों को बहुत की कम दस्तावेजों पर
भी ऋण उपलब्ध करा देती है. उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की प्रापर्टी पर लोगों का
काफी भरोसा है, इसलिए प्रापर्टी खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए प्रापर्टी मेला के
आयोजन से एक ही स्थान पर विभिन्न वित्तदायी संस्थाओं व्दारा दिए जा रहे ऋण, ब्याज
और अवधि की जानकारी मिलने से काफी सुविधा होती है.
श्री कावरे ने बताया कि रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा आयोजित प्रापर्टी
लोन मेला में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में
ईडब्लूएस फ्लैट्स, बोरियाखुर्द
में एलआईजी फ्लैट्स, कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में
बिजनेस अन्य व्यवसाय के लिए (30% की छूट के साथ) विकसित प्लॉट, स्कूल, क्लिनिक, हॉस्पिटल, 2000 वर्गफुट से बड़े आकार के आवासीय
प्लॉट (10% की
छूट), डुप्लेक्स
भवन, फ्लैट्स, बोरियाखुर्द (कमल विहार
के पास) में दुकानें, शैलेन्द्रनगर में कोचिंग क्लॉसेस,
ब्यूटी पार्लर, डॉक्टर चेम्बर्स, ऑफिस, चार्टेड एंकाऊटेंट, आर्किटेक्ट
व अन्य प्रोफेशनल के लिए उपयुक्त कंसल्टेंसी चेम्बर्स, न्यू
राजेन्द्रनगर में छोटे फ्लैट्स, ट्रांसपोर्टनगर रावांभाठा
में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के लिए विकसित प्लॉट, दुकानें व हॉल
उपलब्ध है. ट्रांसपोर्टनगर में 5 एकड़ का एक बड़ा प्लॉट भी उपलब्ध है. इनकी जानकारी भी प्राधिकरण की
मार्केटिंग शाखा व्दारा दी जाएगी.
Jun 21, 2017
तहसीलदार के माध्यम से वसूल होगी आरडीए की बकाया राशि
भू-राजस्व बकाया की वसूली में पहले
नोटिस
फिर चल – अचल संपत्ति की कुर्की का
प्रावधान
रायपुर, 21 जून 2017, रायपुर विकास
प्राधिकरण ने अपनी पुरानी योजनाओं में बकाया राशि की वसूली के लिए अब भू राजस्व
संहिता के अंतर्गत राशि वसूल करने का निर्णय लिया है. इसके अंतर्गत रायपुर के तहसीलदार
को प्राधिकरण व्दारा लगभग 2 करोड़ रुपए की वसूली के लिए 240 रेव्हन्यू रिकवरी
सर्टिफिकेट (आरआरसी) भेजे गए हैं.
Jun 20, 2017
आरडीए का इस बरसात में 7500 पौधरोपण का लक्ष्य
कमल विहार के आक्सीजोन में पौधे की
बढ़त अच्छी





